Volodymyr Zelenskyy - Amrit Vichar

Operation Spider: यूक्रेन ने रूस के 40 लड़ाकू विमान और 5 एयरबेस को 117 ड्रोन से किया तबाह, बोले जेलेंस्की- इतिहास में दर्ज होगा ये एक्शन
Ukraine Operation Spider: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। अब यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों पर हमला बोला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों की सराहना की। जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले की योजना डेढ़ साल पहले शुरू की गई थी। यूक्रेन ने रूस के हवाई अड्डों को निशाना बनाया।

जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, "यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख वसील मालियुक ने आज के ऑपरेशन की रिपोर्ट दी। नतीजा शानदार रहा। यह हमारा अब तक का सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन था, जिसकी योजना डेढ़ साल और नौ दिन पहले शुरू हुई थी। ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोग समय रहते रूसी क्षेत्र से वापस बुला लिए गए। इस सफलता के लिए जनरल मालियुक को बधाई। मैंने सुरक्षा सेवा को निर्देश दिए हैं कि वे इस ऑपरेशन की जानकारी जनता के साथ साझा करें। अभी सारी बातें नहीं बताई जा सकतीं, लेकिन यूक्रेन के ये कदम इतिहास में दर्ज होंगे। रूस ने युद्ध शुरू किया, उसे खत्म करना होगा। ग्लोरी टू यूक्रेन !"

https://twitter.com/ZelenskyyUa/status/1929238023843012615

यूक्रेन का रूस के हवाई अड्डों पर हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोनों ने कुल पांच हवाई अड्डों पर हमला किया है। इनमें कई विमान क्षतिग्रस्त हुए थे। इससे पहले, यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने एक बड़े ऑपरेशन के तहत रविवार को रूसी ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, जिसमें करीब 40 रूसी विमान नष्ट किए गए। इस ऑपरेशन में 117 ड्रोनों और उतने ही ड्रोन ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। इन हमलों में 34% रणनीतिक क्रूज मिसाइल वाहकों को निशाना बनाया गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि "कीव शासन ने इवानोवो, मरमंस्क, रियाजान, इरकुत्स्क और अमूर के हवाई क्षेत्रों पर एफपीवी ड्रोनों से आतंकी हमले किए। रियाजान, इवानोवो और अमूर में सैन्य हवाई अड्डों पर हुए हमलों को नाकाम कर दिया गया।"

मंत्रालय ने बताया, "मरमंस्क और इरकुत्स्क में सैन्य हवाई अड्डों के आसपास के क्षेत्रों से छोड़े गए ड्रोनों के कारण कुछ विमानों में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया।"

जेलेंस्की का रूस पर दबाव बढ़ाने का इरादा

माना जा रहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर से पहले रूस पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व व्लादिमीर मेदिन्स्की कर रहे हैं, सोमवार की वार्ता के लिए तुर्किए पहुंच चुका है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम की संभावना कम है।

यह भी पढ़ेः Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने को तैयार, बनेंगे भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री, जानें कैसे सफल होगी मिशन

रूस और यूक्रेन ने की सैकड़ों कैदियों की अदला-बदली, शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन)। रूस और यूक्रेन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 175-175 कैदियों की अदला-बदली की है। दोनों देशों के बीच तीन वर्ष पहले शुरू हुए युद्ध के बाद यह पहली बार है जब इन देशों ने इतनी बड़ी संख्या में कैदियों की अदला बदली की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम सशस्त्र बलों, नौसेना, नेशनल गार्ड, प्रादेशिक रक्षा बलों आदि में सेवाएं देते हुए हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ने वाले सैनिकों, सार्जेंट और अधिकारियों को वापस ला रहे हैं। यूक्रेनी नेता ने मंगलवार को कहा था कि सभी युद्धबंदियों और पकड़े गए नागरिकों को रिहा करना शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और इससे दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली में मदद मिलेगी। उन्होंने कई बार सभी कैदियों की अदला-बदली की मांग की थी।

यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली किए जाने की जानकारी ऐसे वक्त पर दी है जब अस्थायी संघर्ष विराम के बारे में बातचीत जारी है। दोनों युद्धरत देशों की उत्तरी सीमा के निकट यह अदला-बदली होने के कुछ ही देर बाद, कई परिवार यूक्रेन के चेर्नीहीव क्षेत्र के एक अस्पताल में पहुंच गए जहां कैदियों को लाया जाना था। कुछ देर बाद कई बसें अस्पताल परिसर में आईं और उनमें से कमजोर और थके प्रतीत होते सैनिक वाहनों से बाहर निकले। वाहनों से निकलने के दौरान से इनके चेहरे अपने लोगों को परिसर में मौजूद देखकर खिल उठे। इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि उसने गंभीर रूप से घायल 22 अतिरिक्त यूक्रेनी बंदियों को ‘‘सद्भावना के तौर पर’’ रिहा किया है।

जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें एक अलग वार्ता प्रक्रिया के माध्यम से वापस किया गया। माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अस्थायी संघर्ष विराम के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के वक्त 23 कैदियों को रिहा करने का वादा किया था। संख्या में बदलाव के कारण पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। युद्धबंदियों के उपचार के लिए यूक्रेन के समन्वय मुख्यालय के प्रेस कार्यालय के प्रमुख पेट्रो यात्सेंको ने कहा कि कैदियों के आदान-प्रदान के लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, ‘‘ये अदला-बदली अचानक होने वाली घटनाएं नहीं हैं। इनके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने की जरूरत होती है।

अमेरिका-रूस बैठक में शामिल नहीं होगा यूक्रेन
मॉस्को। यूक्रेन रविवार को सऊदी अरब में होने वाली अमेरिका और रूसी प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता में भाग नहीं लेगा। ‘द गार्जियन’ अखबार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि पोडोल्याक ने स्वीकार किया कि यूक्रेन से जुड़ी आगे की वार्ता कब होगी, यह जानने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के नतीजों का इंतज़ार करना ज़रूरी होगा। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बुधवार को कहा कि उन्होंने रियाद में अमेरिकी और रूसी तकनीकी टीमों के बीच होने वाली आगामी बैठक के बारे में क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव से बातचीत की, जहाँ वे यूक्रेन में संभावित युद्धविराम पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढे़ं : US : उम्मीद है कि भारत संभवत: शुल्कों में काफी हद तक कटौती करेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी को दोहराया

सऊदी अरब में जेलेंस्की, क्राउन प्रिंस सलमान से की मुलाकात...तभी रूसी सेना ने यूक्रेन पर बोल दिया बड़ा हमला
जेद्दा /सऊदी अरब। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सोमवार देर रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने मंगलवार को बताया कि दोनों नेताओं ने जेद्दा में अल-सलाम पैलेस में औपचारिक वार्ता की। वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के पहलुओं की समीक्षा और यूक्रेन में चल रहे संकट और नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा की गई। लेकिन, इसी दौरान रूस ने कीव पर बड़ा हवाई हमला किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने संकट को हल करने और शांति प्राप्त करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए सऊदी अरब की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ेलेंस्की ने सऊदी अरब के प्रयासों के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। जेलेंस्की अमेरिका-यूक्रेन वार्ता से पहले सोमवार को सऊदी तटीय शहर पहुंचे।  कीव स्थित यूक्रेनी समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को  ज़ेलेंस्की के हवाले से कहा था कि ''सोमवार को मैं क्राउन प्रिंस (मोहम्मद बिन सलमान) से मिलने के लिए सऊदी अरब जाने वाला हूं। उसके बाद मेरी टीम हमारे अमेरिकी भागीदारों के साथ काम करने के लिए सऊदी अरब में रहेगी।'' अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को ही जेद्दा पहुंचे और सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की।

अमेरिकी विदेश विभाग के पिछले बयान के अनुसार रुबियो सोमवार से बुधवार तक जेद्दा में रहेंगे और ''रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए'' यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। यूक्रेन-अमेरिका की बैठक मंगलवार को होगी। फरवरी के अंत में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच कथित टकराव के बाद यह पहली बैठक होगी। इस टकराव विवाद के कारण द्विपक्षीय खनिज समझौते को रद्द कर दिया गया और इसके बाद यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता को निलंबित कर दिया गया।

रूसी हवाई रक्षा प्रणाली ने 10 क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
मॉस्को। रूसी सेना ने मंगलवार को कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रात भर में 10 रूसी क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। यह तीन साल में रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला माना जा रहा है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य जख्मी हुए है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन का एक प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर सऊदी अरब में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक से मिलने वाला है। इस हमले पर यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है’।

