Bus fire - Amrit Vichar

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
मथुराः मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस में आग लग गई। हालांकि, सभी यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 64 के पास अचानक आग लग गई। बस में करीब 48 यात्री सवार थे। अ

ग्निशमन अधिकारी किशन लाल ने बताया, "बस के चालक ने इंजन से धुआं निकलते देखा। बस रोककर जांच की तो इंजन में आग लग चुकी थी। उसने तुरंत यात्रियों को सतर्क किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की।" उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। लाल ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Kannauj : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
कन्नौजः उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आगे बैठे यात्री गेट से उतरकर दूर भाग गए। भीड़ देखकर पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस में 130 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट कूदने से लगी हैं। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।बस हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

सीओ ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट का अनुमान है। बस को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब बचाव दल पहुंचा तो बस जल रही थी। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस किस ट्रैवल एजेंसी की थी। कुमार ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 130 यात्री सवार थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियों के मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

दर्दनाक हादसा: कर्नाटक में ट्रक के बस से टकराने से नौ लोगों की मौत
चित्रदुर्ग, एजेंसी। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक के लग्जरी स्लीपर बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी लक्जरी स्लीपर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने बताया कि गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे और ट्रक से टकराने के बाद बस आग की लपटों में घिर गई जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, इनमें से अधिकतर लोग वाहन के अंदर ही जिंदा जल गए। गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि एक ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया, जिसके बाद बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में बस चालक और खलासी बच गए, लेकिन ट्रक चालक की मौत हो गई।

गौड़ा ने कहा, हमारी प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि जिस वाहन ने बस को टक्कर मारी वह डीजल टैंकर हो सकता है। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा, हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आठ यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हुई है। 12 घायलों में से नौ को सिरा और तीन को तुमकुरु ले जाया गया है। गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजीपी ने यह भी बताया कि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं। दसराहल्ली से दांदेली जा रही एक अन्य बस भी इस बस के पीछे थी, लेकिन यह दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। इस बस में 45 स्कूली बच्चे सवार थे। गौड़ा ने कहा, स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के चालक ने पीछे से दुर्घटना प्रभावित बस को टक्कर मार दी, फिर दूसरी ओर मुड़कर सड़क से उतर गई। राहत की बात यह रही कि इस बस में सवार कोई भी हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बच्चों को दूसरी बस से आगे भेज दिया गया है और स्कूल बस का चालक इस हादसे का मुख्य प्रत्यक्षदर्शी है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि हादसे की शिकार हुई बस के अधिकतर यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें उनके फोन नंबर मिल गए हैं और हम उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ‘डीएनए’ जांच से कराई जाएगी।

Lucknow News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
लखनऊ: रविवार सुबह-सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। दिल्ली से गोंडा जा रही यात्रियों से खचाखच भरी बस अचानक आग का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और परिचालक की त्वरित सूझबूझ से सभी 39 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ, पर बस (BR28P6333) पूरी तरह खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

घटना काकोरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:45 बजे की है, जो टोल प्लाजा से महज 500 मीटर पहले हुई। स्थानीय इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार, चालक ने पीछे के पहिए से धुआं उठता देख तुरंत बस को साइड में रोका और सभी को सुरक्षित उतार लिया। यात्रियों, चालक और परिचालक ने मिलकर सामान भी बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मोबीन अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित जगह पहुंचाया। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस जलकर राख बन चुकी थी।

टोल प्लाजा चौकी प्रभारी मोबीन अली ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को खरोंच तक नहीं आई। दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें गोंडा के लिए रवाना कर दिया गया। इस हादसे से कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने शीघ्र ही इसे सामान्य कर दिया।

Andhra Pradesh bus fire: कुरनूल में दिल दहला देने वाला हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई है। हैदराबाद से बेंगलुरु की ओर जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस में अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चिन्नातेकुर उपनगर के निकट घटी। इस अग्निकांड में अब तक 12 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण के अनुसार, दुर्घटना से 19 यात्री, दो बच्चे और दोनों ड्राइवर सुरक्षित बच निकले।

पुलिस जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बस का मुख्य द्वार बंद हो गया, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल पाए और बस कुछ ही पलों में राख में बदल गई। बचाव प्राप्त अधिकांश लोगों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच थी। मृतकों में मोटरसाइकिल चालक भी शामिल हैं।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1981539972030292032

राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री का शोक संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुरनूल में बस अग्निकांड से हुई क्षति अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों को मेरी संवेदना और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “चिन्ना टेकुर के पास हुई इस भयानक घटना से गहरा आघात लगा है। प्रभावित परिवारों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। अधिकारी तत्काल राहत पहुंचाएं।”

टीडीपी नेता व मंत्री नारा लोकेश ने भी दुख जताते हुए कहा, “यह हादसा दिल तोड़ने वाला है। मृतकों के परिजनों को सांत्वना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना।”

बस में कुल 39 यात्री थे

स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। कई यात्री आग की चपेट में आए। बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें 12 की मौत हुई, जबकि कुछ अन्य घायल हैं।

बाइक से टक्कर के बाद भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, बस कुरनूल के बाहरी क्षेत्र उलिंडाकोंडा के पास थी जब पीछे से आ रही मोटरसाइकिल से टकराव हुआ। बाइक ईंधन टैंक से जा टकराई, जिससे तुरंत आग की लपटें उठीं और पूरी बस जल गई।

सोते यात्रियों में मची अफरा-तफरी, घायलों का अस्पताल में इलाज

नींद में सो रहे यात्रियों में चीखें गूंज उठीं। कई लोग आग में फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। सभी घायलों को कुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस पूरी तरह खाक हो चुकी है। अधिकांश यात्री हैदराबाद के निवासी थे। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर मौके से भाग निकले।

UP: डबल डेकर बस बनी आग का गोला...बाल-बाल बचे 100 यात्री, मची चीख पुकार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दिल्ली से सीतापुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस बुधवार की सुबह अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस दिल्ली से सीतापुर की ओर जा रही थी। उसमें करीब 100 यात्री सवार थे। सुबह करीब पांच बजे बस मैगलगंज कस्बे के मुख्य बाजार के पास रुकी थी। चालक और परिचालक ने सवारियों को जलपान के लिए उतरवाया था। इसी बीच बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक चालक और राहगीर कुछ समझ पाते, बस के निचले हिस्से में आग फैल गई और देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।

आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कस्बे के व्यापारियों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए सवारियों को सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया और पास की दुकानों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था और यात्रियों का सामान, बैग, मोबाइल, नकदी सहित अन्य वस्तुएं खाक हो गईं। बस चालक ने बताया कि बस का इंजन ओवरहीट हो रहा था, संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना के बाद यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजा गया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अगर आग बस के चलने के दौरान लगती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। कस्बेवासियों की तत्परता और सूझबूझ से सभी सवारियों की जान बच गई।

यूपी: बुलंदशहर में NH-34 पर चलती बस में लगी भीषण आग, 70-80 यात्री थे सवार
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक चलती बस में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना के समय बस में करीब 70 से 80 यात्री सवार थे।

बस कहाँ जा रही थी?

यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के पास NH-34 पर हुई। यह बस दादरी से हरदोई की ओर जा रही थी। यात्रियों का कहना था कि बस की स्थिति पहले से ही जर्जर थी। रास्ते में कई बार ओवरहीटिंग की समस्या के कारण बस को रोका गया, लेकिन ड्राइवर ने इसे ठीक कराने के बजाय चलाना जारी रखा। इंजन के अत्यधिक गर्म होने के कारण ही बस में आग भड़क उठी।

यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए चलती बस से छलांग लगा दी। यह बस बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के हाईवे पर दौड़ रही थी, जिससे आरटीओ विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

एक यात्री ने बयाँ की आपबीती

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि उसने शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उसने ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बस में तेल की कमी थी, फिर भी ड्राइवर ने गाड़ी को चलाना जारी रखा। बस के गर्म होने पर उसे रास्ते में रोका गया, लेकिन ठीक करने की बजाय ड्राइवर ने फिर से गाड़ी चला दी।

एक अन्य यात्री, सुमित कुमार, जो दादरी से फर्रुखाबाद जा रहे थे, ने बताया कि आग लगने पर भगदड़ मच गई। लोग शीशे तोड़कर बाहर कूदे। बच्चों को पहले सुरक्षित निकाला गया, फिर बाकी यात्री बाहर आए। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और बच्चे दब गए। सुमित ने बताया कि उनका बैग और पैसे बस में ही रह गए, जो आग में जलकर राख हो गए। उन्होंने ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि बस से असामान्य आवाजें आ रही थीं, जिसे ड्राइवर ने नजरअंदाज किया। आग लगने के बाद भी ड्राइवर ने बस को नहीं रोका और उसे चलाता रहा। सुमित के अनुसार, बस में 70 से 80 यात्री थे, जिनमें से कुछ का सामान जल गया, जबकि कुछ का सामान बाहर निकाल लिया गया।

अयोध्याः कांवड़ियों को लेकर आई बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में आज सुबह बैकुंड धाम पार्किंग में खड़ी कांवड़ यात्रियों की बस मे आग लग गई। जिससे थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। यह बस गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज विधान सभा क्षेत्र से कांवड़ यात्रियों को रामनगरी अयोध्या आई थी। पार्किंग स्थल पर बस खड़ी होने के बाद सभी शिवभक्त दर्शन पूजन के लिए निकल गए जिसके कारण कोई बड़ी घटना घटने से बच गई। आग लगने के समय केवल चालक बस में मौजूद था।

घटना का कारण बस की बैटरी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उस बस को चालक हरिप्रसाद यादव पुत्र शिव मूरत निवासी रामकोट रेवती थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती चला रहा था कि अचानक आग लग गई, आग लगते ही चालक बस कूद गया और सहायता मांगी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया सूचना मिलते ही वह पार्किंग स्थल पहुंचे, बस जो की बालूघाट बांध पर खड़ी हुई थी। बस में ग्राम मछलीगांव थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के कावड़िया आए हुए थे। उन्होंने बताया कि बस खाली थी इस कारण सब कुछ ठीक रहा।

यह भी पढ़ेः छांगुर पर ईडी कसेगी शिकंजा, 60 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग

Aligarh News: चलती बस बनी आग का गोला, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
अलीगढ़, अमृत विचारः अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र में  मंगलवार को देर रात मथुरा बाईपास हाईवे पर प्राइवेट बस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बिल्हौर से पानीपत (हरियाणा) जा रही इस बस में सवार 60 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस और यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मथुरा बाईपास हाईवे पर चल रही एक प्राइवेट बस के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने इंजन से धुआं उठने के बावजूद बस को रोकने के बजाय चलाते रहने का फैसला किया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी 60 यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन चालक और परिचालक मौके से भाग निकले।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही सासनी गेट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। यात्रियों का सारा सामान, जिसमें उनके निजी सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे, जलकर राख हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और भागे हुए चालक व परिचालक की तलाश में जुट गई है।

इंजन में खराबी से लगी आग

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इंजन की तकनीकी खराबी को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। चालक द्वारा शुरुआती चेतावनी संकेतों को अनदेखा करने से आग ने भीषण रूप ले लिया। यह घटना प्राइवेट बसों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सभी यात्रियों के सुरक्षित बच निकलने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, सामान जलने से यात्री सदमे में हैं। प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए। यात्रियों ने चालक की लापरवाही पर गुस्सा जताया और मामले की गहन जांच की मांग की।

यह भी पढ़ेः पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए रवाना हुआ संसदीय प्रतिनिधिमंडल, इन देशों से करेगा शुरुआत

फतेहपुर में शार्ट सर्किट में बस में लगी भीषण आग: चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान...कोहरा होने के कारण सवारियां मौजूद नहीं थी
फतेहपुर, अमृत विचार। खागा तहसील क्षेत्र के कोट से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से पूरी बस जलकर खाक हो गई। इलाकाई लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक खखरेरू थानाक्षेत्र के कोट से कानपुर की ओर जाने वाली बस शनिवार की सुबह कोट बस स्टॉप से निकली थी। सुबह घना कोहरा होने के कारण रोडवेज बस पर सवारियां नहीं थी। कुछ दूर आगे जाकर रोशनपुर गांव के पास रोडवेज बस अचानक बंद हो गई। बस बंद होने के बाद उसरैना गांव निवासी चालक पहाड़ीलाल ने कई बार बस को स्टार्ट करने की कोशिश की। कई बार प्रयास के बाद बस स्टार्ट नहीं हुई, इस दौरान बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

आग लगने की वजह से बस आग का गोला बनकर धू धूकर जलने लगी। बस में आग लगता देख चालक व खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद चालक ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बस पर लगी आग को काबू में किया। लेकिन तब तक बस पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि घना कोहरा होने के कारण बस पर सवारियां मौजूद नहीं थी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

ये भी पढ़ें- तालाबंदी अवैध, कानपुर में एटक आज सौंपेगी श्रमायुक्त को ज्ञापन: 90 दिन पहले सरकार को सूचित नहीं किया

Mathura News: महाकुंभ में तेलंगाना के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में लगी आग, एक की मौत...खिड़की तोड़कर भागे यात्री
मथुरा: तेलंगाना से प्रयागराज महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस में मंगलवार को आग लग जाने से एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। वृन्दावन के पर्यटक सुविधा केंद्र (टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंर-टीएफसी) परिसर में खड़ी बस में आग लगने की घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह बस तेलंगाना के निर्मल जिले के तीर्थयात्रियों को लेकर एक जनवरी को दक्षिणी राज्य से निकली थी और धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए आज शाम करीब पांच बजे वृन्दावन के टीएफसी पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि वृन्दावन पहुंचने के बाद अधिकांश यात्री मंदिरों के दर्शन करने के लिए चले गए थे, लेकिन निर्मल जिले के ध्रुपति (60) तबीयत खराब होने के कारण बस में ही पिछली सीट पर लेटकर आराम कर रहे थे। सिंह ने बताया कि वह बीड़ी पी रहे थे और अंदेशा है कि उन्हीं की बीड़ी से निकली चिंगारी से बस में आग लगी, जिसमें बुरी तरह झुलसने से उनकी मृत्यु हो गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि उसके अलावा अन्य सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन उनका सभी सामान बस में लगी आग में जल गया। सिंह ने बताया कि बस में कुल 51 यात्री थे, जिनमें से 50 यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों के रहने व खाने आदि का भी इंतजाम कराया जा रहा है और यदि वे लोग वापस जाना चाहेंगे, तो उनके लिए व्यवस्था की जाएगी।

इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि ये सभी लोग महाकुम्भ के दौरान स्नान के लिए आज रात प्रयागराज जाने वाले थे, लेकिन कुछ यात्री वृन्दावन के मंदिरों के दर्शन के लिए चले गए। उनके मुताबिक, आग लगने के बीच बस के तीर्थयात्रियों में से एक ने बताया कि बीमार बुजुर्ग ध्रुपति तो बस में ही रह गए हैं, लेकिन तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही 60 वर्षीय ध्रुपति की मृत्यु हो गई। कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बदनामी से बचना है तो 50 लाख रुपये दो... BJP विधायक को फोन कर महिला ने बनाई 'अश्लील' वीडियो, मांगी रंगदारी

Etawah: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग...एक यात्री की झुलसने से मौत
इटावा, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस मे डिवाइडर से टकराने से भीषण आग लग गई। आग लगने से बस में सवार अफरा-तफरी मच गई। वहीं, बस में सवार एक यात्री की झुलसने से मौत हो गई। जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,ओर पुलिस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

इटावा जिले के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 118 पर बीती रात करीब 1:30 बजे लखनऊ से 42 सवारियां भरकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर अचानक से आग लग गई। आग की लपटे देखकर चालक ने बस को एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ा करने का प्रयास किया।

आग देख बस में चीख-पुकार मच गई। सवारियों ने कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने सभी को अस्पताल भिजवाया। वही हादसे में गोरखपुर निवासी 40 वर्षीय नासिर खान की जान चली गई। जिसके शव को उत्तर प्रदेशआयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बने शव ग्रह में रखवाया।

घायल सूची

1 बस चालक अंशु कुमार 25 पुत्र अरुण कुमार निवासी पनकी  जिला कानपुर नगर दाया पैर फैक्चर हो गया और सिर में भी चोट आई

2 परिचालक अनिल कुमार 22 पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला चित  थाना भरथना जिला इटावा।

3 आदित्य सिंह26 पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी राम गोपालपुर थाना करोधी कला जिला सुल्तानपुर

4 वायदुल हक 24 पुत्र मोहम्मद इलयाज निवासी राजीपुरम जिला लखनऊ

5 असद 23 निवासी अलीगंज थाना लखनऊ

ये भी पढ़ें-Kanpur Murder: गाली देने पर सिर पर पत्थर पटककर हत्या... इलाके में फैली सनसनी