Mahoba News - Amrit Vichar

महोबा : धसान नदी में डूबकर दो भाइयों की मौत, पुलिस आरक्षी परीक्षा से पहले पसरा मातम
बांदा/महोबा। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में धसान नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पनवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम धसान नदी में नहाने के दौरान फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी दो सगे भाइयों जितेंद्र कुमार (33) और राजा (30) की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पनवाड़ी क्षेत्र के नैपुरा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। उसका छोटा भाई राजा सोमवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला था। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र अपने परिवार के साथ किराए के मकान में पनवाड़ी कस्बे में रह रहा था। रविवार शाम वह अपने भाइयों रंजीत, राजा, पुत्र सिद्धांत और साले दिलीप के साथ झारखंड धाम घूमने गया था। वहां सभी लोग धसान नदी में नहाने लगे।

इस दौरान जितेंद्र का बेटा सिद्धांत गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में पहले जितेंद्र पानी में उतरा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वह स्वयं डूब गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका छोटा भाई राजा भी नदी में उतर गया और दोनों की डूबकर मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना पर देर रात गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  :

प्रयागराज : धान की रोपाई पर मंडराया संकट, महंगे डीजल और गिरते भूजल स्तर की दोहरी मार

Mahoba Crime News : विवाद के बाद शराबी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, इलाके में सनसनी
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना में एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सीजहरी गांव निवासी हरिहर वर्मा (60) का पुत्र महेश शराब पीने का आदी था।

भारी पत्थर से सिर पर किया हमला

सोमवार सुबह वह नशे की हालत में घर पहुंचा और परिवार के लोगों से विवाद करने लगा। इस दौरान हरिहर वर्मा ने पुत्र के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसे घर से बाहर जाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर महेश ने अपना आपा खो दिया और आंगन में पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हरिहर वर्मा को परिजन तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बादफरार आरोपी बेटे को पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Mahoba Gang Rape: गैंगरेप की शिकार नीट की छात्रा 16 दिन बाद MP से बरामद, हैवानियत की दास्तां सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, तीन आरोपी गिरफ्तार
महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में अपहरण और गैंगरेप की शिकार छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बरामद कर लिया है और आरोपी तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी 25 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा महोबा मे रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

कहा गया है कि वह बीती 30 अप्रेल को यहां राम कथा मार्ग में अपनी कोचिंग क्लास जाते समय रास्ते से अचानक गायब हो गयी थी। चौबीस घंटे तक उसका कही अता-पता न लगने पर कोतवाली पुलिस ने उसकी माँ की शिकायत पर 1 मई को गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन शुरू की थी। पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीमों की अथक मेहनत के उपरान्त छात्रा को सोमवार की रात बरामद किया गया।

रास्ते से किया अगवा

उन्होने बताया कि पुलिस की पूछताछ एवं मंगलवार को अदालत में उसे पेश किये जाने पर छात्रा द्वारा दिए गए बयान से हड़ंकप मच गया है। छात्रा ने बताया कि उसे कार सवार युवकों ने रास्ते से अगवा किया था। अपहरणकर्ताओं ने बाद में प्रयागराज ले जाकर उसे एक मकान के कमरे मे रखा।

नशे का इंजेक्शन देकर, सिगरेट दागा

छात्रा के अनुसार उसे हर दो घंटे में नशे का इंजेक्शन दिया गया जिसके चलते वह ज्यादातर समय तक बेहोश रही।इस दौरान उसके साथ युवकों ने न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि सिगरेट से उसके शरीर को जलाकर प्रताड़ना दी गई। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि छात्रा ने एक युवक पर उसकी मर्जी के बगैर जबरन मांग भरकर शादी कर लेने की भी बात कही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छात्रा के बयानो के आधार पर तीन युवकों मोहित, अंकित व संतराम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी छात्रा के गांव के निवासी बताये गए है। एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एसओजी एवं सर्विलांस टीमें उनके ठिकानों पर छापा मारी कर रही है।

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर यूपी पुलिस का एक्शन, महोबा में सपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
महोबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की तहरीर पर 11 और 12 मई की दरमियानी रात को महोबा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया।

हमीरपुर-महोबा सीट से सपा सांसद लोधी पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को बिजली विभाग से संबंधित एक ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया था। सूत्रों के मुताबिक तहरीर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द का प्रयोग किए जाने से भावनाएं आहत हुई हैं।

ये भी पढ़ें :

यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस

महोबा में रिश्तों का कत्ल : चंद पैसे के लिए 'काल' बन गया परिवार, पत्नी और बेटियों ने प्रेमी संग मिलकर छीन ली पिता की सांसें
महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र मे एक महिला ने अपनी तीन बेटियों, व बेटी के प्रेमी संग मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को पांचो हत्यारोपियों को आला कत्ल समेत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि हेवत पुरा ब्राम्हनान में गत 14 अप्रैल को 38 वर्षीय युवक हर नारायन प्रजापति का शव नाले में पड़ा पाया गया था।

मृतक के शव पर चोट के निशान पाए जाने पर उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में पैसे के लेनदेन मे गांव के ही एक शिक्षक पर हर नारायन की हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। दो दिन पहले घटना के खुलासा किये जाने और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झांसी मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे जाम भी लगाया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस की स्वाट / सर्विलांस टीम और पनवाड़ी पुलिस लगी हुयी थी। सघन जांच के बाद मामले का चौकाने वाला खुलासा हुआ जिसमें हर नारायन के पास मौजूद नकदी के लिए परिजनों द्वारा रिश्तों का कत्ल किये जाने की बात सामने आई। सामने आये तथ्यों के मुताबिक हरनारायन शराब और जुआ खेलने का आदी था। जिसके चलते घर मे रोज कलह होती थीं।

घटना के एक दिन पहले उसने बेटी की शादी के खर्च को जुटाने के लिए 82 हजार 500 रूपये मे दो मवेशी बेंचे थे। इस पैसे के लिए घर मे काफी विवाद हुआ था। लेकिन रुपये न देने से आक्रोशित उसकी पत्नी रामप्यारी बेटियों ज्योति, सोनाली, पूजा ओर ज्योति के प्रेमी जयवीर कुशवाहा ने सोते समय हर नारायण का रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी और घटना छिपाने के लिए शव को नाले मे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पनवाड़ी के इस बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे के साथ ही पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

महोबा में प्राचीन मंदिर से राम जानकी की प्रतिमा चोरी, सूचना पर गांव में हड़कंप
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक प्राचीन मंदिर से तीन बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर लीं। पुलिस उपाधीक्षक रविकांत गौड़ ने बताया कि पुरवा पनवाड़ी गांव स्थित राम जानकी मंदिर में मध्यरात्रि के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया। मंदिर के पुजारी रमेश बाबा के अनुसार, वह शयन आरती के बाद मंदिर में ताला बंद कर अपने घर चले गए थे।

शनिवार सुबह जब वह नियमित रूप से पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे मिले और मंदिर में स्थापित राम, जानकी एवं लक्ष्मण की मूर्तियां गायब थीं। घटना की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि चोरी हुई मूर्तियां डेढ़ से दो फीट ऊंची, पीतल निर्मित थीं, जिन्हें लगभग 25 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

आयुर्वेदिक फैक्ट्री पर मिला भांग का जखीरा : होली से पहले एसओजी टीम ने मौके से पकड़ा ट्रक, जांच शुरू

महोबा : सिजहरी गांव में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस तैनात
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र के सिजहरी गांव में शनिवार को एक मुस्लिम महिला के शव को दफनाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया, जिसने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि जिस भूमि पर शव दफनाया गया है वह सरकारी जमीन है और इसके जरिए अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है।

वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उक्त भूमि का वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में उपयोग होता आया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और विश्व हिंदू महासंघ ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

संगठनों ने संबंधित भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है और कहा है कि यदि जमीन सरकारी पाई जाती है तो शव को निर्धारित कब्रिस्तान में स्थानांतरित किया जाए। स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब विहिप के विभाग मंत्री मयंक तिवारी और विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अनुज महाराज ने समर्थकों के साथ गांव जाने की चेतावनी दी।

इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए मयंक तिवारी को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। मौके पर एसडीएम शिवध्यान पांडेय, महोबा और चरखारी के क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विहिप नेताओं का कहना है कि उनका विरोध किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ है। उनका कहना है कि यदि पैमाइश में जमीन कब्रिस्तान की साबित होती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि यह भूमि पुरानी कब्रिस्तान की है। एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराने का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया है। प्रशासन ने बताया कि सिजहरी गांव में फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ग्रामीण बच्चों को मिलेगी अंतरिक्ष की उड़ानः 40 गांवों में स्थापित होंगी इसरो की स्पेस लैब, महोबा से हुई शुरुआत
महोबाः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, अहमदाबाद द्वारा संचालित 'विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के 40 गांवों में ग्रामीण स्पेस लैब स्थापित की जाएंगी। इस पहल के साथ महोबा देश का पहला जिला बन गया है, जहां ग्रामीण विद्यार्थियों को संगठित रूप से अंतरिक्ष विज्ञान की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस क्रम में लखनऊ की व्योमिका फाउंडेशन के सहयोग से 16 फरवरी को रतौली ग्राम पंचायत स्थित एक राजकीय विद्यालय में "नीलेश एम. देसाई स्पेस लैब" का उद्घाटन किया जाएगा। यह लैब इसरो के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, अहमदाबाद की पहल का हिस्सा है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि प्रत्येक स्पेस लैब में उन्नत एवं इंटरैक्टिव शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें कार्यशील दूरबीनें, 3डी प्रिंटर, इसरो मिशन मॉडल प्रदर्शनी, रोबोट, ड्रोन तथा स्टेम आधारित प्रयोगात्मक सेट-अप शामिल हैं। इनका उद्देश्य पारंपरिक कक्षा शिक्षण को रोचक एवं अनुभवात्मक मॉडल में परिवर्तित करना है।

उन्होंने बताया कि स्पेस लैब्स को प्रारंभिक स्तर से ही वैज्ञानिक सोच और तकनीकी कौशल विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह अनुप्रयोग, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसी उभरती तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एक वर्ष के संरचित पाठ्यक्रम के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा वार्षिक मूल्यांकन के माध्यम से कौशल विकास की निगरानी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल शहरी और ग्रामीण शिक्षा के बीच की खाई को पाटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा ग्रामीण विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में करियर विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर इसरो एसएसी अहमदाबाद के निदेशक नीलेश देसाई 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे मोदी मेला परिसर में आयोजित पुस्तक मेले का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। महोबा में इन दिनों चल रहे सूर्य महोत्सव के अंतर्गत युवाओं में स्थानीय विरासत, पुस्तक पठन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बदली जिंदगी... गांव-गांव तक पाइपलाइन, सामाजिक सुरक्षा और स्वच्छता में सुधार
लखनऊ, अमृत विचार: कभी पानी की किल्लत और पलायन के लिए चर्चित बुंदेलखंड में अब ‘हर घर नल’ योजना से नई उम्मीद की धारा बह रही है। जिन गांवों में महिलाएं सिर पर घड़ा रखकर दूर-दूर तक पानी लाने को मजबूर थीं, वहां अब घर-घर नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। इससे न सिर्फ लोगों को राहत मिली है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों की सेहत में भी सुधार आया है।

महोबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत पांच परियोजनाओं के माध्यम से एक लाख 12 हजार से अधिक घरों तक पाइपलाइन कनेक्शन पहुंच चुका है। कभी यहां पानी के लिए वाटर ट्रेन चलाने की नौबत आई थी, लेकिन अब गांवों में खड़ी पानी की टंकियां बदले हालात की गवाही दे रही हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि निर्माण के दौरान कुछ असुविधा जरूर हुई, लेकिन अब हर घर नल से मिलने वाला पानी उनके लिए बड़ी राहत बन गया है। चित्रकूट में सिलौटा ग्राम समूह योजना के जरिए पहाड़ी, रामनगर और मानिकपुर क्षेत्र के करीब सवा लाख लोगों को पानी की सुविधा मिली है। यहां 17 ओवरहेड टैंकों और सैकड़ों किलोमीटर पाइपलाइन के जरिए यमुना नदी से शुद्ध किया गया पानी घरों तक पहुंचाया जा रहा है। पहले जिन गांवों में पानी की कमी के कारण बेटियों की शादी तक मुश्किल होती थी, वहां अब हालात बदल चुके हैं।

झांसी के दूरस्थ गांवों तक भी पाइपलाइन पहुंचने से लोगों की जिंदगी आसान हुई है। बंगरा ब्लॉक के गांवों में हजारों घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। अब परिवारों को हैंडपंपों की लाइन से छुटकारा मिल गया है और सरकारी स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वच्छ पानी उपलब्ध है। बांदा जिले में अमलीकौर और खटान पेयजल परियोजनाओं से 544 गांवों के 82 हजार से अधिक घरों तक पानी पहुंचाया जा चुका है, जबकि हमीरपुर में भी अधिकांश गांवों में नल से जलापूर्ति शुरू हो गई है। वर्षों से सूखे और पानी की कमी से जूझ रहे बुंदेलखंड के लिए यह योजना अब जीवन बदलने वाली पहल साबित हो रही है।

जल शक्ति मंत्री के कार्यक्रम में भिड़े भाजपा विधायक और समर्थक, अधिकारियों से हुई तीखी बहस, जानें पूरा मामला
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शुक्रवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान पानी की समस्या को लेकर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक भड़क उठे। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

दरअसल, चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जारी जल संकट और पाइपलाइन कार्य के चलते सड़कों की बदहाली को लेकर विधायक का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के समक्ष ही विधायक और उनके समर्थकों की अधिकारियों से तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते सरेआम धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच नोकझोंक और नारेबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। विवाद को शांत कराने के लिए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं भाजपा विधायक को साथ लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ग्राम प्रधानों के साथ आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल आपूर्ति और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर चर्चा हुई। भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने आरोप लगाया कि कई गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं और जनता भीषण जल किल्लत से परेशान है। मंत्री के दौरे के दौरान सरेआम हुई इस राजनीतिक नोकझोंक ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद जिले में स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

महोबा में सेवानिवृत रेलकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव के पास बैठी थी दिव्यांग बेटी, परिवार ने लगाया नौकरी दंपति पर गंभीर आरोप
महोबा/बांदा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रेलवे का 70 वर्षीय एक सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया जबकि उनकी मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी शव के पास अत्यंत दुर्बल अवस्था में पाई गई।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों ने घरेलू सहायक दंपति पर पिता-पुत्री को वर्षों तक कैद में रखने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश सिंह राठौर के रूप में हुई है, जो रेलवे से वरिष्ठ क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और महोबा कस्बे के हिंद टायर गली इलाके में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि राठौर की पत्नी रेणुका की 2016 में मृत्यु हो गई थी और दंपति की 27 वर्षीय बेटी रश्मि मानसिक रूप से दिव्यांग है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शव सोमवार को मिला था और पोस्टमार्टम किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का कारण दीर्घकालिक फेफड़ों की बीमारी पाया गया है।’’ एएसपी ने कहा कि घर में मौजूद राठौर की बेटी बेहद कमजोर और विक्षिप्त अवस्था में पाई गई। एएसपी ने बताया कि घर में रह रहे सहायक दंपति के खिलाफ परिवार के सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घरेलू सहायक दंपति पिछले आठ से नौ वर्षों से राठौर और उनकी बेटी के घर में काम कर रहे थे और उनकी दिन-प्रतिदिन की देखभाल के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान राठौर ने घर का पंजीकृत बिजली कनेक्शन घरेलू सहायक की पत्नी के नाम पर स्थानांतरित कर दिया था।

एएसपी ने बताया कि यह भी सामने आया है कि परिजनों द्वारा पूर्व में कभी इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई, न ही मृतक अथवा उनकी पुत्री की देखभाल करने का कोई प्रयास किया गया था। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसी बीच, राठौर के छोटे भाई अमर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जब परिवार के सदस्य उनकी मृत्यु के बारे में जानने के बाद घर पहुंचे, तो उन्होंने रश्मि को अपने पिता के शव के पास दयनीय हालत में पाया। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि घरेलू सहायक दंपति ने प्रभावी रूप से घर पर कब्जा कर लिया था और राठौर तथा उनकी बेटी को भूतल के एक कमरे में कैद कर दिया था।

मृतक के भाई ने दावा किया, ‘‘ पिछले तीन वर्षों से उन्हें किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं थी। जब भी हम उनसे मिलने की कोशिश करते, घरेलू सहायक किसी न किसी बहाने से हमें वापस भेज देते थे।’’ पुलिस ने कहा कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महोबा पुलिस को मिला बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तड़के पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त मुठभेड़ में 25 हज़ार के इनामी अपराधी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने यहां बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे अपराधी वारिश उर्फ़ लुच्ची डान के सम्बन्ध में मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ओर एसओजी की टीम ने राठ रोड पर उसकी घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस के ललकारने पर अपराधी द्वारा अपने साथ लिए असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा की गयी गोलीबारी में पैर में गोली लग जाने के कारण वारिश गिर गया. जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा उसे दबोच लिया गया। उन्होने बताया की वारिश के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस, 95 हज़ार नकदी व 36 ग्राम पीली धातु बरामद की गयी है।

जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा इन दिनों चलाये जा रहे आपरेशन क्रेक डाउन अभियान में 25 हज़ार के इनामी इस अपराधी वारिश उर्फ़ लुच्ची डान की गिरफ्तारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह काफी समय से फरार चल रहा था.उसके विरुद्ध महोबा कोतवाली में ही दस से अधिक गंभीर मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने मुठभेड़ को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुये इनाम की घोषणा की है।