severe heat - Amrit Vichar

Bareilly News : भीषण गर्मी कर रही बीमार, जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार
बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी का असर अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। बुखार, डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फिर से पूरी तरह भर गया है और बेंच तक लगानी पड़ रही हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह ही ओपीडी खुलते ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया और 10 बजे तक लंबी कतारें लग गईं। पर्चा काउंटर पर भी दोपहर एक बजे तक लोगों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार, डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 2100 से अधिक मरीजों का पंजीकरण दर्ज किया गया। डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक दिव्यांगों ने आवेदन पत्र जमा कराए। शनिवार को जिन लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिए थे वे सभी भी रिपोर्ट के इंतजार में लाइन में लगे रहे। घंटों लाइन में लगने के बाद किसी तरह से तीमारदारों के मरीजों की रिपोर्ट मिल सकी।

UP Weather : लू की चपेट में यूपी... लखनऊ में तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक, बांदा फिर प्रदेश में सबसे गर्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अभी सीमित बनी हुई हैं, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और उष्ण लहर (लू) का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तथा लखनऊ क्षेत्र सहित कई इलाकों में उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रविवार को तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। इसके अलावा प्रयागराज में 42.5 डिग्री, वाराणसी (बीएचयू) में 42.4 डिग्री, कानपुर नगर में 42.3 डिग्री, बहराइच में 42.0 डिग्री तथा झांसी में 41.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

बहराइच में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक

वहीं बहराइच में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक विचलनों में से एक है। वाराणसी (बीएचयू) में भी तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने तक प्रदेशवासियों को गर्मी और लू के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक तापमान ऊंचा बने रहने की संभावना है।

Ayodhya News: अयोध्या में भीषण गर्मी का कहर, अस्पतालों में बढ़ें, फूड प्जवॉइनिंग और सांस के मरीज
अयोध्या, अमृत विचार : गर्मी और लू से फूड प्वॉइजनिंग, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों से सरकारी ही नहीं निजी अस्पताल भी पटे पड़े हैं। जिला अस्पताल में तो 24 घंटे में करीब 45 के करीब मरीज भर्ती हो रहे हैं। सांस की बीमारियों से जुड़े मरीजों के लिए यह मौसम सुखदायी नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार, भीषण गर्मी ने खान-पान और पानी की गुणवत्ता पर असर डाला है, जिसके चलते बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि गर्मी के चलते लोग बाहर का खाना, ठंडे पेय और अनहाइजीनिक पानी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। इससे फूड प्वॉइजनिंग के केस तेजी से बढ़े हैं। पेट दर्द, उल्टी और दस्त वाले मरीजों की संख्या सामान्य दिनों से दोगुनी हो गई है। साथ ही गर्म हवा और धूल के कारण सांस के रोगी भी बढ़ गए हैं। भर्ती होने वाले 60 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य श्वसन संबंधी समस्याएं पुराने मरीजों को फिर से अस्पताल खींच ला रही हैं। कहा कि एक सप्ताह में सैकड़ों मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं, जिनमें से कई को भर्ती करना पड़ा।

गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन भी आम समस्या बन गई है। बच्चों और बुजुर्गों में ये लक्षण ज्यादा गंभीर देखे जा रहे हैं। मेडिकल वार्ड में भर्ती पूराकलंदर की मंजू, नेहा, अब्बू सराय की आसिया, मसौधा के रामफेर पेट दर्द, डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. पाठक बताते हैं कि कई मरीजों की शिकायत रहती है कि उन्हें नॉनवेज खाने के बाद इस तरह की तकलीफ हुई है। लोग स्वयं सावधानी बरतें तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

इन बातों का रखें ख्याल-

पके हुए भोजन का ही सेवन करें।

पानी उबालकर या फिल्टर किया हुआ पिएं।

बाहर का जंक फूड और ठंडे पेय से बचें।

लू से बचाव के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकलें।

Bareilly : सूरज की तपिश ने किया परेशान, तापमान 41.7 तक पहुंचा
बरेली, अमृत विचार। जिले में चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही शुरू हुए लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग और वातावरण में घुली उमस के कारण लोगों को असहनीय गर्मी का एहसास हुआ।

जनपद में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब बेहद गर्म होने लगी हैं, क्योंकि जिले का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर चढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आसमान साफ रहने और खिली तेज धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग चेहरों को कपड़ों से ढककर और छातों का सहारा लेकर चलते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ दिनों तक लू का भीषण प्रकोप बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव आ सकता है। जिससे कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनेगी।

Pilibhit News: शहर में आपस में चिपकी बंच केबिल, बरखेड़ा में खेत में गिरे तार, चार पशुओं की गई जान!
पीलीभीत, अमृत विचार।  जिले में बिजली व्यवस्था की बदहाली अब केवल अघोषित कटौती तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि हादसों का कारण भी बनती जा रही है। एक ओर शहर में बंच केबिल आपस में चिपकने से संबंधित इलाके की बत्ती गुल हो गई। वहीं बरखेड़ा क्षेत्र में बिजली लाइन टूटकर खेत में गिरने से चार छुट्टा पशुओं की मौत हो गई। इसके बावजूद जिम्मेदार लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

पिछले काफी समय से बिजली व्यवस्था बदहाल है। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के नाम पर आए दिन फाल्ट हो रहे हैं।दिन -रात की कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। बंच केबिल हो या फिर ट्रांसफार्मर आग उगल रहे हैं। शहर के गौड़ी चौराहा के पास बंच केबिल आपस में चिपक गई। इस पर टीम पहुंची और ट्रांसफार्मर के फ्यूज खोकर सुधार कराया जा सका। उधर, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा खजुरिया में हादसा हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर गन्ने के खेत में चार छुट्टा सांड़ बैठे हुए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई। करंट की चपेट में आने से चारों सांड़ों की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। बिजली व्यवस्था को लेकर पहले ही उपभोक्ता अघोषित कटौती से परेशान हैं। अब जर्जर तारों और बदहाल नेटवर्क के कारण जान-माल का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

Moradabad Weather News : अगले चार दिन मिल सकती है तपिश से राहत, तेज आंधी बारिश का अनुमान
मुरादाबाद, अमृत विचार। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से मई के आखिरी दिनों में फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कई जगहों पर तेज आंधी और छिटपुट बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इससे लोगों को तपन से कुछ दिन के लिए निजात मिलेगी। इस बदलाव का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों पर पड़ेगा। इसमें मुरादाबाद मंडल भी शामिल है।

20 जून तक सक्रि होगा मानसून
सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ने लोगों को झुलसा दिया, लेकिन अब थोड़ी राहत के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने के आखिरी दिनों में 28-31 मई तक कहीं तेज आंधी और धूल भरी हवा के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिल जाएगी। कहीं केवल फुहार ही पड़ सकती है। एक दो डिग्री तापमान में कमी आ सकती है। वहीं मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अगले महीने 18-20 जून तक मानसून सक्रिय होने की बात कही जा रही है।

28 मई से आंधी-बारिश की आशंका
कलक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 28 मई से आंधी तूफान के साथ वर्षा संभावित है, जिससे तेज उष्ण अर्थात लू से कुछ दिन के लिए निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन तक अभी लू चलेगी। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद, बिजनौर रामपुर, अमरोहा आदि में 28-31 मई तक तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। आंधी और झोकेदार हवा की गति 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

यह हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि संभावित क्षेत्र
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल और बरेली व बदायूं व आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

बिजली संकट: अफसरों पर गिरी गाज फिर भी अंधेरे का कायम राज ! 24 दिन में फुंके 738 ट्रांसफार्मर
बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था लगातार लड़खड़ाती नजर आ रही है। एक मई से 24 मई तक मंडल के चार जिलों में कुल 738 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। सबसे खराब स्थिति बदायूं की रही, जहां 292 ट्रांसफार्मर जल गए। इसके बाद शाहजहांपुर में 199 और बरेली जिले में 193 ट्रांसफार्मर फुंके। वहीं पीलीभीत में सबसे कम 54 ट्रांसफार्मर जले हैं। जिससे बिजली व्यस्था ठीक करना निगम के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

अफसरों पर कार्रवाई, नहीं सुधरे हालात
ट्रांसफार्मरों के लगातार फुंकने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन ने पहले ही ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं पर संबंधित जेई और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा।

