Gujarat News - Amrit Vichar

PM Modi to Visit Somnath: सोमनाथ में प्रधानमंत्री ने 'शौर्य यात्रा' में लिया भाग, परेड में 108 घुड़सवारों की टुकड़ी हुई शामिल
सोमनाथ (गुजरात): सोमनाथ मंदिर की रविवार को निकाली गई शौर्य यात्रा में डमरू बजाते हुए व्यक्तियों का एक समूह और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से लाए गए 108 अश्व शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक खुली छत वाली गाड़ी से इस भव्य यात्रा का अवलोकन किया। यात्रा शंख सर्कल से शुरू हुई और प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर परिसर के सामने स्थित वीर हमीरजी गोहिल सर्कल की ओर लगभग एक किलोमीटर का सफर तय किया। डमरू बजाते हुए पुरुषों का एक समूह शौर्य यात्रा का हिस्सा था और प्रधानमंत्री के वाहन के आगे क्रम से चल रहा था।

पीएम मोदी के हाथ में एक ढोल था, जिसे उन्होंने यात्रा की शुरुआत में थोड़ी देर बजाया और फिर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। यात्रा के आगे बढ़ने पर दोनों ओर सड़कों पर जमा भीड़ ने जयकारे लगाए और कई लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं, जबकि कलाकारों ने यात्रा मार्ग पर नियमित अंतराल पर बने विभिन्न मंचों पर भारत के विभिन्न नृत्य रूपों का प्रदर्शन किया। यात्रा में 108 घोड़ों का दल सबसे अलग दिख रहा था, जिनके सवारों ने सफेद कमीज के साथ खाकी पतलून और केसरिया रंग की टोपी पहन रखी थी।

भरत कुमार जटाभाई ने बताया, "ये घोड़े और इनके सवार गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए हैं। हम गुजरात पुलिस से हैं और हमने पिछले दस दिनों में इसका अभ्यास किया है। मैं पाटन जिले में तैनात एक कांस्टेबल हूं और इस शौर्य यात्रा का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।" गुजरात पुलिस के कांस्टेबल ने बताया कि उसका घोड़ा 17 साल का है और काठियावाड़ी और मारवाड़ी संकर नस्ल का घोड़ा है। उन्होंने कहा, "पाटन जिले से लगभग दस घोड़े लाए गए हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को यहां पहुंचे। उन्होंने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम को देखा। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में शामिल होकर अत्यंत गौरवान्वित हूं। इस अवसर पर मंदिर की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाली मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका अदम्य साहस और पराक्रम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी, अंत्रोली में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया दौरा
गुजरातः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा के लिए गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया। प्रधानमंत्री सुबह सूरत हवाई अड्डे पर उतरे और अंत्रोली क्षेत्र पहुंचे, जहां बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और कार्यों की समीक्षा की। एमएएचएसआर भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है।

‘मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर’ लगभग 508 किलोमीटर लंबा है। इसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में तथा 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में आता है। बाद में प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के डेडियापाडा शहर का दौरा करेंगे जहां वह आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। वह 9,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। सभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री डेडियापाडा से 23 किलोमीटर दूर सागबारा तालुका के देवमोगरा गांव में आदिवासी समुदाय की कुल देवी पंडोरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

मोदी ने देवमोगरा धाम में किये पांडोरी माता के दर्शन नर्मदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले की अपनी यात्रा के दौरान प्रसिद्ध याहामोगी देवमोगरा धाम में पांडोरी माता के दर्शन किये। श्री मोदी ने देवमोगरा धाम मंदिर में पांडोरी माताजी के दर्शन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इससे पहले सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने लोकनृत्य के माध्यम से हाथों में तिरंगा लिए उनका भव्य स्वागत किया। सतपुड़ा पर्वतमाला में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित यह मनमोहक धाम आदिवासी समाज के लोगों की आस्था का केन्द्र है, जिसकी महिमा अनूठी है।

सतपुड़ा की पर्वतमाला के बीच स्थित पौराणिक मंदिर देवमोगरा धाम बाहर से नेपाल के पशुपतिनाथ जैसा दिखायी देता है। नर्मदा जिले की सागबारा तहसील के देवमोगरा में आदिवासियों की कुलदेवी पांडोरी माता (याहमोगी) का मंदिर है। सतपुड़ा की पर्वतमालाओं में प्रकृति की गोद में बसे इस धाम में स्वयंभू याहा पांडोरी देवमोगरा माता आदि-अनादि काल से स्वयं कणी-कंसरी के रूप में विराजमान हैं। यहां गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के आदिवासी समुदाय के लोग याहामोगी पांडोरी की कुलदेवी के रूप में अपार श्रद्धा-आस्था तथा भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

इस पवित्र हेला दाब (एक शक्तिशाली और पूजनीय देवी हैं, जिन्हें याहामोगी पांडोरी के नाम से भी जाना जाता है और देश के आदिवासी समुदाय द्वारा पूजी जाती हैं।) की आदि-अनादि काल से बहुत अनूठी महिमा रही है। हजारों वर्ष पूर्व जब इस प्रदेश में भीषण अकाल पड़ा था, तब पांडोरी माताजी ने देवमोगरा धाम पर स्वयं वास किया था। भीषण अकाल के कारण अन्न-जल की किल्लत पैदा हुई और पशु-पक्षी तथा मानव; सभी दुःखी हो गये। ऐसे संकट की घड़ी में इस क्षेत्र के प्रजापालक गोर्या कोठार ने आवश्यक अन्न का वितरण करना शुरू किया, लेकिन आगे चलकर गोर्या कोठार के अन्न भंडार भी खाली होने लगे। तब उनकी पालक पुत्री याहा पांडोरी ने कणी-कंसरी का रूप धारण कर अन्न वितरण का कार्य संभाला। तब से आज तक अनाज के भंडार कभी खाली नहीं हुए हैं। अर्थात आदि-अनादि काल से लेकर आज तक माताजी के अन्न भंडार समग्र मानव जाति के लिए सदैव भरे रहे हैं। सागबारा तहसील के देवमोगरा गांव में स्थित इस मंदिर में अनेक पीढ़ियों से लाखों भक्त माताजी के चरणों में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अपनी समस्याओं तथा दुःखों का निवारण प्राप्त करने के लिए आते हैं। मंदिर के पुजारी द्वारा माताजी का आह्वान किया जाता है और आशीर्वाद देकर हर व्यक्ति के कल्याण की मंगलकामना की जाती है।

मान्यता है कि माताजी के चरणों में जो भी दुःखी व्यक्ति रोता हुआ आता है, वह हंसता हुआ वापस लौटता है। देवमोगरा में जहां राजा पांठा-विनादेव का स्थानक है, वहां हर वर्ष महाशिवरात्रि पर एक भव्य गढ़ यात्रा आयोजित की जाती है। इस यात्रा में परंपरागत वाद्ययंत्रों तथा नृत्य के साथ माताजी को गढ़ में जंगलों-पर्वतों के बीच स्थित प्राकृतिक झरने में स्नान कराया जाता है। इतना ही नहीं, माताजी की पूजा करके आगामी वर्ष के लिए खेतीबाड़ी और बरसाती मौसम का (होलको ठोक कर) अनुमान लगाया जाता है। हजारों श्रद्धालु इस अनुमान के अनुसार खेतीबाड़ी का पूर्व आयोजन करते हैं। मेले के दौरान माता के प्रांगण में स्थित काकड़ के पेड़ पर एक ही रात में फूल आ जाते हैं।

सुबह श्रद्धालु उसके दर्शन करते हैं और मानते हैं कि जिस दिशा में सबसे ज्यादा फूल हों, उस दिशा में वर्ष के दौरान खेतीबाड़ी का काम अच्छा होगा।प्रतिवर्ष माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तथा महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व से लगातार पांच दिनों तक लगने वाला यह मेला आदिवासी लोक संस्कृति का अनूठा दर्शन कराता है। इस मेले में लाखों भक्त माताजी के दर्शन के लिए जुटते हैं, जो वास्तव में आह्लादक दृश्य होता है। इस मंदिर में बाईं ओर श्यामवर्णी महाकाली माता की मूर्ति के भी लोग दर्शन करते हैं। इस प्रकार, एक ही मंदिर में दो माताजी विराजमान हैं।

आदिवासी समुदाय हजारों वर्षों से अपनी अनूठी परंपरा का पालन करता है, जिसमें वे संपूर्ण श्रद्धा के साथ नयी फसल को बांस की टोकरी में रखते हैं और सब्जी- भाजी, पूजा सामग्री की हिजारी (हिंगारी) बांधकर उसे सिर पर रखकर एवं रंगबिरंगी वस्त्र पहनकर तथा महिलाएं सोने-चांदी के आभषणों से सज्ज होकर गाजे- बाजे के साथ होब यात्रा पर निकलते हैं। आदिवासी लोग सवा महीने का व्रत-उपवास कर याहा पांडोरी देवमोगरा के चरणों में धान-अन्न श्रद्धापूर्वक समर्पित करते हैं और इसके बाद नये धान का सेवन किया जाता है।

देवमोगरा धाम केवल एक स्थानक ही नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा एवं संस्कृतिक का जीवंत प्रतीक है और स्थानीय प्रदेश के घेरिया (महिला पोशाक में पुरुषों की टोली) होली-धुलंडी के त्योहार के दौरान सवा महीने घर से बाहर निकल कर घर-घर घूमते हैं और घेरिया बनते हैं और नौ रस के श्रृंगार के साथ मुक्त मन से नाच-गान करते हैं। धुलंडी से पूर्व के दिन होली चौक में होलिका प्रज्ज्वलित की जाती है और महिलाएं भी परंपरागत वेशभूषा में सज्ज होकर कर वाद्ययंत्रों के साथ नाच-गान करते हुए होली के लोले (लोक गीत) गाकर आनंद-उत्सव मनाती हैं।

PM मोदी ने गुजरात को दी बड़ी सौगात : एकता नगर में 1220 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
एकता नगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट 1,220 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के लिए शाम को वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरे और खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से एकता नगर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर, प्रधानमंत्री ने 30 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। बेड़े में इन बसों के जुड़ने के साथ, अब कुल 55 ई-बसें एकता नगर में पर्यटकों को मुफ्त सेवा प्रदान करेंगी।

बाद में, प्रधानमंत्री ने कई परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया, जिनमें 56.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकारी क्वार्टर, 303 करोड़ रुपये की लागत से बिरसा मुंडा भवन, 54.65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित आतिथ्य जिला (चरण-1) और 20.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतपुड़ा सुरक्षा दीवार और रिवरफ्रंट शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने बोनसाई गार्डन, वॉकवे (चरण-2), ई-बस चार्जिंग डिपो, स्मार्ट बस स्टॉप (चरण-2), सरदार सरोवर बांध और गार्डन की प्रतिकृति का भी उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं एकता नगर आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगी।"

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का नेतृत्व करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस वर्ष के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सांस्कृतिक उत्सव और सुरक्षा बलों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस परेड शामिल होगी, जिसमें उनके कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस ‘लौह पुरुष’ की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ में बड़ा हादसा: रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी
अमहदाबाद। गुजरात के पंचमहल जिले में प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ, जब कंस्ट्रक्शन का सामान ले जाने वाले मालवाहक रोपवे का तार टूट गया और ट्रॉली गिरने छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोग शामिल है। अपराह्न करीब तीन बजे हुई इस घटना से पावागढ़ क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

केबल टूटने से ट्रॉली पहाड़ी से नीचे जा गिरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा संबंधी चूक के कारण केबल टूट गई। अधिकारियों से बताया कि ट्राली का उपयोग सामान ले जाने के लिए किया जा रहा था, तभी केबल टूट गई, जिससे ट्रॉली पहाड़ी से नीचे गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मांचा से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए यह रोपवे चलाया जा रहा था। अचानक इसका तार टूट गया और ट्रॉली में सवार लोग नीचे गिर पड़े। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पावागढ़ के एसपी हरेश दूधात के अनुसार शुरुआती जांच में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों को अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है मंदिर

रोप वे का वायर जिस खंभे से जुडा था, वह भी आधा झुक गया। पावागढ़ मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘वहां दो रोपवे थे – एक सामान ढोने के लिए और दूसरा यात्रियों के लिए। सामान ढोने वाले रोपवे की वायर टूट गई है। कलेक्टर ने घटना की जांच के लिए समिति गठित की है। हम प्राथमिक रिपोर्ट का इंतजार करेंगे, जिसके आधार पर सरकार काररवाई करेगी।’

यात्रियों के लिए चलने वाले रोपवे का संचालन भी रोका गया

वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के लिए चलने वाले रोपवे का संचालन भी रोक दिया है। फिलहाल यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे के बाद वो बुरी तरह से डरे हुए हैं।

रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं पावागढ़

उल्लेखनीय है कि पावागढ़ एक बड़ा तीर्थस्थल है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हादसे के बाद यहां आने वाले लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ काररवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः UPSSSC PET Exam: लखनऊ में 91 परीक्षा केंद्र, हजारों निगाहें और हर कदम पर कड़े इंतजाम… 2 दिनों तक चलेगी पीईटी परीक्षा

Ahmedabad: 8वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की चाकू मारकर की हत्या, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में की तोड़फोड़
अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एक स्कूल में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर में हंगामा मचा दिया। मणिनगर क्षेत्र के एक स्कूल में मंगलवार को 8वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं कक्षा के अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन किया।

स्कूल कर्मचारियों पर हमला, संपत्ति को नुकसान

छात्र की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग, खासकर सिंधी समुदाय के सदस्य, स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गए। गुस्साई भीड़ ने स्कूल की संपत्ति को निशाना बनाया और बसों, कारों, और दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों पर भी हमला किया गया। कुछ कर्मचारियों को भीड़ ने पकड़कर मारपीट की, जबकि स्कूल के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ ने पुलिस के सामने भी कर्मचारियों को पीटना जारी रखा और एक पुलिस वाहन को पलटने की कोशिश की।

पुलिस और भीड़ में तनाव, सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डीसीपी बलदेव देसाई, और विधायक मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी स्कूल के बाहर पहुंचे और नारेबाजी की। स्कूल के बाहर करीब 2,000 लोग जमा हो गए, जिन्होंने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस घटना ने स्कूल प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः ICU में 'कैथेटर' से होने वाला रक्त संक्रमण एक गंभीर समस्या... एम्स का शोध में हुआ बड़ा खुलासा

दुस्साहस: गुजरात में ऑटोरिक्शा चालक ने महिला होमगार्ड पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार
अहमदाबाद। गुजरात के गांधीनगर जिले में गलत तरीके से ऑटोरिक्शा खड़ा करने पर महिला होमगार्ड द्वारा फटकार लगाये जाने के बाद उसपर कथित रूप से तेजाब फेंकने को लेकर वाहन चालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कलोल कस्बे में एक चौराहे पर आवाजाही को नियंत्रित करने वाली महिला होम गार्ड मामूली रूप से झुलस गयी। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमस्टी ने बताया कि गलत तरीके से ऑटोरिक्शा खड़ा करने को लेकर होमगार्ड द्वारा डांटे जाने के बाद आरोपी अशोक रावत अपने घर से एक बोतल में तेजाब लाया और महिला पर फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि कि महिला होमगार्ड मामूली रूप से झुलसी क्योंकि तेजाब की कुछ बूंदें ही उसकी पीठ पर गिरी थीं। अधिकारी ने बताया कि महिला होमगार्ड छतर्रल ओवरब्रिज पर तैनात थी और तभी रावत अपने ऑटोरिकशॉ में वहां पहुंचा और वाहन को गलत तरीके से खड़ा कर दिया।

उन्होंने बताया, “रावत की महिला होमगार्ड से बहस हो गयी लेकिन फटकार लगाये जाने के बाद आरोपी घर चला गया और शौचालय की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेजाब की एक बोतल के साथ लौटा।” अधिकारी ने बताया कि घायल होमगार्ड को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के प्रयास के आरोप में AAP विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
राजपीपला। गुजरात से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा को नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में एक तालुका पंचायत पदाधिकारी पर कथित हमले के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को वसावा के निर्वाचन क्षेत्र डेडियापाड़ा के अंतर्गत प्रांत कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि वसावा को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। डेडियापाड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बैठक के दौरान वसावा ने स्थानीय स्तर की समन्वय समिति ‘आपणो तालुको वाइब्रेंट तालुको’ (एटीवीटी) के सदस्य पद पर उनकी ओर से नामित व्यक्ति के नाम पर विचार नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई और आक्रोशित हो गए।

वसावा ने कथित तौर पर सागबारा तालुका पंचायत की एक महिला अध्यक्ष को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। डेडियापाड़ा तालुका पंचायत अध्यक्ष संजय वसावा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब बैठक में शामिल डेडियापाड़ा तालुका पंचायत अध्यक्ष संजय वसावा ने विरोध किया तो विधायक ने कथित तौर पर उन पर मोबाइल फोन फेंककर मारा जिससे उनके सिर पर चोटें आईं।

प्राथमिकी के अनुसार, विधायक ने शिकायतकर्ता पर कांच के गिलास से हमला करने की भी कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इसमें कहा गया कि जैसे ही कांच टूटा, विधायक ने कांच के टुकड़े उठाए और संजय वसावा की ओर बढ़े तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी लेकिन शिकायतकर्ता किसी तरह भागने में सफल रहा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने कार्यालय में रखी एक कुर्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद, डेडियापाड़ा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 79 (शब्दों, इशारों के माध्यम से किसी महिला की गरिमा का अपमान करना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी), 352 (जानबूझकर अपमान) और 324 (3) (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस बीच, चैतर वसावा की गिरफ्तारी के बाद डेडियापाड़ा में तनाव बढ़ने पर स्थानीय प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में एक स्थान पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि विधायक को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि विसावदर में आप से हारने के बाद भाजपा नाराज है। उन्होंने हाल में हुए उपचुनाव का हवाला दिया जिसमें उनकी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, परिजनों में कोहराम

गुजरात: अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान हाथी ने मचाया उत्पात, एक व्यक्ति घायल
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को रथ यात्रा के दौरान एक हाथी अत्यधिक शोर से परेशान होने के बाद अवरोधक तोड़कर एक संकरी गली में घुस गया, जिससे मची अफरा-तफरी के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के कांकरिया चिड़ियाघर के अधीक्षक आर के साहू ने बताया कि दो अन्य हथिनियों पर सवार महावतों ने हाथी का पीछा किया और उसे काबू में किया, ताकि यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर सुचारू रूप से आगे बढ़े।

पुलिस उपायुक्त (नियंत्रण कक्ष) कोमल व्यास ने बताया, “खड़िया क्षेत्र में एक हाथी के परेशान होकर एक संकरी गली में घुस जाने से मची अफरा-तफरी में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है।” भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा शुक्रवार सुबह अहमदाबाद में शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। एक अधिकारी ने बताया कि 400 वर्ष पुराने जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई इस भव्य यात्रा के पुराने शहर से होते हुए रात आठ बजे तक वापस आने की उम्मीद है।

यात्रा में आमतौर पर 17 हाथी, 100 ट्रक और 30 अखाड़े शामिल होते हैं। यह यात्रा दिन में 16 किलोमीटर की दूरी तय करती है। हाथियों के स्वास्थ्य की जांच करने और कार्यक्रम से पहले फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने वाले साहू ने बताया कि इन हाथियों में से सिर्फ एक नर है। साहू ने बताया, “जब यात्रा खड़िया गेट पर पहुंची, तो तेज संगीत और सीटी की आवाज के कारण नर हाथी अचानक उत्तेजित हो गया। वह भागने लगा और निर्धारित मार्ग से भटक गया।”

उन्होंने बताया कि दो हथिनियों पर सवार महावतों ने नर हाथी का पीछा किया और उसे काबू किया। एक वायरल वीडियो में हाथी को अवरोधक तोड़कर संकरी गली में घुसने से पहले भीड़ में भागते हुए देखा जा सकता है। साहू ने बताया, “हाथी को बिना बेहोश किये तुरंत काबू कर लिया गया। नर हाथी और दो हथिनियों को फिर उसी जगह बांध दिया गया। वे अब यात्रा में हिस्सा नहीं लेंगे।” उन्होंने बताया कि कांकरिया चिड़ियाघर, वन विभाग के कर्मी और पशु चिकित्सक हाथियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। साहू ने बताया, “तीन टीम को हाथियों को बेहोश करने वाली बंदूक के साथ मार्ग पर तैनात किया गया है।”

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, उमड़े हजारों श्रद्धालु, सीएम पटेल ने की ‘पहिंद विधि’, अमित शाह ने उतारी आरती
अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुक्रवार सुबह अहमदाबाद में शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार खलासी समुदाय ने शहर के जमालपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर से बाहर निकाला।

तीन रथों की भव्य शोभायात्रा 400 वर्ष पुराने मंदिर से शुरू हुई और पुराने शहर से होते हुए इसके रात आठ बजे तक लौटने की उम्मीद है। यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरेगी, उनमें कुछ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने जगन्नाथ मंदिर में सुबह पूजा में भाग लिया, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पहिंद विधि’ की, जो सोने की झाडू से सड़कों की प्रतीकात्मक सफाई की एक पारंपरिक रस्म है।

शोभायात्रा में आमतौर पर 18 हाथी, 100 ट्रक, ‘भान-मंडली’ (भक्ति समूह) और 30 अखाड़े (स्थानीय व्यायामशालाएं) शामिल होते हैं। यह शोभायात्रा आज 16 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कई ट्रकों को अलग-अलग थीम पर झांकियों के रूप में सजाया गया है। पूरे दिन भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वार्षिक रथयात्रा की सुरक्षा के लिए शहर में लगभग 23,800 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस रथयात्रा में 14-15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, भगदड़ जैसी स्थितियों को रोकने के लिए पहली बार कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि एआई आधारित प्रणाली मार्ग में आग लगने की स्थिति में पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित करेगी। इसके अलावा यह किसी विशेष क्षेत्र में बहुत अधिक लोगों के एकत्र होने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी सूचित करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे 16 किलोमीटर के मार्ग पर शोभायात्रा के साथ करीब 4,500 सुरक्षाकर्मी चलेंगे, जबकि यातायात प्रबंधन के लिए 1,931 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। कई सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियंत्रण कक्ष से जुड़े 2,872 ‘बॉडी-वॉर्न’ कैमरों, 41 ड्रोन और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 96 कैमरों और 25 निगरानी टावरों का उपयोग करके रथ यात्रा पर नजर रखेंगे।

Jagannath Rath Yatra: अमित शाह ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अहमदाबाद के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को मंगला आरती की। शाह ने अपने परिवार के साथ आज 148वीं रथ यात्रा के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री जगन्नाथ की मंगला आरती, पूजा-अर्चना कर भक्तिभाव से दर्शन किए। हर साल आषाढ़ी बीज (दूज) के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

अहमदाबाद शहर ही नहीं, बल्कि गुजरात और देश भर में लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ के लिए गहरी आस्था का प्रतीक है, उनकी रथयात्रा के इस पावन अवसर पर आज अहमदाबाद श्री जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीपदासजी, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष अविचलदासजी, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, स्थानीय विधायक, संत-महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

PM मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर लोगों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु समुद्र तटीय तीर्थ नगरी पुरी में उमड़े हैं।

गुजरात: मंत्री बच्चू भाई खाबड़ का बेटा मनरेगा घोटाले से संबंधित दूसरे मामले में गिरफ्तार
दाहोद। गुजरात के पंचायत और कृषि राज्य मंत्री बच्चू भाई खाबड़ के बेटे बलवंत खाबड़ को मनरेगा से संबंधित मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसे मनरेगा कार्यों से जुड़े एक अन्य मामले में कुछ दिन पहले ही जमानत मिली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। बलवंत और उसके भाई किरण खाबड़ को अप्रैल में उनके खिलाफ दर्ज पहली प्राथमिकी के मामले में 29 मई को जमानत दी गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक जगदीशसिंह भंडारी ने बताया कि बलवंत को रविवार को गिरफ्तार किया गया जब दाहोद 'बी' संभाग पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि 31 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, खाबड़ की कंपनी को 2022-23 में दाहोद जिले के धनपुर तालुका के भानपुर गांव में मनरेगा के तहत आवंटित कार्य पूरा किए बिना 33.86 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ था।

अप्रैल के बाद से दाहोद पुलिस द्वारा दर्ज की गई यह तीसरी प्राथमिकी है, जब अधिकारियों को पता चला था कि विभिन्न एजेंसियों को भुगतान किया गया था, जबकि उन्होंने वह सामग्री आपूर्ति नहीं की थी जिसके लिए उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत ठेका दिया गया था।

दाहोद 'बी' संभाग पुलिस द्वारा 31 मई को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, बलवंत खबाड़ की कंपनी 'श्री राज कंस्ट्रक्शन कंपनी, पिपेरो' ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके भानपुर गांव में मनरेगा परियोजना के लिए सामग्री की आपूर्ति किए बिना 33.86 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त किया।

इससे पहले 16 मई को बलवंत और किरण दोनों को धोखाधड़ी, जालसाजी और विश्वासघात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कुल 71 करोड़ रुपये के कथित मनरेगा घोटाले के संबंध में अप्रैल में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, विभिन्न एजेंसियों ने 2021 और 2024 के बीच सौंपे गए कार्य को पूरा नहीं किया या आवश्यक सामग्री की आपूर्ति नहीं की, बल्कि फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और जाली दस्तावेज जमा करके भुगतान प्राप्त किया।

पुलिस के अनुसार, बलवंत और किरण दाहोद जिले के देवगढ़ बरिया और धनपुर तालुका में मनरेगा परियोजनाओं में धोखाधड़ी करने वाली एजेंसियों के मालिक हैं। दोनों को 29 मई को जमानत मिल गई, लेकिन उसी दिन जेल से बाहर आते ही दाहोद पुलिस ने किरण को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया।
एजेंसी मालिकों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 29 मई को पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, मनरेगा के तहत दाहोद के लावारिया गांव में अधूरे काम के बावजूद किरण के स्वामित्व वाली एक कंपनी सहित एजेंसियों को 18.41 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

PM मोदी ने 5,536 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, मिलेगा रोजगार
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां गुजरात के विभिन्न शहरों के लिए 5536 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज यहां रोड शो के बाद महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की 5536 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इसमें शहरी विकास विभाग की 2700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत 1006 करोड़ रुपए की लागत से बने 22,000 से अधिक आवासीय इकाईयों का और सूरत की कांकरा-खाड़ी के किनारे 145 करोड़ रुपए के खर्च से बंजर भूमि का कायाकल्प कर तैयार किए गए बायोडायवर्सिटी पार्क का तथा शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कुल 1447 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें जामनगर, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर और जूनागढ़ शहर के विकास कार्य भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने 1347 करोड़ रुपए की शहरी विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें अहमदाबाद में 1000 करोड़ रुपए के खर्च से साकार होने वाले साबरमती रिवरफ्रंट फेज-3 भी शामिल है। सड़क एवं भवन और जल संसाधन विभाग की 2000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास महात्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सड़क एवं भवन विभाग के अंतर्गत 170 करोड़ रुपए की परियोजनाओं तथा जल संसाधन विभाग की 1860 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें बनासकांठा में 888 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित होने वाली थराद- धानेरा पाइपलाइन और 678 करोड़ रुपए के खर्च से तैयार होने वाली दियोदर- लाखणी पाइपलाइन का शिलान्यास शामिल है।

स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के 672 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इस दौरान लोकार्पण और शिलान्यास हुआ जिसमें उन्होंने गांधीनगर में 84 करोड़ रुपए के खर्च से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा, अहमदाबाद में 588 करोड़ रुपए के खर्च से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के साथ 1800 बेड वाले अंतः रोगी विभाग (आईपीडी) का शिलान्यास भी किया, जिसमें संक्रामक रोगों के लिए 500 बेड की सुविधा विकसित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 17 महानगर पालिकाओं को 2731 करोड़ रुपए और 149 नगर पालिकाओं को 569 करोड़ रुपए के चेक का भी वितरण किए।

यह भी पढ़ेः पाकिस्तान को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहा- 'ईंट का जवाब पत्थर से देंगे'