bride and groom - Amrit Vichar

यूपी में सामूहिक विवाह योजना में महिलाओं के लिए अलग दावत, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए जारी की गई गाइडलाइन
प्रशांत सक्सेना/ लखनऊ, अमृत विचार : अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महिला जनाती और बाराती की दावत के इंतजाम अलग रहेंगे। वर-वधू के साथ आईं महिलाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर दो बफर सिस्टम के स्टॉल लगेंगे। स्टॉलों पर पूड़ी, सब्जी, पुलाव व मीठा के साथ आठ से 10 तरह का व्यंजन परोसा जाएगा। स्टॉल आरक्षित होने से महिलाओं को भीड़ व धक्का-मुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा, जैसा की पूर्व में कुछ कार्यक्रमों में हुआ है।

प्रदेश सरकार ने योजना का संचालन और बेहतर करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बदलाव करके मुख्य रूप से महिलाओं के खाने के स्टॉल आरक्षित किए हैं। इसके अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति के लिए जिलों पर गठित कमेटी में नगरीय क्षेत्र का नोडल होने के नाते एडीएम को रखा जाएगा।

इनके द्वारा नगर क्षेत्र के जोड़ों पर खर्च धनराशि, लड़की के खातों में योजना की राशि आदि वित्तीय भुगतान पर स्वीकृति दी जाएगी। ये कार्य अब तक डीएम और सीडीओ के माध्यम से होते हैं। निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह ने सभी जिलों को गाइडलाइन जारी कर दी है।

डीएम नवरात्र व स्थानीय त्योहार पर तय करेंगे विवाह की तिथियां

जिलाधिकारी नवरात्र, स्थानीय व्रत व त्योहार पर विवाह की तिथियां खुद तय कर सकेंगे। हालांकि ये पूर्व से नियम में शामिल है, लेकिन समाज कल्याण निदेशालय से तय तिथियाें पर विवाह कराए जाते हैं। इसके अलावा जोड़े व जनाती-बाराती की संख्या, जोड़ों का सत्यापन, उनकी बायोमीट्रिक, चाय-नाश्ता, खाना व लड़की को दिए जाने वाला उपहार समेत अन्य पूर्व से चल रहे नियमों को व्यवस्थित करने के लिए लिखित जारी किया गया है।

गड़बड़ी पर निरस्त होगा अनुबंध, ब्लैक लिस्ट भी

किसी जनपद में सामग्री की आपूर्ति निर्धारित मानक, मात्रा और शुद्धता में कमी मिलने पर शासन द्वारा सम्बंधित फर्म का अनुबंध निरस्त करके ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा विवाह के ऑनलाइन आवेदनों का नगर आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा निर्धारित अवधि में निस्तारण नहीं किया जाता तो जिलाधिकारी द्वारा 15 दिन के अंदर जांच कराकर निस्तारित किए जाएंगे। और आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई जी जाएगी।

पिता दुनिया में नहीं, SDM और ब्लॉक प्रमुख ने किया कन्यादान... सामूहिक विवाह समारोह में विधायक के प्रतिनिधि ने भी पेश की अनुकरणीय मिसाल
लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए समारोह में बुधवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। एसडीएम मोहनलालगंज, ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज और सरोजनीनगर विधायक के प्रतिनिधि ने तीन ऐसी कन्याओं का कन्यादान किया, जिनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। मलिहाबाद और गोसाईंंगंज तीन ब्लॉकों व चार नगरीय क्षेत्र की 170 बेटियों के विवाह कराए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नव युगलों का आशीर्वाद और उपहार देकर विदा किया।

मलिहाबाद के रजवाड़ा मैरिज लॉन में मलिहाबाद ब्लॉक क्षेत्र के 92 जोड़ों का एक ही पंडाल के नीचे विवाह कराया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। गोसाईगंज के विशाल लॉन में गोसाईगंज ब्लॉक के 50 जोड़े, सरोजनी नगर ब्लॉक के 14 जोड़े, नगर पंचायत बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद और गोसाईगंज के 14 जोड़ों ने भी इस विवाह समारोह में फेरे लिए। गोसाईगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल ने रितु कुमारी पुत्री स्वर्गीय विनोद कुमार, सोनम पुत्री स्वर्गीय हंसराज और सरोजनीनगर विधायक के नगर प्रतिनिधि सविता गोयल ने रानी पुत्री स्वर्गीय रघुवीर का कन्यादान किया। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।

कुल 5,506 जोड़ों का हुआ विवाह, अब एक लाख की योजना

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से कुल 5,506 जोड़ों का विवाह कराया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 618 जोड़ों योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना में 60 हजार कन्या के खाते में आते हैं। 25 हजार रुपये से वैवाहिक उपहार सामग्री के साथ रुपये 15 हजार से विभाग द्वारा आयोजन में खर्च किए जाते हैं।

UP: सामूहिक विवाह योजना की निगरानी होगी सख्त, वर-वधू की लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, गाइडलाइंस जारी
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना की निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए हैं। कन्या के आधार सत्यापन में लापरवाही पर जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके साथ ही विवाह स्थल पर वर-वधू दोनों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगी, ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके। शादी में दी जाने वाली उपहार सामग्री, जलपान और भोजन आदि के मानक तैयार कर उनका सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

पात्र परिवार आसानी से ले सकें योजना का लाभ

यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि, एक ही स्थान पर 100 या उससे अधिक जोड़ों की शादियों की स्थिति में संबंधित जिलाधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के मुताबिक, राज्य सरकार की मंशा है कि योजना का लाभ पात्र परिवार आसानी से ले सकें। इसके लिए कई स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। योजना में लाभार्थियों को दिए जाने वाले उपहारों की गुणवत्ता और आपूर्ति में पारदर्शिता के लिए अब फर्मों के चयन की प्रक्रिया निदेशालय स्तर से की जाएगी, ताकि जिला स्तर पर किसी तरह की अनियमितता न हो।

दूसरे जिले में भेजे जाएंगे आब्जर्वर के रूप में नामित

विवाह समारोह में मंडलीय उपनिदेशकों और जिला समाज कल्याण अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। एक जिले के अधिकारी दूसरे जिले में आब्जर्वर के रूप में नामित कर भेजे जाएंगे। समारोह में किसी भी अनियमितता की स्थिति में ये अधिकारी सीधे निदेशालय या मंडलीय उपनिदेशक को रिपोर्ट करेंगे। योजना के प्रभारी उप निदेशक, समाज कल्याण आरपी सिंह ने बताया कि इस साल करीब एक लाख जोड़ों का विवाह करवाए जाने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़े : CM योगी के निर्देश पर सेतु निगम ने विस्तृत खाका किया तैयार, देवीपाटन मंदिर के पास 2 लेन व कानपुर में 4 लेन बनेगी ROB

बरेली: शादी के 18 दिन बाद दुल्हन हुई विधवा, दूल्हे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम...परिजनों के उड़े होश
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार: शादी के 18 दिन बाद एक युवक ने सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। लोको पायलट की मुरादाबाद कंट्रोल रूम में सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी तरह के घरेलू क्लेश से इन्कार किया है।

थाना शाही के गांव रसूलिया निवासी रमेश कुमार कोरी (22) फतेहगंज पश्चिमी में एक कॉलेज के पास बन रही गोशाला में राज्य मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। वह सोमवार सुबह घर से काम करने के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। वह भिटौरा रेलवे स्टेशन से पहले पूर्व दिशा में करीब 50 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर पाटिलपुत्र एक्सप्रेस के आगे लेट गया। ट्रेन के हॉर्न देने के बावजूद वह नहीं हटा, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई।

लोको पायलट गिरधारी लाल ने मुरादाबाद कंट्रोल को युवक की आत्महत्या करने की सूचना दी। पड़ोसी महेंद्र पाल गंगवार ने बताया रमेश कुमार की 18 दिन पहले बहेड़ी के गांव पशुपुरा की काजल से शादी हुई थी। घर में किसी तरह का कोई क्लेश नहीं था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश सात बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी काजल, मां सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन और समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

सुहागरात पर दुल्हन की हत्या करके आधे घंटे बैठा रहा दूल्हा, फिर खुद भी दे दी जान! पीएम रिपोर्ट से हुआ यह बड़ा खुलासा
लखनऊ, अमृत विचार। घर में दुल्हन आने का जश्न था। देरशाम तक रस्मों-रिवाज जारी रही। हर कोई खुश था। सुहागरात थी, रात करीब 11 बजे दूल्हा-दुल्हन के पास चला गया। लेकिन सुहागरात पर रात करीब 12 बजे दूल्हे ने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के करीब आधे घंटे बाद तक वह कमरे में बैठकर रोता रहा। कुछ देरबाद खुद भी फंदे से लटक गया।

सुबह को दोनों की लाशें देखकर घरवालों के साथ पूरे इलाके के होश उड़ गए। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत के बीच के अंतर का जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस और दूल्हा-दुल्हन, दोनों के परिवार इस नतीजें पर नहीं पहुंच पाए हैं कि आखिर प्रदीप ने ऐसा क़दम क्यों उठाया।

घटनाक्रम अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र का है। सहादतगंज मुरवान टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी 7 मार्च को हुई। खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया के रहने वाली मंतूराम की बेटी शिवानी, प्रदीप की दुल्हन बनकर 8 मार्च को ससुराल पहुंची थीं। दोनों परिवार खुश थे। लेकिन उन्हें ये क्या पता था कि शादी की रस्मों के दौरान ही उन्हें दूल्हा-दुल्हन की अर्थियां उठानी पड़ जाएंगी।

8 मार्च को शिवानी दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची। घरवालों ने खुशी के साथ सभी रस्मों-रिवाज निभाकर बहू का स्वागत किया। प्रदीप और शिवानी भी खुश थे। दुल्हन अपने कमरे में थी। रात के 11 बजे प्रदीप, कमरे में गया। दोनों की सुहागरात थी। लेकिन सुहागरात के डेढ़ घंटे के अंदर यहां दो लाशें गिर गईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टरों ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन की मौत में आधे घंटे का फर्क है। आधे घंटे पहले दुल्हन की मौत हुई। उसके आधे घंटे बाद दुल्हा मर गया। इस बात से यह अंदाजा लगाया गया कि दुल्हन की हत्या करने के आधे घंटे बाद तक दूल्हा उसके कमरे में ही मौजूद रहा। 24 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय शिवानी की शादी का प्रतिभोज रविवार को होना था। सुबह को घरवालों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो नहीं उठे। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो प्रदीप फंदे पर लटका था जबकि बेडरूम पर शिवानी का शव पड़ा था।

पुलिस की जांच में ये पता लगा है कि प्रदीप ने अपने भांजे से एक मोबाइल फोन खरीदने को कहा था। शायद वह शिवानी को फोन गिफ्ट करना चाहता हो क्योंकि, शिवानी के पास मोबाइल नहीं था। जबकि प्रदीप का मोबाइल उसके पास से बरामद हुआ है। इस मंजर ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी के प्रवेश का कोई औचित्य नहीं है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: WFI पर लगा निलंबन हटाया, बृजभूषण सिंह के करीबी को मिली कमान

लखनऊ: शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बाराती मंडप से भागे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
लखनऊ/ काकोरी, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा क्षेत्र में बाघ की दहशत के बीच बुधवार रात बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में तेंदुआ घुस गया। मैरिज लॉन में उस समय शादी समारोह चल रहा था। तेंदुए के आने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा-दुल्हन व बरातियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3 बजे तेंदुए को रेस्क्यू कर सकी। इस दौरान वन दरोगा मुकद्दर अली भी तेंदुए के हमले से घायल हो गए।

लखनऊ के बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी-समारोह चल रहा था। रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति ने लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुए को सामने देखकर दीपक घबड़ाकर नीचे कूद गया। इससे उसे काफी चोट आ गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे वन दरोगा ने तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने दरोगा मुकद्दर अली पर पंजा मार कर जख्मी कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों की मुताबिक, पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर एमएम लॉन मैं बुधवार को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक तेंदुआ मैरिज लॉन के अंदर घुस आया और टेंट के पीछे बैठ गया। शादी में नाश्ता कर रहे मेहमानों ने तेंदुए को दिखा तो वह शोर मचाते लॉन से बाहर की ओर भागने लगे हैं। 10 मिनट में तेंदुआ लॉन के भीतर सीढ़ी से ज्यादा दिखाई पड़ा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो कैमरामैन भी चोटिल हो गए। ‌ इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए वन विभाग को जानकारी दी। ‌

