ambedkarnagar news - Amrit Vichar

अंबेडकरनगर में सनसनाखेज वारदात : ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, मां पर शक
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद में एक मां ने अपने ही चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोडक़र अंदर घुसी। जिसके बाद बिस्तर पर खून से लथपथ बच्चों का शव मिला। मौके पर बच्चों की मां नहीं मिली। जांच में पता चला कि महिला का पति नियाज सऊदी में रहता है, वह पिछले चार साल से घर नहीं आया है। वह तीन साल पहले सऊदी में किसी पाकिस्तानी महिला से शादी भी कर लिया है।

वहीं पिछले साल नियाज की पत्नी गाजिया खातून सऊदी गई थी, तभी से दोनों का आपस में विवाद चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से महिला तनाव में थी, जिसके चलते उसने बच्चों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को संदेह है कि महिला ने बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या की और बालकनी से कूदकर फरार हो गई है। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले की है।

बता दें कि मुरादाबाद मोहल्ले में नियाज की पत्नी गाजिया खातून 35 वर्ष अपने चार बच्चों शफीक 14 वर्ष, सउद, 12 वर्ष, उमर 10 वर्ष और बेटी शादिया 8 वर्ष के साथ रहती थी। नियाज सऊदी में रहा है। वह पिछले चार वर्ष से घर नहीं आया है। शनिवार की दोपहर घर के अंदर चारों बच्चों का शव मिला। मासूम बच्चों का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। मौके पर बच्चों की मां गायब मिली।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, सीओ नीतीश तिवारी, कोतवाली श्रीनिवास पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रतीक्षा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को शक है कि गाजिया खातून ने ही ईंट से वार कर मासूम बच्चों की हत्या किया। वारदात को अंजाम देने के बाद गाजिया खातून बालकनी से कूदकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोडक़र शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

एसपी बोलीं- पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में चार मासूम बच्चों के हत्या हुई है। मामले में हर एंगल से जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस मकान में घटना हुई है वह फरार महिला गाजिया खातून के नाम पर है। प्रारंभिक तौर पर प्रॉपर्टी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। हत्या कैसे की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मृतक का पिता साउदी अरब में रहकर काम करता है, वह पिछले चार वर्ष से घर नहीं लौटा है। इस पारिवारिक स्थित को भी जांच में शामिल किया गया है। फरार महिला की गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

आईजी बोले- आईजी रेंज अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन वर्मा ने देर शाम घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मासूम बच्चों की हत्या के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल किया। आईजी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मृतक बच्चों की मां राजिया खातून के खिलााफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

टीम वर्क से मिला है अंबेडकरनगर को सम्मान : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला
अम्बेडकनगर। मुख्यमंत्री युवा योजना में उत्कृष्ट उपाधि पर अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। जिलाधिकारी ने एक न्यूज एजेंसाी  से कहा " यह सम्मान को जिले की पूरी प्रशासनिक टीम, बैंकिंग संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी अवधि में योजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिये और अधिक प्रभावी कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल जनपद अम्बेडकरनगर की बल्कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर डीएम शुक्ला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान योजना के क्रियान्वयन में जिले द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व के लिये प्रदान किया गया। उन्होंने बताया सीएम युवा योजना के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर ने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष 93.20 प्रतिशत की प्रगति अर्जित करते हुए प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन, सतत अनुश्रवण एवं विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप योजना का लाभ बड़ी संख्या में युवाओं को पहुंचाया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार से जोडऩे की दिशा में ठोस सफलता मिली। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अन्तर्गत प्रतिवर्ष एक लाख युवाओं को अधिकतम पांच लाख तक का ब्याज मुक्त, गारंटी मुक्त ऋण तथा दस प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना के 1.50 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक एक लाख 31 हजार 23 लाभार्थियों को 5385.11 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के पांच जिलों के जिलाधिकारी को यह सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें अम्बेडकरनगर का नाम सम्मिलित होना, जनपद के लिये गौरव का विषय है।

अंबेडकरनगर: महादेवा घाट पर दर्दनाक हादसा, सरयू में नहाते समय डूबने से दो की मौत, एक लापता
टांडा/अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुहिया स्थित सरयू नदी के महादेवा घाट पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पांच युवक घाघरा नदी में नहाने के दौरान डूब गए। जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को नाविकों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि एक युवक अभी भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया है।

बता दें टांडा कोतवाली क्षेत्र के कश्मिरिया मोहल्ला निवासी अजय, विजय, अभिषेक, बृजेश और बब्बी महादेवा घाट पर राम नवल नामक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद सभी युवक नाव के जरिए नदी के बीच स्थित रेतीले टापू पर पहुंचकर नदी में नहाने लगे। इस दौरान अचानक गहराई में चले जाने से सभी पांचों युवक डूबने लगे।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए बृजेश और बब्बी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाविकों ने काफी खोजबीन के बाद अभिषेक पुत्र अर्जुन को भी सरयू नदी से बाहर निकाला और उसे तत्काल टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राहत दल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।

डूबने वाले में दो सगे भाई अजय और विजय भी शामिल हैं। एनडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं गोताखोरों ने शाम को नदी में तलाश के दौरान लापता युवक अजय का भी शव बरामद कर लिया है। महादेवा घाट पर युवकों के डूबने की सूचना पर सीओ टांडा शुभम कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने सरयू तट पर पहुंचकर मामले के बारे में मौजूद लोगों से जानकादी हासिल की।

सरयू नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और विजय पुत्र चन्द्रशेखर की तलाश की जा रही है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारजनों और मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि महादेवा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ बाले: सीओ टांडा शुभम कुमार ने बताया कि सरयू में नहाने समय पांच युवक डूबने लगे। जिन्हें मौके पर मौजूद त्रिभुवन मांझी ने दो युवकों को बचा लिया है। अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

एडीएम बोले: अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जब गतिविधियों को देखा गया तो पता चला कि दो युवकों को बचा लिया गया था। वहीं दो युवकों के शव को नदी से बरामद कर लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों और जो भी संसाधन हमारे पास है उससे लापता युवक की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मामले का लिया संज्ञान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में नाव पलटने के दौरान हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Ambedkar Nagar accident : आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची समेत दो की मौत
Two killed due to lightning strike : अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 40 वर्षीय युवक और एक 8 साल की बच्ची शामिल है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

आलापुर थाना क्षेत्र के सराय हैबत गांव निवासी सब्जी विक्रेता राकेश कुमार मौर्य (40) शुक्रवार को अपने घर पर मौजूद थे और मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। दोपहर बाद आंधी के साथ तड़की आकाशीय बिजली गिरने से राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अचेतावस्था में परिजन उन्हें चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गनपतपुर में घर के सामने खेल रही प्राची (08) भी आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजन प्राची को गोद में उठाकर जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। युवक और बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील प्रशासन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें:- ओडिशा में बड़ी कार्रवाई : मुठभेड़ के बाद दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

Ambedkar Nagar : 13 जून को सीएम योगी करेंगे दौरा, जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां
अंबेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जून को जनपद के शिवबाबा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह शिवबाबा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दौरे में कई कार्यक्रम होंगे। वह सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क है। शिवबाबा में जनसभा के लिए मंच निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। वहीं जिला प्रशासन लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहा है। शासन स्तर पर भी कार्यक्रम की निगरानी हो रही है।

जनपद को विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद

जनपद को मुख्यमंत्री के इस दौरे से विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- सीसीटीवी फुटेज ने पकड़वाया अनाज चोर, पुलिस के हवाले चोर, दर्ज की गई रिपोर्ट

Ambedkarnagar News : अतिक्रमण हटाने की घटना को राजनीतिक दल पकड़ा रहे हैं तूृल : उपजिलाधिकारी
Ambedkar Nagar, Amrit Vichar :  कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव में राममिलन यादव द्वारा नवीन परतीं की भूमि पर कब्जा कर लिया गया था और झोपड़ीनुमा मकान बना रखे थे। शिकायत मिलने पर बीते शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जलालपुर पवन कुमार जायसवाल और तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव टीम के साथ गांव पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने जब जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के लिए राम मिलन की गोशाला की ओर बढ़ी तभी छप्पर में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग देखकर आसपास मौजूद लोग और पुलिस वाले आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच कक्षा एक की छात्रा अनन्या भय के कारण घर से अपनी किताब निकालने लगी। जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव में बीते दिवस कक्षा एक की छात्रा अनन्या का दौडक़र अपने घर से किताब निकालने का वीडियो सोसल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसको राजनीतिक दलों द्वारा हाथों हाथ लिया जा रहा है और इस मामले को धार देने से चूक नहीं रहे हैं। वहीं गांव पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने का भी क्रम जारी हो गया है। इस वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर स्थानीय जिला स्तर के विपक्षी नेताओं ने मुख्य घटना से इतर बच्ची के शिक्षा और किताब के प्रेम पर राजनीति शुरू कर दी है। जबकि यह एक सामान्य घटना थी। बच्ची जिस घर के अंदर जाकर अपनी किताबें निकाल रही थी न तो उस पर जेसीबी चल रही थी और न ही उसमें आग लगी थी। बच्ची भय के कारण अपनी किताब निकाल कर जा रही थी। उस वक्त तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह व महिला सिपाही अमृता सिंह ने सहयोग किया।

सपा सुप्रीमों के ट्वीट के बाद बच्ची की मदद के लिए बढ़े हाथ : सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक प्रशासनिक अधिकारी अपनी शान दिखाने के लिए लोगों की झोपडिय़ां गिरा रहा है और एक बच्ची अपनी किताबें बचाने के लिए भागने पर मजबूर है। यह वही भाजपाई लोग हैं, जो कहते हैं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद स्थानीय सपा और कांग्रेस नेताओं ने बच्ची की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने अनन्या की एमए तक कि पढ़ाई का खर्च उठाने का बीड़ा उठाया है। जबकि वरिष्ठ सपा नेता मनोज काका ने 25 हजार नगद देने की बात कही है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुवाई में जलालपुर प्रशासन से पीडि़त अनन्या के परिजनों से कांग्रेस के  प्रतिनिधिमंडल ने उनके घर पर मुलाकात किया।

जिलाध्यक्ष ने जलालपुर के स्थानीय प्रशासन द्वारा सामंती कार्रवाई की घोर निन्दा करते हुए कहा कि अमीरों का अधिकारियों का घर संवारने के लिए गरीबों का घर ढहाना भाजपा की तानाशाही का प्रत्यक्ष सबूत है। अवैध अतिक्रमण को हटाने की कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में उठाएगी। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को वस्तु स्थिति की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी भेज रही है।
सपा जिलाध्यक्ष ने बिटिया की पढ़ाई के लिए दिया 50 हजार की आर्थिक सहायता : सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने पार्टी की ओर से शिक्षा की आइकॉन बिटिया अनन्या को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशाशन को यह याद रखना होगा कि हम इनके हर उत्पीडऩ के खिलाफ, गरीब, मजलूम, पीडि़त लोगों के साथ हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे और सभी के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष के साथ सिकंदर यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा, हैदर अब्बास राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा, सुभाष राय पूर्व विधायक जलालपुर, अजीत यादव वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉ. राजेश सिंह,  डॉ. अभिषेक सिंह, संदीप वर्मा, सीमा यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा अंबेडकरनगर, अखिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष जलालपुर, श्याम नारायण यादव वरिष्ठ सपा नेता, अजय दुबे अंजू जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, विपिन बिहारी यादव जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, इश्तियाक अहमद समेत अधिवक्ता साथियों के साथ पीडि़त परिवार से भेंट कर कानूनी और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

उपजिलाधिकारी बोले : अजईपुर की घटना को लेकर विभिन्न सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी जलालपुर पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और मामले में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि घटना को जिस तरीके से उछाला जा रहा है, इसमें सत्यता कुछ और ही है। जहां से बच्ची अपनी किताब निकाल रही है, उस कमरे में कुछ हुआ ही नहीं है, सिर्फ इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Double murder in Lucknow: सिपाही ने पत्नी से फोन करवा उसके प्रेमी को बुलाया, फिर गला रेतकर दो लोगों की हत्या

Ambedkarnagar News : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की जमीन को धोखाधड़ी कर बेचे जाने के मामले की प्रारंभिक जांच पूरी
Ambedkar Nagar, Amrit Vichar :  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अंबेडकरनगर स्थित पुश्तैनी जमीन को फ्राड कर धोखाधड़ी से बेचे जाने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच लगभग पूरी हो गई है। टीम दो दिनों के भीतर अपनी रिपार्ट सौंपेगी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि आलापुर तहसील के महुवर गांव में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की जमीन को फ्राड कर धोखाधड़ी करके बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद सरोज, एसडीएम आलापुर सौरभ सिंह और जलालपुर एसडीएम पवन कुमार जायसवाल को मिलाकर एक टीम बनायी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर कई अभिलेखों की जांच-पड़ताल किया है। इसके अलावा टीम ने आलापुर सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में जाकर वहां भी अभिलेखों की जांच की है। उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से टीम ने काफी कुछ देख लिया है। प्रारंभिक दौर की जांच-पड़ताल पूरी हो गई है। अगले दो दिनों में जांच पूरी कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला : आलापुर तहसील क्षेत्र के महुवर गांव के गाटा संख्या 1235 की 0.152 हेक्टेयर जमीन मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नाम दर्ज है। पहले यह जमीन उनकी मां के नाम थी। जिनका निधन 18 फरवरी 1986 को हुआ था। इसके बाद 18 मई 2024 को यह जमीन विरासत में दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण के नाम हो गई। मौजूदा समय में इस जमीन की कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की मौसी विमला देवी की शादी मकरही स्टेट के राजा महेश्वरी सिंह से हुई थी। भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत 1894 से 1975 के दौरान राजाओं की जमीन की चकबंदी शुरू हुई। इसी के तहत सरकार राजाओं की जमीन को अधिग्रहित करने लगी। सीलिंग से अपनी जमीन को बचाने के लिए राजा महेश्वरी सिंह ने इस जमीन को अपनी साली यानी दिग्विजय सिंह की मां अपर्णा देवी के नाम कर दिया था। मां के गुजरने के बाद यह जमीन दिग्विजय सिंह की हो गई।

पॉवर ऑफ अटॉर्नी बताकर कराया फर्जी बैनामा : शिकायतकर्ता केयर टेकर अनिल कुमार यादव ने बताया कि केवटला निवासी रामहरक चौहान नाम के व्यक्ति ने 1989 में खुद को दिग्विजय सिंह का मुख्तार-ए-आम यानी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बताकर जियालाल, राजबहादुर शिवप्रसाद के पुत्र और मंगली मट्टू के पुत्र नामक व्यक्तियों के नाम बैनामा कर दिया। जब यह बैनामा धारक जमीन पर नींव की खोदाई करवाने लगे तो उन्होंने मामले की जानकारी दिग्विजय सिंह को दी। जिसके बाद मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान लिया और निमार्ण कार्य को रुकवा कर जांच-पड़ताल में जुट गया।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News : मंदिरों का गृहकर व जलकर माफ, लिया जाएगा अन्य गतिविधियों से संबंधित टैक्स

UP में पूर्व CM दिग्विजय सिंह की पुश्तैनी जमीन पर जालसाजों ने किया कब्जा, डीएम से हुई शिकायत तो रुका निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अंबेडकरनगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपियों ने पहले जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिया और अब आरोपियों ने जमीन पर नींव की खुदाई करवानी शुरू कर दी।

इस बात की जानकारी मिलते ही केयर टेकर ने मामले की जानकारी पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को दी। जिसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अंबेडकरनगर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की।

मामला अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र स्थित रामनगर महुवर गांव का है। जहां पर बीते 21 फरवरी को जमीन पर काम शुरू हुआ था और 22 फरवरी को शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने काम को बंद करा दिया था। वहीं प्रशासन ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।

रामनगर महुवर गांव के गाटा संख्या 1235 की 0.152 हेक्टेयर जमीन मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नाम दर्ज है। पहले यह जमीन उनकी मां के नाम थी। जिनका निधन 18 फरवरी 1986 को हुआ था। इसके बाद 18 मई 2024 को यह जमीन विरासत में दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण के नाम हो गई। मौजूदा समय में इस जमीन की कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।

पॉवर ऑफ अटॉर्नी बताकर कराया फर्जी बैनामा : शिकायतकर्ता केयर टेकर अनिल कुमार यादव ने बताया कि केवटला निवासी रामहरक चौहान नाम के व्यक्ति ने 1989 में खुद को दिग्विजय सिंह का मुख्तार-ए-आम यानी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बताकर जियालाल, राजबहादुर शिवप्रसाद के पुत्र और मंगली मट्टू के पुत्र नामक व्यक्तियों के नाम बैनामा कर दिया। बीते शुक्रवार को जब यह बैनामा धारक जमीन पर नींव की खोदाई करवाने लगे तो उन्होंने मामले की जानकारी दिग्विजय सिंह को दी।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की मौसी विमला देवी की शादी मकरही स्टेट के राजा महेश्वरी सिंह से हुई थी। भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत 1894 से 1975 के दौरान राजाओं की जमीन की चकबंदी शुरू हुई। इसी के तहत सरकार राजाओं की जमीन को अधिग्रहित करने लगी। सीलिंग से अपनी जमीन को बचाने के लिए राजा महेश्वरी सिंह ने इस जमीन को अपनी साली यानी दिग्विजय सिंह की मां अपर्णा देवी के नाम कर दिया था। मां के गुजरने के बाद यह जमीन दिग्विजय सिंह की हो गई।

उपजिलाधिकारी बोले- आलापुर तहसील के उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। निर्माण कार्य को रोककर जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है। इसके लिए लेखपाल से जमीन का ब्योरा निकलवाकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: परिवार कर रहा था युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ

Ambedkarnagar News: टीकाकरण में लापरवाही पर आशा बहू बर्खास्त और एएनएम निलंबित
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहरोजपुर में टीकाकरण के बाद तीन माह के जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में मृतक बच्चों के परिजनों ने मामले की शिकायत किया। जांच में लापरवाही मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने आशा बहू सरोज यादव को बर्खास्त कर एएनएम सीमा वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं टांडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा को स्थानांतरित कर दिया है।

बता दें कि मामला टांडा तहसील के ग्राम पंचायत बिहरोजपुर का है। जहां बीते 26 दिसंबर को टीकाकरण के लिए शिविर लगा था। गांव निवासी अनिल कुमार के तीन माह के जुड़वां बेटों रीति और रियांश को वहीं पर ओपीवी, पेंटा-1, रोटा-1, पीसीबी टीका लगाया गया। 27 दिसंबर की शाम पांच बजे रियांश की घर पर ही मौत हो गई। उस समय टीकाकरण को लेकर शिकायत नहीं की गई।

बीते एक जनवरी की रात को रीति की भी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन टीकाकरण पर सवाल उठाने लगे। गुरुवार को अनिल की शिकायत पर अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे। सीएमओ बोले : सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया की जांच में प्रथम प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर आशा बहू सरोज यादव को बर्खास्त और एएनएम सीमा वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं टांडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा को स्थानांतरित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी और सीएमओ ने परिजनों से की मुलाकता, बढ़ाया ढांढस

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील टांडा के ग्राम पंचायत बिहरोजपुर में दो नवजात शिशुओं जुड़वा बच्चों की असामायिक मृत्यु की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा और अन्य अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। जिलाधिकारी ने बच्चों के परिजन को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ खाद्यान्न और पौष्टिक आहार भी प्रदान किया। उन्होंने परिवार को पक्का मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास से भी आच्छादित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों के असामायिक मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसी के साथ ही अचानक बच्चों के असामायिक मृत्यु के विभिन्न पहलुओं पर जांच भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार द्वारा टीम गठित कर कराई जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी घटना न हो।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : कचरे से बनेगी बिजली, साउथ कोरिया ने बढ़ाया हाथ

अंबेडकरनगर: मतदाताओं को लुभाने के लिए सपा सांसद के स्कूल का प्रबंधक रुपए बांटते गिरफ्तार, वीडियो वायरल
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद में होने वाले कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के ठीक एक दिन पहले मंगलवार को सपा समर्थकों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए रुपए बांटे जाने का वीडियो सामने आया है।

वायरल वीडियो में सपा प्रत्याशी के समर्थक वोटरों को मतदान करने के लिए रुपए बांट रहे हैं। 20 नवंबर को होने वाले कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मतदान को प्रभावित करने के लिए सपा प्रत्याशी के समर्थक नोटों की गड्डियां बांटने के साथ बैलेट पेपर पर निशान को बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची एसएसटी टीम ने छापेमारी कर रुपए बांट रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अंबेडकरनगर

सपा सांसद के स्कूल प्रबंधक रुपए बांटते गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

मतदाताओं को लुभाने के लिए रुपए बांटे जाने का वीडियो वायरल #AmbedkarNagar #Video @samajwadiparty #UPbyelection #UttarPradesh pic.twitter.com/ewM5fENGSo
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 19, 2024

बता दें कि मरथुवा में सोमनाथ वर्मा पुत्र भूटकून वर्मा दुकान के सामने बैठकर मतदाता पर्ची के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रुपए देकर अपने पक्ष में कर रहे थे। सूचना पर पहुंची एसएसटी टीम को उक्त युवक ने बरामद रुपए को लेकर कोई अधिकार पत्र नहीं दिखा पाया। गिरफ्तार युवक ने बताया कि मैं आदर्श बालिका इंटर कॉलेज भुवालपुर थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर में सांसद लाल जी वर्मा के विद्यालय में प्रबंधक हूं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक नोट की गड्डी के साथ मतदाता पर्ची लिए बैठा हुआ है। वह लोगों को मतदाता पर्ची में सपा का निशान दिखा रहा है। साथ ही लोगों को लुभाने के लिए रुपए भी दे रहा है। सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को पर्ची के साथ धन बांटा जा रहा था। जांच टीम ने युवक के पास से अनाधिकृत वोटर पर्ची और 26 हजार 200 रुपए नगद बरामद किया है। थानाध्यक्ष अहिरौली सुनील पांडेय ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर विधि कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सपा सांसद का आरोप- मुस्लिम, यादव और कुर्मी जाति के मतदाताओं को धमका रहे हैं पुलिसकर्मी, अखिलेश ने भी चुनाव आयोग से की शिकायत

अंबेडकरनगर में बोले सीएम योगी- 'जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं'
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन माह के भीतर पांचवीं बार जनपद के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में कटेहरी के डाड़ी महमूदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जिताने की अपील किया। मुख्यमंत्री ने जहां सरकार की योजनाओं का बखान किया, वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवध प्रांत की भूमि है। लोकसभा का चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज हम विधानसभा उपचुनाव में एकत्रित हुए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस और सपा का गठबंधन है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता था। लेकिन आज कोई भारत की सीमा का अतिक्रमण नहीं कर सकता है। कांग्रेस कहती है कि हम धारा 370 वापस लाएंगे। धारा 370 का मतलब आतंकवाद की वापसी। लेकिन यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार विकास भी कर रही है और विरासत भी बचा रही है। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि जब अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जाएगा तभी हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि यह नया भारत है, हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, जब कोई छेड़ता है तो छोड़ते भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ अत्याचार करने वाला जहन्नुम में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे, लेकिन यह बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग है, इनको आगे नहीं बढऩे देना है। खान मुबारक की सपा की वास्तविक विरासत है, मुख्तार और अतीक इनकी वास्तविक विरासत है। अयोध्या में एक निषाद बेटी के साथ सपा के गुंडों ने कैसी घटना किया। इसके बाद भी यह दलीलें दे रहे थे, बेटी तो सबकी होती है, बेटी के साथ कोई जुर्म करेगा तो हमारा संकल्प है कि उस दुष्कर्मी की जगह सिर्फ जहन्नुम में हो सकती है। हमारी सरकार पूरी मजबूती से उस परिवार के साथ खड़ी रही।

इंडी गठबंधन देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घातक : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव की जयंती पर उपस्थित जन समूह को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इंडी गठबंधन देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घातक है। कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान की आतंकी घटनाओं में जवान शहीद होते थे। भाजपा सरकार सीमा की सुरक्षा और जवानों के जान हिफाजत और सम्मान के लिए सजग है। भाजपा सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया तो कांग्रेस पार्टी दोबारा लागू करने की बात कर रही है। भाजपा देश से आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त कर देश को विकसित राष्ट्र बना रही है।

मुख्यमंत्री ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निषाद की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले के साथ सपा खड़ी है। सपा ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। भाजपा ने अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण कराकर हिंदू आस्था को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि जो भगवान राम के प्रति श्रद्धावान नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं।

कटेहरी में धर्म का राज कायम रखने के लिए धर्मराज निषाद को जिताएं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजभर समाज को सम्मान देते हुए महाराजा सुहेल देव का भव्य स्मारक बनवाया। भाजपा ने निषाद समाज को सम्मान देते हुए श्रृंगेरपुर में भगवान राम के साथ निषाद राज की भव्य प्रतिमा लगवाया है। उन्होंने कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में धर्म का राज कायम करने के लिए धर्मराज निषाद को भारी मतों से जीत दिलाने का लोगों से आवाहन किया।

योगी ने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान दिलाते हुए हर गरीब को घर, स्वावलंबन और समृद्धिशाली बनाने के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। समाजवादी और कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करती है। सपा व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए खतरा है। सपा डाक्टर लोहिया और आचार्य नरेंद्रदेव की समाजवादी विचार धारा से भटक चुकी है। सभा का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।

इन्होंने भी जनसभा को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डाड़ी महमूदपुर में आयोजित जनसभा को मुख्य रूप से कटेहरी विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज निषाद, जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह, सुधा वर्मा, डॉ. राना रणधीर सिंह, अजीत सिंह, पूर्व विधायक संजू देवी, डॉ. राना रणधीर सिंह, चंद्रिका प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में यह भी रहे शामिल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डाड़ी महमूदपुर में आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक संजू देवी, राजन शुक्ला, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, विद्यावती राजभर, डॉ. रजनीश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रमेश चंद्र गुप्ता, सुभाषपा जिलाध्यक्ष जग लाल राजभर, अपना दल अध्यक्ष फूल चंद पटेल, रिंकल सिंह, जय राम विमल, ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अनिल वर्मा मौसम, मनोज त्रिवेदी, संजय सिंह, राम किशोर राजभर, डॉ. विनोद कुमार, जावेद मलिक, विजय विश्वकर्मा, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, इंद्रेश निषाद, अमरजीत मौर्य, सुभाष वर्मा, दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, आनंद श्रीवास्तव आदि भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- अंबेडकरनगर : मंत्री के साथ प्रचार करते हुए एडीओ पंचायत की फोटो वायरल

Ambedkarnagar News : चुनाव ड्यूटी में आए SSB जवान की हार्टअटैक से मौत
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के कटेहरी विधानसभा उपुचनाव में ड्यूटी पर आए सशस्त्र सीमा बल के जवान की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके असिस्टेंट कमांडेंट ने एसएसबी के जवान को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की सूचना पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य जिला चिकित्सालय पहुंचकर जवान के बारे में जानकारी हासिल की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि कटेहरी उपचुनाव के लिए ड्यूटी पर आयीं सीमा सुरक्षा बल 50 बलरामपुर की यूनिट लगभग 12 दिन पूर्व शहजादपुर के राम समुझ सूरसती पीजी कॉलेज में रुकी हुई है। गुरुवार की सुबह पीटी के बाद कमरे में पहुंचे 31 वर्षीय जवान बंदारू चंद्री नायडू पुत्र बंदारू डेमदु निवासी किलविनी प्लेम थाना पेंडुरथी जिला विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की तबियत अचानक से बिगड़ गई। उसे असिस्टेंट कमांडेंट सोवनदेब सिमलाई ने अन्य जवानों के सहयोग से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने बहाया कि जवान के घर सूचना दे दी गई है। मृतक जवान का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जवान की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कथित सपा नेता के पिता की ओछी हरकत : बेटे को मुकदमे से बचाने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को नोटिस भेज बना रहा दबाव