Brij Bhushan Singh - Amrit Vichar

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: WFI पर लगा निलंबन हटाया, महासंघ का NSF दर्जा किया बहाल
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगाया गया निलंबन हटा दिया है, जिससे खेल में कई महीनों से बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी साफ हो गया है जिनमें अम्मान में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल भी शामिल है।

मंत्रालय ने संचालन संबंधी गतिविधियों में खामियों के कारण 24 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। नई संस्था का गठन इससे तीन दिन पहले 21 दिसंबर को हुआ था। संजय सिंह के नेतृत्व वाली नई संस्था ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ नंदिनी नगर, गोंडा में अंडर -15 और अंडर -20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा की थी जिससे सरकार नाराज थी क्योंकि पूर्व भाजपा सांसद यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे।

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआई ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं और इसलिए खेल और खिलाड़ियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने निलंबन हटाने का फैसला किया है। संजय सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं इस फैसले के लिए मंत्रालय का आभार व्यक्त करता हूं। अब हम सुचारू रूप से काम कर सकेंगे। खेल के लिए यह बेहद जरूरी था। खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाने के कारण परेशान थे।’’

मंत्रालय ने हालांकि डब्ल्यूएफआई से कुछ निर्देशों का पालन करने को कहा है जैसे कि डब्ल्यूएफआई को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्वाचित पदाधिकारियों के बीच शक्ति का संतुलन बना रहे तथा वह स्वयं को निलंबित या बर्खास्त किए गए अधिकारियों से अलग रखे। नए महासचिव प्रेम चंद लोचब विरोधी खेमे से चुने गए थे और मंत्रालय के निर्देश को उसी संदर्भ में समझा जा सकता है।

मंत्रालय ने अपने आदेश ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी परिषद को इस संबंध में चार सप्ताह के अंदर हलफनामा देना होगा। किसी भी तरह का कोई भी उल्लंघन उचित कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा, जिसमें खेल संहिता के तहत कार्रवाई भी शामिल है।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि डब्ल्यूएफआई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन खेल संहिता के मौजूदा प्रावधानों और यूडब्ल्यूडब्ल्यू (कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संचालन संस्था) द्वारा समय-समय पर जारी नियमों के साथ इस संबंध में जारी अन्य नवीनतम निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका पालन नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाएंगे और चयन ट्रायल्स के लिए एक परिपत्र भी जारी करेंगे। हमें इन निर्देशों का पालन करने में कोई समस्या नहीं है।’’ एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 25 मार्च से जॉर्डन के अम्मान में किया जाएगा। मंत्रालय के निलंबन और प्रमुख पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और सत्यव्रत कादियान द्वारा दायर अदालती मामलों के कारण भारतीय पहलवान ज़ाग्रेब और अल्बानिया में रैंकिंग सीरीज़ टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए थे।

बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले पहलवानों ने तर्क दिया था कि निलंबित होने के कारण डब्ल्यूएफआई के पास राष्ट्रीय टीमों को चुनने का अधिकार नहीं है। अदालत ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को डब्ल्यूएफआई का कामकाज संभालने के लिए तदर्थ पैनल को बहाल करने का निर्देश दिया था, लेकिन देश की सर्वोच्च खेल संस्था ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू केवल डब्ल्यूएफआई को मान्यता देता है और तदर्थ पैनल से प्रविष्टियां स्वीकार नहीं करेगा।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने आईओए को धमकी दी थी कि अगर उसके प्रशासन में हस्तक्षेप किया गया तो डब्ल्यूएफआई को फिर से निलंबित कर दिया जाएगा। हरियाणा के एक प्रमुख अभ्यास केंद्र से जुड़े एक कोच ने कहा,‘‘यह हम सभी के लिए राहत की बात है कि निलंबन हटा दिया गया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो रहा था और युवा खिलाड़ी बिना किसी गलती के खामियाजा भुगत रहे थे। वे टूर्नामेंट नहीं खेल रहे थे, कोई राष्ट्रीय शिविर नहीं था। निलंबन बहुत पहले ही हटा लिया जाना चाहिए था।’’

यह भी पढ़ें:-दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में नौकरी के झांसे में फंसे 283 भारतीयों को मिली बड़ी राहत, दूतावास ने कराई वतन वापसी

बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला: अदालत अब इस दिन शिकायतकर्ता का दर्ज करेगी बयान
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत तीन मार्च को उन महिला पहलवानों में से एक का बयान दर्ज करेगी जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शनिवार को सुनवाई के लिए निर्धारित इस मामले को स्थगित कर दिया गया क्योंकि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया छुट्टी पर थे।

अदालत ने पिछले साल मई में महिला पहलवानों द्वारा सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मामले में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए बल प्रयोग करने के आरोप तय किए थे। सिंह ने मामले में खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही है।

अदालत ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप भी तय किया है। अदालत ने इस मामले में सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भी आपराधिक धमकी का आरोप तय किया है।

ये भी पढ़े :  योगी सरकार ने हासिल की बड़ी सफलता, केंद्र की 8 योजनाओ में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी

Brij Bhushan Singh: पंजाब में कभी भी गिर सकती है AAP सरकार, बृजभूषण सिंह का दावा- केजरीवाल अब कभी नहीं जीत पाएंगे चुनाव
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के नेता और  पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार कभी भी गिर सकती है और अरविंद केजरीवाल फिर कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

निपानिया में पूर्व भाजपा विधायक दशरथ सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, ''मैं भविष्यवाणी नहीं करता, लेकिन आज मैं कह रहा हूं कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य संकट में है। पंजाब में आप सरकार कभी भी गिर सकती है।''

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में आंतरिक असंतोष की बढ़ती अटकलों के बीच बृजभूषण ने दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल कभी कोई चुनाव नहीं जीतेंगे।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर ‘‘हिंदू नहीं’’ टिप्पणी करने की कई संतों द्वारा निंदा किए जाने और उनसे माफी की मांग किए जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "ये राजनीतिक मुद्दे हैं और संतों ने अपनी राय दी है। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।"

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में महाजाम, अब सामने आए DGP प्रशांत कुमार- बताया कैसे क्लियर कर रहे ट्रैफिक?

भगवान सबको सद्बुद्धि प्रदान करें... बृजभूषण सिंह ने पुनिया पर भी कसा तंज, संभल और अजमेर के मुद्दे पर दिया यह जवाब
कादीपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद और राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा है और भारत सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।

बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के क्षत्रिय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के मालपुर आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने संभल और अजमेर की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना किया और कहा, भगवान सबको सद्बुद्धि प्रदान करें।

कुश्ती महासंघ विवाद पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव में पराजित होने के बाद महिला पहलवानों को आगे करके उनके खिलाफ झूठे आरोप लगवाए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के चुनाव में इस बार उनके समर्थक संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पूनिया पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह खुद को कानून से ऊपर मानते हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा।

इस मौके पर आयोजक अरविंद कुमार सिंह, अवधेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, ध्रुव राज सिंह, अजय कुमार सिंह, जगदीश सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कादीपुर आनंद जायसवाल आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-Sambhal Violence: जुमे की नमाज और अदालत में सुनवाई के मद्देनजर मंडल में अलर्ट, संभल में कड़े सुरक्षा प्रबंध

बृजभूषण सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पासपोर्ट के नवीनीकरण की दी अनुमति
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह को सोमवार को एक साल के लिए पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की अनुमति दे दी।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने बृजभूषण की याचिका पर यह आदेश पारित किया और एक शिकायतकर्ता को 14 नवंबर को मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का निर्देश दिया। अदालत ने बृजभूषण के खिलाफ 21 मई को यौन उत्पीड़न और बलपूर्वक महिलाओं का शील भंग करने के आरोप तय किए थे।

बृजभूषण ने आरोप स्वीकार करने से इनकार करते हुए मुकदमे का सामना करने का फैसला किया था। बृजभूषण और मामले में सह-आरोपी डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप तय किया गया था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: योगी कैबिनेट मीटिंग में 27 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब 3 साल में हो सकेगा शिक्षकों का Transfer

यौन शोषण मामला: जल्द सुनवाई के अनुरोध वाली बृज भूषण की अर्जी पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह की उस याचिका पर शुक्रवार को शहर की पुलिस और पहलवानों से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने कई महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली उनकी अर्जी पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया है।

सिंह ने 13 जनवरी, 2025 को सूचीबद्ध मुख्य याचिका पर इस आधार पर पहले सुनवाई करने का अनुरोध किया है कि निचली अदालत में मामला अभियोजन साक्ष्य दायर करने के चरण में है और याचिका जब तक उच्च न्यायालय के समक्ष आएगी, तब तक अधिकतर गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके होंगे।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने याचिका पर दिल्ली पुलिस और पहलवानों को नोटिस जारी किया, जिसमें सिंह ने उच्च न्यायालय से यह भी आग्रह किया है कि निचली अदालत को उनकी लंबित याचिका के निपटारे तक आपराधिक मामले में आगे नहीं बढ़ने का निर्देश दिया जाए। उच्च न्यायालय ने पुलिस और पहलवानों से याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा और मामले को 16 दिसंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान सिंह की तरफ से पेश वकील राजीव मोहन ने दलील दी कि एक विशेष अदालत होने के नाते निचली अदालत मामले पर साप्ताहिक आधार पर सुनवाई कर रही है और पीड़ितों में से एक का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है। निचली अदालत में सुनवाई पर रोक का आग्रह करते हुए याचिका में कहा गया है कि अगर मुकदमा जारी रहेगा, तो इससे सिंह को पूर्वाग्रह और मानसिक पीड़ा होगी, जिन्होंने प्राथमिकी रद्द किए जाने के गुण-दोष के आधार पर एक मजबूत मामला होने का दावा किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद सिंह पर कई महिला पहलवानों ने पिछले साल यौन शोषण का आरोप लगाया था। पहलवान सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच की मांग को लेकर कई महीनों तक धरने पर भी बैठे थे। मई 2023 में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें- यूपी में बढ़ रहा वन्य जीवों का खतरा, भेड़ियों के बाद लकड़बग्घा की दहशत, मां-बेटे को किया लहूलुहान

Brij Bhushan Singh: बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, कहा- बताएं किस आधार पर अब FIR रद्द करने की मांग कर रहे...
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी और आरोप रद्द करने का अनुरोध वाली दलीलों पर ‘नोट’ दाखिल का बृहस्पतिवार को समय दिया।

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सिंह को दो सप्ताह का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तिथि निर्धारित की। अदालत ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता ने आरोप पत्र और उससे जुड़ी सभी अन्य कार्यवाही को रद्द करने के वास्ते सभी दलीलों को पेश करने के लिए एक संक्षिप्त नोट तैयार करने का समय मांगा है। ऐसा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाता है।’’

सरकार और पीड़िताओं के वकीलों ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह सुनवाई के योग्य नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने कहा कि ये शिकायतें छह महिला पहलवानों द्वारा की गई थीं और निचली अदालत ने पाया कि उनमें से एक की शिकायत की समय सीमा पूरी हो चुकी थी, इसलिए उसने पांच पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर आरोप तय किए।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि इसमें बहुत सोच-विचार किया गया था।’’ सुनवाई के दौरान अदालत ने सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने तथा प्राथिमिकी, आरोप पत्र और अन्य सभी कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध करने के लिए एक ही याचिका दायर करने पर उनसे सवाल किया।

अदालत ने कहा, ‘‘हर चीज पर कोई एक आदेश लागू नहीं हो सकता।’’ उन्होंने कहा कि वह मुकदमा शुरू होने के बाद हर बात को चुनौती दे रहे हैं। इसमें कहा गया, ‘‘यह कुछ और नहीं बल्कि एक टेढ़ा रास्ता है।’’ सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता राजीव मोहन ने कहा कि कथित पीड़ितों द्वारा बताए गए उदाहरणों में कोई निरंतरता और कारणों में कोई समानता नहीं है।

उन्होंने तर्क दिया कि सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप किसी अन्य मकसद से ‘‘प्रेरित’’ हैं और चूंकि वह उस समय डब्ल्यूएफआई के प्रमुख थे, इसलिए सभी शिकायतों का साझा उद्देश्य उन्हें डब्ल्यूएफआई प्रमुख के पद से हटाना था।
उच्च न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा अब दिए जा रहे सभी तर्कों पर आरोप तय करते समय निचली अदालत द्वारा विचार किया जाना चाहिए था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सिंह ने दलील दी है कि जांच पक्षपातपूर्ण तरीके से की गई क्योंकि केवल पीड़ितों के बयान पर विचार किया गया था।

याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए, जिसपर निचली अदालत ने विचार नहीं किया। डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और अभियोजन पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं, वैसा कोई भी अपराध उन्होंने नहीं किया।

निचली अदालत ने 21 मई को यौन उत्पीड़न, धमकी और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप तय किए थे। अदालत ने मामले में सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आपराधिक धमकी का भी आरोप तय किया था। मई 2023 में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेः UP T20 Cricket League: नोएडा किंग्स की लखनऊ फाल्कन्स पर रोमांचक जीत

केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से बृजभूषण ने किया किनारा, बोले- कार्यक्रम के बाद PM मोदी से मिलकर दूंगा बधाई
गोंडा, अमृत विचार। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से किनारा कर लिया है एनडीए की तरफ से बृजभूषण को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नहीं गए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बजाय वह मऊ और अयोध्या जिले में आयोजित अपने कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम पहले से तय थे और वह अपने तय कार्यक्रम को कभी कैंसिल नहीं करते। इसलिए वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने में असमर्थ हैं। समारोह के बाद वह व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी व मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देंगे।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को आज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एनडीए सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बृजभूषण शरण सिंह को आमंत्रित किया गया था।‌ माना जा रहा था कि बृजभूषण शरण सिंह एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री परिषद के सभी मंत्रियों को बधाई देंगे। लेकिन अब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में न शामिल होने की जानकारी दी है।

एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण कार्ड मिलने से पहले मेरे यह दोनों कार्यक्रम तय थे। और मैं अपना कोई भी कार्यक्रम तय करने के बाद कैंसिल नहीं करता हूं। और मेरे बेटे जो कैसरगंज से सांसद बने हैं करण भूषण सिंह वह उस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब मैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नहीं जा रहा हूं। जब मेरे सब कार्यक्रम समाप्त हो जाएंगे तो मैं जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री परिषद के मंत्रियों से मुलाकात करके उनको बधाई दूंगा।

बृजभूषण शरण सिंह के 35 साल की राजनीति में यह पहली बार होगा जब वह केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रविवार को जनपद मऊ और अयोध्या में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल होकर के शाम सात बजे अपने घर पहुंचेंगे।

बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद अपने हेलीकॉप्टर से दोपहर 2 बजे मऊ जिले के रामपुर धनौली पहुंचेंगे जहां पर एक तेहरवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से नंदिनी नगर स्पोर्टस स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से कार द्वारा अयोध्या जिले के देवकाली में आयोजित एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह शाम को 7 बजे अपने घर विश्नोहरपुर पहुंचेंगे।

दरअसल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत जिले के दोनों सांसद,7 विधायकों समेत 22 लोगों को एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। लगभग सभी विधायक, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दिल्ली पहुँच चुके हैं। लेकिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:-UP में सॉल्वर गैंग और पेपर लीक से निपटने के लिए बनेगा कठोर कानून, सीएम योगी बोले- छात्रों के भविष्य से नहीं होने दूंगा खिलवाड़

Video: न रिटायर हुआ हूँ, न बूढा हुआ हूँ, अब मैं छुट्टा सांड़ हूँ, बृजभूषण सिंह ने सांड़ से की खुद की तुलना
गोंडा, अमृत विचार। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक चुनावी मंच पर खुद की तुलना छुट्टा सांड़ से कर डाली है‌। सांसद ने एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं न रिटायर हुआ हूँ, न बूढा हुआ हूँ। अब मैं छुट्टा सांड़ हूँ। अब जनता के लिए किसी से भी भिड़ सकता हूं। सांसद के इस बयान को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लोकसभा प्रत्याशी व अपने बेटे करन भूषण के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भरे मंच से सांसद ने स्थानीय भाषा में कहा कि का करिहये हमार, का करिहये, लडे़ जितिहैं न, और हमसे ज्यादा मनइयों कोही के पास नाही हैं। जरूरत पड़ेगी तो आपके लिए लड़ाई लड़ूंगा। इन सारी समस्याओं को देख रहा हूं, तो हम चुप बैठने वाले नहीं है, आपको डबल सांसद मिलेगा - डबल सांसद।

सांसद ने कहा कि वचन देता हूँ कि न तो बूढा हुआ हूँ, न रिटायर हुआ हूँ, न बूढा हुआ हूँ, न रिटायर हुआ हूँ‌। अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूँ, अब तो आपके लिए किसी से भी भिड़ सकता हूँ। पहले जितना आपके बीच में रहता था, उससे दूना आपके बीच में रहूंगा। आपके सुख दुख में शामिल होऊंगा और दूनी ताकत के साथ काम करूंगा।

मौजूदा सांसद बृजभूषण को इस बार नहीं मिला है टिकट

अमृत विचार: कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह लगातार तीन बार से सांसद हैं। इसके पहले वह गोंडा और बलरामपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी उन्हें टिकट नहीं दिया है। बृजभूषण के स्थान पर भाजपा ने उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बृजभूषण ने बेटे की चुनावी कमान संभाल रखी है और प्रतिदिन धुआंधार जनसभा कर करन भूषण को जिताने की अपील कर रहे हैं।

अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूँ: बृजभूषण शरण #brijhbhusan #BJP #LoksabhaElection2024 pic.twitter.com/a5qE37ZYXU

— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 17, 2024

यह भी पढ़ें:-केशव मौर्य ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा- राहुल गांधी रायबरेली में भारी अंतर से हार रहे हैं

ब्रजभूषण सिंह को झटका, बेटे करण को भाजपा ने कैसरगंज से दिया टिकट पर, कल करेंगे नामांकन
गोंडा। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ब्रजभूषण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह ने गोण्डा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। करण भूषण सिंह ने पहले ही भाजपा प्रत्याशी के रूप में चार सेट नामांकन पत्र खरीदा लिया है ।

इससे पहले सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर करन भूषण सिंह का कमल निशान के लिए कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चुनावी प्रक्रियायें पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी का औपचारिक उम्मीदवार घोषणा पत्र मिलते ही शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि को करन भूषण नामांकन करेंगे।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यम उर्फ बमबम ने पार्टी द्वारा कैसरगंज संसदीय सीट पर किसी भी पार्टी प्रत्याशी की घोषणा या जानकारी से साफ इंकार करते हुये कहा कि जब तक पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी की सूची नही आ जाती तब तक पार्टी किसी को कैसरगंज लोकसभा सीट पर कमल निशान से उम्मीदवारी को मान्यता नही दे सकती।

फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह का इस बार भाजपा से टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। बड़ी बात ये है कि स्वयं बृजभूषण सिंह ने भी अपने पुत्र करनभूषण सिंह को चुनावी रण में विजयी होने का आशीर्वाद दे दिया है!l अब देखना ये है कि बृजभूषण का टिकट काटकर भाजपा भले ही विपक्ष के सियासी प्रहार से बचना चाहती हो लेकिन बृजभूषण सिंह के परिवार में ही पुनः टिकट देने के बाद क्या बीजेपी पर विपक्षी दल आक्रमक होंगे या फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बृजभूषण को टिकट देने के बयान की तरह चुप्पी साध लेंगे।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-बसपा ने यूपी में गोंडा समेत 6 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय को दिया टिकट

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आधुनिक खाद्य पदार्थों को त्यागें :बृजभूषण सिंह
बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज में शनिवार को जिला स्तरीय मिलेट्स शिक्षक कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने की।

श्री अन्न की महत्ता बताते हुए सांसद कैसरगंज ने उपस्थित लोगो को बताया कि पूर्व में हमारे पूर्वजों ने कोदो, सांवा, ज्वार, बाजरा मक्का की खेती कर पौष्टिक अन्न पैदा कर हम सबको खिलाया गया है। आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पुराने खाद्यान को त्यागने तथा नये परिप्रेक्ष्य के खाद्य पदार्थ बर्गर, पिज्जा एवं फास्ट फूड उपयोग करने से हमारे शरीर में हजारों प्रकार की बिमारियाँ उत्पन्न हो रही हैं। फलस्वरूप हमारी आमदनी का अधिकांश पैसा दवाइयों में खर्च हो रहा है।

सांसद ने उपस्थित लोगों को सलाह दी कि यदि बीमारियों से बचना है तथा अपनी मेहनत की कमाई को बचाना है तो हमें दूध, हल्दी एवं खाद्य तेलों तथा मोटे अनाज कोदो, सावां, ज्वार, बाजरा का उत्पादन कर उनका उपयोग करना होगा। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी उपस्थित किसानो तथा जनसामान्य को श्री अन्न मिलेट्स अपनाने की सलाह दी।

उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने उपस्थित किसानों को ज्वार, बाजरा, कोदो, सावां की खेती तथा वर्तमान जायद में कैश क्राप के रूप में मक्का, उर्द मूँग की खेती अपनाने की सलाह दी। उप कृषि निदेशक ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित किसानो के बारे में बताया कि जनपद में कुल 5 लाख 79 हजार कृषकों को सम्मान निधि प्राप्त होने से जनपद के कृषकों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा कृषि निवेशों को समय से क्रय करने में सहयोग के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर निशंक त्रिपाठी, सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि, राकेश पाण्डेय, सचिदानन्द पाठक,  उमाशंकर तिवारी, हरेन्द्र विक्रम सिंह, महेन्द्र पाठक, सत्यप्रकाश सिंह सत्या, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह, केवीके के वैज्ञानिक सहित सैकडों कृषक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गोंडा: एफआईआर दर्ज होने के बाद बोले बृजभूषण सिंह- न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा
गोंडा, अमृत विचार। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर कर दर्ज ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद सांसद शनिवार को मीडिया के सामने आए और प्रेस कांफ्रेंस की। एफआईआर दर्ज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद बृजभूषण ने कहा कि उन्हे न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है‌। पुलिस जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे। सांसद ने कहा उन्हें व उनके समर्थकों को न्याय जरूर मिलेगा।

नवाबगंज के विश्नोहरपुर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर मौजूद भाजपा सांसद व डब्लूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि एक ही फैमिली और एक ही अखाड़े के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। एक फैमिली या एक अखाड़ा यह नहीं चलेगा। चार महीने से कुश्ती को नुकसान हुआ है‌। मुझे पता है कि मैं निर्दोष हूं। जांच रिपोर्ट आयेगी तो सभी तो पता चलेगा। फेडरेशन से इस्तीफा देने के सवाल पर सांसद ने कहा कि वह विनेश फोगाट या किसी की कृपा पर अध्यक्ष नहीं बने हैं। इस्तीफा देने का मतलब आरोपों को स्वीकार करना है और उन्हें अपराधी बनकर पद नहीं छोड़ना है‌।

अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है‌। चुनाव होने पर उनका पद स्वत: ही समाप्त हो जायेगा। सांसद ने कहा कि धरना दे रहे पहलवानों की डिमांड रोज बदल रही है‌। जो लोग धरना दे रहे हैं उन्हें न जांच रिपोर्ट और दिल्ली पुलिस पर भरोसा है‌। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के पहले ही सुप्रीम कोर्ट चले गए। सांसद ने मीडिया के जरिए सवाल किया कि जिस नाबालिग की तरफ से उनपर एफआईआर दर्ज कराई गई उसे सामने क्यों नहीं लाया जा रहा।

जांच एजेंसी जहां उचित समझे मैं तैयार हूं। मुझे पुलिस और जाँच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।‌ मुझे पता है की मैं निर्दोष हूँ। जब जाँच रिपोर्ट आएगी तो सबको पता चलेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बोलते बोलते सांसद बृजभूषण सिंह भावुक हो गए। उन्होने कहा कि मैं अपने पिता, पांच भाइयों और बेटे का दाह संस्कार कर चुका हूं। यह उससे बड़ी विपत्ति नहीं है‌। इससे बड़ा कष्ट का दिन नहीं आया है। मैं फिर साफ सुथरा होकर मिलूंगा। सांसद ने कहा कि प्रदेश के सभी नेता मेरे बारे में जानते हैं। उन्होने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद भी दिया।

मामले में उद्योगपतियों और कांग्रेस का हाथ- बृजभूषण
अमृत विचार।‌ भाजपा सांसद ने इस पूरे मामले का ठीकरा उद्योगपतियों और कांग्रेस के सिर जोड़ा। सांसद ने कहा कि इसमे कुछ उद्योगपतियों और कांग्रेस के नेताओं का हाथ है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पूरे मामले की जानकारी नहीं है‌। मामले के किस उद्योगपति का हाथ है इस सवाल पर सांसद ने इशारे में ही बाबा रामदेव पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि 50 हजार करोड़ के आदमी हैं। मुझे जिंदा रहने दो। हालांकि सांसद ने कहा कि उन्हे पतंजलि से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है‌। लेकिन वर्तमान में पूरा बाजार नकली उत्पादों से भरा पड़ा है‌।

साथ रहे जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक
अमृत विचार।‌ महिला पहलवानों की शिकायत‌ पर एफआईआर दर्ज होने के बाद शनिवार को उनके पैतृक आवास पर जबरदस्त गहमागहमा रही। बड़ी संख्या में सांसद से समर्थक उनके आवास पर मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिशिरा, बलरामपुर सदर भाजपा विधायक पल्टूराम, करनैलगंज भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह व साध्वी सुमन पाठक सहित कई लोग सांसद के पक्ष में उतर आए और कहा कि कांग्रेस की साजिश के तहत यह पूरा खेल हो रहा है।

यह है पूरा मामला
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 3 महीना पहले अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने महिला पहलवानों का शोषण और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।  पहलवानों ने जंतर मंतर पर धरना देते हुए डब्लूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पहलवानों की डिमांड पर केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम के नेतृत्व में 3 सदस्य जांच कमेटी बनाई थी।

कमेटी की जांच में किसी भी महिला खिलाड़ी ने सामने आकर यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि नहीं की थी। तीन महीने बाद पहलवान एक बार फिर जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गए थे और सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी लेकिन दिल्ली पुलिस पहले जांच की बात कर रही थी।‌ इसको  लेकर पहलवान सुप्रीम कोर्ट चले गए और शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने सांसद के खिलाफ केस दर्ज‌ करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है‌।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : सीएम योगी ने विपक्षियों पर बिना नाम लिए जमकर हमला बोला