hoisted - Amrit Vichar

Independence Day: मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, कहा- स्वीधनता त्याग और बलिदान मांगती है
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारत के वीरों को शुक्रवार को नमन किया और कहा कि जब सैनिक देश की सीमाओं पर सतर्क रहता है, तब देश उन सुनहरे सपनों को साकार कर पाता है जिन पर आज एक सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है।

आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद उत्तर प्रदेश विधान भवन के बाहर राजधानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, दुनिया ने भारत के 'सामर्थ्य' और 'शक्ति' के सफल क्रियान्वयन को देखा है।"

उन्होंने कहा, "इस अवसर पर, मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करता हूँ, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दुश्मन को धूल चटाई और भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखा।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "जब हमारा सैनिक देश की सीमाओं पर सजग रहता है, अपना शत-प्रतिशत योगदान देता है, तब हम चैन की नींद सो पाते हैं और देश उन सुनहरे सपनों को साकार कर पाता है जिन पर आज एक सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है।"

इस अवसर पर आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि देश ने अपनी आज़ादी के 78 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी अनंत बलिदानों का परिणाम है और यह हमसे बलिदान मांगती है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश को सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और अन्य स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और संकल्प का अवसर है।

आदित्यनाथ ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 'विकसित भारत' के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है। भारत के संविधान ने अपने अमृत काल में प्रवेश किया है। हमारे संविधान ने सम और विषम परिस्थितियों में पूरे देश को एकता के सूत्र में बांध करके देश के अंदर सामाजिक न्याय, बंधुता और समता के संकल्पों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और स्वदेशी हथियारों जैसे मिसाइलों और ड्रोनों, की ताकत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने, उनकी ब्रांडिंग करने, उन्हें मार्केट से लिंक करने, उनको नई डिजाइन और नई तकनीक व पैकेजिंग के साथ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश और दुनिया के मार्केट तक पहुंचाने के लिए जो कार्यक्रम चला वह प्रधानमंत्री के ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ के अभियान को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनाना देश के स्वाधीनता दिवस का एक संकल्प बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में पुलिस और अन्य संगठनों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पबद्ध होकर विकसित भारत के सपने को साकार करना होगा।

बहराइच में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, डीएम ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। डीएम ने  76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अयोजित परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए जिले के विकास कार्यों के बारे में बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश के वर्दीधारी सर्दी और बारिश में सरहद पर तैनात रहते हैं। जिससे विकास कार्य होते हैं। साथ ही हम सभी चैन से रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और स्वाधीनता दिलाने वाले लोगों को हमेशा याद रखें। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने गणतंत्र दिवस पर संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने झंडारोहण किया।

मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री ने झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। इस दौरान डॉक्टर अरविंद शुक्ला, प्रोफेसर उपेन्द्र कुमार, प्रोफेसर अनूप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर जिले के एसएसबी मुख्यालय समेत सभी तहसीलों पर एसडीएम ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ प्रदुम्न सिंह, हीरालाल कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहे। उधर बालिका विहान विद्यालय में मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी ने झंडारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्डन प्रिया प्रसाद ने गणतंत्र दिवस के बारे में छात्राओं को बताया।

यह भी पढ़ें:- epublic Day: कर्तव्य पथ पर द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने गवाह, पीएम मोदी भी मौजूद, शुरू हुई परेड

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बोले 2025 तक उत्तराखंड होगा देश का अग्रणी राज्य
देहरादून, अमृत विचार।  गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे.एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

किच्छा: पुलभट्टा में फहरा दिया Britain का झंडा, खुफिया एजेंसियों ने शुरू की पड़ताल
किच्छा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में ब्रिटेन का झंडा फहराए जाने के मामले में खुफिया एजेंसियों ने आरोपी के विदेशी लिंक एवं बैंक लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। जांच में कोई भी संदिग्ध मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे किनारे ग्राम बरी में विदेशी झंडा लगाने का मामला प्रकाश में आया था। ग्राम निवासी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह द्वारा अपने घर पर ब्रिटेन का झंडा लगाए जाने के बाद तमाम लोगों ने इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताते हुए विरोध जताया था।

मामले की सूचना पर बरा चौकी चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर झंडे की वीडियोग्राफी करवाने के बाद झंडे को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने  भवन स्वामी आरोपी परमजीत सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 153 ए, 268 एवं 504 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद नियमानुसार नोटिस देकर रिहा कर दिया था।

मामला संज्ञान में आने के बाद खुफिया विभाग की टीम पुलभट्टा थाने पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की। थाना पुलिस से जानकारी के बाद खुफिया विभाग की टीम ने ग्राम बरी में आरोपी परमजीत सिंह के गांव में पहुंचकर जानकारी हासिल जुटाई।

बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग द्वारा झंडा फहराने के आरोपी परमजीत सिंह के विदेशी लिंक से लेकर फंड ट्रांसफर की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस बात की भी जांच की जा रही है कि ब्रिटेन का झंडा फहराए जाने के पीछे कोई विदेशी साजिश तो नहीं ? सूत्रों की माने तो जांच के दौरान विदेशी कनेक्शन तथा लेनदेन का मामला सामने आने के बाद परमजीत सिंह पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है।

मोहन भागवत ने आरएसएस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, कहा- आज का दिन गर्व और संकल्प का है
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को यहां संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत पर बल दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस के स्वयंसेवकों की सभा को संबोधित करते हुए डॉ भागवत ने कहा कि आज का दिन गर्व और संकल्प का दिन है। कई लोगों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। यह आजादी किसी की दया पर नहीं मिली और इसलिए भारत को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है।

उन्होंने जोर दिया कि जो लोग स्वतंत्र होना चाहते हैं उन्हें हर चीज में आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देंगे, बल्कि इस बारे में सोचें कि वे देश की भलाई के लिए क्या दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “ तिरंगा बलिदान का प्रतीक है और हमारे प्रयास दुनिया और सभी के लिए समृद्धि के हित में हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को समाज के लिए काम करना चाहिए और अन्य देशों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए।” आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि उनके संगठन ने लोगों में देशभक्ति के बारे में जागरुकता पैदा करने की दिशा में काम किया है और इस लक्ष्य इसे हमारे दैनिक जीवन में आत्मसात करना है।

ये भी पढ़ें – मनोज सिंहा ने कहा- जम्मू कश्मीर में हड़ताल, पथराव, विरोध अब अतीत की बातें

अयोध्या : 2 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य, भाजपा ने तैयार की योजना
अयोध्या, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में तैयार की गयी। पूरे जनपद में करीब दो लाख घरों में तिरंगा ध्वज फहराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बूथ स्तर पर सभी लोगों को अपने घरों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। कई लोग अपनी प्रेरणा से भी घरों में तिरंगा फहरायेंगे। हमें इस अभियान में सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वालें शहीदों को श्रद्धांजलि दें। इस अभियान में आपसी भेदभाव भुलाकर सभी को एक मंच पर आकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रस्तुत करनी चाहिए।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव प्रत्येक व्यक्ति के भीतर होना चाहिए। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए स्वर्णिम अवसर है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। शहीदों के संघर्षों के परिणाम स्वरुप हमें यह अवसर प्राप्त हुआ है। हर व्यक्ति को अपने घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सदा समर्पित रहने का भाव प्रस्तुत करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमारी एकजुटता देश विरोधी ताकतों के लिए व्यापक संदेश होगी। हर भारतीय की जिम्मेदारी है वह स्वयं इस अभियान में शामिल हों व दूसरों को इसके लिए प्रेरित भी करें।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: अनुपस्थित पांच जिलास्तरीय अफसरों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

शाहजहांपुर: भाजपा का परचम फहराया, छहों प्रत्याशी जीते
शाहजहांपुर,अमृत विचार । विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने सभी छह सीटों पर परचम फहराया है। जलालाबाद की पहली बार भाजपा के खाते में आई है। 2017 में इस सीट पर सपा का कब्जा हो गया था। इस बार जलालाबाद सीट को जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा ने झटक लिया है। वहीं सदर सीट से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इतिहास रचते हुए नवीं बार कब्जा जमाया है।

कटरा विधानसभा में कांटे की टक्कर हुई, जिसके कारण दो पर रिकाउंटिंग कराई गई और देर शाम परिणाम घोषित किया जा सका।

नगर सीट से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 9, 313 वोटों से हरा दिया। सुरेश खन्ना को 1,09,942 वोट हासिल हुए, जबकि तनवीर खां को 1,00,629 मत मिले।

जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा को 99,609 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 95,037 वोट मिले। इस तरह हरिप्रकाश ने नीरज मौर्या को 4, 572 वोटों से हराया। तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा को 1,02,307 मत, जबकि सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा को 89,030 वोट मिले। सलोना ने रोशनलाल वर्मा को 13, 277 वोटों से शिकस्त दी।

पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम को 1,29,785 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी उपेंद्रपाल को 78,207 वोट मिले। पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने सपा प्रत्याशी को 51,578 वोटों से हराया है। ददरौल में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 1,00,957 वोट, जबकि सपा के राजेश वर्मा को 91,256 वोट मिले।

भाजपा प्रत्याशी ने सपा के राजेश को 9701 वोटों से मात दी। कटरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस को 77,800 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी राजेश यादव को 77,443 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने सिर्फ 357 वोटों से सपा प्रत्याशी को शिकस्त दी।

विधानसभा – नगर

भाजपा- सुरेश कुमार खन्ना- 1,09,942

सपा- तनवीर खां- 1,00,629

अंतर- 9313

विधानसभा- जलालाबाद

भाजपा- हरिप्रकाश वर्मा- 99,609

सपा- नीरज मौर्या – 95037

अंतर- 4,575

विधानसभा- तिलहर

भाजपा- सलोना कुशवाहा- 1,02,307

सपा- रोशनलाल वर्मा – 89,030

अंतर- 13,277

विधानसभा- पुवायां

भाजपा- चेतराम- 1,29,785

सपा- उपेंद्र पाल सिंह- 78,207

अंतर- 51,578

विधानसभा- ददरौल

भाजपा- मानवेंद्र सिंह- 1,00,957

सपा- राजेश वर्मा- 91,256

अंतर- 9,701

विधानसभा- कटरा

भाजपा- वीर विक्रम सिंह प्रिंस – 77,800

सपा – राजेश यादव – 77,443

अंतर- 357

ये भी  पढ़ें-

बरेली: झूठ की बुनियाद पर की शादी, घर में शौचालय तक नहीं