MNS - Amrit Vichar

ठाकरे बंधुओं ने दो दशक बाद एक साथ साझा किया राजनीतिक मंच, बोले उद्धव- हम एक साथ रहने के लिए साथ आए हैं
मुंबई। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ‘‘एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं।’’ उद्धव ने लगभग 20 वर्ष बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख के साथ राजनीतिक मंच साझा किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह और राज मिलकर मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा करेंगे। उद्धव ने कहा, ‘‘हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं।’’

दो दशकों के बाद उद्धव और राज ने सार्वजनिक मंच साझा किया और ‘आवाज मराठीचा’ नामक एक विजय सभा आयोजित की जो राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने के लिए सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाने के लिए की गई।

ठाकरे बंधु 20 साल बाद दिखे एक मंच पर

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने शनिवार को लगभग दो दशकों में पहली बार मंच साझा किया जिसमें महाराष्ट्र में तीन-भाषा नीति पर दो विवादास्पद सरकारी प्रस्तावों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की ओर से वापस लेने का जश्न मनाया गया।

प्रमुख आयोजन स्थल वर्ली के एनएसआईसी डोम में आज शिवसेना (उद्धव गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) मराठी विजय दिवस नाम के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पेश करने वाले दो प्रस्तावों को रद्द करने के बाद यह रैली दोनों दलों के लिए एक राजनीतिक जीत की प्रतीक है।

शिवसेना से गठबंधन को लेकर बोले मनसे- तभी होगा विचार जब आएगा कोई ठोस प्रस्ताव
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख राज ठाकरे शिवसेना (उबाठा) से गठबंधन पर तभी विचार करेंगे, जब उस ओर से कोई ठोस प्रस्ताव सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में गठबंधन के लिए इस तरह के प्रयासों के बदले उन्हें 'विश्वासघात' ही मिला है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के संदीप देशपांडे ने संवाददाताओं से बात करते हुए राज ठाकरे का जिक्र किया। राज ठाकरे के हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली शिवसेना (उबाठा) के साथ राजनीतिक गठबंधन के लिए बातचीत करने के लिए विकल्प खुले होने का संकेत दिया था। मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे समेत महाराष्ट्र के नगर निकायों के चुनाव इस साल के अंत तक होने हैं।

देशपांडे ने कहा, ‘‘अगर शिवसेना (उबाठा) को लगता है कि मनसे के साथ गठबंधन संभव है, तो उन्हें एक ठोस प्रस्ताव के साथ सामने आना चाहिए। राज ठाकरे उस पर निर्णय लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले भी प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन हमें विश्वासघात का सामना करना पड़ा। अगर अब वे हमें साथ चाहते हैं, तो उन्हें राज ठाकरे को उचित प्रस्ताव भेजना चाहिए। वह (राज ठाकरे) उस पर उपयुक्त निर्णय लेंगे।’’

देशपांडे ने स्पष्ट किया कि राज ठाकरे ने अपने साक्षात्कार में कहीं भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ सीधे गठबंधन की बात नहीं कही थी, जो महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘राज ठाकरे ने यह नहीं कहा कि गठबंधन होना ही चाहिए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर शिवसेना (उबाठा) इच्छुक है, तो वह उस पर विचार करेंगे।’’

देशपांडे से जब पूछा गया कि क्या उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना (जो महायुति गठबंधन का हिस्सा है) भी मनसे के साथ समझौते की कोशिश कर रही है, तो उन्होंने कहा कि अब तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक संदेश नहीं आया है। पिछले महीने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बयानों से ये अटकलें लगने लगी थीं कि लगभग दो दशक पुराने मतभेदों को दरकिनार कर वे मराठी जनता के व्यापक हित में फिर से साथ आ सकते हैं।

राज ठाकरे ने वर्ष 2005 में शिवसेना से अलग होकर 2006 में अपनी पार्टी मनसे की स्थापना की थी। उन्होंने अतीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है, जो इस समय शिवसेना (उबाठा) की विरोधी है।

यह भी पढ़ेः 'उबाऊ और थकाऊ जोड़ी’ ने पार्टी को बनाया ‘मजाक का विषय’, केशव प्रसाद मौर्य ने खरगे और राहुल पर साधा निशाना

राज ठाकरे के बेटे को रोके जाने के बाद नासिक टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़, मनसे के आठ कार्यकर्ता गिरफ्तार
नासिक। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे का वाहन रोके जाने के बाद नासिक में एक टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ करने के आरोप में पार्टी के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मनसे के संस्थापक राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के वाहन के ‘फास्टटैग’ विवरण का मिलान नहीं हो पाने पर शनिवार रात सवा नौ बजे सिन्नार के गोंडे टोल प्लाज़ा पर उन्हें (अमित को) रोका गया था। वह उस वक्त मुंबई जा रहे थे।

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे भीड़ ने टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद पदाधिकारियों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वावी थाने के अधिकारी ने बताया कि टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार देर रात मनसे के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में हिंसा के बाद पड़ोसी राज्यों को सताने लगा डर, घर छोड़कर पलायन को मजबूर लोग

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे पर शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने स्टंप से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देशपांडे मध्य मुंबई के दादर इलाके में सुबह सैर पर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, हमले में देशपांडे को मामूली चोटें आई हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

अधिकारी ने कहा, कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार सुबह शिवाजी पार्क में मनसे नेता देशपांडे पर उस समय स्टंप से हमला कर दिया, जब वह टहल रहे थे। उन्होंने बताया कि शिवाजी थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में किशोरी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया

राज ठाकरे के खिलाफ गठजोड़ का दावा, मनसे नेता ने भाजपा सांसद के साथ पवार की तस्वीर ट्वीट की
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद बृज भूषण सिंह की एक तस्वीर मंगलवार को ट्वीट की और दावा किया कि उन्होंने राज ठाकरे के खिलाफ गठजोड़ किया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से सांसद सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को चेतावनी दी थी कि जब तक वह अतीत में किये गए उत्तर भारतीयों के ”अपमान” को लेकर माफी नहीं मांग लेते, तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नही दिया जाएगा।

ठाकरे ने रविवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कानूनी पचड़ों में ”फंसाने” की साजिश रची जा रही है। मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने एक कुश्ती कार्यक्रम में पवार और सिंह के साथ होने की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ”…दोनों ने राज साहब के खिलाफ गठजोड़ किया था।

” हालांकि, महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा नेता दिलीप वालसे पाटिल ने देशपांडे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पवार और सिंह की तस्वीर कुश्ती प्रतियोगिता की थी और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर हाल में चर्चा में रहे राज ठाकरे ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह पांच जून को अयोध्या नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में गैर कृषि विश्वविद्यालयों की परीक्षा ऑफलाइन होगी- मंत्री सामंत

पुणे पुलिस ने रविवार को होने वाली राज ठाकरे की रैली पर लगाए कई प्रतिबंध
पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की रविवार को पुणे में होने वाली रैली के सिलसिले में पुलिस ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वरगेट पुलिस थाने की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार राज ठाकरे के भाषण से किसी समुदाय का अपमान नहीं होना चाहिए और लोगों में द्वेष पैदा नहीं होना चाहिए।

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ”मनसे की रैली के आयोजकों द्वारा निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। रैली के प्रतिभागियों को ऐसा भाषण नहीं देना चाहिए जिससे किसी भी समुदाय का अपमान हो या समुदायों के बीच तनाव पैदा हो। रैली में भाग लेने वाले नागरिकों को आत्म-अनुशासन का पालन करना चाहिए। आयोजकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रैली में भाग लेने वाले लोग आक्रामक नारे नहीं लगाएं।”

पुलिस ने यह भी कहा कि सभागार की क्षमता को ध्यान में रखते हुए रैली में आने वाले लोगों की संख्या को सीमित किया जाना चाहिए। साथ ही ध्वनि से संबंधित उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानदंडों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। पुलिस के पत्र में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति यहां गणेश कला क्रीड़ा मंच में होने वाली इस रैली में हथियार नहीं ले जाएगा।

इसे भी पढ़ें- शिवराज जनता को राहत देने पेट्रोल, डीजल पर लगने वाले करो में कमी करें- कमलनाथ

देश में धर्म की राजनीति हुई तेज, मनसे नेता के बयान के बाद औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा बढ़ाई गई
औरंगाबाद। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता के उस कथित बयान के बाद औरंगाबाद में स्थित औरंगजेब के मकबरे की अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि मुगल बादशाह की आखिरी आरामग़ाह को ज़मींदोज़ कर दिया जाना चाहिए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मनसे के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि यहां औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है इसलिए उसे ज़मींदोज़ कर दिया जाना चाहिए ताकि लोग वहां न जाएं।

गौरतलब है कि हाल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमईएम) नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब के मकबरे पर जा कर नमाज अदा की थी। इस पर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ साथ राज ठाकरे की मनसे ने भी ओवैसी की आलोचना की थी। गजानन काले के ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने खुल्दाबाद स्थित उस ढांचे में ताला लगाने की कोशिश की जहां औरंगजेब का मकबरा है। इस मकबरे की सुरक्षा एएसआई करती है।

संपर्क किये जाने पर, एएसआई के औरंगाबाद परिक्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौबे ने कहा कि कुछ लोग मकबरे में ताला लगाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि संरचना को तोड़ने का प्रयास किये जाने की आशंका है। चौबे ने कहा, “लेकिन मैंने कहा कि जब तक एएसआई को लिखित में कुछ नहीं दिया जाता तब तक मैं उसपर कार्रवाई नहीं करूंगा। हमने स्मारक को खुला रखा है और वहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

हमने पुलिस को स्थिति से अवगत करा दिया है और उन्होंने एक सुरक्षा वैन भेजी है।” ओवैसी इस माह के शुरू में औरंगजेब के मकबरे पर गए थे। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने आश्चर्य जताते हुए कहा था कि क्या इसका उद्देश्य शांतिपूर्ण महाराष्ट्र में कोई नया विवाद खड़ा करना है।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: मुस्लिम पक्ष के समर्थन में उतरा AIMPLB, राष्ट्रपति से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

10 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे, रामराज्य लाने के लिए भगवान राम के करेंगे दर्शन
मुम्बई। शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में ‘राम राज्य’ लाने के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगने के उद्देश्य से 10 जून को अयोध्या जायेंगे। दिलचस्प है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख और उनके चाचा राज ठाकरे ने घोषणा की थी कि वह जून के पहले सप्ताह में अयोध्या की यात्रा करेंगे। जब आदित्य से उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण द्वारा मनसे प्रमुख को अयोध्या की यात्रा करने से पहले अतीत में उत्तर भारतीयों का अपमान करने को लेकर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिये जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर वह दूसरे दलों एवं ‘ बीत गयी बातों’ के बारे में बात नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से जुड़ा संघर्ष उच्चतम न्यायालय के 2019 के आदेश से समाप्त हो गया। शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘ हम महाराष्ट्र में जो काम कर रहे है और देश में जो काम करने की हमारी मंशा है, उनके लिए आशीर्वाद मांगने हेतु हम (अयोध्या) जा रहे हैं। हम महाराष्ट्र में भी रामराज्य लाने के लिए भगवान राम का दर्शन करने जा रहे हैं।’’ राज्य के पर्यावरण मंत्री एक कार्यक्रम के बाद नांदेड़ में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता राजनीति की खातिर अयोध्या नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अयोध्या हमारी ताकत एवं समर्पण का स्रोत है। हम आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं। महा विकास अघाड़ी के तौर पर हम समाज के हर वर्गको साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। महाराष्ट्र देश की वित्तीय शक्ति है। यदि महाराष्ट्र को आगे ले जाया जाता है तो देश भी आगे बढ़ेगा।’’ भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को हिंदुत्व या हिंदू धर्म के बारे में नहीं पढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी पहुंचे झांसी, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

मराठी बोर्ड आंदोलन मामला: राज ठाकरे के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट
बीड। महाराष्ट्र में शिराला कोर्ट केस के बाद वर्ष 2008 में मराठी बोर्ड को लेकर हुए आंदोलन के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ शुक्रवार को बीड जिले की परली जिला अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया। पता चला है कि यह वारंट मराठी बोर्ड को लेकर हुए आंदोलन के मामले में जारी किया गया है।

इस मामले में परली अदालत के गैर जमानती वारंट के बाद अब गृह विभाग के सक्रिय होने की संभावना है। वर्ष 2008 में मराठी बोर्ड और मराठी भाषा के मुद्दे पर मनसे की ओर से परली में आंदोलन किया गया था। उस वक्त मनसे ने परली में दुकानें बंद करने की पहल की थी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

दो दिन पहले सांगली के शिराला में ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद आज परली में भी ऐसा ही वारंट जारी किया गया। इसलिए ठाकरे को एक और झटका लगा है। इस संबंध में मुंबई पुलिस को एक पत्र मिला है। पता चला है कि मुंबई पुलिस भी इस मामले में सक्रियता दिखा रही है। इस बीच, पिछले कुछ दिनों से राज्य में सियासी माहौल गर्मा रहा है।

लाउडस्पीकर मुद्दे पर मनसे के आक्रामक रुख अख्तियार करने के बाद राज्य सरकार और मनसे के बीच हालांकि तनातनी खत्म हो गई है। अब चर्चा है कि क्या यह नया मामला एक बार फिर से विवाद को हवा देगा। अदालत ने पुलिस से पूछा है कि गत छह अप्रैल को वारंट जारी करने के बावजूद श्री ठाकरे के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें- बीजेपी नेता अर्जुन की मौत के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, आर्मी कमांड हॉस्पिटल में होगा पोस्टमार्टम

राज ठाकरे को लाउडस्पीकर विवाद से राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा- केंद्रीय मंत्री आठवले
सोलापुर। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर उनके “कठोर रुख” से उन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख आठवले ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखने में ‘नाकाम’ रही।

राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर राज्य सरकार को ‘अल्टीमेटम’ दिया था। आठवले ने कहा, “इस रुख से राज ठाकरे को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। उनका अब तक का रुख अलग-अलग रहा है लेकिन उन्हें कभी कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिला।” उन्होंने राज ठाकरे को सलाह दी कि इस तरह का “कठोर रुख” अपनाकर वह समाज में दरार पैदा नहीं करें।

आठवले ने दावा किया कि शिवसेना छोड़ने के बाद राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के झंडे में “नीले, सफेद, हरे और भगवा रंगों को शामिल किया, लेकिन अब उन्होंने अचानक भगवा रंग अपना लिया है तथा समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा, “भगवा ऐसा रंग नहीं है जो विवाद पैदा करता हो, यह विवादों को सुलझाता है। भगवा रंग शांति का प्रतीक है।” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के “जातिवादी” होने के राज ठाकरे के दावे के संबंध में आठवले ने कहा कि पवार व्यक्तिगत रूप से जातिवादी नहीं हैं लेकिन, उनकी पार्टी के कुछ सदस्य जातिवादी हैं।

ये भी पढ़ें- शीर्ष विश्वविद्यालयों ने विशेष पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की

लाउडस्पीकर विवाद: कांग्रेस ने मनसे को ठहराया जिम्मेदार
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पार्टी की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे हिंदुओं को ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि 2,404 मंदिरों को भी अपने वाद्यों को बंद करना होगा।

सावंत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों द्वारा अज़ान को रोक दिया गया है, लेकिन ‘काकड़’ आरती भी बंद हो गई है जो यह दर्शाता है कि मनसे की चाल दोनों को बाधित कर रही है। उन्होंने कहा, मुंबई में कुल 2,404 मंदिर और 1,144 मस्जिद हैं। लाउडस्पीकर के उपयोग की बुधवार तक इनमें से केवल 20 मंदिरों और 922 मस्जिदों को अनुमति थी। पांच मंदिरों और 15 मस्जिदों के आवेदन लंबित थे। यदि हम मनसे की बात मानते हैं तो मस्जिदों के साथ-साथ 2400 से ज्यादा मंदिरों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि त्र्यंबकेश्वर और शिरडी में काकड़ आरती भी बंद हो गई है। यह किसका पाप है?” उन्होंने कहा, मनसे का राजनीतिक रूप से स्वार्थी रुख प्रगतिशील महाराष्ट्र के लिए हानिकारक है। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों ने लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है, इसका कारण भी बिल्कुल स्पष्ट है। इस बीच औरंगाबाद पुलिस ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र में शिरडी, श्रीरामपुर, परभणी, उस्मानाबाद, हिंगोली, जालना के कुछ हिस्सों तथा नांदेड़, नंदुरबार सहित राज्य के कई जगहों पर अजान के दौरान लाउडस्पीकर बंद रहे। राज्य भर में लगभग 250-260 मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। ईद की पूर्व संध्या पर मनसे प्रमुख ने जोर देकर कहा था कि लाउडस्पीकर का मुद्दा ‘महज एक दिन का मुद्दा नहीं है।’

ठाकरे के उस भाषण के कारण पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जिसमें उन्होंने कहा था,“अगर मस्जिदें दिशानिर्देशों का पालन नहीं करती हैं, तो हनुमान चालीसा दोगुने स्वर में बजायी जाएगी। छात्रों और बीमार लोगों को लाउडस्पीकर के कारण परेशानी होती है। क्या आपका धर्म लोगों से बड़ा है?

इसे भी पढ़ें-

अजित पवार ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- सरकार से कोई चेतावनी भरे लहजे में बात ना करे

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं, कोई शिवसेना को हिंदुत्व ना सिखाए- राउत
मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर संबंधी दिशानिर्देशों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है और कोई भी उनकी पार्टी को हिंदुत्व ना सिखाए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का नाम लिए बिना राउत ने संवाददाताओं से कहा कि लोग उन लोगों पर गौर नहीं करते, जो ‘‘छद्म हिंदुत्ववादियों’’ के समर्थन से शिवसेना के खिलाफ साजिश रचते हैं।

गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक दिन पहले ही अजान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग किए जाने के विरोध में लोगों से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया था। राउत ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर संबंधी नियमों का उल्लंघन नहीं हो रहा है। राज्य, उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है, तो सरकार उससे निपटने में सक्षम है।’’

राज्यसभा के सदस्य राउत ने कहा, ‘‘ स्थिति उस स्तर तक नहीं पहुंची है, जहां मुंबई या महाराष्ट्र में (लाउडस्पीकर के मुद्दे पर) एक आंदोलन की जरूरत हो। सभी मस्जिदों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अनुमति ली है।’’ इससे कुछ देर पहले ही, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना पर हमला तेज करते हुए दिवंगत बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो बुधवार को ट्विटर पर साझा किया था, जिसमें शिवसेना संस्थापक यह कहते नजर आ रहे हैं कि जिस दिन उनकी पार्टी सत्ता में आएगी, सड़कों पर नमाज अदा करना बंद कर दिया जाएगा और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटा दिए जाएंगे।

इस पर राउत ने कहा, ‘‘ हम इतने नीचे नहीं गिरे हैं। हम अब भी उनके सिद्धांतों पर चल रहे हैं। बाला साहेब ने लाउडस्पीकर और सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था। सत्ता में आने के बाद उन्होंने इसे रोका भी। शिवसेना को कोई हिंदुत्व ना सिखाए।’’

शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता ने राज ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार कानून के तहत चल रही है, किसी के दिए ‘अल्टीमेटम’ पर नहीं। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार है। भले ही राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार हो, लेकिन इसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे ही कर रहे हैं। वह शिवसेना प्रमुख हैं और हिंदूहृदय सम्राट बाल ठाकरे के पुत्र हैं। इसलिए, उन्हें सड़कों पर नमाज पढ़ने और मस्जिदों में अवैध लाउडस्पीकर के बारे में सलाह की जरूरत नहीं है।’’

कुछ मस्जिदों के पास मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘ मैंने कोई आंदोलन नहीं देखा। अगर कोई अनधिकृत लाउडस्पीकर लगा ही नहीं है, तो आपको ही यह तय करना होगा कि आप विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं या कोई गैरकानूनी काम कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें- भाजपा को राजस्थान में शांति हजम नहीं हो रही, इसलिए बदनाम कर रही- सीएम गहलोत