सऊदी अरब में यह वार्ता राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की 28 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में तीखी नोकझोंक के बाद एक नए कूटनीतिक प्रयास को दर्शाती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबसे अधिक 126 ड्रोन यूक्रेन की सीमा के पार कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर यूक्रेन की सेना का नियंत्रण है तथा 91 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र में मार गिराए गए। इसके अलावा यूक्रेन की सीमा से सटे बेलग्रोद, ब्रायंस्क और वोरोनिश तथा रूस के काफी अंदर स्थित कलुगा, लिपेत्स्क, निज़नी नोवगोरोद, ओर्योल और रियाज़ान जैसे क्षेत्रो में भी ड्रोन मार गिराए गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की तरफ आ रहे 70 से ज्यादा ड्रोनों को मार गिराया गया।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए तथा इसमें कई आवासीय इमारतें और कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लिपेत्स्क के गवर्नर इगोर आर्तामोनोव ने बताया कि क्षेत्र में एक राजमार्ग पर एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सोब्यानिन ने कहा कि मॉस्को में एक इमारत की छत को भी नुकसान पहुंचा है। छह हवाई अड्डों से उड़ानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनमें मॉस्को के निकट दोमोदेदोवो, वनुकोवो, शेरेमेत्येवो और ज़ुकोवस्की तथा यारोस्लाव और निजनी नोवगोरोद क्षेत्रों के हवाई अड्डे शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र में दोमोदेदोवो रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ियों की रवानगी भी कुछ समय के लिए रोक दी गई। सऊदी शहर जेद्दा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनका प्रतिनिधिमंडल जेलेंस्की की टीम से मिलने की तैयारी कर रहा है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज भी शामिल हैं। हालांकि, ड्रोन हमले पर अमेरिका की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढे़ं : UNSC में भारत ने कहा-अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, तालिबान शासन के साथ चर्चा की

यूक्रेन के मुद्दे पर रूस का साथ देकर अमेरिका को प्राथमिकता नहीं दे रहे डोनाल्ड ट्रंप, क्या है रणनीति?
कैनबरा। क्या किसी भी देश ने अपनी कूटनीतिक पूंजी को बर्बाद किया है, अपनी ही राजनीतिक प्रणाली को लूटा है, अपने साझेदारों पर हमला किया है और अपने से कहीं अधिक कमजोर दुश्मनों के सामने इतनी तेजी से और बेशर्मी से खुद को झुकाया है...जितना कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका ने किया है? ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में हुई बैठक में अमेरिकी नेता ने एक ऐसे राष्ट्र के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित नेता को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया, जिस पर एक अति लोभी और साम्राज्यवादी हमलावर ने आक्रमण किया है।

यह सब इसलिए हुआ क्योंकि जेलेंस्की ने संधिपत्र के एक अधिनियम पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, पुतिन की आलोचना की (जिन्होंने कई मौकों पर जेलेंस्की को मारने की कोशिश की थी) और देश के ‘‘स्वयंभू राजा’’ ट्रंप के सामने घुटने नहीं टेके। सबसे बुरी बात यह है कि ट्रंप इतने लंबे समय से सत्ता में हैं कि उनका मूर्खतापूर्ण व्यवहार सामान्य हो गया है। पहले समझदार रहे रिपब्लिकन अब या तो डरे हुए हैं या फिर ट्रंप के अधीन हो गए हैं। एलन मस्क का तथाकथित सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) अमेरिका की सार्वजनिक सेवा व्यवस्था को खत्म कर रहा है और पेशेवरों की जगह चापलूसों को भर्ती कर रहा है जबकि उनकी सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ असल नव-नाजियों के विज्ञापनों को मंच मुहैया करा रही है।

पेंटागन में आत्म-विनाश के एक आश्चर्यजनक कदम के तहत रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी ‘साइबर कमांड’ को रूस को लक्ष्य करने वाले सभी अभियानों को रोकने का आदेश दिया है। ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के वित्तपोषण में कटौती से अमेरिका की ‘सॉफ्ट पावर’ नष्ट हो रही है, जिससे एक शून्य पैदा हो रहा है जिसे चीन खुशी-खुशी भर देगा।

ट्रंप की रणनीति क्या है?
ट्रंप के विध्वंसकारी कदम का वैश्विक स्तर पर भूकंपीय प्रभाव पड़ रहा है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए रूस की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के खिलाफ अमेरिका के मतदान ने उसे रूस, बेलारूस और उत्तर कोरिया के समूह में डाल दिया। यहां तक ​​कि चीन ने भी इस प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया था। ब्रिटेन में ‘यूगोव’ के सर्वेक्षण में पाया गया कि 48 प्रतिशत ब्रिटिश लोगों का मानना ​​है कि अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की तुलना में यूक्रेन का समर्थन करना अधिक महत्वपूर्ण है। केवल 20 प्रतिशत लोग यूक्रेन के बजाय अमेरिका का समर्थन करने के पक्ष में हैं।

ट्रंप ने चीन, रूस और अमेरिका द्वारा अपने-अपने रक्षा बजट को आधा करने का जो विचित्र प्रस्ताव दिया है, वह ताकत के बजाय निश्चित रूप से कमजोरी प्रतीत होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप का उद्देश्य अमेरिकी व्यवसायों को उच्च शुल्क से घेरना तथा साथ ही रूस को चीन से दूर करना है। ये तर्क आर्थिक रूप से निरक्षर और भू-राजनीतिक रूप से मूर्खतापूर्ण दोनों हैं। अमेरिका के सहयोगियों के लिए इसका क्या मतलब है? ट्रंप के कदमों ने अमेरिका के पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों को निस्संदेह मजबूत किया है लेकिन इसके मित्रों को कमजोर और चिंतित भी किया है। सरल शब्दों में कहें तो, अब कोई भी अमेरिकी सहयोगी - चाहे वह यूरोप में हो या एशिया में - यह भरोसा नहीं रख सकता कि वाशिंगटन अपनी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा।

फरवरी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्यों से अमेरिकी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका अब स्वयं को यूरोपीय सुरक्षा का मुख्य ‘गारंटर’ संभवतः नहीं मानता। अमेरिका के तेजी से पीछे हटने का मतलब है कि यूरोपीय देशों को न केवल शीघ्रता से हथियार जुटाने की इच्छाशक्ति और साधन जुटाने होंगे, बल्कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से आगे आना होगा। वे ऐसा कर पाएंगे या नहीं, यह अब भी स्पष्ट नहीं है। यूरोप का निष्क्रियता का इतिहास अच्छे संकेत नहीं देता। एशिया में भी अमेरिकी सहयोगियों के सामने विकल्प हैं। जापान और दक्षिण कोरिया अब सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं ताकि चीन को रोका जा सके।

आखिरकार, ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकम में इतने कम समय में जो अराजकता फैलाई है, वह अप्रत्याशित और हैरान करने वाली है। ‘अमेरिका फर्स्ट’ (अमेरिका प्रथम) की कोशिश में ट्रंप इसके पतन को और तेज कर रहे हैं। वह अमेरिका को अलग-थलग कर रहे हैं और उसके सबसे करीबी दोस्तों को उस पर भरोसा नहीं है। ऐसा करके दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र ने दुनिया को और भी खतरनाक, अनिश्चित और अंततः एक बदसूरत जगह बना दिया है।

ये भी पढे़ं : मालदीव में रिकॉर्ड बारिश के कारण आई भीषण बाढ़, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सरकारी कार्यालय बंद करने का दिया आदेश

'मैं राष्ट्रपति पद से हटने को तैयार, लेकिन...', नकारात्मक टिप्पणियों की वजह से शुरू हुई थी ट्रंप से नाराजगी, जेलेंस्की ने किया खुलासा
वाशिंगटन। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पांच हफ्तों के दौरान कई विवादास्पद टिप्पणियां की, जिसके कारण प्रशासन के साथ उनकी नाराजगी की शुरुआत हुई थी। ज़ेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज़ के ‘स्पेशल रिपोर्ट’ कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह पागल होने की बात नहीं है। उन्होंने कहा, जब आप राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या सीनेटरों को यह कहते हुए सुनते हैं कि यूक्रेन लगभग नष्ट हो गया है, हमारे सैनिक भाग गए हैं, वे नायक नहीं हैं, यूक्रेन ने लाखों नागरिकों को खो दिया है, उनके राष्ट्रपति तानाशाह हैं।

इस पर सवाल उठता है कि यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हमारी दोस्ती कहां है? उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के सामने अपनी साझेदारी बनाए रखें। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ओवल ऑफिस में शुरू हुई गरमागरम चर्चाओं के लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए (जो अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वाराज़ेलेंस्की पर ‘असभ्य’ होने का आरोप लगाने के बाद शुरू हुई थी) तो यूक्रेनी नेता ने जवाब दिया, नहीं। उन्होंने कहा,मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं, और मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया है।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि सुरक्षा गारंटी (जिसके कारण शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तनातनी हुई) अनदेखी करने लायक मुद्दा नहीं है, क्योंकि एक और रूसी आक्रमण का खतरा बहुत बड़ा है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद से हटने को तैयार हैं, बशर्ते यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता दी जाए। उन्होंने कहा, "हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति चाहते हैं। यह सच है। हम सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं।" उन्होंने कहा, अगर अमेरिका नाटो का समर्थन करेगा ...तो मुझे लगता है कि यूक्रेन के लिए यह पर्याप्त है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के बाद ट्रम्प यह कहने लगे हैं कि यूक्रेन को चुनाव कराना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि ज़ेलेंस्की को यूक्रेनी जनता के बीच बहुत कम समर्थन प्राप्त है, लेकिन यूक्रेन के संविधान के तहत, युद्ध के समय मार्शल लॉ लागू होने पर वह चुनाव नहीं करा सकता।

आश्चर्य की बात है कि ट्रंप ने जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया : रूस
मॉस्को। रूस ने इस बात को लेकर आश्चर्य जताया है कि ‘ओवल ऑफिस’ में तीखी बहस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय 'ओवल ऑफिस' में शुक्रवार को बैठक के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी और ट्रंप ने जेलेंस्की पर 'लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने' का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था। बैठक के बाद जेलेंस्की अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर व्हाइट हाउस से चले गए। उन्हें अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने थे।  रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बैठक में हुई बहस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 'टेलीग्राम' पर लिखा कि व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का सबसे बड़ा झूठ यह दावा था कि 2022 में यूक्रेन अकेला पड़ गया था और उसके पास किसी का समर्थन नहीं था। उन्होंने कहा, “यह आश्चर्य की बात है कि ट्रंप और (अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी) वेंस ने उन्हें थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया।

ये भी पढे़ं : America-Israel relations : अमेरिका ने इजरायल को तीन अरब डॉलर की हथियार आपूर्ति को दी मंजूरी, अगले साल से शुरू होगी हथियारों की सप्लाई

Trump-Zelensky Fight : मजबूत, बहादुर और निडर बने रहें...राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहासुनी के बाद यूक्रेन के समर्थन में आए यूरोपीय देश
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ‘ओवल ऑफिस’ में हुई तीखी बहस के बाद यूक्रेन के यूरोपीय साझेदारों और दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं ने जहां जेलेंस्की का समर्थन किया तो वहीं दूसरी ओर ‘व्हाइट हाउस’ ट्रंप के साथ खड़ा दिखाई दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति के अधिकारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ अप्रत्याशित जुबानी जंग के बाद जेलेंस्की ‘व्हाइट हाउस’ से चले गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस और इसके परिणामस्वरूप यूक्रेनी नेता के प्रति उमड़े समर्थन ने यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका और यूरोप के बीच उभरी गहरी दरार को उजागर कर दिया है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपने जो गरिमा दिखाई, उसने यूक्रेन के लोगों की बहादुरी को दर्शाया है। मजबूत, बहादुर और निडर बने रहें, प्रिय वोलोदिमीर जेलेंस्की। हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए आपके साथ काम करते रहेंगे।” फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक हमलावर है: रूस। एक पीड़ित है: यूक्रेन। हमारा तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करना और रूस पर प्रतिबंध लगाना सही था - और ऐसा करते रहना सही भी है।” मैक्रों ने कहा, “हमारे से मेरा तात्पर्य अमेरिकी, यूरोपीय, कनाडाई, जापानी और कई अन्य से है।” उन्होंने कहा, “उन सभी का आभार जिन्होंने मदद की और कर रहे हैं। उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो शुरू से ही लड़ रहे हैं - क्योंकि वे अपनी गरिमा, अपनी स्वतंत्रता, अपने बच्चों और यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।”

ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाने वाली इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे कूटनीति को पुनः पटरी पर लाने के लिए यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच शिखर सम्मेलन का आह्वान करेंगी। उन्होंने एक बयान में कहा, “अमेरिका, यूरोपीय देशों और सहयोगियों के बीच तत्काल एक शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, जिसमें इस बारे में खुलकर बात की जाए कि हम आज की बड़ी चुनौतियों से कैसे निपटना चाहते हैं। इसकी शुरुआत यूक्रेन से हो, जिसका हमने हाल के वर्षों में मिलकर बचाव किया है।”

जर्मनी के अगले संभावित चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रिय वोलोदिमीर जेलेंस्की, हम अच्छे और मुश्किल समय में यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हमें इस भयानक युद्ध में कभी हमलावर और पीड़ित को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।” एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिशल ने कहा कि उनका देश स्वतंत्रता की लड़ाई में जेलेंस्की और यूक्रेन के साथ एकजुट है। मिशनल ने कहा, “हमेशा। क्योंकि यह सही है, आसान नहीं है।” इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटरी ओर्पो, लात्विया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स, लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडेन, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने यूक्रेन और जेलेंस्की के प्रति समर्थन जताया है।

दूसरी ओर, ‘व्हाइट हाउस’ ने एक बयान जारी कर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस की 'अमेरिका फर्स्ट स्ट्रेंथ' को समर्थन मिल रहा है। ट्रंप और वेंस ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। कैबिनेट और पूरे देश के सांसद यह भावना जाहिर कर चुके हैं।” बयान में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम समेत कई सांसदों के उद्धरण शामिल हैं। बयान में रुबियो ने कहा, “अमेरिका के लिए इस तरह खड़े होने के लिए राष्ट्रपति का आभार। पहले कभी किसी राष्ट्रपति ने ऐसा करने का साहस नहीं किया। अमेरिका को सबसे पहले रखने के लिए आपका धन्यवाद। अमेरिका आपके साथ है!”

नोएम ने कहा, “मुझे हमारे कमांडर-इन-चीफ (ट्रंप) पर बहुत गर्व है। अमेरिका के लिए खड़े होने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस को धन्यवाद। हम अमेरिका का अनादर बर्दाश्त नहीं करेंगे।” हालांकि अमेरिकी संसद के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने आज राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। कृष्णमूर्ति ने कहा कि अमेरिकी लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं, भले ही ट्रंप व्लादिमीर पुतिन और रूस के साथ खड़े हों।

ये भी पढ़ें : 'धन्यवाद अमेरिका...', डोनाल्ड ट्रंप को मनाने अमेरिका गए जेलेंस्की को पड़ गए लेने के देने

खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका आ रहे हैं जेलेंस्की, जानिए क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ‘‘बहुप्रतीक्षित’’ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) आएंगे। ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक की शुरुआत में यह घोषणा की और इस समझौते को ‘‘एक बहुत बड़ा समझौता’’ बताया।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप लंबे समय से यह शिकायत करते रहे हैं कि अमेरिका ने तीन साल से जारी युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन की सहायता के लिए करदाताओं का बहुत अधिक धन खर्च किया है। यह समझौता अमेरिका को यूक्रेन के तथाकथित दुर्लभ खनिजों के भंडार तक पहुंच प्रदान करेगा जिनका उपयोग एयरोस्पेस, रक्षा और परमाणु उद्योगों में किया जाता है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘पिछले प्रशासन ने हमें बहुत बुरी स्थिति में डाल दिया था लेकिन हम ऐसा समझौता तैयार करने में सफल रहे हैं जिसके तहत हमें धन वापस मिलेगा और भविष्य में भी हमें बहुत सारा पैसा मिलेगा।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा था कि अमेरिका के साथ आर्थिक समझौता की रूपरेखा तैयार है, लेकिन रूस के साथ युद्ध में कीव के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पर अभी फैसला होना बाकी है और पूर्ण समझौता शुक्रवार को वाशिंगटन में होने वाली वार्ता पर निर्भर करेगा।

जेलेंस्की ने कीव में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस रूपरेखा समझौते पर सहमति बनी है, वह उस व्यापक समझौते की दिशा में एक प्रारंभिक कदम है, जिस पर यूक्रेन की संसद की मंजूरी की जरूरत होगी। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को पहले यह जानना होगा कि अमेरिका अपने निरंतर सैन्य समर्थन के मामले में कहां खड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें वाशिंगटन की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापक बातचीत की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (आर्थिक) समझौता भविष्य की सुरक्षा गारंटी का हिस्सा हो सकता है, लेकिन मैं व्यापक दृष्टिकोण को समझना चाहता हूं।’’ ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने इस समझौते का ताजा संस्करण देखा है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ‘‘स्थायी शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा गारंटी प्राप्त करने के यूक्रेन के प्रयासों का समर्थन करता है।’’ ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने बुधवार को फिर से स्पष्ट किया कि समझौते को स्वीकार करना शुक्रवार को जेलेंस्की को मिलने के लिए ट्रंप के निमंत्रण की एक आवश्यक शर्त थी।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह समझौता या तो बहुत सफल हो सकता है या चुपचाप खत्म हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि सफलता राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी बातचीत पर निर्भर करती है। मैं अमेरिका के साथ समन्वय करना चाहता हूं।’’ ट्रंप ने अमेरिका की कुछ पिछली नीतियों को अचानक छोड़ दिया है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अलग-थलग करने के प्रयासों को रद्द कर दिया। इससे महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक बदलाव आए हैं जो इस साल युद्ध का मार्ग फिर से निर्धारित कर सकते हैं।

येभी पढ़ें : Earthquake: भूकंप से दहला देश, भारत के पड़ोस में धरती के नीचे सन्‍न सी गुजरी 6.1 थी तीव्रता की आफत

संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, युद्ध शुरू होने के बाद यूएई की पहली यात्रा
दुबई। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता की लगातार उठ रही मांग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रविवार देर रात को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि वह सऊदी अरब में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

زيارة رسمية إلى الإمارات العربية المتحدة برفقة السيدة الأولى.
الأولوية – ضمان عودة المزيد من أسرانا إلى أرض الوطن.
و كذلك الاستثمارات والشراكة الاقتصادية.
وبرنامج إنساني كبير. pic.twitter.com/3OGkp4tkYT

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 16, 2025

संयुक्त अरब अमीरात को लंबे समय से शांति वार्ता के लिए संभावित स्थल के रूप में देखा जाता रहा है, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से ही यहां बड़ी संख्या में रूस और यूक्रेन के प्रवासी आ पहुंचे हैं और अमीरात को पूर्व में मध्यस्थता का अनुभव भी है। जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के बाद जेलेंस्की अबू धाबी पहुंचे। उनके कार्यालय द्वारा जारी फुटेज में रविवार देर रात को हवाई अड्डे पर उन्हें और उनकी पत्नी ओलेना का अमीरात के अधिकारी स्वागत करते दिख रहे हैं।

युद्ध शुरू होने के बाद जेलेंस्की की यह यूएई की पहली यात्रा है। जेलेंस्की के कार्यालय ने ऑनलाइन संदेश में कहा, ‘‘हमारी शीर्ष प्राथमिकता हमारे अधिक से अधिक लोगों को कैद से मुक्त कराकर स्वदेश वापस लाना है।’’ राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘हम निवेश और आर्थिक साझेदारी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर मानवीय कार्यक्रम पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।’’ हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने जेलेंस्की के आगमन की तत्काल खबर नहीं दी।

ये भी पढे़ं : दर्दनाक हादसा: माली में सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत, कई अन्य लोग घायल

अमेरिका को यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक पहुंच देने से वोलोदिमीर जेलेंस्की का इनकार
म्यूनिख। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक अमेरिका की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर न करें, क्योंकि यह प्रस्ताव अमेरिकी हितों पर अत्यधिक केंद्रित है। वार्ता से परिचित एक वर्तमान और एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ जेलेंस्की की वार्ता के केंद्र में यही प्रस्ताव था। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समझौते को अस्वीकार करने के जेलेंस्की के निर्णय को फिलहाल के लिए ‘‘अदूरदर्शी’’ बताया।

जेलेंस्की ने शनिवार को म्यूनिख में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘मैंने मंत्रियों को संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने का निर्देश दिया क्योंकि मेरे विचार में यह हमारी, हमारे हितों की रक्षा करने के लिए नहीं है।’’ यूक्रेन के वर्तमान और पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि प्रस्ताव में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि अमेरिका बाइडेन प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दी गई सहायता के बदले ‘‘मुआवजे के रूप में’’ और भविष्य की सहायता के भुगतान के रूप में कीव के दुर्लभ खनिजों का किस तरह उपयोग कर सकता है।

यूक्रेन में महत्वपूर्ण खनिजों के विशाल भंडार हैं जिनका उपयोग एयरोस्पेस, रक्षा और परमाणु उद्योगों में किया जाता है। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि चीन पर निर्भरता कम करने के लिए यूक्रेन के खनिजों में उसकी रुचि है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन एक बयान में कहा कि ‘‘ट्रंप प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दिए गए उत्कृष्ट अवसर के बारे में राष्ट्रपति जेलेंस्की का रुख अदूरदर्शी है।

ये भी पढे़ं : डोनाल्ड ट्रंप के विजन पर एस जयशंकर-Gideon Sa'ar ने की चर्चा, इजरायल के जरिए एशिया और अमेरिका को जोड़ने की तैयारी

यूक्रेन ने रूस पर लगाया चर्नोबिल रिएक्टर के सुरक्षा आवरण को निशाना बनाने का आरोप, Russia ने नकारा
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उच्च विस्फोटकों से लैस एक रूसी ड्रोन ने रात के समय कीव स्थित चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहरी सुरक्षात्मक आवरण पर हमला किया। जेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कहा कि हालांकि हमले से विकिरण का स्तर नहीं बढ़ा है। वहीं रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को यूक्रेन के दावे नकार दिया।

पेस्कोव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ परमाणु बुनियादी ढांचे, परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान पर हमला करने जैसी कोई बात ही नहीं है, ऐसा कोई भी दावा सच नहीं है। हमारी सेना ऐसा नहीं करती।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने हमले का दावा इसलिए किया क्योंकि वे वार्ता के माध्यम से युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को विफल करना चाहते थे। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शांति समझौता करने को कहा है।

पेस्कोव ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि ऐसे लोग हैं (यूक्रेनी सरकार में) जो बातचीत की प्रक्रिया के किसी भी प्रयास का विरोध करना जारी रखेंगे और यह भी स्पष्ट है कि वे लोग इस प्रक्रिया को पटरी से उतारने की हर संभव कोशिश करेंगे।’’ उधर संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, हालांकि कहा कि घटनास्थल पर तैनात उसकी टीम ने विस्फोट की आवाज सुनी तथा उन्हें बताया गया कि एक ड्रोन ने बम गिराया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ड्रोन हमले से सुरक्षा आवरण को नुकसान पहुंचा और वहां आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के दो दिन बाद हुआ कि वह युद्ध समाप्त कराने के लिए बातचीत के वास्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। ट्रंप के इस बयान से ऐसा संकेत मिलता है कि मानो पुतिन ही महत्वपूर्ण हैं और किसी भी शांति वार्ता में जेलेंस्की के साथ-साथ यूरोपीय सरकारों को भी दरकिनार किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि चर्नोबिल पर हमला स्थानीय समयानुसार देर रात 1:50 बजे हुआ।

एजेंसी ने कहा कि आंतरिक कवच में नुकसान के कोई संकेत नहीं है। आईएईए प्रमुख राफेल रॉसी ने ‘एक्स’ पर कहा कि चर्नोबिल हमला और जापोरिजिया परमाणु संयंत्र के पास सैन्य गतिविधि में हाल ही में वृद्धि ‘‘लगातार परमाणु सुरक्षा जोखिमों को रेखांकित करती है’’। उन्होंने कहा कि आईएईए पूरी तरह से चौकन्ना है। आईएईए ने कहा, ‘‘ अंदर और बाहर विकिरण का स्तर सामान्य और स्थिर बना हुआ है।’’ वहीं जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर दावा किया कि चर्नोबिल हमले से पता चलता है कि ‘‘पुतिन वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं।

ये भी पढे़ं  : Pakistan: बलूचिस्तान में श्रमिकों को ले जा रहे वाहन में बम विस्फोट, 11 कोयला खनिकों की मौत...बलूच लिबरेशन आर्मी को ठहराया जिम्मेदार

जेलेंस्की बोले-संघर्ष को लेकर अमेरिका-रूस वार्ता से यूक्रेन को बाहर रखना 'बेहद खतरनाक'
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि संघर्ष को लेकर अमेरिका और रूस के बीच वार्ता से यूक्रेन को बाहर रखना ‘‘बेहद हानिकारक’’ होगा। जेलेंस्की ने साथ ही संघर्ष विराम की योजना तैयार करने के लिए कीव तथा वाशिंगटन के बीच और बातचीत की मांग की।

जेलेंस्की ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ बातचीत में कहा कि रूस संघर्ष विराम वार्ता में शामिल नहीं होना चाहता या किसी भी तरह की राहत देने पर चर्चा नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के खिलाफ ऊर्जा और बैंकिंग प्रणाली संबंधी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देते हैं तो पुतिन वार्ता के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये सबसे महत्वपूर्ण कदम है।’’

जेलेंस्की की टिप्पणी शुक्रवार को ट्रंप के उस बयान के बाद आई जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी और रूसी अधिकारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर ‘‘पहले से ही बात कर रहे हैं’’। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने रूस के साथ ‘‘अहम’’ चर्चा की है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘उनके अपने संबंध हो सकते हैं, लेकिन हमारे बिना यूक्रेन के बारे में बात करना, यह सभी के लिए हानिकारक है।

ये भी पढे़ं : डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर लगाया शुल्क, मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका

जर्मनी में होने वाली बैठक में यू्क्रेन सहयोगियों से हवाई सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध करेगा : जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह जर्मनी में इस सप्ताह होने वाली बैठक में अपने सहयोगियों से अपनी हवाई सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान करेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि जर्मनी के रामस्टीन वायुसेना ठिकाने पर बृहस्पतिवार को होने वाली रामस्टीन समूह की बैठक में दर्जनों साझेदार देश हिस्सा लेंगे,‘‘जिनमें वे देश भी शामिल होंगे जो न केवल मिसाइलों से बचाव के लिए, बल्कि निर्देशित बमों और रूसी विमानन के खिलाफ भी हमारी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा, हम उनके साथ इस पर चर्चा करेंगे और उन्हें मनाने का प्रयास जारी रखेंगे। हमारा लक्ष्य अब भी हमारी वायु रक्षा को मजबूत करना है। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन इस बैठक में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अक्टूबर में रामस्टीन में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन अमेरिका में आए तूफान मिल्टन के कारण वह शामिल नहीं हो सके।

जेलेंस्की यह मांग ऐसे समय करेंगे जब अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे और लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का संकल्प लेंगे।

ये भी पढे़ं : Israel Gaza War : गाजा पर इजरायल ने 72 घंटों में किए 94 हवाई हमले, 184 फिलिस्तीनियों की मौत