राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे - Amrit Vichar

Sri Lanka Crisis : विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा बोले- यदि मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गया, तो श्रीलंका में तानाशाही नहीं होने दूंगा
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट के कारण संघर्ष कर रहे ‘‘लोगों की बात सुनने’’ और प्रदर्शनकारियों के दबाव में देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जवाबदेह ठहराने का शुक्रवार को संकल्प लिया।

प्रेमदासा ने कोलंबो में अपने कार्यालय से ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि वह संसद में चुनाव जीत जाते हैं, तो वह सुनिश्चित करेंगे कि श्रीलंका में ‘‘निर्वाचित तानाशाही कभी न हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यही करना चाहिए। श्रीलंका को लूटने वालों को पकड़ना हमारा काम है। यह काम उचित संवैधानिक, कानूनी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के जरिए किया जाना चाहिए।’’ श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बुधवार को सेना के एक विमान से देश से बाहर चले गए थे। उन्होंने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की। इस समय प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।

प्रेमदासा ने कहा, ‘‘हमें भ्रष्टाचार विरोधी सूचकांक में श्रीलंका की स्थिति मजबूत करनी होगी। हमें सुशासन सूचकांक में श्रीलंका की स्थिति मजबूत करनी होगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम पारदर्शिता, जवाबदेही और जिम्मेदार सरकार को प्रोत्साहित करने वाले ढांचे की स्थापना करें।’’ उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उनकी समागी जन बालवेगया पार्टी और उनके गठबंधन ने सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया है। उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि सफल होने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल करना उनके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि संसद में बहुमत अब भी राजपक्षे की पार्टी के पास है।

प्रेमदासा ने कहा कि श्रीलंका दिवालिया हो गया है और सरकार महीनों से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से वित्तीय सहायता को लेकर बातचीत कर रही है तथा भारत जैसे पड़ोसियों की मदद से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें : सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस से मिले जो बाइडेन, पत्रकार खशोगी की हत्या का मामला उठाया

Couple goals! श्रीलंका में गोलीबारी के बीच प्यार, विरोध प्रदर्शन के बीच Kissing Couple वायरल
कोलंबो। श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच किस (Kiss) करते एक कपल (Couple) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कोलंबो में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कपल को किस करते देखा गया। इस तस्वीर पर कई ट्विटर यूज़र्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें से एक ने लिखा है, गोलीबारी के बीच प्यार।

श्रीलंका से प्रदर्शन, आगजनी व तोड़फोड़ की तस्वीरों के बीच एक कपल द्वारा पीएम कार्यालय के बाहर भीड़ में एक-दूसरे को ‘किस’ करने की फोटो वायरल हो रही है। फोटो में यह कपल किसी ऊंचे स्थान पर पीएम कार्यालय के बाहर खड़ा है। दोनों एक-दूसरे को किस कर रहें है और पीछे प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ दिख रही है।

समाचार एजेंसी न्यूज वायर ने एक फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के बाद एक जोड़े को स्नेह प्रदर्शित करते देखा गया। मंगलवार रात राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव भाग गए। फिर इसके बाद बुधवार दिन में श्रीलंका में हालत बेकाबू हो गए है। रात तक यहां इमरजेंसी लगा दी गई है। पीएम रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है।

Couple goals!

A couple was seen displaying affection after participating in anti-government protests that led to the taking over of the Prime Minister's office in Colombo. pic.twitter.com/mpPG1y2fvD

— NewsWire ?? (@NewsWireLK) July 13, 2022

ये भी पढ़ें : भारत में पहली बार नदी के अंदर से गुजरेगी मेट्रो ट्रेन, यहां जानिए क्या है इसकी खासियत

Sri Lanka Crisis : गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर, जानें कब तक मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से आखिरकार इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने  ने राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। संसद के अध्यक्ष ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया है कि इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब सात दिन के भीतर नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की जाएगी दिवालिया हो चुके देश की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण अपने और अपने परिवार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच देश छोड़कर चले जाने के बाद राजपक्षे ने इस्तीफा दिया है। गुरुवार को एक ‘‘निजी यात्रा’’ पर सिंगापुर जाने की अनुमति मिलने के तुरंत बाद राजपक्षे (73) ने संसद के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र ईमेल के जरिए भेजा।

अध्यक्ष ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे नए नेता के निर्वाचित होने तक राष्ट्रपति का प्रभार संभालेंगे। उन्होंने जनता से निर्वाचन की प्रक्रिया में सभी सांसदों के भाग लेने के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाने का अनुरोध किया। यह प्रक्रिया सात दिन के भीतर पूरी करनी है। श्रीलंकाई संसद की बैठक शनिवार को होगी।

अध्यक्ष के मीडिया सचिव इंदुनिल अभयवर्धने ने बताया कि अध्यक्ष को गुरुवार की रात को सिंगापुर में श्रीलंकाई उच्चायोग के जरिए राजपक्षे का इस्तीफा पत्र मिल गया था, लेकिन वह सत्यापन प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद आधिकारिक घोषणा करना चाहते थे। राजपक्षे ने, देश के अभूतपूर्व आर्थिक संकट के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर कब्जा जमाने के बाद शनिवार को घोषणा की थी कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे। हालांकि, वह इस्तीफा दिए बगैर देश छोड़कर मालदीव चले गए थे। मालदीव से वह गुरुवार को सिंगापुर चले गए।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राजपक्षे को ‘‘निजी यात्रा पर सिंगापुर में प्रवेश करने की अनुमति’’ दी गयी है। उन्होंने शरण नहीं मांगी है और न ही उन्हें कोई शरण दी गयी है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर आम तौर पर शरण देने के अनुरोधों को स्वीकार नहीं करता है। राजपक्षे सैन्य पृष्ठभूमि वाले पहले व्यक्ति थे जो 2019 में श्रीलंका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। गौरतलब है कि 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण लोग खाद्य पदार्थ, दवा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोलंबो सहित कई बड़े शहरों में लोगों को ईंधन खरीदने के लिए कई घंटे तक कतार में खड़ा होना पड़ रहा है और कई बार उनकी सेना या पुलिस के साथ झड़प भी हो रही है।

ये भी पढ़ें : श्रीलंकाई सेना ने जारी की चेतावनी, कहा- परिणाम भुगतने के लिए रहें तैयार

Sri Lanka Crisis : मालदीव छोड़कर सिंगापुर के लिए रवाना हुए गोटबाया राजपक्षे, संसद की सुरक्षा में टैंक तैनात
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। भारी विरोध प्रदर्शन के चलते राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे  को लेने के लिए प्राइवेट जेट मालदीव में पहुंच गया है। वह यहां से सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। सिंगापुर पहुंचकर वह राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, कोलंबो में विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। इस बीच संसद भवन की सुरक्षा के लिए टैंकों की तैनाती की गई है।
संसद भवन की सुरक्षा के लिए टैंकों की तैनाती
गोटबाया ने ऐलान किया था कि वे 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे। श्रीलंका के प्रदर्शनकारियों को उम्मीद थी कि वे अपने बयान पर कायम रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका में इसके बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अब सड़क पर सरकार ने बख्तरबंद गाड़ियां उतारी हैं। दूसरी तरफ मालदीव भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को लेने के लिए प्राइवेट जेट पहुंच गया है।

बता दें कि गोटबाया मंगलवार रात कोलंबो से मालदीव पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी और दो बॉडीगार्ड हैं। राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे भी अमेरिका भाग गए हैं। उधर, स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा कि अब तक गोटबाया का इस्तीफा नहीं मिला है।

श्रीलंका ने कर्फ्यू हटाया
श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने राजधानी में हिंसा भड़कने के बाद पश्चिमी प्रांत में लगाया गया कर्फ्यू गुरुवार को हटा लिया। हालांकि, देश छोड़कर मालदीव गए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक अपना इस्तीफा पत्र नहीं सौंपा है। राजपक्षे (73) ने बुधवार को इस्तीफा देने का वादा किया था। उन्होंने देश छोड़कर जाने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया, जिससे राजनीतिक संकट बढ़ गया और नए सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गए। राजपक्षे के देश छोड़कर जाने के बाद बुधवार को दोपहर बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद जाने के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई, जिसके बाद कम से कम 84 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

राजपक्षे के देश छोड़कर जाने से भड़की हिंसा
राजपक्षे के देश छोड़कर जाने के बाद बुधवार को दोपहर बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद जाने के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई, जिसके बाद कम से कम 84 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अवरोधक हटाने तथा निषिद्ध क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं। पुलिस प्रवक्ता निहाल थाल्दुवा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के एक सैनिक की टी56 राइफल और 60 गोलियां छीन ली। हिंसा भड़कने के बाद प्राधिकारियों को पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। बुधवार को प्रदर्शन विक्रमसिंघे को लेकर हुए। उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किए जाने के बाद उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ने लगी। राजनीतिक दलों के नेता उनसे इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं ताकि संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्दने कार्यावाहक राष्ट्रपति के तौर प्रभार संभाल सकें। बहरहाल, प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अंतरिम सरकार में ऐसे नेता ही शामिल हों, जो उन्हें स्वीकार्य हैं।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : गोटबाया राजपक्षे को मालदीव में सता रहा जान का डर, सिंगापुर जाने के लिए मांगा प्राइवेट जेट

Sri Lanka Crisis: गोटबाया राजपक्षे ने सिंगापुर में मांगी शरण, प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना और पुलिस को मिली खुली छूट
कोलंबो। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश से भागने के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। हालाकि देश में प्रदर्शन अभी भी जारी है। विक्रमसिंघे ने कहा कि अभी जो प्रदर्शन कर रहे हैं ये फासीवादी ताकतें हैं। ये ताकतें सरकार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं। जिस वजह से पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई है। विक्रमसिंघे ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना और पुलिस को खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने एक आदेश में कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति फिर बहाल करने के लिए जो संभव है वो करें।

राष्ट्रपति राजपक्षे और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी में तीन मुख्य इमारतों राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति सचिवालय और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास टेंपल ट्रीज पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारी अब भी वहां पर काबिज हैं। 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल की चपेट में है जिससे लाखों लोग भोजन, दवा, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजें खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मालदीव से सिंगापुर जाएंगे गोटाबाया राजपक्षे
ऐसी खबरें सामने आई हैं कि गोटाबाया राजपक्षे जो मंगलवार को मालदीव में उतरे थे, अब आज शाम सिंगापुर के लिए उड़ान भरेंगे। मालदीव के समाचार आउटलेट्स ने बताया है कि पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ 437 से रवाना होंगे, जो बुधवार शाम को रवाना होने वाली है। यह भी बताया गया है कि वर्तमान में गोटाबाया राजपक्षे मालदीव के वाल्डोर्फ एस्टोरिया इथाफुशी के एक रिसॉर्ट में रह रहे हैं।

A MP with one seat is appointed as PM. Now the same person is appointed as acting President. This is the Rajapaksa style of democracy. What a farce. What a tragedy.

— Sajith Premadasa (@sajithpremadasa) July 13, 2022

विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए जाने पर साजिथ ने कसा तंज
श्रीलंका में विपक्ष के नेता और SJB गठबंधन के प्रमुख साजिथ प्रेमदासा ने रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “एक सीट वाले सांसद को पीएम नियुक्त किया जाता है। अब वही व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। यह लोकतंत्र की राजपक्षे शैली है. क्या तमाशा है। क्या त्रासदी है।”

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात : सरकारी न्यूज चैनल पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, देश को किया संबोधित

Sri Lanka Crisis : राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने में मदद करने की खबरों का भारत ने किया खंडन, कहा- हम श्रीलंका की जनता के साथ
कोलंबो। भारत ने बुधवार को मीडिया में आई उन खबरों को ‘‘निराधार और कयास आधारित’’ बताया कि उसने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव जाने में मदद की है। राजपक्षे देश की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण उनके और उनके परिवार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच बुधवार को सेना के एक विमान से देश छोड़कर मालदीव पहुंच गए हैं। श्रीलंका के 73 वर्षीय नेता अपनी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ सेना के एक विमान में देश छोड़कर चले गए हैं।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चायोग मीडिया में आई उन खबरों को ‘निराधार तथा महज अटकल’ के तौर पर खारिज करता है कि भारत ने गोटबाया राजपक्षे को श्रीलंका से बाहर जाने में मदद की।’’ कहा, ‘‘यह दोहराया जाता है कि भारत लोकतांत्रिक माध्यमों और मूल्यों, स्थापित लोकतांत्रिक संस्थानों और संवैधानिक रूपरेखा के जरिए समृद्धि एवं प्रगति की आकांक्षाओं को पूरा करने में श्रीलंका के लोगों का सहयोग करता रहेगा।’’

श्रीलंका की वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘सरकार के अनुरोध पर और संविधान के तहत राष्ट्रपति को मिली शक्तियों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की पूर्ण स्वीकृति के साथ राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों को 13 जुलाई को कातुनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मालदीव रवाना होने के लिए श्रीलंकाई वायु सेना का विमान उपलब्ध कराया गया।’’ ऐसा बताया जा रहा है कि राजपक्षे नयी सरकार द्वारा गिरफ्तारी की आशंका से बचने के लिए इस्तीफा देने से पहले विदेश जाना चाहते थे। गौरतलब है कि 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण लोग खाद्य पदार्थ, दवा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Sri lanka Crisis : राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भागने के बाद श्रीलंका में और बिगड़े हालात, प्रदर्शनकारियों का संसद की तरफ मार्च

क्या श्रीलंका में भारत भेज रहा सेना? सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का उच्चायोग ने किया खंडन
कोलंबो। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने उन खबरों का फिर से खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि नई दिल्ली द्वारा कोलंबो में भारतीय सैनिक भेजे जाएंगे। इससे पहले, मई में भी भारतीय उच्चायोग ने मीडिया के एक वर्ग में आई ऐसी ही खबरों को खारिज किया था । गौरतलब है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच हजारों गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को आग लगा दी।  राष्ट्रपति राजपक्षे ने शनिवार को घोषणा की कि वह इस्तीफा देंगे। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने भी कहा कि नयी सरकार बनने के बाद वह पद छोड़ देंगे।

भारतीय उच्चायोग ने देर रात एक ट्वीट में कहा, ”उच्चायोग मीडिया और सोशल मीडिया के एक वर्ग में, भारत द्वारा अपनी सेना श्रीलंका भेजे जाने को लेकर आ रहीं खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन करना चाहता है। ये खबरें और इस तरह के विचार भारत सरकार के रुख के अनुरूप नहीं हैं।” उच्चायोग ने कहा, ”भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है, क्योंकि वह लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करना चाहते हैं।” कोलंबो में बड़े पैमाने पर राजनीतिक उथल-पुथल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, भारत ने रविवार को कहा कि वह लोकतांत्रिक साधनों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति के आकांक्षी श्रीलंका वासियों के साथ खड़ा है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) की यह टिप्पणी हज़ारों प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रपति राजपक्षे और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के घर पर धावा बोलने के एक दिन बाद आयी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत श्रीलंका के घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रखे हुए है और वह उन कई चुनौतियों से अवगत है जिनका देश और उसके लोग सामना कर रहे हैं। बागची ने कहा, ‘‘भारत श्रीलंका का सबसे करीबी पड़ोसी है और हमारे दोनों देश गहरे सभ्यतागत बंधन साझा करते हैं। हम उन कई चुनौतियों से अवगत हैं जिनका श्रीलंका और उसके लोग सामना कर रहे हैं, और हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं।”

उच्चायोग का यह ट्वीट वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट के बाद उत्पन्न हुईं अटकलों के बाद आया है। स्वामी ने रविवार को ट्वीट किया, ”गोटाबाया और महिंदा राजपक्षे दोनों ही प्रचंड बहुमत के साथ एक स्वतंत्र चुनाव में चुने गए थे। भारत कैसे भीड़ को इस तरह के वैध चुनाव को उलटने की अनुमति दे सकता है? तब हमारे पड़ोस में कोई भी लोकतांत्रिक देश सुरक्षित नहीं रहेगा। अगर राजपक्षे भारत की सैन्य मदद चाहते हैं तो हमें उनकी मदद करनी चाहिए।” इससे पहले, मई में भी भारतीय उच्चायोग ने मीडिया के एक वर्ग में आई इन खबरों को खारिज किया था कि नयी दिल्ली अपने सैनिक कोलंबो भेज रही है। तब उच्चायोग ने कहा था कि भारत श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक पुनरुत्थान का समर्थक है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : पूल में मस्ती, जिम में वर्कआउट, सेल्फी और सैर-सपाटा, पर्यटन स्थल बना राष्ट्रपति भवन

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा, पीएम विक्रमसिंघे ने की पुष्टि
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बताया कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा कि वह बुधवार को इस्तीफा दे देंगे। राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय में की जब प्रदर्शनकारियों ने देश के गंभीर आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहने पर उनसे पद छोड़ने का आह्वान करते हुए शनिवार को उनके आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रदर्शनकारी उनके निजी आवास में घुस गए थे और वहां आग लगा दी थी। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा कि वह (राष्ट्रपति) इस्तीफा देने और सर्वदलीय सरकार बनाने का रास्ता तैयार करने के लिए भी तैयार हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बताया कि वह अपनी पूर्व की घोषणा के अनुसार, 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे।’’

राष्ट्रपति राजपक्षे ने शनिवार को संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को सूचित किया था कि वह बुधवार को इस्तीफा दे देंगे। राजपक्षे अभी कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद, श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दलों ने रविवार को बैठक की और वह सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत हो गए। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल सोमवार को भी सर्वदलीय बैठक करेंगे।

खबरों के अनुसार, गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद, नए राष्ट्रपति की नियुक्ति और नई सरकार के गठन पर सोमवार को बैठक में चर्चा की जाएगी। श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में ईंधन, दवा और खाद्य सामग्री सहित आवश्यक चीजों की भारी कमी है, जिसकी वजह से देश की 2.2 करोड़ आबादी मुश्किलों का सामना कर रही है। देश में विदेशी मुद्रा की भी कमी है, जिस कारण वह कई महत्वपूर्ण चीजें नहीं खरीद पा रहा है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे ने नौ मई को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : दो महीने में चौथे मंत्री का इस्तीफा, श्रीलंकाई सेना प्रमुख ने की शांति की अपील

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के फरार राष्ट्रपति गोटबाया के घर से मिला करोड़ों का कैश, प्रदर्शनकारियों का नोट गिनते वीडियो वायरल
कोलंबो। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री आवास को भी आग के हवाले कर दिया है। इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से करोड़ों रुपये कैश प्रदर्शनकारियों के हाथ लगने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें लोगों को नोट गिनते देखा जा सकता है। वहीं राष्ट्रपति के घर से कैश मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या गोटाबाया राजपक्षे ने भ्रष्टाचार किए हैं?

Protesters who seized the residence of the head of Sri Lanka found a huge amount of money there.

Millions of rupees were in President Gotabaya Rajapaksa's closet, local media reported. Eyewitnesses published a video online, in which they allegedly counted 17.8 million. pic.twitter.com/fwxCZiM8FJ

— Jim yakus (@SJIMYAKUS) July 10, 2022

श्रीलंकाई न्यूजपेपर ‘डेली मिरर’ के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन से बरामद रकम सिक्योरिटी यूनिट्स को सौंप दी गई है। वहीं, जांच अधिकारियों ने बताया है किया कि वे तथ्यों की जांच के बाद ही जमीनी स्थिति बता पाएंगे।

Sri Lanka protesters are seen swimming in the president’s pool after thousands stormed the presidential palace Saturday demanding his resignation as the country faces a severe economic crisis. pic.twitter.com/NsTnATol4x

— CBS News (@CBSNews) July 9, 2022

बता दें कि हजारों प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में राष्ट्रपति के आवास में घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। इस दौरान बेडरूम से लेकर किचन, बाथरूम सब जगह प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया। कई लोग राष्ट्रपति आवास के स्विमिंग पूल में नहाते दिखे, तो कुछ बिस्तर और सोफ़े पर आराम फरमाते दिखे। कुछ लोग किचन में खाना खाते हुए देखे गए।

Sri Lanka citizens had a best protest ever at the President Palace ? pic.twitter.com/pcrHJiPSgV

— Peace Over Everything ☮️ (@Siyanda_Magoso1) July 10, 2022

ये भी पढ़ें :

Sri Lanka Crisis : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Sri Lanka Crisis : कहां हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे? अभी भी नहीं पता चला ठिकाना, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में आवास

Sri Lanka Crisis : कहां हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे? अभी भी नहीं पता चला ठिकाना, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में आवास
कोलंबो। श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन रविवार को भी जारी हैं और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे तथा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवासों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। देश में उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति फिलहाल कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। 2.2 करोड़ लोगों की आबादी वाला देश सात दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी है, जिससे देश ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के जरूरी आयात के लिए भुगतान कर पाने में असमर्थ हो गया है। इन हालात के बीच जनता सड़कों पर है।

श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने शनिवार रात को बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे। अभयवर्धने ने शनिवार शाम को हुई सर्वदलीय नेताओं की बैठक के बाद राजपक्षे के इस्तीफे के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस फैसले के बारे में संसद अध्यक्ष को सूचित किया। अभयवर्धने ने बैठक में लिए गए निर्णयों पर राजपक्षे को पत्र लिखा। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के निजी आवास को कल प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया था। अभयवर्धने ने राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के तत्काल इस्तीफे की मांग की। स्थायी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति नहीं होने की स्थिति में संसद अध्यक्ष कार्यवाहक राष्ट्रपति बनेंगे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने रविवार को कहा कि वह श्रीलंका के हालात पर नजर बनाए हुए है।

आईएमएफ ने उम्मीद जताई की राजनीतिक गतिरोध जल्द समाप्त कर लिया जाएगा ताकि आईएमएफ समर्थित योजना पर बातचीत दोबारा शुरू हो सके। श्रीलंकाई सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने देश में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए रविवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान का अवसर अब उपलब्ध है। ‘कोलंबो गजट न्यूज’ पोर्टल ने बताया कि सिल्वा ने श्रीलंका के सभी लोगों से देश में शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस का समर्थन करने का अनुरोध किया। यह बयान शनिवार को गाले फेस और फोर्ट तथा प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के निजी आवास के पास हुई हिंसा के बाद जारी किया गया।

कोलंबो के एक अस्पताल ने बताया कि 102 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिसमें 11 मीडियाकर्मी शामिल हैं। पुलिस के विशेष कार्य बल पर प्रधानमंत्री के निजी आवास में हुए प्रदर्शन के दौरान दो टेलीविजन पत्रकारों के साथ बुरी तरह मारपीट करने के आरोप हैं। इस बीच मुख्य विपक्षी दल एसजेबी ने कहा कि उनके सहयोगी दलों के बीच बैठक आज होनी है,जिसमें राजनीतिक हालात का जायजा लिया जाएगा।

अमेरिका ने श्रीलंकाई नेताओं से किया देश में आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिरता के लिए काम करने का आग्रह

अमेरिका ने रविवार को श्रीलंका के राजनीतिक समुदाय से आगे आने और लोगों के असंतोष को दूर करने के लिए दीर्घकालिक आर्थिक और राजनीतिक समाधान के वास्ते जल्द काम करने का आग्रह किया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि अमेरिका ‘‘श्रीलंका की संसद से किसी एक राजनीतिक दल की नहीं बल्कि राष्ट्र की बेहतरी की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करता है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इस सरकार या किसी भी नयी, संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकार से उन समाधानों की पहचान करने और उन्हें लागू करने के लिए शीघ्रता से काम करने का आग्रह करते हैं जो दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता प्राप्त करेंगे और बिजली, भोजन और ईंधन की कमी सहित बिगड़ती आर्थिक स्थितियों पर श्रीलंकाई लोगों के असंतोष को दूर करेंगे।’’

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका की स्थिति पर नजर रख रहा आईएमएफ, राजनीतिक संकट जल्द हल होने की उम्मीद
कोलंबो। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की श्रीलंका के घटनाक्रम पर नजर है। उसे उम्मीद है कि श्रीलंका का राजनीतिक संकट जल्द हल होगा जिसके बाद नकदी संकट से जूझ रहे देश को राहत पैकेज पर बातचीत शुरू हो सकेगी। सरकार विरोधी हजारों आंदोलनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के मध्य कोलंबो स्थित आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया। ये लोग राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके अलावा आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को भी आग के हवाले कर दिया।

हालांकि, विक्रमसिंघे ने इस्तीफे की पेशकश की थी। आईएमएफ की प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के साथ नीति-स्तर की एक दौर की वार्ता हुई थी। विक्रमसिंघे के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। दोनों पक्षों के बीच कुछ वित्तीय मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाया जाना है। श्रीलंका में आईएमएफ के वरिष्ठ मिशन प्रमुख पीटर ब्रेयर और मिशन प्रमुख मासाहिरो नोजाकी ने रविवार को बयान में कहा कि हमारी श्रीलंका के घटनाक्रम पर नजदीकी नजर है।

‘इकनॉमी नेक्स्ट’ की रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ ने उम्मीद जताई है कि श्रीलंका के मौजूदा हालात जल्द सुधर जाएंगे। ‘‘हमारी वित्त मंत्रालय और श्रीलंका के केंद्रीय बैंक में अपने समकक्षों के साथ तकनीकी पहलुओं पर बातचीत की योजना है।’’ श्रीलंका में जुलाई या अगस्त में अंतरिम बजट भी लाया जाना है। ब्रिटेन से 1948 को आजाद होने के बाद श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए श्रीलंका को कम से कम चार अरब डॉलर की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में बवाल, राष्ट्रपति फरार, PM विक्रमसिंघे का इस्तीफा, देखें Video

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को वित्त मंत्री नियुक्त किया
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बुधवार को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। विक्रमसिंघे (73) को राष्ट्रपति ने वित्त, आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय नीति मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पांच बार प्रधानमंत्री रहे विक्रमसिंघे को श्रीलंका में पैदा हुए बड़े आर्थिक संकट के कारण उभरे राजनीतिक संकट के बाद 12 मई को फिर से नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का स्थान लिया, जिन्होंने आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार नियुक्त करने की अपने भाई की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था। विक्रमसिंघे के कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने द्वीप के अन्य देशों के साथ संबंधों को फिर से स्थापित किया, संविधान में 21 संशोधनों के मसौदे के साथ संवैधानिक सुधार के लिए कदम उठाए, ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की और वह अंतरिम बजट की तैयारी कर रहे हैं।

विक्रमसिंघे के पास 225 सदस्यीय विधानसभा में केवल अपनी एक सीट है। वह लचर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के अपने तत्काल कार्य में समर्थन के लिए अन्य राजनीतिक दलों पर निर्भर हैं। श्रीलंका ने अप्रैल के मध्य में अपने दिवालिया होने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय ऋण का भुगतान नहीं पाएगा।

देश ने आर्थिक मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बात शुरू की है। विक्रमसिंघे ने ऐसे समय में पदभार संभाला है जब सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को ठीक से न संभालने के लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की मांग को लेकर नौ अप्रैल से विरोध प्रदर्शन जारी है। हालांकि, गोटाबाया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली उच्च न्यायालय में वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने संबंधी जनहित याचिका दाखिल