BJP foundation day - Amrit Vichar

BJP Foundation Day: जेपी नड्डा ने कहा- वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं चाहती सरकार, लेकिन नियमों के अनुसार हो काम
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वे कानून के दायरे में काम करें, ताकि उनकी संपत्ति का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार को बढ़ावा देने में किया जा सके।

पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि तुर्किये और कई अन्य मुस्लिम देशों की सरकारों ने वक्फ संपत्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम (वक्फ बोर्ड का) संचालन कर रहे लोगों से बस यह कह रहे हैं कि आप नियमों के अनुसार काम करें।”

नड्डा ने कहा, ‘‘हम वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं चाहते। हमारा लक्ष्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि इसका प्रबंधन करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें और स्थापित नियमों का पालन करें। वक्फ बोर्ड की संपत्ति और धन मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित होंगे।’’ नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले भाजपा प्रमुख ने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया।

यह भी पढ़ें:-Ram Navami 2025: रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब, ड्रोन से हो रही निगरानी

भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रहे लोग, ऐतिहासिक जनादेश में दिखी इसकी झलक: स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कहा कि लोग पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं और इसकी झलक पिछले वर्षों में उसे मिले ऐतिहासिक जनादेश में दिखाई दी है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया।”

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों।"

उन्होंने कहा, "हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।"

मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों व वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह सचमुच प्रेरणादायक है। भाजपा की स्थापना 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं ने थी। जनसंघ ने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ विलय करके जनता पार्टी का गठन किया था।

यह भी पढ़ें:-Wakf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, गजट अधिसूचना जारी

पार्टी का ध्वज फहराकर, महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रातः राज्यसभा सांसद बृजलाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा और विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराया। पार्टी कार्यालय और बूथ स्तर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर महापुरुषों को स्मरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर भी पार्टी का ध्वज फहराया। पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बूथ स्तर पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठके आयोजित की गई और बूथ पर घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए गए। नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन भी कराया गया।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट

BJP Foundation Day: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने उल्लास और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश के साथ जिला कार्यालय पर सुबह पार्टी का ध्वजारोहण करके कार्यक्रमों की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवम पुष्पर्चन करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना गया।

करीब 35 मिनट के अपने उद्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कि  भाजपा वो पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था, तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे। लेकिन मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति के बलबूते भाजपा 2 सांसदो से 303 सांसदो वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा के लिए सिर्फ एक नारा नही है बल्कि 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन मुहैया कराना,45 करोड़ को जनधन खाते से जोड़ना,50 करोड़ गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराने जैसी तमाम योजनाएं सामाजिक न्याय की सशक्त अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा जिस प्रकार राम राक्षसी प्रवत्तियो के प्रति कठोर थे, उसी प्रकार भाजपा भी भ्रष्टाचार और राष्ट्रविरोधियों के प्रति उतनी ही कठोर है।कहा भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल  मात्र नहीं है बल्कि विचारधारा है,जिसके लिए राष्ट्र प्रथम है। उन्होंने भाजपा को दबे,कुचले,शोषित एवम् वंचित लोगों की पार्टी बताया। दोपहर बाद जिला अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की।

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद के धरौली स्थित बूथ संख्या 311 पर,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने निंदुरा के बूथ संख्या 397 पर,विधायक दिनेश रावत ने कैसरगंज के बूथ संख्या 63 पर,एमएलसी अंगद सिंह ने  नगर के बूथ संख्या 340 पर,पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने आवास विकास के बूथ संख्या 37 एवम पूर्व विधायक बैजनाथ रावत ने सिद्धौर के सेरसा गांव स्थित बूथ संख्या 380 पर  कार्यकर्ताओं संग स्थापना दिवस मनाया।इस अवसर पर संतोष सिंह, हरगोविंद सिंह, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई, पंकज गुप्ता,डॉक्टर ,प्रमोद तिवारी,मनोज कुमार वर्मा,शशि गुप्ता,विनीत रस्तोगी,संजीव वर्मा,जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुशील जैन, गुरु शरण लोधी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: सोनिया, प्रियंका ही नहीं पूरी नारी जाति का अपमान, कांग्रेस ने दी परमहंस दास के खिलाफ तहरीर

BJP Foundation Day : कानपुर ने दिया था यूपी में भाजपा की मजबूती का आधार
महेश शर्मा/ कानपुर, अमृत विचार। आरएसएस का प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का इतिहास दर असल उसके नाम और चिह्न से भी पुराना है। पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। जनता पार्टी टूटने के बाद भारतीय जनसंघ नये परिवेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के रूप में सामने आई। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या से उत्पन्न सहानुभूति लहर ने कांग्रेस को लोकसभा सीटों से मालामाल कर दिया था तब मात्र दो सीटें लेकर लोकसभा में बैठी भाजपा को लेकर किसी ने सोचा भी न होगा कि यही पार्टी 303 सीटों पर जीत हासिल करेगी। पार्टी की इस स्पीड में कानपुर का योगदान नहीं भुलाया जा सकता। आरएसएस की प्लानिंग ने कानपुर में भाजपा को खड़ा करने में महती भूमिका निभायी। दीपक से कमल चुनाव चिन्ह तक भाजपा का राजनीतिक बहुत संघर्षपूर्ण रहा।

भाजपा कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डा.श्यामबाबू गुप्ता बताते हैं कि घटक दलों के अलग होने के दौर में 1980 के चुनाव में पार्टी के लोग कानपुर संसदीय क्षेत्र से जनता पार्टी के प्रत्याशी मकबूल हुसैन कुरैशी के समर्थन में थे। औपचारिक रूप से अलगाव के बाद 1984 में यहीं से पार्टी ने डॉ सोमनाथ शुक्ला को प्रत्याशी बनाया। उनके कांग्रेस से दादा नरेशचंद्र चतुर्वेदी और जनता पार्टी के सैय्यद शहाबुद्दीन मैदान में थे। शहाबुद्दीन के लिए मुस्लिम वोटर दीवाना था। जबरदस्त ध्रुवीकरण हुआ। तब सीट बचाने के लिए आरएसएस ने समर्थकों के वोट कांग्रेस के खाते में डलवाए। नतीजतन कांग्रेस जीत गयी। भाजपा नेतृत्व चाहता था कि किसी भी कीमत पर शहाबुद्दीन न जीतने पाए। पार्टी के पहले चुनाव में उसका अपना प्रत्याशी बहुत कमजोर था।

दूसरे चुनाव में पार्टी ने कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण को उतारा। जनता दल के समर्थन से माकपा प्रत्याशी सुभाषिनी अली सहगल जीत गयीं। हां, बालचंद्र मिश्रा गोविंदनगर से भाजपा विधायक बनें। तब राष्ट्रीय मोर्चा और वाम मोर्चा के समर्थन से वीपी सिंह की सरकार बनीं। मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करने पर भाजपा नीत राष्ट्रीय मोर्चा ने समर्थन वापस ले लिया। भाजपा ने यहीं से कमंडल का रास्ता पकड़ा और एलके आडवाणी की रथयात्रा से ग्राफ बढ़ा। मध्यावधि चुनाव में 1991 में कैप्टन जगतवीर द्रोण जीते वह तीन बार लगातार जीते। भाजपा को कानपुर में खड़ा करने में सत्यदेव पचौरी, गोपाल अवस्थी, डा.श्याम बाबू गुप्ता, गणेश अवस्थी (बाद में वह सपा में चले गए थे), प्रेमशंकर दीक्षित, देवराज सिंह, डा.जेएन गुप्ता, रेवतीरमण रस्तोगी, सतीश महाना, नीरज चतुर्वेदी नीरज दीक्षित, हरीश मतरेगा. रवींद्र पाटनी युवा नेता, प्रेमलता कटियार, पूनम कपूर, सीमा तिवारी महिला नेताओं का योगदान रहा।

पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल अवस्थी कहते हैं कि भाजपा ट्विटर हैंडलों, यूट्यूब चैनलों या सोशल मीडिया के किसी प्लेटफार्म से नहीं पैदा हुई है। इसका बढ़ता ग्राफ कार्यकर्ताओं के जमीनी संघर्ष का नतीजा है। यह जिक्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। गोपाल जी बताते हैं कि प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे कार्यकर्ताओं का खून पसीना है। संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर नेहरू से गहरे मतभेद होने के कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की, जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बनी। गोपाल अवस्थी कहते हैं कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सामाजिक कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय की जोड़ी ने इस पार्टी की बुनियाद खड़ी की, तो अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने पार्टी की पहुंच को देशभर में विस्तार देने का काम किया और आज के समय में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने भाजपा पार्टी को भारतीय राजनीति का सबसे मजबूत स्तंभ बना दिया है।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा का कहना है कि जमीन इतनी मजबूत हो चुकी है कि विपक्ष के लिए कानपुर में भाजपा को पराजित करना आज के विपक्ष के लिए मुश्किल ही नामुमकिन भी है। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी हरीश मतरेजा का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राम जन्मभूमि आंदोलन की आवाज बुलंद की।

ये भी पढ़ें - UP News : BJP का स्थापना दिवस आज, लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में CM योगी ने फहराया झंडा

06 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना का दिन, जानिए आज का इतिहास
नई दिल्ली। देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में छह अप्रैल ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।

खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं। सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेल हज का दर्जा रखते हैं और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

देश-दुनिया में 6 अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा

1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइड हासिल किया।
1909 : अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 : गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।
2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा।

ये भी पढ़ें : PM करेंगे तमिलनाडु-कर्नाटक का दौरा, तेलंगाना को देंगे 11,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं ने पार्टी स्थापना दिवस पर बधाई दी
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित पार्टी के नेताओं ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डा पूनियां ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानव दर्शन एवं मां भारती के परम वैभव के लिए समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा ” आज भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर मुझे मेरे निवास स्थान के बूथ संख्या 329 में एक पन्ने का प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

मेरा प्रयत्न रहेगा कि मेरे इस पन्ने के मतदाता विचार और व्यवहार से पार्टी का अनुसरण करेंगे।” इस मौके श्रीमती राजे ने कहा कि देश सेवा के संकल्प को समर्पित भाजपा रूपी छोटे से पौधे को अपनी मेहनत, त्याग एवं लगन से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं तथा संस्थापक सदस्यों को मेरा सादर प्रणाम। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को भी आत्मीय बधाई देती हूं, जिनकी उत्कृष्ट विचारधारा, सुशासन व विकास नीति से प्रभावित होकर आज देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आइए हम सभी मिलकर कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटते हुए एक बार फिर वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।

श्री कटारिया ने अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर, सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर नमन करते हुए कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी महापुरुषों को नमन जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर पार्टी को इस वैभव तक पहुंचाया है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर अग्रसर होकर जनसेवा में तत्पर भाजपा के स्थापना दिवस पर संगठन को परिश्रम से सींच कर विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने वाले पार्टी के संस्थापक सदस्यों को नमन एवं सभी निष्ठावान असंख्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा” मुझे गर्व है कि मैं गत चार दशकों से भाजपा संगठन के कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा में जुटा हुआ हूं।” भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए सदैव समर्पित,संकल्पित भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को आत्मीय शुभकामनाएं।

उन्होंने एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए अहर्निश कार्यरत भाजपा की यात्रा अनवरत जारी रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से यह भीे प्रार्थना की कि वह हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताए रास्ते पर चलने के लिए शक्ति और ताकत दे ताकि हम समाज में जो परिवर्तन लाते हुए, देश को मजबूती की ओर ले जा रहे हैं, उसमें हमें ताकत मिले और उसे हम सही ढंग से पूरा कर सकें। इसी तरह इस मौके भाजपा के अन्य नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले- बीजेपी का हर कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है

इटावा: बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय में होगा ध्वजारोहण, शुरू किया जाएगा माइक्रो डोनेशन अभियान
इटावा। आज भाजपा का 42वां स्थापना है। जिसे देखते हुए इटावा जिले में बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण और माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 5 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक चंदा लिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर स्थापना दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि स्थापना पर पार्टी जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। पक्के बाग तिराहे से भाजपा जिला मुख्यालय तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यालय पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुनवाया जाएगा।

30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

राजपूत ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस से माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरूआत करेगी। पार्टी का लक्ष्य इस बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप के माध्यम से जोड़ना होगा। इसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान लिया जाएगा। किसी से भी एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाएंगे। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।

विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है

उन्होंने बताया कि 25 दिन चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोड़ने का आग्रह किया जा रहा है। सबसे अधिक लोगों को जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि समाज का बड़ा वर्ग उससे प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा है, लेकिन उसकी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है। ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ा जाएगा।

पढ़ें-गोरखनाथ मंदिर हमला: छत पर निशानेबाजी सीखता था आरोपी मुर्तजा, घर से मिली एयरगन, पूछताछ जारी

सीएम योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, किया माल्यार्पण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस की पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि इस माैके पर शुरु किये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े से समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मजबूत करने की भाजपा की प्रतिबद्धता को नयी ऊर्जा मिलेगी।

योगी ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को अपने संदेश में कहा, “उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं।”

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “अंत्योदय से राष्ट्रोदय के सुपथ पर गतिशील भारतीय जनता पार्टी द्वारा 07 से 20 अप्रैल, 2022 तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। निःसंदेह, यह निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”

सीएम ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा मुझे विश्वास है।”

गौरतलब है कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के यहां स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज सुबह नौ बजे योगी ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को डिजिटल माध्यम से सभी नेता एवं कार्यकर्ता सुनेंगे।

पढ़ें-अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर