Election News - Amrit Vichar

49 साल बाद तमिलनाडु में एमजी रामचंद्रन जैसा करिश्मा, जानें कौन से वादों ने थलपति को सीएम की कुर्सी के करीब पहुंचाया
चुनाव डेस्क, अमृत विचार। तमिलनाडु में अभिनेता थलपति विजय की ताजपोशी होना तय है। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम ने इतिहास रच दिया है। थलपति विजय मुख्यमंत्री बनने पर पिछले 49 साल का रिकार्ड तोड़ देंगे। एमजी रामचंद्रन द्वारा 1977 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद राज्य में अपनी नई पार्टी खड़ी करके अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। अभिनेता विजय के सात वादों ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब पहुंचा दिया।सोना, सिलिंडर, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा, 12 वीं तक के बच्चों को प्रत्येक वर्ष 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद और बेरोजगारी भत्ता जैसे उनके वादे डीएमके को सत्ता से हटाने में बड़े मददगार बने। सत्ता पाने की सीढ़ी कहीं छोटी न रह जाए, इसलिए उन्होंने बड़े- बड़े वादे कर डाले।

‘मैदान में कदम रख दिया तो जीतना ही होगा’

थलपति विजय का फिल्म ‘बिगिल’ के हिट डॉयलाग ‘ मैंने एक बार मैदान में कदम रख दिया तो जीतना ही होगा’ के साथ सीटी बजाना उनकी जनसभाओं में उमड़ती भीड़ का उत्साह आसमान पर पहुंचा देता था। इससे उनकी फैन फालोइंग वोटों में तब्दील हो गई। चुनाव अभियान आगे बढ़ने के साथ जेन-जी और युवा वोटर्स जो अपनी पारंपरिक पार्टियों से नाराज और बदलाव की तलाश में थे, उनके साथ तेजी से जुड़ते चले गए। ऐसे में विजय को लगा कि मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का वादा करके वे सत्ता के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने ऐसा किया भी। गांव- गांव, शहर की हर गली में समर्थक युवाओं की मजबूत टोली ने उनके हर वादे को घूम-घूमकर घर- घर तक पहुंचाया। इसलिए उन्होंने न सिर्फ अन्नाद्रमुक और भाजपा नेताओं के गठबंधन प्रस्ताव को ठुकराया बल्कि द्रमुक की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के गठजोड़ के प्रयास को भी सिरे से खारिज किया। थलपति विजय न सिर्फ सत्तारूढ़ डीएमके मुखिया एमके स्टालिन पर आक्रमक रहे बल्कि अन्नाद्रमुक और भाजपा को भी उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई। वे यह स्थापित करने में कामयाब रहे कि द्रमुक और अन्नाद्रमुक नहीं बल्कि वे ही सत्ता में आकर वहां के लोगों की तकदीर और तमिलनाडु की तस्वीर बदल सकते हैं। थलपति विजय ने 60 साल उम्र तक की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का वादा किया।

कहा कि इस उम्र की ऐसी महिलाएं जो घर की मुखिया होंगी, उन्हें 2,500 रुपये प्रतिमाह देंगे। इसके साथ ही उन्होंने हर परिवार को छह एलपीजी गैस सिलिंडर फ्री में देने की बात कही थी। इसके साथ ही बहन-बेटियों के विवाह के लिए आठ ग्राम सोना देने का वादा किया। सिल्क साड़ी देने की उनकी योजना ने भी मतदाताओं का ध्यान खींचा। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच आठ ग्राम सोना फ्री मिलने की बात हर मतदाता को अच्छी लगी। कक्षा 1 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए हर साल 15 हजार की मदद का एलान अभिभावकों को लुभा गया तो सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री का वादा भी काम कर गया। ग्रेजुएट्स को चार हजार रुपये और डिप्लोमा धारकों को ढाई हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने के वादे ने युवाओं को विजय के साथ आने पर मजबूर किया। 5 एकड़ तक जमीन वाले छोटे किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों का 50 फीसदी कर्ज माफ करने के वादे ने किसानों को उनकी तरफ मोड़ा। अब देखना यह है कि सत्ता शीर्ष पर बैठने के बाद विजय इन वादों को कब और कैसे पूरा करते हैं।

Assam Election Result: हिमंता बने असम में भाजपा की हैट्रिक के नायक
श्रीप्रकाश, गुवाहाटी। असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा। साल 2014 से लेकर अब तक हुए हर चुनाव में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। इस बार राज्य में अपने दम पर पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने जा रही है। भाजपा के ही दम पर उसके सहयोगी दल असम गण परिषद तथा बीपीएफ की भी इस चुनाव में स्थिति अच्छी रही है। भाजपा की इस बड़ी जीत के नायक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा रहे, जिन्होंने 11 साल के भीतर पार्टी को शिखर पर पहुंचा दिया। साल 2015 में जब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, तो भाजपा के सिर्फ पांच विधायक थे, जो 2011 के चुनाव में जीते थे।

