Gujarat Titans - Amrit Vichar

IND vs ZIM: ‘खुद पर संदेह होता है तो नेहरा सर के पास जाता हूं’, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का बड़ा खुलासा
नई दिल्लीः जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपने क्रिकेट सफर और प्रेरणा के बारे में खुलकर बात की। गुजरात टाइटन्स के लिए सीमित मैच खेलने के बावजूद उन्होंने कहा कि मुख्य कोच आशीष नेहरा के मार्गदर्शन ने उनके खेल और आत्मविश्वास को नई दिशा दी है।

24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बताया कि जब भी उन्हें अपनी गेंदबाजी या प्रदर्शन को लेकर कोई संदेह होता है, तो वह सबसे पहले आशीष नेहरा से सलाह लेते हैं। उनके मुताबिक, नेहरा हमेशा खिलाड़ियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और यही बात उन्हें लगातार बेहतर बनने की प्रेरणा देती है।

'आधी रात में भी सवाल हो तो आ जाना'

अशोक शर्मा ने कहा कि आशीष नेहरा ने उनसे एक बार कहा था कि यदि आधी रात को भी कोई सवाल हो, तो वह बेझिझक उनके पास आ सकते हैं। इस भरोसे ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने बताया कि वह अपनी गेंदबाजी के वीडियो देखकर नेहरा से लगातार फीडबैक लेते हैं और हर छोटी-बड़ी तकनीकी बात पर चर्चा करते हैं।

अशोक ने कहा कि आईपीएल के दौरान उन्हें नेहरा से काफी कुछ सीखने का अवसर मिला और वह उन्हें अपना मेंटर मानते हैं। उनका मानना है कि इस मार्गदर्शन ने उन्हें एक बेहतर गेंदबाज बनने में अहम भूमिका निभाई है।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना सबसे बड़ा सपना

अशोक शर्मा ने कहा कि फिलहाल उनका पहला लक्ष्य जिम्बाब्वे सीरीज में मिले मौके का पूरा फायदा उठाना और टीम इंडिया के लिए अधिक से अधिक विकेट हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भारत की जर्सी पहनना उनके लिए गर्व की बात है और वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सीमित ओवरों के बाद उनका अगला बड़ा लक्ष्य जल्द से जल्द भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है। राजस्थान की रणजी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अशोक ने कहा कि लाल गेंद के क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना उनका सबसे बड़ा सपना है।

डेल स्टेन हैं आदर्श

अशोक शर्मा ने यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन उनके आदर्श हैं। उनकी आक्रामक गेंदबाजी और निरंतरता से प्रेरित होकर वह अपने खेल को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः IND vs ZIM T20 Series: 'भारत नहीं, दोनों टीमों के पास बराबर मौका', जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा का बड़ा दावा

15 साल के वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी पर फिदा हुए हेडन, पर क्या यह तूफान लंबे समय तक टिक पाएगा?
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। हालांकि उन्होंने युवा खिलाड़ियों को यह भी सलाह दी कि सूर्यवंशी की बेखौफ शैली की नकल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या इस तरह का खेल लंबे समय तक लगातार सफल रह सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संभावित पदार्पण को लेकर चर्चा में बने वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। टी20 क्रिकेट में हर गेंद पर आक्रमण करने की उनकी शैली उन्हें अलग पहचान दिला रही है।

शुभमन गिल और वैभव, दोनों की शैली सफल हो सकती है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान गुजरात टाइटंस के डगआउट से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने वाले मैथ्यू हेडन से जब यह पूछा गया कि क्या शुभमन गिल की तकनीकी बल्लेबाजी और वैभव की विस्फोटक शैली टी20 क्रिकेट में साथ-साथ सफल हो सकती हैं, तो उन्होंने इसका सकारात्मक जवाब दिया।

हेडन ने 'पीटीआई' से कहा कि शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी दोनों अलग-अलग व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी हैं और दोनों की बल्लेबाजी शैली सफल हो सकती है। हालांकि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या वैभव जैसी आक्रामक शैली को लंबे समय तक निरंतर बनाए रखा जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही असली पैमाना

मैथ्यू हेडन का मानना है कि शुभमन गिल पहले ही यह साबित कर चुके हैं कि मजबूत तकनीक और निरंतर प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही किसी खिलाड़ी की असली परीक्षा और सर्वोच्च मानक है।

मेस्सी का दिया उदाहरण

हेडन ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मेस्सी क्लब और देश दोनों के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में लगातार सफल रहे हैं, उसी तरह क्रिकेट में भी अलग-अलग बल्लेबाजी शैलियों के लिए पर्याप्त जगह है।

उन्होंने कहा कि एक कोच के रूप में उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि खिलाड़ी अपने भीतर के योद्धा को पहचानें। वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल दोनों की पृष्ठभूमि, सोच और क्रिकेट खेलने का तरीका अलग है और यही खेल की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

ब्रायन लारा की नकल नहीं की

हेडन ने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के बड़े प्रशंसक थे, लेकिन उन्होंने कभी उनकी बल्लेबाजी की नकल करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने अपनी परिस्थितियों और स्वाभाविक शैली के अनुसार खुद को विकसित किया, जिसने उन्हें विश्व क्रिकेट के सफल बल्लेबाजों में शामिल किया।

हेडन ने कहा कि खेल की दुनिया में हर महान खिलाड़ी अपनी अलग पहचान की वजह से महान बनता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोच की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की मौलिक प्रतिभा को पहचानना, उसे निखारना और उनके खेल को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना है।

यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2026 Round of 16: आज से नॉकआउट का महासंग्राम, जानें भारत में कब और कितने बजे शुरू होंगे कनाडा-मोरक्को और फ्रांस-पराग्वे मुकाबले

टीम इंडिया में आते ही कहर बरपाते नजर आए गुरनूर बराड़, IPL में नहीं मिला मौका तो ड्रेसिंग रूम बना दी पाठशाला
लखनऊ: "मेरे लिए परिणाम नहीं, बल्कि उसके लिए की गई तैयारी मायने रखती है।" यह कहना है भारतीय क्रिकेट के नए उभरते सितारे और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ का। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 3 विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोरने वाले गुरनूर ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। 6 फीट 5 इंच लंबे पंजाब के इस युवा पेसर की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ उनकी 140 किमी/घंटे की रफ्तार नहीं, बल्कि खेल को लेकर उनकी परिपक्व सोच और खुद पर अटूट विश्वास है।

इकाना में अफगान बल्लेबाजों को घुटनों पर लाया

अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में गुरनूर बराड़ ने अपनी धारदार गेंदबाजी का लोहा मनवाया। इकाना की पिच पर उन्होंने अपनी लंबाई का पूरा फायदा उठाया और तीखे बाउंसर व सटीक यॉर्कर फेंककर विपक्षी बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनूर ने अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि मैं लोगों की उम्मीदों या स्पीड गन के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हुए सटीक हार्ड लेंथ गेंदें फेंकने पर होता है। नतीजा क्या होगा, इसकी परवाह मैं नहीं करता। मैं रोजाना अपनी उसी तैयारी को दोहराना चाहता हूँ। मुझे पता है कि मुझमें इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है।"

IPL में नहीं मिला मौका, तो ड्रेसिंग रूम को बनाया पाठशाला

गुरनूर बराड़ को साल 2025 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने ₹1.30 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम के कप्तान उनके गृह राज्य (पंजाब) के शुभमन गिल हैं। दो सीजन तक गुजरात टाइटंस के साथ रहने के बावजूद गुरनूर को एक भी मैच खेलने का मौका (प्लेइंग इलेवन में) नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इसे सकारात्मक रूप में लिया।

दिग्गजों ने दी बड़ी सीख

बेंच पर बैठे रहने के दौरान गुरनूर निराश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और हेड कोच आशीष नेहरा की गेंदबाजी व रणनीतियों को करीब से देखा और सीखा।

गुरनूर ने मुस्कुराते हुए कहा, "हर खिलाड़ी मैदान पर उतरना चाहता है, मैं भी अपने मौके की राह देख रहा था। लेकिन उस दौरान मैं दूसरों की खूबियों और गलतियों से सीख रहा था। आईपीएल में भले मौका न मिला हो, लेकिन भगवान की कृपा से मुझे सीधे भारतीय टीम (ब्लू जर्सी) में मौका मिल गया।"

चोट को मात देकर ऐसे तय किया 'टीम इंडिया' का सफर

गुरनूर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह पूरा 2023-24 सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने जो वापसी की, वह किसी मिसाल से कम नहीं है:

चोट से उबरने के बाद उन्होंने 2024 के शेरे पंजाब टी20 कप में सबसे ज्यादा 22 विकेट झटके। इसके बाद 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन के 7 मैचों में 26 विकेट लेकर वह पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज बने।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें चेन्नई में टीम इंडिया के नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया था। इसके बाद 'इंडिया ए' टीम में चुनकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों में 8 विकेट चटकाए।

क्या है गुरनूर का सक्सेस फॉर्मूला?

अपनी गेंदबाजी के मुख्य हथियारों के बारे में बात करते हुए गुरनूर ने बताया कि "नई गेंद के साथ मेरी पहली प्राथमिकता आउटस्विंग कराना होती है, जो हर बल्लेबाज के लिए मुश्किल पैदा करती है। अगर स्विंग न मिले, तो मैं अपनी लेंथ को थोड़ा पीछे खींच लेता हूं। मेरा मानना है कि हर तेज गेंदबाज के पास बेहतरीन यॉर्कर होनी ही चाहिए। मैं डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर विशेष काम कर रहा हूँ, क्योंकि अंतिम ओवरों में बड़े हिटर्स के खिलाफ यॉर्कर ही सबसे बड़ा हथियार साबित होती है।"

गुजरात टाइटंस की खराब हुई बस, बीच सड़क उतरे सभी खिलाड़ी, फैंस का लगा जमावड़ा
अहमदाबादः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों आईपीएल फाइनल में हार के बाद वापस होटल लौट रही गुजरात टाइटंस की टीम की सुरक्षा को लेकर उस समय बड़ी चिंता पैदा हो गई जब बस में शॉर्ट सर्किट की खराबी के कारण खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को बीच सड़क पर उतरना पड़ा। शॉर्ट सर्किट के कारण बस के अंदर धुआं फैल गया लेकिन टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

पीटीआई को पता चला है कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टार के सदस्यों को दूसरी बस की व्यवस्था होने तक कुछ देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। इस घटना ने गुजरात टाइटंस के लिए एक बेहद खराब रात को और भी बदतर बना दिया, क्योंकि इससे पहले रविवार को आईपीएल फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण 30 मई को अहमदाबाद के लिए उनकी निर्धारित रवानगी में अत्यधिक देरी हुई। गुजरात टाइटंस की टीम शनिवार को देर शाम ही यहां पहुंच पाई थी।

IPL 2026: RCB ने लगातार दूसरा खिताब जीता, कप्तान रजत पाटीदार ने खिताब समर्पित किया उन 11 फैंस को
अहमदाबादः नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ RCB ने अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया और IPL इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

कप्तान रजत पाटीदार लगातार दूसरे सीजन ट्रॉफी उठाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी हासिल कर चुके हैं। पाटीदार की अगुवाई में RCB ने पिछले सीजन भी खिताब पर कब्जा किया था।

उन 11 फैंस को समर्पित खिताब

यह जीत सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि भावनाओं का सम्मान भी थी। पिछले साल IPL 2025 में RCB ने अपना पहला खिताब पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता था, लेकिन जश्न की खुशी लम्हों में गम में बदल गई। बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 फैंस की जान चली गई थी।

इस दर्द को याद रखते हुए रजत पाटीदार ने फाइनल जीत के बाद भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह ट्रॉफी उन परिवारों को समर्पित है जिन्होंने पिछले साल अपने अपनों को खोया। हमारी खुशी तब तक पूरी नहीं हो सकती जब तक हम उन फैंस को याद नहीं करते जो हमारी वजह से हमेशा के लिए चले गए।”

पूरे सीजन रहा सम्मान

RCB ने इस सीजन फैंस के प्रति अपना सम्मान कई तरीकों से जताया। टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा गया और पूरी टीम ने काले आर्मबैंड पहने। खिलाड़ियों ने जर्सी नंबर 11 पहनकर अभ्यास किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरे सीजन 11 सीटें खाली रखी गईं।

RCB की यह जीत सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि दिलों में भी जीती गई। फैंस के दर्द को सम्मान देते हुए मिली यह लगातार दूसरी ट्रॉफी अब इतिहास का हिस्सा बन गई है।

आईपीएल 2026 : गुजरात के खिलाफ बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

विकेट काफी अच्छी लग रही है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें ज्यादा बदलाव होगा। हमें इस मैच को जीतने के लिए अपना बेस्ट देना होगा। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कम स्कोर पर रोकें और फिर चेज़ को पूरा करें। वर्तमान में रहना काफी जरूरी है। जो चीजें काबू में की जा सकती हैं, उस पर ध्यान देना है। इस स्टेडियम में खेलना हमेशा ही शानदार होता है। हमें काफी ज्यादा सपोर्ट मिलता है।

हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। हम यहां पर तीसरा मैच खेल रहे हैं। पहले तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा मूवमेंट मिल सकता है। यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। साई किशोर की जगह अरशद ख़ान आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड और रसिख डार सलाम।

IPL Final : टाइटंस से टक्कर, लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने मैदान पर उतरेगी डिफेंडिंग चैंपियन RCB
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए रविवार को मैदान में उतरेगी तो उसके सामने गुजरात टाइटंस की कड़ी चुनौती होगी, जिससे इस मुकाबले में दो अलग-अलग खेल शैलियों की टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी ने अपने आक्रामक और बेखौफ अंदाज से टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया है, तो वहीं टाइटंस ने धैर्य और संयमित खेल से प्रभावित करते हुए पांच वर्षों में तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है।

कागजों पर मौजूदा चैंपियन आरसीबी को 2022 की विजेता टाइटंस के खिलाफ मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट में उनका बेखौफ और जोखिम भरा खेल बेहद प्रभावशाली रहा है। यह आक्रामक रणनीति कभी-कभी टीम को मुश्किल में भी डालती रही है, लेकिन विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, कप्तान रजत पाटीदार, उपलब्ध रहने पर फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर ने लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है। पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने इसी बेखौफ अंदाज से टाइटंस को शिकस्त दी थी।

पिच की स्थिति या विरोधी गेंदबाजी रणनीति का भी उनके इस आक्रामक रवैये पर बहुत कम असर पड़ा है, और इस सत्र में कोई अन्य टीम उतनी बार 200 से अधिक रन नहीं बना सकी है जितनी बार आरसीबी ने बनाए हैं। कप्तान रजत पाटीदार की शांत और संतुलित नेतृत्व शैली ने भी पिछले दो सत्रों में टीम को स्थिरता दी है। वह पूर्व कप्तानों विराट कोहली या फाफ डु प्लेसिस जितने भावनात्मक रूप से मुखर नहीं हैं, लेकिन उनके फैसलों में आत्मविश्वास झलकता है, जिससे टीम के अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों सहज महसूस करते हैं।

आरसीबी की गेंदबाजी इकाई भी इस बार किफायती और प्रभावी रही है, जिसने पावरप्ले में ही विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाली इस गेंदबाजी को गुजरात टाइटंस के शानदार लय में चल रहे शीर्ष क्रम के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्तर पर प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट में जहां अधिकांश टीमें पावरप्ले में 11-12 रन प्रति ओवर की रफ्तार से खेल रही हैं, वहीं गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपेक्षाकृत संयमित रफ्तार अपनाई है, जो नौ रन प्रति ओवर से थोड़ा अधिक रही है। यह पारंपरिक रणनीति इसलिए भी है क्योंकि गुजरात का मध्यक्रम अपेक्षाकृत कमजोर है और टीम की बल्लेबाजी का अधिकांश भार शीर्ष तीन बल्लेबाजों (गिल, सुदर्शन और जोस बटलर) पर ही रहता है। इसके बावजूद इन तीनों ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

गिल ने 722 रन (स्ट्राइक रेट 163), सुदर्शन ने 710 रन (स्ट्राइक रेट 159) और बटलर ने 507 रन (स्ट्राइक रेट 157) बनाए हैं। अब उन्हें एक बार फिर उसी अहम मुकाबले में जिम्मेदारी निभानी होगी। इस सत्र में गुजरात का घरेलू रिकॉर्ड (सात में से पांच जीत) टीम को थोड़ा आत्मविश्वास जरूर देता है। यह चुनौती हालांकि आसान नहीं होगी, क्योंकि आरसीबी की गेंदबाजी बेहद विविध और धारदार है। भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट के साथ पर्पल कैप सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जोश हेज़लवुड (13 विकेट), रसिख सलाम (16 विकेट) और कृणाल पंड्या (13 विकेट) ने मिलकर एक मजबूत आक्रमण तैयार किया है। कृणाल बल्ले से भी उपयोगी योगदान देते रहे हैं।

गेंदबाजी के मामले में गुजरात टाइटंस को हल्की बढ़त हासिल है, लेकिन आरसीबी की बल्लेबाजी गहराई और हर क्रम में मौजूद आक्रामक बल्लेबाज उन्हें स्पष्ट बढ़त देते हैं। हालांकि गुजरात की गेंदबाजी इस आक्रामकता को रोकने की क्षमता रखती है, खासकर अगर अहमदाबाद की पिच में गेंदबाजों को मदद मिलती है।

कागिसो रबाडा इस समय 28 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। मोहम्मद सिराज, राशिद खान, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों ने मिलकर मजबूत आक्रमण तैयार किया है। रबाडा और सिराज ने इस सीजन में मिलकर 165 और 162 डॉट गेंदें डाली हैं, जो इस बात का संकेत है कि वे सपाट पिचों पर भी बल्लेबाजों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहे हैं। दोनों ने हार्ड लेंथ गेंदबाजी का बेहतरीन उपयोग करते हुए बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। सिराज की फिटनेस पर भी नजर रखी जाएगी।

उन्हें शुक्रवार को मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर दो के दौरान कंधे में कुछ परेशानी हुई थी। उन्होंने अपने चार ओवरों का कोटा पूरा किया, लेकिन मैदान पर असहज नजर आए। गुजरात टाइटंस उम्मीद करेगा कि यह समस्या गंभीर न हो। कागजों पर आरसीबी इस मुकाबले की प्रबल दावेदार है और कई लोगों की नजर में यह फाइनल उनके हाथ से जाने वाला नहीं, बल्कि उनके पक्ष में जाता हुआ मुकाबला माना जा रहा है।

आरसीबी की नजर अब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम बनने पर है, जो उनके लिए पूरी तरह संभव लक्ष्य है। गुजरात टाइटंस भले ही संयमित टीम रही हो, लेकिन इस बार वह आरसीबी की आक्रामकता को रोकने के लिए किसी मौके की हाथ से नहीं जाने देगी। ऐसे में यह फाइनल एक बेहद रोमांचक मुकाबला बनने की पूरी संभावना रखता है।

टीमें:

आरसीबी:

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटंस:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा। मैच शाम 07:30 बजे से खेला जायेगा।

ये भी पढ़ें  :

Singapore Open: दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी An Se Young से हारी सिंधू, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी

IPL 2026 Qualifier : क्वालीफायर में आरसीबी और जीटी की टक्कर, पिछले सीजन की चैंपियन पर खिताब बचाने का प्रेशर
धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पर खिताब बचाने का दबाव के साथ गुजरात टाइटन्स (जीटी) से मंगलवार रात क्वालिफायर 1 में भिड़ेंगी। आरसीबी के लिए, यह फाइनल में जगह बनाने से कहीं अधिक है। यह वापसी की राह का एक सिलसिला है जो पिछले सीजन में उनके खिताब जीतने के साथ शुरू हुआ था और अब इसे बचाने के दबाव तक पहुंच गया है।

लीग स्टेज को टॉप पर खत्म करने से उन्हें मोमेंटम मिला है, लेकिन इसने उनकी पीठ पर एक निशाना भी लगा दिया है। उनके अभियान के दिल में विराट कोहली की कंसिस्टेंसी, फिल सॉल्ट का एग्रेशन और रजत पाटीदार की स्थिर मौजूदगी की जानी-पहचानी रीढ़ बनी हुई है। जब यह तिकड़ी शुरू में ही आक्रामक बल्लेबाजी करती है, तो आरसीबी अजेय लगती है, अक्सर पावरप्ले की शुरुआत को आसानी से 200 के पार के स्कोर में बदल देती है।

फिर भी, उनके सामने चुनौती सिर्फ फॉर्म नहीं, बल्कि स्ट्रक्चर है। वहीं दूसरी ओर, गुजरात कंट्रोल और एक्यूरेसी पर बनी एक अलग पहचान के साथ आता है। वे सीजन की शुरुआत में ही आरसीबी को हरा चुके हैं, जिससे पता चलता है कि अनुशासन वाले दबाव में मजबूत बैटिंग लाइनअप भी कितनी जल्दी बिखर सकते हैं। कगिसो रबाडा की ज़बरदस्त पेस, मोहम्मद सिराज की एक्यूरेसी और राशिद खान के दम घोंटने वाले बीच के ओवरों की लीडरशिप में उनका बॉलिंग अटैक एक ऐसे सिस्टम की तरह काम करता है जो रिदम का पीछा करने के बजाय उसे तोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प कहानी इन दो सोच का टकराव है। आरसीबी का तरीका मोमेंटम पर बना है, तेजी से रन बनाना, आक्रामक इरादा और पावरप्ले में दबदबा। गुजरात धैर्य, स्ट्रक्चर और इस विश्वास के साथ जवाब देता है कि रन नहीं, विकेट हाई-प्रेशर वाले मैचों का फैसला करते हैं। धर्मशाला इस समीकरण में एक और परत जोड़ता है। इस जगह ने इस सीजन में लगातार बड़े टोटल बनाए हैं, जिसमें पहली पारी का स्कोर कई बार 200 के पार गया है।

आरसीबी के लिए, रबाडा और सिराज के शुरुआती झटकों से बचना जरूरी है। अगर कोहली या साल्ट जल्दी आउट हो जाते हैं, तो मध्यम क्रम को राशिद खान के कंट्रोल के खिलाफ रिकवरी मोड में जाना होगा, एक ऐसा दौर जहां गुजरात ने हमेशा मैचों को इतना कड़ा कर दिया है कि सुधारा नहीं जा सकता। गुजरात टाइटंस के लिए, समीकरण जितना आसान है लेकिन उतना ही मुश्किल भी , शुरुआती पार्टनरशिप को जल्दी तोड़ो और आसीबी को दबाव में फिर से बनाने के लिए मजबूर करो।

इस क्वालिफायर को जो बात खास तौर पर दिलचस्प बनाती है, वह है पक्का और अनचाहा के बीच का बैलेंस। कागज़ पर, दोनों टीमें बराबरी की लगती हैं, और लीग स्टेज को एक जैसे रिकॉर्ड के साथ खत्म किया है। लेकिन नॉकआउट क्रिकेट में सिमिट्री का बहुत कम सम्मान होता है। यह कुछ खास पलों को इनाम देता है।

ये भी पढ़ें  :

LSG में महासफाई तय, फ्लॉप सीजन के बाद कप्तानी से लेकर कोर ग्रुप तक बदलाव के संकेत

IPL 2026: टॉप-2 की जंग तेज! क्या SRH आज RCB को रौंदकर GT को टॉप-2 से बाहर कर सकती है
हैदराबादः IPL 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। यह जीत GT के IPL इतिहास की सबसे बड़ी रनों वाली जीत है। इस जीत के बावजूद गुजरात की टीम टॉप-2 की स्थिति में खतरे में है।

SRH का आखिरी मौका

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और आज (22 मई) अपना आखिरी लीग मैच टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। SRH पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन अब उसकी नजरें टॉप-2 पर हैं।

टॉप-2 में पहुंचने के लिए SRH को क्या चाहिए?

नेट रन रेट के आधार पर गुजरात टाइटंस को पछाड़ने के लिए हैदराबाद को RCB के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी:

- अगर SRH पहले बल्लेबाजी करते हुए 220+ रन बनाती है, तो उसे 88 रनों से जीतना होगा।
- अगर SRH 200 रन डिफेंड कर रही है, तो उसे 87 रनों से जीतना होगा।
- यदि RCB 150 रन का टारगेट देती है, तो SRH को इसे लगभग 11.3 ओवर के अंदर चेज करना होगा।

टॉप-2 का फायदा क्या है?

टॉप-2 में जगह बनाने वाली टीमों को प्लेऑफ में बड़ा फायदा मिलता है। क्वालीफायर-1 में हारने पर भी उन्हें क्वालीफायर-2 में खेलने का दूसरा मौका मिल जाता है, जहां वे एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ती हैं। यानी टॉप-2 की टीमों को फाइनल पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। आज का मैच न सिर्फ SRH के लिए, बल्कि पूरे प्लेऑफ समीकरण को बदलने वाला साबित हो सकता है।

धोनी की जगह लेना आसान नहीं! फ्लेमिंग बोले- रुतुराज को कप्तान बनने में समय लगेगा
चेन्नईः चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि कप्तान के रूप में रुतुराज गायकवाड़ को अब भी काफी सुधार करने की जरूरत है। सीएसके की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को सनराइजर्स हैदराबाद से पांच विकेट की हार के कारण करारा झटका लगा है। उसकी टीम अब अगर मगर की कठिन डगर में फंस गई है। सीएसके को अब गुरुवार को न सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतना होगा बल्कि अन्य मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

फ्लेमिंग ने पिछले तीन सत्र से सीएसके के कप्तान 29 वर्षीय गायकवाड़ के बारे में कहा,''रुतुराज बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक (महेंद्र सिंह धोनी) से कमान संभाली है। इसलिए इसमें थोड़ा समय लगेगा।'' उन्होंने कहा, ''वह अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहा है और खिलाड़ियों की बीच भी उसके लिए काफी सम्मान है। वह लगातार सीख रहा है और उस पर अच्छी तरह से अमल भी कर रहा है। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह भविष्य में फ्रेंचाइजी का बेहतरीन कप्तान साबित होगा।'' गायकवाड इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनका औसत 29 है। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों में केवल दो अर्धशतक ही लगाए हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, ''हमने टीम में काफी बदलाव किए और हम सत्र की शुरुआत से ही जानते थे कि हम अन्य टीमों की तुलना में थोड़ा पीछे हैं। अच्छी शुरुआत करना बहुत अच्छा होता, लेकिन हमारी शुरुआत खराब रही। लेकिन बाद में हमने अच्छी वापसी की जो वास्तव में संतोषजनक है।''

फ्लेमिंग ने कहा कि पिंडली की चोट के कारण धोनी के एक भी मैच में न खेलने के बावजूद डगआउट में उनकी उपस्थिति प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा, ''मैं जानता हूं कि धोनी के खेलने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन उन्होंने इस साल टीम के साथ काफी समय बिताया जो टीम के लिए और युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इस तरह से उन्होंने बड़ा योगदान दिया है। भले ही उन्होंने कोई मैच नहीं खेला लेकिन टीम पर उनका काफी प्रभाव रहा है।''

चोटिल वरुण चक्रवर्ती को केकेआर ने क्यों खेलाया? बीसीसीआई नाराज, देश vs फ्रेंचाइजी विवाद फिर गर्म
नई दिल्लीः देश बनाम क्लब की बहस एक बार फिर शुरू हो गई है जब वरुण चक्रवर्ती ने शनिवार को आईपीएल मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अपने कोटे के पूरे ओवर डाले जबकि भारत के शीर्ष टी20 स्पिनर को हेयरलाइन फ्रेक्चर था जिसके लिए आराम की जरूरत थी। चक्रवर्ती को दर्द में लंगड़ाते हुए और गेंदबाजी करते देखना भारतीय टीम से जुड़े लोगों को अच्छा नहीं लगा, विशेषकर तब जब देश को अगले महीने डबलिन और इंग्लैंड में सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया, ''मुझे पक्का पता है कि केकेआर के फिजियो टीम इंडिया के फिजियो (कमलेश जैन) के संपर्क में हैं। केकेआर की तरफ से बीसीसीआई को बताया गया है कि पिछले मैच में वरुण को बाउंड्री बचाते समय बाएं पैर में चोट लग गई थी। पता चला है कि उन्हें हेयरलाइन फ्रेक्चर है। मेरा मानना ​​है कि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी के तौर पर उनकी फिटनेस सबसे जरूरी है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम दखल दे सकती है। जैन से पूछा जा सकता है कि केकेआर की मेडिकल टीम से क्या जानकारी मिली थी।''

