Massive Fire - Amrit Vichar

फर्रुखाबाद में भीषण अग्निकांड : ढाई वर्षीय बालिका की जिंदा जलकर मौत, बचाने के प्रयास में दादी झुलसी
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कपिल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में ढाई वर्षीय मासूम बालिका की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने का प्रयास कर रही उसकी दादी गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे में झोपड़ी में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीन नगर निवासी उर्वेश कुमार अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रह रहे थे।

मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच उर्वेश कुमार, उनकी पत्नी सरिता, दो बेटियां रुद्रप्रभा और कुसुम प्रिया, पिता जदुबीर तथा माता जदुरानी झोपड़ी के अंदर आराम कर रहे थे। इस दौरान करीब 12:30 बजे झोपड़ी के पीछे की ओर से अचानक आग लग गई। तेज गर्म हवाओं और भीषण गर्मी के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ चुकी थी।

हादसे के दौरान परिवार की ढाई वर्षीय बालिका कुसुम प्रिया आग में फंस गई और उसकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को बचाने के प्रयास में उसकी दादी जदुरानी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह बाहर निकल आए और शोर मचाया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दमकल गांव पहुंची, लेकिन मकान तक जाने का रास्ता संकरा होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। अग्निकांड में झोपड़ी के अंदर रखा कपड़ा, अनाज, गेहूं, आटा, चारपाई, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व टीम, थानाध्यक्ष नितिन कुमार तथा राजेश कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। यदि घटना दैवीय आपदा की श्रेणी में पाई जाती है तो पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  :

प्रतापगढ़ में धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पुलिस की कार्यवाही, देवी देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवक अरेस्ट

Delhi Massive fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग... 9 लोगों की मौत, कई घायल
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात एक भयावह अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई। शाहदरा के विवेक विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने की घटना में कई लोग फंस गए। दमकल विभाग को सुबह 3:47 बजे आग की सूचना मिली।

सूचना पाते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव व आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग मुख्य रूप से इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर फैली थी। बचाव कार्य में 16 लोगों को निकाला गया, जिनमें से दो घायल हुए हैं। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि बचाव दल ने टर्नटेबल लैडर, कटिंग टूल्स और अन्य उपकरणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। इमारत में खिड़कियों पर लगी ग्रिल और सलाखों के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आग का सबसे अधिक प्रभाव इमारत के पीछे वाले हिस्से में देखा गया। स्थानीय पुलिस, DDMA, दमकल सेवा और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। इमारत में कुल 8 फ्लैट थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान

दूसरी मंजिल: अरविंद जैन (60), अनीता जैन (58), निशांत जैन (35), आंचल जैन (33) और 1.5 वर्षीय मास्टर आकाश जैन

पहली मंजिल: शिखा जैन (45)

तीसरी मंजिल: नितिन जैन (50), शैले जैन (48) और सम्यक जैन (25)

घायल: नवीन जैन (48)

प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट या एयर कंडीशनर में धमाके से लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग की सटीक वजह की जांच पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही है। शवों की पहचान डीएनए टेस्टिंग के माध्यम से की जाएगी।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित इलाज चल रहा है और प्रशासन पूरी तरह से राहत कार्य में लगा हुआ है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। वहीं, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

गाजियाबाद : गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां तैनात; बचाव कार्य जारी
गाजियाबाद । गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद बड़े स्तर पर अग्निशमन और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान बचाव अभियान भी साथ-साथ चलाया गया। इमारत में फंसे कई निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, आग सातवीं से आठवीं मंजिल तक फैल गई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ में आसान हुआ भवन का नक्शा बनवाना, LDA कराएगा आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार

हरदोई में भीषण आग : इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के गोदाम में सामान जलकर खाक, नुकसान का अनुमान दो करोड़ से अधिक
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना रात्रि करीब डेढ़ बजे शोरूम मालिक को स्थानीय लोगों ने दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन शुरुआती देरी के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सांडी कोतवाली इलाके में कस्बे में शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से शुरू होकर तेजी से फर्स्ट फ्लोर पर बने गोदाम तक फैल गई। शुरुआती तौर पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए हरदोई से तीन और बिलग्राम से दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस हादसे में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, सोफा,इनवर्टर और बैटरियों ,बेड,गद्दे सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब एक करोड़ 97 लाख रुपये का सामान और दुकान में रखी करीब 22 लाख 43 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है। शोरूम मालिक पुनीत वाजपेई का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंची, जिससे आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :

यूपी के बलिया में मरीज की मौत: पेट्रोल न मिलने पर बीच रास्ते में रुकी एंबुलेन्स, जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग : 60 दुकानें जलकर राख, हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे में स्थित सब्जी मंडी में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से करीब 60 दुकानें जलकर राख हो गईं। हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार क्षेत्र के भीतर घनी आबादी के बीच स्थित सब्जी मंडी में देर रात अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिले की दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में फल और सब्जी मंडी की अधिकांश दुकानें आ गईं। इसके साथ ही समीप स्थित मार्केट की कपड़े की कई दुकानें भी जलकर खाक हो गईं। कुल मिलाकर लगभग 60 दुकानों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार नुकसान का आकलन कराया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

यूपी में गर्मी का टॉर्चर शुरू: लखनऊ में तेज धूप ने किया परेशान, कई किमी. पैदल चलकर भक्त पहुंच रहे राम मंदिर

अयोध्या में आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, प्रशासन ने कही ये बात
अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के मजरे लोधे उपाध्याय पूरवा से होकर गई हाई टेंशन की तार के शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रधान नदीम मलिक ने बताया कि आग की चपेट में आकर महेश पांडेय ,सुरेश, बीरेंद्र, गोरखनाथ, जोखन लाल की करीब 10 बीघा फसल जल गई। हल्का लेखपाल विश्वनाथ प्रताप ने बताया रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली

सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र में धौरहरा की उत्तर पश्चिम क्षेत्र में खडी गेहूं की फसल में शनिवार को अचानक आग लग गयी। ग्रामीण, पुलिस व दमकल कर्मी जब तक लपटों पर काबू पाते तब तक सतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह की 15-15 बीघे, कृपाल सिंह व सोनू सिंह की 10-10 बीघे गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी विवेक सिंह का ट्रेक्टर जल कर राख हो गया। कंबाईड ठीक कर रहे मैकेनिक की लापरवाही से आग लगने की आशंका के चलते ग्रामवासियों ने मैकेनिक सहित चालक को बंदी बना लिया।

मौके पर दलबल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने आक्रोशित ग्रामीण व किसानों को शांत कर दोनों को चौकी ले आए। उपजिलाधिकारी सविता, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने नुकसान की यथास्थिति की जानकारी ली।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि नुकसान का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। क्षेत्राधिकारी अरविन्द सोनकर ने कहा कि कंबाइन द्वारा आग लगने शिकायत को देखते चालक समेत मालिक को हिरासत मे लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

आग से 60 बीघा गेहूं की फसल राख

हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव बैंतीकला में शनिवार दोपहर गांव के बाहर पूरब दिशा में अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने लगभग 60 बीघा गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया। प्रधान अनिल सिंह की सूचना पर पहुंची हैदरगंज की पुलिस, दमकल कर्मियों की टीम तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरी फसल और मड़ाई के बाद बनने वाला भूसा जलकर राख हो गया।

आगजनी घटना में लक्ष्मी दुबे, सुनील सिंह, भोला दुबे आदि किसानों का काफी नुकसान हुआ है। बीकापुर नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मियों की टीम को भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कर नियमानुसार अहेतुक सहायता दी जाएगी।

आग से जली चार घरों का सामान व चार बीघा गेहूं की फसल जली

पूराबाजार स्थित मयाभीखी गांव के सीवान में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग से चार बीघे गेहूं की फसल, पराली व चार वनराजा परिवारों की गृहस्थी का सामान जल गया। शारदा सहायक नहर के बगल लाला के पुरवा से लगी आग लगभग एक किमी. दूर परसपुर गांव तक पहुंच गई। जहां ओम प्रकाश का तीन बीघा व मुस्ताक का एक बीघा गेहूं तथा लगभग पांच सौ बीघे की पराली जलकर राख हो गई।

वहीं परसपुर वनराजा बस्ती में विमला पत्नी राजाराम, पिंका पत्नी रविशंकर की गृहस्थी का सामना जल गया। लक्ष्मी पत्नी अर्जुन व सुमित्रा पत्नी छटंकी का छप्पर आग की भेंट चढ़ गया। सूचना के काफी देर बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ राख हो चुका था। हल्का लेखपाल अमन वर्मा ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। कहा कि जल्द ही शासन स्तर की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि करुणेश प्रताप सिंह ने खाद्यान्न व आवश्यक चीजें उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें :

राम मंदिर के 60 अर्चकों के लिए आए 500 आवेदन, नया प्रशिक्षण शुरू, निर्धारित शर्त को पूरा करने वाले वालों का होगा चयन

लखनऊ में हुए अग्निकाण्ड पर रक्षामंत्री ने डीएम से की बात, व्यक्त की गहरी चिंता
लखनऊ, अमृत विचार : विकासनगर की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग की घटना पर रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्री को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सात गोवंश झुलसे, पशु चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार

विकास नगर में सात गोवंश आग की चपेट में आ गए। इनमें दो गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दौरान पशुपालन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम बचाव में जुटी रही। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश वर्मा के निर्देश पर राजकीय पॉलीक्लीनिक के अधीक्षक डॉ. आरएस मिश्रा व गुडंबा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे।

नगर निगम की टीम के साथ सभी गोवंशों का उपचार किया। डॉ. सुरेश ने बताया कि दो गंभीर रूप से झुलसे गोवंश नगर निगम द्वारा कान्हा उपवन भेजे गए। वहां पर बराबर उपचार किया जाएगा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पांच गोवंश मामूली झुलसे थे इनका उपचार कराकर पशुपालकों को दे दिए।

ये भी पढ़ें :

बजट मिला फिर भी लागू नहीं कर पाए HIS: कैंसर संस्थान में ओपीडी पंजीकरण, भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया नहीं हो सकी ऑनलाइन

लखनऊ में भीषण आग: कई KM दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार
लखनऊ : विकास नगर थाना क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार को भीषण आग लग गई। जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो झुग्गी-झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा घटना की जानकारी होते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौंके पर पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

दरअसल, विकास नगर सेक्टर 14 में स्थित झोपड़ियों में आग दोपहर बाद ही लग गई थी, धीरे-धीरे इस आग ने भयावह रूप ले लिया। इस आग की जद में 50 से अधिक झोपड़ियां आई हैं। उसमें रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज में आग पकड़ते ही आग ने और विकराल रूप ले लिया, एक के बाद एक धमाके होने लगे।

वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौंके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता बढ़ती ही  जा रही है, लेकिन दमकल कर्मी लगातार इस चुनौती से जूझ रहे हैं।

आग अब काफी हद तक नियंत्रण में

अधिकारियों की मानें तो बुधवार को लगी आग में दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां नष्ट हो गईं । उन्होंने कहा कि जिस इलाके में आग लगी, उसके पास होटल और विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूम भी हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घरों के अंदर रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में बार-बार विस्फोट होने से अभियान मुश्किल हो गया था।'' अधिकारियों के अनुसार आग में दर्जनों गरीब परिवारों का सामान जलकर राख हो गया।

शुरुआती आकलन में किसी की जान जाने या गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत प्रयासों में समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ''प्राथमिक ध्यान आग को पास के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और आवासीय कॉलोनियों में फैलने से रोकना था। आग अब काफी हद तक नियंत्रण में है।''  आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

रक्षामंत्री ने डीएम से बात कर ली जानकारी

विकासनगर की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग की घटना पर रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्री को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

UP: छप्पर के घरों में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
बितरोई, अमृत विचार। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर के मजरा नगला में छप्परों के घर में भीषण आग लग गई। हवा की वजह से आग ने आस-पास के छप्परों को भी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इससे घर के सामान से लेकर लाखों रुपये के जेवरात जल गए।

गांव निवासी भीकम सिंह व राम बाबू पुत्र हेमराज, बनी सिंह पुत्र रामपाल के घर छप्पर से बने थे। गुरुवार दोपहर उनके घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग खेत पर गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान किसी तरह उनके घरों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ समय के बाद वह भी खेत से वापस लौटे। अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी गांव पहुंचे और आग पर काबू पाया।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के ईंट भट्ठे पर काम किया था। मजदूरी के रुपये और जेवर घर पर रखे थे। आग से नगदी और सोने-चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। इसके अलावा बिस्तर, चारपाई, खाना बनाने के बर्तन व अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ितों के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी पुलिस देर शाम पहुंची। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Moradabad: कुंदरकी में शार्ट सर्किट से रुई गोदाम में भयंकर आग, घंटों बाद पाया काबू
कुंदरकी, अमृत विचार। नगर के एक रुई गोदाम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग पर छह दमकलों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के चकफजलपुर रोड पर खुब्जा इंटर प्राइसेज के रुई गोदाम में किसी कारण से आग लग गई। गोदाम में अधिक मात्रा में ज्वलनशील रुई भरी होने से लपटें तेजी से फैलने लगीं, आसपास अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रुई से लिहाफ और गद्दे बनते थे। आग की भयानक लपटें ऊंची उठीं, काला धुआं दूर तक फैला। स्थानीयों ने फौरन दमकल और पुलिस को खबर दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं, संभल-अमरोहा से दो अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं।

दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आसपास के गोदामों और आबादी को बचाया। फायर ब्रिगेड सीएफओ राजीव कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश शर्मा और थानाध्यक्ष जसपाल सिंह ने मौके पर राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को भी दूर रहने के लिए सजग किया। आग से तैयार-कच्चा माल जलकर राख हो गया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। किसी जनहानि की खबर नहीं है। सीएफओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, ऐसा प्रारंभिक जांच से पता चला है। पुलिस-फायर टीम विस्तृत जांच में जुटी है।

दिल्ली के पालम में इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, दमकल की 30 गाड़ियां राहत में जुटी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके पालम में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। एक चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ने कम से कम 6 लोगों की जान ले ली। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण कई लोग इमारत के अंदर फंस गए, जबकि कुछ ने ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग कैसे लगी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई। सुबह करीब 7 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि पालम मेट्रो स्टेशन के निकट गली नंबर 2 में एक इमारत में आग लगी है और कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। आग इतनी तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई कि बाहर निकलने का मुख्य रास्ता पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

इमारत में कुल 18 लोग मौजूद

घटना के समय इमारत में कुल 18 लोग थे। कुछ लोगों ने खिड़कियों या बालकनी से कूदकर बचाव किया, लेकिन कई लोग धुएं और आग के कारण अंदर ही फंस गए। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बाहर निकाला, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत 30 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। राहत-बचाव अभियान सुबह से ही जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। आग का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जांच जारी है।

बागपत की फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर ने पाया आग पर काबू
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास स्थित एक फोम फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के गोदाम में रखा लाखों रुपये का फोम जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेकड़ा कस्बे के पास एनबीसीसी टाउनशिप से सटी फोम फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर पास की एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा के साथ-साथ बागपत और बड़ौत फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया और आसपास के इलाकों को सुरक्षित किया। दमकल अधिकारी अरमेंद्र प्रताप ने बताया कि आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे।

करीब 15 दिन पहले ही फैक्ट्री संचालक को सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। दमकल विभाग ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें :

वाराणसी में वरुणा एक्सप्रेस को मिले नए ठहराव: शिवपुर में रुकेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा