मामले की जांच - Amrit Vichar

तूफान के वेग से तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : देर रात आया तूफान एक युवक की मौत का कारण बन गया। जिस वक्त तूफान आया, युवक तीन मंजिला मकान की छत पर था। माना जा रहा है कि युवक तूफान का जोर बर्दाश्त नहीं कर पाया और तीन मंजिला मकान नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह अलग बात है कि इस घटना को अपनी आंखों से किसी ने नहीं देखा। इसीलिए कोतवाली पुलिस मामले की हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से काफलीगैर बागेश्वर निवासी मनोज आर्या (30 वर्ष) पुत्र गिरीश आर्या, हल्द्वानी स्थित कुमाऊं रेडियोज में वाहन चालक था और रामपुर रोड हरिपुर मोतिया स्थित रेडियोज के गोदाम में रहता और उसकी देखरेख करता था। वह गोदाम के भीतर बने तीन मंजिला मकान में अकेला ही रहता था। माना जा रहा है कि रात खाना खाने के बाद मनोज मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। यहां छत पर रेलिंग नहीं थी और तभी अचानक तूफान आ गया। तूफान के वेग से वह संभल नहीं सका और सीधा गोदाम के फर्श पर औंधे मुंह जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मनोज का बड़ा भाई भी पास में ही रहता है। उसके मुताबिक मनोज को उन्होंने सुबह फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद भी जब वह गोदाम से बाहर नहीं निकला तो वह खुद गोदाम पहुंचा। मुख्य द्वार पर ताला था तो उसने दीवार पर चढ़ कर देखा तो पाया कि फर्श पर मनोज लहूलुहान पड़ा था। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में तो यह हादसा लग रहा है, लेकिन घटना का कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं है। हत्या का संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

रुद्रपुर: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मामले की जांच शुरू
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कमरे में लटकी मिली विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्य रात्रि थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड-नौ विवेक नगर की रहने वाली एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही दरोगा विकास रावत महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पाया कि विवाहिता ने चुन्नी का फंदा बनाकर छत के लोहे के पाइप से लटककर अपनी जान दी है। खुदकुशी करने वाली विवाहिता का नाम शारदा कुमारी निवासी कुतुबपुर सीज थाना मनिहारी कटिहार बिहार बताया गया।

इस दौरान पूछताछ में मृतक के पति सोने लाल ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह कटिहार बिहार से पत्नी व चार बच्चों के साथ विवेक नगर किराए के मकान में रहने लगा था। मंगलवार की रात 11 बजे जब वह ड्यूटी से वापस आया तो पूरा परिवार सोया हुआ था। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक उसकी पत्नी नहीं उठी उसने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

रुद्रपुर: नाबालिग अपहरण प्रयास का हुआ पर्दाफाश, फेरी वाला दबोचा

दक्षिण अफ्रीका में ‘नाइटक्लब’ में 21 स्टूडेंट्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस तटीय शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के हुई कम से कम 21 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई। ये किशोर स्कूल की परीक्षा खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे।

स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली डिस्पैच’ की खबर के अनुसार, शव मेज तथा कुर्सियों के पास मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियांदा मनाना ने कहा, ‘‘अभी हम मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हम मौत के उचित कारण का पता लगाने के लिए जल्द से जल्द शवों का पोस्टमार्टम कराएंगे।’’ पुलिस मंत्री भेकी सेले ने बताया कि इन किशोरों की उम्र 13 से 17 साल के बीच थी, जिससे यह सवाल उठता है कि कम उम्र होने के बावजूद इन्हें शराब क्यों परोसी गई। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एक बयान के अनुसार, ‘‘ राष्ट्रपति इन युवकों के इस तरह वहां एकत्रित होने को लेकर चिंतित हैं, जहां 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के आने पर रोक होनी चाहिए।’’ इस घटना में जान गंवाने वालों की संख्या पहले 20 बताई गई थी, जो अब बढ़कर 21 हो गई है। क्लब के मालिक सियाखंगेला नदेवु ने स्थानीय प्रसारक ‘ईएनसीए’ को बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटनास्थल पर बुलाया गया था। नदेवु ने कहा, ‘‘मुझे अब भी नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन जब मुझे सुबह बुलाया गया तो बताया गया कि कुछ लोग जबरन वहां घुसने की कोशिश कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, मौत के कारण के बारे में जानने के लिए हम पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War : युद्ध में अब तक 339 यूक्रेनी बच्चों की मौत, 611 घायल

मुरादाबाद : अस्पताल कर्मी के खाते से उड़ाई रकम, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी निजी अस्पताल कर्मी के खाते से साइबर ठगों ने 12 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

थाना सिविल लाइंस के हरथला सोनकपुर निवासी हंसनाथ पाल निजी अस्पताल में काम करता है।

हंसनाथ ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका बचत खाता कैनरा बैंक की विकास भवन शाखा में है। हंसनाथ के अनुसार 20 फरवरी को उसके खाते से अचानक 11 हजार 909 रुपये कट गए। जबकि हंसनाथ ने कोई लेनदेन नहीं किया था।

पीड़ित ने इस संबंध में बैंक में भी शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी बबलू कुमार ने साइबर सेल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।