रूस-यूक्रेन युद्ध - Amrit Vichar

क्या रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे के भीतर सुलझा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या बोले?
वेस्ट पाम बीच। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे के भीतर सुलझा सकते हैं, लेकिन उनका यह कथन ‘‘थोड़ा व्यंग्यात्मक’’ था। ट्रंप से संबंधित बयान पर सवाल किया गया जिसे उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार दोहराया था। ‘फुल मेजर’ टेलीविजन कार्यक्रम के लिए एक साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि उनके प्रशासन को सत्ता संभाले 54 दिन हो चुके हैं, लेकिन युद्ध का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

रविवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम से पूर्व जारी क्लिप में ट्रंप ने कहा, ‘‘जब मैंने यह कहा था, तो मैं थोड़ा व्यंग्यात्मक था। मेरा मतलब यह था कि मैं इस युद्ध को समाप्त कराना चाहता हूं और मुझे लगता है कि मैं सफल हो जाऊंगा।’’ ट्रंप के इस बयान को एक दुर्लभ स्वीकारोक्ति माना जा रहा है क्योंकि वह अकसर बढ़ा-चढ़ाकर दावे करने के लिए जाने जाते हैं। सीएनएन टाउन हॉल में मई 2023 को ट्रंप ने कहा था, ‘‘रूसी और यूक्रेनी लोग मर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि यह सब बंद हो और मैं इसे 24 घंटे में बंद करवा दूंगा।’’

तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ सितंबर में बहस के दौरान ट्रंप ने फिर दोहराया था, ‘‘अगर मैं जीतता हूं तो मैं दोनों पक्षों से बात करूंगा और उन्हें एक साथ लाऊंगा।’’ इस बीच, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस सप्ताह अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम पर चर्चा के लिए मॉस्को पहुंचे। साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा गया कि यदि पुतिन युद्धविराम के लिए राजी नहीं होते हैं तो उनकी योजना क्या होगी? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘‘यह दुनिया के लिए बुरी खबर होगी क्योंकि बहुत से लोग मारे जा रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह मान जाएंगे। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं और मेरा विश्वास है कि वह सहमत होंगे।

ये भी पढे़ं : India Pakistan Kashmir Issue: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तान पर बिगड़ा भारत का पारा, जम्मू-कश्मीर पर की अभद्र टिप्पणी

Russia-Ukraine War : ब्रिटेन-फ्रांस और यूक्रेन युद्ध विराम योजना पर हुए सहमत, जानिए शर्त
लंदन। ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन एक युद्धविराम योजना पर काम करने के लिए सहमत हो गए हैं, जिसे अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने यह जानकारी दी। स्टॉर्मर ने कहा कि यह योजना चार देशों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में हुई तीखी बहस के एक दिन बाद यह योजना सामने आई है।

प्रधानमंत्री ने ‘बीबीसी’ को बताया कि उनका मानना ​​है कि अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन में स्थायी शांति चाहते हैं। उन्होंने अपना यह दावा दोहराया कि इसे कायम रखने के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता होगी। स्टॉर्मर यूक्रेन पर चर्चा के लिए रविवार को लंदन में यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। यह यूक्रेन में शांति की संभावना को आगे बढ़ाने वाले एक सप्ताह तक चले कूटनीति प्रयासों का दौर था। लेकिन, रविवार को यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में ‘ओवल ऑफिस’ की घटना छाई रही।

जब ट्रंप और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ‘ओवल ऑफिस’ में जेलेंस्की पर अमेरिकी समर्थन के प्रति पर्याप्त रूप से आभारी न होने का आरोप लगाया था। इसका सीधे टीवी पर प्रसारण हो रहा था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा कि वह यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

स्टॉर्मर ने कहा, “हमारे पास यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आने का अवसर है, जो उनकी संप्रभुता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। अब समय आ गया है कि हम यूक्रेन के लिए सर्वोत्तम परिणाम की गारंटी देने, यूरोपीय सुरक्षा की रक्षा करने तथा हमारे सामूहिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एकजुट हों।’’ इस शिखर सम्मेलन में फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, कनाडा, फिनलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य और रोमानिया के नेता भी शामिल होंगे।

तुर्की के विदेश मंत्री, नाटो महासचिव तथा यूरोपीय आयोग और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष भी इसमें भाग लेंगे। इससे पहले, वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में हुई तीखी बहस के एक दिन बाद ब्रिटेन आए यूक्रेन के राष्ट्रपति को ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने गले लगाया और कहा कि उन्हें देश का अटूट समर्थन प्राप्त है।

जेलेंस्की शनिवार को जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ पहुंचे तो वहां बाहर एकत्र लोग उनके समर्थन के नारे लगा रहे थे। स्टॉर्मर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को गले लगाया और वह उन्हें अंदर ले गए। दोनों नेताओं की मुलाकात लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक की पूर्व संध्या पर हुई। इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अगर अमेरिका यूक्रेन से समर्थन वापस ले लेता है तो यूरोपीय देश यूक्रेन और खुद की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

स्टॉर्मर ने युद्धग्रस्त देश के नेता से कहा, “और जैसा कि आपने बाहर सड़क पर नारो के जरिए सुना, आपको पूरे ब्रिटेन में समर्थन प्राप्त है।” उन्होंने कहा, “हम आपके साथ, यूक्रेन के साथ खड़े हैं, भले ही इसमें (युद्ध में) कितना भी समय लगे।” जेलेंस्की ने उन्हें और ब्रिटेन के लोगों को उनके समर्थन और दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढे़ं : अमेरिकी रक्षा विभाग दक्षिणी सीमा पर भेजेगा 3,000 अतिरिक्त सैनिक

रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हुए, कीव पहुंचे विदेशी नेता...देखें VIDEO
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन वर्ष पूरे होने के बीच सोमवार को यूरोप और कनाडा के कई नेता यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इस दौरे से युद्धरत राष्ट्र के कुछ सबसे महत्वपूर्ण समर्थकों द्वारा कीव के प्रति समर्थन प्रदर्शित किया गया। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो उन विदेशी आगंतुकों में शामिल थे जिनका रेलवे स्टेशन पर यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमक ने स्वागत किया।

On the 3rd anniversary of Russia’s brutal invasion, Europe is in Kyiv.

We are in Kyiv today, because Ukraine is Europe.

In this fight for survival, it is not only the destiny of Ukraine that is at stake.

It’s Europe’s destiny. pic.twitter.com/s0IaC5WYh6

— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) February 24, 2025

वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "यूरोप कीव में है क्योंकि यूक्रेन यूरोप में है।" उन्होंने लिखा, ‘‘अस्तित्व की इस लड़ाई में, केवल यूक्रेन का ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप का भविष्य दांव पर लगा है।’’ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, उत्तरी यूरोपीय देशों के प्रधानमंत्रियों सहित कई नेता युद्ध की वर्षगांठ से जुड़ी बैठकों में भाग लेने और अमेरिकी राष्ट्रपति की नई नीतियों के बीच यूक्रेन को समर्थन देने पर चर्चा करने वाले हैं। कोस्टा ने रविवार को घोषणा की कि वह छह मार्च को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के 27 नेताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाएंगे जिसमें यूक्रेन बातचीत के एजेंडे पर शीर्ष में होगा।

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के तीन साल पूरे होने पर कीव के लिए यह एक संवेदनशील समय है, क्योंकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की युद्ध के प्रति अमेरिकी नजरिये में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए बदलावों के कारण तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल को देख रहे हैं। अमेरिकी नेता ट्रम्प ने युद्ध को जल्दी खत्म करने के अपने चुनावी वादों को पूरा करने की कोशिश की है, हालांकि ऐसा करने के उनके तरीकों ने यूक्रेन और यूरोप में कई लोगों को चिंतित कर दिया है, जो मानते हैं कि उनका दृष्टिकोण रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति बहुत अधिक समझौतावादी है।

At Maidan, we honor the fallen—and those still fighting on the frontlines.

Europe stands with Ukraine, empowering its brave resistance.

Through strength, they will secure a just and lasting peace.

A peace worthy of their ultimate sacrifice. pic.twitter.com/cJzYabfUq9

— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) February 24, 2025

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ट्रंप और पुतिन के बीच आमने-सामने की बैठक की तैयारी चल रही है, और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वे मास्को के साथ राजनयिक संबंधों को फिर से स्थापित करने और आर्थिक सहयोग को फिर से शुरू करने के लिए सहमत हो गए हैं। रविवार को, रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने देश की समाचार एजेंसी ‘तास’ को बताया कि मास्को और वाशिंगटन अगले सप्ताह के अंत में द्विपक्षीय वार्ता जारी रखेंगे, उन्होंने कहा कि रूसी और अमेरिकी पक्षों के बीच संपर्क जारी है।

यूरोपीय संघ के नेताओं को डर है कि यूक्रेन के प्रति ट्रंप के रवैये से कीव के लिए प्रतिकूल समझौता हो सकता है और वे शांति वार्ता में दरकिनार कर दिए जाएंगे, इसलिए वे तेजी से बदलते माहौल के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने में जुट गए हैं। यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक काजा कलास ने सोमवार को जोर देकर कहा कि अमेरिका यूक्रेन या यूरोप की भागीदारी के बिना युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई शांति समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप प्रशासन का रुख रूस के पक्ष में है।

ये भी पढे़ं : ट्रंप प्रशासन ने यूएसएड कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, 1600 को नौकरी से निकाला

डोनाल्ड ट्रंप ने सुझाया नया प्लान, बोले-तेल की कीमतों में कटौती करे ओपीईसी, इससे रूस-यूक्रेन युद्ध रुकेगा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपीईसी) से तेल की कीमतों में कटौती करने का अनुरोध किया है और उनका तर्क है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा। उन्होंने पहले भी ऐसा ही दावा किया था। स्विटजरलैंड के दावोस में वार्षिक विश्व आर्थिक मंच को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए ट्रंप ने आरोप लगाया कि तेल निर्यातक देशों का ‘ओपेक प्लस गठबंधन’ यूक्रेन में लगभग तीन साल से जारी संघर्ष के लिए जिम्मेदार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को उत्तरी कैरोलिना में संवाददाताओं से कहा, “हम चाहते हैं कि ओपीईसी तेल की कीमत में कटौती करे। इससे यूक्रेन में हो रही त्रासदी स्वतः ही रुक जाएगी। यह दोनों पक्षों के लिए विनाशकारी त्रासदी है।” संघर्ष में अब तक बड़ी संख्या में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “अभी तो केवल गोलियां चल रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। दस लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और वे हर सप्ताह हजारों लोगों को खो रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह पागलपन है। यह एक उन्माद भरा युद्ध है और अगर मैं राष्ट्रपति होता (तब) तो ऐसा कभी नहीं होता। यह पागलपन है कि ऐसा हुआ, लेकिन हम इसे रोकना चाहते हैं।” ट्रंप ने कहा, ‘‘इसे जल्दी से रोकने का एक तरीका यह है कि ओपीईसी इतना पैसा कमाना बंद कर दे और तेल की कीमत कम कर दे। अगर आप इसे ऊंचा रखते हैं तो युद्ध इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला। इसलिए, ओपीईसी को आगे आकर तेल की कीमत कम करनी चाहिए और युद्ध तुरंत रुक जाएगा।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ “समझौता करना चाहिए” तथा उन्होंने कहा था कि वे यथाशीघ्र पुतिन से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढे़ं : अमेरिका : पीट हेगसेथ को रक्षा मंत्री बनाने पर लगी मुहर, उपराष्ट्रपति JD Vance ने किया मतदान

रूस-यूक्रेन युद्ध के 1000 दिन पूरे, Ukraine में श्रद्धांजलि का केंद्र बना एक अस्थायी स्मारक
कीव। रूस के आक्रमण से पहले यूक्रेन की राजधानी के बीचोंबीच स्थित हरेभरे लॉन वाले स्थान को अब एक अस्थायी स्मारक में बदल दिया गया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत को 1000 दिन पूरे हो चुके हैं। उससे पहले राजधानी कीव के मध्य में स्थित इस स्थान पर पर्यटक तस्वीरें लेने के लिए आते थे, और सप्ताहांत में घूमते थे। अब अस्थायी स्मारक का रूप ले चुके इस स्थान पर नीले और पीले रंग के झंडे लगे हैं जो रूस से लड़ते हुए मारे गए प्रत्येक सैनिक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।

मारे गए लोगों में कई तो स्वयंसेवक थे जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए सामान्य नागरिक के रूप में अपने जीवन को पीछे छोड़ दिया। ऐसे अनेक लोग अपने पीछे अपने परिवारों को छोड़ गए हैं जिनके बारे में उम्मीद की जा रही है कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। परिवार छोटे-छोटे झंडे लगाते हैं, जिन पर उनके अपनों के नाम और मृत्यु की तारीखें लिखी हैं। समय के साथ, झंडों की संख्या बढ़ती जा रही है जो मौसम बदलने और युद्ध के लंबे समय तक चलने के साथ ये हवा में लहराते हैं।

ऐसे ही एक संघर्ष के दौरान मारे गए अपने बेटे की याद में एक साल पहले झंडा लगाने वाली स्वितलाना किरिचेन्को अब झंडा बदलने चेर्कासी से यात्रा करके यहां पहुंची हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसलिए यहां झंडा लगाया ताकि कोई व्यक्ति यहां से गुजरे तो देखे कि यह व्यक्ति कभी हमारे लिए जीता था और उसने अपना जीवन कुर्बान कर दिया था।’’ एसोसिएटेड प्रेस के दस्तावेजों से पता चलता है कि युद्ध के पहले वर्ष में मई महीने में लॉन पर पहला झंडा दिखाई दिया था।

इससे कुछ समय पहले ही रूसी सेना के कीव क्षेत्र से हटने के तुरंत बाद राजधानी पर कब्जे का खतरा नहीं था। उस समय की तस्वीरों में घास के मैदान में पंक्तियों में व्यवस्थित दर्जनों झंडे दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे युद्ध जारी रहा, जगह बदल गई। घास फीकी पड़ गई, उसकी जगह कब्रिस्तान जैसे दिखने वाले रास्ते नजर आने लगे, जिनमें हजारों झंडे लगे हुए थे। कुछ रिश्तेदारों ने अपने शहीद परिजनों की तस्वीरें भी लगाई हैं जिनमें वे सेना की वर्दी में मुस्कराते दिखाई देते हैं।

रिमझिम बारिश से बचने के लिए काला हुड पहने हुए स्वितलाना कानेवस्का अपने प्रेमी सेरही इवानित्स्की के चित्र पर झुकी हुई हैं, जिनकी पूर्वी यूक्रेन में कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी। इस जगह ताजे और सूखे फूल बिखरे हुए हैं। शहर के अधिकारियों का इस स्मारक पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसे लोगों ने खुद बनाया है, जिन्होंने कोई आधिकारिक सरकारी स्मारक नहीं होने की स्थिति में अपने शहीद प्रियजनों को श्रद्धांजलि देने की प्रेरणा के साथ इस लॉन को स्मारक का रूप दिया। सैनिक और परिवार यहां आकर लंबे समय तक बैठते हैं। यहां लगभग हर रोज नए झंडे लगाए जाते हैं। पास में, लगभग हर दिन अंतिम संस्कार होते हैं, जिसके बाद कुछ क्षण का मौन रखा जाता है। राहगीर रुकते हैं, घुटने टेकते हैं और श्रद्धा से कुछ पल उस स्थान को देखते हैं। इन सबके साथ राजधानी कीव में जीवन अपनी रफ्तार से चल रहा है।

ये भी पढ़ें : कौन हैं ब्रेंडन कैर? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय संचार आयोग का नया अध्यक्ष नामित किया

Russia Ukraine War : डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का दोहराया संकल्प, पश्चिम एशिया में लाएंगे शांति
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में जनहानि होने पर अफसोस जताते हुए कहा है कि उनका प्रशासन इस युद्ध को समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। ट्रंप ने साथ ही कहा कि उनका प्रशासन पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए भी काम करेगा।

उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी इंस्टीट्यूट’ के लिए अपने ‘मार-ए-लागो एस्टेट’ आवास में आयोजित एक समारोह में कहा, हम पश्चिम एशिया (में शांति) के लिए काम कर रहे हैं और हम रूस और यूक्रेन पर बहुत मेहनत करेंगे। इसे रोकना होगा। ट्रंप ने पांच नवंबर को देश में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में उनकी शानदार जीत के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थित होकर पहला बड़ा भाषण देते हुए कहा, रूस और यूक्रेन को रुकना होगा। मैंने आज एक रिपोर्ट देखी। पिछले तीन दिन में हजारों लोग मारे गए। कई हजार लोग मारे गए। वे सैनिक थे। चाहे वे (मारे गए लोग) सैनिक हों या शहरों में बैठे लोग हों, हम इस (युद्ध रोकने पर) दिशा में काम करेंगे।

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ने कई बार कहा है कि उनकी प्राथमिकता युद्ध को समाप्त करना तथा यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता के रूप में हो रही अमेरिकी संसाधनों की बर्बादी को रोकना है। इस बीच ट्रंप के पिछले कार्यकाल में उप सहायक के रूप में कार्य कर चुकीं लीसा कर्टिस ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध को इस तरह से समाप्त करने की आवश्यकता है जिससे अन्य देशों को अपने पड़ोसियों पर अवैध रूप से आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहन न मिले। कर्टिस ने कहा, ‘‘(नवनिर्वाचित) राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के अन्य पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में (रूस के) राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन के बारे में अधिक सकारात्मक बातें की हैं। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने की कोशिश करने की भी बात की है। हमें अभी यह नहीं पता है कि वह ऐसा किस तरह करेंगे।’’

कर्टिस ने कहा, ‘मैं बस इतना ही कहूंगी कि इसे इस तरह से किया जाना चाहिए कि रूस को अपने किए कार्यों के कुछ परिणाम भुगतने पड़ें।’’ उन्होंने कहा कि यह काम इस तरह से किया जाना चाहिए कि रूस दो या तीन साल बाद फिर यही काम करने की कोशिश न करे। ट्रंप के कुछ शीर्ष सलाहकार मार-ए-लागो में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने टेस्ला के मालिक एलन मस्क और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी की प्रशंसा की, जिन्हें ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। ट्रंप ने हिंदू-अमेरिकी तुलसी गबार्ड की भी प्रशंसा की, जिन्हें उन्होंने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद के लिए चुना है।

ये भी पढ़ें : भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी अधिकारी लीजा कर्टिस ने बताया

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पेंसिल्वेनिया में गोला बारूद फैक्ट्री का किया दौरा
स्क्रैंटन (अमेरिका)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अत्यधिक कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को पेंसिल्वेनिया में गोला-बारूद की उस फैक्टरी का दौरा किया जो रूसी बलों के साथ उनके देश की लड़ाई के लिए आवश्यक हथियारों में से एक का उत्पादन कर रही है। 'स्क्रैंटन सेना गोला बारूद संयंत्र' के निरीक्षण के साथ ही अमेरिका की उनकी यात्रा शुरू हो गयी है और इस दौरान वह युद्ध में यूक्रेन के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। वह मंगलवार और बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे तथा फिर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में वार्ता करेंगे।

Скрентон, Пенсильванія. Завод, що виробляє артилерійські снаряди. 155-й калібр. Зараз – для наших воїнів, які захищають не лише нашу державу, не лише Україну. Завод збільшуватиме виробництво.

Почав візит у Сполучені Штати з подяки всім працівникам заводу й домовленостей про… pic.twitter.com/BKIWFhxWP9

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) September 22, 2024

जेलेंस्की का काफिला जब रविवार दोपहर को गोला बारुद फैक्टरी की ओर जा रहा था तो यूक्रेनी झंडे लहराते हुए समर्थकों का एक छोटा दल उनकी सराहना के लिए आसपास एकत्र हो गया। फैक्टरी के आसपास के इलाके की सुबह से ही घेराबंदी कर दी गयी थी और वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। स्क्रैंटन संयंत्र देश में उन चुनिंदा केंद्रों में से एक है जो तोपों के 155 एमएम के गोले का उत्पादन करता है और उसने पिछले एक साल में अपना उत्पादन बढ़ा दिया है। यूक्रेन को अमेरिका से पहले ही 30 लाख से अधिक 155 एमएम के गोले प्राप्त हो चुके हैं।

रूस-यूक्रेन के युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश करने के साथ ही जेलेंस्की अब अमेरिका पर रूस के अंदरुनी इलाकों में वार करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर जोर डाल रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन अपने देश में निर्मित ड्रोन से मॉस्को को निशाना बना सकता है लेकिन वह अमेरिकी निर्मित मिसाइल से रूसी राजधानी में हमलों की अनुमति देने को लेकर हिचकिचा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और उसके नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सहयोगी यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं तो रूस उनके साथ भी ‘‘युद्ध’’ करेगा।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Elections 2024 : अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया तथा यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

Spoke with President Putin today. Discussed measures to further strengthen Special and Privileged Strategic Partnership. Exchanged perspectives on the Russia-Ukraine conflict and my insights from the recent visit to Ukraine. Reiterated India’s firm commitment to support an early,…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2024

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी थी तथा बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए भारत का पूरा समर्थन जताया था।

ये भी पढ़ें : ढाका में प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद सुमन ने बांग्लादेशी झंडे बेच कर की खूब कमाई, बताई जीवन की कहानी

US Elections 2024 : डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोदिमीर जेलेंस्की को रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद का दिलाया भरोसा
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर हुई बातचीत में उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जेलेंस्की ने ट्रंप को अमेरिका में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लकिन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की बधाई देने के वास्ते शुक्रवार को फोन किया था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और मेरे बीच आज सुबह फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के सफल आयोजन और अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने पर मुझे बधाई दी।” जेलेंस्की का फोन कॉल इसलिए मायने रखता है, क्योंकि ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद यह उनकी किसी विदेशी नेता के साथ पहली बातचीत है। इससे नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप की जीत की संभावनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बढ़ता आभास रेखांकित होता है।

ट्रंप ने कहा, मैं फोन पर मुझसे संपर्क करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की की सराहना करता हूं, क्योंकि मैं अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में विश्व में एक बार फिर शांति कायम करूंगा और उस युद्ध को समाप्त करूंगा, जिसने इतने सारे लोगों की जान ली और अनगिनत निर्दोष परिवारों को तबाह कर दिया। दोनों पक्ष शांति समझौते पर बातचीत के लिए साथ आएंगे, जिससे हिंसा समाप्त होगी और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने पिछले शनिवार एक सभा में उन पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की बधाई देने और पिछले हफ्ते पेनसिल्वेनिया में हुए जानलेवा हमले की निंदा करने के लिए ट्रंप से फोन पर बात की। जेलेंस्की ने लिखा, मैंने भविष्य में उनकी सलामती की कामना की। मैंने हमारे देश की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अमेरिका के महत्वपूर्ण द्विदलीय और द्विसदनीय समर्थन को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “रूसी आतंक का मुकाबला करने की हमारी क्षमता बढ़ाने में मदद देने के लिए यूक्रेन हमेशा अमेरिका का आभारी रहेगा। हमारे शहरों और गांवों पर रूसी हमले लगातार जारी हैं। क्षेत्र में निष्पक्षतापूर्ण और स्थायी शांति कायम करने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए, इस पर चर्चा के वास्ते हम (पूर्व) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ आमने-सामने की बैठक करने पर सहमत हुए।

ये भी पढ़ें : चीन में बारिश ने मचाई तबाही, पुल ढहने से 11 लोगों की मौत...बचाव अभियान जारी

मुरादाबाद : इजरायल-फिलिस्तीन तनाव से कारोबारी चिंतित, रूस-यूक्रेन युद्ध से भी कारोबार हुआ था प्रभावित
मुरादाबाद, अमृत विचार। इजरायल-फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ने से भारत के साथ ही मुरादाबाद के पीतल व अन्य धातु कारोबारियों की चिंता बढ़ती दिख रही है। कारोबारी इजरायल में अपना कारोबार प्रभावित होने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि इजरायल को माल की सप्लाई होती है। लेकिन यहां निर्मित उत्पादों की सीधे सप्लाई इजरायल को न होना बताया जा रहा है।

फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के लड़ाकों ने शनिवार सुबह इजरायल पर हमले किए। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए। इन हमलों में दोनों देशों के कई सौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमलों की निंदा करते हुए इजरायल के साथ खड़ा होने की बात कही। साथ ही इजरायल में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित रहने के लिए कहा। इससे यहां के कारोबारी भी चिंतित
नजर आए।

डिजाइनको के मालिक विभोर गुप्ता और मार्क इंपैक्स यूनिट के मालिक सुहेल ने बताया कि इजरायल में युद्ध शुरू होने से जिले के धातु कारोबार पर असर पड़ेगा। लेकिन, वह बहुत अधिक नहीं होगा। चूंकि जिले की धातु निर्माता यूनिटों से इजरायल में सीधे कारोबार काफी कम है। लेकिन, यहां से यूएसए में पर्याप्त कारोबार है। यूएसए के माध्यम से मुरादाबाद में निर्मित धातु उत्पाद इजरायल में सप्लाई होते हैं। एक निर्यात ने बताया कि जिले से इजरायल के लिए सीधे धातु कारोबार माह में अधिकतम 20 करोड़ का होता है।

उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि इजरायल में युद्ध शुरू होने का असर मुरादाबाद के धातु कारोबार पर दिखेगा। लेकिन, यह प्रभाव बहुत कम रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले से आयरन व अन्य धातुओं से निर्मित सामान का विदेश में 11-12 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर है।  इसमें 70 प्रतिशत से अधिक पीतल की धातु से निर्मित होने वाले सामान होते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में जिले का वार्षिक टर्नओवर 11,337 करोड़ रुपये का हुआ था। रूस और यूक्रेन में युद्ध होने के कारण मुरादाबाद का कारोबार भी प्रभावित हुआ था। इस बीच पिछले वित्तीय वर्ष में वार्षिक टर्नओवर 10 हजार करोड़ रुपये रह गया था।  उन्होंने बताया कि जिले में मेटल से निर्माण वाली 39000 इकाईयां स्थापित हैं। ये वह उद्योग हैं जो पंजीकृत हैं। धातु कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि जिले में धातु से बने तमाम तरह के बर्तन, डिजाइनदार और पूजन धातु सामग्री वाले बर्तनों की सप्लाई इजरायल में भी होती है। वहां यहूदी समुदाय को कैंडल स्टैंड (मिनोरा) खास  तौर से भाता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीएम-एसएसपी ने चौकीदारों को समझाई भूमिका, सहयोग से रोक सकते हैं घटना

छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हुआ नुकसान
ढाका। बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च के अंत तक 31.14 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचला स्तर है। बांग्लादेश बैंक (बीबी) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.11,427. 2 लाख डॉलर था। यह फरवरी में 3,23, 337.1 लाख डॉलर था।

बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार एवं ट्रेजरी प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह दिसंबर 2016 के बाद से बंगलादेश के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे निचला स्तर है। साल 2016 में बंगलादेश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 32 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया था।

अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन संकट के कारण आयात लागत बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार छह साल के निचले स्तर पर आ गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया भर के कमोडिटी बाजारों को एक बड़ा झटका दिया है। छह महीने के आयात बिल के बराबर विदेशी मुद्रा भंडार बंगलादेश जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए पर्याप्त माना जाता है। केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा समय में बांग्लादेश लगभग पांच महीने के आयात बिलों का भुगतान करने की स्थिति में है। अगस्त 2021 में बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार 48 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : China-Taiwan Conflict: ताइवान रक्षा मंत्रालय ने सीमा के नजदीक पता लगाई चीन के 58 सैन्य विमानों की गतिविधि

भारत का रुख
रूस-यूक्रेन युद्ध शीत युद्ध की समाप्ति के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण वैश्विक संकट है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को रूस से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और अपनी सेना को वापस बुलाने की मांग करने वाला गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव पारित कर दिया। 141 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में मत डाला। सात देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया।

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन युद्ध के प्रस्ताव पर मतदान से स्वयं को अलग रखा है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के एक साल पूरा होने के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव को लाया गया था। जर्मनी की ओर से लाए गए प्रस्ताव में रूस से मांग की गई कि वो यूक्रेन से तुरंत अपनी सेना को वापस बुलाए।  इस युद्ध पर भारत का रुख विश्व में अकेला नहीं है।

भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका समेत कुल 32 देशों ने मतदान नहीं किया। भारत ने पिछले 30 वर्षों में अमेरिका के साथ और सामान्य रूप से पश्चिम के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की है, जबकि रूस के साथ भी उसका मधुर संबंध बना रहा है। गत वर्ष यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के समय भी भारत ने किसी पक्ष के साथ खड़े होने की बजाय नागरिकों की हत्या की निंदा की और संयुक्त राष्ट्र में मतदान से अनुपस्थित रहा। साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के उस प्रस्ताव से भी दूर रहा जिसमें यूक्रेन के विरुद्ध रूस की आक्रामकता की निंदा की गई थी।

भारत यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प से भी अलग रहा। ध्यान रहे चीन की विस्तारवादी नीति और सीमाओं पर दुस्साहसिक कार्रवाई के परिदृश्य में भारत को एशिया में चीन के रणनीतिक एवं भू-आर्थिक खतरे से निपटने के लिए अमेरिका और रूस दोनों की आवश्यकता है। युद्ध के बीच अमेरिका लगातार भारत को अपना रुख रूस के खिलाफ करने की कोशिशों में लगा रहा।

पश्चिमी देशों ने इस बार भारत को अपना रुख बदलने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारत अपनी स्थिति पर कायम रहा और लगभग सभी पिछले प्रस्तावों की तरह इस बार भी मतदान से बाहर रहा। भारत ने अब तक इस मामले में संतुलन बनाए रखा है। भारत ने हमेशा कूटनीतिक प्रयासों से शांति कायम रखने की वकालत की। यानि अंतर्राष्ट्रीय युद्ध संकटों के प्रति भारत की प्रतिक्रिया में स्वतंत्रता के समय से ही कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।