Lalji Tandon - Amrit Vichar

UP : स्वर्ण पदकों के लिए भिड़ेंगे 550 खिलाड़ी, कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे 30 जिलों के Player
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में शुक्रवार से तीन दिवसीय यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट और जूनियर कराटे चैंपियनशिप का आगाज होगा। 26 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 जिलों से करीब 550 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के देखरेख में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में बालक और बालिका वर्गों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में कुल 111 स्वर्ण, 111 रजत और 222 कांस्य पदकों के लिए कड़ा मुकाबला होगा।

चैंपियनशिप में कुमिते के 87 भार वर्ग और काता की 24 श्रेणियों सहित कुल 111 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के जरिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन भी किया जाएगा, जो आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और महासचिव जसपाल सिंह के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्घाटन कल होगा।

पुराने भवनों के मानचित्र मांगे जाने पर राजनाथ सिंह से मिले व्यापारी, जानिए लालजी टंडन की पुस्तक का लोकार्पण कर क्या बोले रक्षा मंत्री
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग बाजार के व्यापारियों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के तहत नोटिस भेजी गई है। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एक प्रतिनिध मंडल सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिला और पक्ष रखा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण सालों पुराने व्यापारियों को नोटिस देकर उनसे भवन का नक्शा मांगने तथा सीलिंग की कार्रवाई की नोटिस दी जा रही है। इसे लेकर रक्षामंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

व्यापारियों ने बताया अनेक भवन 50 साल पहले के बने हुए हैं ,कुछ भवन 30- 40 साल पहले के हैं। पुराने भवनों से मानचित्र मांगने का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस समय यह भवन बन रहे थे उस समय लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग एवं विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न नहीं किया। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। लेकिन जब व्यापारियों ने इन भवनों में अपनी दुकान खरीद ली है और अपना व्यापार कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं तो व्यापारियों को सीलिंग का नोटिस देना अन्यायपूर्ण है।

लखनऊ की गोमती नगर विवेक खंड, तेलीबाग मार्केट , कपूरथला, पत्रकारपुरम ,सीतापुर रोड इन बाजारों को भी मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाना चाहिए। जिस प्रकार से अनेक कालोनियों को नियमित किया जाता है उसी प्रकार से 15 साल से अधिक बने हुए पुराने भवनों को भी नियमित किया जाना चाहिए। रक्षामंत्री ने उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में गोमतीनगर के हेमंत कुकरेजा, नितिन काकरिया, हर्ष अरोरा, गंगाराम रहेजा, ज्योति काकरिया एवं तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के आलोक गोयल, राजेश चावला,चंद्रशेखर यादव ,परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

लालजी टंडन का जीवन लखनऊ की आत्मा : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद बृजलाल ने रविवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन फाउंडेशन ने पूर्व टंडन कृत पुस्तक स्मृति नाद का लोकार्पण किया। लालजी टंडन फाउंडेशन की ओर से गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि लालजी टंडन का जीवन लखनऊ की आत्मा हैं। जयंती पर उन्हें नमन करते स्वयं को भावुक महसूस कर रहा हूं।

टंडन जी इस पुस्तक के प्रकाशन को लेकर बेहद उत्साहित थे, लेकिन इसके पहले ही वे हम सभी को छोड़कर चले गए। टंडन जी की छाप अनगिनत लोगों पर पड़ी। सर्व धर्म समभाव लालजी टंडन का मूल सिद्धांत था, जिसका उल्लेख इस पुस्तक में भी किया गया है। साथ ही पुस्तक में देश की संस्कृति, सभ्यता और समकालीन विषयों का भी समावेश है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा एक रोचक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि कैसे एक विमान अपहरण की घटना में अटल जी की संवाद क्षमता से स्थिति संभाली गई। राज्यसभा सांसद संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

लखनऊ हर वक्त मेरे जहन में रहता है : राजनाथ

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि  लखनऊ वासियों से मिलकर मुझे हमेशा सुखद अनुभूति होती है। दिल्ली में भी यहां के लोगों से मिलने का प्रयास करता हूं। देश-विदेश की व्यस्तताओं के बावजूद लखनऊ हमेशा मेरे दिल और दिमाग में रहता है। ये बात रविवार को सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विनीत खंड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया सेमिनार हॉल में वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में कही।

जयपुरिया संस्थान में वरिष्ठ जन संवाद को रक्षामंत्री ने किया संबोधित

राजनाथ सिंह ने कहा कि सांसद के रूप में जनता से मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करते हैं। विभागों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10-12 वर्षों में लखनऊ में व्यापक विकास हुआ है, जिसमें राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का भी अहम योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रक्षामंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और पश्चिमी एशिया के मौजूदा संकट में भारत ने संतुलित और सूझबूझ भरी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य देशों में एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, वहीं भारत में स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद राजनाथ सिंह का लखनऊ के वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ाव प्रेरणादायक है।

वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने विचार रखे। राकेश चेटली ने शहर के पार्कों में लगाए गए ओपन जिम की सराहना की, जबकि पंडित अरविंद शुक्ल ने लखनऊ के बहुआयामी विकास के लिए आभार जताया। सीमा दुबे, मदन शुक्ला और राजेश वर्मा ने भी संवाद में भाग लेते हुए गोमती नगर स्टेशन, फ्लाईओवर और अन्य विकास परियोजनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इसके पहले लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री का अभिनंदन और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा ने भी स्वागत किया। डल अध्यक्ष अभिषेक राय, पार्षद संजय सिंह राठौर, कौशल पांडेय, अरुण राय, अरुण तिवारी, राजेश सिंह ‘गब्बर’, प्रमोद राजन, दीपू जायसवाल, मधुबाला त्रिपाठी और प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे।

शहर में बनाएं साहित्य पथ, लगवाएं साहित्यकारों की प्रतिमाएं

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने शहर में एक मार्ग को साहित्यपथ घोषित कर उसके किनारे साहित्यकारों की प्रतिमाएं लगाने की मांग की। सभा का तर्क है कि ऐसा करने से साहित्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और शहर में साहित्य प्रेमियों का आगमन बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान हास्य कवि सर्वेश अस्थाना के नेतृत्व में रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने रक्षामंत्री को ज्ञापन देकर की मांग

इस ज्ञापन में अस्थाना ने मांग की कि जी-20 रोड या ग्रीन कॉरिडोर के एक हिस्से को साहित्य पथ घोषित कर दोनों ओर कुछ-कुछ दूरी पर प्रदेश के साहित्यकारों की प्रतिमाएं और उनका जीवन परिचय लगाया जाए। इससे नगर में साहित्य प्रेमियों की आवाजाही बढ़ेगी व साहित्यिक पर्यटन की शुरुआत होगी। रक्षामंत्री ने प्रस्ताव को बेहतर बताते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल को जल्दी इस काम को करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र भीष्म, सुशील चंद श्रीवास्तव, राजीव वत्सल, केवल प्रसाद सत्यम, अरविंद झा और सनातन धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधांशु मोहन शामिल रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र, अतुल मिश्रा, सुरेश रावत और संजय शुक्ला ने रविवार को राजनाथ सिंह से मिलकर देशभर के कर्मचारी और शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इसमें आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां 1 जनवरी 2026 से लागू कर पेंशन में वृद्धि करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और मृतक आश्रित सुविधा लागू करने,शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के समय टीईटी से मुक्त करने, रिक्त पद पर नियुक्ति व पदोन्नति से भरने की मांगें की गई हैं। इसके अलावा इंदिरा नगर स्थित अवध विहार कॉलोनी और हरिहर नगर में कूड़ा उठान व पानी की समस्या के समाधान करने की मांग भी की। इस समस्या का जल्द निस्तारण कराने के लिए रक्षा मंत्री ने महापौर सुषमा खर्कवाल को निर्देश दिए। रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वेतन आयोग सहित अन्य मुद्दों पर जल्द समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

यूपी में आग का तांडव : फतेहपुर और प्रयागराज में गेहूं फसल जलकर खाक, मुआवजा देने की मांग

लालजी टंडन का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरणादायी प्रतीक: सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन का सम्पूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं का अनुकरणीय उदाहरण है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “पूर्व राज्यपाल, भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित नेता और समर्पित जनसेवक आदरणीय लालजी टंडन ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि।” उन्होंने आगे कहा, “आपके जीवन ने लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूती दी। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, स्वच्छ छवि और जनसेवा के संस्कार हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।”

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1947086011504165071

लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 को लखनऊ में हुआ था और 21 जुलाई 2020 को 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। टंडन 2009 में लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके अलावा, वे उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और विधान परिषद में सदन के नेता के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

यह भी पढ़ेः Delhi University Undergraduate Admission: 72,000 से अधिक सीटों पर हुआ छात्रों का एडमिशन, दूसरे चरण का सीट आवंटन 28 जुलाई को

CM योगी ने पूर्व राज्यपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- भारत माता के सपूत थे लालजी टंडन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की 90वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने लखनऊ समेत देश-प्रदेश की राजनीति में लगभग सात दशक तक अपनी एक मजबूत पहचान बनाकर रखी।

आदित्यनाथ ने कहा कि वे भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में सम-विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए जीवन भर एक पार्टी, एक विचारधारा और राष्ट्रवाद के मूल्यों का अनुसरण किया। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टंडन जी की लखनऊ समेत देश-प्रदेश की राजनीति में प्रभावी उपस्थिति उनके मूल्यों और आदर्शों को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि टंडन जी का व्यक्तित्व यह दिखाता है कि जब एक व्यक्ति अपनी मर्यादाओं का पालन करता है तो उसे शिखर तक पहुंचने में देर नहीं लगती है। उन्होंने लखनऊ के एक सामान्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवक के रूप में काम किया और फिर लखनऊ नगर पालिका परिषद और लखनऊ नगर निगम के पार्षद बने। योगी ने कहा कि इसके बाद वह विधान परिषद सदस्य और फिर विधायक के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने।

