कलसिया पुल - Amrit Vichar
कलसिया पुल की मरम्मत के चलते रूसी बाईपास पर बढ़ा ट्रैफिक
नैनीताल, अमृत विचार: काठगोदाम में कलसिया पुल की मरम्मत के चलते पूरे पहाड़ का यातायात रूसी बाईपास से चलाया जा रहा है। जिसके चलते रूसी बाईपास में यातायात बढ़ गया है। जिसके चलते पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
बता दें कि काठगोदाम कलसिया पुल की मरम्मत के चलते पुलिस की ओर से काठगोदाम में वन वे यातायात व्यवस्था की गई है। जिसके चलते नैनीताल व पहाड़ के सभी वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से हल्द्वानी भेजा जा रहा है। जिसके चलते भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को वाया एक नंबर, रूसी बाईपास से कालाढूंगी की ओर भेजा जा रहा है। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि पुल की मरम्मत होने तक हल्द्वानी से पहाड़ को आने वाले वाहनों को एंट्री दी जाएगी। लेकिन नैनीताल व पहाड़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया एक नंबर व रूसी बाईपास से होकर कालाढूंगी के रास्ते हल्द्वानी भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिल रहे वैली ब्रिज के कसे गए नट-बोल्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार: काठगोदाम में कलसिया नाले पर बने वैली ब्रिज के नट-बोल्ट कसने का काम शुरू हो गया है। इस वजह से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे पहले भी कई बार ब्रिज की मरम्मत की जा चुकी है। कलसिया नाले पर अस्थाई रूप से वैली ब्रिज बनाया गया था। उस समय कहा गया था कि यहां पर स्थाई पुल बनाया जाएगा। हालांकि करीब ढाई साल बीतने के बाद भी वैली ब्रिज से ही काम चलाया रहा है। इधर शीघ्र ही पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और पुल के ऊपर से जाने वाले वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसलिए पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को वैली ब्रिज के हिल रहे नट-बोल्ट को कसने का काम शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पुल में जहां-जहां मरम्मत की जरूरत होगी वहां काम किया जाएगा। यह काम अगली 25 मार्च तक होगा। इसके चलते पुल के ऊपर से आवागमन बंद करवा दिया गया है। पास के ब्रिज से आवागमन करवाया जा रहा है। एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि काम को तय समय में पूरा करवा दिया जाएगा।
वन-वे होने से हो गई दिक्कत
काठगोदाम में वैली ब्रिज के ऊपर से आवागमन बंद है। अब केवल एक ही पुल से आवागमन किया जा रहा है। वन-वे होने की वजह से पुलिस को एक-एक करके वाहनों को इधर से उधर भेजना पड़ रहा है। काम शुरू होने के साथ ही काठगोदाम में लंबा जाम भी लग गया। दोपहर में गर्मी के दौरान लोग जाम में फंसे रहे। यह हाल अगले एक सप्ताह तक और भी बने रहेंगे। जाम की समस्या सुबह से शुरू हुई और रात तक बनी रही। पुलिस ने भी वैली ब्रिज पर हो रहे काम को देखते हुए नया यातायात प्लान लागू कर दिया है। पुलिस के अनुसार पुल का कार्य पूर्ण होने तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। शहर हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे।  पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी/काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया रूसी बाईपास -कालाढूंगी होकर आएंगे।
हल्द्वानी: कलसिया पुल मांग रहा मरम्मत, 2 वर्षों नहीं मिला ठेकेदार
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम चौकी से पूर्व कलसिया नाले के ऊपर 2 लेन के पुल बनाए गए है, लेकिन बीते 2 वर्षों से अधिक का समय बीत चुका हैं। पुल के मरम्मत के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है। वहीं पुल की मरम्मत न होने से पुल के नट-बोल्ट ढीले पड़ रहे है। जबकि नियमति तौर पर इसी पुल से बड़े वाहनों का निकलना होता है।
वहीं मैदानी से पर्वतीय इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका अदा करता है, लेकिन इसके बाद भी लंबे समय नहीं हो पाई मरम्मत। हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने वाला कलसिया पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसी पुल से रोजाना नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर समेत पहाड़ी इलाकों के लिए बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग कलसिया पुल से होकर गुजरते है।
लंबे समय से पुल की मरम्मत न होने से पुल खस्ताहाल हो रहा है, लोहे का बना कलसिया पुल के नट व बोल्ड डीले पड़ रहे है। जिससे पुल से निकलने वाले वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी 6 बार निविदा निकाली गई थी लेकिन कार्य के लिए कोई ठेकादार ही नहीं मिल पाया। वहीं पुल की खस्ताहाल होने पर 2 वर्ष पहले एनएच हल्द्वानी डिवीजन ने टेंडर आमंत्रित कर ठेकेदार का चयन कर लिया था। अनुबंध के मुताबिक 2.34 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होना था लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिसके बाद फरवरी 2022 में विभाग ने ठेकेदार से कार्य शुरू करने की बात कही लेकिन ठेकेदार ने महंगाई का हवाला देते हुए अपने हाथ पीछे खींच लिए।
जबकि पुल की कमजोर स्थिति को देखते हुए अस्थाई तौर पर काम चलाने के लिए बैली ब्रिज फिट कर दिया गया था। विभाग खफलत में था की जल्द ही ठेकेदार का चयन हो जाएगा लेकिन अगस्त 2021 से अभी तक 6 बार टेंडर निकलने के बाद भी किसी ने कलसिया पुल के कार्य में विशेष रूची नहीं दिखाई। इधर सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अंतिम बार 22 अक्टूबर को टेंडर आमंत्रित किया था। लेकिन ठेकेदार के नहीं मिलने से कार्य पूरा नहीं हो पाया। वहीं दोनों लेन के चौड़ीकरण के साथ ही पुल की मरम्मत कार्य को पूरा किया जाएगा।
काठगोदाम पुल की भी हालत दयनीय, मरम्मत की दरकार
काठगोदाम पुल की भी हालत दयनीय अवस्था में पहुंच गई है। पुल के पीलर के नीचले हिस्से में गौलानदी के तेज पानी के कटाव से दरार आ गई है। पुल की मरम्मत की दरकार है, लेकिन मरम्मत न होने से पुल जर्जर हालत में पहुंच रहा है। इसी पुल से लोग गौलापार समेत कई इलाकों के लिए आवागमन करते है। इसमें हैड़ाखान, रौशेला, पदमपुरी, धानाचूली समेत हल्द्वानी-नैनीताल से जुड़ने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है।
हल्द्वानी: कलसिया पुल की मरम्मत को नहीं मिल रहा ठेकेदार
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम चौकी से पहले कलसिया नाले के ऊपर दो पुल बने हुए हैं। इन्हीं पुलों से वाहन पहाड़ के लिए आवागमन करते हैं। कुमाऊं को जोड़ने वाले इन पुलों में से पुराना पुल जर्जर हो चुका है। रानीबाग क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन वन-वे के तहत इसी पुल से हल्द्वानी के लिए आते हैं। पुल की मरम्मत के लिए अभी तक कोई ठेकदार नहीं मिल पा रहा है। एनएच हल्द्वानी डिवीजन टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी में जुटा है, इससे पहले भी 6 बार निविदा निकाली गई थी लेकिन कोई ठेकेदार नहीं मिला।
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर एवं नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों से आने वाले लोगों और पर्यटकों को इसी पुल से होकर आना  होता है। लेकिन वर्तमान में इस पुल की स्थिति खस्ताहाल है। इसकी मरम्मत के लिए 2 वर्ष पहले ही एनएच ने टेंडर कराकर ठेकेदार का चयन भी कर लिया था। अनुबंध के मुताबिक 2.34 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण होना था। लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका। फरवरी 2022 में विभाग की ओर से ठेकेदार से कार्य शुरू करने को कहा गया लेकिन ठेकेदार ने महंगाई का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए।
वहीं दूसरी ओर पुराने पुल की कमजोर स्थिति को देखते हुए इसे हटवाकर अस्थायी तौर पर काम चलता रहे इसके लिए बैली ब्रिज फिट कर दिया गया था। विभाग को लगा कि जल्द ही ठेकेदार का चयन हो जाएगा। लेकिन अगस्त 2021 से अभी तक 6 बार टेंडर होने के बाद भी किसी ने इस पुल के निर्माण में रुचि नहीं दिखाई। इधर सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अंतिम बार 22 अक्टूबर को टेंडर आमंत्रित किया था। लेकिन ठेकेदार नहीं मिलने से कार्य पूरा नहीं हो पाया। फिर दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: 40 Kg का दुर्लभ कछुआ बरामद, एक गिरफ्तार...एक फरार
हल्द्वानी: कलसिया पुल- भारी वाहनों का और बढ़ सकता है इंतजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। वैली ब्रिज पर भारी वाहनों की नो-एंट्री खुलने का समय और बढ़ सकता है। एनएच पुल पूरी तरह से दुरुस्त करने के बाद विशेषज्ञों से जांच करायेगा। इसके बाद ही भारी वाहनों का आवागमन बहाल करने पर फैसला लिया जायेगा।
हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर काठगोदाम पुलिस चौकी के पास कलसिया पुल के कमजोर होने के बाद उसे तोड़ दिया गया था। पुल को बनाने के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया हुई लेकिन एक भी ठेकेदार काम लेने के लिये आगे नहीं आया। टेंडर नहीं हो पाने से कलसिया पुल का निर्माण अटका पड़ा है तो वहीं, वीरभट्टी से लाये गये वैली ब्रिज पर अभी भारी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की है।
ब्रिज की मरम्मत के साथ ही उसे मजबूत बनाने का काम चल रहा है। इधर, 20 से 21 अप्रैल तक भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति देने की बात कही जा रही थी लेकिन पुल के भारवहन की जांच के चलते इससे देरी हो सकती है।
ब्रिज पर काम चल रहा है। कोशिश की जा रही है जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाये। विशेषज्ञों की जांच के बाद भारी वाहनों के आवागमन पर फैसला लिया जायेगा।
– एमबी थापा, एई, एनएच
हल्द्वानी: कलसिया पुल निर्माण फिर अटका
हल्द्वानी, अमृत विचार। अप्रैल में कलसिया पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर से टूट गई। सोमवार को टेंडर खुला, लेकिन काठगोदाम के इस पुल के निर्माण के लिए एक भी ठेकेदार आगे नहीं आया। अब एनएच विभाग फिर से टेंडर जारी करेगा।
काठगोदाम पुलिस चौकी के पास कलसिया पुल के निर्माण के लिए ठेकेदारों के हाथ खड़ा करने के बाद से एनएच विभाग परेशान है। पिछले साल जो टेंडर हुआ था, उस ठेकेदार के पुरानी दरों पर काम करने से मना करने के बाद से एनएच विभाग को निर्माण कार्य के लिए दूसरा ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है।
इस साल जारी किया पहला टेंडर 30 मार्च को खुला था, जिसमें भी एक भी ठेकेदार का आवेदन नहीं आया। उसके बाद दोबारा टेंडर जारी किया गया तो फिर वही हाल सामने आया। अब एनएच 15 दिन का समय देते हुए दोबारा से टेंडर जारी करेगा।
इस बार भी नहीं हुआ टेंडर तो करना पड़ेगा मंथन
लगातार तीन बार टेंडर जारी होने के बाद भी यदि किसी भी ठेकेदार द्वारा आवेदन नहीं किया जाता है तो फिर एनएच विभाग को दरों को लेकर मंथन करना पड़ेगा। जेई विवेक कुमार ने बताया कि शासन से जो दरें निर्धारित हैं, उसके अनुसार तीन बार टेंडर जारी करना अनिवार्य होता है। दो बार हो चुका है अब तीसरी बार ई-टेंडर अपलोड किया जाएगा। यदि कोई ठेकेदार आवेदन नहीं करता है तो फिर नई दरों के लिए ठेकेदारों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। विभागीय सर्वे में प्राप्त दरों से उनका मिलान होगा और जो दरें निर्धारित होंगी, उन्हें शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद फिर उन दरों पर टेंडर जारी किया जाएगा।
कल से 17 अप्रैल तक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने-जाने वाले वाहनों का यह रहेगा रूट
हल्द्वानी, अमृत  विचार। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के निर्माण कार्य के चलते कल से आगामी 17 अप्रैल तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी इसलिए रूट प्लान को फॉलो कर अपनी यात्रा का सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा जारी किए गए प्लान के मुताबिक अपनी यात्रा को मंगलमय बनाएं।
जनपद नैनीताल का रूट डायवर्जन प्लान –
समस्त सम्मानित जनता/ वाहन चालकों/पर्यटकों से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
चोरगलिया रोड से आने वाले सितारगंज, खटीमा, टनकपुर के वाहन, जिनको नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाना है, कुॅवरपुर तिराहा/खेड़ा तिराहा चोरगलिया रोड से बाया गौला बाईपास रोड, मोतीनगर तिराहा से रामपुर रोड से पंचायतघर तिराहा से कालाढूंगी मार्ग का प्रयोग बाया कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
यह मार्ग रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10 बजे से प्रातः 05 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा। सभी यात्रिगण से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें। ओवरटेक न करें।
पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।
हल्द्वानी: कलसिया पुल ने छुड़ाए पसीने, भारी यातायात से शहर जाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन सीजन से पहले नैनीताल रोड और भीमताल रोड पर यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई है। बुधवार को मौसम के पहले सबसे गर्म दिन जाम में फंसे लोगों के पसीने छूट गए और पूरे दिन मशक्कत करने के बाद पुलिस जाम की स्थिति सुधार नहीं सकी। इधर, जाम से शहर के लोग भी परेशान रहे।
बुधवार गर्मी के मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच काठगोदाम चौकी के पास स्थित कलसिया पुल का निर्माण कार्य जारी रहा और जाम भी। यातायात के लिए यहां दो में से सिर्फ एक ही पुल चालू है, जबकि दूसरे पुल पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते आवागमन का पूरा भार एक ही पुल पर आ गया। एक ओर का यातायात गुजारने के बाद दूसरी ओर के यातायात को गुजारा जा रहा है और इसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है। बुधवार को भी यही हालात रहे।
ठीक यही स्थिति नैनीताल रोड से भीमताल जाने वाले रास्ते पर थी।
यहां भी पुल का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। पुल से सटी सड़क दरक जाने की वजह से रास्ता संकरा हो गया। इसके चलते एक बार में सिर्फ एक ओर के ही यातायात को गुजारा जा रहा है। इन दोनों पुल के बीच दूरी कम होने की वजह से पुलिस के भी पसीने छूट गए। इन दोनों ओर के यातायात को सुचारू रखने के लिए 8 दरोगा और 46 कांस्टेबल लगाए गए हैं, बावजूद इसके दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
कम से कम दो महीने तक झेलनी होगी मुसीबत
हल्द्वानी। कलसिया पुल और भीमताल पुल फिलहाल तो जल्दी ठीक होने वाला नहीं है और जाम से निजात पाने के लिए दोनों पुलों का ठीक होना जरूरी है। पुलिस ने लामाचौड़-बलदियाखान लिंक रोड की तलाश की है, जो नैनीताल रोड से मिलता है, लेकिन इस सड़क का 20 किलोमीटर हिस्सा कच्चा है और जब तक इसका डामरीकरण नहीं होता, तब तक यातायात का संचालन संभव नहीं है। डामरीकरण अगर शुरू भी होता है तो कम से कम दो माह का समय लगेगा और तब तक समस्या से लोगों को दो-चार होते रहना पड़ेगा। इधर, कलसिया पुल को बनने में कम से कम आठ माह का समय लगेगा और इससे कहीं ज्यादा वक्त भीमताल पुल को सुधारने में लगेगा। इस बीच पर्यटन सीजन शुरू होकर खत्म भी हो जाएगा।
बाजार में भारी भीड़, सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हुईं
हल्द्वानी। होली के चलते बुधवार को बाजार में भारी भीड़ थी और भीड़ के बीच पुलिस की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। इधर-उधर पार्किंग के चलते बाजार के साथ शहर की मुख्य सड़कें भी जाम हो गईं और पांच मिनट के सफर के लिए लोगों को 20-20 मिनट लग गए। इधर, बाजार में ठेले और फड़ वालों ने वापस कब्जा कर लिया। जबकि हाल ही में पुलिस ने इन अतिक्रमणकारियों को बाजार से बाहर खदेड़ा था। इतना ही नहीं बाजार आने वाले लोगों व व्यापारियों के लिए पुलिस ने पार्किंग के लिए रामलीला मैदान को निर्धारित किया था, लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा और वाहनों को यहां-वहां ही पार्क किया जा रहा है।
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंग्रेजों द्वारा किए गए निर्माण कार्य आज भी मजबूती से खड़े हैं। जबकि 10 से 15 साल पुराने निर्माण कार्य जर्जर हो गए हैं। कुछ यही हाल है कलसिया नाले पर बने अंग्रेजों के जमाने के बने पुल और उसी के बराबर में बने कुछ साल पुराने पुल का है। अंग्रेजों के जमाने का पुल जहां अभी तक मजबूती के साथ खड़ा हुआ है वहीं कुछ साल पहले बने पुल में जंग लगी हुई है। बावजूद इसके अंग्रेजों के जमाने के पुल को तोड़कर यहां नया पुल निर्माण होना है, लेकिन इसके लिए अभी और कुछ माह लोगों को इंतजार करना होगा।
नैनीताल हाइवे स्थित कलसिया नाले पर वाहनों के आवागमन के लिए अंग्रेजों ने अपने समय में पुल का निर्माण किया था। आबादी बढ़ी तो पुल पर आवागमन बाधित होने लगा। इसको देखते हुए करीब 15 साल पहले लोनिवि ने इसके बराबर में पुल निर्माण किया। दोनों की तुलना आज की जाए तो अंग्रेजों के जमाने का पुल आज भी मजबूत हालत में खड़ा हुआ है।
जबकि कुछ साल पहले बने पुल के नीचे की चादर तक दरक गई है। इसके साथ उसके लोहे में जंग लगने के कारण वह गलने लगा है। स्थानीय लोगों की मानें तो अंग्रेजों के जमाने में बने पुल को यदि ठीक कर दिया जाए तो वह अभी और कई साल तक आवागमन का भार उठा सकता है। स्थानीय दुकानदार मनोहर जोशी ने बताया कि लोनिवि द्वारा बनाए गए पुल से जब वाहन गुजरते हैं तो पास बनी दुकान तक धमक पहुंचती है। दुकानदार निर्मला नेगी ने बताया कि अंग्रेजों के पुल में लगा लोहा मजबूत है। जबकि कुछ साल बने पुल का लोहा कमजोर होने लगा है। दोनों ही पुल का रखरखाव ठीक तरह से नहीं किया गया है। इसके बाद भी अंग्रेजों का पुल मजबूत लगता है।
सात माह की देरी पड़ गई भारी
कलसिया नाले पर पुल के निर्माण को पुन: होगी टेंडर प्रक्रिया
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर कलसिया नाले के ऊपर पुराने पुल के पुनर्निर्माण के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। करीब सात माह पहले हुए टेंडर के तहत ठेकेदार ने पुनर्निर्माण करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब विभाग पुन: टेंडर प्रक्रिया अपनाएगा। इसके बाद ही पुल का पुनर्निर्माण शुरू हो सकेगा। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि जुलाई 2021 में ठेकेदार ने 2.28 लाख में पुल पुनर्निर्माण का कार्य लिया था, लेकिन इसके बाद लोहे की कीमत में भारी उछाल आया है। इस हालत में वह कार्य करना नहीं चाहता है। ठेकेदार ने इसके लिए विभाग से बजट बढ़ाने की मांग भी की, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अंत में ठेकेदार ने कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता एमबी थापा ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद पुन: टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ही पुल का पुनर्निर्माण शुरू हो पाएगा।
ट्रांसफार्मर हटा, तारों को समेटना किया शुरू
हल्द्वानी। लोनिवि द्वारा अभी भले ही पुल के पुनर्निर्माण में देरी हो, लेकिन विद्युत विभाग ने यहां कार्य करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले यहां पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटा दिया गया। साथ ही यहां पर विद्युत तारों को समेटना भी विभागीय टीम ने शुरू कर दिया है।