Dawood Ibrahim - Amrit Vichar

आतंक पर वार: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम से जुड़े तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत में आतंक की साजिश रच रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इनके तार पाकिस्तानी स्पाई एजेंसी आईएसआई और अडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े हैं। भारत में कितनी बड़ी आतंकी वारदात की तैयारी थी, इसका अंदाजा इनके पास से मिले हथियारों से लगाया जा सकता है।

बड़े धार्मिक स्थल थे निशाने पर
दिल्ली पुलिस ने इनके पास से बड़ी तादाद में हथियार, ग्रेनेड के अलावा दूसरे विस्फोटक बरामद किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि पकड़े गए आतंकी दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा सरकारी इमारतों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के लगातार संपर्क में थे। सीमा पार बैठे हैंडलर्स के इशारे पर ये काम कर रहे थे।

आरोपियों में नेपाली नागरिक शामिल

पकड़े जाने वालों में दिल्ली, मुंबई और पंजाब के आरोपी शामिल हैं। कुछ की शिनाख्त नेपाली नागरिकों के तौर पर भी हुई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर अब वो लोग हैं जिन्होंने भारत में इनकी मदद की। फिलहाल दिल्ली पुलिस भारत और विदेशों में इनके तार खंगालने में जुटी है।

दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान को लेकर ममता कुलकर्णी की सफाई, कहा- मेरा मतलब विक्की गोस्वामी से था
गोरखपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समर्थन में दिए कथित बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया।

ममता कुलकर्णी ने गोरखपुर में अपने तीन दिन के आध्यात्मिक प्रवास के दौरान मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कथित तौर पर कहा था, ‘‘दाऊद इब्राहिम ने मुंबई बम धमाके नहीं कराए थे और वह आतंकवादी नहीं है।’’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

बाद में सफाई देते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा, ‘‘मैं विक्की गोस्वामी की बात कर रही थी, दाऊद इब्राहिम की नहीं। दाऊद वास्तव में एक आतंकवादी है।’’ विक्की गोस्वामी को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और 1990 के दशक में उसका नाम ममता कुलकर्णी के साथ भी जोड़ा गया था।

कुलकर्णी ने बताया कि उनकी दाऊद से कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘‘अब मेरा राजनीति या फिल्म जगत से कोई संबंध नहीं है। मैं पूरी तरह आध्यात्मिक जीवन को समर्पित हूं।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सनातन धर्म की दृढ़ अनुयायी होने के नाते मेरा राष्ट्रविरोधी तत्वों से कोई संबंध नहीं हो सकता।’’

गोरखपुर प्रवास के दौरान ममता कुलकर्णी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, संतों से भेंट की और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ भजन संध्या में हिस्सा लिया।

दाऊद इब्राहिम का करीबी तारिक परवीन तलोजा जेल से रिहा, बंबई हाईकोर्ट ने दी जमानत
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी तारिक परवीन को मुंबई के पनवेल इलाके की तलोजा जेल से रिहा कर दिया गया है। बंबई उच्च न्यायालय ने जबरन वसूली के एक मामले में उसे जमानत दे दी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परवीन और एक अन्य आरोपी सलीम पेनवाला उर्फ ​​सलीम महाराज को जबरन वसूली के एक मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में गैंगस्टर एजाज लडकावाला ने वर्ष 2013 में दक्षिण मुंबई के एक ड्राई फ्रूट्स व्यवसायी से दो करोड़ रुपये की मांग की थी। अधिकारियों के अनुसार परवीन को वर्ष 2004 में दुबई से भारत लाया गया था और क्रॉफर्ड मार्केट में सारा सहारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अवैध निर्माण के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे इस मामले में जमानत दे दी गई थी।

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय लेने वाले क्या दाऊद को नहीं ला पाने का भी जिम्मा लेंगे: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय लेने की होड़ में शामिल लोगों को यह भी बताना चाहिए कि दाऊद इब्राहिम तथा अन्य आतंकवादियों का प्रत्यर्पण नहीं हो पाने का जिम्मेदार कौन है। पार्टी ने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार को तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय दिया जा रहा है और श्रेय लेने की होड़ मची है, लेकिन सच यह है कि यह लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है और इसकी शुरुआत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने शुरू ही नहीं की बल्कि इसमें तेजी भी ला दी थी, लेकिन अब श्री मोदी को इसका श्रेय देने वालों को यह भी बताना चाहिए कि दाऊद इब्राहिम, डेविड हेडली, विजय माल्या आदि का प्रत्यर्पण नहीं हो पाने की जिम्मेदारी किसे दी जानी चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा, “आज एक होड़ मची है कि किसी भी तरीक़े से तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय नरेन्द्र मोदी और सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को मिले। जबकि सच यह है कि यह प्रत्यर्पण हमारी एजेंसियों के 15 वर्षों की मेहनत का परिणाम है।”

उन्होंने तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण की प्रक्रिया की कहानी बताते हुए कहा, “आइए क्रोनोलॉजी समझते हैं। अक्टूबर 2009 में डेविड हेडली और तहव्वुर राणा डेनमार्क में आतंकवादी हमले की साजिश में पकड़े गए थे। खुलासा हुआ कि वे मुंबई के आतंकवादी हमले की साजिश में भी शामिल रहे हैं। फिर संप्रग सरकार ने उस पर कई धाराएं लगाकर उसे आतंकवादी गतिविधियों का आरोपी बनाया। अमेरिका ने उसे आतंकवादी हमले की साजिश से बरी कर दिया तो कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने सार्वजनिक रूप से अमेरिका की इस कार्रवाई पर निराशा व्यक्ति की लेकिन कूटनीतिक तथा कानूनी प्रयास जारी रखे। इसके बावजूद अमेरिकी सरकार उसको लेकर खुफिया जानकारी देती रही।”

उन्होंने कहा, “इसी बीच विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद तथा विदेश सचिव अमेरिकी प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखते रहे और साल 2014 में संप्रग सरकार गई, लेकिन उन्हीं नीतियों के सहारे सरकार इस मामले को आगे बढ़ाती रही। जो दस्तावेज संप्रग सरकार के समय इस मामले में इकट्ठे किए गए थे, उन्हें आगे बढ़ाया गया और उसी का परिणाम है कि आज इस आतंकवादी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हुई है, जिसकी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जा रहा है और ऐसा करने वाले लोगों को यह भी बताना चाहिए कि डेविड हेडली, दाऊद इब्राहिम, मेहुल चौकसी, नीरज चौधरी, विजय माल्या आदि जा प्रत्यर्पण नहीं हो पाने का श्रेय किसको दिया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हम श्रेय पर विश्वास नहीं करते हैं लेकिन भारत की सुरक्षा का मामला हो, भारत के हितों की बात हो तो हम सरकार के साथ खड़े हैं।”

दाऊद से संबंध, 993 बम धमाकों में संलिप्तता बना बाबा सिद्दीकी की मौत का कारण, बहराइच के रहने वाले शूटर शिवकुमार ने उगले कई राज
मुंबई। कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई ने ‘‘दाऊद इब्राहिम से संबंध और 1993 के मुंबई धमाकों में संलिप्तता’’ को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला करने का आदेश दिया था। सिद्दीकी पर हमले के आरोपी मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में यह बात कही।

गौतम का इकबालिया बयान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है। मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में सिद्दीकी (66) की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौतम ने यह भी दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी या जीशान सिद्दीकी को मारने के लिए कहा गया था और इसके बदले उसे 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।

उसने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में कबाड़ इकट्ठा करता था और सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को सामान बेचता था। उसने पुलिस को बताया कि कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले कश्यप ने उसके रहने की व्यवस्था की थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर से हुई।

गौतम ने इकबालिया बयान में कहा, ‘‘एक दिन शुभम लोनकर ने शूटर को बताया कि वह और उसका भाई बिश्नोई गिरोह के लिए काम करते हैं। जून 2024 में शुभम लोनकर (शुब्बू) ने मुझे और धर्मराज कश्यप (सह-शूटर) को बताया कि अगर हम उसके कहने पर काम करेंगे तो हमें 10 से 15 लाख रुपये दिए जा सकते हैं। जब मैंने काम के बारे में पूछा तो शुभम ने हमें बताया कि हमें बाबा सिद्दीकी या उसके बेटे ज़ीशान सिद्दीकी को मारना है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी।’’

यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: मुख्यमंत्री के दो सचिवों समेत 42 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, भरत यादव को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

दहशत पैदा करने के लिए युवक ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लगाया माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो, जानें फिर क्या हुआ...
नोएडा। एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के अपने खाते पर कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम का फोटो लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस के उपनिरीक्षक की तहरीर पर ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फेज-एक पुलिस थाना के प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि जब उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह गश्त पर थे तो उन्हें जानकारी मिली कि सेक्टर-9 के निवासी जुनैद उर्फ रिहान ने ‘एक्स’ पर अपने खाते पर कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो लगाई हुई है।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया। भड़ाना ने बताया कि आरोपी जुनैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1) (बी) (समुदाय के बीच सौहार्द को खराब करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Cyclone Dana: तबाही लाया दाना तूफान! 14 लाख लोग किए गए शिफ्ट, भारी बारिश के बीच 110 KMPH की रफ्तार से चल रही हवाएं

PM मोदी-CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने का दावा
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े  होने का दावा करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी थी।

गिरफ्तार किए गए शख्स ने दावा किया कि दाऊद गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले आरोपी शख्स ने जेजे अस्पताल को भी निशाने बनाने की धमकी दी।

बता दें जेजे अस्पताल मुंबई के सबसे प्रमुख अस्पतालों में से एक है। फिलहाल शख्स पर  केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने कहा- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की सबसे बड़ी प्रतीक है कांग्रेस

Dawood Ibrahim: दाऊद ने की पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी, डॉन ने बदल लिया ठिकाना
मुबईं। मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम ने भी पाकिस्तान में दूसरी शादी की थी। दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सामने यह खुलासा किया है। अली ने एजेंसी को बताया कि दाऊद ने अभी तक अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक नहीं दिया है उसने साथ ही कहा कि ‘D Company’ का कारोबार चलाने के लिए इन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन का सिस्टम डिवेलप किया गया है, और वह फिलहाल कराची में रह रहा है। इसके अलावा एनआईए की पूछताछ में अलीशाह इब्राहिम पारकर ने डॉन को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

डॉन ने बदल लिया है ठिकाना
अलीशाह ने बताया कि दाऊद की दूसरी पत्नी पाकिस्तानी पठान है। अलीशाह ने कहा कि दाऊद ने अपना पता बदल लिया है और अब वह कराची में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास डिफेंस एरिया में रहता है। अलीशाह इब्राहिम पारकर ने एनआईए को बताया कि दाऊद और महजबीन कुछ महीने पहले जुलाई 2022 में दुबई में मिले थे।

अलीशाह ने बताया कि दाऊद किसी के संपर्क में नहीं रहता है लेकिन उसकी पत्नी महजबीन भारत में मौजूद परिवार के हर सदस्य से हर त्योहार और हर मौके पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए जरूर संपर्क करती है। उसने बताया कि दाऊद इब्राहिम ने 'D Company' चलाने के लिए ऐसा सिस्टम डेवलप किया है, जिससे उसके आदेश सीधे उसके लोगों तक पहुंच सकें। एनआईए को 'D Company' के नेटवर्किंग सिस्टम के बारे में जानकारी मिली है, जिसके जरिए कई फिल्टर के बाद छोटा शकील के जरिए उसके गुर्गों तक उसके ऑर्डर पहुंचते थे।

भांजे की शादी में ऐसे शरीक हुआ था दाउद
अली शाह की शादी अगस्त 2016 में मुंबई के व्यापारी की बेटी आयशा अली शाह से हुई थी। ये शादी समारोह महज डेढ़ घंटे चला था और इसमें 100 लोग शामिल हुए थे। इसके बाद फैमिली ने एक होटल में रिसेप्शन दिया।

हमले की प्लानिंग कर रहा दाऊद
दाउद इब्राहिम के के निर्देश को छोटा शकील इन्क्रिप्टेड वॉइस नोट में कन्वर्ट करता और फिर छोटा शकील के जरिए ही ये इन्क्रिप्टेड वॉइस नोट दुबई में बैठे जैद को पहुंचता। जैद से यह वॉइस नोट शब्बीर तक और अंत में आरिफ शेख तक पहुंचता। NIA को जानकारी मिली थी की दाऊद इब्राहिम एक स्पेशल टीम बना रहा है जो देश के बड़े नेता और व्यापारियों पर हमला कर सकती है और बड़े शहरों में हिंसा फैला सकती है। इस मामले की जांच के दौरान NIA ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर का बयान दर्ज किया।

दाऊद ऐसे पहुंचाता लोगों को आदेश
एनआईए की जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरिफ अबुबकर शेख उर्फ ​​आरिफ भाईजान और उसके भाई शब्बीर शेख ने छोटा शकील के साथ संचार का इतना मजबूत नेटवर्क बनाया था कि जांच एजेंसियों को भी पता नहीं था। छोटा शकील का साला आरिफ 'डी कंपनी' से संपर्क करने के लिए एक एन्क्रिप्टेड संदेश रिकॉर्ड करता था और फिर उसे शब्बीर शेख को भेजता था। शब्बीर दुबई में बैठे डी कंपनी के बिचौलिए और हैंडलर जैद को यह संदेश भेजता और फिर जैद का संदेश कराची में बैठे छोटा शकील और फिर दाऊद के पास पहुंचता।

ये भी पढ़ें:- Nepal Plane Crash: विशेषज्ञ के अनुसार नेपाल के उड्डयन उद्योग में सुरक्षा संबंधी मुद्दे क्यों हैं?

दाऊद के गुर्गे का डर! मच्छर लेकर कोर्ट पहुंचा गैंगस्टर लकड़ावाला, जेल में मच्छरदानी की मांग की
मुंबई। तलोजा सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला मच्छरदानी के लिए मुंबई के सेशन्स कोर्ट में मच्छरों से भरी बोतल लेकर पहुंचा। जेल अधिकारियों ने कहा कि इसमें इस्तेमाल होने वाली कील और तार से सुरक्षा को खतरा हो सकता है जिसके बाद उसकी याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा कि वह ओडोमॉस और अन्य रिपेलंट लगा सकता है।

एक गैंगस्टर जो कभी खुद आतंक का पर्याय रहा है वो आज मच्छरों से डरा हुआ है। गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को मच्छरों से इतना डर लग रहा है कि उसने बचाव के लिए अदालत से गुहार लगाई है। जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर लकड़वाला एक अदालत में पेशी के लिये लाया गया तो अपने साथ वह मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की एक बोतल लेकर पहुंचा और अदालत से उसे जेल में मच्छरदानी उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की।

अदालत ने हालांकि एजाज लकड़ावाला की याचिका खारिज कर दी। सत्र अदालत ने गुरुवार को लकड़वाला की याचिका को खारिज कर दिया। भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी लकड़वाला पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) समेत कई आपराधिक मामले हैं। उसे जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था और वह तबसे निकटवर्ती नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है। उसने हाल ही में अदालत में एक अर्जी दाखिल कर मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी।

लकड़वाला ने अपने आवेदन में कहा कि 2020 में जब उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, तो उसे इसका उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इस साल मई में, जेल अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मच्छरदानी को जब्त कर लिया। लकड़ावाला को गुरुवार को जब सत्र अदालत में पेश किया गया तो उसने मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की बोतल दिखाई और कहा कि तलोजा जेल के कैदियों को हर रोज इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

जेल अधिकारियों ने हालांकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया। अदालत ने आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी आवेदक (लकड़ावाला) ‘ओडोमोस’ और मच्छर भगाने वाली अन्य दवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। लकड़ावाला के अलावा तलोजा जेल के कई अन्य विचाराधीन कैदियों ने इसी प्रकार की याचिकाएं दाखिल की थीं। कुछ मामलों में याचिका को स्वीकार किया गया था जबकि कुछ अन्य मामलों में इसे खारिज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : दाऊद के ये छर्रे कभी दिखते थे बेहद कर्रे, इन फोटोज में पहचानिए, मिलेंगे 25 लाख

मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़े पांच लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जबरन वसूली के एक मामले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ‘डी’ कंपनी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने हाल ही में गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मादक पदार्थ बरामद हुआ: माणिक साहा

अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान अजय गंडा, फिरोज, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर की भूमिका सामने आई थी, तदनुसार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ कथित तौर पर जुड़े रियाज भाटी को पिछले महीने मुंबई के वर्सोवा थाना पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने पहले कहा था भाटी ने वर्सोवा के एक व्यापारी को धमकाया और उससे 30 लाख रुपये मूल्य की एक कार और लगभग साढ़े सात लाख रुपये की नकदी की मांग की थी। इब्राहिम का करीबी छोटा शकील और उसका रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया था।

ये भी पढ़ें- धनशोधन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की याचिका पर ईडी को भेजा नोटिस

बरेली: बढ़ती उम्र के साथ ढली डॉन बब्लू श्रीवास्तव की आंखों की रोशनी
विकास यादव/बरेली, अमृत विचार। कभी आतंक का पर्याय रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी चेहरा ओमप्रकाश उर्फ बब्लू श्रीवास्तव अब बढ़ती उम्र के साथ ही बीमारियों की जद में आ गया है। माफिया डॉन बब्लू श्रीवास्तव को बरेली सेंट्रल जेल में आंखों की परेशान होने लगी है। उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान कोई फायदा नहीं होने से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बब्लू श्रीवास्तव को सेंट्रल जेल बरेली से भोजीपुरा स्थित नेत्र विशेषज्ञ को दिखाया गया है। टीम ने उसका चेकअप किया। डॉक्टरों का कहना है कि डॉन की आंखों में धुंधलेपन की शिकायत है। डॉन का इलाज किया जा रहा है।

पुणे के एडीशनल पुलिस कमिश्नर एलडी अरोड़ा की हत्या के मामले में बबलू श्रीवास्तव के साथ उसके साथी कमल किशोर सैनी और मंगेश उर्फ मंगे को सजा हो चुकी है। मुकदमों में पेशी के सिलसिले में बबलू श्रीवास्तव को बरेली से अलग-अलग न्यायालयों में ले जाया जाता रहा है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम गैंग से दुश्मनी होने की वजह से बबलू श्रीवास्तव की जान को खतरा है। इसलिए, उसे जब भी कहीं ले जाया जाता है तो पुलिस की कड़े सुरक्षा घेरे में ले जाया जाता है।

जिसको लेकर सरकार कई दशक से सुरक्षा में काफी रुपया खर्च कर रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन श्रीवास्तव से कभी पुलिस और माफिया संगठनों में दहशत थी। लेकिन साठ साल से अधिक उम्र होने पर वह कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ गया है। कुछ समय पहले उसके दांतों में दर्द रहता था। बरेली से लखनऊ तक उसका इलाज चला था। दांत दुरुस्त हुए तो उसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई। पेट में भी उसके तकलीफ रहने लगी है। केद्रीय कारागार के अस्पताल में उसका इलाज लगातार चलता रहता है। फायदा नहीं होने पर जिला अस्पताल बरेली भी ले जाया जाता है।

डॉन बब्लू श्रीवास्तव की आखों में परेशानी थी। इसलिए उसका इलाज किया जा रहा है। चेकअप के बाद कुछ जरूरी दवाएं डाली गई हैं। पहले से उसकी आंखों में सुधार है।-नीलिमा मेहरोत्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठा डोर-टू-डोर घपले का मुद्दा

दाऊद के ये छर्रे कभी दिखते थे बेहद कर्रे, इन फोटोज में पहचानिए, मिलेंगे 25 लाख
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए )ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। छोटा शकील पर 20 लाख, जबकि अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन की टिप देने वालों को 15-15 लाख रुपये के इनाम देने की घोषणा की गई है। एनआईए ने इनके नए फोटो भी सार्वजनिक किए हैं। हालांकि, दाऊद की तस्वीर पुरानी ही है।

एनआईए टेरर फंडिंग के एंगल से दाऊद से जुड़े केस की जांच कर रही है। उसने गत फरवरी में नई दिल्ली में एफआईआर भी दर्ज की थी। वह इस केस में तीन आरोपितों आरिफ शेख, शब्बीर शेख और सलीम फ्रूट को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए का दावा है कि हसीना पारकर की मौत और इकबाल कासकर की गिरफ्तारी के बाद दाऊद का मुंबई का पूरा कारोबार सलीम फ्रूट ही देख रहा था।

एनआईए ने पिछले महीने मुंबई की एक कोर्ट में सलीम की रिमांड के दौरान दावा किया था कि वह दाऊद के नाम पर मुंबई में लोगों को धमकी दे रहा था और वसूली कर रहा था। वह संपत्ति हड़पने और गोल्ड और अन्य कीमती सामानों की तस्करी में शामिल है। सारी रकम हवाला के जरिए दाऊद तक पहुंचाई जा रही थी।

शक यह भी जताया जा रहा है कि दाऊद व डी कंपनी के अन्य सरगनाओं को आईएसआई ने पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट कर दिया है। इसलिए एनआईए को लगता है कि शायद इनाम की घोषणा के बाद कोई इनके ठिकानों से जुड़े इनपुट्स भारतीय जांच एजेंसियों को दे और फिर इंटरपोल की मदद से इन तक पहुंचा जा सके। इसके लिए NIA ने दाऊद के गुर्गों की नई तस्वीरें जारी की हैं। ऊपर की तस्वीर में बाईं ओर अब की और दाईं ओर पहले की तस्वीर में देखें कैसे दिखते हैं दाऊद के गुर्गे अब।

दाऊद के खिलाफ सीबीआई ने कई बार रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए हैं। 1993 के केस में वह वॉन्टेड है, जिसकी जांच सीबीआई ही कर रही है। लेकिन एनआईए ने दाऊद व उसके साथियों को पकड़ने के लिए पहली बार इनाम घोषित किया है और उनकी नई फोटो सार्वजनिक की हैं। वैसे, करीब दो दशक पहले यूनाइटेड नेशन सिक्युरिटी काउंसिल ने भी दाऊद पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था। उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया जा चुका है। उसी दौरान भारत सरकार ने पूरी दुनिया को दाऊद के पाकिस्तान में करीब एक दर्जन अड्रेस बताए थे। इनमें से कई पते कराची, इस्लामाबाद और रावलपिंडी के थे।

ये भी पढ़ें : Dawood Ibrahim पर 25 लाख रुपए का इनाम, डी कंपनी के इन मेंबर्स पर भी NIA का इनामी ऐलान