UP Tourism - Amrit Vichar

गांवों में सजी संस्कृति और पर्यटन की जीवंत तस्वीर, ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान ने दी ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान
लखनऊ, अमृत विचार : विश्व कृषि पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाया। ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों ने गांवों की संस्कृति, कृषि परंपराओं, लोक कला और ग्रामीण जीवनशैली को पर्यटन के नए आयाम से जोड़ने का काम किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण पर्यटन को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण का मजबूत माध्यम बना रही है। उन्होंने कहा कि ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान लोगों को अपने ही राज्य की विविधता और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

234 ग्रामीण पर्यटन ग्रामों से बदल रही गांवों की तस्वीर

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि प्रदेश में अब तक 234 ग्रामीण पर्यटन ग्राम विकसित किए जा चुके हैं। इनमें प्रयागराज का श्रृंगवेरपुर, मथुरा का जैत, बाराबंकी का कठुआ धाम, सीतापुर का ठाकुर नगर और पीलीभीत का सेहला प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में उत्तर प्रदेश सरकार लोगों को विदेशों के बजाय अपने राज्य के पर्यटन स्थलों को देखने, समझने और अनुभव करने के लिए प्रेरित कर रही है।

गांव-गांव में उत्सव का माहौल

विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर प्रयागराज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, लखनऊ, कन्नौज, महोबा, चित्रकूट, बस्ती, शामली, मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर और इटावा सहित कई जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में शामिल रहे

-ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी
-स्थानीय हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों का प्रदर्शन
-ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं
-फोटोग्राफी एवं निबंध प्रतियोगिताएं
-पौधरोपण अभियान
-लोकनृत्य और लोकनाट्य प्रस्तुतियां
-टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ संवाद सत्र

ओडीओपी स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) के तहत स्थानीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कृषि आधारित वस्तुएं और पारंपरिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इससे स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिला।

चित्रकूट से लखनऊ तक लोक संस्कृति की छटा

लखनऊ में हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी ने लोगों का ध्यान खींचा। चित्रकूट में बुंदेली लोकनृत्य और लोकनाट्य प्रस्तुतियों ने ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई। शामली में ग्रामीण खेल, सहारनपुर में पौधरोपण और हमीरपुर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बस्ती और संत कबीर नगर में जागरूकता शिविरों के माध्यम से ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर जानकारी दी गई। प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर स्थित “सत्यम शिवम सुंदरम एग्री-टूरिज्म प्रॉपर्टी” में ध्यान सत्र, चूड़ी निर्माण, हस्तशिल्प प्रदर्शन और ग्रामीण जीवनशैली आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। कन्नौज की एस. विराज एग्री टूरिज्म प्रॉपर्टी में हितधारक परामर्श सत्र आयोजित हुआ, जिसमें किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में कृषि पर्यटन की भूमिका पर चर्चा हुई।

बाराबंकी के ‘मधुमक्खी वाला’ केंद्र पर बच्चों का शैक्षिक भ्रमण

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड ने संयुक्त रूप से लखनऊ के राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज, देवा रोड (मटियारी) के विद्यार्थियों को बाराबंकी के रजौली स्थित “मधुमक्खी वाला” केंद्र का भ्रमण कराया। यहां बच्चों ने मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने शहद की शुद्धता पहचानने और मधुमक्खियों के जीवन चक्र के बारे में विस्तार से बताया।

नंदगांव फार्म स्टे ने विदेशी छात्रों को किया आकर्षित

नॉर्वे की राजधानी ओसलो से आए विद्यार्थियों के एक दल ने मथुरा स्थित नंदगांव फार्म स्टे का भ्रमण किया। छात्रों ने गांव की पारंपरिक जीवनशैली, कृषि गतिविधियों और ग्रामीण आतिथ्य का अनुभव लिया। भारतीय गांवों की संस्कृति और लोक परंपराओं से परिचित होकर वे काफी प्रभावित नजर आए।

ग्रामीण पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार और महिलाओं की भागीदारी

उप्र. पर्यटन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन आधारित आजीविका को बढ़ावा देना है। होम स्टे, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प और कृषि गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

‘विजिट माई स्टेट’ देगा ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान

विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश के गांव केवल कृषि उत्पादन के केंद्र नहीं हैं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और आत्मीय आतिथ्य के अद्भुत केंद्र भी हैं। ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के माध्यम से ग्रामीण पर्यटन को व्यापक पहचान मिलेगी और प्रदेश के गांव विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री

Bareilly : लीलौर झील के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी
बरेली, अमृत विचार। आंवला के रामनगर क्षेत्र में स्थित लीलौर झील, भीमगदा और धार्मिक स्थलों पर बढ़ रही पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। नॉर्थ कॉरिडोर योजना के तहत लीलौर झील में गेस्ट हाउस निर्माण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गई है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक लीलौर झील और भीमगदा, जैन मंदिर जैसे प्राकृतिक एवं पौराणिक महत्व वाले स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। खासकर छुट्टियों और सप्ताहांत पर यहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लिए नियमित बस सेवा शुरू हो सके। महाभारत काल से जुड़े भीमगदा स्थल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि भीमगदा, लीलौर झील और जैन मंदिर को एक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाए तो क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी। जैन मंदिर पहले से ही लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। लीलौरी झील पर पर्यटकों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा।

पर्यटन में ‘स्टार्टअप क्रांति’ की ओर प्रदेश, New Tourism Startup Units से निवेशकों के लिए खोले गए नए अवसर
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए सरकार ने ‘न्यू टूरिज्म स्टार्टअप यूनिट्स’ पहल के तहत निवेशकों और युवाओं के लिए बड़े अवसर खोल दिए हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल के तहत ऐसे प्रोजेक्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो आधुनिक तकनीक, नवाचार और सतत विकास पर आधारित हों। इन परियोजनाओं को राज्य स्तरीय विशेष पर्यटन समिति (एसएलएसटीसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां प्रोत्साहन और रियायतों का निर्धारण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि सरकार का लक्ष्य पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। वर्तमान में कुल रोजगार में पर्यटन की हिस्सेदारी 1.4 प्रतिशत है, जिसे 2047 तक बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश में ‘हॉबिट हाउस’, जापानी शैली के कैप्सूल स्टे, रीजेनरेटिव टूरिज्म यूनिट्स, अत्याधुनिक कैरावान यूनिट्स और ओपन एयर ‘स्टार बेड’ जैसे अभिनव मॉडल विकसित करने की योजना है। इससे पर्यटकों को नया और यादगार अनुभव मिलेगा।

निवेशकों को आकर्षक सुविधाएं

यूपी पर्यटन नीति के तहत निवेशकों को विभिन्न श्रेणियों में सब्सिडी दी जाएगी। 10 लाख से 10 करोड़ तक निवेश पर 25 प्रतिशत (अधिकतम 2 करोड़), 50 करोड़ तक 20 प्रतिशत (अधिकतम 7.5 करोड़), 200 करोड़ तक 15 प्रतिशत (अधिकतम 20 करोड़) और 500 करोड़ तक 10 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अलावा 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क और भूमि परिवर्तन शुल्क में भी छूट दी जाएगी। महिला और अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमियों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

विश्व स्तरीय योग-वेलनेस सेंटर की रफ्तार तेज: स्टेकहोल्डर मीटिंग में निवेशकों ने दिए अहम सुझाव, 150 एकड़ में बनेगा मेगा प्रोजेक्ट
लखनऊ, अमृत विचार : उप्र. के बागपत में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर को धरातल पर उतारने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में आयोजित ‘स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन’ में सरकार, निवेशकों और विशेषज्ञों ने इस मेगा प्रोजेक्ट के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया।

बैठक में ईशा फाउंडेशन सहित देश के प्रमुख योग, नेचुरोपैथी और वेलनेस संस्थानों के 20 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट ‘जनता का और जनता के लिए’ समर्पित होगा।

इस दौरान निवेशकों और विशेषज्ञों ने राज्य सरकार की पर्यटन नीति, रियायतों और जमीन अधिग्रहण जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए निवेशकों को नीतिगत प्रावधानों और सुविधाओं की जानकारी दी।

योग, आयुर्वेद और आधुनिक सुविधाओं का होगा संगम

बागपत के हरिया खेड़ा गांव में 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनने वाला यह वेलनेस सेंटर आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का संगम होगा। परियोजना में 2,000-3,000 क्षमता का योग हॉल, ओपन योग एरीना, ध्यान केंद्र, 200 बेड का अस्पताल और 1,500 बेड की डॉर्मिटरी विकसित की जाएगी।

इसके अलावा कैंपस में कॉटेज, भोजनालय, रेस्टोरेंट, कैफे, एम्फीथिएटर, ध्यान उद्यान और वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी होंगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सोलर ऊर्जा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाएंगे।

काशी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई दिशा, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ/वाराणसी, अमृत विचार: वाराणसी में आयोजित एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 ने मंगलवार को व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की मजबूत पहल की है। सम्मेलन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच काशी विश्वनाथ धाम–महाकाल कॉरिडोर सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिनका उद्देश्य आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ाना है।

सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता और रवीन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे। सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल कॉरिडोर के बीच सहयोग को लेकर हुआ समझौता रहा। इसके तहत काशी में विकसित सफल प्रबंधन प्रणाली को उज्जैन में लागू किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को और मजबूती मिलेगी।

सम्मेलन में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और जीआई टैग के माध्यम से कारीगरों को वैश्विक मंच देने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सम्मेलन में औद्योगिक नीति, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स के जरिए ‘लोकल टू ग्लोबल’ मॉडल को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
सम्मेलन में पर्यटन, उद्योग, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना, सौर ऊर्जा परियोजना और टेक्सटाइल सेक्टर में संयुक्त पहल जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर को मंजूरी: 305 करोड़ की लागत से जाम से मिलेगी निजात, कैबिनेट ने लगाई मुहर
लखनऊ, अमृत विचार: दुबग्गा चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में दुबग्गा चौराहे पर 1.81 किमी लंबा तीन लेन फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी गई है। करीब 305.31 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा 1435 करोड़ की लागत से इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और 10 हजार क्षमता का हॉल, 2500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। रोशन-उद-दौला भवन और छतर मंजिल का हेरिटेज विकास भी किया जाएगा।

कैबिनेट ने वृंदावन योजना, सेक्टर-15 में प्रस्तावित इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर की पुनरीक्षित लागत 1435.25 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। पहले इस परियोजना के लिए 1297.42 करोड़ रुपये स्वीकृत थे, लेकिन निविदा प्रक्रिया में लागत बढ़ने के बाद संशोधित बजट को स्वीकृति दी गई। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेंटर में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला मुख्य हॉल और 2500 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही बड़े स्तर की पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन और भारी उपकरणों के प्रदर्शन की व्यवस्था भी होगी। यह कन्वेंशन सेंटर लखनऊ को डिफेंस एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके आसपास 5-स्टार और बजट होटल विकसित करने की भी योजना है, जिससे देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इनसेट

पीपीपी मॉडल से सजेगा रोशन-उद-दौला भवन और छतर मंजिल

कैबिनेट ने शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रोशन-उद-दौला भवन और छतर मंजिल को ‘एडाप्टिव रि-यूज’ के तहत पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इन भवनों को हेरिटेज पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी, हालांकि इसे अपवादस्वरूप निर्णय बताया गया है।

लखनऊ के लिए बड़े फैसले

• 1435 करोड़ में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

• 10 हजार क्षमता का हॉल, 2500 का ऑडिटोरियम

• रोशन-उद-दौला भवन व छतर मंजिल का हेरिटेज विकास

• दुबग्गा चौराहे पर 305 करोड़ से फ्लाईओवर

लखनऊ के लिए बड़े फैसले

• 1435 करोड़ में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

• 10 हजार क्षमता का हॉल, 2500 का ऑडिटोरियम

• रोशन-उद-दौला भवन व छतर मंजिल का हेरिटेज विकास

• दुबग्गा चौराहे पर 305 करोड़ से फ्लाईओवर

‘आतिथ्य से आत्मनिर्भरता’ की नई मिसाल:यूपी के 31 होम-स्टे संचालकों को मिला प्रोफेशनल ट्रेनिंग, अब ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान!
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा देने के प्रयासों के तहत मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में होम-स्टे संचालकों के लिए पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 से 20 मार्च तक चल रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 31 प्रतिभागियों को आधुनिक आतिथ्य सेवाओं और प्रबंधन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को होम-स्टे संचालन, कम लागत में बेहतर सेवाएं देने, टैरिफ प्लान, लागत नियंत्रण और इंटीरियर साज-सज्जा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग, डिजिटल पेमेंट, अतिथि पंजीकरण और ग्राहक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर और उन्नाव समेत कई जिलों से आए प्रतिभागियों ने इस पहल को ग्रामीण पर्यटन के लिए अहम बताया।

ब्रज रंगोत्सव में पहुंचे 44 लाख से अधिक पर्यटक... बोले जयवीर- ‘ग्रेवयार्ड इकॉनमी’ से ‘टेंपल इकॉनमी’ की ओर बढ़ रहा यूपी
लखनऊ/आगरा, अमृत विचार: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश अब वर्ष 2017 की ‘ग्रेवयार्ड इकॉनमी’ से निकलकर ‘टेंपल इकॉनमी’ की ओर बढ़ रहा है, जहां आस्था, संस्कृति और पर्यटन स्थानीय रोजगार व अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्रज रंगोत्सव 2026 के दौरान होली के प्रमुख दिनों में ब्रज क्षेत्र में 44 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे धार्मिक पर्यटन को नया बल मिला।

संस्कृति मंत्री ने सोमवार को कहा कि मथुरा-वृंदावन से लेकर अयोध्या और वाराणसी तक प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थल वैश्विक पहचान बना रहे हैं। वर्ष 2025 में अकेले मथुरा में करीब 10.24 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए हाल ही में लगभग 300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें मथुरा-वृंदावन के बीच फोरलेन सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, तीर्थ स्थलों के संरक्षण और सांस्कृतिक आयोजनों के कारण फरवरी-मार्च में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

उत्तर प्रदेश बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का नया हबः रोमांचक खेलों के लिए बुलंद इरादे, निवेशकों को मिलेगी भारी सब्सिडी
लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। गर्मियों के मौसम में बढ़ती पर्यटन रुचि को देखते हुए पर्यटन विभाग ने उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत साहसिक पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए उद्यमियों, संस्थाओं और निजी क्षेत्र को आमंत्रित किया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य में पर्यटन को केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उसे रोमांचक अनुभवों से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर प्रदेश की भौगोलिक और प्राकृतिक विविधता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी और उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्यों में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने इस योजना को तीन प्रमुख श्रेणियों भूमि आधारित, जल आधारित और वायु आधारित एडवेंचर टूरिज्म में विभाजित किया है। भूमि आधारित गतिविधियों में एटीवी टूर, बंजी जंपिंग, साइकिलिंग टूर, जीप सफारी और मोटरसाइकिल टूर शामिल होंगे। वहीं जल आधारित गतिविधियों के तहत कयाकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्रूज़िंग और आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा एयर आधारित गतिविधियों में हॉट एयर बैलूनिंग, पैराग्लाइडिंग और स्काईडाइविंग जैसी साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन नीति-2022 के तहत निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन देने का भी प्रावधान किया गया है। नीति के अनुसार विभिन्न निवेश श्रेणियों में 10 लाख रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये से अधिक तक के निवेश पर 10 से 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट और भूमि परिवर्तन एवं विकास शुल्क में भी पूर्ण छूट का प्रावधान है। अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला उद्यमियों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म की यह पहल प्रदेश को पारंपरिक पर्यटन से आगे ले जाकर अनुभव आधारित पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करेगी।

वैश्विक ''बोधि यात्रा'' की पहली पसंद बना यूपी, बौद्ध सर्किट लिख रहा नया अध्याय
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2025 में बौद्ध आस्था के वैश्विक केंद्र के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के बौद्ध सर्किट में गत वर्ष 2025 में करीब 82 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें 4.40 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इनबाउंड टूरिज्म में यह खासी वृद्धि है और दुनिया भर के श्रद्धालु ‘बोधि यात्रा’ के लिए उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने रविवार को बताया कि प्रदेश के प्रमुख बौद्ध स्थलों कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, संकिसा और कौशांबी में वर्ष दर वर्ष पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2024 में 61 लाख, 2023 में 47 लाख और 2022 में 22.40 लाख पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया था। विशेष रूप से कुशीनगर विदेशी श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। वर्ष 2025 में यहां 2.90 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे, जबकि 2024 में 2.51 लाख और 2023 में 2.14 लाख विदेशी आगंतुक आए थे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की बहुआयामी रणनीति, फैम ट्रिप और बौद्ध बहुल देशों के साथ बढ़ते संपर्क के कारण पर्यटन को नई गति मिली है। केंद्र सरकार द्वारा सारनाथ को प्रमुख पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा से भी बौद्ध पर्यटन को और बल मिलने की उम्मीद है।

"वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह में यूपी पर्यटन बनेगा सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन" : जयवीर सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में पर्यटन को एक मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक प्रदेश में 100 करोड़ से अधिक पर्यटकों के आगमन, राज्य की जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) में पर्यटन का योगदान 5 प्रतिशत तक बढ़ाने और देश के पर्यटन जीवीए में यूपी की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया गया है।

बुधवार को पर्यटन भवन, लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए बुनियादी ढांचे के विस्तार, निजी निवेश को बढ़ावा देने और पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर विशेष फोकस किया जा रहा है। रोडमैप के अनुसार विदेशी पर्यटकों की संख्या 45 लाख से अधिक करने, उत्तर प्रदेश को देश के शीर्ष तीन पर्यटन राज्यों में शामिल करने और रोजगार सृजन में पर्यटन की हिस्सेदारी को 2047 तक 5 प्रतिशत तक पहुंचाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति-2022 के तहत प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्रों के साथ उभरते स्थलों का भी समग्र विकास किया जा रहा है। इसमें अयोध्या, वाराणसी (काशी) और मथुरा जैसे प्रतिष्ठित तीर्थों के साथ नैमिषारण्य तथा कालिंजर किला जैसे ऐतिहासिक-आध्यात्मिक स्थलों पर 5-स्टार होटल, होमस्टे, बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छता और सुरक्षित पर्यटन माहौल विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सुनियोजित रोडमैप के जरिए निवेश, जीवीए वृद्धि और रोजगार के नए अवसर सृजित कर प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय ठहराव सुविधाएं, स्वच्छता और सुरक्षित पर्यटन इकोसिस्टम को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि 2047 तक उत्तर प्रदेश न सिर्फ देश में बल्कि वैश्विक मंच पर भी अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल हो सके।

यूपी पर्यटन की नई ऊंचाई: ग्रामीण पर्यटन को मिली नई पहचान, 15 किसानों-उद्यमियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ, अमृत विचार : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “ग्रामीण एवं समुदाय-केंद्रित पर्यटन” रही। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को केवल भ्रमण तक सीमित न रखकर धार्मिक, इको, एग्री-रूरल और ग्रामीण पर्यटन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन का माध्यम बना रही है। वर्ष 2017 के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल हो चुका है।

कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन, फार्म-स्टे और एग्री-टूरिज्म से जुड़े अग्रदूतों तथा 15 उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही युवा टूरिज्म क्लब की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। ग्रामीण होम-स्टे, फार्म-स्टे और टूरिज्म विलेज श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार दिए गए। पर्यटन मंत्री ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

सम्मानित हुए 15 किसान

उप्र. पर्यटन विभाग द्वारा 15 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें सीतापुर के किसान उमेश कुमार को नवीन कॉन्ट्रैक्ट खेती के रूप में केला, आलू, शिमला मिर्च एवं गेहूं आदि का मॉडल विकसित कर लोगों हेतु रोजगार सृजन करने को, बरेली के किसान महेश कुमार गुप्ता को संरक्षित खेती एवं एग्री-स्टार्टअप के लिए, डॉ. संजय पाठक (सेवानिवृत्त प्रोफेसर),एनडीयूएटी अयोध्या को आंवला एवं सब्जियों की विभिन्न प्रजातियों का विकास तथा औद्योगिक क्षेत्र में कार्य के लिए तथा रंजीत (मत्स्य कृषक) को मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सम्मानित किया गया।