Mafia free - Amrit Vichar

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार, कहा- UP में अब हावी नहीं हो सकती माफिया प्रवृत्ति
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आज दंगामुक्त, माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है। अब यूपी में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती। माफिया प्रवृत्ति को जड़मूल से उखाड़ दिया गया है। अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते।

गोरखपुर में दो कल्याण मंडपम (मानबेला व राप्तीनगर विस्तार योजना) का लोकार्पण करने के बाद मानबेला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा मगर अब यूपी का आमजन परेशान नहीं होता और न ही यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।

दोनों कल्याण मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा क्रमशः 2 करोड़ 65 लाख तथा 85 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। मानबेला में बने कल्याण मंडपम के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सकारात्मक बदलाव इसलिए आया है कि 2017 से जनता ने अच्छी सरकार चुनी। अच्छी सरकारें अच्छे के लिए सोचती हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1959238328458289304

मुख्यमंत्री ने जनता के बीच कुछ सवाल रखे और फिर उसका जवाब भी दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश, फोरलेन कनेक्टिविटी, बंद खाद कारखाने को दोबारा चलाने, नए उद्योग लगवाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। पर, आज देश में सबसे ज्यादा निवेश यूपी में हो रहा है। बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं। हर तरफ फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी हो रही है। गोरखपुर का बंद खाद कारखाना दोबारा चालू हो गया है।

उन्होने मानबेला के जिस क्षेत्र में कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया, वह क्षेत्र 2017 तक इंसेफेलाइटिस की चपेट वाला माना जाता था। इंसेफेलाइटिस के इलाज और उन्मूलन के लिए सांसद के रूप में लंबा संघर्ष करने वाले योगी को यह बात याद है। इसका उल्लेख भी उन्होंने अपने संबोधन में किया।

कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस सीजन में नवकी बीमारी (इंसेफेलाइटिस) से बहुत सारे बच्चे काल के गाल में समा जाते थे। आठ वर्षों में सरकार ने इंसेफेलाइटिस और उसके कारकों का इलाज तो किया ही, प्रदेश को बीमार हाल पर छोड़ देने वाली बीमार मानसिकता का भी इलाज किया। यहां उनका इशारा पूर्व की सरकार की तरफ था।

मानबेला में इंसेफेलाइटिस के दौर को याद कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। कहा कि आठ वर्ष पहले इंसेफेलाइटिस का समाधान सोचना भी मुश्किल लगता था लेकिन आज इसका समाधान डबल इंजन सरकार द्वारा तय लक्ष्य से पहले हो गया है।

आठ वर्ष पूर्व इस सीजन में हर मां के चेहरे पर दहशत होती थी कि न जाने कौन सा बच्चा इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ जाएगा। इंसेफेलाइटिस पर नकेल से अब बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के इलाज की व्यवस्था नहीं थी। एक बेड पर चार बच्चे भर्ती रहते थे। आज मेडिकल कॉलेज का इंसेफेलाइटिस वार्ड एयर कंडिशन्ड हो गया है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकार के समय आमजन की पीड़ा को याद करते हुए कहा कि तबकी सरकार ने गरीब को उसके हाल पर छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकार में सरकारी अस्पतालों की बदहाली, इलाज के लिए योजनाओं के अभाव की चर्चा करते हुए कहा कि अब इलाज के लिए किसी को कोई दिक्कत नहीं है।

सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं हैं तो साथ ही गरीबों और बुजुर्गों के लिए पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान स्वास्थ्य योजना भी है। यदि किसी के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है तो उसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से भरपूर मदद की व्यवस्था है। राज्य सरकार एक साल में मुख्यमंत्री राहत कोष से 1100 करोड़ रुपये की मदद गंभीर बीमारियों से इलाज के लिए दे चुकी है।

CM योगी का दावा- पिछले आठ साल में अपराध और माफिया मुक्त हुआ UP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल के पिछले आठ वर्षों के दौरान राज्य अपराध और माफियाओं से मुक्त हो गया है। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतरीन माहौल है। यह अपराध और माफिया मुक्त प्रदेश बन चुका है।"

उन्होंने कहा, "सबको पता है कि दुस्साहसियों के दुस्साहस को प्रदेश की पुलिस मिनटों में चकनाचूर कर देती है। अब यहां निवेश और व्यापार का अच्छा माहौल है।" आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "आठ साल पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल थी।

पर्व-त्योहारों पर अशांति, दंगे और व्यापारियों व बेटियों की असुरक्षा आम बात थी, लेकिन 2017 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनादेश दिया। आज उत्तर प्रदेश न केवल दंगा मुक्त, बल्कि माफिया मुक्त भी हो गया है। सभी पर्व-त्योहार चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से संबंधित हों, शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।

इस बेहतर माहौल ने व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई हैं।" मुख्यमंत्री ने 'सेफ सिटी' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पुलिस का 'कार्रवाई करने का समय' (रिस्पॉन्स टाइम), जो पहले 25-30 मिनट था, अब सात-आठ मिनट तक कम हो गया है।

इसके अलावा 2017 में जहां पूरे प्रदेश में केवल एक साइबर थाना था, वहीं आज हर जनपद में साइबर थाना और हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' (इबजा) से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश में जेम्स एंड ज्वैलर्स पार्क की स्थापना के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

उन्होंने इबजा से एक ऐसा मॉडल तैयार करने का आग्रह किया जिसमें डिजाइन, तकनीक, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, आपूर्ति श्रृंखला और निर्यात को शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मेलन के आयोजन के लिए इबजा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देगा बल्कि सरकार के 'आठ साल बेमिसाल' अभियान को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पीलीभीत: डिप्टी सीएम बोले- डा. आस्था शिक्षित प्रत्याशी, माफिया मुक्त पीलीभीत बनाने के लिए कमल खिलाएं
पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद पीलीभीत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डा. आस्था अग्रवाल के समर्थन में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा की। जिसमें न सिर्फ उनके लिए वोट मांगे बल्कि यह भी वादा कर गए कि आप आशीर्वाद देकर आस्था को जिताएं। हम विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने बीसलपुर में भी प्रत्याशी के समर्थन में सभा की थी।

शहर के एक बरात घर में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी डा. आस्था अग्रवाल ने भी मतदाताओं को साधा। उन्होंने कहा कि 11 मई को चुनाव है। आप कमल का फूल खिलाइए आपकी दिक्कतों को मैं दूर करूंगी। आप मतदान मुझे जिताने के लिए नहीं...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में किए गए विकास, शिक्षा के लिए करें। माफिया मुक्त पीलीभीत बनाने के लिए कमल खिलाएं। कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर शुरुआत करें, बेहतर पीलीभीत बनाने के लिए आओ मिलकर नई शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि विरोधी आपका वोट तो ले सकता है लेकिन सेवा ईमानदारी से नहीं करेगा।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी डा. आस्था अग्रवाल को एक शिक्षित और बेहतर प्रत्याशी बताते हुए सराहना की। कहा कि वह यहां सिर्फ कमल खिलाने के लिए नहीं विरोधियों की जमानत कराने के लिए आए हैं। मतदाताओं से कर्ज मांगने आया हूं कि भाजपा प्रत्याशियों को वोट करें। इसे ब्याज समेत विकास के रूप में वापस किया जाएगा। बीते सालों में नगर पालिका में हुए भ्रष्टचार की जांच होगी, धांधली करने वालों से वसूली की जाएगी और नौबत पड़ी तो जेल भी भेजा जाएगा।

डबल इंजन की सरकार में पीलीभीत में कमल खिलाकर ट्रिपल इंजन जोड़िए...माफियागिरी मुक्त सुशासन हम देंगे। यह वादा करता हूं भाजपा प्रत्याशी जिताया तो विकास में न तो बजट की बाधा आएगी न कोई अन्य कमी आएगी। बोले- यूपी में सपा की साइकिल लोगों को रौंदती थी लेकिन जब से मतदाताओं ने साइकिल पंचर की है विकास बिना भेदभाव के हो रहा है।

दो दिन बचे हैं, कमल खिलाने में लगा दो। नारा लगाते हुए कहा कि 13 मई उत्तर प्रदेश से सपा, बसपा गई। इस मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, प्रभारी राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रतान सिंह, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जनता मुझे नहीं...भाजपा की नीतियों को देगी वोट- आस्था

पूर्वांचल और गोरखपुर को योगी सरकार ने किया माफिया मुक्त : अमित शाह
गोरखपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए शुक्रवार काे कहा कि इस सरकार ने प्रदेश से माफिया और अपराधियों का सफाया कर दिया है। शाह ने योगी के नामांकन से पहले यहां महाराणा प्रताप कॉलेज में एक सर्वाजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल और गोरखपुर का जो इलाका माफिया एवं अपराधियों के लिए जाना जाता था, आज योगी आदित्यनाथ की सरकार के नेतृत्व में उन अपराधियों का सफाया हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज या तो माफिया जेल में हैं या फिर सपा और बसपा जैसे उन दलों के उम्मीदवारों की सूची में हैं जो अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश अब अपराधी मुक्त हो गया है। आज़म खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे लोग आज जेल की सलाखों के पीछे है।”

इस मौके पर खुद योगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। शाह ने सभा को संबोधित करते हुये कहा, “मेरा योगी जी के गुरु महंत अवैद्यनाथ जी से निकट का संबन्ध रहा है। योगी जी यहां से 5 बार सांसद रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 5 साल से मुख्यमंत्री हैं। मैं यहां जब भी आता हूँ, गोरखपुर पहले से बेहतर दिखाई देता है। गोरखपुर, कभी माफियाओं के छिपने का स्थान होता था,लेकिन आज इसकी परिभाषा बदल गई है।”

अमित शाह ने कहा कि अब गोरखपुर का मतलब गंगा एक्सप्रेस वे, ऑर्गेनिक खेती, रेल, एम्स, खाद कारखाना, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर हो गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के विकास कार्यों के बलबूते भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में एक फिर 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने आह्वान किया, “हमारे कार्यकर्ता आपके घर आएंगे और मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जरूर मिलेगा।” सार्वजनिक सभा के बाद शाह और प्रधान सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में योगी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद सभी नेताओं ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: अंग्रेजी बोलकर स्मैक बेचता था अंगूठा टेक, हल्द्वानी में जमाना चाहता था जड़ें