चोरी की घटना - Amrit Vichar

सोता रहा परिवार, जेवर और नगदी ले गया चोर
हल्द्वानी, अमृत विचार : परिवार घर में सो रहा था और चोर अंदर घुस गए। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी और चोर माल समेट कर फरार हो गए। सुबह आंख खुली तो जेवर से भरा पर्स और मोबाइल गायब थे। बनभूलपुरा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइन नंबर 17 आजादनगर बनभूलपुरा निवासी रेशमा पत्नी यासीन ने पुलिस को बताया कि इन दिनों उनकी बहन नाजमीन भी घर आई है। रोज की तरह बीती 13 अप्रैल की रात भी पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। अगली सुबह परिवार उठा, तो दो मोबाइल फोन और उनकी बहन का पर्स गायब था। रेशमा के मुताबिक, उनकी बहन के पर्स में एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, 5 हजार रुपए और कुछ जरूरी कागजात थे।

रेशमा का कहना है कि उन्हें और घर में सो रहे बाकी सदस्यों को रात घर में किसी के दाखिल होने की भनक तक नहीं लगी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

बरेली: लूट, चोरी और छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, माल खपाने वाला सुनार भी हिरासत में
बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो बरेली ही नहीं बल्कि, पीलीभीत और उत्तराखंड में लूट, छिनैती, चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 3500 रुपए, लूट का सामान, तमंचा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

थाना बारादरी के खुशबू इन्क्लेव में रहने वाले अमजद के साथ 10 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसके साथ घटना करने वाले आरोपियों की धर-पकड़ के लिए एसएसपी के दिशा निर्देशन में टीम गठित की गई थी।

बीती देर रात मेडिसिटी अस्पताल के पास से दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम अर्जुन पुत्र हरपाल यादव निवासी सैनिक कॉलोनी इज्जत नगर मूल निवासी चंदपुर बिचपुरी थाना बिथरी चैनपुर और देवेंद्र गबदा पुत्र प्रताप यादव निवासी मुड़िया मवी थाना भोजीपुरा बरेली बताया है।

दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस इनकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। अर्जुन के खिलाफ बरेली, पीलीभीत, उत्तराखंड समेत कई थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं देवेंद्र गबदा के खिलाफ थाना कोतवाली, थाना प्रेम नगर, थाना बहेड़ी में पांच मुकदमा पंजीकृत हैं।

माल खपाने वाला सुनार भी हिरासत में
अर्जुन व देवेंद्र लूट और चोरी के माल को एक सुनार को दे देते थे। सुनार ज्यादा मुनाफे के चक्कर में माल को गला कर उन्हें रुपए दे देता था। पुलिस ने उस सुनार को भी हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें : बरेली: धड़ल्ले से चल रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार, वीडियो वायरल

मुरादाबाद : 14.450 किलो चांदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सात लाख रुपए बताई जा रही आभूषणों की कीमत
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चांदी की 684 पायल बरामद की हैं। बरामद चांदी का वजन 14 किलो 450 ग्राम और आभूषणों की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है।

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि सम्राट अशोक नगर काशीराम निवासी रामकिशोर ने 24 किलोग्राम वजन का पार्सल चोरी हो जाने की तहरीर दी थी। इस पार्सल में 20 किलो 70 ग्राम चांदी की पायल थीं। इन पायलों की कीमत सात लाख रुपए बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में धीरज राघव निवासी विकास नगर लाइनपार मझोला व जितेन्द्र निवासी सूर्य नगर लाइनपार थाना मझोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मझोला पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए धीरज राघव और जितेन्द्र को चोरी की गयी चांदी की 687 पायल के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद पायलों का वजन 14 किलो 450 ग्राम के साथ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्कूटी सीखने घर से निकली युवती की चेन बदमाशों ने लूटी, जांच में जुटी पुलिस

बरेली: निजी कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी
बरेली,अमृत विचार। पिता से मिलने दूसरे शहर गए एक निजी कर्मचारी के घर चोरों ने घुसकर लाखों का सामान पार कर दिया। कर्मचारी जब घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मां वैष्णवपुरम कॉलोनी के रहने वाले उदय प्रकाश सिंह निजी कंपनी में कर्मचारी हैं।

पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि वह 18 फरवरी को पिता केदारनाथ सिंह से मिलने लखनऊ गए थे। तीन दिन बाद 21 फरवरी की शाम करीब 3 बजे जब वह घर पहुंचे तो घर के मेन गेट के ताले टूटे पड़े थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के अंदर की अलमारी व लॉकर भी टूटे हुए थे। कर्मचारी के मुताबिक उनके घर से महंगी टीवी, लैपटॉप, चांदी के बर्तन समेत चांदी के बर्तन, सोने के जेवरात व 15 हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: चाचा के बेटे से कर रहे थे गाली गलौच, बचाने गया युवक तो दबंगों ने जमकर पीटा