icy wind - Amrit Vichar

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: 27 स्टेशनों पर AQI 400 के पार, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
नई दिल्ली। दिल्ली वासियों की मंगलवार सुबह की शुरुआत दम घोंटू हवा के साथ हुई और पूरे शहर में घना कोहरा तथा धुंध छायी रही। शहर में 27 निगरानी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 (गंभीर श्रेणी) के पार चला गया तथा कई अन्य स्थानों पर यह ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया, जिससे राजधानी निवासियों को बेहद खतरनाक प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजे शहर का एक्यूआई 415 रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की ‘बहुत खराब’ श्रेणी से भी नीचे चला गया। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 40 निगरानी स्टेशन में से 27 ने 400 से अधिक एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की। इस स्तर की वायु गुणवत्ता के स्वास्थ्य पर गंभीर असर होते हैं।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, पांच स्टेशन पर एक्यूआई 450 से अधिक के साथ ‘बहुत गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 470, नेहरू नगर में 463, ओखला में 459, मुंडका में 459 और सिरीफोर्ट में 450 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। इस बीच घने कोहरे की वजह से दृश्यता में काफी कमी आई। पालम में सुबह आठ बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि हवा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

वहीं, सफदरजंग में उसी समय हवा मंद होने से दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज़्यादा है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और पूर्वानुमान के अनुसार दिन में घना कोहरा छाया रह सकता है।

यूपी में कोहरे और शीतलहर का कहर... विजिबिलिटी जीरो, IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट
लखनऊः उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है, घने कोहरे और शीतलहर के दोहरे हमले से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 23 दिसंबर को कई इलाकों में सुबह-सुबह सफेद कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे रात भर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान बाराबंकी में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, ऐसे में बाहर निकलते समय विशेष सतर्कता बरतें।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में घना कोहरा और शीतलहर

लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में 23 दिसंबर को बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में कोहरा, जिसमें कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो रह सकती है।

ऑरेंज अलर्ट वाले प्रमुख जिले

अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, उन्नाव, कानपुर, कौशांबी, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और बरेली। यहां शीतलहर का जोरदार असर रहेगा।

येलो अलर्ट: इन जिलों में भी कोहरा का असर

बरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में मध्यम से घना कोहरा दिखेगा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

लखनऊ और आसपास थोड़ी राहत, लेकिन सावधानी जरूरी

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की उम्मीद है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन ठंड से पूरी राहत नहीं मिलेगी।

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया है। अगले 24-48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जगहों पर तापमान में हल्का उछाल आ सकता है, लेकिन कोहरे से राहत मुश्किल है। दो दिन बाद फिर ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

सड़क यात्रा करने वालों से अपील है कि कोहरे में गाड़ी चलाते समय स्लो ड्राइव करें और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और बुजुर्गों-बच्चों का खास खयाल रखें!

बाराबंकी: दिनभर गलन भरी ठंड से ठिठुरते रहे लोग, इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, बरतें यह सावधानी
बाराबंकी, अमृत विचार। पिछले एक हफ्ते से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल है। लोग दिनभर गलन भरी ठंड से ठिठुर रहे हैं। नतीजतन कनकनी भरी कंपकंपाती ठंड लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित करने लगी है। रविवार को पूरे दिन धूप न निकलने से गलन और ठिठुरन जारी रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जैसे-जैसे रात का तापमान नीचे जा रहा है। पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे रहे। दिन भर धूप नहीं निकली। शाम होते गलन फिर बढ़ गई। ठंड के चलते अब इंसानों के साथ जानवरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को दिन में 16 और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य है, लेकिन जेट स्ट्रीम के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी सितम ढा रही है। ऐसी स्थिति मकर संक्रांति तक रहेगी। हवा की औसत गति कहीं 3.5 तो कहीं पांच किमी प्रति घंटा से अधिक है।

मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार

शहरी व ग्रामीण इलाकों में भीषण ठंड के कारण मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दैनिक मजदूरी पर भी ठंड की मार पड़ रही है। ठंड से विशेष रुप से गरीब मजदूर, फुटपाथ व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग कठिन दौड़ से गुजर रहे हैं। गरीब, मजदूर, ठेला व रिक्शा चालकों ने बताया कि ठंड की रफ्तार यही रही तो उनके समाने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी।

ट्रेनें घंटों विलंब

ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने व रद्द होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के मुताविक रविवार को कई ट्रेनें बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

यह बरतें सावधानी

देर रात और भोर में यात्रा और टहलने से बचें।

मोटा कपड़ा पहनने की बजाय कपड़े लेयर में पहनें।

कान, गला, नाक और हाथ-पैर को अच्छी तरह से ढक कर रखें।

खुद को हाइड्रेट रखें। भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए।

लैमन टी, ग्रीन टी, ब्लैक टी और वेजिटेबल सूप का सेवन करें।

इंफेक्शन से बचाव के लिए भरपूर मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं।

रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध या काढ़ा पिएं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली को PM मोदी की सौगात, 12200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

संतकबीर नगर: घरे कोहरे और बर्फीली हवाओं से जन जीवन बेहाल, हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन
संत कबीर नगर। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जन जीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। भारी गलन के चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता महज 30 मीटर के आसपास आंकी गई। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। दिन में 10 बजे तक लोग वाहनों की हेडलाइटें जलाकर चलने को मजबूर दिखे।

दोपहर 12 बजे के आसपास खिली हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत दिया। लेकिन धूप इतनी कमजोर रही कि उसका कोई खास असर नहीं रहा। जैसे जैसे दिन ढलता गया ठंड का प्रकोप भी बढ़ता गया। आलम यह रहा कि सांझ ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