दावों में नहीं दिखा दम
बिजली विभाग द्वारा पिछले एक वर्ष में ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि, ओवरलोडिंग कम करने और लाइन सुधार जैसे कई दावे किए गए थे, मगर मौजूदा स्थिति ने उन तैयारियों की पोल खोल दी है। मंडल में बदायूं में 58, बरेली में 76, शाहजहांपुर में 43 और पीलीभीत में 31 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं, लेकिन बढ़ते लोड के सामने व्यवस्था कमजोर साबित हो रही है।

एक हजार केवीए ट्रांसफार्मर भी फुंका
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरेली में लगा एकमात्र एक हजार केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर भी बीते रविवार रात फुंक गया। लगातार बढ़ती घटनाओं से उपभोक्ताओं में नाराजगी है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

Moradabad News: भीषण गर्मी के बीच जले पर नमक छिड़क रहा पॉवर कट, बिजली गुल होने से खूब बहा पसीना
मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दिन में करीब 11 बजे से गुलाबबाड़ी, पीतल नगरी, लालबाग और प्रभात मार्केट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। घंटों तक बिजली गुल होने से लोगों के पसीने छूट गए और घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी भी जवाब दे गई।

व्यापारियों के ग्राहक तक गायब
वहीं गुरहट्टी, ताड़ीखाना और लाइनपार क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। गुरहट्टी के कपड़ा व्यापारी राजू प्रजापति ने बताया कि बार-बार बिजली आने-जाने से परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण काम वैसे ही न के बराबर है ऊपर से बिजली आपूर्ति बार-बार आने जाने से दुकान में आने वाले ग्राहक रुक नहीं रहे हैं।

बिजली गुल तो घर से बाहर निकले
ताड़ीखाना पारकर रोड के रहने वाले पिंटू मसी ने बताया कि ऐसी गर्मी में इतने लंबे समय के लिए बिजली गुल होने से घरों में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बड़ी परेशानी हो रही है। गर्मी और उमस के कारण लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बने शोपीस
प्रभात मार्केट चौराहे पर मोबाइल शोरूम के मालिक रवेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे दुकानदारी का नुकसान तो है ही ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

नहीं उठ रहे अधिकारियों को फोन
उधर, टाउन हॉल विद्युत केंद्र से जुड़े इलाकों में रात भर बिजली ट्रिपिंग होती रही। लाल मस्जिद के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि शिकायत करने के लिए विद्युत केंद्र और अधिकारियों को लगातार फोन किए गए, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुए। लोगों का कहना है कि जब सुबह संपर्क हुआ तो जवाब में तंज सुनने को मिला कि अगर रात भर फोन उठाएंगे तो सोएंगे कब। यही हाल लालबाग, नबावपुरा, नागफनी के रहने वाले उपभोक्ताओं का भी रहा।

जानिए क्या कह रहे अधिकारी
अधीक्षण अभियंता नगरीय प्रशांत कुमार ने बताया कि रात में टाउनहॉल विद्युत केंद्र पर ओवरलोडिंग से फाल्ट हो गया था। बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे के बाद सुचारु हो सकी। रविवार का अवकाश होने के कारण नगर के कई मोहल्लों में 11 बजे के बाद अचानक लोड बढ़ गया। फाल्ट होने की स्थिति देखकर बिजली सप्लाई बंद की गई।

संपादकीय: गरमी से राहत कैसे
बरेली हो या बांदा पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सूबे के दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। हल्द्वानी जैसे पहाड़ी इलाकों का तापमान भी 40 डिग्री को छूने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए 'येलो' और उसके बाद 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर दिया। सरकार ने 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दीं, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहने, सड़कों पर जल छिड़काव करवाने एवं प्राणि उद्यानों में वन्य जीवों को गरमी से बचाने के लिए प्रबंध करने के अलावा लोगों को यह हिदायत दी कि लोग दोपहर से शाम तक घर से बाहर न निकलें।

हर साल गरमी से बचाव के उपायों में ये सब शामिल होता है। साल दर साल गरमी की तीव्रता बढ़ती जा रही है और आगे और बढ़ेगी। प्रकृति प्रसूत इस प्रकोप का सीधा और मुकम्मल इलाज हमारे पास नहीं, पर जब यह कोई आकस्मिक, परिघटना नहीं है, पता है कि भारत के इस हिस्से में एक तय समय के दौरान भीषण गरमी पड़ती है, तो इससे निबटने, इसे सह्य बनाने के सफल प्रयास अब तक क्यों नहीं किए जा सके। गरमी आने पर उससे निबटने के फौरी प्रयास प्यास लगने पर कुआं खोदने जैसे लगते हैं और ये प्रयास भी स्थाई नहीं होते, बल्कि अगली साल की गर्मियों में दोहराने पड़ते हैं।

निःसंदेह हम गरमी के मूल कारकों को नहीं रोक सकते, लेकिन जब हम हर क्षेत्र में विकास कर लोगों का जीवन सुगम बनाने का दावा कर सकते हैं, तो इस भीषण गरमी से निबटने, जनता, मवेशियों, खेती को उससे बचाने और सहने लायक बनाने के स्थायी प्रयास क्यों नहीं कर सकते। आज इंटरनेट के युग में आम लोग भी यह जानते हैं कि सिंगापूर से लेकर सियरा लियोन, एथेंस और बांग्लादेश से लेकर ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका जैसे देशों ने डीआई यानी थर्मल डिस्कम्फर्ट इंडेक्स का एटलस बनाने, चीफ हीट ऑफीसर नियुक्त करने और उन ऑफीसर्स द्वारा इससे निबटने के लिए क्या-क्या किया गया और उन्हें कितनी सफलता मिली।

हमारे यहां हीट एक्शन प्लान है पर वह भी लखनऊ, प्रयागराज, झांसी आगरा जैसे उच्च जोखिम वाले तमाम जिलों में पर्याप्त कुशलता से लागू नहीं। मौसम विभाग की ‘हीट इंडेक्स’ प्रणाली अभी भी चरणबद्ध विस्तार में है। कई छोटे शहरों में तकनीकी रूप से तो गरमी का डेटा उपलब्ध है, पर सार्वजनिक बुलेटिन ही रोजाना जारी नहीं होता। शहरों के कुछ इलाकों में अत्यधिक गरमी वाले क्षेत्र ‘हीट आइलैंड’ बन जाते हैं, इन्हें पहचानने और इलाकों की हीट प्रोफाइल तैयार करने का भी व्यापक काम अभी तक नहीं हुआ है, जो इस मर्ज की अकसीर दवा बन सकती है। भवन और अवसंरचना निर्माण के लिए कूल मेटेरियल पर कारगर शोध की बात हो या शहरों में इलाके, बाजार पहचान कर शेड की व्यवस्था, कूल रूफ, कूलिंग सेंटर बनाना, मजदूर, गिग वर्कर्स, इत्यादि के लिए संबंधित योजनाओं का नितांत अभाव है। उम्मीद है कि सरकार ने हर साल आने वाली भीषण गरमी से निबटने के अस्थाई उपायों के साथ स्थाई प्रबंधों पर भी बढ़ेगी।

UP में मौसम की 'अग्नि' परीक्षा अभी रहेगी जारी : प्रचंड गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल, पूर्वांचल में तीन दिन का रेड अलर्ट
लखनऊ। प्रचंड गर्मी और ताप लहरी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पूर्वांचल के लिये मौसम विभाग ने गुरुवार को विशेष तौर पर रेड अलर्ट जारी कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और सुबह 11 बजे से शाम पांच तक जरुरी काम से ही घर या दफ्तर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

गर्मी के तल्ख तेवरों ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्मी से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। दिन चढ़ने के साथ पक्षी पेड़ की घनी शाखाओं में दुबक रहे हैं वहीं सड़कों पर सुबह से शाम तक पसरा सन्नाटा गर्मी के प्रचंड रुप की तस्कीद कर रहा है। लू से बचने के लिये लोग घर से बाहर निकलते ही गीले गमछे और तौलिये का इस्तेमाल कर रहे है।

इसके अलावा ठंडे शीतल पेय जैसे लस्सी, छाछ,आम का पना,बेल का शरबत,गन्ने का रस और कई प्रकार के कोल्ड ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ी है। हर सौ कदम पर लोगों को इन पेय पदार्थो की जरुरत महसूस हो रही है। प्राणि उद्यान और अन्य संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में जानवरों को गर्मी से बचाने के विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं। कहीं कूलर तो कहीं पानी की बौछार कर वन्य जीवों को राहत प्रदान की जा रही है।

गर्मी के प्रकोप को देखते हुये कई जिलों में नगर निकायों ने सड़कों पर पानी की बौछार करने, पेयजल की टंकियों को ट्रैक्टर ट्राली भेजने के प्रबंध किये हैं। नोएडा,गाजियाबाद,लखनऊ समेत कई इलाको में प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की इजाजत दी है। गर्मी के कारण विद्युत मांग में करीब डेढ़ गुने का इजाफा होने से बिजली विभाग हतप्रभ है।

एयर कंडीशनर के बेतहाशा इस्तेमाल ने इस समस्या को और विकराल बना दिया है। ट्रांसफार्मरों की ओवर हीटिंग से बचाने के लिये अधिसंख्य इलाकों में सुबह से शाम तक अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। मौसम विभाग ने समूचे उत्तर प्रदेश में रात में भी तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार व्यक्त किये गये है। बुधवार को बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में पारा आमतौर पर सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.4, हमीरपुर में 46.2 डिग्री, झांसी 45.9 डिग्री, आगरा में 45.3 डिग्री और उरई में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ 43.2 डिग्री तापमान में तपी जबकि कानपुर में दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुये राज्य के अधिसंख्य इलाकों में कक्षा 12 तक की कक्षायें स्थगित कर दी गयी है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में 24 मई तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 मई के दौरान दिन के समय प्रदेश के अनेक जिलों में उष्ण लहर (लू) से भीषण उष्ण लहर चलने की आशंका है, जबकि कई स्थानों पर उष्ण रात्रि की स्थिति भी बनी रह सकती है। विभाग ने विशेष रूप से बुंदेलखंड, कानपुर मंडल, आगरा मंडल तथा पूर्वांचल के कई जिलों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, मथुरा, झांसी और ललितपुर सहित अनेक जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है।

इसके साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर समेत कई जिलों में सामान्य लू चलने की संभावना जताई गई है। 22 मई को भी बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में भीषण गर्मी बनी रहने का अनुमान है। बांदा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी और महोबा समेत कई जिलों में भीषण लू चल सकती है, जबकि देवरिया, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे क्षेत्रों में लू का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भीषण गर्मी के कारण सभी आयु वर्ग के लोगों में हीट रैश, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से मजदूरों, किसानों, खनन श्रमिकों तथा लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पशुधन तथा खड़ी फसलों पर भी गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

आईएमडी ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने तथा ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। किसानों को शाम के समय हल्की सिंचाई करने और खेतों में नमी बनाए रखने के उपाय अपनाने को कहा गया है।

बाराबंकी : आसमान से बरस रही आग, राहत की उम्मीदें भी धुंधली, नौतपा से पहले ही पारा 42 डिग्री पार
बाराबंकी, अमृत विचार। नौतपा से पांच दिन पहले ही गर्मी ने जो प्रचंड रूप धारण कर रखा है, उसने आमजन का सुख चैन छीन लिया है। दूर दूर तक राहत की उम्मीदें भी धुंधली ही दिख रही हैं। बुधवार को पारा 42 डिग्री पार ही रहा और पसीने से नहाए लोग बस आसमान की ओर ताकते रह गए। दिन इस कदर गर्म हो चले हैं कि इसके असर से सेहत व खान पान तक नहीं बच पा रहा।

सुबह पांच बजते ही दिन का नजारा सामने आ रहा। हवाएं दिन चढ़ते ही लू का रूप ले रहीं तो सूर्यदेव की शरीर झुलसाने वाली किरणें आमजन के लिए अलर्ट जारी कर रही हैं। रोजमर्रा के कामों से निकल रहे लोग खुद का पूरा बचाव कर रहे तो हीट वेव से बचने के लिए सीधे धूप के संपर्क में आने से बचा जा रहा, इसके बावजूद प्रचंड गर्मी के तीखे तेवर बराबर कायम हैं।

बुधवार को दोपहर बाद बाजार व मार्गाें पर पसरा सन्नाटा गर्मी के प्रकोप की गवाही देता रहा। भीषण गर्मी का ही नतीजा है कि सेहत व खान पान तक इसकी चपेट में आ गया है। अपच, हाजमे व अन्य दिक्कतों से परेशान लोग अस्पताल की ओर रुख कर रहे वहीं लोग खान पान को लेकर बहुत सतर्कता बरत रहे हैं।

खासकर शीतल पेय, शरीर को ठंडा रखने वाले फल, सब्जियों का प्रयोग चरम पर है। पसीने से नहला देने वाली उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग आसमान से राहत बरसने का इंतजार तो कर रहे पर उनकी उम्मीद पूरी होती नहीं नजर आ रही। अब सभी की आस प्रकृति की कृपा पर जा टिकी है। शहर से लेकर गांव तक बस मौसम में बदलाव का बेसब्री से इंतजार हो रहा।

नहा रहे ट्रांसफार्मर, लोकल फाल्ट में इजाफा

गर्मी के प्रचंड रूप के बीच न सिर्फ बिजली की मांग में वृद्धि हुई है बल्कि आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में विद्युत विभाग को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। सप्लाई के बीच स्थानीय खराबियों ने ऐसा सिर उठाया है कि समय से खराबी दूर कर पाना विभाग के लिए कम चुनौती नहीं।

प्रमाण के लिए पल्हरी विद्युत उपकेन्द्र के ईदगाह फीडर से जुड़े रौतन गढ़ी में दर्जनों घरों की बत्ती बुधवार की भोर तीन बजे गुल हो गई। गर्मी में नींद चौपट हुई, बच्चे भी घंटों टहलते रहे। लोग उपकेन्द्र फोन मिलाते रह गए। सुबह करीब 9 बजे आपूर्ति चालू हुई, इसके डेढ़ घंटे बाद फिर गायब बिजली सवा 12 बजे वापस चालू हुई।

इसी तरह शहर के अन्य इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय खराबियां इस समय चरम पर हैं। इनसे निपटना विभाग के लिए चुनौती है, वहीं रात में फाल्ट होने पर उपभोक्ता भगवान भरोसे हैं। इसी बीच उपकेन्द्रों पर रखे उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए उनके सहयोगी उपकरणों को पानी से नहलाया जा रहा तो इनके लिए कूलर का इस्तेमाल भी जारी है ताकि यह उपकरण हीट न पकड़ सकें। अधिशाषी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि आपूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। उपकेन्द्रों पर रखे उपकरणों का भी ख्याल रखा जा रहा।

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा, तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस; गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले मंगलवार को भी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बेहाल रहे। बुंदेलखंड का बांदा जिला देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश में लू से भीषण लू का रेड अलर्ट अगले दो दिन रहेगा जबकि उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक उष्ण रातें रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है तथा तेज सतही हवाओं के साथ कई जिलों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने तथा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तथा शेष प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रात (वार्म नाइट) की भी संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बांदा में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में पारा 45.8 डिग्री, उरई में 45.2 डिग्री, कानपुर शहर में 44 डिग्री और मेरठ में 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री, फतेहगढ़ में 42.4 डिग्री, हरदोई में 42 डिग्री, फरसतगंज में 42.1 डिग्री तथा शाहजहांपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर में 36.9 डिग्री, बस्ती में 38 डिग्री और बाराबंकी में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में दिन का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जबकि रात में भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

बलिया से गाजियाबाद तक सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखाई दिये जबकि 11 बजते बजते सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। गर्मी और लू का प्रभाव इस कदर दिखाई दे रहा है कि पार्क,मॉल,बाजार और प्राणि उद्यान आमतौर पर सुनसान दिखाई दे रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग पूरी करते ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं जिसके चलते बिजली की आवाजाही आम हो चुकी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में कक्षा आठ तक के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कर दी गयी हैं। मौसम के तल्ख तेवरों के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों के बाहृय रोगी विभाग (ओपीडी) में भीड़ बढ़ गयी है।

जानिए डॉक्टर्स की सलाह

चिकित्सकों ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थो का सेवन करने और सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। हृदय रोगियों से अपील की गयी है कि वे डाक्टरी परामर्श से ली गयी दवा के नियमित सेवन करें और अपरिहार्य स्थितियों में मेडिकल स्टोर का रुख न करके डाक्टर से सलाह लेकर दवाओं का सेवन करें।

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 25 मई तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 22 मई के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में अधिक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा लू से बचाव के लिए सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश