Russo-Ukrainian War - Amrit Vichar

उत्तर कोरिया ने रूस को और अधिक पारंपरिक हथियार भेजे : दक्षिण कोरिया
सियोल। उत्तर कोरिया ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मध्य रूस को सहयोग देने के वास्ते और तोपें भेजी हैं। साथ ही रूस में मौजूद हजारों उत्तर कोरियाई सैनिकों में से कुछ ने युद्ध में भाग लेना शुरू कर दिया है। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने बुधवार को देश के सांसदों को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया का यह आकलन रूस की ओर से सोमवार को दी गई उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें उसने कहा था कि यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दी गईं लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने की बाइडेन की अनुमति युद्ध में 'आग में घी डालने' का काम करेगी।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जो बाइडेन ने यह निर्णय उत्तर कोरिया के लगभग पूरी तरह से युद्ध में भाग लेने के कारण लिया था। बैठक में भाग लेने वाले सांसद ली सियोंग क्वेउन ने बताया कि संसद में बंद कमरे में हुई बैठक में राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने कहा कि उत्तर कोरिया ने रूस को 170 मिमी की स्व-चालित बंदूकें और 240 मिमी की बहु-रॉकेट प्रक्षेपण प्रणालियां निर्यात की हैं।

ली ने संवाददाताओं को बताया कि एनआईएस का आकलन है कि रूसी सेना इस प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल नहीं करती, इसलिए उत्तर कोरिया ने संभवतः इनका इस्तेमाल करने तथा इनके रखरखाव का प्रशिक्षण देने के लिए अपने कर्मियों को भेजा होगा। पिछले सप्ताह 'रूसी टेलीग्राम' और अन्य सोशल मीडिया पोस्ट ने तस्वीरें प्रकाशित कीं, जिनमें उत्तर कोरिया की 170 मिमी स्व-चालित तोप 'कोकसन' को रूस के अंदर रेल के जरिये ले जाते दिखाया गया था।

वहीं 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने यूक्रेनी खुफिया आकलन का हवाला देते हुए रविवार को अपनी एक खबर में कहा कि उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में रूस को घरेलू स्तर पर निर्मित पचास 170 मिमी स्व-चालित हॉवित्जर और बीस 240 मिमी मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम भेजे हैं।

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने स्वास्थ्य बीमा एजेंसी की अगुवाई के लिए डॉ ओज को चुना, हावर्ड लुटनिक होंगे वाणिज्य विभाग के प्रमुख

राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा-रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर 120 मिसाइलों-90 ड्रोन से किया हमला
कीव। रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर रविवार को बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। रूस के इस हमले को हाल के महीनों में यूक्रेन पर किया गया सबसे भीषण हमला बताया जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इस बात की आशंका बढ़ रही है कि मॉस्को की मंशा सर्दियों के मौसम से पहले यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता को नष्ट करने की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमला करते हुए कुल 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन दागे। जेलेंस्की ने दावा किया कि हमले में विभिन्न प्रकार के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिनमें ईरान निर्मित शाहिद, साथ ही क्रूज, बैलिस्टिक और विमान से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल हैं। जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर साझा किये गए एक बयान में कहा कि यूक्रेनी सुरक्षाबलों ने 140 मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘दुश्मन का लक्ष्य यूक्रेन में हमारा ऊर्जा ढांचा था। टकराने और गिरने वाले मलबे से नुकसान पहुंचा है। माइकोलाइव में ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।  कीव के सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको के अनुसार ड्रोन और मिसाइल का संयुक्त हमला तीन महीनों में सबसे बड़ा था। फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा अपने पड़ोसी पर किए गए पूर्ण आक्रमण के बाद से रूसी हमलों ने यूक्रेन के बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण बार-बार आपातकालीन रूप से बिजली की कटौती की गई है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने नियमित रूप से पश्चिमी सहयोगियों से आग्रह किया है कि वे हमलों का मुकाबला करने तथा मरम्मत के लिए देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत करें। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार रविवार को यूक्रेन में राजधानी कीव, प्रमुख दक्षिणी बंदरगाह ओडेसा तथा देश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों सहित पूरे यूक्रेन में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं।

ये भी पढ़ें : जी20 सम्मेलन से पहले विवाद : ब्राजील की फर्स्ट लेडी ने एलन मस्क को कहे अपशब्द, बोलीं- मैं तुमसे नहीं डरती...मिली गजब की प्रतिक्रिया

रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से किया हमला, एक व्यक्ति की मौत...गैस पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त
कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन पर शनिवार रात 87 शाहिद ड्रोन और चार विभिन्न प्रकार की मिसाइल से हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि क्षेत्र में 49 वर्षीय व्यक्ति की कार ड्रोन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि ओडेसा शहर में एक गैस पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और एक गोदाम में आग लग गई। यूक्रेन की वायु सेना ने एक बयान में बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने राजधानी कीव सहित 14 यूक्रेनी क्षेत्रों में दो मिसाइल और 87 को नष्ट कर दिया। बयान में बताया गया कि अन्य 25 ड्रोन ‘‘संभवतः विमान-रोधी मिसाइल रक्षा प्रणाली के परिणामस्वरूप’’ रडार से गायब हो गए।’’ यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि वह यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाले देशों के ‘रामस्टीन’ समूह की 12 अक्टूबर को होने वाली बैठक में अपनी ‘‘विजय योजना’’ पेश करेंगे।

जेलेंस्की ने पिछले सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने अपनी योजना पेश की थी। इसकी विषय-वस्तु सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ऐसा बताया गया है कि इस योजना में ‘नाटो’ (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में यूक्रेन को शामिल करने और रूस के भीतर हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें दागने की बात की गई है।

ये भी पढ़ें : विदेश मंत्री एस जयशंकर को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, पीटीआई पार्टी ने साफ किया रुख

यूक्रेन 'खत्म' हो चुका है, वहां के लोग 'मर चुके' हैं...डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्त की निराशा
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की स्थिति के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उसके लोग 'मर चुके' हैं और देश 'खत्म' हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को फरवरी 2022 में रूस के हमले से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, अगर बहुत बुरा कोई समझौता भी हुआ होता तो वह आज जो स्थिति है, उससे बेहतर होता। उनके इन बयानों से यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर पूर्व राष्ट्रपति दोबारा चुने जाते हैं तो वह उस देश (यूक्रेन) के भविष्य को लेकर बातचीत में कितनी रियायत देने को तैयार होंगे।

यूक्रेन के लिए अमेरिकी मदद की काफी समय से आलोचना कर रहे ट्रंप अक्सर दावा करते रहे हैं कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस कभी आक्रमण नहीं करता। वह यह भी दावा करते रहे हैं कि अगर वह दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो युद्ध रुकवा देंगे। लेकिन उन्होंने बिरले ही विस्तार से इस विषय पर अपनी बात रखी। पूर्व राष्ट्रपति ने उत्तरी कैरोलीना में एक कार्यक्रम में कहा कि कीव से बाहर यूक्रेन का ज्यादातर हिस्सा खंडहरों में तब्दील हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के पास सैनिकों की कमी है और युद्ध में हुईं मौतों एवं लोगों के पड़ोसी देशों में चले के कारण वहां आबादी कम हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के पास युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की कोई गुंजाइश है।

ट्रंप ने कहा, “कोई भी समझौता-बदतर समझौता- भी हुआ होता तो इस स्थिति से बेहतर होता जो आज हमारे सामने है।” पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "अगर उन्होंने कोई खराब सौदा भी किया होता तो भी वह इससे बहुत बेहतर होता। उन्होंने थोड़ा सा त्याग किया होता तो न जाने कितने लोगों की जान बच जाती।” पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “अब हम क्या समझौता कर सकते हैं? यह (यूक्रेन) खत्म हो चुका है। लोग मर चुके हैं। देश मलबे में तब्दील हो चुका है।

ये भी पढ़ें : 'हिंदुओं वापस जाओ...', अमेरिका में BAPS हिंदू मंदिर में बदमाशों ने की तोड़फोड़...लिखे भड़काऊ नारे

Russo-Ukrainian War : यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा रूस, जानिए क्यों?
मास्को। रूस यूक्रेन पर संभावित दूसरे शांति शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संघर्ष को हल करने से संबंधित नहीं है। ज़खारोवा ने यह टिप्पणी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की नवंबर में दूसरे शांति शिखर सम्मेलन की योजना के जवाब में की।

जेलेंस्की ने सम्मेलन में रूसी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का इरादा किया था। उन्होंने मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा, रूसी प्रतिनिधियों ने तथाकथित बर्गनस्टॉक प्रक्रिया के तहत किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया है और ऐसा करने की योजना नहीं है। इस प्रक्रिया का वास्तविक संघर्ष समाधान से कोई लेना-देना नहीं है।'' उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन का उद्देश्य संघर्ष को हल करने के एकमात्र आधार के रूप में अव्यवहारिक ज़ेलेंस्की सूत्र को बढ़ावा देना, अंतर्राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त करना और इसे रूस को आत्मसमर्पण के लिए अल्टीमेटम जारी करने के लिए एक मंच के रूप में उपयोग करना है।

जखारोवा ने दोहराया कि रूस संकट के कूटनीतिक समाधान को अस्वीकार नहीं करता है और गंभीर प्रस्तावों पर चर्चा के लिए खुला है जो ज़मीनी स्थिति, उभरती भू-राजनीतिक वास्तविकताओं और 14 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा प्रस्तावित पहल को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, रूस के बिना और उसके हितों को ध्यान में रखे बिना, निष्पक्ष और टिकाऊ समाधान प्राप्त करना असंभव है। ज़खारोवा ने कुर्स्क क्षेत्र पर हाल ही में यूक्रेनी हमलों और रूसी क्षेत्र में गहराई तक हमला करने में सक्षम लंबी दूरी के नाटो हथियारों के अनुरोधों का हवाला देते हुए शांति के बजाय युद्ध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कीव और पश्चिमी देशों की आलोचना की।

ये भी पढ़ें : PM Modi US Visit :अमेरिका ने भारत को सौंपी 297 कलाकृतियां, तस्करी के जरिए ले जाया गया था विदेश...पीएम मोदी ने जो बाइडेन कहा धन्यवाद

Russia-Ukraine War : यूक्रेन का दावा- हमारे पास रूस के अंदरुनी इलाकों तक मार करने में सक्षम एक नया हथियार है
कीव। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसके पास सहयोगी देशों से अनुमति लिए बगैर रूस के अंदरुनी इलाकों तक मार करने में सक्षम लंबी दूरी का एक नया हथियार है। रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने सोमवार को कहा कि मिसाइल और ड्रोन के संयोजन वाला यह स्वदेश निर्मित हथियार रूसी बमबारी का ‘‘जवाब’’ देगा।

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के लगातार हवाई हमले करने और यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों द्वारा रूस में लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल पर शर्तें लगाए जाने के कारण ‘पलियानित्सिया’ हथियार विकसित करने की तत्काल आवश्यकता पैदा हुई। रूस ने सोमवार को कई मिसाइल और ड्रोन हमले कर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमलों के बाद टेलीग्राम पर दिए एक संदेश में कहा, ‘‘जब तक रूस अपने सभी प्रकार के हथियारों का उपयोग करता है, तब तक जीवन रक्षकों को हथियारों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए।’’ जेलेंस्की ने शनिवार को ‘पलियानित्सिया’ की मौजूदगी की पुष्टि की जिसका नाम यूक्रेन की एक प्रकार की ‘ब्रेड’ के नाम पर रखा गया है। उन्होंने इसे ‘‘नयी श्रेणी’’ का हथियार बताया।

अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी दिए बगैर बताया कि पूर्व सोवियत संघ से यूक्रेन की आजादी की 33वीं वर्षगांठ पर शनिवार को रूस के एक सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाते हुए नए हथियार का पहली बार इस्तेमाल किया गया। रक्षा मंत्री उमेरोव ने सोमवार को कहा कि इस हथियार का यूक्रेन पर किए हमले के जवाब में जल्द ही फिर से इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : साइबर हमले के कारण सिएटल हवाई अड्डे पर इंटरनेट सेवाएं बाधित, अधिकारी जांच में जुटे

सैनिकों का खराब प्रशिक्षण बन रहा है पूर्वी मोर्चे पर यूक्रेनी क्षेत्र के नुकसान का कारण!
कीव। कुछ नए सैनिकों का दुश्मन पर गोली चलाने से इनकार, हथियारों को कल-पुर्जों की मदद से उचित तरीके से तैयार करने में मुश्किल या युद्ध के लिए आवश्यक बुनियादी समन्वय की कमी और कुछ सैनिकों का तो युद्ध के मैदान को पूरी तरह से छोड़ देना.... यह सब कुछ ऐसे कारण सामने आए हैं जो यूक्रेन के लिए उसके पूर्वी क्षेत्र में नुकसान की वजह बन रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में कुछ यूक्रेनी कमांडर और सहयोगी सैनिकों से हुई बातचीत में यह बात सामने आई है।

यूक्रेन रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बढ़ाने पर जोर दे रहा है। लेकिन, उसके सैनिक अभी भी देश के पूर्वी मोर्चे के समीप महत्वपूर्ण जमीन खो रहे हैं। यह एक गंभीर नुकसान है और सैन्य कमांडरों का कहना है कि यह स्थिति हाल ही में लोगों को लामबंद करने के लिए अभियान के दौरान खराब तौर से प्रशिक्षित भर्तियों के कारण है। दूसरा कारण, गोला-बारूद और वायु शक्ति में रूस की स्पष्ट श्रेष्ठता भी है।

यूक्रेन की 47 वीं ब्रिगेड में एक निराश बटालियन कमांडर ने कहा, ‘‘कुछ लोग गोली नहीं मारना चाहते हैं। वे खाइयों में दुश्मन को मार गिराने की स्थिति में होते हैं लेकिन फिर भी गोली नहीं चलाते हैं। ... यही कारण है कि हमारे लोग मर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब वे हथियार का उपयोग ही नहीं करेंगे तो वह हमारे किस काम के हैं।’’ यह जानकारी उन कमांडरों और सैनिकों से सामने आई है जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बात की ताकि संवेदनशील सैन्य मामलों के बारे में स्वतंत्र रूप से बात की जा सके। दूसरों ने इस शर्त पर बात की कि उन्हें केवल यूक्रेनी सैन्य प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उनके परिचय संकेतों से पहचाना जाए।

कमांडरों का कहना है कि रंगरूटों की वजह से क्षेत्र में नुकसान हुआ है और इससे रूसी सेना को आगे बढ़ने में मदद मिली और यही कारण है वे पोक्रोव्स्क शहर के निकट आ गए हैं जो कि एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उनके मुताबिक यदि यह हाथ से निकल जाता है तो हार यूक्रेन की सुरक्षा को खतरे में डाल देगी और रूस को डोनेट्स्क क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने घोषित उद्देश्य के करीब लाएगी। रूसी सैनिक अब सिर्फ 10 किलोमीटर (6.2 मील) दूर हैं। यूक्रेन की चिंता यह है कि रूस के पास मानव बल का भारी लाभ है और वह छोटे उद्देश्यों को हासिल करने के लिए होने वाले तात्कालिक नुकसान से भी घबराता नहीं है। हाल ही में भर्ती किए गए यूक्रेनी सैनिक उन प्रशिक्षित सैनिकों के सामने कहीं नहीं टिकते जो पहले वर्ष में युद्ध में शामिल हुए थे।

पोक्रोव्स्क क्षेत्र की रक्षा करने वाले चार ब्रिगेड के कमांडरों और सैनिकों ने कहा कि नए सैनिकों में प्रशिक्षण का न्यूनतम स्तर भी नहीं है। उन्होंने पैदल सेना के साथ संचालन की योजना बनाने का वर्णन किया और बताया कि वे लक्ष्य को भेदने में असमर्थ दिखे और क्षेत्र की बुनियादी प्रकृति से भी अनजान थे। कुछ रंगरूटों को अपने वरिष्ठों की युद्ध योजनाओं में विश्वास नहीं था और वे युद्ध क्षेत्र से लौट गए।

कई कमांडरों और सैनिकों ने कहा कि क्षेत्रीय भर्ती केंद्रों द्वारा अग्रिम पंक्ति में भेजे गए नए सैनिकों की गुणवत्ता से निराश कमांडर अब नए लड़ाकों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करने के लिए स्वयं से भर्ती अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। 110 वीं ब्रिगेड के एक सैनिक ने कहा, ‘‘मुख्य समस्या नए लोगों के अपने अस्तित्व की चिंता है। इससे पहले, लोग अंतिम क्षण तक डटे रहते थे। अब, यहां तक कि जब हल्की गोलाबारी भी होती है, तब भी वे पीछे हट रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हर कोई पीछे नहीं मुड़ नहीं रहा है और लड़ाई से भाग नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, कुछ डटे रहने वाले लोग हैं लेकिन वे बहुत कम हैं। जब तक ऐसे प्रतिबद्ध लोग हैं, तब तक मैदान में हम डटे हुए हैं।’’ मई में एक विवादास्पद भर्ती कानून के कार्यान्वयन के बाद यूक्रेन कथित तौर पर प्रति माह हजारों सैनिकों को तैयार कर रहा है। सबसे अधिक मांग पैदल सेना में अधिक है। लेकिन इतने सारे आने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने, हथियारों से लैस करने और वेतन उपलब्ध करने के लिए तार्किक बाधाएं हैं और कमांडर लगातार नए सैनिकों की मांग करते हैं। इस दबाव को कम करने के लिए, सैन्य नेताओं को एक क्षेत्र में ब्रिगेड से इकाइयों को लेना पड़ता है और कमजोर स्थानों को स्थिर करने के लिए उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानांतरित करना पड़ता है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कमांडरों पर ही उंगली उठाते हैं जो नुकसान के लिए हाल ही में भर्ती हुए रंगरूटों को जिम्मेदार ठहराते हैं।

यूक्रेन स्थित ‘सेंटर फॉर डिफेंस स्ट्रैटेजीज’ थिंक टैंक के एक सैन्य विशेषज्ञ विक्टर केवलियुक ने कहा कि रंगरूटों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड कमांडर ‘सामरिक विफलताओं के लिए बहाने की तलाश कर रहे हैं’। उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, ब्रिगेड कमांडर के पास मनोबल को प्रभावित करने के लिए उपयुक्त उपकरण हैं। यदि ब्रिगेड में ये सभी प्रक्रियाएं स्थापित हो जाती हैं तो कोई महत्वपूर्ण समस्या नहीं होगी। यदि ये तंत्र विफल हो जाते हैं तो हम इस प्रकार की बातें सुनते हैं।’’ केवलियुक ने कहा कि पोक्रोव्स्क में में जो हुआ वह ‘कमांडरों द्वारा समय पर लिया गया सामरिक निर्णय हैं जो अंतर बनाते हैं।’’ हालांकि कुछ उदाहरण भी आए है जिनमें भयभीत नए रंगरूट लड़ाई से भाग गए हैं।

47वीं ब्रिगेड के बटालियन कमांडर ने कहा, ‘‘यह डर, दहशत और अफरातफरी पैदा करता है। यही कारण है कि हम हारे हैं।’’ कमांडरों ने कहा कि पोक्रोव्स्क क्षेत्र में पिछले महीने प्रोहेरेस गांव का नुकसान क्षेत्रीय नुकसान का सबसे हालिया उदाहरण है, जिसके लिए नई भर्तियों को दोषी ठहराया गया है। 31वीं ब्रिगेड की इकाइयां खराब स्थिति में थीं, जिसके चलते 47वीं ब्रिगेड को लड़ाई में प्रवेश करना पड़ा। इसी तरह का परिदृश्य मई में ओचेरेटाइन गांव में सामने आया। बटालियन कमांडर ने कहा कि नवागंतुकों को प्रशिक्षित करने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें हमारी कार्रवाई (लड़ाकू) के लिए जरूरी न्यूनतम स्तर का प्रशिक्षण भी नहीं मिलता है।’’

उन्होंने कहा कि नए लोगों के पास कलपुर्जों की मदद से अपनी राइफलों को एसेम्बल करने और बंदूक चलाने का पर्याप्त अभ्यास नहीं है। उन्होंने यह भी नहीं सीखा है कि छोटे समूहों में युद्ध कार्यों का समन्वय कैसे किया जाए या सरल रणनीति का उपयोग कैसे किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘कमांड पॉइंट से, मैं छोटे समूहों (पैदल सेना) को आदेश जारी करना चाहूंगा, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि वे इन आदेशों को लागू करने में सक्षम हैं क्योंकि उनमें समन्वय और संचार की कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी तो लगता है कि मैं खुद को ही गोली मार लूं।’’ रूस में यूक्रेन के अचानक प्रवेश ने शुरू में उम्मीद जताई कि क्रेमलिन को जवाब देने के लिए अपने सैन्य संसाधनों को विभाजित करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। लेकिन अभी तक, रूसी सेना पोक्रोव्स्क और अन्य संभावित विजय की ओर बढ़ने में नहीं डगमगाई है।

इस बीच, रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के आगे बढ़ने की प्रगति दो सप्ताह के बाद धीमी हो गई है, जिससे उसे केवल छोटे मोटे लाभ हो रहे हैं। यह एक संभावित संकेत है कि मास्को अधिक प्रभावी ढंग से जवाबी हमला कर रहा है। पूर्व में कमांडर बताते हैं कि घुसपैठ के बाद से लड़ाई केवल तेज हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को पोक्रोव्स्क के लगभग 53,000 निवासियों को दो सप्ताह के भीतर खाली करने का आदेश दिया। पोक्रोव्स्क पर कब्जा डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी आपूर्ति मार्गों को कमजोर करेगा और स्लोवियास्क और कोस्टियंटिनिवका के पूर्वी शहरों में रूस के आगे की राह को आसान करेगा। यह महीनों की दर्दनाक लड़ाई के बाद रूस की पहली बड़ी रणनीतिक जीत को भी चिह्नित करेगा।

ये भी पढ़ें : एंटोनियो गुटेरेस ने आतंकवाद पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, बोले- हमें हमेशा आशा की रोशनी की तलाश करनी चाहिए

रूस ने हमलों को किया विफल, यूक्रेन ने कहा- कीव का रूसी क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं
कीव। रूस ने कहा है कि उसके बलों ने यूक्रेन के सैनिकों की ओर से कुर्स्क क्षेत्र में एक सप्ताह से जारी आक्रमण का जमकर मुकाबला किया और उन्हें विफल कर दिया। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कीव का रूसी क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि रूसी सेना, विमान, ड्रोन आदि ने यूक्रेन की बख्तरबंद गाड़ियों को ओबशची कोलोदेज, स्नागोस्ट, कौचुक और एलेक्सेयेव्स्की की कुर्स्क बस्तियों के पास रूस में अंदर तक बढ़ने से रोक दिया।

इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही तेखयी ने कहा कि सीमा पार अभियान का उद्देश्य कुर्स्क से किए गए लंबी दूरी के हमलों से यूक्रेनी भूभाग की रक्षा करना है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तेखयी ने कहा, यूक्रेन की कुर्स्क क्षेत्र को कब्जे में लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम बस अपने लोगों के जीवन की रक्षा करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि रूस ने हाल के महीनों में कुर्स्क क्षेत्र से विमान रोधी मिसाइल, तोप, मोर्टार, ड्रोन, 255 ग्लाइड बम और 100 से अधिक मिसाइलों से दो हजार से अधिक हमले किए हैं।

यूक्रेन की सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की ने मंगलवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि यूक्रेन का अब कुर्स्क क्षेत्र में 74 बस्तियों पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में उसने 40 वर्ग किलोमीटर (15 वर्ग मील) क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

ये भी पढे़ं : पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान पर ग्रेनेड हमला, तीन की मौत

Russia-Ukraine war : यूक्रेन ने रूस के कई क्षेत्रों में किया ड्रोन से हमला, रक्षा मंत्रालय ने दी जानाकरी
मॉस्को। यूक्रेन की सेना ने रात भर रूस के कई क्षेत्रों पर ड्रोन से हमला किया। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अनेक क्षेत्रों में 75 ड्रोन को ‘‘बीच में भी नष्ट’’ कर दिया। ये ड्रोन बेलगोरोड, क्रास्नोडार, कुर्स्क, ओर्योल, रोस्तोव, वोरोनिश और रियाजान सहित कई क्षेत्रों में दागे गए जो यूक्रेन की सीमा से लगते इलाके हैं।

बयान में कहा गया कि इनमें से एक ड्रोन को आजोव सागर पर मार गिराया गया। मंत्रालय के अनुसार, रूस के रोस्तोव क्षेत्र में 36 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। रोस्तोव के गवर्नर वसीले गोलुबेव ने ऑनलाइन जारी कर एक बयान में कहा कि यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर कुल 55 ड्रोन से हमला किया था। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनमें से कितने ड्रोन को मार गिराया गया और कितने अपने लक्ष्य तक पहुंचे। गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में मोरोजोवस्क और कामेन्स्की जिलों में स्थित मालगोदामों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं यूक्रेन के ‘जनरल स्टाफ’ ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेनी सेना ने मोरोजोवस्क में एक हवाई अड्डे पर हमला किया। साथ ही बेलगोरोद, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों में ईंधन डिपो को भी नष्ट कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने रात में यूक्रेन पर 29 शाहीद ड्रोन और चार मिसाइलों से हमला किया।

ये भी पढ़ें : Meta ने इतिहास का सबसे बड़ा 'ओपन' एआई मॉडल किया लॉन्च, व्यापक हित में होगा साबित

रूस के साथ संबंधों का 'उपयोग' कर भारत पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध बंद करने को कहे : अमेरिका
मिलवाउकी (अमेरिका)। रूस के साथ भारत के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसने नयी दिल्ली से आग्रह किया है कि वह मॉस्को के साथ अपने संबंधों का 'इस्तेमाल कर' रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ 'अवैध युद्ध' को समाप्त करने की अपील करे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत के रूस के साथ बहुत पुराने संबंध हैं। मुझे लगता है कि यह बात सभी को पता है। हमने भारत को प्रोत्साहित किया है कि वह रूस के साथ इन पुराने संबंधों, अपनी अनूठी स्थिति का इस्तेमाल करे और राष्ट्रपति पुतिन से अपने अवैध युद्ध को समाप्त करने, इस संघर्ष में न्यायपूर्ण एवं स्थायी शांति हासिल करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान करने का आग्रह करे।

मिलर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, हम भारत सरकार के समक्ष इस बात पर लगातार जोर देते रहेंगे। भारत रूस के साथ संबंधों के मामले में हमारा एक महत्वपूर्ण साझेदार है। मिलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस से रवाना होने के तुरंत बाद नौ जुलाई को भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आठ- नौ जुलाई को दो दिन रूस में थे। यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच उनकी इस यात्रा पर पश्चिमी देशों की भी करीबी नजर रही। यह दो साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर किए गए रूस के आक्रमण के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में युद्ध की पृष्ठभूमि में नौ जुलाई को पुतिन से कहा था कि बम, बंदूकों एवं गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती और किसी संघर्ष का कोई समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है। भारत रूस के साथ अपनी 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' का दृढ़ता से बचाव करता रहा है और उसने यूक्रेन में युद्ध के बावजूद रूस के साथ संबंधों में गति बनाए रखी है। भारत ने 2022 में यूक्रेन पर किए गए रूस के आक्रमण की अभी तक निंदा नहीं की है और उसने निरंतर वार्ता एवं कूटनीति के जरिए संघर्ष के समाधान की वकालत की है।

ये भी पढ़ें : चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने KP Sharma Oli, पीएम मोदी ने दी बधाई

United Nations : रूस से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा भारत
संयुक्त राष्ट्र। भारत संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस मसौदा प्रस्ताव पर हुए मतदान से दूर रहा, जिसमें रूस से यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता तत्काल रोकने और जापोरिझ्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रूसी सैनिकों व अन्य अनधिकृत कर्मचारियों को फौरन वापस बुलाने की मांग की गई है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 99 देशों ने उक्त मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में, तो बेलारूस, क्यूबा, उत्तर कोरिया, रूस और सीरिया सहित नौ देशों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

वहीं, भारत, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मिस्र, नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका सहित 60 देश मतदान से दूर रहे। 'यूक्रेन के जापोरिझ्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित अन्य परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा एवं सुरक्षा' शीर्षक वाले मसौदा प्रस्ताव में रूस से 'यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता तुरंत बंद करने और यूक्रेनी क्षेत्र से अपने सभी सैन्य बलों को बिना शर्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर वापस बुलाने की मांग की गई है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि रूस जापोरिझ्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र से अपने सैनिकों व अन्य अनधिकृत कर्मचारियों को तत्काल वापस बुलाए तथा संयंत्र की रक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका नियंत्रण फौरन यूक्रेन के संप्रभु और सक्षम प्राधिकारियों के पूर्ण नियंत्रण में लौटाए।

इसमें रूस से यूक्रेन के महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 'हमले तत्काल रोकने' का आह्वान किया गया, क्योंकि ये हमले बड़ी परमाणु दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यह मसौदा प्रस्ताव यूक्रेन ने पेश किया था। फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका सहित 50 से अधिक देशों ने इसे प्रायोजित किया था। प्रस्ताव में मांग की गई है कि रूस जब तक जापोरिझ्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र से नहीं हटता और इसका नियंत्रण पूरी तरह से यूक्रेन के संप्रभु और सक्षम प्राधिकारियों को नहीं सौंप देता, तब तक वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के ‘सपोर्ट एंड असिस्टेंस मिशन’ को समय-समय पर संयंत्र के विभिन्न हिस्सों तक पूर्ण पहुंच उपलब्ध कराए, ताकि वह वहां की सुरक्षा स्थिति की पूरी जानकारी जुटा सके।

प्रस्ताव पर मतदान से पहले वोटिंग को लेकर स्पष्टीकरण में रूस के प्रथम उप स्थायी प्रतिनिधि दमित्री पोलंस्की ने कहा कि महासभा ने 'दुर्भाग्य से' कई ऐसे दस्तावेजों को अपनाया है, जो राजनीति से प्रेरित हैं, हकीकत नहीं बताते और जिन पर सहमति नहीं कायम हुई। पोलंस्की ने कहा, 'कोई गलती न करें : आज के मसौदे के पक्ष में मतदान को यूक्रेन में संघर्ष को और बढ़ाने की कीव, वाशिंगटन, ब्रसेल्स और लंदन की नीति के समर्थन के सबूत के रूप में लिया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक समझदार खेमे द्वारा संघर्ष के शांतिपूर्ण, टिकाऊ और दीर्घकालिक समाधान के वास्ते उठाए गए कदमों के लिए हानिकारक साबित होगा।

ये भी पढ़ें : Russo-Ukrainian War : जो बाइडेन ने कहा- चीन को रूस के साथ संबंधों के परिणाम भुगतने पड़ेंगे

Russo-Ukrainian War : जो बाइडेन ने कहा- चीन को रूस के साथ संबंधों के परिणाम भुगतने पड़ेंगे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के परिणाम चीन को भुगतने होंगे। बाइडेन ने साथ ही कहा कि कुछ यूरोपीय देश चीन में अपने निवेश में कटौती करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां संवाददाताओं से कहा,  हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि शी चिनफिंग (चीन के राष्ट्रपति) इस बात को समझें कि प्रशांत बेसिन के साथ-साथ यूरोप को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी । यही बात रूस तथा यूक्रेन के मुद्दे पर भी है।

उन्होंने कहा, जैसे उदाहरण के लिए यदि आप चीन में निवेश करना चाहते हैं, तो इसमें 51 फीसदी चीन की हिस्सेदारी होना जरूरी है, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उनके नियमों के अनुसार काम करें और अपने पास मौजूद सभी डेटा और जानकारी तक उन्हें पहुंच प्रदान करनी होगी। वो बाजार कंपनियों को काफी मोहक लगता था क्योंकि एक अरब से अधिक लोगों तक पहुंच मिलती थी। बाइडेन ने कहा, वे ऐसा कर रहे थे लेकिन जब हमने यह कहना शुरू किया कि हम भी समान नियमों से काम करेंगे तो फिर उसमें कमी आई। उदाहरण के लिए वे सरकारी वित्तपोषण द्वारा उत्पादों को रियायत देने संबंधी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं करते। तो इस प्रकार वे बिना किसी महत्वपूर्ण शुल्क के अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को अमेरिका में निर्यात करने में सक्षम नहीं होंगें।

उन्होंने कहा, अन्य देश भी दुनिया भर में यही कर रहे हैं, लेकिन यह चिंता का विषय है। चीन, उत्तर कोरिया, रूस, ईरान जैसे देशों में हो सकता है कि अतीत में समन्वय नहीं रहा हो, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कैसे प्रभाव डाल सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन से निपटने के लिए उनके पास एक रणनीति है। उन्होंने कहा, इसके बारे में सार्वजनिक रूप से विस्तार से बात नहीं करूंगा। जब तक चीन, रूस को उसकी अर्थव्यवस्था में मदद करने के मामले में अप्रत्यक्ष समर्थन जारी रखता है और यूक्रेन में लड़ने की उनकी क्षमता में भी मदद करता है आप देखेंगे कि हमारे कुछ यूरोपीय मित्र चीन में अपने निवेश को कम करेंगे।

ये भी पढ़ें : Nepal Landslide : नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बहीं, सात भारतीयों समेत 65 यात्री लापता