Sadar Kotwali - Amrit Vichar

UP: कार में खींचकर ले गए युवक, लाठी-डंडों से पीटा; अपहरण के प्रयास का आरोप
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजपेई गांव निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट करने के साथ अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, शिवम वर्मा सोमवार देर रात अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जलभवन चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आई एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार गोलू राज, अनिकेत मिश्रा, सचिन, सजित राज, अरुण यादव और तन्मय गुप्ता बाहर निकले और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण की नीयत से अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाकर सीतापुर रोड स्थित तेंदुआ गांव के पास उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी भी छीन ली। पीड़ित शिवम वर्मा ने सदर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर खीरी: कुत्ते को बचाने में बाइक पलटी, साले की मौत, बहनोई घायल
लखीमपुर खीरी/भानपुर। बहन का रिश्ता देखने बाइक से रामापुर जा रहे एक युवक की बाइक कुत्ते को बचाने के प्रयास में सदर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे में बाइक सवार थाना भीरा के गांव भानपुर खुर्द निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव भानपुर खुर्द निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र बहादुर लाल अपनी बहन का रिश्ता देखने के लिए बाइक से रामापुर जा रहा था। भंसड़िया मोड़ मोड़ के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से आशीष ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर जा गिरी। हादसे में आशीष और उसके साथ बैठे बहनोई राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से ओयल जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने आशीष की गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इसी बीच उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बहनोई राम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा सदमा है। कुछ ही महीने पहले आशीष के पिता बहादुर लाल की सांप के डसने से मौत हो गई थी, जिससे बेटों पर पिता का साया उठ गया था। अब आशीष की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। गांव में शोक की लहर है। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Pilibhit : विहिप संगठन मंत्री पर एफआईआर के बाद विवादों में घिरीं एडीएम वित्त को हटाया...शासन के एक्शन से खलबली
पीलीभीत, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ पर सदर कोतवाली में एफआईआर और फिर गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद विवादों में घिरी एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया  पर आखिरकार शासन स्तर से गाज गिरा दी गई।  विहिप के तमाम नेताओं की आवाजाही और शासन स्तर तक की गई शिकायतों के बाद उनका हटना तय माना जा रहा था।

दिनभर चले कयासों के बाद बुधवार शाम को ऐसा ही हुआ। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को पीलीभीत से हटा दिया गया है। बताते हैं कि उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। अब पीलीभीत के नए एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी होंगे। वह इससे पहले मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में विशेष  कार्याधिकारी थे। एडीएम के तबादले के बाद जिलेभर में मामला चर्चा का विषय बना रहा।

बता दें कि छह नवंबर को सदर कोतवाली में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया की ओर से दी गई तहरीर पर विश्व हिंदू परिषद के शाजीपुर प्रभाग के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद प्रिंस गौड़ की पुलिस ने गिरफ़्तारी की और आनन-फानन में जेल भेज दिया था। इस कार्रवाई की भनक साथी नेताओं को भी नहीं लग सकी थी।

इसी के साथ विरोध भी शुरू हो गया था। जेल भेजे गए संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ की उसी दिन तबीयत बिगड़ी और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि एक कॉलोनी के संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया की शिकायत प्रिंस गौड़ ने कमिश्नर बरेली से की थी।

प्रिंस गौड़ पर हुई कार्रवाई को इसी शिकायत से जोड़कर देखा जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश समेत कई वरिष्ठ नेता भी पीलीभीत पहुंचे थे और इस कार्रवाई को गलत करार दिया था। शासन स्तर पर भी शिकायतें की गई थी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव से भी मुलाकात की गई थी।  इधर, पुलिस ने एडीएम की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में शामिल रंगदारी समेत अन्य संगीन आरोपों की धाराएं हटाई और न्यायालय से प्रिंस गौड़ को मंगलवार को जमानत भी मिल गई थी।

करीब डेढ़ दशक तक विहिप के जिलाध्यक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल  ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा कुछ अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता भी एडीएम की कार्यशैली से खफा थे।  उनके स्तर से भी शिकायतें शासन स्तर पर किए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था।  इसके बाद शासन स्तर से एडीएम पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। बुधवार को भी इसे लेकर दिनभर कयास लगाए जाते रहे। देर शाम एडीएम के पीलीभीत से हटाकर प्रतीक्षारत किए जाने का आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसके बाद खलबली मच गई। अब एडीएम पर हुई कार्रवाई को इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

मंडी समिति में की गई छापामारी पर भी उठे थे सवाल
इन दिनों धान खरीद चल रही है। बीते दिनों एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मंडी समिति पहुंचकर एक क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और आढ़ती-क्रय केंद्र प्रभारी का गठजोड़ पकड़ने का दावा किया था। इस प्रकरण में उनके स्तर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मगर, ये निरीक्षण भी विवादों में फंसता दिखा था। किसी अन्य केंद्र को चेक न करना और सिर्फ एक आढ़ती को टारगेट करने पर सवाल उठाए गए। बताते हैं कि ये आढ़ती कोई और नहीं नगर पालिकाध्यक्ष  पीलीभीत डॉ.आस्था अग्रवाल के भाई थे।  ऐसे में इस निरीक्षण को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं रही थी। इस प्रकरण को लेकर भी शासन स्तर पर शिकायतों का शोर मचा रहा था। विहिप के  विभाग संगठन मंत्री बरेली एवं प्रांत सह धर्म प्रचार प्रमुख देवेंद्र सोम ने एडीएम पर बरेली, बदायूं में भी पोस्टिंग के दौरान भ्रष्टाचार करने समेत कई आरोप लगाए थे।

लखीमपुर खीरी : संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर रखा शव, तीन घंटे तक जाम
बेहजम, अमृत विचार। सदर कोतवाली के महेवागंज स्थित ससुराल आए युवक की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शनिवार की दोपहर बाद शव जब उसके गांव भूलनपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ शव ओयल-बेहजम मार्ग पर रख दोनों तरफ रस्सी बांधकर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। परिवार वाले ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग माने। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव भूलनपुर निवासी विजय (30) पुत्र बालक राम की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज में है। बुधवार को वह अपनी ससुराल गया था। मृतक के बड़े भाई शिवकुमार का आरोप है कि ससुराल में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विजय के साथ मारपीट की और उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर विरोध शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही नीमगांव थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य, मितौली इंस्पेक्टर, कोतवाली सदर इंस्पेक्टर और खीरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विजय ने ससुराल में ही जहर खा लिया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, मृतक के परिजनों ने विजय की पत्नी समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जब उन्हें एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई तब परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया।

पत्नी समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विजय की मौत मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी अर्चना, ससुर भारत, सास माधुरी, सुंदरी और राजकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की मां शांती देवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र विजय 21 अक्टूबर को लखनऊ से करीब 50 हजार रुपये लेकर सीधे अपनी ससुराल गया था, जहां उसके बेटे के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह स्वयं प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

लखीमपुर खीरी: दुष्कर्म के आरोपी को बचाने की कोशिश में इंस्पेक्टर-दीवान निलंबित
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कुछ महीने पहले दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी शिक्षक को बचाने के लिए रुपये मांगने के आरोप में सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध हरिप्रकाश और मालखाना प्रभारी दीवान सुधीर कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। दीवान पर अपराधियों से सांठगांठ के भी लगातार कई गंभीर आरोप लग रहे थे।

करीब छह महीने पहले बेसिक शिक्षा विभाग की एक महिला शिक्षिका ने मितौली स्थित नवोदय विद्यालय के शिक्षक राजू सरोज पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच इंस्पेक्टर अपराध हरि प्रकाश और दीवान सुधीर कुमार कर रहे थे। जांच के दौरान महिला शिक्षिका ने शिकायत की कि दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को दुष्कर्म की धारा से बचाने के बदले रुपये की मांग कर रहे थे।

शिक्षिका ने सीधे एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच कराई। जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर अपराध हरि प्रकाश और दीवान सुधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को यदि भ्रष्टाचार या अपराधियों से मिलीभगत करते पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दीवान के मोबाइल नंबर की जांच से खुलेगा गठजोड़
सूत्रों ने बताया कि सदर कोतवाली में तैनाती के बाद से ही दीवान सुधीर कुमार पर अपराधियों से गठजोड़ और अनुशासनहीनता के आरोप लग रहे थे। बताते हैं कि अपराधियों की पैरवी करने और पूर्व शहर कोतवाल रहे हेमंत राय की मिलीभगत से दीवान सुधीर कुमार पर एफआईआर से लेकर मामलों के निस्तारण तक बड़े पैमाने पर खेल करने के आरोप लग रहे थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि यदि दीवान के मोबाइल नंबर की विभाग जांच करा लें तो खुद ही गठजोड़ का खुलासा हो जाएगा। दुष्कर्म के इस ताजा प्रकरण ने एक बार फिर पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लखीमपुर खीरी: लापता युवक का पुलिया के नीचे बाइक समेत शव बरामद, हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बहन के घर करवा देने जाने के लिए घर से निकले थाना फरधान क्षेत्र के गांव नरहर निवासी 32 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को शहर के राजापुर स्थित पुलिया के नीचे से बरामद हुआ है। पास में ही उसका बाइक पड़ी थी। सदर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना फरधान के गांव नरहर निवासी मालती प्रसाद की बेटी सदर कोतवाली के गांव मानपुर में ब्याही है। उनका 32 वर्षीय पुत्र मनोज अपनी बहन को करवा देने के लिए पल्सर बाइक से बहन के घर आया था। परिवार वालों के मुताबिक वह करवा देकर दोपहर 3:30 बजे घर के लिए वापस निकला था, लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार वालों को चिंता हुई और पता किया तो उसकी बहन की ससुराल वालों ने बताया कि वह तो दोपहर बाद घर के लिए चला गया था। इससे परिजन परेशान हो उठे और उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन न तो फोन रिसीव हुआ और न ही उसका कोई पता चल सका।

तलाश करने पर पता चला कि मनोज पहले आवास विकास निवासी एक युवक से मिलाे। उसके बाद दो लोग उसके साथ पिपरिया में देखे गए, लेकिन इसके बाद से मनोज लापता हो गया। उसका कोई पता न चलने पर परिजन शनिवार को सदर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। मंगलवार शाम करीब चार बजे राजापुर स्थित पुलिया में बाइक समेत युवक का शव पड़ा देखा गया तो सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक बाहर निकलवाई तो शव की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या कर शव पुलिया के नीचे डाले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

लखीमपुर खीरी : जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब मेडिकल कराने आए दो पक्ष इमरजेंसी गेट पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

सदर कोतवाली की पुलिस चौकी रामापुर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी दो पक्षों के बीच बकरी चराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। गांव में पहले ही दोनों गुट आपस में भिड़ चुके थे। इस विवाद में घायल हुए लोग मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में पहुंचने के बाद जैसे ही दोनों पक्ष इमरजेंसी गेट पर आमने-सामने आए, तो पुराने विवाद को लेकर फिर से तकरार शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और कुछ ही पलों में माहौल घमासान युद्ध जैसा बन गया।

सूचना पाकर चौकी इंचार्ज अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को किसी तरह काबू में किया। पुलिस ने हबीब और रंजीत निवासी बाजूडीह को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी। जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस भिड़ंत ने मरीजों और उनके परिजनों को सहमा दिया। घटना के समय मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं, स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि गांव की रंजिश अब अस्पताल तक पहुंचने लगी है।

UP : तीन सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, एक की मौत...सीसीटीवी से खुलेगा राज
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं ने रहस्यमय परिस्थितियों में एक साथ जहर खा लिया। घटना में ग्रीन फील्ड एकेडमी की छात्रा माही वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर हालत में इलाज करा रही हैं। मामले में दो युवकों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है, जिस पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

कनौजिया कॉलोनी निवासी माही वर्मा 15 अगस्त को दोस्तों संग पार्टी करने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपनी दोनों सहेलियों और एक परिचित युवक के साथ विलोबी के एक रेस्टोरेंट गई थी। वहां खाना-पीना करने के बाद सभी घर लौट आए। घर पहुंचते ही माही की तबीयत अचानक बिगड़ गई।  परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पूरी घटना में माही की दोनों सहेलियां भी जहर खाने की बात स्वीकार कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि किसी दबाव या डर की वजह से छात्राएं सच सामने नहीं ला रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।

परिजनों का आरोप, दो युवक जिम्मेदार
मृतका माही के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पार्टी में शामिल दो युवक इस घटना में संलिप्त हो सकते हैं। परिजनों ने कहा कि बेटियों को फंसाकर या बहका कर ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल और रेस्टोरेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मृतका और उसकी दोनों सहेलियों की कॉल डिटेल निकालकर भी जांच कर रही है।

मोहल्ले में मातम, सहपाठियों में दहशत
माही की मौत से कनौजिया कॉलोनी और ग्रीन फील्ड एकेडमी दोनों जगह मातम पसरा है। सहपाठी छात्राएं गमजदा हैं और सवाल उठा रही हैं कि आखिर ऐसा कदम उठाने की नौबत क्यों आई। वहीं मोहल्ले के लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल और रेस्टोरेंट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं, ताकि घटना की असली वजह सामने लाई जा सके। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर खीरी : व्यापारी की आढ़त से 90 हजार की नकदी उड़ा ले गया चोर
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली से कुछ दूरी पर पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए मंगलवार की रात चोरों ने गुड़ मंडी में धावा बोल दिया। खिड़की तोड़कर एक आढ़त में घुसे चोर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये चोरी कर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सवाल यह है कि अब लोग कोतवाली के आसपास भी महफूज नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।

मोहल्ला ईदगाह निवासी कृष्णा गुप्ता की गुड़ मंडी में आढ़त है। रोजाना की तरह वह मंगलवार रात आढ़त बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच देर रात अज्ञात चोर आढ़त में घुस गया। सीमेंट की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचा और अलमारी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया। घटना की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब व्यापारी ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को एक संदिग्ध फुटेज मिला है। उसी के आधार पर चोर की पहचान और तलाश की जा रही है। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

लखीमपुर खीरी: खंभारखेड़ा चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक इंजीनियर के आवास से लाखों की चोरी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के खंभारखेड़ा स्थित चीनी मिल परिसर में घुसे चोर मिल के सहायक महाप्रबंधक इंजीनियर के आवास का ताला तोड़ दिया और नकदी समेत पांच लाख से अधिक के जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद से मिल आवासीय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर जिले के गांव इनायतनगर निवासी वीरेंद्र सिंह बजाज चीनी मिल की खंभारखेड़ा इकाई में सहायक महाप्रबंधक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह तीन अगस्त को अवकाश लेकर परिवार के साथ सुबह करीब सवा चार बजे अपने पैतृक गांव गए थे। 11 अगस्त की सुबह करीब 09.30 बजे वह जब वापस आ रहे थे। तभी सुबह करीब सवा आठ बजे पड़ोसी राजीव राय ने उन्हें सूचना दी कि आवास का ताला खुला हुआ लग रहा है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए।

उन्होंने कारखाना प्रबंधक को मामले की जानकारी दी। कारखाना प्रबंधक की सूचना पर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो मुख्य द्वार का कुंडा टूटा मिला। आवास में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उनमें रखा कैश और जेवर आदि सामान गायब था।

यह देख उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य द्वार का कुंडा टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी और पांच लाख रुपये से अधिक के पत्नी के जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

लखीमपुर खीरी: पति के शराब छोड़ने के वादे पर पत्नी लौटी ससुराल
लखीमपुर खीरी अमृत विचार। पारिवारिक कलह के 10 मामलों की रविवार को महिला थाना पर सुनवाई हुई, जिसमें पुलिस और काउंसलरों ने सुलह का प्रयास किया।  6 जोड़े एक-दूसरे के साथ विदा हो गए। एक मामले में पति ने शराब न पीने का संकल्प लिया। इस पर पत्नी हंसी खुशी अपने पति के साथ घर लौट आई।

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पति पत्नी के आपसी दस मामले सुने गए। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा सिंह, दरोगा शिल्पी शुक्ला, काउंसलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम जरवानी और पैरा विधि स्वयं सेवक अल्पना वर्मा ने काउंसलिंग की। दोनों पक्षों की बातों को सुनकर सुलह समझौते का प्रयास किया। काउंसलरों की मेहनत रंग लाई और छह मामले निस्तारित हो गए।

इनमें एक मामला सदर कोतवाली का काफी दिलचस्प रहा। गांव सेहरूआ निवासी चार बच्चों के पिता ने पत्नी से मारपीट का कारण बनी शराब की लत छोड़ने की कसम खाई, तब जाकर पत्नी ने घर लौटना स्वीकार किया। हालांकि 4 मामलों में पति-पत्नी के बीच गहरी खटास बनी रही और उन्हें सोचने के लिए समय दिया गया।

लखीमपुर खीरी: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सफाई कर्मी ने ठगे तीन लाख रुपये
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सदर कोतवाली के गांव जमकोहना निवासी एक सफाईकर्मी ने युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना शारदा नगर पुलिस ने ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना फूलबेहड़ के गांव नरहर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी दर कोतवाली के गांव जमकोहना निवासी फुरकान अली से जान पहचान थी। फुरकान अली वर्तमान में सफाईकर्मी है और ग्राम मकसोहा ने तैनात है। फुरकान ने कहा कि हम तुम्हें रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर जनवरी 2024 में 3,00,000 लाख रुपये ले लिए।  23.02.2024 का एक ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त हुआ। जब उसने ज्वाइनिंग लेटर की जांच कराई तो पता चला कि वह फर्जी है। इस पर उसने आरोपी फुरकान से बात की तो उसने पूरा रुपया वापस करने की बात कही।

कई बार रुपया वापस मांगने पर वह आजकल करते हुए उसे टरकाता रहा। 08 अप्रैल को 25 को वह आरोपी के घर गया तो आरोपी ने दो दिन बाद रुपया देने का वादा किया। 10 अप्रैल को एक चेक 30,000 रुपये की दी और शेष रुपये 05 दिन बाद देने को कहा, लेकिन रुपये नहीं दिए।

काफी कहने सुनने पर आरोपी ने उसे थाना शारादा नगर के पतरासी चौराहा पर बुलाया। 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह जब पहुंचा तो आरोपी ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। थाना शारदा नगर पुलिस ने आरोपी और उसके अज्ञा त साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।