Varanasi Police - Amrit Vichar

वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: शराब और मांसाहारी भोजन के आरोप में गिरफ्तार 5 आरोपियों को मिली जमानत
वाराणसी, अमृत विचार। गंगा नदी के बीच नाव पर कथित रूप से शराब पीने और मांसाहारी भोजन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। न्यायालय के आदेश के बाद सभी आरोपियों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद चर्चा में आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

अदालत ने दी राहत

बचाव पक्ष के अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त की अदालत ने सभी आरोपियों को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया।

ये हैं जमानत पाने वाले आरोपी

जमानत पाने वालों में रामनगर क्षेत्र के सूजाबाद पड़ाव निवासी दीपक कुमार, नाविक अजय साहनी, डोमरी निवासी अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और सूजाबाद बंधा रोड निवासी राहुल सहनी शामिल हैं। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच बताई गई है।

वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

यह मामला सोमवार शाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गंगा नदी के बीच नाव पर कुछ लोग कथित तौर पर बीयर पीते और मांसाहारी भोजन करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पहचान के आधार पर संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उस नाव को भी जब्त कर लिया था, जिस पर पार्टी किए जाने का आरोप था।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया था कि आरोपियों को 23 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया था। इससे पहले मार्च महीने में भी गंगा नदी में नाव पर बिरयानी खाने का वीडियो वायरल होने के बाद 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई थी। गंगा में नाव पर पार्टी और खानपान से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासन पहले भी सख्त रुख अपना चुका है।

ये भी पढ़ें:- सोनभद्र सड़क हादसा: बारात से लौट रही मैजिक खड़े वाहन से टकराई, 2 की मौत, 3 घायल

वाराणसी का राजघाट पुल आज रात से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, वाहनों की आवाजाही पर पूरी पाबंदी
वाराणसीः उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाला ऐतिहासिक राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य रविवार रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके मद्देनजर यह पुल 13 अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मरम्मत कार्य प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

यातायात पुलिस के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। आस-पास के संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग परिवर्तन का सख्ती से पालन कराया जाए तथा जाम की स्थिति न बनने पाये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। मुगलसराय-चंदौली की ओर जाने वाले वाहनों को संदहा की ओर से रिंग रोड होते हुए चंदौली भेजा जाएगा। चंदौली की ओर से आने वाले वाहनों को रामनगर स्थित सामने घाट पुल से डाफी हाईवे की ओर परिवर्तित किया जाएगा। पड़ाव की ओर से आने वाले वाहनों को भी रामनगर सामने घाट पुल से होते हुए लंका-रविदास गेट मार्ग की ओर भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर उन्हें बंद किया जाएगा और स्थानीय पुलिस को अतिरिक्त तैनात किया गया है।

Varanasi Dal Mandi News : बनारस की दाल मंडी में मुनादी, 15 भवनों को फौरन खाली करने के निर्देश, 11 को चलेगा बुलडोजर
अमृत विचार : बनारस की दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण की राह में आने वाले 16 भवनों को खाली करने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने मुनादी कराई। इन भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है और अब इन्हें फौरन खाली करने का निर्देश दिया गया है। आगामी 11 जून को इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। इसके बाद 15 जून को 30 और भवनों पर बुलडोजर चलेगा।

बनारस की ऐतिहासिक दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी है। दशाश्वमेध के एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी के मुताबिक, दाल मंडी में आज 100 से अधिक भवनों पर कार्रवाई चल रही है। कुछ में कार्रवाई पूरी हो चुकी है और कुछ पर जारी है। यहां मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। लोक निर्माण विभाग की एक टीम मॉनीटरिंग कर रही है। कार्रवाई तेजी के साथ हो रही है।

एसपी अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा कि इस सप्ताह 40 से ज्यादा भवनों पर कार्रवाई की जानी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। 11 जून को 15 भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है और 15 जून को 30 भवनों पर कार्रवाइ होगी। इस संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ रही है।

एसपी ने कहा कि, बीते कल तक कम से कम 100 भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इनका सत्यापन भी पूरा हो चुका है। कुल मिलाकर यहां तेज गति के साथ काम चल रहा है।

प्रशासन-कमेटियों की बातचीत

एसपी ने कहा कि इस कार्यवाही को लेकर प्रशासन और मस्जिद कमेटीज के साथ बातचीत चल रही है। अब तक की वार्ता में काफी सार्थक परिणाम सामने आए हैं और आगे भी इसकी उम्मीद बनी है।

भवनों पर लगाए लाल निशान

दाल मंडी चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत इसके दायरे में आने वाले मकानों और दुकानों को हटाया जा रहा है। सोमवार को भी पीब्डल्यूडी की टीम ने चिन्हित भवनों की पैमाइश की और उन पर लाल निशान लगाया। ध्वस्तीकरण को पोकलैंड क्रेन भी मंडी की गलियों में प्रवेश हो चुकी है और अब प्रशासन यहां ध्वस्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Varanasi Crime News : कमरे में फंदे से लटकता मिला हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव का शव, 50 हजार रुपये का था इनाम
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी कुख्यात बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ पट्टी ने रविवार देर रात में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अनिल यादव उर्फ पट्टी वाराणसी पुलिस के रिकॉर्ड में एक बेहद शातिर अपराधी के रूप में दर्ज था।

हत्या, लूट समेत कई धाराओं में दर्ज है 12 से अधिक मुकदमे

उसके खिलाफ हत्या, लूट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे। पुलिस ने पूर्व में उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मृतक के भाई संतोष यादव ने बताया कि अनिल जिला बदर था। कुछ दिनों पहले ही वह जिला बदरगी से लौटकर घर आया था।

देर रात जब उसकी पत्नी छत पर गई तो अनिल के कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब परिवार ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो अनिल ने फांसी लगा ली थी। उसने ऐसा क्यों किया, किसी को कुछ पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि अनिल गाजीपुर निवासी विद्यापीठ के एक छात्र की सिद्धगिरीबाग में हुई हत्या के मामले में भी आरोपी था। लक्सा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 38ए दर्ज है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

Varanasi News : नवजात को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर 2 बार पटका, बोला- बलि देना था मुझे
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक माह की मासूम बच्ची का बलि देने जैसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा गांव की वनवासी बस्ती में शनिवार रात एक माह की बच्ची को उसके दादा की गोद से छीनकर पड़ोसी विकास यादव ने दो बार जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आरोपी ने बच्ची को बलि देने की नियत से जान से मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी बस्ती और आसपास के इलाके में फैलते ही स्थानीय लोगों ने अकथा चौराहे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बच्ची की दादी के अनुसार, बच्ची का जन्म 7 मई को हुआ था। शनिवार देर शाम बच्ची के दादा पप्पू उसे लेकर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विकास यादव वहां पहुंचा और बच्ची को छीनकर दो बार जमीन पर पटक दिया। बच्ची के पिता राजेश मूर्ति बनाने का काम करते हैं।

पूछताछ में आरोपी विकास यादव ने बताया कि उसने बलि देने की नियत से यह घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके माता-पिता से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया या किसी के कहने पर किया था।

वाराणसी में 200 वर्ष पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद ध्वस्त, आधी रात को चला रेलवे की जमीन पर बुलजोजर, जानें पूरा मामला
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार एवं आधुनिकीकरण परियोजना के तहत मंगलवार देर रात आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट के निकट स्थित अजगैब शहीद मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई रात लगभग 12 बजे शुरू की गई और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी की गई।

प्रशासन के अनुसार, मस्जिद रेलवे की भूमि पर निर्मित थी और काशी मॉडल स्टेशन परियोजना के लिए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना आवश्यक था। कार्रवाई के दौरान रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों, पीएसी तथा केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की गई थी।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव कुमार, पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, एसीपी विजय प्रताप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। कार्रवाई से पूर्व अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। भदऊ चुंगी स्थित किला कोहना इलाके में अजगैब शहीद मस्जिद के साथ मजार और कब्रिस्तान भी स्थित थे। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद लगभग 200 वर्ष पुरानी थी।

अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि रेलवे की संपत्ति है। उनके अनुसार, प्रारंभ में वहां मजार का निर्माण हुआ था, जिसके बाद मस्जिद और कब्रिस्तान विकसित किए गए। वर्ष 2024 में काशी मॉडल स्टेशन योजना शुरू होने के बाद भूमि की पैमाइश कराई गई, जिसमें निर्माण को रेलवे भूमि पर अवैध पाया गया।

प्रशासन के मुताबिक, मामले में न्यायालय का फैसला भी रेलवे के पक्ष में आया था। नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भूमि खाली नहीं कराई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रही और ध्वस्तीकरण के बाद मलबा भी रात में ही हटा दिया गया।

Varanasi News : काशी में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 18 लोगों पुलिस ने लिया हिरासत में
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने रविवार रात को विशेष अभियान चलाते हुए अवैध हुक्का बारों पर छापा मारकर 18 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीली सामग्री, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए गए।

इस दौरान 18 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दोनों हुक्का बारों के दो संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने पहले हुक्का बारों में पहुंचकर स्थिति का पूरा जायजा लिया।

संयुक्त टीम ने सबसे पहले सिगरा डब्ल्यूएच स्मिथ मार्ग स्थित पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित "लव बाइट हुक्का बार" पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके से संचालक अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द फरार हो गए, जबकि वहां मौजूद कई युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।

इसके बाद टीम ने आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित "लार्ड ऑफ शीशा" हुक्का बार पर छापा मारा। यहां से संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू सहित दो कर्मचारियों और कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों स्थानों से भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, नशीली सामग्री और हुक्का पॉट बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। पकड़े गए युवाओं के परिजनों को बुलाकर समझाया जाएगा, ताकि उनके घरों के बच्चें दोबारा ऐसी गलती न करें।

Varanasi Crime News : काशी में सुरक्षाकर्मी बने हैवान! नमो घाट पर पर्यटकों को जमकर पीटा, एक की मौत, दो अन्य घायल, चार गिरफ्तार
वाराणसी। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया।

किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी।

वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये करोड़ों सनातनियों का अपमान है !... गंगा में स्नान के दौरान युवक ने किया बीयर सेवन, अधिवक्ता ने की पुलिस से शिकायत
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में गंगा में नाव पर बिरयानी पार्टी के बाद स्नान करते समय एक युवक द्वारा बीयर पीने का मामला सुर्खियों में है। शुक्रवार को 'द बनारस बार एसोसिएशन' के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने दशाश्वमेध पुलिस को लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

त्रिपाठी ने बताया कि सुबह सोशल मीडिया अकाउंट देख रहे थे, तभी एक वीडियो उनके सामने आया जिसमें एक युवक गंगा में स्नान करते हुए बीयर पी रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा, " मां गंगा करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं। हम मां गंगा की पूजा करते हैं। स्नान के दौरान मद्यपान करना करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है। इस तरह का कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। वाराणसी पुलिस को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अवांछनीय तत्वों का मनोबल न बढ़े, इसके लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।"

गौरतलब है कि इससे पहले नाव पर बैठकर बिरयानी पार्टी करने वालों को जेल हुई थी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। युवक की पहचान और स्थान स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी पुलिस आयुक्त ने सड़क से गंगा घाटों तक खुद संभाली चेकिंग अभियान की कमान, पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी की सुरक्षा, यातायात और गंगा घाटों की व्यवस्था को चेक करने के लिए मंगलवार देर शाम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने खुद कमान संभाल ली। पुलिस आयुक्त द्वारा घाटों का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीप वाटर बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था की गई। जल पुलिस द्वारा समय-समय पर सघन जांच अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वाले नाविकों के विरुद्ध अब तक कुल 31 प्राथमिकियां दर्ज की गईं तथा 58 नावों को सीज किया गया। अग्रवाल ने घाट क्षेत्रों एवं शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए दशाश्वमेध घाट, गोदौलिया, नमो घाट एवं अस्सी घाट क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। अवैध अतिक्रमण कर आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर स्थापित सुरक्षा उपकरणों को अद्यतन रखने, एनडीआरएफ एवं जल पुलिस को सतर्क एवं सक्रिय रहने तथा नाविकों द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

घाट क्षेत्रों में स्टंट एवं खतरनाक करतब दिखाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गंगा में जल विहार करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दिया गया। अग्रवाल ने कहा, "गंगा नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। गंगा घाटों एवं नदी क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन करना तथा अपशिष्ट फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एनडीआरएफ एवं जल पुलिस द्वारा नाविकों तथा श्रद्धालुओं को आपात परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों, सतर्कता एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य हिरासत में
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सारनाथ इलाके में फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में नौजवानों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (वरुणा) प्रमोद कुमार के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना और सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया।

पुलिस मौके से बरामद दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे रहे थे। लोगों का कहना था कि इस ठिकाने पर बड़ी संख्या में युवाओं का आना-जाना लगा रहता है, जो पूछने पर कुछ भी बताने से कतराते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और सारनाथ थाने की एक संयुक्त टीम का गठन कर निरीक्षण किया गया। जब वहां छापेमारी की गई, तो पता चला कि यह गिरोह मल्टी-लेवल मार्केटिंग और पिरामिड स्कीम के नाम पर युवाओं से नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी कर रहा था।

छापेमारी के दौरान मौके से करीब 250 युवा मिले, जिनमें से अधिकांश पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित युवाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया था और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर प्रति व्यक्ति 30,000 रुपये वसूले गए थे। पैसे ऐंठने के बाद युवाओं के लिए नियमित रूप से ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जाते थे। इसमें उन्हें पिरामिड स्कीम समझाई जाती थी और अपने दोस्तों व परिजनों को इस जाल में फंसाने के लिए मोटिवेट (प्रेरित) किया जाता था।

गिरोह के चंगुल में फंसे कई युवाओं ने अपने भाई, बहन और चचेरे रिश्तेदारों को भी वहां बुला लिया था, जिनसे भी मोटी रकम वसूली गई। युवाओं को गुमराह करने के लिए एक 'फेस प्रोडक्ट' का सहारा लिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, पैसे डूबने के डर से ये युवा मानसिक रूप से बंधक जैसी स्थिति में रह रहे थे। वे इस उम्मीद में वहां रुके हुए थे कि किसी तरह उनका पैसा वसूल हो जाए, हालांकि कुछ लोग पहले ही यहां से भाग चुके थे।

यह गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए जाल बिछाता था। जैसे ही कोई युवा इनके संपर्क में आता, उसे झांसे में लेकर आगे अन्य लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी है।

वाराणसी : काशी को जाम की समस्या से मिलेगी राहत, पुलिस आयुक्त ने किया नए पार्किंग स्थल का उद्घाटन
वाराणसी। वाराणसी कचहरी आने वाले आम लोगों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवीन पार्किंग स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया। बेहतर पार्किंग एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई इस पहल को ऐतिहासिक माना जा रहा है। कचहरी एवं आसपास का क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है।

समुचित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग होती थी, जिससे यातायात संचालन प्रभावित होता था और क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कचहरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कराई।

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कई चरणों में विचार-विमर्श और बैठक के उपरांत इस स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया। यहां लगभग 1000 दोपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित की गई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है। इसी दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि इस पार्किंग व्यवस्था के शुरू होने से सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, यातायात संचालन अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित होगा तथा न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। उन्होने बताया कि नगर आयुक्त वाराणसी एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से उक्त पार्किंग स्थल को मात्र एक माह के भीतर विकसित कराया गया है, जिससे आमजन एवं अधिवक्ताओं को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके।