LSG - Amrit Vichar

Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, LSG मैनेजमेंट ने खुद किया ऐलान
लखनऊ। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से मुक्त कर दिया है। टीम इस सत्र में 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के बाद सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर भी पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

उन्होंने इस सत्र में 14 पारियों में सिर्फ 312 रन बनाए। पीटीआई ने 14 मई को खबर दी थी कि पंत कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने भी की। एलएसजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) यह औपचारिक रूप से घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है और फ्रेंचाइजी ने उनके अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।''

इस बयान में मूडी ने कहा, ''ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है।'' ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ''ये फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के तौर पर ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।''

LSG : ऋषभ पंत को बड़ा झटका देने की तैयारी में एलएसजी, टॉम मूडी ने दिए संकेत
लखनऊ। पिछले दो सत्र में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के कारण ऋषभ पंत से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छिन सकती है क्योंकि उसके क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने स्वीकार किया है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज दबाव को झेलने में असफल रहा है। एलएसजी 2025 में सातवें स्थान पर रहा था जबकि इस सत्र में उसका प्रदर्शन पिछले साल से भी खराब रहा। पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने दो सत्र में 28 मैचों में केवल 10 में जीत हासिल कीं।

मूडी ने शनिवार को पंजाब किंग्स से सात विकेट से मिली हार के बाद पत्रकारों से कहा, ''अगर कप्तानी की बात करें तो निश्चित तौर पर उन्हें यह चुनौतीपूर्ण लगी है और परिणाम इसे दर्शाते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमें इस पर विचार करना होगा कि इस दबाव का बल्लेबाजी में उनके प्रदर्शन पर भी तो असर नहीं पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि यह सत्र हमारे लिए मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे। हम हर पहलू पर गौर करेंगे।''

एलएसजी ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर शुरू से ही नजर रखी जा रही थी। इस बीच वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले पंत ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया। तब उन्होंने 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए। इसके बाद 2019 में उन्होंने 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए।

एलएसजी की तरफ से हालांकि पंत ने दो सत्र में 581 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 135.74 रहा, जो उनके करियर के 144.18 के स्ट्राइक रेट से कम है। हाल में पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया। उन्हें वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब मूडी की यह टिप्पणी आई है।

उन्होंने कहा, ''निश्चित रूप से हम अपनी अपेक्षाओं या मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जहां तक फ्रेंचाइजी के नेतृत्व की बात है तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भविष्य में गंभीरता से विचार करेंगे।'' मूडी ने कहा, ''हम प्रत्येक सत्र में हर विभाग के प्रदर्शन पर गौर करते हैं और कुछ सोच-समझकर निर्णय लेते हैं, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि हमें नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की जरूरत है।''

उन्होंने कहा कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। मूडी ने कहा, ''इस निराशाजनक सत्र के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि यह किसी व्यक्ति विशेष पर उंगली उठाने का समय है। हम सभी जवाबदेह हैं और अभी किसी विशेष विभाग पर दोष मढ़ने का समय नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''हम सभी को इस पर शांतिपूर्वक विचार करने के लिए समय चाहिए, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है और उन पर ध्यान दिया जाएगा।'' इस बीच पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने कहा, ''हमारी टीम ने इस मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आप चाहते हैं कि इस तरह के मैच में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें।''

उन्होंने कहा, ''ये वह मैच हैं जिन्हें आप खेलना चाहते हैं, जिनमें सब कुछ दांव पर लगा होता है। पिछले कुछ दिनों से कप्तान (इस मैच में शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर) की आंखों में यही चमक थी। वह अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदलने और हमें फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान देना चाहते हैं।''

IPL 2026: प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद लेकर PBKS लखनऊ पहुंचा, अब तक 13 में से 9 मैच हार चुकी है LSG... 23 मई को इकाना में रोमांचक मुकाबला
लखनऊ, अमृत विचार: आईपीएल 2026 के लीग चरण का रोमांच अब अंतिम पड़ाव पर है। इकाना स्टेडियम में 23 मई को होने वाले आखिरी ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए बुधवार दोपहर पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीमें लखनऊ पहुंचेंगी। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन का अंतिम लीग मैच होगा।

शेड्यूल के अनुसार पंजाब किंग्स की टीम एयरपोर्ट से सीधे गोमती नगर स्थित होटल पहुंचेगी और गुरुवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स से मुकाबले के बाद एलएसजी भी बुधवार को लखनऊ लौट आएगी।

लगातार छह हार के बाद पंजाब किंग्स की स्थिति प्लेऑफ की दौड़ में बेहद मुश्किल हो गई है। टीम को न सिर्फ यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा, बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। नेट रन रेट की जटिलता के कारण जीत के बाद भी उसके बाहर होने की संभावना बनी हुई है।

दूसरी ओर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच सम्मान की लड़ाई होगा। शुरुआती हार के बाद टीम ने घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं और अब जीत की हैट्रिक के साथ अपने फैंस को जीत का तोहफा देने की कोशिश करेगी।

विराट को क्लीन बोल्ड कर रातोंरात स्टार बने प्रिंस यादव, अब अफगानिस्तान के खिलाफ मिली भारत की जर्सी
लखनऊ, अमृत विचार: शहर और इकाना स्टेडियम युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुआ। जिस मैदान पर उन्होंने आईपीएल में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचाई थी, उसी प्रदर्शन ने अब उनके लिए टीम इंडिया का दरवाजा खोल दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) खेमे और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

7 मई को इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से विराट कोहली की गिल्लियां बिखेर दी थीं। इस बड़े विकेट ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उनकी गेंदबाजी की लगातार तारीफ होने लगी। दबाव की स्थिति में विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

नेट बॉलर से इंटरनेशनल टीम तक का सफर

प्रिंस यादव का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। 2023 में वे पहली बार एलएसजी कैंप से नेट बॉलर के रूप में जुड़े थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। 24 मार्च 2025 को डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

आईपीएल 2025 में उन्होंने पूरे सीजन में 16 विकेट लिए और टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल रहे। नई गेंद से शुरुआती सफलता और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर की बदौलत उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

IPL 2026: प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद बचाने उतरेगा CSK, लखनऊ से भिड़ेगी धोनी की सेना!
चेन्नईः अंकतालिका में छठे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए रविवार को यहां सबसे निचले पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

अब जबकि टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है तब सीएसके शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है। उसके अभी तक के अभियान में निरंतरता का अभाव रहा है। उसने अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान दोनों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। पांच बार का चैंपियन सीएसके अब चेपॉक में वापसी करेगा। उसके पास एलएसजी के खिलाफ लय हासिल करने का बेहतरीन मौका है। लखनऊ की टीम के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। सीएसके का पूरा अभियान काफी हद तक संजू सैमसन के इर्द-गिर्द घूमता रहा है, जिनकी शीर्ष क्रम में अच्छी पारियों ने अक्सर टीम की किस्मत तय की है।

जहां टीम के नए खिलाड़ी सैमसन बल्लेबाजी के आधार स्तंभ के रूप में उभरे हैं, वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रुतुराज ने इस महीने की शुरुआत में 74 और 67 रन की महत्वपूर्ण पारियों के साथ फॉर्म में वापसी की है। वह हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में असफल रहे, जहां सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रन की मैच विजेता पारी खेली। सीएसके की टीम को मध्य क्रम के बल्लेबाजों डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे से भी अच्छे योगदान की उम्मीद होगी। महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लगी पिंडली की चोट के कारण अभी तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने हालांकि नेट पर अभ्यास किया है, लेकिन उन्हें अभी तक अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। मौजूदा टूर्नामेंट के दौरान चेपॉक की पिचों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला।

अब यह अपनी पारंपरिक रूप से बेहद धीमी और स्पिन गेंदबाजों की मददगार प्रकृति से बदलकर अधिक संतुलित और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो गई हैं। इसके बावजूद यहां स्पिनरों को कुछ मदद मिल रही है। ऐसे में बीच के ओवरों में अकील हुसैन और नूर अहमद की जोड़ी सीएसके के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अगर एलएसजी की बात करें तो उसके लिए यह सत्र निराशाजनक रहा है। उसने 10 मैच में केवल तीन जीत हासिल की हैं और वह तालिका में सबसे नीचे (10वें स्थान पर) है।

कप्तान ऋषभ पंत के लिए यह सत्र चुनौतीपूर्ण रहा है और अब तक वह बल्लेबाजी में अपने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की कीमत को सही साबित करने में नाकाम रहे हैं। पंत ने गुरुवार को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 10 गेंदों में 32 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उनका समग्र प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एलएसजी की टीम इस सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई है। लेकिन आरसीबी के खिलाफ नौ रन की जीत में मिचेल मार्श की 56 गेंदों पर खेली गई 111 रन की पारी ने उसके अभियान को एक नई गति प्रदान की है। आरसीबी के खिलाफ जीत से एलएसजी ने लगातार छह मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया।

तालिका में निचले पायदान पर होने के बावजूद इस जीत ने एलएसजी की प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीदों को जीवंत रखा। जहां तक ​​एलएसजी के गेंदबाजी आक्रमण की बात है तो उसकी अगुवाई अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं। उन्हें प्रिंस यादव तथा स्पिनर शाहबाज अहमद और दिग्वेश सिंह राठी का उपयोगी सहयोग मिल रहा है। जोश इंग्लिस और मोहसिन खान के चोटिल होने से एलएसजी को नुकसान हुआ है।

टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, अमन खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव.
मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

क्या 8.60 करोड़ का ऑस्ट्रेलियाई सितारा बदल पाएगा LSG की किस्मत... प्वाइंट टेबल पर बॉटम में टीम
लखनऊः लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए राहत की खबर! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही लखनऊ की टीम को अब मजबूत बल्लेबाज मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस आखिरकार टीम से जुड़ गए हैं।

इंगलिस को आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अपनी शादी के कारण वह शुरुआती मैचों में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे। 18 अप्रैल 2026 को ऑस्ट्रेलिया के मार्गरेट रिवर में अपनी मंगेतर मेगन किनकार्ट से शादी करने के बाद अब जोश पूरी तरह उपलब्ध हो गए हैं।

LSG की मौजूदा हालत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 जीत और 6 हार के साथ सिर्फ 4 अंक हासिल किए हैं। टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है। 4 मई को होने वाले अगले मैच से पहले इंगलिस का शामिल होना टीम के लिए बड़ा बूस्ट माना जा रहा है।

जोश इंगलिस के पिछला रिकॉर्ड

इससे पहले जोश इंगलिस पंजाब किंग्स की टीम से खेल चुके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 162.57 के शानदार स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद लखनऊ ने उन्हें भारी कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया।

टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इंगलिस के आने से मध्यक्रम और फिनिशिंग में मजबूती आएगी और लखनऊ प्ले-ऑफ की रेस में वापसी कर सकेगा।

LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया निकोलस पूरन का बचाव, बताया उन्हें सुपर ओवर में भेजना का कराण
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने आईपीएल मैच के सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार स्पिनर सुनील नारायण का सामना करने के लिए निकोलस पूरन को भेजने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज को सबसे अच्छा विकल्प माना।

पूरन इस सत्र में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनका उच्चतम स्कोर 22 रन रहा है। वह सुपर ओवर में नारायण की पहली गेंद पर आउट हो गए। एलएसजी ने सुपर ओवर में केवल एक रन बनाया। केकेआर ने केवल एक गेंद पर जीत हासिल कर ली।

लैंगर से जब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''अच्छा सवाल है। हमें पता था कि सुनील नारायण गेंदबाजी करेंगे और अगर आप निकी (निकोलस पूरन) का रिकॉर्ड देखें, तो वह सुनील नारायण को क्रिकेट जगत में किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में अधिक बेहतर समझते हैं। इसलिए हमें लगा कि वही सबसे अच्छा विकल्प हैं।''

उन्होंने कहा, ''मुझे पता है कि उन्होंने अभी तक अपनी फॉर्म हासिल नहीं की है और निकी खुद भी यह बात मानेंगे, लेकिन हमने सोचा था कि अगर कोई सुपर ओवर में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, तो वह निकी पूरन ही हैं। आप अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर ही भरोसा करते हैं। अगर आप सभी आंकड़ों को देखें तो नारायण को निकी से बेहतर कोई नहीं खेलता। दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नहीं हो पाया।''

नारायण ने इससे पहले टी20 क्रिकेट में जो पहला सुपर ओवर (2014 में कैरेबियाई प्रीमियर लीग में) किया था, उस समय भी पूरन बिना रन बनाए आउट हो गए थे। लैंगर ने कहा, ''पिछले कुछ वर्षों में शायद ही कोई पूरन से बेहतर टी20 खिलाड़ी विश्व में हो। इससे पता चलता है कि वह भी इंसान हैं। आत्मविश्वास का दिखावा नहीं किया जा सकता। हम सभी कोशिश करते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे दिख सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास सही प्रक्रियाओं को अपनाने से आता है।''

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने भी सुपर ओवर में पूरन को बल्लेबाजी के लिए चुनने के फैसले का बचाव किया था। पंत ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा था, ''हमने सुपर ओवर के बल्लेबाजों को लेकर चर्चा की और तब निकोलस पूरन का नाम सामने आया। हो सकता है कि वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हों, लेकिन ऐसी मुश्किल परिस्थिति में आप अपने मंझे हुए खिलाड़ी पर भरोसा करेंगे।''

लैंगर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम काली मिट्टी की पिच के अनुरूप खुद को ढाल नहीं पाई। उन्होंने कहा, ''यह निराशाजनक है। पिछले मैच के बाद मैंने कहा था कि मुझे लाल मिट्टी वाला विकेट बहुत अच्छा लगा था। उसमें तेजी और उछाल थी। क्रिकेट के लिए यह वाकई रोमांचक होता है। आज हम काली मिट्टी की पिच के अनुकूल नहीं ढल पाए। यह पिच धीमी थी और उस पर गेंद नीची रह रही थी।''

इस बीच केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने टीम के चुनौतीपूर्ण स्कोर का श्रेय रिंकू सिंह की अंतिम ओवरों में की गई तूफानी बल्लेबाजी को दिया। उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में दिग्वेश राठी पर लगातार चार छक्के लगाए थे। अरोड़ा ने कहा, ''रिंकू की पारी की वजह से ही हम जीते। अगर उन्होंने वह पारी नहीं खेली होती तो हम अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाते। इस पिच पर 155 का स्कोर अच्छा था।''

आईपीएल 2026 : रिंकू सिंह की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, केकेआर ने दिया लखनऊ 156 रनों का लक्ष्य
लखनऊ। रिंकू सिंह (नाबाद 83) दमदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रिभष पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को मोहसिन खान के कहर का सामना करना पड़ा।

केकेआर ने एक समय 31रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे। टिम साईफर्ट (शूंन्य) और कप्तान अजिंक्या रहाणे (10) को मोहसिन खान ने आउट किया। वहीं अंगकृष रघुवंशी को मैदान में बाधा डालने पर नौ रन पर आउट करार दिया गया। रोवमन पॉवेल (एक) रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट किया। ऐसे संकट के समय कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह ने पारी को संभालने का प्रयास। दोनों बल्लेबाजों पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 11वें ओवर में मोहसिन ने कैमरन ग्रीन 21 गेंदों (34) को आउटकर केकेआर को पांचवां झटका दिया।

अनुकूल रायॅ (शून्य) और रमनदीप सिंह (छह) रन बनाकर आउट हुये। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। केकेआर ने आखिरी ओवर में 26 रन बनाये जिसमें रिंकू सिंह के चार जबर्दस्त छक्के शामिल है। रिंकू ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का बहादुरी से सामना करते हुए 51 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 83 रनों की पारी खेली।

उन्होंने आठवें विकेट के लिए सुनील नारायण के साथ सर्वाधिक 62 रन जोड़े। सुनील नारायण चार रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहसिन खान ने पांच विकेट लिये। जॉर्ज लिंडे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

LSG VS KKR: हार के सिलसिले पर ब्रेक लगाने उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ंत आज
लखनऊ, अमृत विचार : इकाना स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं, जहां एलएसजी नौवें और केकेआर दसवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला साख बचाने का होगा और दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी।

एलएसजी पर घरेलू मैदान पर लगातार हार का दबाव है। पिछले सत्र से अब तक टीम यहां सात मैच हार चुकी है, जबकि इस सीजन में भी तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान ऋषभ पंत पर टीम को संभालने के साथ-साथ बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी। बल्लेबाजी में मिचेल मार्श (7 मैचों में 210 रन) को छोड़ अन्य खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। निकोलस पूरन का खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

गेंदबाजी में तेज आक्रमण ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट लेकर प्रभावी रहे हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने भी उपयोगी योगदान दिया है। हालांकि स्पिन विभाग अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका है।
दूसरी ओर केकेआर की टीम भी संघर्ष कर रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह का बल्ला अब तक खामोश रहा है, जबकि गेंदबाजी में भी धार की कमी दिखी है। वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए हैं।

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं, जिनमें एलएसजी ने 5 और केकेआर ने 2 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन के पिछले मैच में भी लखनऊ ने कोलकाता को हराया था।

IPL 2026: पंजाब किंग्स विजय रथ पर सवार, चोटिल पंत की LSG के सामने होगी कड़ी चुनौती
मुल्लांपुर: तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी। लखनऊ की टीम कप्तान ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी चिंतित है। पंजाब किंग्स इस सत्र में अब तक एकमात्र अजेय टीम रही है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य-पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है। पंजाब ने 2025 सत्र से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा। अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पंत महज तीन गेंद खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। ऐसे में रविवार के मैच में उनकी उपलब्धता अब भी अनिश्चित बनी हुई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला एकतरफा रहा। मुकुल चौधरी और आयुष बदोनी के संघर्ष के बावजूद एलएसजी की टीम केवल 146 रन ही बना सकी थी। लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है और टीम इस सत्र में अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इसके विपरीत पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है और मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी। पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (211 रन) शानदार लय में हैं। वह और कप्तान श्रेयस अय्यर (203 रन) क्रमशः 172.95 और 187.96 के स्ट्राइक रेट के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ने मुंबई के खिलाफ जीत में अहम साझेदारी की थी। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लेकर लय में वापसी के संकेत दिए।

प्रिंस यादव एलएसजी के लिए नौ विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके बाद आवेश खान (पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (चार विकेट) हैं। शमी हालांकि पिछले मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार के सामने असहाय नजर आए। दिग्वेश राठी भी पिछले मैच में महंगे साबित हुए, जहां जितेश शर्मा और टिम डेविड ने उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए।

बल्लेबाजी में मुकुल चौधरी (127 रन), एडेन मार्करम (120 रन), मिचेल मार्श (115 रन) और आयुष बदोनी (113 रन) ने अधिकांश रन बनाए हैं, लेकिन टीम को वापसी के लिए अधिक आक्रामक रवैया अपनाना होगा। टीम को मार्श, मार्करम और अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे निकोलस पूरन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम के बल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

LSG vs GT: मुकुल की फॉर्म और राशिद की स्पिन, इकाना में होगी धमाकेदार जंग
लखनऊ: आखिरी ओवर के तनाव से लेकर उभरते सितारों तक, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) रविवार को यहाँ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ एक बड़े दांव वाले दिन के मैच में, पिछले मैच के रोमांचक अंत की लहर पर सवार होकर उतरेगी। सभी की नजरें युवा मुकुल चौधरी पर टिकी हैं, जिन्होंने दबाव में 27 गेंदों पर निडर होकर नाबाद 54 रन बनाकर पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट से शानदार जीत दिलाई थी।

आखिरी दो ओवरों में जब 30 रनों की ज़रूरत थी, तब इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने जबरदस्त संयम और साफ़-सुथरी हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए इस सीजन के सबसे रोमांचक फिनिश में से एक को अंजाम दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट आयुष बडोनी के 34 गेंदों पर बनाए गए स्थिर 54 रनों ने और मज़बूत किया, जिसने लखनऊ को तब भी मैच में बनाए रखा जब जीत हाथ से फिसलती हुई लग रही थी। इस जीत ने ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम में एक नया आत्मविश्वास भर दिया है, जो अब लगातार तीसरी जीत की तलाश में है।

लखनऊ को गुजरात पर अपनी हालिया बढ़त से भी आत्मविश्वास मिलेगा, क्योंकि उसने दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीन मुकाबले जीते हैं। उनकी पिछली भिड़ंत में एक ज़बरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें एक तूफ़ानी शतक भी शामिल था जिसने उन्हें आसानी से जीत दिलाई थी, जबकि निकोलस पूरन ने गुजरात के खिलाफ लगातार अहम पारियां खेलकर टीम में योगदान दिया है।

हालांकि, गुजरात भी अपनी एक अलग कहानी के साथ मैदान में उतर रही है - एक ऐसी कहानी जिसमें वापसी और नई लय शामिल है। शुभमन गिल की अगुवाई में, जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ठोस जीत के साथ सीजन की मुश्किल शुरुआत को पीछे छोड़ दिया है; इसका श्रेय काफी हद तक उनके टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाजों को जाता है जिन्होंने आखिरकार एक साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है।

गिल के शानदार 70 रनों ने मैच की लय तय की, जबकि साई सुदर्शन ने भी अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन को जारी रखा। टॉप-ऑर्डर में जोस बटलर के शामिल होने से टीम की बल्लेबाज़ी में और भी धार आ गई है, जो उनके तेज़ अर्धशतक से साफ़ ज़ाहिर होता है; वहीं वाशिंगटन सुंदर के पहले आईपीएल अर्धशतक ने टीम के मध्यक्रम को और भी मज़बूत बनाया है। ग्लेन फिलिप्स और शाहरुख खान जैसे पावर-हिटर बल्लेबाजों के साथ-साथ राहुल तेवतिया की मैच खत्म करने की काबिलियत को देखते हुए, गुजरात की बल्लेबाज़ी यूनिट सही समय पर अपना संतुलन हासिल करती हुई नजर आ रही है।

राशिद खान की अगुवाई वाली उनकी गेंदबाज़ी, स्पिन के लिए मददगार एकाना की पिच पर एक निर्णायक फ़ैक्टर साबित हो सकती है। तेज गेंदबाज़ों कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के साथ-साथ फ़ॉर्म में चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर आर साई किशोर के सहयोग से, जीटी के पास लखनऊ की आत्मविश्वास से भरी टीम को चुनौती देने के लिए जरूरी हथियार मौजूद हैं।

जहां एक तरफ़ लखनऊ एक रोमांचक जीत की लय पर सवार है, वहीं दूसरी तरफ़ गुजरात अपनी वापसी को निरंतरता में बदलने की कोशिश में है; ऐसे में रविवार का यह मुक़ाबला एक जबरदस्त जंग का मंच तैयार करता है - एक ऐसी जंग जिसकी पहचान उभरते हुए मैच-विनर्स, फ़ॉर्म में चल रहे कप्तानों और उन बारीक फ़र्कों से होती है जो अक्सर टी 20 क्रिकेट का नतीजा तय करते हैं।

KKR से बड़े से जीत छीनने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी? 2.60 करोड़ के 'फिनिशर' ने लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत
नई दिल्लीः आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जब 21 वर्षीय मुकुल चौधरी पर 2.60 करोड़ रुपये खर्च किए, तो कई लोगों को यह फैसला थोड़ा जोखिम भरा लगा। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में इस युवा बल्लेबाज ने साबित कर दिया कि फ्रेंचाइजी का भरोसा बिल्कुल सही था।

मैच की स्थिति बेहद कठिन थी। लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य हासिल करना था और 16वें ओवर में टीम का स्कोर सिर्फ 128 रन था, उस समय सात विकेट भी गिर चुके थे। हार लगभग तय नजर आ रही थी। ठीक इसी वक्त मुकुल चौधरी ने कमान संभाली और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने मात्र 27 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेली और लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार जीत दिला दी।

पिता का सपना साकार कर रहे हैं मुकुल

राजस्थान के झुंझुनू जिले से ताल्लुक रखने वाले मुकुल चौधरी के पिता का हमेशा से यही सपना था कि उनका बेटा एक बड़ा क्रिकेटर बने। मुकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके जन्म से पहले ही पिता उन्हें क्रिकेटर देखना चाहते थे। परिवार को शुरुआती दिनों में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, फिर भी पिता ने कभी हार नहीं मानी और बेटे को क्रिकेट की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

मुकुल बचपन से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक रहे हैं और उन्हीं की तरह फिनिशर की भूमिका निभाने का सपना देखते हैं।

ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली

इस धमाकेदार पारी के दौरान मुकुल चौधरी ने आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपनी नाम कर लिया। नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सफल रन चेज में 7 छक्के लगाने वाले वह ड्वेन ब्रावो के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रावो ने यह कमाल साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। मुकुल की इस पारी ने न सिर्फ मैच जिताया बल्कि पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।

21 साल की उम्र में इतना आत्मविश्वास और फिनिशिंग स्किल देखकर लगता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को भविष्य के लिए एक सच्चा मैच-विनर मिल गया है। मुकुल चौधरी की यह पारी आईपीएल 2026 के सबसे यादगार क्षणों में शुमार हो गई है।