Railway Department - Amrit Vichar

Bareilly: रेलवे की जमीनों पर खुलेंगे गेमिंग जोन, मैरेज हॉल और आउटलेट
बरेली, अमृत विचार। रेलवे विभाग की कई वर्षों से खाली पड़ी करोड़ों की जमीन अब विभाग के लिए ही न बल्कि व्यापारियों के लिए भी सुनहरा अवसर लेकर आने वाली है। रेलवे अपनी खाली पड़ी जमीनों को राजस्व और रोजगार का बड़ा जरिया बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। नई योजना के तहत रेलवे पूरे मंडल में उपलब्ध अपनी जमीनों को निजी निवेशकों और उद्यमियों को बेहद कम दरों पर लीज पर देगा।

आवेदक अपनी जरूरत और बाजार की मांग के अनुसार अलग-अलग तरह के व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इनमें गेमिंग जोन, मैरेज हॉल, ब्रांडेड आउटलेट, रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल गतिविधियां शामिल हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर की जमीनों का भी उपयोग किया जा सकेगा। आवेदक आईआरटीपीएस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जमीन आवंटन टेंडर प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। बरेली में चौपुला और सिटी क्षेत्रों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मॉडल टाउन, शहदाना, जनकपुरी और कुदेशिया जैसे इलाकों में कई हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है, जहां निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने कहा कि रेलवे की खाली पड़ी जमीनों को व्यापार के लिए निवेशकों और उद्यमियों को लंबे समय के लिए लीज पर दिया जाएगा।छोटे और मध्यम उद्यमियों को भी कारोबार शुरू करने का सुनहरा अवसर मिलेगा और विभाग को राजस्व प्राप्त होगा।

UP : मेगा ट्रैफिक बना यात्रियों के लिए परेशानी, लखनऊ मंडल में पटरी सुधार कार्य के चलते ट्रेनों के रूट बदले
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ मंडल में रेल पटरियों को मजबूत करने के लिए स्लीपर बदलने का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इस बदलाव का सीधा असर कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे द्वारा लिए गए इस निर्णय के अनुसार आगरा-लखनऊ इंटरसिटी (12180) अब अपने निर्धारित मार्ग टूंडला, इटावा, फफूंद और कानपुर से होकर नहीं जाएगी। इसके बजाय यह ट्रेन आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज और शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004) भी अब गाजियाबाद और मुरादाबाद के रास्ते संचालित होगी। रूट परिवर्तन के कारण पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे पूछताछ कार्यालय के अनुसार कई यात्री अपने टिकट निरस्त करवा रहे हैं। खासकर कानपुर-लखनऊ के बीच रोजाना नौकरी या व्यापार के लिए आने-जाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

अब यात्रियों के पास सीमित विकल्प ही बचे हैं। सुबह चार बजे अवध एक्सप्रेस और इसके बाद पैसेंजर ट्रेनें ही सहारा हैं, जिनसे यात्रा में अधिक समय लग रहा है। इटावा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का कहना है कि पहले इंटरसिटी ट्रेन उनके लिए सबसे सुविधाजनक साधन थी, लेकिन अब उन्हें अपने समय में बदलाव करना पड़ रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार यह बदलाव अस्थायी है और पटरियों की मजबूती के लिए आवश्यक है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उद्घाटन के मौके पर बोले सीएम योगी- जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार

गोरखपुर से प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत: रेलवे बंद करने पर कर रहा विचार, 60 % से अधिक सीटें खाली
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बंद करने पर रेलवे विभाग विचार कर रहा है। पर्याप्त यात्री न मिलने और राजस्व में कमी के कारण इसकी समीक्षा की जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर इस ट्रेन में औसतन 60 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह रही हैं, जिससे रेलवे को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

शुरुआत में यह ट्रेन केवल गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलती थी। यात्रियों की मांग पर मार्च 2024 में इसका विस्तार प्रयागराज तक किया गया था। उत्तर मध्य रेलवे ने इससे पहले कम यात्रियों के कारण आगरा से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत सेवा को भी बंद कर दिया था। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य रौनक गुप्ता का कहना है कि प्रयागराज से ट्रेन के प्रस्थान का समय यात्रियों के लिए सुविधाजनक नहीं है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इसे बंद करने के बजाय सुबह प्रयागराज से चलाया जाए और शाम को वापसी कराई जाए। वहीं, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वंदे भारत जैसी ट्रेनों के लिए 40-50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर्याप्त नहीं मानी जाती। यदि यात्री संख्या नहीं बढ़ती है तो रैक को व्यस्त रूटों पर चलाना बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होने बताया कि आगरा-उदयपुर वंदे भारत सेवा पहले ही बंद की जा चुकी है। प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत फिलहाल चल रही है, लेकिन अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जायेगा।

Prayagraj News: रेलवे ने जारी किया प्लेटफार्म पर वेंडरों को क्यूआर कोड वाला खास आईडी कार्ड
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रेल विभाग अब ट्रेन अथवा प्लेटफार्मों पर लगने वाले स्टाल या चाय, नाश्ता या खाना बेचने वाला हर वेंडर के लिए एक परिचय पत्र बनाने जा रहा है। जिससे उनकी पहचान हो सके कि ये वैध है या फिर अवैध तरीके से ट्रेनों पर खान पान बेच रहे है। ये वेंडर अपने विशेष पहचान पत्र के साथ ही सामान बेचेगा, अन्यथा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

रेल विभाग ने आज बताया कि प्रयागराज मंडल ने सभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वेंडरों को क्यूआर कोड वाला खास परिचय पत्र देना शुरू कर दिया है। इस कार्ड को स्कैन करते ही वेंडर की पूरी जानकारी यात्री के मोबाइल पर आ जाएगी। वेंडर का नाम, आधार नंबर, लाइसेंस की वैधता, मेडिकल सर्टिफिकेट, पुलिस वेरिफिकेशन सब कुछ यात्री अपने फोन के जरिये जान सकेंगा।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में कुल अब तक 1100 में से 850 से ज्यादा वेंडरों को नया क्यूआर कार्ड मिल चुका है। बाकी जल्द ही दे दिए जाएंगे। अब बिना इस कार्ड के कोई भी वेंडर ट्रेन में सामान नहीं बेच सकेगा। पकड़े जाने पर उसका लाइसेंस रद्द हो जाएगा और जुर्माना भी लगेगा। यात्री अब खुद ही चेक कर सकते हैं कि सामने वाला वेंडर असली है या नकली। बस अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करें, और एक सेकंड में वेंडर की सारी डिटेल सामने आ जाएगी। इससे नकली वेंडरों की दुकान पूरी तरह बंद हो जाएगी। साथ ही खाने-पीने की गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी। उन्होंने कहा कि कि हर वेंडर का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र और पुलिस सत्यापन की जांच हो रही है। यदि कोई वेंडर छुट्टी पर जाने वाला है तो वह अपना वेंडर कार्ड जमा करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन की टीम दिन-रात इस काम में जुटी है।

उन्होंने बताया कि छुट्टी पर जाने वाला वेंडर अपना कार्ड लाइसेंस जारी करने वाले के पास जमा करेगा, ताकि कोई और उसका दुरुपयोग न कर सके। कार्ड की वैधता खत्म होने पर उसे तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। यात्रियों से भी अपील की गई है कि अब सिर्फ क्यूआर कार्ड वाले वेंडर से ही सामान खरीदें।

चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, बड़ौदा जाने वाले यात्री ध्यान दें : 35 विशेष ट्रेनों से सफर होगा सुहाना
लखनऊ, अमृत विचार : त्यौहारों पर ट्रेनों में भारी भीड़ है, यही वजह है कि यात्रियों को सफर के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे बड़ी मुसीबत चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, बड़ौदा जाने वालों यात्रियों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत आज से 35 विशेष ट्रेनों के संचालन शुरू हो गया है। यानी की नियमित ट्रेनों के अलावा इन 35 ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इनमें से 18 विशेष ट्रेने बिहार से चलेंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने बताया है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेल प्रशासन विशेष व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है, ताकि यात्रियों को त्योहार के दौरान सुरक्षित और आरामदायक यात्रा करायी जा सके। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के अलावा कुल 35 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश विशेष ट्रेनें बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के प्रमुख स्टेशनों बरौनी, गाजीपुर सिटी, दानापुर, पटना, मुजफ्फरपुर और मऊ से चलायी जायेंगी।

यह ट्रेनें दिल्ली, चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, बड़ौदा की तरफ जायेंगी। इन विशेष ट्रेनों में से 18 ट्रेनें बिहार से संचालित होंगी, वहीं यह विशेष ट्रेन लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, शाहगंज, रायबरेली और उन्नाव से होकर गुजरेंगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सूचित किया गया है कि सभी विशेष ट्रेनों के समय, मार्ग और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.indianrailways.gov.in), NTES ऐप और संबंधित स्टेशन सूचना पटल पर उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा- नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में

हाईकोर्ट : विवाहित होने के बावजूद विकलांग पुत्र पारिवारिक पेंशन का हकदार
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेलवे विभाग के एक मृतक कर्मचारी के नेत्रहीन पुत्र के पारिवारिक पेंशन दावे पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि मात्र विवाहित होने के आधार पर 100% विकलांग पुत्र को पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के आदेश को निरस्त करते हुए विभाग को मामले पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने माना कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 54(6) के स्पष्टीकरण 1 और रेलवे सेवक (पेंशन) नियम, 1993 के नियम 75(6) में स्पष्ट प्रावधान है कि विकलांग पुत्र या पुत्री, चाहे वे विवाहित हों, जीवन भर के लिए पारिवारिक पेंशन के हकदार हैं, बशर्ते वे आजीविका मानदंडों को पूरा करते हों और यदि परिवार के किसी अन्य सदस्य का पूर्व दावा न हो। उक्त आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने इफ्तिखार अली की याचिका को स्वीकार करते हुए पारित किया।

मामले के अनुसार याची के पिता वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे और वर्ष 2015 में उनका निधन हो गया। याची, जो जन्म से नेत्रहीन है और जिसके पास मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रमाणपत्र भी है, ने पारिवारिक पेंशन का दावा किया था, लेकिन रेलवे विभाग ने 15 जनवरी, 2010 के परिपत्र का हवाला देकर उसका दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया कि विवाहित पुत्र पेंशन का हकदार नहीं है। कैट ने भी विभाग के फैसले का समर्थन किया। मामले पर विचार करते हुए कोर्ट ने पाया कि विभाग और ट्रिब्यूनल ने रेलवे बोर्ड के 24 फरवरी 2016 तथा 8 जुलाई 2022 के पत्र को नजरअंदाज कर दिया, जिनमें स्पष्ट किया गया है कि विवाहित विकलांग पुत्र/पुत्री भी पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र हैं। अंत में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याची की वैवाहिक स्थिति अपने आप में पेंशन से वंचित करने का आधार नहीं हो सकती, इसलिए विभाग को अन्य कानूनी आवश्यकताओं की जांच कर याची के दावे पर पुनर्विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-गगनयात्रियों को राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित, कहा- गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में नए अध्याय का प्रतीक

लखनऊ छपरा स्पेशल सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ छपरा स्पेशल सहित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 02270 लखनऊ छपरा स्पेशल, 02269 छपरा लखनऊ स्पेशल चार से 11 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। यह सिर्फ मंगलवार को एक फेरे में चलेगी। ट्रेन 04020 आंनदविहार बरौनी स्पेशल छह जुलाई को निरस्त रहेगी।

वहीं उन्होंने बताया कि 04019 बरौनी आनंदविहार स्पेशल सात को निरस्त रहेगी। 04022 नई दिल्ली गोरखपुर स्पेशल 11 को निरस्त रहेगी। 04021 गोरखपुर नई दिल्ली स्पेशल 12 को निरस्त रहेगी। 04026 दिल्ली रक्सौल स्पेशल 10 को व 04025 रक्सौल दिल्ली स्पेशल 11 को निरस्त होगी। 04050 नई दिल्ली ऐशबाग स्पेशल छह से 13 जुलाई तक रद्द रहेगी। 04049 ऐशबाग नई दिल्ली स्पेशल सात से 14 तक निरस्त होगी। 04088 नई दिल्ली पटना स्पेशल पांच से दस जुलाई तक, 04087 पटना नई दिल्ली स्पेशल छह से 11 जुलाई तक, 04207 लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल व 04208 नई दिल्ली लखनऊ स्पेशल सात जुलाई को, 04504 चंडीगढ पटना स्पेशल दस जुलाई को, 04503 पटना चंडीगट स्पेशल 11 जुलाई को, 04518 भटिंगा वाराणसी स्पेशल सात से 11 तक, 04517 वाराणसी भटिंडा स्पेशल आठ से 12 जुलाई तक 04608 अमृतसर दरभंगा स्पेशल 11 जुलाई को, 04607 दरभंगा अमृतसर स्पेशल 13 जुलाई को. 04602 फिरोजपुर कैंट पटना स्पेशल पांच से 12 तक एवं 04601 पटना फिरोजपुर स्पेशल छह से 13 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : भईया मुझे यहां से ले जाओ नहीं, तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे...

बदायूं: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत...रेलवे लाइन कर रहा था पार
बदायूं, अमृत विचार। रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरियारी निवासी हुकुम सिंह (45) पुत्र नत्थूलाल मंगलवार सुबह लगभग छह बजे बरेली-दिल्ली रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई।

हुकुम सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी। चीत्कार करते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: अवैध कटान रोकने को वन विभाग का अभियान शुरू, पहले दिन मिली बड़ी सफलता

शाहजहांपुर: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
शाहजहांपुर, अमृत विचार: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार का 16 मई से 27 जून तक संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच स्टेशन मोतीपुर,

मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरीनगर, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर तथा मुरादाबाद स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

रिटायर्ड कैप्टन का बरेली में निधन
शाहजहांपुर, अमृत विचार: कटरा थाना के गांव पिपरा निवासी रिटायर्ड सेना के कैप्टन 82 वर्षीय शिशुपाल सिंह गुरुवार की सुबह बरेली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। कैप्टन ने वर्ष 1965 एवं 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भाग लिया था।

रिटायर्ड कैप्टन का पैतृक गांव पिपरी में दोपहर बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

बरेली: यात्रियों के लिए खुशखबरी, लालकुआं-राजकोट के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू
बरेली, अमृत विचार: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं और राजकोट के बीच में साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 18 मई से 29 जून तक लालकुआं से प्रत्येक रविवार और 19 मई से 30 जून तक राजकोट से प्रत्येक सोमवार को सात फेरों के लिए चलाई जाएगी।

05045 लालकुआं-राजकोट समर स्पेशल लालकुआं से दोपहर 13:10 बजे चलकर बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, जयपुर, जोधपुर, समदड़ी, जालोर, पाटन, महेसाणा, सुरेन्द्रनगर होते हुए अगले दिन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं समर स्पेशल राजकोट से रात 22:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 04:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 10 स्लीपर, चार एसी थर्ड, एक एसी सेकेंड और एक एसी फर्स्ट सह सेकेंड क्लास का कोच शामिल होगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन यात्रियों को काफी राहत होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट क्षेत्र में नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बुलडोजर के आगे हंगामा बेअसर

बरेली: रेलवे सुरक्षा में बड़ा कदम, इज्जतनगर मंडल के 25 फाटकों पर लगे कैमरे
बरेली, अमृत विचार: रेलवे सुरक्षा को आधुनिक और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में इज्जतनगर मंडल तेजी से कदम बढ़ा रहा है। मंडल प्रशासन ने अब तक 25 रेलवे फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं, ताकि फाटकों पर होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। आने वाले समय में सभी फाटक कैमरे से लैस किए जाएंगे।

उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि मानव रहित फाटकों पर निगरानी रहे और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। यदि किसी प्रकार की घटना घटती है तो उसके वीडियो फुटेज के माध्यम से जांच में सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि इज्जतनगर मंडल में करीब 400 से अधिक फाटक हैं।

रेलवे यार्डों में लगे पुराने कैमरों की भी जांच की गई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें अपडेट या रिप्लेस भी किया जा रहा है। आने वाले समय में सभी महत्वपूर्ण फाटकों और यार्डों को हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से जोड़ा जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: ऑपरेशन नाकाबंदी में दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

कासगंज: ई-रेल टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का चाबुक...भरगैन से दबोचा दलाल
कासगंज, अमृत विचार। समरसीजन शुरू होते ही रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए आरपीएफ अभियान चला रही है। कासगंज में अभियान चलाकर आरपीएफ ने आरक्षित ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वाले शख्स को पटियाली थाना क्षेत्र के भरगैन से गिरफ्तार किया।  आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे के ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वालों में खलबली मची है।

आरपीएफ पोस्ट कासगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीना ने बताया कि शनिवार की देर रात टीम ने पटियाली के भरगैन में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद शादाब पुत्र वाहिद अली निवासी ईथोक भरगैन बताया।

साथ ही मौके से लैपटॉप, चार्जर, दो मोबाइल, पांच अवैध आईआरसीटीसी यूजर आईडी, 54 रेलवे ई-टिकट जिसकी कीमत 110000 रुपये हैं बरामद किए गए। इसके अलावा 06 गदर सॉफ्टवेयर, पांच नासा के प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर भी मिले हैं।

उन्होंने बताया कि शादाब ई-टिकटों की कालाबाजारी कई माह से कर रहा था। वह नासा के सॉफ्टवेयर से पर्सनल फर्जी आईडी बनाकर 250 से 500 रुपये प्रति टिकट अतिरिक्त ले रहा था। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- कासगंज: कैंटर ने स्कूटी सवार मामा सहित दो भांजों को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम