Aligarh News - Amrit Vichar

Aligarh gang-rape news : 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के छर्रा कस्बे के बाहरी इलाके में एक खेत में 14 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पीड़िता के पिता का कहना है कि लड़की शनिवार शाम कुछ सामान खरीदने के लिए पास के बाजार गई थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लड़की को एक सुनसान जगह पर बेहोश और घायल हालत में पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पास में ही नशे की हालत में घूम रहे दो लोगों को पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि पकड़े गए आरोपियों कृष्ण गोपाल और संजू ने पहले लड़की पर कोई रसायन छिड़ककर उसे अर्द्ध बेहोश कर दिया और फिर उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट और बलात्कार किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि पीड़िता का अभी ज़िला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Aligarh News : अलीगढ़ में महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की यह घटना बुधवार देर रात बन्नादेवी इलाके की है। बस से शहर आई एक महिला रात में रुकने के लिए जगह तलाश रही थी, तभी आरोपी उसके पास पहुंचा।

सहायक पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल ने कहा, ''ई-रिक्शा चालक सुभान ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उसे एक सुरक्षित और कम बजट वाले होटल ले जाएगा। हालांकि, महिला के होटल में जाने के बाद सुभान जबरन उसके कमरे में घुस गया, अंदर से दरवाजा बंद कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी फरार हो गया।'' घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके आधार पर बन्नादेवी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी का पता लगाने के लिए अपराध जांच शाखा की एक विशेष टीम को तुरंत तैनात किया गया। एएसपी बंसल ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस टीम ने क्वारसी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी इलाके के एक घर में आरोपी की मौजूदगी का पता लगाया। आज तड़के जब पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापा मारा, तो आरोपी ने अवैध हथियार से पुलिस पर गोलियां चला दीं।

पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।'' इस जवाबी गोलीबारी में आरोपी सुभान घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता पड़ोसी जिले कासगंज की निवासी है और किसी काम से अलीगढ़ आई थी। काम में देरी हो जाने के कारण उसने रात को होटल में रुकने का फैसला किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टीयरिंग पर थम गई सांसे : अलीगढ़ में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, सभी यात्री सुरक्षित
अलीगढ़। ड्यूटी निभाते-निभाते एक रोडवेज चालक की जिंदगी स्टीयरिंग पर ही थम गई, लेकिन अपनी आखिरी सूझबूझ से वह 30 से अधिक यात्रियों की जान बचाकर हमेशा के लिए अमर हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की मथुरा डिपो की बस शुक्रवार को मथुरा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी।

गोरई थाना क्षेत्र के नया बांस गांव के पास बस चला रहे चालक गणेश कुमार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बेहोश होने से पहले बस की रफ्तार कम की और उसे सड़क किनारे मोड़ दिया। इसके बाद बस सड़क से उतरकर बिजली के एक खंभे से टकराई और बिना पलटे रुक गई। बस में सवार यात्रियों ने जब चालक को बेसुध देखा तो तुरंत आगे बढ़कर ब्रेक लगाए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार 30 से अधिक सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

जानिए क्या बोले एआरएम मदन मोहन शर्मा

मथुरा बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चालक गणेश कुमार को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गणेश कुमार की अचानक हुई मौत से रोडवेज कर्मचारियों और यात्रियों में शोक की लहर है। उनकी सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा ने अंतिम क्षणों में भी दर्जनों लोगों की जिंदगी बचा ली। यह घटना एक बार फिर बताती है कि कर्तव्य के प्रति समर्पण किसी व्यक्ति को मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रखता है।

फिरोजाबाद-अलीगढ़ को 1,120 करोड़ विकास कार्यों की सौगात, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 'कांच नगरी' फिरोजाबाद और 'ताला नगरी' अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों में कुल मिलाकर 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को दोनों क्षेत्रों के विकास और जनसशक्तीकरण के लिए एक नया अध्याय बताया है।

सीएम योगी ने 'एक्स' पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इस विकास उत्सव की जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "''कांच नगरी' फिरोजाबाद और 'ताला नगरी' अलीगढ़ आज विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।"

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2068874865227313589?s=20

जानिए दोनों जिलों को मिलने वाली परियोजनाओं का पूरा ब्यौरा

फिरोजाबाद (कांच नगरी): यहाँ मुख्यमंत्री द्वारा 658 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से तैयार होने वाली 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

अलीगढ़ (ताला नगरी): यहाँ 462 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली 85 विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात जनता को सौंपी जाएगी।

लाभार्थियों को बांटी जाएंगी 'गृह-चाबी' और प्रमाण-पत्र

इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल बुनियादी ढाँचे का ही शिलान्यास नहीं करेंगे, बल्कि जनसशक्तीकरण के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को उनके नए घरों की 'गृह-चाबी' भी सौंपेंगे। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक और आवश्यक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। परियोजनाओं के महत्व पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "विकास की परियोजनाएं और लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, यही है 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान।"

ये भी पढ़ें  :

लखनऊ में भंडारे के नाम पर एलपीजी की कालाबाजारी, पूर्ति विभाग ने ऐसे खोली पोल

Aligarh News : अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने मनाया CM योगी का जन्मदिन, धर्मगुरु इफराहीम ने मांगी विशेष दुआ
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और सीएम योगी के स्वस्थ्य, दीर्घायु तथा मंगलमय जीवन की कामना की। मुस्लिम धर्मगुरु इफराहीम हुसैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष दुआ मांगी।

उन्होंने कहा, “योगी जी ने पूरे प्रदेश को माफिया, गुंडा और अपराध मुक्त बनाने का अभियान चलाया है। उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए दुआ करते हैं।” जन्मदिन के इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने सीएम योगी की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ाईं और मिठाइयां बांटीं।

Indoor Sports Complex : UP का नया स्पोर्ट्स पावरहाउस बनने को तैयार अलीगढ़, CM योगी जल्द जनता को करेंगे समर्पित
अलीगढ़। खेल क्रांति को नई गति देते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार अलीगढ़ मंडल को एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट देने जा रही है, जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं का भविष्य बदलने की उम्मीद है। 13,000 वर्ग मीटर में फैला और 57 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत से बना, यह ओलंपिक-स्तर का इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब पूरी तरह से तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसे जनता को समर्पित करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह कॉम्प्लेक्स न केवल अलीगढ़ के लिए, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों और आकांक्षाओं का केंद्र बनने के लिए तैयार है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आज कहा, "यह मंडल का पहला विश्व-स्तरीय इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, जहाँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएँ विकसित की गई हैं। योगी सरकार का विज़न केवल स्टेडियम बनाना नहीं है, बल्कि गाँवों, कस्बों और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।"

इस विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका राष्ट्रीय-स्तर का स्विमिंग पूल है। उन्नत तकनीक से बना यह पूल भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय-स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल बनने की क्षमता रखता है।अलीगढ़ मंडल के तैराक, जिन्हें पहले बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब अपने ही शहर में उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

इस कॉम्प्लेक्स में एक आधुनिक बहुउद्देशीय हॉल भी है, जहाँ विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है। बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किए गए हैं। इसके अलावा, खिलाड़ियों को बिलियर्ड्स रूम और एक हाई-टेक जिम की सुविधा भी मिलेगी।

पेशेवर प्रशिक्षण और फिटनेस को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया यह कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों को महानगरों में उपलब्ध सुविधाओं के समकक्ष सुविधाएँ प्रदान करेगा। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को केवल एक अभ्यास केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि एक पूर्ण स्पोर्ट्स हब के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो बड़े खेल आयोजनों की मेज़बानी करने में सक्षम है।

दर्शकों के लिए एक आधुनिक दर्शक दीर्घा (गैलरी) विकसित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में लोग आराम से प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकें। इसके अलावा, वीआईपी कमरे, मीडिया कक्ष और आधुनिक लाउंज क्षेत्र भी बनाए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय-स्तर के आयोजनों की मेजबानी करना और भी आसान हो जाएगा। इन सुविधाओं के साथ, अलीगढ़ को अब भविष्य में बड़े खेल मुकाबलों की मेज़बानी के लिए तैयार माना जा रहा है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा, "इस कॉम्प्लेक्स के शुरू होने के बाद, अलीगढ़ और आस-पास के ज़िलों के खिलाड़ियों को अब प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए दिल्ली, नोएडा या लखनऊ जैसे शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अब स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही क्षेत्र में विश्व-स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

उम्मीद है कि इससे आर्थिक रूप से कमज़ोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होगा।" आने वाले सालों में, इस कॉम्प्लेक्स से अलीगढ़ के उत्तर प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित होने की उम्मीद है। यहाँ नियमित ट्रेनिंग प्रोग्राम और मुकाबले होने से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावना है।

Aligarh News : AIMIM जिलाध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़। धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एआईएमआईएम (AIMIM) के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बास के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यामीन खान अब्बास पर कलेक्ट्रेट गेट की सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी देने, कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों के खिलाफ अपशब्दों  का प्रयोग करने तथा उन्हें "नशेड़ी" कहकर अपमानित करने का आरोप है।

गौरव माहेश्वरी नामक व्यक्ति ने इन गंभीर आरोपों के साथ सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर अपडेट हो रही है

Aligarh News : झूठी शान के लिए पिता ने बेटी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, इलाके में सनसनी
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र के जर्रारा गांव में हुई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीष मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पूरन सिंह ने पड़ोस के एक लड़के के साथ बेटी की दोस्ती पर आपत्ति जताने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, जिससे वह शादी करना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, लड़की के लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों ने अधिकारियों को सूचित किया और उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि मंगलवार शाम पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को उस स्थान पर ले गया जहां शव को दफनाया गया था। मिश्रा ने कहा, "पूछताछ के दौरान पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने और शव को दफनाने की बात स्वीकार कर ली।"

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने शादी के प्रस्ताव से पिता के सहमत नहीं होने पर जहर खाने की धमकी दी थी, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

AMU Aligarh : एएमयू परिसर में घुसपैठ कर मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सुरक्षा कर्मचारियों ने शनिवार देर रात विश्वविद्यालय परिसर में अवैध रूप से गाड़ी चलाने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एएमयू के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उन्होंने एक छात्र के दोपहिया वाहन से उनकी कार के टकराने के बाद हंगामा किया।

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर नावेद खान ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे 'भारत सरकार' का स्टिकर लगी एक कार ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के सामने वाली सड़क पर एक छात्र के दोपहिया विहान को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी लेकिन वहां हंगामा मच गया और कुछ छात्र मौके पर जमा हो गए। खान ने बताया कि कर सवार लोगों ने पीड़ित छात्र और वह मौजूद कुछ अन्य लोगों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया।

खान ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रशांत कौशिक, अजय चौधरी और हिमांशु राजपूत के रूप में हुई है, जिन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रॉक्टर ने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों में से एक व्यक्ति केंद्र सरकार का कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शनिवार देर रात सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

अलीगढ़ : AMU में महिला डॉक्टर पर हमला, विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल, आपात सेवाएं प्रभावित
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक महिला सहयोगी पर कथित हमले के विरोध में हड़ताल कर दी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार दोपहर भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सा जांच में देरी से नाराज एक महिला मरीज ने कथित तौर पर महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला कर दिया, जिसके बाद चिकित्सक हड़ताल पर चले गए।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. अख्तर अली ने कहा कि हाल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे डॉक्टरों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''हम खुद को बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल की एक ऐसी ही घटना के बाद एएमयू और जिला प्रशासन ने अस्पताल में पुलिस दल और महिला कर्मियों सहित करीब 200 सुरक्षाकर्मी तैनात करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।''

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमले की शिकायत पर पुलिस देर से पहुंची। एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला मरीज और उसके पति के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। खान ने स्वीकार किया कि वित्तीय बाधाओं के कारण भर्ती पर रोक होने से परिसर में सुरक्षाकर्मियों की भारी कमी है।

उन्होंने महिला सुरक्षाकर्मियों की कमी भी स्वीकार की और कहा कि हाल की कई घटनाओं में महिला मरीज या तीमारदार शामिल रही हैं। हड़ताल समाप्त कराने के लिए एएमयू के वरिष्ठ अधिकारियों और आरडीए प्रतिनिधियों के बीच बैठक हो रही है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नयी भर्ती होने तक अन्य विभागों के कर्मियों को मेडिकल कॉलेज के संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। नाम न उजागर करने की शर्त पर एक जूनियर डॉक्टर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भीड़ और अपर्याप्त सुविधाओं के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, क्योंकि इन अस्पतालों में मुख्यतः आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज आते हैं।

अलीगढ़ : 20 हजार रुपये के विवाद में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या, बहन समेत चार गिरफ्तार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 20 हजार रुपये के कर्ज को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक अफसर (30) ने अपनी बहन को 20 हजार रुपये उधार दिए थे और उन्हें वापस मांगने पर यह घटना हुई।

सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सर्वम सिंह ने बताया कि मृतक की बहन शहनाज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें मृतक का जीजा इमरान भी शामिल है। वह फरार है और मुख्य हमलावरों में से एक माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक दो बच्चों का पिता अफसर एएमयू परिसर के पास कैंटीन चलाता था और देर रात कैंटीन से लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेरकर कई बार चाकू से वार किया। पुलिस ने बताया कि परिजन और कुछ पुलिसकर्मी उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अफसर ने कुछ सप्ताह पहले बहन और जीजा को 20 हजार रुपये उधार दिए थे और हाल ही में रकम वापस मांगने पर दोनों नाराज हो गए थे। पुलिस ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने एक दिन पहले समझौता भी कराया था, लेकिन देर रात विवाद अचानक हिंसक हो गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’... ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 हजार करोड़ कारोबार की उम्मीद
लखनऊ, अमृत वितार: प्रदेश के अलीगढ़ का ऐतिहासिक ताला उद्योग अब वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल से न केवल इस पारंपरिक उद्योग को संरक्षित किया जाएगा, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक और नवाचार से भी जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के साथ ताला उद्योग का सालाना कारोबार 10 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

अलीगढ़ की भौगोलिक स्थिति भी इस परियोजना को खास बनाती है, क्योंकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यहां अमेरिका और यूरोप से बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंच सकेंगे।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार, यह म्यूजियम केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं होगा, बल्कि एक समग्र औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पारंपरिक हस्तनिर्मित तालों से लेकर आधुनिक हाई-टेक सुरक्षा प्रणालियों तक के विकास को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी इस उद्योग की विरासत और तकनीकी यात्रा को समझ सकेगी। म्यूजियम में प्रशिक्षण, शोध और तकनीकी विकास से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। साथ ही कारीगरों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

क्या होगा खास लॉक म्यूजियम में

• पारंपरिक से आधुनिक ताले तक की प्रदर्शनी

• हाई-टेक सुरक्षा प्रणाली की जानकारी

• इतिहास, तकनीक और नवाचार का संगम

• पर्यटकों के लिए इंटरएक्टिव अनुभव

ज्ञान और शोध का केंद्र

• प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम

• डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा

• तकनीकी शोध की सुविधा

• युवाओं के लिए उद्यमिता के अवसर