आदित्यनाथ ने कहा कि अपने सियासी सफर के दौरान वह लखनऊ के लोकप्रिय सांसद बने और उनकी साफसुथरी सार्वजनिक छवि, आम जनता के साथ उनके संवाद, हर एक के सुख-दुख में सहभागी बनने के उनके जज्बे को सभी ने देखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टंडन जी की सेवाएं, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी एक प्रेरणा बना हुआ है। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण, महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- कपड़ा उद्योग में भी बहुजन का प्रतिनिधित्व नहीं, 'अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु'

भारत के लोकतंत्र की जीती-जागती मिसाल थे लालजी टंडन : सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा कि लालजी टंडन जैसा व्यक्तित्व सामान्य नागरिक के मन में एक नया विश्वास जगाता है। टंडन भारत के लोकतंत्र की एक जीती-जागती मिसाल थे कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के जन्मदिवस पर आयोजित भजन संध्या एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बात कही। इस दौरान टंडन को याद करते हुए योगी कई बार भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उनका व्यवहार अभिभावक जैसा रहता था। हालांकि इन सबके दौरान वह ध्यान रखते थे कि कार्यकर्ता नाराज न हो जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने नगर विकास मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी कमी आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सताती है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे। लालजी टंडन फाउंडेशन के अध्यक्ष और विधायक आशुतोष टंडन ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महापौर संयुक्त भाटिया समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति एससी वर्मा को लालजी टंडन शिखर सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व न्यायमूर्ति एससी वर्मा को लालजी टंडन शिखर सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा पद्मश्री मंसूर हसन, डॉ विद्याबिंदु सिंह , भजन गायक कन्हैया मित्तल और कार्टूनिस्ट माधव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी को प्रशस्ति पत्र और 51 हजार की राशि देकर किया सम्मानित।

अनूप जलोट के भजन से मंत्रमुग्ध हुए अतिथि

पूर्व मंत्री लालजी टंडन के जन्मदिवस पर भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों के जरिये माहौल को भक्तिपूर्ण किया। इस मौके पर उनके प्रसिद्ध भजन ऐसी लागी लगन.. पर तो सभागार में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध होकर गुनगुनाने लगे। भजन सम्राट के विशलेषण से पहचाने जाने वाले अनूप जलोटा ने दर्शकों का मूड भांपते हुए कई नए भजनों की भी संगीतमय प्रस्तुति दी। भजन संध्या देररात तक चलती रही।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी से चोरी 21 लाख के 128 मोबाइल दिल्ली, हैदराबाद और हरियाणा से बरामद

लखनऊ: पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पौत्रवधू ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पीएम और सीएम से लगाई न्याय की गुहार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाती हुई नजर आ रही है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर आम लोग भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे हैं और इसके पीछे की मुख्य करण कोई और नहीं बल्कि योगी सरकार के कद्दावर मंत्री आशुतोष टंडन है। जिन के ऊपर आरोप लग रहा है।

आरोप लगाने वाली महिवा कोई और नहीं बल्कि उनकी बहू दिशा टंडन हैं। जो दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी से न्याय की गुहार लगा रही है। दिशा टंडन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अब आशुतोष टंडन के साथ-साथ योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

महिला का कहना मुझे कर रहे हैं प्रताड़ित

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में दिख रही महिला अपना नाम दिशा टंडन बता रही है और उसने वीडियो में पुष्टि करते हुए कहा है कि वह मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पौत्रवधू है और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की बहू है। उसको दहेज के लिए कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

जिसकी शिकायत मेरे द्वारा की गई, लेकिन उनके पद पर होने के कारण मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। मैं मोदी जी और योगी जी से विनम्र निवेदन करती हूं कि मुझे न्याय दिलाया जाए और इन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर आम लोग आशुतोष टंडन पर कार्रवाई करने की मांग तेजी के साथ करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

क्या कहना है नेताओं का

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं और वीडियो की जांच करवाने की बात तक कह रहे हैं। लेकिन खुलकर कोई भी सामने आने को तैयार नहीं है। लेकिन वायरल हो रहा वीडियो विपक्ष के लिए विधानसभा चुनाव 2022 का मजबूत हथियार साबित होता नजर आ रहा है। विपक्ष अब भाजपा पर जमकर हमलावर होने की तैयारी में जुट गया है और विपक्ष के कई नेता और सोशल मीडिया पर योगी सरकार से कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बुमराह दूसरे टेस्ट के लिए उपकप्तान नियुक्त, पेट में तकलीफ के कारण अय्यर बाहर