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वन‌ दरोगा मुकद्दर अली ने वन्य जीव को रेस्क्यू करने की कोशिश की, तेंदुए ने उन पर पंजा मार दिया।‌ जिसमें वन दरोगा भी घायल हो गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद रात के साढ़े तीन बजे वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा लिया।

यह भी पढ़ें- Lucknow accident : बाइक फिसलने से सड़क पर गिरा मजदूर, मौत

हल्द्वानी: यहां रिसेप्शन पार्टी में दूल्हा-दुल्हन को पीट दिया जबकि कोर्ट ने दी थी प्रेमी जोड़े को सुरक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। घरवालों से जान का खतरा था तो लड़की ने न्यायालय से सुरक्षा की मांग की और शादी कर ली। दुस्साहस ये कि न्यायालय से सुरक्षा मिलने के बावजूद लड़की वाले रिसेप्शन पार्टी में पहुंच गए और मंच पर चढ़कर दूल्हा-दुल्हन से मारपीट की। पीड़ित ने मुखानी पुलिस को तहरीर भी सौंपी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा विहार फेज वन कुसुमखेड़ा निवासी चंदन सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 अप्रैल 2024 को कुसुमखेड़ा स्थित बैंक्वेट हॉल में उनकी पुत्रबधू सिमरन के शादी समारोह का रिसेप्शन चल रहा था। इसी बीच नसीराबाद अजमेर राजस्थान निवासी हेम पुष्पा पत्नी राज मेहरा उर्फ बाबू, देवेश मेहरा पुत्र राज मेहरा, हेमंत सिंह रौतेला और उनकी पत्नी माही रौतेला रिसेप्शन में पहुंच गए।

उन्होंने मंच पर चढ़कर दूल्हा-दुल्हन से मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी। चंदन के मुताबिक शादी के लिए सिमरन ने राजस्थान हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। सुरक्षा दिए जाने के कोर्ट के आदेश की कॉपी 15 अप्रैल को ही मुखानी थाने में दे दी थी। बावजूद इसके रिसेप्शन पार्टी में मुखानी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। विवाद के बाद तहरीर दी गई तब भी कार्रवाई नहीं की। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Unnao News: शादी के एक माह में उपलब्ध करानी होगी उपहारों की सूची, कार्यालय में जमा होने वाली सूची पर वर-वधू पक्ष के होंगे हस्ताक्षर
उन्नाव, अमृत विचार। अगर आप अपने पाल्यों (बेटा-बेटी) की शादी करने जा रहे हैं तो विवाह की तैयारियों की सूची में एक मद बढ़ा लीजिए। दोनों ही परिवारों को शादी के एक माह में वर-वधू को विवाह में दिए जाने वाले उपहारों की सूची कलक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि डीएम गौरांग राठी व सीडीओ प्रेम प्रकाश ने महिला कल्याण विभाग के निदेशक द्वारा जारी इस आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 में नकद धनराशि, गहने, कपड़े, मूल्यवान वस्तुओं में शामिल टीवी, फ्रिज, एसी, स्कूटर, मोटर साइकिल, कार, प्लाट व मकान आदि की मांग करना दंडनीय है।

दहेज लेना और इसके लिए दबाव बनाने पर कैद के साथ जुर्माना का प्रावधान है। दोषी व्यक्ति को पांच वर्ष की कैद या 15 हजार से लेकर दहेज की रकम तक जुर्माना किया जा सकता है। प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दहेज की मांग करने वालों को छह माह से दो वर्ष तक की सजा या 10 हजार रुपए जुर्माना हो सकता है।

विभागीय अधिकारी के मुताबिक पंजीकृत या अपंजीकृत विवाह होने के एक माह में वर व कन्या पक्ष को शादी में वर-वधू को दिए गए उपहारों की स्वहस्ताक्षरित सूची कलक्टेªट स्थित कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। दहेज पीड़िता, परिजन, रिश्तेदार या स्वयंसेवी संस्थाएं इस संबंध में पुलिस के टोल फ्री नंबर-112, महिला हेल्पलाइन की हेल्प लाइन 181 या जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के सीयूजी मोबाइल नंबर 7518024022 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे पर मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने तय किए आरोप, संपत्तियां जब्त करने पर लगी मुहर

हरदोई: भाई ने किया शादी से इनकार तो बिन बारात दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, मंदिर में रचाई शादी, जानें पूरा मामला
हरदोई। गोद भराई और तिलक होने के बाद शादी की तारीख तय होती, लेकिन उससे पहले दुल्हन के भाई ने शादी करने से इंकार कर दिया। उधर अपनी अलग दुनिया बसाने का ख्वाब देख रही उसकी बहन ने भाई का फैसला ठुकरा दिया और बिन बारात के पीहर की दहलीज लांघ कर पिया के घर पहुंची, फिर उसने पुलिस को अपना राजदार बनाते हुए दोनों ने एक दूसरे अपना हमसफर मानते हुए मंदिर में‌ शादी कर ली। पाली के पंथवारी मंदिर में हुई शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के पल्थुआ निवासी संतराम की पुत्री वंदना और पाली थाने के अकोड़ा निवासी गिरेन्द्र पाल पुत्र राम औतार की शादी तय हो चुकी थी। गोद भराई हुई और फिर 15 फरवरी को तिलक हुआ। शादी की तारीख तय होना बाकी थी,कि उसी बीच वंदना के भाई रामहेत ने गिरेन्द्र के साथ बहन की शादी करने से इंकार कर दिया।

भाई का ऐसा फैसला सुन कर अपनी अलग दुनिया बसाने के ख्वाब देख रही वंदना के पैरों के तले से जमीन खिसक गई, लेकिन उसने फैसला कर लिया कि वह शादी तो गिरेन्द्र के साथ ही करेगी और 1 मई को बिन बारात के अपने पीहर की दहलीज लांघ कर अपने पिया के घर पहुंच गई।

पहले तो उसने पाली पुलिस को तहरीर देते हुए उसे सब कुछ साफ-साफ बता दिया, फिर उसके बाद दोनों ने हंसी-खुशी पाली के पंथवारी मंदिर में पहुंच कर पंथवारी माता को साक्षी मानते हुए दोनों ने शादी कर ली। गिरेन्द्र ने वंदना की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। बिन बारात के हुई शादी सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 10 सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत हुआ मतदान, संभल में 14.71 तो बरेली 11.59 प्रतिशत हुई वोटिंग

सुलतानपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो पलटी, दूल्हा-दुल्हन घायल, पिता की हालत नाजुक
मोतिगरपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। बहू की विदाई कराकर घर लौट रही बोलेरो को सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड्ढ में पलट गई। घटना में बोलेरो सवार दूल्हा और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, बहू सहित अन्य को मामूली चोटे आई। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल बिरसिंहपुर ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।

सोमवार को अयोध्या जिले के बीकापुर थाने के परूआ पूरे ठाकुरदीन निवासी शिवनाथ जौनपुर जिले के नौपेड़वा से अपने बेटे कुलदीप की बहू की विदाई (दोंग) कराकर वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अहदा-कालीगंज मार्ग पर सामने से मिट्टी गिरकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक बोलेरो में ट्राली से टक्कर मार दी। घटना से बोलेरो और ट्राली सड़क किनारे खेत में पलट गई। बोलेरो सवार शिवनाथ (51) और उनके बेटे कुलदीप (24) को गंभीर चोटे आई। जबकि बहू सहित बोलेरो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटे आई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से पिता पुत्र को बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि पीड़ित द्वारा अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-फसल नुकसान का मुआवजा देने में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, मांगा जवाब

हरदोई: टैंकर की टक्कर से खाई में गिरी बोलेरो, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ घायल
हरदोई। दुल्हन को विदा करा कर वापस लौट रहे दूल्हे की बोलेरो गाड़ी में दूध के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह खाईं में जा गिरी। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन और उसके घरवालों समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें से दूल्हे ममेरे भाई और भतीजे की हालत बिगड़ती देख दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

बताया गया है कि गुरुवार को शाहजहांपुर ज़िले के ददौना थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी हाकिम सिंह के पुत्र सत्यम की बारात हरपालपुर थाने के ककरा गांव में राजपाल के यहां आई हुई थी। शुक्रवार को दूल्हा सत्यम अपनी दुल्हन रजनी को विदा करा कर बोलेरो से अपने घर लौट रहा था।

उसकी गाड़ी में 13 वर्षीय बहन प्रिया, 5 वर्षीय भतीजा दिव्यांश, हरपालपुर थाने के बरबर की रहने वाली 10 वर्षीय ममेरी बहन आरती, 20 वर्षीय ममेरा भाई रोहित, पाली थाने के नदरियापुर निवासी भाई का दामाद 30 वर्षीय संजीव और फर्रुखाबाद ज़िले के बहादुर पुर थाना राजेपुर निवासी 21 वर्षीय बहनोई विमल सवार थे। बोलेरो जैसे ही पाली-कोर्रिया रोड पर अनंगपुर झाले के पास पहुंची,तभी दूध के टैंकर ने सीधी टक्कर मार दी।

जिससे दूल्हे की बोलेरो गाड़ी खाईं में जा गिरी। उस पर सवार लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुन कर आस-पड़ोस के लोग दौड़ आए। आनन-फानन में गाड़ी में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कर उन्हें एम्बुलेंस-108 से पाली सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दूल्हे के भतीजे दिव्यांश और ममेरे भाई रोहित की हालत बिगड़ती देख उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथों में मेहंदी लगाए रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें क्यों

भदोही: 60 साल की उम्र में बुजुर्ग को चढ़ा इश्क का भूत, 28 साल की विवाहिता पर आया दिल, रचाई शादी, जानें पूरा मामला
भदोही। यूपी के भदोही जिले के अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां 60 साल के एक बुजुर्ग को आशिकी का ऐसा बुखार चढ़ा कि, बेटे-बहू, पोता-पोती से बगावत कर 28 साल की एक विवाहिता से थाने में शादी रचा ली है। बुजुर्ग के शादी की खबर सुनकर इलाके के लोग स्तब्ध रह गए। वहीं अशर्फी देवी की शादी वर्ष 2008 में कृष्ण मूरत यादव के साथ हुई थी। उससे दो मासूम बच्चे भी हैं। पति कृष्ण मूरत ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत कोईरौना थाने में की थी।

वहीं मामला में कोईरौना थाना अध्यक्ष मक्खनलाल ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली इलाके के बिहरोजपुर निवासी 60 वर्षीय बिरहा गायक सुदई राम यादव का प्रेम संबंध अपने उम्र से आधे से कम कोईरौना इलाके के मझगवां निविहा की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता अशर्फी देवी से काफी दिनों से चल रहा था। दोनों नेआज शादी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, गोपीगंज कोतवाली इलाके के बिहरोजपुर निवासी बिरहा गायक सुदई राम यादव (60) के प्रेम संबंध अपने से उम्र में आधी मझगवां निविहा की रहने वाली विवाहिता अशर्फी देवी (28) से हो गए थे। मौका पाकर बिरहा गायक सुदई राम यादव व विवाहिता अशर्फी देवी घर से फरार हो गये थे।

कोईरौना पुलिस ने अशर्फी देवी को उसके 60 वर्षीय प्रेमी के साथ बरामद कर लिया था। दोनों को थाने लाया गया था। थाने में अशर्फी देवी बिरहा गायक सुदई राम यादव के साथ रहने पर अड़ी रही। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। सुदई राम यादव के बेटे, पत्नी, बहू व पोती-पोता भी थाने पहुंच गए लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। अंत में दोनों ने थाने के मंदिर में शादी रचा ली। जिले में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें:-झांसी: 25 दिन में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगने वाले दो साइबर फ्रॉड गिरफ्तार