Central Sanskrit University - Amrit Vichar

'पंजाब का पटियाला शूट, बनारस की मरसराइज', केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू हुई हथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी
लखनऊ, अमृत विचार: अवध हथकरघा हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग समिति की ओर से बुधवार को गोमतीनगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में पारंपरिक भारतीय हथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी शुरू हो गई। इसका उद्घाटन भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया। 11 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शन का केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय हस्तशिल्य विकास योजना व राज्य सरकार की ओडीओपी योजनाओं के तहत किया गया है।

प्रदर्शनी में फैशन के अनुरूप और पारंपरिक व कलात्मक कपड़ों का प्रदर्शन किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे देश के विभिन्न हिस्सों के हथकरघा और हाथ से बने पारंपरिक कपड़ों मिलेंगे। इनमें बनारस के मरसराइज, सेमी सिल्क जामदानी के कपड़े, मध्यप्रदेश से हल्की वजनी चन्देरी, महेश्वरी प्रिन्ट कपड़े, बिहार के कोसा कोरा व भागलपुरी सिल्क व काटन, राजस्थान के राजपुताना ठाठ बाट वाली पारंपरिक ठप्पा छपाई व कोटा डोरिया व बंधेज के कपड़ों के स्टाल लगे हैं।

इसके अलावा गुजरात के तटीय क्षेत्र कच्छ व भुज पारंपरिक छपाई व बंजारा कढ़ाई एवं बांधनी के कपड़े, पंजाब की पटियाला शलवार व शेरवानी पर फुलकारी व सिन्धी कढ़ाई, जम्मू-कश्मीर के चिनार की पत्ती व घाटी के फूलों से सजी हाथ की कढ़ाई के कपड़े, पश्चिम बंगाल के तांत व कांथा, बालूचरी व भावलू, तनछुई जामदानी की साड़ियां, उड़ीसा के पारंपरिक मंदिर बार्डर वाली सम्भलपुरी इक्कत के कपड़े, आन्ध्र प्रदेश की उप्पाड़ा व प्राकृतिक रंगों से बनी कलमकारी व जरी बार्डर वाली मंगलगिरि व बिराला के कपड़े, कर्नाटक रॉ सिल्क एवं हुबली, बेलगाम की साड़ियां, तमिलनाडु की मदुरई व सेलम व काजीवरम् साड़ियां, असम की सेमी मूगा व सिल्क की साड़ियां तथा अनेक प्रकार की आर्टीफिशियल ज्वेलरी व सजावटी आइटम के स्टाल भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन: पहले दिन 10 फिल्मों की स्क्रीनिंग, आज होगा अवार्ड समारोह

संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेद चिकित्सक... Sanskrit बिना आयुर्वेद दर्शन, शरीर-विज्ञान और चिकित्सा सिद्धांतों को समझना संभव नहीं
मार्कण्डेय पाण्डेय, लखनऊ, अमृत विचार : अब संस्कृत के छात्र भी आयुर्वेद के क्षेत्र में चिकित्सक बन सकेंगे। अथर्ववेद के उपवेद आयुर्वेद की वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता और भारतीय आयुर्वेदिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने यह महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत संस्कृत पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए 7 वर्ष 6 माह का विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिससे वे विधिवत आयुर्वेद चिकित्सक बन सकेंगे।

आयुर्वेद गुरुकुल संबद्धता पोर्टल व इसके दिशानिर्देशों का शुभारंभ कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) की अध्यक्ष डॉ. मनीषा यू. कोठेकर ने किया। देशभर की वे संस्कृत संस्थाएं जो निर्धारित पात्रता रखती हैं, आयुर्वेद गुरुकुलम् से जुड़ने के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। पंजीकरण, निरीक्षण और संबद्धता की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और पूर्णतः डिजिटल बनाया गया है, जिससे गुरुकुल आधारित आयुर्वेद शिक्षा को सशक्त राष्ट्रीय नियामक ढांचा प्राप्त होगा।

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह पहल परंपरा और नवाचार के संतुलन का उदाहरण मानी जा रही है। आयुर्वेद, संस्कृत, दर्शन, योग और संहिता एक-दूसरे के पूरक हैं और गुरुकुल प्रणाली के माध्यम से इनका समन्वित अध्ययन संभव हो सकेगा। यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक और कौशल विकास से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा प्रदान करेगा।

आयुर्वेद और संस्कृत का संबंध

आयुर्वेद का संस्कृत से अविभाज्य संबंध है। संस्कृत के बिना आयुर्वेद दर्शन, शरीर-विज्ञान और चिकित्सा सिद्धांतों को गहराई से समझना संभव नहीं है। यह पाठ्यक्रम तत्त्वज्ञान, चिकित्सा विज्ञान और भारतीयता के समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाएगा।

दुनिया में बढ़ रही आयुर्वेद की मांग

आयुर्वेद के प्रति वैश्विक रुचि लगातार बढ़ रही है। गुरुकुल आधारित यह मॉडल भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के अनुसार आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवनशैली है, जिसकी जड़ें संस्कृत शास्त्रों में निहित हैं।

एनईईटी की तर्ज पर होगी प्रवेश परीक्षा

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नीट की तर्ज पर प्री–बीएएमएस (प्री आयुर्वेद प्रोग्राम) की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद छात्र इस कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। आयुर्वेद गुरुकुलों को मान्यता प्रदान करने का अधिकार भी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास रहेगा। साथ ही विश्वविद्यालय अपने परिसरों में भी आयुर्वेद गुरुकुलम् कार्यक्रम प्रारम्भ करेगा।

इस प्रकार होगा पाठ्यक्रम

प्री–आयुर्वेद प्रोग्राम के अंतर्गत 7 वर्ष 6 माह की समेकित अवधि का पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें 2 वर्ष का प्री–आयुर्वेद कार्यक्रम, 4 वर्ष 6 माह का बीएएमएस पाठ्यक्रम तथा 1 वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप सम्मिलित होगी।

रोजगार सृजन कर रही खादी... यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग की 10 दिवसीय प्रदर्शनी की हुई शुरुआत
लखनऊ, अमृत विचार : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि खादी भारत की स्वतंत्रता, स्वदेश और स्वावलंबन का प्रतीक है। महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए आत्मनिर्भरता के मार्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में नई ऊर्जा मिली है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रहा है।

संसदीय कार्यमंत्री गुरुवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

स्वदेशी, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उप्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी-2025 की प्रशंसा की । उद्घाटन प्रदर्शनी में खादी, ग्रामोद्योग और माटीकला से जुड़े कुल 130 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां प्रदेश समेत अन्य राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने बताया कि भदोही के कालीन, वाराणसी की सिल्क साड़ियां, माटीकला से बने सजावटी व घरेलू सामान, प्रतापगढ़ का आंवला मुरब्बा, लेदर उत्पाद, बीकानेरी पापड़ व नमकीन, उत्तराखंड के ऊनी वस्त्र और विभिन्न प्रकार की चादरें शामिल हैं। यह प्रदर्शनी न केवल उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध करा रही है, बल्कि कारीगरों और उद्यमियों को विपणन का सशक्त मंच भी प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर खादी बोर्ड के वित्तीय सलाहकार मानवेन्द्र सिंह, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश गौतम सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khadi Festival-2025: 9 यूपी इकाइयों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, कानपुर-मुजफ्फरनगर टॉप पर!
लखनऊ, अमृत विचार: केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में उप्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित खादी महोत्सव-2025 का रविवार को दसवें दिन समापन हुआ। मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर रहे। उनके साथ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर, संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को प्रमुख सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

खादी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार स्वराज्य आश्रम, कानपुर, द्वितीय पुरस्कार ग्राम सेवा संस्थान, फतेहपुर, तथा तृतीय पुरस्कार भूरज सेवा संस्थान, हरदोई को प्रदान किया गया। ग्रामोद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अब्बास अंसारी, मुजफ्फरनगर; द्वितीय पुरस्कार तहजीबुल हसन, बिजनौर, और तृतीय पुरस्कार अंजली सिंह, जूट आर्टिजेन्स, लखनऊ को दिया गया। माटी कला श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रेम चन्द्र, बाराबंकी, द्वितीय पुरस्कार मतलूब, बुलन्दशहर; तथा तृतीय पुरस्कार शिव कुमार प्रजापति, बाराबंकी को दिया गया।

खादी महोत्सव में बही गीतों की रसधार बिक्री भी हुई सवा करोड़ के पार
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से गोमतीनगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित खादी महोत्सव-2025 में गुरुवार को सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को प्रभावित किया। गुरुवार की शाम महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा कवि सम्मेलन। जिसमें देश के श्रेष्ठ कवियों ने अपनी रचनाओं से माहौल को जीवंत कर दिया।

कवि सम्मेलन में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, डॉ. सुरेश श्रीवास्तव, दमदार बनारसी, डॉ. सरला शर्मा, हरि मोहन बाजपेई माधव और अमरेन्द्र द्विवेदी की रचनाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कवि सम्मेलन का संचालक नीरज पांडेय ने किया। वाराणसी के हास्य कवि दमदार बनारसी ने अपने चुटीले अंदाज से सभी को खूब हंसाया।

स्थानीय उद्यमिता और युवा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव आज सातवें दिन नई ऊंचाइयों को छूता दिखाई दिया। प्रदर्शनी में बिक्री का आंकड़ा 1.28 करोड़ रुपए पार कर गया।

खादी महोत्सव में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए उद्यमियों द्वारा 160 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें कानपुर का लेदर, कन्नौज की इत्र-अगरबत्ती, भदोही के कारपेट, प्रतापगढ़ का आंवला, मुरब्बा, अमरोहा के गमछे और सदरी, सीतापुर की दरी-तौलिये, मऊ के पर्दे तथा अन्य अनेक उत्पाद सम्मिलित हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा स्थानीय इकाईयों को प्रोत्साहित करने, ऑनलाइन मार्केटिंग सुविधा प्रदान करने तथा स्वदेशी उत्पादों को व्यापक मंच देने की पहल का परिणाम है कि उद्यमियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव 30 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक जारी रहेगा।

Khadi Mahotsav-2025 : लखनऊ में खादी की धूम, 27 लाख से अधिक की बिक्री दर्ज, स्वदेशी उत्पादों को मिला बड़ा मंच
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर में चल रहे खादी महोत्सव के दौरान प्रतिदिन खादी प्रेमियों की बढ़ती भीड़ देखी जा रही है। प्रदर्शनी में अब तक लगभग 27.34 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की जा चुकी है। महोत्सव में क्षेत्रीय गांधी आश्रम, बाराबंकी के स्टाल पर ऊनी, सूती-खादी उत्पादों की भारी बिक्री हो रही है।

ग्रामोदय संस्थान, सीतापुर के स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी पसंद के उत्पाद खरीद रहे हैं। खादी एवं रेशम के परिधान, अचार-मुरब्बा, हर्बल उत्पाद, जड़ी-बूटी आदि के स्टालों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे उद्यमियों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वदेशी उत्पादों के संवर्धन की नीति के अनुरूप खादी उत्पादों को आधुनिकता से जोड़कर विकसित किया जा रहा है।

आज युवा पीढ़ी में खादी परिधानों की मांग तेजी से बढ़ रही है। महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ना और अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योगी इकाइयों के उत्पादों की बिकी को और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंगलवार 25 नवंबर को खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसमें खादी उत्पादक संस्थाओं, उद्यमियों के साथ-साथ एनबीआरआई, सी-मैप के वैज्ञानिक, फैशन इंस्टीट्यूट के फैकल्टी सदस्य तथा फ्लिपकार्ट ई-कामर्स प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। यह सम्मेलन खादी उद्योग को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इसके अलावा प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सोमवार को कलाकार अर्पित शुक्ला द्वारा गिटार पर प्रस्तुत सुरीली धुनों और आकर्षक गायकी ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़े :

बांग्लादेशी घुसपैठिए को रिमांड पर लेने की तैयारी: एलआईयू भी लगी, चार प्रांतों में बने मददगारों के बारे में जांच शुरु

Khadi Festival-2025: महात्मा गांधी का स्वावलंबन फिर से बन रहा राष्ट्रीय शान...बोले राकेश सचान, राज्य स्तरीय उत्कृष्ट इकाइयों में मेरठ का मिला प्रथम पुरस्कार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग तथा हथकरघा मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि "खादी महात्मा गांधी के स्वावलंबन के विचार से जुड़ी है और आज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खादी पुनः राष्ट्रीय पहचान की शान बन रही है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खादी प्रदर्शनियों का आयोजन कर ग्रामीण उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।"

राकेश सचान ने शुक्रवार को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमतीनगर में शुक्रवार को 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर आयोजन की शुरुआत की। महोत्सव में प्रदेशभर से आए 160 से अधिक उद्यमियों द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग से निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वर्तमान में 3,90,000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2025 में 66,640 युवाओं को टूलकिट देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। दोना-मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स और विद्युत चालित चाक जैसे उपकरण ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने कहा कि आधुनिक डिजाइन, फैशन शो और निफ्ट जैसी संस्थाओं की सहभागिता से खादी युवाओं की पसंद बन रही है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खादी उत्पादों को राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे कारीगरों की आय में वृद्धि हो रही है।

कार्यक्रम में चयनित उद्यमियों व लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय उत्कृष्ट इकाइयों के रूप में मेरठ के दीपक कुमार को प्रथम पुरस्कार (40,000), गोण्डा की ममता को द्वितीय पुरस्कार (30,000) तथा हाथरस के संजय सिंह को तृतीय पुरस्कार (20,000) प्रदान किए गए। इसके अलावा चयनित लाभार्थियों को दोना-मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स और विद्युत चालित चाक वितरित किए गए। लखनऊ वासियों से अपील की गई कि वे अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर खादी उत्पादों की खरीदारी कर ग्रामीण कारीगरों को प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khadi Festival-2025: आज से उद्यमिता और स्वदेशी उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच... एमएसएमई मंत्री करेंगे उद्घाटन
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और पारंपरिक कला को नया बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 से 30 नवंबर तक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर में खादी महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दस दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे।

महोत्सव में प्रदेश के 160 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे, जो अपने-अपने जिलों की विशिष्ट कला और स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री करेंगे। प्रदर्शनी में सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर, भदोही की कालीन, अमरोहा के गमछे व सदरी, सीतापुर की दरी-तौलिये, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद, लखनऊ की रॉयल हनी के साथ मिट्टी कला, पापड़, लेदर उत्पाद और पारंपरिक वस्त्र विशेष आकर्षण होंगे।

महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स, विद्युत चालित चाक और पगमिल का वितरण किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण उद्यमों को आधुनिक उपकरण और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में नई गति देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्थानीय उद्यमिता संवर्धन के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन खादी और स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिलाने के साथ कारीगरों के सम्मान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। खादी महोत्सव 2025 नवाचार, व्यापार विस्तार और नए अवसरों का सशक्त माध्यम बनकर उभरेगा।

इलेक्ट्रानिक माध्यम से संस्कृत बोलना सीख रहे सवा लाख लोग, बच्चों से लेकर वरिष्ठ तक हर कोई दिखा रहा रुचि
लखनऊ, अमृत विचार: विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत संभाषण अभियान चल रहा है, जिसमें संस्कृत में बोलचाल और लिखने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कक्षाओं में जहां शिक्षक मौखिक रूप से संस्कृत बोलचाल की तकनीक समझा रहे हैं तो वहीं आडियो-वीडियो माध्यम से भी शिक्षित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से अभियान के छोटे-छोटे विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला जा रहा है जिसके माध्यम से करीब सवा लाख लोग संस्कृत सीख रहे हैं।

विश्व संस्कृत दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है लेकिन संस्कृत विश्वविद्यालय इसे लेकर पखवाडे भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। जिसमें 15 दिनों में फरार्टेदार संस्कृत बोलना और लिखना भी सीखाया जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया गया है जिसमें संस्कृत के व्याकरण को अत्यंत सरल तरीके से समझाकर पढ़ाया जा रहा है। कक्षाओं में विशेषज्ञ संस्कृत को संस्कृत के माध्यम से ही बोलकर और संकेत के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा वीडियो माध्यम से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

बच्चों से बुजुर्ग तक सीख रहे भाषा

संस्कृत संभाषण कार्यक्रम में जितने युवा छात्र-छात्राएं संस्कृत में वार्तालाप करते दिखाई देंगे करीब एक तिहाई ऐसे छात्रों की भी संख्या है जो अवकाश प्राप्त हैं। शास्त्रों को सीखने और जानने के लिए ज्ञान की प्यास को शांत करने संस्कृत सीख रहे हैं।

- संस्कृत की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस अभियान में भाषा शिक्षण और ज्ञान बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही संस्कृत कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

डॉ. सर्वनारायण झा, निदेशक, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ेंः डाक टिकट संग्रह में रुचि दिखाएंगे छात्र तो मिलेगी दीन दयाल स्पर्श योजना से छात्रवृत्ति, जानें कैसे पा सकते हैं 6 हजार रुपए

Central Sanskrit University: स्नातक की पढ़ाई के साथ कराई जाएगी सिविल सर्विसेज की तैयारी, शुरू हुए ये कोर्स, जानें एडमिशन प्रक्रिया
लखनऊ, अमृत विचार: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के साथ बीए इन सिविल सर्विसेज कोर्स शुरू किया गया है। योग प्राणायाम से संबंधित कोर्स बीएसससी इन योग भी शुरू किया गया है। इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी के आधार पर आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा शास्त्री (बीए), शास्त्री प्रतिष्ठा (बीए ऑनर्स) के लिए भी प्रवेश लिया जा रहा है।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का बहुत कम शुल्क अदा करना है। इन पाठ्यक्रमों मंय ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से आरंभ किया गया जो 25 जुलाई तक चलेगा। समर्थ पोर्टल के माध्यम से महज 100 रुपए देकर पंजीकरण करना होगा। प्रवेश संबंधित दिक्कतों और भुगतान में आ रही किसी समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस पाठ्यक्रम का नाम लोकसेवा पाठ्यक्रम रखा गया है जो अपने तरह का देश में अनोखा पाठ्यक्रम है। कारण कि इसमें पढ़ाए जाने विषय पूरी तरह सिविल सेवा के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है।

तीन वर्ष का पाठ्यक्रम

लोक सेवा के स्नातक पाठ्यक्रम को तीन साल के लिए तैयार किया गया है जिसमें सामान्य अध्ययन संबंधित विषयों को पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सिविल सेवा एप्टीट्यूट टेस्ट और वैकल्पिक प्रश्नों के साथ लधु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का समय सीमा और शब्द सीमा के भीतर अभ्यास कराया जाएगा। विषय के अनुसार सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, भूगोल, इतिहास से जुडे विषय तो होंगे ही सामान्य अंग्रेजी को भी तैयार कराया जाएगा।

बीए इन सिविल सर्विस पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं खासकर संघ और राज्य की लोक सेवा आयोग के पाठ्यक्रम के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें अघ्ययन करने वाले छात्र को अलग से कोचिंग की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
विवेक सिंह, प्रवक्ता, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर

यह भी पढ़ेः 'कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे ज्यादा हैं...', सपा विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ियों को लेकर दिया विवादित बयान

International Yoga Day 2025: कश्मीर से केरल तक के छात्र करेंगे योग, संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में जुटेंगे देशभर के विद्यार्थी
लखनऊ, अमृत विचार: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में देश के 18 राज्यों के छात्र-छात्राएं अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आगामी 20 व 21 जून को योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा के निर्देशन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 ‘योग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण’ थीम के साथ मनाया जाएगा। परिसर में 20 व 21 जून को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जिसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, उड़ीसा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडू राज्यों से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 12 परिसर, 18 आदर्श महाविद्यालय व लखनऊ के 33 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः रुपये पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
,यह होगा आयोजन

कार्यक्रम में योगासन, योग सन्दर्भित पोस्टर निर्माण, योग सन्दर्भित स्लोगन लेखन, सामूहिक योगासन तथा योग सन्दर्भित परिसम्वाद प्रतियोगिताओं का आयोजन माध्यमिक एवं विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

घटाना है मोटापा तो करें सूर्यनमस्कार

लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान में केजीएमयू के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में गर्भवती महिलाओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता योगाचार्य पूजा सिंह ने बताया कि मोटापा में रोगियों को भुजंगासन धनुरासन, मरकट आसन उदराकर्षणासन, मलाशन व प्राणायाम में अनुलोम विलोम, कपालभाति, उज्जाई प्रणायाम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास फायदेमंद है।

संकाय के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि मोटापा में अग्निसार क्रिया और सूर्य नमस्कार लाभकारी होता है। योग प्रशिक्षिका प्रियांजली पाण्डे, मोनिका सिंह, प्रीति मनुज ने गर्भवती महिलाओं को जानु शीर्षासन, मर्जरी आसन, सेतुबंध आसन, सुप्त बंधासन, तितली आसन व प्राणायाम में नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया।

ये भी पढ़े : यूपी सरकार का बड़ा प्लान तैयार, 2000 करोड़ से 28830 चौराहों का कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू, छात्र सेना में धर्मगुरु, अर्चक, पौरोहित्य कर्मकांड में बनेंगे दक्ष
लखनऊ, अमृत विचार: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गोमतीनगर परिसर में वेद पौरोहित्य कर्मकांड में स्नातक और स्नातकोत्तर सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। प्रवेश के लिए नान सीयूईटी के माध्यम से आवेदन लिए जा रहें है जिसकी अंतिम तिथि 5 मई है। प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश दिये जायेंगे। इसी प्रकार एमए पॉलि भाषा में भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की गई है जिसका प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के बाद किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु व कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी के प्रयास से यह विभाग वेद पौरोहित्य कर्मकांड विद्याशाखा के नाम से जाना जाता है। जिससे छात्रों को लाभ मिल रहा है, इस पाठ्यक्रम को करने के बाद युवक भारतीय सेना में धर्मगुरु, मंदिर में अर्चक, संस्कारों की उत्तम जानकारी व पौरोहित्य कर्मकांड में दक्षता प्राप्त करेंगे।

इसके अलावा वेदों के महत्वपूर्ण अंशों को अत्यंत सरलतम रूप में पढ़ाया जाता है। समय-समय पर व्याख्यानमाला, वाग्वर्धिनी सभा आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमें अध्ययनरत छात्रों के अतिरिक्त समाज में इस विद्या के अनुरागी लोग भी लाभ उठाते हैं। कर्मकांड के जटिल विषयों के थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल भी परिसर स्थित सरस्वती मंदिर में कराई जाती हैं। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को इस अमूल्य निधि को संरक्षित संवर्धित रखना और अपने प्राचीन परंपराओं से जोड़ना, उन्हें वैश्विक मंच पर नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है। वेद पौरोहित्य कर्मकांड विद्याशाखा के संयोजक प्रो. भारतभूषण त्रिपाठी का कहना है कि सभी को वैदिक ज्ञान परम्परा को जानने के पिपासुओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। इस कार्यक्रम के अध्येताओं को यूजीसी नेट, जेआरएफ की तैयारी के लिए भी विशेष पाठ्यक्रम का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ेः माध्यमिक शिक्षकों का धरना आज, सेवा सुरक्षा की बहाली के लिए करेंगे प्रदर्शन