robbery exposed - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: मुनीम से 4.35 लाख लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार...मजदूरों ने की थी मुखबरी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव क्षेत्र में  पिकअप सवार महोली (सीतापुर) के गुड़ व्यापारी के मुनीम से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बकौल एसपी पिकअप पर सवार मुनीम के दो मजदूरों ने मुखबिरी कर सीतापुर और हरदोई के बदमाशों से लूटपाट कराई थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से 2.52 लाख रुपये की नकदी, तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर आरोपियों का चालान भेजा है।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना नीमगांव के गांव गुलौला के समीप 25 अप्रैल को एक गुड़ व्यापारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाश पिकअप रोककर 4,35,000 रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने देर रात तक की गई पूछताछ के बाद लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया था। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रकरण की जांच कराई तो घटना लूट की निकली थी। एसपी ने इस पर एसओ नीमगांव सुनीता कुशवाहा को हटा दिया था। साथ ही क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, सर्विलांस और थाने की टीमें गठित कर खुलासे में लगाई थीं। स्वॉट व सर्विलांस की टीम सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने अटल वाजपेई, सूरज, रोहित कश्यप निवासी चमारनटोला थाना महोली, विशाल अवस्थी, सत्यम निवासी अमेठिया थावा टड़ियांवां जिला हरदोई, राकेश कश्यप निवासी सुनारनटोला थाना महोली को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टड़ियावां निवासी चमन पाठक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया है कि व्यापारी के मुनीम के साथ गिरफ्तार राकेश और रोहित भी पिकअप में सवार थे। दोनों ने मुखबिरी की थी। पूछताछ के बाद आरोपियों ने घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,52,000 रुपये, तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर सभी का चालान कर दिया है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी, बी पैक्स सचिव निलंबित

शाहजहांपुर: फर्म के कर्मचारी ने ही दो बदमाशों संग मिलकर रची थी लूट की कहानी, तीनों गिरफ्तार
शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार। निगोही क्षेत्र की एक फर्म के कर्मचारी से नकदी, चेक, मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने  24 घंटे में खुलासा करते हुए फर्म के कर्मचारी और बाइक सवार दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक लाख 47 हजार रुपये, एक चेक बुक, तीन मोबाइल और घटना में प्रयुंक्त बाइक बरामद कर ली है। फर्म कर्मचारी की मिली भगत से लूट की घटना हुई थी। घटना को सही दिखाने के लिए कर्मचारी ने स्वयं हाथ में ब्लेड मार लिया था।

तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी हर्षित अग्रवाल श्रीगणेश इंटर प्राइजेज के नाम से फर्म तिलहर में है। फर्म का कर्मचारी किशु निवासी घेरचौवा थाना तिलहर रविवार की रात आठ बजे निगोही-बीसलपुर मार्ग से बाइक से आ रहे थे। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सामने कर्मचारी की बाइक रोक ली थी। बदमाशों ने उसके पास से एक लाख 50 हजार रुपये, फर्म के नाम 20 हजार रुपये का चेक, मोबाइल लूट लिया था और बदमाश बाइक से भाग गए थे। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात में लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने लूट का खुलासा के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम व दो टीमों को लगाया था। पुलिस टीमें अपने स्तर से काम कर रहीं थी। पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे तालगांव के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए बदमाश जितेंद्र कुमार निवासी कच्चा कटरा थाना तिलहर, धर्मदेव निवासी घेरचौवा थाना तिलहर और एक बाल अपचारी है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख 47 हजार रुपये, तीन मोबाइल, 20 हजार रुपये का चेक और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उसका साथ बाल अपचारी फर्म में काफी समय से काम करता है, जिसके द्वारा रुपये वसूल कर लाया जाता है।

तीनों लोगों ने लूट की योजना बनाई थी। जिस दिन बाल अपचारी निगोही क्षेत्र में रुपये लेने जाएगा, उसी दिन रुपया ले लिया जाएगा। सही घटना दिखाने के लिए बाल अपचारी ने स्वयं हाथ मे ब्लेड मार लिया था। पुलिस घटना सही समझेगी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। टीम में एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, निगोही प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रामायण सिंह, राजेश कुमार आदि थे।

एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तिलहर की फर्म के कर्मचारी के साथ मिलकर तीन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, कर्मचारी ने खुद हाथ पर ब्लेड मार लिया था, ताकि किसी को लूट की घटना पर शक न हो, इस घटना में शामिल फर्म कर्मचारी समेत तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। लूटे गए रुपये आदि सामान भी बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: अधिवक्ता बिल संशोधन के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, निकाला जुलूस

डकैती का खुलासा न होने पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
सुलतानपुर, अमृत विचारः चौक में सर्राफ से हुई डकैती व जनपद में ध्वस्त लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शनिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी सड़क पर उतर गए और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हाथों में तख्तियां लिए पैदल मार्च करते हुए सड़क पर उतर पड़े। लाल डिग्गी चौराहा, शाहगंज, होते हुए चौक पहुंचे।

जहां व्यापारियों से ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ इस लड़ाई में समर्थन मांगा। उसके बाद कांग्रेसी गोलाघाट होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर करीब घंटे भर सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी व सीओ सिटी शिवम मिश्र के माध्यम से राज्यपाल को तीन सूत्री ज्ञापन सौपा। बता दे कि शहर में विगत दिनों सर्राफा व्यापारी से हुई दिन दिहाड़े करोड़ों की डकैती का खुलासा न होने व जनपद की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को कांग्रेस मुखर हो गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जनपद में लगभग दो दर्जन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया है, लेकिन आज तक पुलिस अधीक्षक उन घटनाओं का खुलासा करने में असफल रहे हैं। जनपद में अपराध का अड्डा बना देने वाले पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों को तत्काल जनपद से हटाकर योग्य पुलिस अधीक्षक की तैनाती सुनिश्चित की जाय। 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित चौक में सराफा व्यापारी के यहां हुई करोड़ों की डकैती की घटना को एक सप्ताह के भीतर खुलासा किया जाए। वहीं, पूर्व में हुई अन्य घटनाओं का अतिशीघ्र खुलासा सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि सत्ता के ईसारे पर प्रशासन सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लादकर उन्हें जेल भेजने का काम कर वाह वाही लूट रहा है। पुलिस अधीक्षक को एक 2 दिन के भीतर इस घटना का खुलासा करे अन्यथा हम कांग्रेस जन आगे की रणनीति तैयार कर  व्यापारियों व आम जन के सहयोग से पूरे शहर को बंद करेंगे। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी रहती है, जनपद में हुई बुधवार को दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की दुकान में डकैती की घटना पुलिस के इकबाल पर सवाल उठ रहा है।

पूर्व नपा चेयरमैन प्रत्याशी वरुण मिश्र ने कहा कि पिछले एक वर्षों में जनपद में अपराधियों ने एक से बढ़कर एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उसे रोकने और उनका खुलासा करने में असफल है। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि पुलिस कप्तान बीजेपी के सक्रिय सदस्य की तरह काम कर रहे रहें हैं।   ज़िले से पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। पुलिस अधीक्षक जब से कार्यभार संभाल रहे हैं तब से लगातार अपराधी बेखौफ हो गए हैं और लगातार गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक जवाब दें कि व्यापारी जब चौक में सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां सुरक्षित है। मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, योगेश सिंह, फिरोज अहमद, सुब्रत सिंह सनी, योगेश पांडेय, सिराज अहमद भोला, तेज बहादुर पाठक, ममनून आलम, आवेश अहमद, अम्बरीश पाठक, मानस तिवारी, मेराज अहमद, दीपक सोनी आदि रहे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी : मूर्ति बनाने में जुटे मूर्तिकार, घर-घर विराजेंगे गजानन महाराज

यूपी पुलिस के दरोगा का हैरतअंगेज कारनामा, बना डाली खुद की नकली क्राइम ब्रांच टीम...व्यापारियों को टारगेट कर कई लाख लूटे
वाराणसी। वाराणसी पुलिस के दरोगा का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दरोगा नकली क्राइम ब्रांच बनाकर बिहार बॉर्डर तक वसूली का रैकेट चला रहा था। पुलिस के पैटर्न पर रेड करने के कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। वाराणसी पुलिस ने लाखों रुपये की लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए इस केस में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 8 लाख 5 हज़ार रुपये और 2 पिस्टल बरामद हुए हैं।

असली दरोगा की नकली क्राइम ब्रांच
चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें से एक आरोपी सब इंस्पेक्टर है। खुद चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर लूट की घटना में संलिप्त था। वह कैंट थाना अंतर्गत नदेसर चौकी पर पोस्टेड था। वाराणसी में असली दरोगा की नकली क्राइम ब्रांच का पर्दाफाश होने के बाद कई वारदातों के पोल खुल गए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आई ये बात
पुलिस पूछताछ में बात सामने आई है कि रेड के वक्त दरोगा या मास्टरमाइंड सूर्य प्रकाश पांडेय को सभी 'सरजी' कहकर बुलाते थे। एक-दूसरे को 'दरोगाजी' कहते थे। कोई किसी का नाम नहीं लेता था। बिहार बॉर्डर से लेकर प्रयागराज तक रियल स्टेट, सर्राफा और बड़े आढ़ती को निशाना बनाते थे। जब कारोबारी को पकड़ लेते, उसके बाद दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को बुलाया जाता। ये लोग सिर्फ उन्हीं कारोबारियों को टारगेट करते थे, जो लूट के बाद तुरंत पुलिस के पास न जाएं। लूट के वक्त सिर्फ सूर्य प्रकाश वर्दी में होता था, बाकी सादी वर्दी में होते थे।

कौन है सूर्यप्रकाश पांडे?
जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती के 2019 बैच का दरोगा सूर्यप्रकाश पांडे प्रयागराज के कर्नलगंज का रहने वाला है। उसके पिता वशिष्ठ पांडेय पुलिस में डिप्टी एसपी रहे हैं। सूर्यप्रकाश भी पिता की नौकरी के दौर में कई साल परिवार के साथ रहा। पिता के रिटायरमेंट के बाद ही सूर्य प्रकाश की भी नौकरी लग गई और वह दरोगा बन गया। उसने नौकरी पाते ही अमीर बनने की ठान ली।

जांच में पता चला है कि यहां उसकी शिकायतें होती रहती थीं। दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे महंगे गैजेट्स का शौकीन है। दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे के खिलाफ पुलिस ने रामनगर थाने में दर्ज केस को डकैती में बदल दिया है।

लूट-डकैती के आरोप में जमानत याचिका खारिज
पुलिस का कहना है कि दरोगा वारदात के दौरान हमेशा बिना नंबर की कार का इस्तेमाल करता था, यह कार उसके बड़ागांव में रहने वाले साथी नीलेश की है। पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तारी के बाद सीधे ACJM कोर्ट में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पेशी के दौरान दरोगा का वकील ने जमानत की मांग की। हालांकि जज ने लूट और डकैती के आरोप में जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

वहीं, काशी जोन डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा कि पूछताछ के दौरान कई और लूट के बारे में इनपुट मिले हैं। इनमें कुछ और कारोबारी शामिल हैं। उनसे वारदात कहां-कहां हुई। इनमें क्या कोई और भी शामिल है, इसकी भी जांच SOG और रामनगर पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़ें- खुद को CBI अधिकारी बताकर बहराइच में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दी धमकी-कहे अपशब्द

लखनऊ : शराब लत को पूरा करने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक में की थी लूट
अमृत विचार, लखनऊ। गुडम्बा कोतवाली क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित फूलबाग कॉलोनी में क्लीनिक में घुसकर तमंचे के दम पर डॉक्टर से लूट करने वाले दो में से एक शातिर लुटेरे को शुक्रवार को पुलिस ने सेंट मेरी तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा साथी मौके से भाग निकला। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान मूलरूप से गोरखपुर जिले के चौरी-चौरी थानांतर्गत रामपुर रुकवा के रहने वाले नवाब अंसारी (34) के रूप में हुई है। नवाब नई दिल्ली सकरपुर थाना क्षेत्र में पेस्ट कंट्रोल करने का काम करता है।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि गत 12 नवंबर की रात फूलबाग कॉलोनी में निजी क्लीनिक में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉ. शब्बीर हुसैन से तमंचा सटाकर लूट करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे की बट सिर पर मारकर डॉक्टर को घायल कर दिया और गल्ले में रखे 11 हजार रुपये नगद और डॉक्टर का मोबाइल फोन लेकर भाग निकले थे।

डॉक्टर की ओर से गुडम्बा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को सेंट मेरी तिराहे के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, इसपर लुटेरे बाइक घुमाकर उल्टे पांव भागने लगे।

भागने के क्रम में बाइक फिसल गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े। पीछे बैठा युवक चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने नवाब को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किये गये हैं। भागे हुए युवक की पहचान हो चुकी है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शराब की लत पूरी करने के लिए की थी लूट

डीसीपी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि नवाब अपने एक मित्र से मिलने लखनऊ आया हुआ था। यहां दोनों ने 12 नवंबर की शाम मिलकर शराब पी। पैसे खत्म हो गए तो और अधिक शराब खरीदने के लिए ही नशे में धुत होकर दोनों ने डॉ. शब्बीर की क्लीनिक में लूट की थी। मिली जानकारी के अनुसार नवाब के खिलाफ पूर्व से गोरखपुर के गोरखधाम थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : मेघालय में तैनात सैन्यकर्मी के घर में लाखों की चोरी

लूट का पर्दाफाश : जनसेवा केंद्र संचालक को लूटने के बाद किया था बंदरबांट
अमृत विचार, हरदोई। पुलिस ने दिनदहाड़े जनसेवा केन्द्र के संचालक पर हमला कर उसके साथ की गई लाखों की लूट का पर्दाफश किया है। पुलिस की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास लूटी गई नगदी का कुछ हिस्सा और तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

गौरतलब है कि बीते 30 नवम्बर को मझिला थानाक्षेत्र अन्तर्गत हाथीपुर निवासी हरिनाथ का भाई  राहुल अपनी बाइक से शाहाबाद के सिंकदरपुर स्थित जनसेवा केंद्र जा रहा था। नगला गणेश के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला करते हुए नोटों से भरा बैग, लैपटॉप, डिवाइस और चार्जर लूट लिया। जिसके बाद हरिनाथ ने तहरीर देते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

मामले की  गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने सर्विलांस टीम समेत एसओजी और सम्बन्धित पुलिस को हर तरफ तैनात कर छानबीन जारी रखी। इसी कड़ी में पुलिस को बदमाशों को अहम सुराग मिला। पता चला कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने 26 नवंबर को शाहजहांपुर ज़िले के कटरा में एक सर्राफ से लूट की थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेज़ कर दी।

मंगलवार को मुखबिरतंत्र की मदद से पुलिस ने आंझी रोड पर लालपुर ट्यूबवेल के पास कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।  इस दौरान शाहाबाद पुलिस फोर्स के अलावा एसओजी, स्वाट टीम प्रभारी ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही दो बदमाश भागने लगे, जिन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान शाहबाद थानाक्षेत्र के तड़ेर निवासी नरेंद्र और निमित राजपूत के रुप में की गई। पड़ताल के दौरान बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियों का नाम बताया है। हालांकि, पुलिस लुटेरों के साथियों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों के पास से तमंचा, तीन कारतूस, 36,120 रुपये की नगदी और बाइक बरामद की है।

खेत में फेंका गया लैपटॉप हुआ बरामद

बदमाशों ने बताया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने लूटे गए लैपटॉप को खेत में फेंक दिया था। इस पर पुलिस ने उन दोनों बदमाशों की निशानदेही पर खेत में फेंके गए लैपटॉप को भी बरामद कर लिया है। बताया कि  लूटी गई रकम का अपने साथियों के बैठ कर तभी बराबर बंटवारा कर लिया था। बरामद की गई नगदी किसके हिस्से की है,इसका भी पता लगाया जा रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनसेवा केंद्र के संचालक के साथ हुई लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हज़ार रुपये का ईनाम दिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : हजारों वर्षाें से गौरवशाली रहा है सिंध का इतिहास

अमरोहा: कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात पुलिस ने 24 घंटे में कलेक्शन एजेंट से हुई 1.30 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी रकम से 50 हजार नगद, तीन तमंचे, कारतूस, मोबाइल व लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जबकि लूट में शामिल दो बदमाश अभी फरार है। पुलिस ने तीनों लूटेरों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया है।

गुरुवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि बुधवार को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के खंडसाल कलां गांव के पास से फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट प्रशांत कुमार निवासी किरतपुर छोटा बिजनौर से बाइक सवार बदमाशों ने लूट कर ली थी। बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से बैग व मोबाइल लूट लिया था। बैग में 1.30 लाख रुपये रखे थे। सीओ सिटी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की थी।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जाजरू नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार ने पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवार तीन आरोपियों रोहित पुत्र राजेंद्र निवासी गांव फौलादपुर थाना मंडी धनौरा, रोहित पुत्र चंद्रपाल व शिवकुमार उर्फ मिथुन पुत्र कलुआ निवासी गांव पीलाकुंड थाना नौगांवा सादात को गिरफ्तार कर लिया।

जिसमें आरोपियों ने लूट की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने शातिर लुटेरों के कब्जे से लूटी रकम में से 50 हजार की नगदी, तीन तमंचे, कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल व लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शातिर लूटेरों का पुराना भी आपराधिक इतिहास है। लूट की घटना में कलेक्शन एजेंट को रुपये देने वाले समूह के दो लोग भी शामिल हैं। जिन्होंने मुखबिरी कर यह लूट की घटना कराई। तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार है। उनकी तालाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुरादाबाद : सराफ पिता-पुत्र से हुई लूट का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 11 जनवरी को दिनदहाड़े सराफ पिता-पुत्र से हुई लूट का खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस घटना में शामिल एक बदमाश जेल में बंद है और दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला प्रतीक विहार निवासी अक्षय वर्मा की बिशनपुर लोधीपुर में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। वह अपने पिता राजेश वर्मा के साथ 11 जनवरी को बाइक द्वारा दुकान पर जा रहे थे। बिशनपुर रेलवे क्रासिंग के पास दोपहर करीब 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी थी। इसके बाद तमंचे के बल पर पिता-पुत्र से सात किलोग्राम चांदी, कुछ ग्राम सोने के आभूषण तथा छह हजार रुपये समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये का माल लूट लिया था।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के खुलासे को एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया था। पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए बदमाशों के हुलिए आदि का पता लगा लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उनकी तस्कीद कराई गई।

अगवानपुर पुल के पास से मंगलवार को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी अमित कटारिया उर्फ मंगल पुत्र इमरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अमित के कब्जे से सराफ पिता-पुत्र से लूटी गई तीन किलोग्राम चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवर, पांच मोबाइल, तमंचा और बाइक बरामद की। इसके साथ ही चार जनवरी को मझोला थानाक्षेत्र में शाहपुर बाइपास पर हिमांशु वर्मा से लूटे गए सोने के जेवर व चांदी की पाजेब भी बरामद की हैं।

पुलिस पूछताछ में अमित कटारिया ने बताया कि इन दोनों घटनाओं में राजू उर्फ राजेश निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड और राजा निवासी कुलेसरा थाना सूरजपुर जनपद नोएडा भी शामिल थे। राजू उर्फ राजेश कुछ दिन पूर्व अमरोहा जनपद की डिडौली पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है। राजू की पत्नी अनीता को भी लूटे गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी पति की जमानत के लिए इन्हें बेचने के लिए जा रही थी।

एसएसपी ने बताया कि अमित कटारिया की मुलाकात तिहाड़ जेल में राजा से हुई थी। करीब पांच-छह महीने बाद दोनों जेल से छूटे थे। इसके बाद अमित की मुलाकात राजू उर्फ राजेश से हुई। राजेश अपनी पत्नी अनीता के साथ सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव महलकपुर स्थित अपनी ससुराल में रहता है। राजू के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई गई थी। इस मामले में राजा अभी फरार है।

उन्होंने बताया कि राजू के खिलाफ लूट आदि के मुरादाबाद, अमरोहा और उत्तराखंड के काशीपुर थाने में 18 मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइंस थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। अमित कटारिया के खिलाफ भी गौतमबुद्ध नगर और सिविल लाइंस थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। फरार चल रहे राजा की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।