ठंड के बचाने का प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी

संतकबीरनगर। नागरिकों को ठंड से बचाने का प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। गरीबों में वितरित करने के लिए शासन से जिले को 4700 कम्बल मिले थे। एक एक हजार कम्बल तीनों तहसीलों को सौंप दिये गए। हल्का लेखपाल गरीबों की तलाश कर उन कम्बलों का वितरण कराने में जुटे हैं। एक एक तहसील में 4 लाख से अधिक की आबादी है। इतने लोगों की भीड़ में एक हजार गरीबों को तलाशने में लेखपालों को पसीने छूट रहे हैं।

शायद ही कोई गांव होगा जहां 20 से 25 गरीब न मिलें। ऐसे में लेखपालों के सामने भी समस्या है कि वे एक हजार कम्बलों को किसे सौंपें। नाम न छापने की शर्त पर एक लेखपाल ने बताया कि हर तहसील में कम से कम पांच हजार कम्बलों की आवश्यकता है। एक हजार कम्बल मिले हैं तो इस बात की तलाश कराई जा रही है कि हर गांव में दो से चार बेहद गरीब लोगों तक कम्बल पहुंचा दिये जायं। उन्होंने कहा कि इसमें भी प्रभावशाली लोग अपने चहेतों को वरीयता के आधार पर कंबल दिलाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:-स्क्रैप माफिया रवि काना की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति

रायबरेली: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, पारा पहुंचा 3 डिग्री के पार
रायबरेली। मंगलवार को उत्तर की बर्फीली हवा ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सुबह घना कोहरा पड़ा, जिससे दृश्यता 5 मीटर रही और इस कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हवा चलने से शीतलहर का खासा असर रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप न निकलने से गलन से लोगों का हाल बेहाल रहा।

लगातार छह दिन से पड़ रही जानलेवा सर्दी सितम सरीखी हो गई है। मंगलवार को सुबह से ही सर्दी का जोर रहा। घना कोहरा छाया रहा। सुबह 6 बजे हाल यह रहा कि कोहरा होने से दृश्यता 2 मीटर से कम हो गई। सामने के मकान भी लोगों को नहीं दिख रहे थे। इसके बाद कुछ कोहरा हल्का पड़ा।

इसके बाद दृश्यता 5 मीटर हो गई। इस कारण हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को संभल कर चलना पड़ा। वाहनों की हेड और टेल लाइट ऑन होने से रात सरीखा माहौल रहा। सुबह 5 बजे सबसे अधिक सर्दी रही इस दौरान तापमान 3 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा।

अलाव की लकड़ी न जलने से जलाया कूड़ा

शहर में नहर पालिका ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। हाल यह है कि रात में पिकेट के सिपाही अलाव जलाते हैं, जिससे सड़क पर रहने वाले लोगों को राहत मिलती है। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल  के पास अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। आग न होने से लोगों को कूड़ा करकट के सहारे आग जलाकर सर्दी से बचाव करना पड़ा।

मुश्किल में मवेशियों की जान

जिले में अलाव का पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किया गया है। वहीं गोशालाओं में भी अलाव नहीं जल रहे हैं जि कारण मवेशियों की जिंदगी पर ठंड भारी पड़ रही है।

पढ़ें- रायबरेली: कोरोना संक्रमित मतदाता बैलेट पेपर से करेंगे मतदान, मतदान के लिए बनाई जाएंगी टीम

अयोध्या: बर्फीली हवाओं का कहर जारी, जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस
अयोध्या। जिले में सर्दी अपना सितम बरपाए हुए है। मकर संक्रांति से शुरू हुई गलन सोमवार को भी जारी रही। सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद सूर्य देव ने दर्शन देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। तीन बजे के बाद ठंडी हवाओं ने अपना रुख बता दिया और मौसम बर्फीला होना शुरू हो गया। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग मानना है फिलहाल अभी ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है।

तीन दिन से चल रही बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह कोहरा नहीं था, जिसके बाद आस जगी कि मौसम तो आज खुलेगा और धूप अच्छी निकलेगी, लेकिन 11 बजे तक बदली छायी रही। उसके बाद हल्की-हल्की धूप निकलना शुरू हुई। ढाई से तीन घंटे तक लोग अपनी छतों पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। इस दौरान हवाएं भी चलती रहीं, लेकिन तीन बजते ही हवाएं और बर्फीली हो गईं और मौसम फिर से ठंडा हो गया। राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया।

जिले में 418 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा 4.2 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणी पश्चिमी दिशा में चली। आगामी चौबीस घंटे में कोहरा छाए रहने और हवा के सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

7950 कम्बलों का वितरण करवाया गया

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व महेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में ठण्ड व शीतलहर से बचाव के लिए शासन के निर्देश के क्रम में नगर निगम अयोध्या द्वारा 6 व नगर पालिका परिषद रूदौली द्वारा 1, नगर पंचायत गोसाईगंज, बीकापुर, मदरसा द्वारा 1-1 कुल 10 रैन बसेरे स्थापित कर संचालन किया जा रहा है। राजस्व विभाग को कम्बल खरीदने के लिए आवंटित धनराशि 25 लाख से जेमपोर्टल के माध्यम से कुल 8051 कम्बल खरीदा गया है। कम्बलों का तहसीलवार आवंटन कर वितरण हेतु उपलब्ध करा दिया गया है, जिसका तहसीलों द्वारा शीतलहरी से प्रभावित निराश्रित, असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों का चयन अब तक कुल 7950 कम्बलों का वितरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-वाहन, ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में उछाल से सेंसेक्स 86 अंक मजबूत, निफ्टी में 52 अंक की बढ़त