21 February - Amrit Vichar

21 फरवरी : ...जब लाहौर पहुंचे अटल बिहारी वाजपेयी
नई दिल्लीः भारत-पाकिस्‍तान रिश्‍तों के इतिहास में 21 फरवरी का अहम स्‍थान है। वर्ष 1999 में इसी तारीख को तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये थे जिसे 'लाहौर घोषणा' कहते हैं।

बात 21 फरवरी से जुड़े एक और ऐतिहासिक क्षण की करें तो हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है। वर्ष 2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।

1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई।

1972 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनों देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।

1996 : हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लैक होल' के अस्तित्व का पता चला।

1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।

2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।

2004 : देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

2008 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हाथ मिलाया।

2013 : हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घायल।

2024 : भारत के जाने-माने कानूनविद और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस. नरीमन का निधन।

यूपी में एसआईआर के बाद अब चलेगा नोटिस... दावे-आपत्तियों का सिलसिला, मतदाता सूची सफाई अभियान जोरों पर
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का एक चरण पूरा हो गया। इसके लिए अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि 12 बजे तक मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाकर उसका डिजिटलाइजेशन कार्य चलता रहा। 31 दिसंबर को प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद लापता वोटर्स को नोटिस देने और संशोधन की नजर से दावे-आपत्तियों का सिलसिला तेज होगा।

फिलहाल आए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 2.89 करोड़ के नाम कट सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम कट सकते हैं, वे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट श्रेणी में शामिल है। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही प्रदेश के कटने वाले वोटरों की संख्या का वास्तविक आंकड़ा सामने आ सकता है।

हालांकि, इसके बाद वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए लोग दावा-आपत्ति फाइल करते रहेंगे। जिन जिलों में सबसे ज्यादा नाम कट रहे हैं, उनमें लखनऊ, गजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और बरेली के सबसे अधिक वोटर हैं। दरअसल, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में दर्ज 1.11 करोड़ मतदाताओं के रेकॉर्ड नहीं मिल रहे हैं।

इसी कड़ी में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में न तो इनके और न ही इनके माता-पिता या पूर्वजों के नाम मिले हैं। यह कुल मतदाताओं का लगभग 7 प्रतिशत है। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) नोटिस जारी करेंगे। इन्हें भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमान्य 12 प्रमाण पत्रों में से एक देना होगा।

चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में आधार कार्ड अकेले मान्य नहीं होगा। इसके साथ कोई दूसरा प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक गणना प्रपत्र जमा करने की आखिरी तारीख खत्म हो गई है। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

शाहजहांपुर: चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
शाहजहांपुर, अमृत विचार। चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए जिले में बुधवार को मतदान होगा। पांच पदों के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 21 फरवरी को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पांच सीटों के लिए वोटिंग होगी। मतदान के लिए
9 मतदान केंद्र व 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

पांच पदों में चार प्रधान व एक बीडीसी पद पर मतदान होना है। जिनमें जलालाबाद मऊ रसूलपुर प्रधान, मिर्जापुर मझारा बढऊ प्रधान, सिंधौली महाऊ दुर्ग प्रधान, पुवायां नगला जप्ती हरना प्रधान व बंडा के हेतम नगला में बीडीसी पद पर मतदान होगा। इसके लिए 17 प्रत्याशी मैदान में है और 7718 वोटरों द्वारा भाग्य फैसला किया जाएगा। वोटिंग के बाद सभी मतपेटियों को ब्लाक में बनाए गए, स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। मतगणना 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ब्लाक मुख्यालयों से उपचुनाव संपन्न कराने को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 14 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जोकि शाम तक बूथों पर पहुंच गईं थीं। जिनके द्वारा देर रात तक मतदान कराने को तैयारियां की गईं। एडीईओ राजेश कुमार ने बताया कि उपचुनाव को लेकर बुधवार को जिले में वोटिंग कराई जाएगी। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, पल-पल की रिपोर्टिंग ब्लाक स्तर पर अधिकारियों की ओर से की जाएगी।

महाऊ दुर्ग में प्रधान पद पर उपचुनाव
बुधवार को ग्राम पंचायत महाऊ दुर्ग में होने वाले पंचायत उपचुनाव के लिए विकासखंड कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
महाऊ दुर्ग ग्राम पंचायत के प्रधान राजाराम वर्मा की सितंबर माह में बीमारी से मृत्यु हो गयी थी। रिक्त हुए पद के लिए 19 फ़रवरी को निर्वाचन की तिथि तय की गयी। ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए तीन पोलिंग बूथों के लिए मंगलवार को तीन पोलिंग पार्टियां विकासखंड से रवाना की गईं। आरओ खंड शिक्षा अधिकारी सहित बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी और पुलिस बल उपस्थित रहा। प्रत्याशी अनिल वर्मा और सन्नी देवल के मध्य मुकाबला है। 1791 मतदाता मतदान में प्रतिभाग करेंगे। 21 फरवरी को विकासखंड कार्यालय में मतगणना होगी।

ग्रामसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
ग्रामसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को एक ग्रामसभा का चुनाव होगा। जिसके लिए ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। क्षेत्र के गांव हरना ज. नगला में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। आरओ अनिल कुमार के अनुसार गांव में 2 मतदान केंद्रों पर 3 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 1546 मतदाता वोट करेंगे। जिसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत लगभग 16 कर्मियों की 3 पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक सभागार में प्रभारी बीडीओ संजय यादव ने निष्पक्ष चुनाव के लिए दिशा-निर्देश देकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, दरोगा ने पीड़ित को ही हवालात में डाला

Prayagraj News :कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित मुकदमों के स्थानांतरण मामले की सुनवाई 21 फरवरी को होगी
अमृत विचार, प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित अतिरिक्त मामलों को मथुरा न्यायालय से हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने के मामले की सुनवाई आगामी 21 फरवरी को सुनिश्चित किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की एकलपीठ ने भगवान श्री कृष्ण लला विराजमान और चार अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। मौजूदा याचिका में विभिन्न न्यायालयों में दाखिल कई संबंधित मामलों को केंद्रीकृत करने की मांग की गई है।

यह याचिका उस भूमि से जुड़े विवाद की ऐतिहासिक और जटिल प्रकृति को उजागर करती है, जहां वर्तमान में शाही ईदगाह मस्जिद स्थित है, जिसके बारे में हिंदू वादी दावा करते हैं कि यह भगवान कृष्ण का वास्तविक जन्मस्थान है। याची की ओर से अधिवक्ता राणा सिंह ने तर्क दिया कि इन मामलों को हाईकोर्ट में एकीकृत करने से उनके महत्वपूर्ण ऐतिहासिक निहितार्थों को देखते हुए अधिक सुव्यवस्थित और केंद्रित निर्णय सुनिश्चित होगा।

अभी तक हिंदू पक्ष द्वारा मस्जिद के ढांचे को हटाने, मंदिर की पुनर्स्थापना और संपत्ति पर स्थायी निषेधाज्ञा की मांग करते हुए 18 मुकदमे दायर किए गए हैं। मालूम हो कि कोर्ट ने विवाद में शामिल अन्य प्रतिवादियों के अलावा यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पहले ही नोटिस जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : हाईकोर्ट ने संभल मंदिर-मस्जिद विवाद में जिला अदालत की सुनवाई पर लगाई रोक

लखीमपुर में 21 फरवरी से पहले गरज सकते हैं प्रधानमंत्री
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में जनसभा है। वह उसी दिन या 21 फरवरी से पहले लखीमपुर में भी जनसभा कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री का अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को नही मिला है, लेकिन उनके सम्भावित आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में शनिवार को एसपी ने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

जिले में चौथे चरण में विधानसभा सीटों के लिए चुनाव है। जिले की सभी आठ सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। पड़ोसी जिला सीतापुर में भी 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी को सीतापुर में जनसभा को सम्बोधित करने आने की प्रबल सम्भावना है। इसको लेकर सीतापुर में प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतापुर के साथ ही लखीमपुर में भी जनसभा कर सकते हैं।

अगर किन्ही कारणों वश इस दिन उनकी यहां जनसभा नहीं हुई तो वह 21 फरवरी से पहले किसी भी दिन लखीमपुर आ सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन में सुगबुगाहट तेज हो गयी है। प्रशासन तैयारियों को लेकर जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन सभागार में मातहत अधिकारियों के साथ वीवीआईजी के कार्यक्रमों को लेकर बैठक की।

प्रधानमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की ओर प्लान तैयार कर दो दिनों के भीतर सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए आने वाले विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ ही बाहर से आने वाले अधिकारियों को ठहराने आदि की व्यवस्था करने आदि तैयारियां पूरी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में रेलवे पुल की मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत