बैकहो लोडर - Amrit Vichar

हल्द्वानी: नई गाड़ी का फर्जी बीमा, दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली पोल
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक कंपनी ने 26 लाख का बैकहो लोडर बेचा और खरीदार को लोडर का फर्जी बीमा थमा दिया। इस बात का खुलासा वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुआ। जिसके बाद कंपनी ने खरीदार को बरगलाना शुरू कर दिया। अब पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी ललित मोहन मेहरा यहां हल्दुपोखरा नायक आनंदपुर में रहते हैं। मोहन ने बताया कि बीते वर्ष उन्होंने हल्द्वानी की एक कंपनी से टाटा हिटाची की बैकहो लोडर खरीदा था। आरोप है कि कंपनी ने वाहन का फर्जी बीमा कर मोहन को थमा दिया। इसी वर्ष 14 मार्च को वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना पुलिस को देने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फर्जी बीमे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन का बीमा नहीं मिला। शिकायत पर कंपनी ने वाहन हल्द्वानी मंगा लिया और पुराना बीमा खत्म होने से पहले नया बीमा करा दिया और उसे गोरापड़ाव रिपयेर सेंटर में खड़ा करा दिया, लेकिन वाहन सही नहीं कराया गया। दबाव डालने पर मोहन से 60 हजार जमा करने को कहा गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मोहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।