Bihar Day - Amrit Vichar

नीतीश का युवाओं को बड़ा तोहफा... एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लिया संकल्प
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर प्रदान करने का महत्वाकांक्षी संकल्प जताया।

विकास और रोजगार का नया लक्ष्य

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है और यह प्रगति समावेशी होगी। उन्होंने पहले 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस लक्ष्य की समयसीमा स्पष्ट नहीं की। गौरतलब है कि 15 जुलाई को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को अगले पांच वर्षों के लिए मंजूरी दी गई थी।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों को विशेष पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही, पारदर्शी प्रक्रियाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के जरिए निवेशकों का भरोसा जीता जाएगा। इसके लिए विवाद-मुक्त औद्योगिक भूखंड और जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

मेडिकल कॉलेज और अन्य पहल

नीतीश कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी प्रगति की बात कही। उन्होंने किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अलवर और शेखपुरा में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने रेल मंत्रालय से त्योहारी सीजन में बिहार के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध करने की बात कही।

केंद्र सरकार का सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के तेजी से विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिहार विकास के नए आयाम छूएगा।

यह भी पढ़ेंः Central Railway Recruitment 2025: सेंट्रल रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 2418 पदों पर जानें कैसे करें अप्लाई

bihar diwas 2025 : बिहार का ऐसा राजा, जिसे दहेज में मिले पडोसी देश
अमृत विचार। शादियों में दहेज़ की प्रथा सालों पुरानी है। माता-पिता अपनी बेटी की शादी में दहेज में बहुत कुछ देते है लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि किसी को दहेज में पाकिस्तान और अफगानिस्तान दें दिया तो क्या आप यकींन करेंगे, नहीं न। हम बात कर रहे है भारत के बिहार के एक ऐसे राजा की जिनको शादी के बाद दहेज में पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिला था। वैसे तो भारत के राजाओं की शौर्य गाथा काफी सालों पुरानी है। लेकिन इस तरह की कहानी पहली बार है।

ये कहानी है 326 ईसा पूर्व जब भारत पर सिकंदर ने आक्रमण किया था, लेकिन व्यास नदी को पार ही नहीं कर पाया था। उस समय मगध के राजा चन्द्रगुप्त मौर्य थे जिनके प्रधानमंत्री चाणक्य थे जिनके कारण ही तब सिकंदर को वापस लौटना पड़ा था। जबकि सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस निकेटर था जिसने व्यास नदी पार कर ली थी।

चंद्र गुप्ता मौर्य की सेना में हाथियों की बहुत बड़ी एक फौज थी जिसका सिकंदर को अंदाजा नहीं था। लेकिन सिकंदर के सेनापति को इस बात का पता चलते ही हाथियों से लड़ने के लिए चला आया। चाणक्य चाहते थे कि हाथियों की सेना के सामने सिकंदर के सेनापति अपने घोड़ो की सेना को उतार दें। राजा चद्रगुप्त मौर्य ने बारिश का इंतज़ार किया ताकि पानी भर जाए जिससे वह युद्ध शुरू कर सकें।

इत्तिहासकार मानते है कि युद्ध हार जाने के बाद सेनापति सेल्यूकस ने चंद्र गुप्त मौर्य से अपनी बेटी हेलन की शादी करा दीं और प्रथा के अनुसार दहेज में उन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य को कंधार (अराकोसिया), मकरान /बलूचिस्तान (जेडरोसिया), काबुल (पैरोपेनिस्डाई) के इलाके दें दिए। इस तरह से पूरा अब का पाकिस्तान और अफगानिस्तान चंद्र गुप्त मौर्य को दें दिया गया।

आज ही के दिन यानी 25 मार्च को बिहार 1912 में बंगाल प्रसिडेंसी से अलग होकर एक अलग राज्य बना था। बिहार राज्य को बुद्ध की धरती कहा जाता है, जिसे आज 113 साल हो गए है।

ये भी पढ़े : World Water Day 2025: वर्ल्ड वाटर डे क्यों जरुरी, क्या खत्म हो रहा धरती का पानी

खरगे ने कहा- बिहार में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है। बिहार में इस साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।"

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। अब वह समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है।" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-परिसीमन से लोकसभा और राज्यसभा में किसी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए: जगन रेड्डी ने की अपील

Bihar Day : आमिर खान ने लिट्टी चोखा को दिलाई देशभर में पहचान! जानिए...
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लिट्टी चोखा के बड़े फैन हैं। लिट्टी चोखा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बिहार की ये खास डिश अपने जबरदस्त स्वाद और देसी अंदाज के लिए पूरे देश में मशहूर है। लिट्टी असल में गेहूं के आटे से बनी होती है, जिसमें सत्तू, सरसों का तेल और मसाले भरे जाते हैं। इसे कोयले या उपलों की धीमी आंच पर सेंका जाता है, जिससे इसका स्मोकी फ्लेवर और भी निखर जाता है। अब बात करें चोखे की तो ये उबले आलू, भुने बैंगन और टमाटर को मसालों के साथ मैश करके बनाया जाता है।

लिट्टी को जब चोखे के साथ खाया जाता है तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है! बिहार की गलियों से लेकर बड़े होटलों तक, लिट्टी चोखा का जलवा हर जगह कायम है। आज बिहार दिवस के मौके पर यदि लिट्टी चोखा का मजा न लिया जाए, तो कुछ अधूरा सा लगता है! ये डिश न सिर्फ आम लोगों बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर है। खुद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इसके बड़े फैन हैं। कहा जाता है कि उन्होंने इस आइकॉनिक डिश को मशहूर करने में अहम भूमिका निभाई है। आमिर खान की लिट्टी चोखा के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। पटना दौरे के दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर जाकर बिहार की इस मशहूर डिश का लुत्फ उठाया था।

अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्होंने कहा था, "इसका स्वाद अनोखा होता है, मुझे लिट्टी चोखा खाना बहुत पसंद है।" दुकान मालिक के मुताबिक, आमिर खान 2012 में भी यहां आए थे, और उनके आने के बाद दुकान की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। उन्होंने बताया, "लोग यहां खासतौर पर यह पूछने आते हैं कि आमिर खान ने कौन-सी लिट्टी खाई थी।" आमिर खान के लिट्टी चोखा खाने के बाद इस डिश की पॉपुलैरिटी बिहार से बाहर भी तेजी से बढ़ने लगी।

कई दुकानदारों ने उनकी तस्वीरें अपने स्टॉल पर लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया। आमिर की वजह से यह एक ट्रेंड बन गया, जिसके बाद विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता ने भी लिट्टी चोखा ट्राई किया। आमिर की पसंद ने न सिर्फ इस डिश को चर्चाओं में ला दिया, बल्कि कई लोगों को बिहार आकर इसे चखने के लिए भी प्रेरित किया। उनके प्रभाव ने इस डिश को और पॉपुलर कर दिया, जिससे यह फूड लवर्स के लिए एक 'मस्ट ट्राई' डिश बन गई।

ये भी पढे़ं : दूसरी शादी के बाद बहुत खुश हैं मुनव्वर फारूकी, बोले-अब घर पूरा लगता है

Bihar Foundation Day: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘बिहार दिवस’ की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति का केंद्र रहे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बिहार को वीर और महान हस्तियों की पवित्र भूमि बताया। उन्होंने कहा, ‘‘वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य के लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।’’

प्राचीन भारतीय साम्राज्यों और बौद्ध एवं जैन धर्म से जुड़े पवित्रतम स्थानों का गृह होने के कारण बिहार भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक देश के विभिन्न भागों में काम करते हैं। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था।

यह भी पढ़ें:-नकदी विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने CJI खन्ना को सौंपी रिपोर्ट, यशवंत वर्मा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और इस गौरवशाली भूमि की लोकतंत्र की जननी के रूप में सराहना की। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी एवं प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नयी गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।

बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी व प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नई गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।

— President of India (@rashtrapatibhvn) March 22, 2023

पीएम मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से एक विशेष पहचान बनाई है तथा वे देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2023

मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

सभी को ‘बिहार दिवस’ की शुभकामनाएँ।

प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं।

प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2023

केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने कहा, सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएँ। प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।

ये भी पढ़ें : PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 100 FIR, 6 लोग गिरफ्तार

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- बिहार कभी पिछड़ा नहीं हो सकता
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को बिहार दिवस के मौके पर सदन में कहा कि बिहार अध्यात्म और संस्कृति की धरती है तथा वह कभी पिछड़ा नहीं हो सकता। संसद के निचले सदन में प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब राज्य से भाजपा के सदस्य रामकृपाल यादव ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान बिहार के पिछड़ेपन का उल्लेख किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार दिवस है।

उन्होंने कहा कि बिहार अध्यात्म और समृद्ध संस्कृति की धरती है, बिहार कभी पिछड़ा नहीं हो सकता और बौद्धिक क्षमता वाले सबसे अधिक नौजवान बिहार के हैं। सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले बिरला ने बिहार दिवस पर ट्वीट किया, ‘‘ गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुशोभित बिहार के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज के दिन बिहार के सर्वांगीण विकास और समृद्धि तथा यहां के लोगों के कल्याण की कामना करता हूं।’’ बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

ये भी पढ़ें-

सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली के आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरेटरी स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा