ज्योतिषाचार्य पं. केदार मुरारी - Amrit Vichar

मुरादाबाद : 29 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनि, बदलेगी ग्रह दशा
मुरादाबाद, अमृत विचार। शनि 29 मार्च को रात्रि 22:07 बजे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे मकर राशि के जातकों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के जातकों की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशियों के जातकों की ग्रह दशा बदल जाएगी। जिसका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. केदार मुरारी ने बताया कि शनि ग्रह को न्यायाधीश और दंडनायक भी कहा जाता है। लंबे समय से यह अपनी राशि कुंभ राशि में विराजमान थे और अब शनि अपनी कुंभ राशि से निकल कर बृहस्पति के आधिपत्य वाली मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह का गोचर लगभग ढाई वर्ष तक एक राशि में होने के कारण यह सबसे अधिक लंबी अवधि तक एक राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव सभी जीवधारियों पर पड़ता है। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि को प्रथम चरण की, मीन राशि को द्वितीय चरण की और कुंभ राशि को अंतिम चरण की साढ़ेसाती प्रभावित करेगी। जहां तक शनि की ढैया या पनौती का प्रश्न है तो वृश्चिक राशि की ढैया समाप्त हो जाएगी और धनु राशि की ढैया शुरू होगी। कर्क राशि के लिए कंटक शनि की दशा समाप्त हो जाएगी और सिंह राशि के लिए प्रारंभ होगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 29 मार्च को शनि के कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करने से पहले 22 फरवरी 2025 को प्रातः 11:23 बजे शनि महाराज अस्त अवस्था में हो गए थे। जब यह 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो अस्त अवस्था में ही होंगें। वहीं इसी 31 मार्च को 00:43 बजे अस्त अवस्था से मीन राशि में ही उदित अवस्था में आ जाएंगे।

29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ सकता है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित

मुरादाबाद : आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, मां भवानी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
मुरादाबाद, अमृत विचार। आदिशक्ति मां की भक्ति की आस्था का महापर्व चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू गया है।  चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देवी मां के मंदिर के बाहर लगी हुई है। भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं।  इस दिन से मां दुर्गेश्वरी के नौ रूपों की आराधना कर श्रद्धालु मनोनीत फल पाएंगे। भोर होते ही घरों से लेकर मंदिरों में माता के जयकारों गूंजने के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं  ने घर में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की।
काली माता मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
बता दें कि शुक्रवार को सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई व तैयारी पूरी कर ली गई है। नवरात्र के मौके पर मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और माता के दरबार को फूलों से सजाया गया है। शहर के प्रचीन काली मंदिर, मनोकामना मंदिर, लाइनपार माता, बालाजी सराय माता मंदिर समेत सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी विशेष बंदोबस्त किए गए है। मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आराधना प्रथम दिन की जाएगी। मां शैलपुत्री का यह स्वरूप भक्तों को पर्वत के सामान हर परिस्थितियों से निपटने की शक्ति प्रदान करता है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
दो अप्रैल की सुबह 6:10 मिनट से 9:29 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त: 10:30 से 12: 50 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल: इस दिन राहुकाल प्रात: 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

शनि राजा और बृहस्पति होंगे मंत्री
इस संवत्सर में ग्रहों के खगोलीय मंत्री परीषद के 10 विभागों में राजा और मंत्री सहित पांच विभाग पाप ग्रहों के पास तथा पांच शुभ ग्रहों के पास रहेगा। नवसंवत्सर 2079 के राजा शनि महाराज होंगे और मंत्री बृहस्पतिदेव रहेंगे। जिस दिन से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ होता है, उसके देव ही अधिपति यानी राजा होते हैं। इस बार नवरात्र शनिवार से शुरू होगा। जोकि यह विकास कार्यों, आर्थिक स्थिति और कैरियर के लिए बहुत शुभ होगा।

इस बार बन रहा शुभ योग
ज्योतिषाचार्य नारायण जोशी के अनुसार नवरात्रि के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस साल चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में से छह दिन यह शुभ योग बन रहा है। माना जाता है कि यह योग सभी काम बनाने वाला योग होता है। इतना ही नहीं नवरात्र के दौरान इस योग के होने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

ज्योतिषाचार्य पं. केदार मुरारी के मुताबिक नवरात्र की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है तो मां दुर्गा हाथी पर आती हैं, अगर नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार या शनिवार से होती है तो देवी घोड़े पर आती हैं। वहीं, जब नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार के दिन से शुरु होता है तो मां डोली की सवारी करके आती हैं। वहीं इस बार आदि शक्ति घोड़े की सवारी कर आगमन करेंगी। जोकि समर्थ एवं शक्तिशाली होगा।