Ayodhya residents - Amrit Vichar

अयोध्यावासी के बैंक खाते से 5.30 लाख की ठगी, आनलाइन रिपोर्ट दर्ज, नतीजा सिफर, डीएम से गुहार
बाराबंकी, अमृत विचार। अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड कर करीब 5 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई और धन वापस दिलाए जाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में ग्राम सुल्तानपुर, पोस्ट पूरेकामगार निवासी प्रमोद कुमार का केनरा बैंक शाखा कम्पनीबाग बाराबंकी शहर में खाता है। खाते में जमा 5,30,905.40 की पूरी राशि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 दिसंबर को तीन ट्रांजैक्शन के माध्यम से निकाल ली गई।

अचानक रुपए कटने के मोबाइल मैसेज मिलने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज की। अगले दिन वह साइबर सेल बाराबंकी पहुँचे, जहां उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि मामला पटरंगा थाना, अयोध्या का है।

इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक न तो रुपए वापस मिल पाए और न किसी प्रकार की कार्रवाई की सूचना मिली है। पीड़ित ने बताया कि पूरी जमा पूंजी निकल जाने से वह और उनका परिवार आर्थिक संकट में है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में संज्ञान लेने तथा उनके रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम, भव्य राम मंदिर के साथ अयोध्यावासियों को मिलेंगी ये सौगातें!
लखनऊ। दुनियाभर के सनातनियों को 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम 500 साल की प्रतीक्षा, परीक्षा और अगणित बलिदानों के पश्चात अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसके साथ ही त्रैल्योक्य न्यारी अयोध्या नगरी सुख-समृद्धि से भी परिपूर्ण होने जा रही है।

मोदी-योगी सरकार की ओर से अयोध्या में चल रही 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में से अधिकांश 2024 में पूरी हो जाएंगी। वहीं 6 हजार करोड़ से अधिक के निवेश भी अयोध्या में धरातल पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं।

इनमें ज्यादातर हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवेल-टूरिज्म और हायर एजुकेशन से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इन सभी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के साथ ही 20-30 हजार नये रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

ये बड़ी परियोजनाएं भी ले रहीं मूर्त रूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को 'भूतो न भविष्यति' बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 2024 में जब एक तरफ भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो ये पुण्य वर्ष अयोध्या में कई बड़े निर्माण और बदलावों का भी साल साबित होने जा रहा है।

विकास कार्यों की एक लंबी श्रृंखला है, जिसमें सबसे पहला नाम अयोध्या में बनकर तैयार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है। यहां से जनवरी 2024 में उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही जनवरी में ही 50 हजार फुट प्रिंट वाले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का नया भव्य भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा मार्च तक सोलर सिटी भी पूरी तरह आकार ले लेगी।

जनवरी : 394 करोड़ से 4 लेन अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग, एनएच 27 से रामपथ तक रेलवे समपार, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, दर्शन नगर के पास रेलवे ओवर ब्रिज, अमानीगंज में मल्टी लेवल पार्किंग, कलेक्ट्रेट के पास स्मार्ट वाहन पार्किंग, पंचकोसी और चौदहकोसी मार्ग पर इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण, परिक्रमा मार्ग पर 25 से ज्यादा पयर्टन स्थलों और कुंडों का विकास, डेकोरेटिव पोल और हेरिटेज लाइटों की स्थापना का कार्य, कौशल्या सदन का निर्माण, मुक्ति वैकुंठ धाम के विकास का कार्य पूरा हो जाएगा।

फरवरी से दिसंबर 2024 तक

फरवरी में अयोध्या के 7 वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति,  सूर्यकुंड के पास आरओबी, 4 लेन धर्म पथ का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मार्च में अयोध्या अकबरपुर मार्ग पर फतेहगंज आरओबी, अयोध्या बिल्हौरघाट 4 लेन सड़क, गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण, नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास, अयोध्या सोलर सिटी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अप्रैल में अवध बस स्टैंड के पास आश्रय गृह का निर्माण, नाका बाइपास के पास कल्याण भवन का निर्माण, चार ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

जून में अयोध्या सीवरेज योजना का पार्ट वन पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई में 473 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर में डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर को पूरा कर लिया जाएगा। अक्टूबर में 1140 करोड़ से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तारीकरण पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर-दिसंबर तक अयोध्या में जोनल अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण, अयोध्या नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशाल भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

विश्वनाथ धाम ने बदली काशी की तस्वीर, अयोध्या मंदिर लेकर आएगा समृद्धि

भगवान श्रीराम का नव्य-भव्य धाम नि:संदेह अयोध्या वासियों की सुख-समृद्धि का भी कारक बनेगा। इसका अंदाजा दो वर्ष पहले वाराणसी में उद्घाटित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सफलता से लगाया जा सकता है।

दो साल में ही काशी विश्वनाथ धाम में 13 करोड़ से अधिक दर्शनार्थियों ने मत्था टेका है। इस दौरान मंदिर में 100 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी आस्थावान हिन्दुओं ने चढ़ाया है।

इसके अलावा वाराणसी में पर्यटन उद्योग भी 200 गुना से अधिक बढ़ा है। इसमें रेहड़ी-पटरी, नौका संचालक, हस्तशिल्पी, साड़ी कारोबारी के साथ ही अन्य छोटे व्यवसाइयों से लेकर बड़े होटल समूह और टूर एंड ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं।

जानकारों का प्रबल विश्वास है कि सदियों से उपेक्षित रही अयोध्या नगरी मोदी-योगीराज में भव्य मंदिर के उद्घाटन के साथ ही काशी की तरह ही पर्यटन मानचित्र पर ध्रुव तारे की तरह चमकेगी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: राजस्थान के नए सीएम का संगमनगरी से है गहरा नाता, डिप्टी सीएम के लिए किया था चुनाव प्रचार

अयोध्यावासी साल भर में गटक गए 2 करोड़ 28 लाख बोतल मदिरा, 431 करोड़ 90 लाख का राजस्व हासिल हुआ
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद वासियों में मदिरा का प्रेम बढ़ता ही जा जा रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में जनपद के लोगों ने 2 करोड़ 28 लाख बोतल मदिरा गटक डाली, जिससे आबकारी महकमें को 431 करोड़ रूपये से ज्यादा का राजस्व हासिल हुआ और विभाग की बल्ले-बल्ले है। खपत और बिक्री में उछाल के चलते विभाग को गत वित्तीय बर्ष की अपेक्षा इस बार 37 करोड़ ज्यादा राजस्व हासिल हुआ है।

गौरतलब है कि आबकारी विभाग की ओर से अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की बिक्री के लिए थोक के साथ निर्धारित लाइसेंस शुल्क जमा कराने और अन्य कागजी औपचारिकताओं को फुटकर कराने के बाद एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है। विभागीय पैमाने के मुताबिक नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सीमा में स्थित आबकारी दुकानों की गणना शहरी तथा जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत क्षेत्र की दुकानों की गणना ग्रामीण के श्रेणी में की जाती है।

आबकारी विभाग की ओर से तैयार कराये गए रिकार्ड के मुताबिक बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद में देशी-विदेशी शराब और बीयर की कुल 1 करोड़ 70 लाख 70 हजार 817 लीटर अर्थात कुल 2 करोड़ 27 लाख 61 हजार 89 बोतल की बिक्री की गई। जिसमें अंग्रेजी शराब की खपत 27 लाख 72 हजार 692 लीटर, देशी शराब की खपत 91 लाख 02 हजार 543 लीटर और बीयर की 71 लाख 95 हजार 582 लीटर रही।

देशी पीने वाले सबसे ज्यादा, बीयर के शौक़ीन भी कम नहीं
-आबकारी विभाग के रिकार्ड को देंखे तो पता चलता है कि जनपदवासियों को सबसे ज्यादा पसंद देशी शराब है, हलांकि जिले में बीयर के शौक़ीन भी कम नहीं है। बीते वित्तीय वर्ष में जहां देशी शराब की खपत 91 लाख 02 हजार 543 लीटर रही वहीं जिले वासियों ने 71 लाख 95 हजार 582 लीटर बीयर का सेवन किया। वहीं विदेशी मदिरा का सेवन महज  27 लाख 72 हजार 692 लीटर ही हुआ।

जिला आबकारी अधिकारी अतुलचंद्र द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद में कुल 431 करोड़ 90 लाख का राजस्व हासिल हुआ है।  जो गत वर्ष में हासिल राजस्व 394 करोड़ 60 लाख से 37 करोड़ 30 लाख ज्यादा है।

दुकान अंग्रेजी शराब     80
शहरी                        35
ग्रामीण                      45
दुकान देशी शराब     222
शहरी                        60
ग्रामीण                    162
दुकान बीयर              63
शहरी                       32
ग्रामीण                     31
मॉडल शॉप                2

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर : दहेज हत्या में पति समेत तीन को उम्रकैद, कोर्ट ने ठोंका एक लाख पांच हजार रुपए का अर्थदंड

अयोध्या: 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, थर-थर कांपे अयोध्यावासी, 20 व 21 को बारिश के आसार
अयोध्या। मकर संक्रांति से शुरू हुआ सर्दी का सितम रविवार को भी बरकरार रहा। सर्द हवाओं और गलन ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर आवाजाही भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। रविवार सर्दी के लाकडाउन जैसा गुजर गया। लोग घरों में ही कैद रहे, घूमने फिरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं रविवार को पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।

दो दिन से बदले मौसम के मिजाज ने तीखे तेवर अख्तियार कर लिए। सुबह से ही बला की गलन और सर्द हवाओं ने सामान्य जनजीवन पर गहरा असर डाला है। मौसम विभाग ने भी अगले चौबीस घंटे तक गलन भरी ठंड की आशंका जताई है। रविवार को भी शनिवार की तरह कंपकंपी वाली सर्दी के कारण सड़कों पर भी आवाजाही रोज की अपेक्षा कम रही।

सुबह खासा कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर दो बजे के बाद बादलों को चीर कर हल्की धूप खिली लेकिन वह भी लोगों को कंपकंपी से राहत नहीं पहुंचा सकी। अगर आने वाले दो चार दिन गलन का यही आलम रहा तो सामान्य दिनचर्या पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जिला और महिला अस्पताल में भी सर्दी का असर देखने को मिला। यहां मरीजों और तीमारदारों को ठिठुरते हुए देखा गया।

दोनों ही अस्पतालों में अलाव की व्यवस्था नहीं दिखाई दी। चौक और रिकाबगंज समेत नगर के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी गरीब तबके के लोग कांपते दिखाई दिए। जिन निर्धारित स्थलों पर सप्ताह भर पहले अलाव के लिए लकड़ियां दिखाई दे रहीं थीं एक टुकड़ा तक नहीं दिखा। यही हाल रोडवेज और रेलवे स्टेशन का भी दिखा।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा 4.3 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणी पश्चिमी दिशा में चली। आगामी चौबीस घंटे में कोहरा छाए रहने और हवा के सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

बढ़ेगी सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या : विशेषज्ञों का मानना है कि गलन भरी सर्दी बरकरार रही तो सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है। खास कर बुजुर्गों और बच्चों को इस सर्दी से बचाने की जरूरत है। बेहद सर्द हवाओं दिल के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती है।

अगले छह दिनों का संभावित तापमान

दिन        अधिकतम      न्यूनतम

सोमवार        19                8

मंगलवार       20                8

बुधवार          20             10

गुरुवार          21             11

शुक्रवार        22              11

शनिवार        18              11