भाजपा ने 2021 चुनाव में संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें न सिर्फ शत प्रतिशत, बल्कि उससे आगे जाकर पूरा किया। बीते 5 वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां स्वच्छ तरीके से दी गईं, जबकि घोषणा पत्र में एक लाख नौकरी का ही वादा था। महिलाओं के लिए अरुणोदय योजना का सफल क्रियान्वयन हुआ। प्रत्येक महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में 1250 रुपये पहुंचते रहे। 'लखपति बाईदेउ', 'निजूत मोइना' योजनाओं के साथ ही युवाओं के रोजगार, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई से लेकर किसानों तक के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं।

भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े पुल, ओवरब्रिज, चौड़ी सड़कें, रिंग रोड, ब्रह्मपुत्र में टनल और कई पुल  बनवाए या निर्माणाधीन हैं। डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक युद्धस्तर पर काम किया तो संगठन ने भी हर दिन चुनाव प्रचार के तरीके से कार्य किया।

विपक्ष के धराशायी होने का कारण

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस नेतृत्व को लेकर खींचतान से कमजोर होती गई। जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने के बदले इसके नेता मुख्यमंत्री के परिवार और भाजपा नेताओं के विरुद्ध प्रचार में लगे रहे। विदेशी घुसपैठियों के विरुद्ध भाजपा सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का कांग्रेस ने लगातार विरोध किया। पार्टी अध्यक्ष गौरव गोगोई नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जोरहाट में मजार पर माथा टेकने पहुंचे। कांग्रेस की इसी नीति से नाराज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और सांसद प्रद्युत बरदलै जैसे दिग्गज नेता चुनाव के मौके पर भाजपा में शामिल हो गए और चुनाव जीत गए। गठबंधन पर भ्रम की स्थिति रही। विपक्षी गठबंधन संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार भी नहीं कर सका। ऐसें में कांग्रेस विदेशी घुसपैठी बहुल सीटों तक ही सिमट कर रह गई। रही सही कसर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूरी कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, फिर उन पर डटकर खड़े रहने के बदले भागते फिरे, जिसका उल्टा असर मतदाताओं पर पड़ा।

Bengal Election Result : अंग बंग कलिंग जीता, मां माटी मानुष पड़ा फीका
मनोज त्रिपाठी, चुनाव डेस्क: पश्चिम बंगाल दशकों से भाजपा के लिए एक अधूरे प्रोजेक्ट जैसा था। भाजपा के पूर्ववर्ती जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने देश में हिंदुत्व की दिशा को धार दी, इसी राज्य के थे। ऐसे में बंगाल की जीत भाजपा के लिए बड़ी वैचारिक सफलता की ध्वज वाहक भी है। इस बार पार्टी ने ममता की विफलताओं को उजागर करने के साथ रणनीतिक कौशल दिखाया। आक्रामक अभियान चलाकर हिंदू मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अपनी तरफ आकर्षित करने के साथ महिला सुरक्षा को इतना बड़ा मुद्दा बना दिया कि ममता सरकार की कल्याणकारी योजनाएं फीकी पड़ गईं। इसी के साथ पार्टी का अंग-बंग और कलिंग' (बिहार, बंगाल और ओडिशा) में सत्ता हासिल करने का पुराना सपना भी साकार हो गया।

अंग-बंग और कलिंग' का जयघोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किया था। किसी समय यही त्रिकोण भारत की दिशा और दशा तय करता था। भाजपा अंग और कलिंग पर तो  पहले से ही काबिज ही थी, अब पहली बार बंग पर भी भगवा झंडा फहरा दिया है। पश्चिम बंगाल में साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। यहां से 2021 के चुनाव में पार्टी 77 सीटों पर पहुंची और इस बार कमाल दिखाते हुए सीटों की संख्या के लिहाज से दोहरा शतक लगाने के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भवानीपुर में धूल चटा दी।

मां माटी मानुष का तिलिस्म, एम फैक्टर से ही तोड़ा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए ‘मां, माटी, मानुष‘ का गढ़ा और 2011 के विधानसभा चुनाव में 34 साल पुरानी वाम सरकार को हरा दिया। 2016 और 2021 में भाजपा पर भी यह नारा जमकर भारी पड़ा। लेकिन 2026 के चुनाव में यह नारा भाजपा और टीएमसी के बीच तीखे वैचारिक संघर्ष का केंद्र बन गया। मोदी ने प्रचार अभियान में हमला बोलते हुए कहा कि आज 'मां' रो रही है, 'माटी' असुरक्षित है और 'मानुष' भयभीत हैं। पार्टी ने टीएमसी के नारे को उसके मुस्लिम प्रेम, महिला असुरक्षा और ममता की विफलता का नैरेटिव बना दिया।

6 साल ममता के साथी, 6 साल में पलटी पूरी बाजी

तृणमूल कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने वाले नंदीग्राम आंदोलन के मुख्य वास्तुकार रहे शुभेंदु अधिकारी  छह साल तक ममता बनर्जी सरकार में नंबर दो रहे, फिर नाराज हुए तो भाजपा के साथ आकर छह साल में ही पूरी बाजी पलट दी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि शुभेंदु अब क्या भाजपा सरकार में नंबर वन यानी मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर ममता सरकार की तरह नंबर दो की भूमिका में ही नजर आएंगे।

शुभेंदु ने वर्ष 2006 में पहली बार कांथी दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 2009 में उन्होंने तमलुक सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में उन्होंने इसी सीट पर कब्जा बनाए रखा वर्ष 2016 में उन्होंने नंदीग्राम सीट से विधानसभा का चुनाव जीता और ममता सरकार के दूसरे कार्यकाल में परिवहन मंत्री बने। इस दौरान उनको नंबर दो कहा जाने लगा। लेकिन दिसंबर 2020 में भाजपा का दामन थामने और चार माह बाद 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद उनको न सिर्फ ख्याति मिली, बल्कि भाजपा के लिए भरोसेमंद बन गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए। इसके बाद बीते पांच साल शुभेंदु लगातार ममता सरकार पर हमलावर रहे और तृणमूल के गढ़ों में सक्रियता और  आंदोलनों के जरिये भाजपा की जमीन मजबूत में जुट गए। केंद्रीय नेतृत्व ने भी उनकी मेहनत को सराहा और राज्य से संबंधित नीतिगत फैसलों में राय को अहम माना।

दिलीप घोष

खड़गपुर सदर से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने टीएमसी के प्रदीप सरकार पर 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। 2014 में दिलीप घोष आरएसएस से भाजपा में आए थे। 2015 में घोष को पश्चिम बंगाल में पार्टी की कमान सौंपी गई थी।

केरल में UDF की प्रचंड जीत पर प्रियंका गांधी ने जताया आभार, कहा- 'जनता का भरोसा हमारा मार्गदर्शन करेगा'
दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया और कहा कि उनका यह भरोसा यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा। केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है अथवा जीत चुका है।

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''केरल के मेरे सभी भाइयों और बहनों, आपके विश्वास और आपके जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद। आपने हम पर जो भरोसा जताया है, वह यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा, हम आप में से प्रत्येक के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे।''

उन्होंने कहा, ''मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके प्रति हमारी कृतज्ञता अगले पांच वर्षों में हर दिन नजर आएगी क्योंकि हम ईमानदारी और विनम्रता से अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।''

प्रियंका गांधी ने कहा, ''वायनाड में मेरे परिवार के लिए आपने शानदार जनादेश से यूडीएफ में अपना अपना विश्वास फिर से दिखाया है जहां 7 में से 7 सीटें यूडीएफ को मिली हैं। अब आपके पास 8 प्रतिनिधि हैं जो वायनाड के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें :

असम चुनाव परिणाम : भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न, चुनावी रुझानों में राजग को बड़ी बढ़त

पांच राज्यों के चुनावी रुझान : असम में गौरव गोगोई तो तमिलनाडू में सीएम स्टालिन ने गवाईं अपनी सीट, बंगाल में बड़ी जीत की ओर BJP
Election Results 2026: नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग चल रही है। अभी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बड़ा फायदा हुआ है और वह आगे है। तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है और सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी का पूर्वी विस्तार, दक्षिण में नई ताकत का उदय और क्षेत्रीय दलों की मुश्किलें- कहानी बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक है।

अपनी सीट हारे सीएम स्टालिन

तमिलनाडु में सत्ता विरोधी लहर के चलते मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। सीएम स्टालिन कुलाथूर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। सीएम स्टालिन को विजय की पार्टी के उम्मीदवार ने शिकस्त दी है। विजय की पार्टी 103 सीटों पर लीड कर रही है। डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एआईएडीएमके की अगुवाई वाला एनडीए 54 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

बंगाल में बड़ी जीत की ओर भाजपा

पश्चिम बंगाल में 293 में से 2 सीटों नतीजे और 290 सीटों के रुझान आ गए हैं। अब तक जिन दो सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, उनमें से एक पर बीजेपी और एक पर टीएमसी को जीत मिली है। बीजेपी 194 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव हारे

असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कुल 69439 वोट प्राप्त हुए, जबकि गौरव गोगोई को 46257 मत मिले। बता दें कि हितेंद्र नाथ गोस्वामी यहां से छठी बार विधायक बने हैं। असम के सबसे अहम शहरी केंद्रों में शामिल जोरहाट सिर्फ आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद प्रभावशाली सीट है। यहां का चुनावी इतिहास करीबी मुकाबलों, बदलते जनादेश और बड़े नेताओं की टक्कर के लिए जाना जाता है। जोरहाट विधानसभा सीट एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है और यह जोरहाट जिले में आती है। यह जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

तमिलनाडु में एक्टर विजय का जलवा

तमिलनाडु में इस बार चुनावी नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी टीवीके106 सीटों पर आगे चल रही है, जो एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। वहीं डीएमके 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एआईएडीएमके 62 सीटों पर आगे चल रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और नया राजनीतिक समीकरण बन सकता है

भवानीपुर में बीजेपी ने बांटी मिठाई

पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में दिख रही है। इस बीच भवानीपुर सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटीं। 20 में से 3 दौर की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से 898 वोटों से आगे चल रही हैं।

शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर रही है। असम में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार जाते हुए नजर आ रही है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

बंगाल चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पहला प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “थोड़ा इंतजार कीजिए। अभी बहुत जल्दी है। स्थिति रात 11-12 बजे तक स्पष्ट होना शुरू होगी और उसके बाद भी हालात बदल सकते हैं। लोकतंत्र की जीत होगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम उन राज्यों में अच्छी जीत हासिल करेंगे जहां हम सीधे मुकाबला कर रहे हैं और हमारी स्थिति मजबूत है।”

कितने राज्यों में सत्ता परिवर्तन?

तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में रुझानों में सत्ता परिवर्तन की मजबूत संभावना दिख रही है। तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके लीड कर रही है, पश्चिम बंगाल में भाजपा आगे है, जबकि केरल में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

बंगाल में 10 बजे तक कितनी सीटों पर बीजेपी आगे?

चुनाव आयोग के 10 बजे तक आए रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर लीड कर रही है। एक सीट पर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा आगे है।

टीवीके ने पूरा किया 100 का आंकड़ा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में अन्नामलाई की विजय की पार्टी टीवीके ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है और बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि ये अभी रुझान हैं, चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।

स्वपन दासगुप्ता और निशीथ प्रमाणिक आगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत के बेहद करीब दिख रही है। पार्टी के सभी बड़े नेता अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। राशबिहारी सीट से स्वपन दासगुप्ता और माथाभंगा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक अपनी सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

पश्चिम बंगाल: कांटे की टक्कर, ममता पर सस्पेंस

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों (293 पर गिनती) में दो चरणों में मतदान हुआ था। करीब 92% मतदान दर्ज किया गया। ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही हैं, जबकि भाजपा पहली बार सरकार बनाने का सपना देख रही है।

शुरुआती रुझान (10 बजे तक)

- भाजपा और TMC में जबरदस्त मुकाबला
- कई दौर में भाजपा को बढ़त, फिर TMC ने वापसी की
- भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर
- शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से आगे, रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल अपनी-अपनी सीटों पर मजबूत

भाजपा के बड़े नेता स्वपन दासगुप्ता और निशीथ प्रमाणिक अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

असम: भाजपा हैट्रिक की ओर?

असम की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ। रिकॉर्ड 85% से ज्यादा वोटिंग हुई।

रुझान:  भाजपा हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाने के बेहद करीब दिख रही है। शुरुआती आंकड़ों में भाजपा 60+ सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस काफी पीछे।

तमिलनाडु: विजय का तूफान, बड़ा उलटफेर!

तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ। 85% से ज्यादा वोटिंग के साथ जनता ने रिकॉर्ड बनाया।

सबसे बड़ा सरप्राइज: अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है और बहुमत की ओर बढ़ रही है। DMK और AIADMK दोनों ही पीछे दिख रहे हैं।

केरल: LDF vs UDF, पिनाराई की तीसरी पारी?

केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ। 78.27% वोटिंग दर्ज की गई।

रुझान: कांग्रेस नीत UDF बढ़त बनाए हुए है। CPM के एमवी गोविंदन ने आत्मविश्वास जताया है, जबकि शशि थरूर ने सरकार बदलाव और विकास पर जोर दिया।

पुडुचेरी: भाजपा गठबंधन मजबूत

30 सीटों वाले केंद्रशासित प्रदेश में भाजपा गठबंधन शुरुआती रुझानों में 22 सीटों पर आगे है।

मुख्य आकर्षण

- तमिलनाडु में TVK का धमाका
- बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रबल संभावना
- असम में भाजपा की हैट्रिक लगने के आसार

नतीजे अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि 2026 के इन चुनावों में कई राज्यों में सत्ता का ताज हाथ बदल सकता है।

क्या बंगाल में 34 साल बाद फिर सत्ता बदलेगी? क्या तमिलनाडु में स्टालिन की सरकार गिरेगी? क्या असम में हिमंत बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी पर TMC को झटका, चुनाव आयोग के अधिकार को ठहराया सही
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को देश की सबसे बड़ी अदालत से बड़ी निराशा हाथ लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मतगणना के दौरान केंद्रीय कर्मियों या PSU कर्मचारियों को सुपरवाइजर नियुक्त करना कहीं से भी गलत या अवैध नहीं है। कोर्ट ने ममता बनर्जी की पार्टी द्वारा दायर याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए मामले को बंद कर दिया है।

HC के फैसले पर लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें मतगणना ड्यूटी के लिए चुनाव आयोग की नीति को चुनौती देने वाली TMC की याचिका खारिज कर दी गई थी।

कपिल सिब्बल की दलील

TMC की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि चुनाव आयोग ने राज्य के कर्मचारियों की अनदेखी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आयोग को हर सीट पर गड़बड़ी की आशंका है जो केवल केंद्रीय कर्मियों पर भरोसा किया जा रहा है?

कोर्ट की दो टूक

जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा कि चुनाव आयोग को यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वह केंद्र या राज्य, किस अधिकारी को किस जिम्मेदारी के लिए चुनता है। कोर्ट ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होने के बाद हर कर्मचारी चुनाव आयोग के नियंत्रण में होता है, चाहे उसका 'टैग' केंद्रीय हो या राज्य का।

अदालत की अहम टिप्पणियां

जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि "सिर्फ इस आधार पर किसी अधिसूचना को गलत नहीं ठहराया जा सकता कि उसमें नियुक्त अधिकारी केंद्र सरकार के हैं। मतगणना के समय पार्टी एजेंट भी वहां मौजूद रहते हैं, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं।"

जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने कहा कि "सभी मतगणना कर्मी अंततः सरकारी कर्मचारी ही होते हैं। चुनाव आयोग की संतुष्टि और नियमों के तहत ली गई उनकी सेवाएं वैध हैं।"

क्या था पूरा विवाद?

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग के उस सर्कुलर को चुनौती दी थी, जिसमें मतगणना सुपरवाइजर और असिस्टेंट के रूप में केवल केंद्रीय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के कर्मचारियों को नियुक्त करने की बात कही गई थी। TMC का तर्क था कि यह राज्य के कर्मचारियों का अपमान है और यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है।

हालांकि, चुनाव आयोग (ECI) ने कोर्ट में स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अधीन है। आयोग ने यह भी तर्क दिया कि रिटर्निंग ऑफिसर (RO), जो इन कर्मचारियों की नियुक्ति करता है, वह खुद राज्य सरकार का ही अधिकारी होता है, इसलिए पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के बाद अब साफ हो गया है कि बंगाल में वोटों की गिनती पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही होगी और इसमें केंद्रीय कर्मियों की भूमिका को लेकर अब कोई कानूनी अड़चन नहीं रह गई है।

एग्जिट पोल : बंगाल में भाजपा को बढ़त, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में द्रमुक की जीत के आसार
नयी दिल्ली : देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने तथा असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था।

प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम तक आए अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई। हालांकि एक सर्वेक्षण ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है।

'पीपुल्स प्लस' के सर्वे में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस 177 से 187 सीटें हासिल करके अपनी सत्ता बरकार रख सकती है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 'पोल डायरी' के सर्वे का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 142 से 171 सीटों के साथ पहली बार सत्ता में आ सकती है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 99 से 127 से ही संतोष करना पड़ सकता है। 'मैट्रिज' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ सरकार बना सकती है और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती है तथा वह सत्ता से बाहर हो सकती है।

'पी-मार्क' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं तो टीएमसी को 118-138 सीटें मिलने का अनुमान है। असम को लेकर सभी सर्वेक्षणों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है। 'एक्सिस माय इंडिया' के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग 88 से 100 सीटें जीत सकता है तथा कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। 'मैट्रिज' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 85 से 95 सीटें के साथ प्रचंड बहुमत मिल सकता है, जबकि कांग्रेस नीत गठबंधन 25 से 32 सीटों पर ही सिमट सकता है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं।

केरल को लेकर लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों ने सत्ता से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत की संभावना जताई है। 'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं, वहीं एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है। 'पीपुल्स प्लस' ने केरल में यूडीएफ को 75 से 85 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई है। उसका अनुमान है कि माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ को 55 से 65 सीटें ही मिलेंगी और वह सत्ता से बाहर हो जाएगा। 'वोट वाइब' के सर्वे में कहा गया है कि यूडीएफ को 70 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलडीएफ को 58 से 68 सीटें मिल सकती हैं। तमिलनाडु में अधिकतर सर्वेक्षणों ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जताया है।

'पीपुल्स प्लस' ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। उसका अनुमान है कि राजग को 65 से 80 तथा अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम(टीवीके) को 18 से 24 सीटें मिलेंगी। 'मैट्रिज' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 122 से 132 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रख सकता है तथा अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। टीवीके को 10 से 12 हासिल हो सकती हैं। पुडुचेरी को लेकर ज्यादातर सर्वेक्षण का अनुमान है कि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) की अगुवाई वाले राजग गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। 'एक्सिस मॉय इंडिया' के एग्जिट पोल के अनुसार, पुडुचेरी में राजग को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस और द्रमुक के गठबंधन को छह से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। टीवीके को दो से चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। पीपुल्स प्लस के अनुसार, राजग को 16-18 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस और द्रमुक को 10-12 सीटें मिल सकती हैं।

गुजरात निकाय चुनाव: आज सुबह से मतदान शुरू, 4.19 करोड़ वोटर तय करेंगे 15 नगर निगमों और 84 नगरपालिकाओं का भविष्य
अहमदाबाद: गुजरात में 15 नगर निगमों और 84 नगरपालिकाओं सहित कई स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। यह चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हो रहे हैं जो राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक है। कुल 9,992 उम्मीदवार मैदान में हैं और 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पात्र हैं।

इस बार नौ नवगठित नगर निगमों नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

चुनाव संशोधित ओबीसी आरक्षण मानदंडों के तहत कराए जा रहे हैं, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का व्यापक परिसीमन और पुनर्गठन करना पड़ा। सुरक्षा के मोर्चे पर तीन स्तरीय बंदोबस्त किया गया है। सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं। मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

Assembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान शुरू, जानिए पीएम मोदी, खरगे ने जनता को क्या संदेश दिया?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए 16 जिलों की 152 सीटों के लिए 44,378 मतदान केन्द्र बनाये गये है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। इस चरण में मतदान में उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

पहले चरण में 152 सीटों के लिए मतदान

इन जिलों में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा।पहले चरण के मतदान पर जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जायेगा।

चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये हैं और संवेदनशील इलाकों में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सघन तैनाती की गयी है। पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में मतदाताओं की कुल संख्या 3.60 करोड से अधिक है, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं और 465 उभयलिंगी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है तथा कांग्रेस और वामपंथी दल भी पुरजोर से अपनी ताकत आजमा रहे हैं। मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सील करके मतगणना केंद्रों के 'स्ट्रॉन्ग रूम' में ले जाया जाएगा, जहाँ 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा मतदान

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य में सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। राज्य भर में कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। इनमें से 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों की विशेष निगरानी की जा रही है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग 300 कंपनियों को भी लगाया गया है और उन्हें पूरे राज्य भर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत राज्य के लगभग 1.50 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किए गये हैं। इनमें 1.18 लाख नियमित पुलिसकर्मी, तथा 20,000 कर्मी रैपिड एक्शन फोर्स, होम गार्ड, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शामिल हैं।

राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने उतरे हैं, जिनमें 443 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में 5.67 करोड़ मतदाताओं में से 2.70 करोड़ से अधिक पुरुष, 2.89 करोड़ महिलाएं और 7,728 उभयलिंगी मतदाता हैं। राज्य में 18-19 आयु वर्ग में कुल 12.51 लाख तथा 20-29 आयु वर्ग में 1.05 करोड़ मतदाता हैं।

मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सील करके मतगणना केंद्रों के 'स्ट्रॉन्ग रूम' में ले जाया जाएगा, जहाँ 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ द्रविड़ मनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन और उसके मुख्य प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के बीच है। इस बार अभिनय की दुनिया से राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता सी जोसफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में मतदान शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर नागरिकों से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। राज्य में चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। मोदी ने पश्चिम बंगाल पर केंद्रित अपने संदेश में लिखा, "आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे पूरी ताकत के साथ लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें।मैं विशेष रूप से अपने युवा दोस्तों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक अलग पोस्ट में कहा, "जैसे ही तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को बड़े उत्साह के साथ पूरा करें। विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलने और रिकॉर्ड मतदान का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में सामाजिक न्याय और विकास के लिए मतदान की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोगों से विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय, समता और विकास के लिए मतदान की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज लड़ाई संघवाद, तर्कसंगतता, समानता, न्याय और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए है। तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, शेष सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। दोनों राज्यों में मतगणना चार मई को होगी खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''तमिलनाडु के प्रिय भाइयों और बहनों, आज की लड़ाई आपके अधिकारों को सुरक्षित करने की है। यह लड़ाई संघवाद, तर्कसंगतता, समानता, न्याय और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए है।''

उन्होंने कहा कि यह समावेशी कल्याण सुनिश्चित करने और सामाजिक न्याय के आदर्शों को बनाए रखने की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि आप अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें और उन लोगों के खिलाफ खड़े हों जो आपके संघीय अधिकारों को छीनना चाहते हैं। " कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैं विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और तमिलनाडु के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं।"

खरगे ने बंगाल चुनाव को लेकर अपने पोस्ट में कहा, ''जैसा कि आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है, मैं ईमानदारी से सभी नागरिकों से बाहर निकलने और बड़ी संख्या में मतदान में भाग लेने का आग्रह करता हूं। उन ताकतों से डरें नहीं जो आपको हतोत्साहित करना चाहती हैं। आपका वोट आपकी आवाज़ है, और इसे ज़ोर से सुना जाना चाहिए।"

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि संविधान के दिखाए रास्ते पर चलें और लोकतंत्र की भावना को कायम रखें। खरगे ने कहा, ''पश्चिम बंगाल उन महान नेताओं की गौरवशाली भूमि है जो लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और स्वतंत्रता के लिए खड़े रहे। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे आदर्श अक्षुण्ण रहें।'' उन्होंने कहा, ''मैं पहली बार के युवा मतदाताओं से विशेष अपील करता हूं कि वे दृढ़ विश्वास के साथ अपने अधिकार का उपयोग करें और यह सुनिश्चित करने में मदद करें कि सच्चा विकास राज्य के हर कोने तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें :

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र : 28 अप्रैल को महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में धामी सरकार

SIR जांच में चौंकाने वाला खुलासा: अयोध्या में 55,414 मृतक मतदाता, 1.47 लाख शिफ्टेड, मतदाता संख्या घटी 2.57 लाख
अयोध्या, अमृत विचार: एसआईआर ने विधानसभा निर्वाचक नामावली में बड़ी संख्या में शामिल मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम का खुलासा किया। जांच में यह नाम पकड़ में आए, इन्हें सूची से हटा दिया गया। इसीलिए एसआईआर के बाद नई सूची की तस्वीर बदल गई। मतदाताओं का आंकड़ा लगभग 2.57 लाख गिर गया। अब जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या अब 16,50,655 हैं। पहले ये संख्या 19,07,800 थी।

किसी को अनुमान भी नहीं रहा होगा कि जिस मतदाता सूची से अभी 2024 में लोकसभा के चुनाव कराए गए। उनमें बड़ी संख्या में मृतक, अनुपस्थित मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। एसआईआर के आंकड़ों पर गौर करें तो जिस सूची से चुनाव कराए गए उनमें 55,414 मृतक मतदाता शामिल थे। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि इनके वोट पड़े, लेकिन यह बड़ी संख्या हैं। केवल सवा साल में जिले में इतने मतदाताओं की मौत नहीं हो सकती है।

एसआईआर की जांच में कई अन्य बड़े खुलासे भी हुए। जांच के दौरान जिले में लगभग एक लाख मतदाता अपने स्थान से अनुपस्थित पाए गए। यह संख्या भी कुल मतदाताओं की लगभग 5.27 फीसदी रही। इतनी बड़ी संख्या में मतदाता सवा साल में अपने स्थान से अनुपस्थित भी नहीं हो सकते हैं। संभव है कि इन मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा स्थानों पर सूची में शामिल रहे हों। लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग 1.5 लाख ऐसे मतदाता कहे जा सकते हैं जिनका वजूद नहीं था।

इसके अलावा भी 1,47,535 मतदाता ऐसे चिंहित किए गए जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए। हालांकि इसको लेकर जानकार कहते हैं कि एसआईआर के समय शहरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने गांवों को प्राथमिकता दी और उन्होंने वहां की मतदाता सूची में अपना नाम डलवाया। साथ ही इनके लिए भी कहा जा सकता है कि इनके नाम भी सूची में एक से ज्यादा स्थान पर दर्ज थे और एसआईआर में एक को छोड़ अन्य स्थानों से हटा दिए गए। यह संख्या लगभग 7.73 फीसदी रही।

जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में 23,952 मतदाता ऐसे मिले जिनका नाम सूची में पहले से एनरोल्ड था। मतलब यह नाम डुप्लीकेट की श्रेणी में हो सकते हैं। यह संख्या 1.26 फीसदी रही। इसके अलावा अन्य की श्रेणी में 10,098 मतदाता मिले। इसके बाद पुनरीक्षण में फॉर्म छह से 77,265 नए मतदाता जोड़े गए। फॉर्म सात और आठ का निस्तारण किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज पांडेय ने बताया कि एसआईआर में जांच के बाद नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें मृतक, शिफ्टेड या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नहीं हैं।

अयोध्या में थे सर्वाधिक मृतक मतदाता

जिले के 55,414 मृतक मतदाताओं में सबसे ज्यादा संख्या 12,997 अयोध्या विधान सभा क्षेत्र में थी। रुदौली में 10,930, मिल्कीपुर में 8,194, बीकापुर में 12,618 और गोसाईगंज में 10,675 मतदाता थे।

सर्वाधिक अनुपस्थित और स्थायी शिफ्टेड भी अयोध्या में

अनुपस्थित एक लाख में सबसे ज्यादा संख्या अयोध्या विधान सभा क्षेत्र में 43,717 थी। रुदौली में 12,645, मिल्कीपर में 6,611, बीकापुर में 16,726 और गोसाईगंज में 20,844 रही। इसी तरह 14,7,535 में स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं में अयोध्या में 42,137, रुदौली में 26,402, मिल्कीपुर 22,737, बीकापुर में 27,607 और गोसाईगंज में 28,652 रही।

आधी आबादी सरकार चुनने में निभाएगी अहम भूमिका! पुरुष-महिला मतदाताओं के बीच फासला घटकर 1.46 लाख रह गया
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में 9 विधानसभा क्षेत्रों की आधी आबादी सरकार चुनने में अहम भूमिका निभाएगी। एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को जारी मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार पुरूषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं के बीच अंतर कम हुआ है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 1613049 वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1467194 हो गई है। इनके बीच केवल 1,45855 मतदाताओं का अंतर रह गया है। आगामी चुनाव में आधी आबादी प्रत्याशी की जीत-हार में निर्णायक भूमिका में नजर आएगी। इन आंकड़ों ने राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। आधी आबादी को अपने पक्ष में करने में सफल प्रत्याशी ही अपने विरोधी को परास्त करने में सफल हो पाएंगे।

सरोजनीनगर विधानसभा में सबसे अधिक महिला मतदाता

एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची के अनुसार सरोजनीनगर विधासभा क्षेत्र में सबसे अधिक 217029 महिला मतदाता हैं। जबकि सबसे कम 117379 मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं। एसआईआर से पहले सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या 1880029 थी, जो 412835 घटकर 1467194 रह गई है।

उत्तरी विधानसभा में सबसे अधिक 67530 महिला मतदाताओं के कटे नाम

एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची के बाद उत्तरी विधानसभा में सबसे अधिक 67530 और मलिहाबाद विधानसभा में सबसे कम 20594 महिला मतदाताओं के नाम कटे हैं। सरोजनीनगर में 63977 और पूर्वी विधानसभा में 63540, कैंट विधानसभा में 54807, मध्य विधानसभा में 47762, पश्चिमी विधानसभा में 36502, बीकेटी में 35166 और मोहनलालगंज विधानसभा में 22957 नाम मतदाता सूची से कटे हैं।

एसआईआर से पहले और वर्तमान में महिला मतदाताओं की विधानसभा वार आबादी

<colgroup><col style="width:33.222%;" /><col style="width:33.222%;" /><col style="width:33.222%;" /></colgroup>

विधानसभा

27 अक्टूबर 25

10 अप्रैल 2026

मलिहाबाद

171838

151244

बीकेटी

233382

198216

सरोजनीनगर

281006

217029

पश्चिम

220312

183810

उत्तर

233762

166232

पूर्वी

221107

157567

मध्य

176644

128882

कैंट

172186

117379

मोहनलालगंज

169792

146835

1880029

1467194

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार में जुटी भाजपा, 11 से 20 अप्रैल तक चलेगा जनजागरूकता अभियान
अयोध्या, अमृत विचार : केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करने की दिशा में तेजी लाते हुए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के निर्णय के बाद भाजपा ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से 11 से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व आम जनमानस को अधिनियम की जानकारी देने और उनसे जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी की गई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि हर वर्ग की महिलाओं तक इस अधिनियम की जानकारी पहुंचे और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कहा कि कार्यक्रमों के संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें रीना द्विवेदी, स्वाति सिंह, सुधा पाण्डेय, श्यामा शर्मा, नीलम जायसवाल, गरिमा मौर्या, शकुंतला गौतम, शशिरानी शर्मा आदि शामिल हैं।