चक्रवर्ती को टी20 विशेषज्ञ माना जाता है और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के दौरान सबसे छोटे प्रारूप के मैच नहीं हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या तमिलनाडु के इस स्पिनर को 26 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे से पहले चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। डर है कि फ्रेंचाइजी की इस बेताबी की वजह से उनकी चोट बढ़ भी सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि जब खिलाड़ी गेंदबाजी के लिए वापस जाते हुए साफ तौर पर असहज महसूस कर रहा था तो उन्होंने खुद गेंदबाजी क्यों नहीं रोकी। उन्होंने चार ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन दिए और सिर्फ तीन डॉट गेंद ही फेंक पाए।

अधिकारी ने सवाल किया, ''अगर वरुण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में पैर की चोट की वजह से आराम दिया गया था तो यह जानना जरूरी है कि वह चार दिन के ब्रेक (आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ) के बाद उस मैच (13 मई को) में कैसे नहीं खेल सके, लेकिन शनिवार को खेले। हां, केकेआर का अभियान दांव पर है लेकिन क्या बीसीसीआई फ्रेंचाइजी को इस तरह की लापरवाही की इजाजत दे सकता है? एक खिलाड़ी दर्द के बावजूद खेलना चाहेगा लेकिन क्या यह सही बात है?''

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिजियो कमलेश जैन की अगुवाई वाली बीसीसीआई की मेडिकल टीम अगले दो मैच के दौरान केकेआर को चक्रवर्ती को मैदान पर नहीं उतारने के लिए कहती है। नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस (20 मई) और दिल्ली कैपिटल्स (24 मई) के साथ खेलना है।

Orange Cap को लेकर तकरार बरकरारः साई सुदर्शन ने छीनी ऑरेंज कैप! गिल 552 रन के साथ दूसरे नंबर पर
कोलकाताः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस (जीटी) की मेज़बानी की और उन्हें 29 रन से हरा दिया। अंक तालिका में नंबर 8 पर मौजूद टीम ने नंबर 2 को मात दी। मैच के बाद आईपीएल 2026 की पर्पल कैप सूची में तो कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन ऑरेंज कैप तालिका पूरी तरह बदल गई।

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

जीटी मैच हार गई, लेकिन उनके ओपनर्स बी साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने केकेआर के 247 रन के स्कोर का पीछा करने की पूरी कोशिश की। सुदर्शन तीसरे ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद लगने के बाद 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। लेकिन 17वें ओवर में, जब गिल आउट हुए, तब वह दोबारा बल्लेबाज़ी करने लौटे और फिर 15 गेंदों पर 30 और रन जोड़कर 28 गेंदों पर नाबाद 53 रन के स्कोर पर समाप्त किया।। इस पारी के साथ उनके इस सीज़न में कुल रन 554 हो गए और वे रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। यह उनके लिए नया नहीं है, क्योंकि वे आईपीएल 2025 में भी ऑरेंज कैप विजेता रहे थे। वहीं, गिल की इस सीज़न की तीसरी 80-प्लस पारी ने उन्हें 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने अस्थायी रूप से हेनरिक क्लासेन को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के क्लासेन इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज़ हैं, जिनके नाम 508 रन हैं। टॉप पांच में आगे विराट कोहली (आरसीबी) और क्लासेन के टीम-साथी अभिषेक शर्मा शामिल हैं। कोहली के नाम 484 रन हैं, जबकि अभिषेक ने 481 रन बनाए हैं। शीर्ष 10 से बाहर रहते हुए भी केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिससे वे 422 रन के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए। यह इस सीजन में उनका पांचवां अर्धशतक था। उनसे आगे केवल साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम छह अर्धशतक और एक शतक दर्ज है, जबकि चार अन्य बल्लेबाज़ों के भी पांच-पांच अर्धशतक हैं।

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

यहां ज़्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। राशिद ख़ान और त्यागी मैच से पहले 16 विकेट लेकर चार गेंदबाज़ों के समूह में शामिल थे और विकेटलेस रहने के बाद वहीं बने रहे। कगिसो रबाडा भी कोई विकेट नहीं ले सके और दूसरे स्थान पर कायम रहे। राशिद और त्यागी के अलावा प्रिंस यादव (एलएसजी) और एसआरएच के ईशान मलिंगा भी 16 विकेट के साथ मौजूद हैं। इन सबसे ऊपर आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 22 विकेट हैं। उनके बाद 21 विकेट के साथ रबाडा और 19 विकेट के साथ सीएसके के अंशुल कम्बोज हैं।