monkeypox - Amrit Vichar
Monkeypox के बढ़ते खतरे से भारत अलर्ट, तैयारी की RT-PCR किट, जानए कैसे काम करेगी किट
लखनऊ, अमृत विचारः दुनियाभर में मंकीपॉक्स वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसको लेकर हेल्थ इमरजेंसी तक घोषित कर दिया है। वायरस का नया स्ट्रेन (क्लैड-1) अधिक संक्रामक माना जा रहा है। इसकी मृत्यू दर काफी अधिक है, लेकिन भारत ने इससे लड़ने की तैयारी कर ली है। भारत ने एमपॉक्स से लड़ने के लिए अपनी खुद की एक RT-PCR टेस्ट किट तैयार किया है। स्वास्थ्य उपकरण बनाने वाली एक भारतीय कंपनी ने दावा किया है कि उसने एमपॉक्स का पता लगाने के लिए एक रियल टाइम किट तैयार की है। जिसे केंद्रीय सुरक्षा औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से मान्यता मिल गई है।
भारत ने बनाई खुद की RT-PCR किट
भारत के सीमेंस हेल्थिनियर्स ने IMDX एमपॉक्स डिटेक्शन के लिए लंबे समय से काम कर रहा था और कंपनी को इसे लेकर सफलता भी मिल गई। कंपनी ने RT-PCR किट को बनाया और इसे CDSCO से विनिर्माण की मंजूरी मिल गई है। यह पहल मेक इन इंडिया के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मंकीपॉक्स हेल्थ इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई में एक शानदार कदम है।
हर साल बनेंगी लगभग 10 लाख किट
सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि किट का निर्माण वडोदरा में आणविक निदान विनिर्माण इकाई में किया जाएगा। हर साल लगभग करीब 10 लाख किट बनाई जाएंगी।  फैक्ट्री किट बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्लेड-I और क्लेड-II स्ट्रेन का भी लगा लेगा पता
IMDX मंकीपॉक्स डिटेक्शन RT-PCR टेस्ट किट दोनो क्लेड को पहचानने में मदद करेगा और यह भी पता लगाएगा की वायरस कितना व्यापक है। सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरिहरन सुब्रमण्यन का कहना है कि सटीक और सटीक निदान की आवश्यकता ही सबसे जरूरी है। भारत में तैयार किया गया यह एमपॉक्स डिटेक्शन RT-PCR किट हर तरफ से संपन्न है। यह बीमारी से लड़ने में काफी ज्यादा मददगार है। इसके इस्तेमाल से डॉक्टर बिना समय गवाएं बीमारी का पता लगा सकेगा।
40 मिनट के अंदर मिलेंगे टेस्ट रिजल्ट
सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार यह किट सिर्फ 40 मिनट के अंदर अपना टेस्ट रिजल्ट जारी कर देगा। पहले जहां दूसरी किट से रिजल्ट जेनरेट होने में 1-2 घंटे का समय लग जाता था। ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे द्वारा चिकित्सकीय रूप से मान्यता प्राप्त है।
यह भी पढ़ेः खत्म हुआ Aadhaar Card का बवाल! Virtual ID कर देगा सारे काम
चीन में मंकीपॉक्स का पहला मामला, मकाओ एसएआर सरकार ने किया टीका लगवाने का आग्रह
मकाओ। चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) मकाओ में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है, जिससे उच्च जोखिम वाले निवासियों से इस बीमारी के खिलाफ टीका लगवाने का आग्रह किया गया है।मकाओ एसएआर सरकार के स्वास्थ्य ब्यूरो ने मंगलवार देर रात कहा कि मकाओ निवासी एक युवक (29) मंकीपॉक्स की चपेट में है। उसने हाल ही में हांगकांग एसएआर और मकाओ के पड़ोसी मुख्य शहर झुहाई की यात्रा की है।
ब्यूरो ने कहा कि व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज जारी है। ब्यूरो ने बीमारी से बचने के लिए तुरंत चिकित्सा उपचार लेने का आह्वान किया। ब्यूरो ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा चिन्हित निवासियों को मुफ्त में टीका लगाया जा सकता है। इस तरह के गैर-निवासी टीकाकरण के लिए भुगतान कर सकते हैं।
गौरतलब है कि मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है। अधिकांश लोग पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ बहुत बीमार पड़ जाते हैं। यह वायरस किसी संक्रामक व्यक्ति, दूषित सामग्री या संक्रमित जानवरों के साथ शारीरिक संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। मंकीपॉक्स के लक्षण दाने और पीठ दर्द, सूजी हुई लिम्फ नोड्स, बुखार की तीव्र शुरुआत, सिरदर्द, मांसपेशियों और शरीर में दर्द होना है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan में डेंगू का कहर, पंजाब प्रांत में 24 घंटों में मिले 159 नए मामले
Pakistan : बलूचिस्तान में बढ़ा Monkeypox का खतरा, स्कूलों में हाई अलर्ट जारी
क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद इसके संक्रमण को लेकर स्कूलो को हाई अलर्ट किया गया है। प्रांतीय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना में जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को वायरल संक्रमण (मंकीपॉक्स) के प्रसार पर नियंत्रण के लिए समुचित और त्वरित कार्रवाई तथा निवारक उपाय करने के लिए कहा है।
अगर किसी में इसके लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें किसी अस्पताल से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऐसे छात्र या व्यक्ति को दूसरों से दूर रखने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान में विदेश से देश की यात्रा करने वाले दो लोग मंकीपॉक्स से ग्रसित पाये गये थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मंकीपॉक्स के रोगी को सऊदी अरब से निर्वासित किया गया था और 17 अप्रैल को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ पाकिस्तान में उतरा था।
इसी बीच फ्लाइट में उनके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति में भी एमपॉक्स के लक्षण दिखे। इस बीच डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान को मंकीपॉक्स वायरस से निपटने में सहायता का आश्वासन दिया। संगठन ने एक बयान में कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर वायरस के प्रसार की जांच कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने सरकार को विशेष रूप से प्रयोगशाला परीक्षण प्रक्रिया, प्रवेश के बिंदु और परीक्षण किट प्रदान करने में सहायता का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें:- महाराजा Charles III के राज्याभिषेक के लिए बनाए गए पर्दे पर होंगे राष्ट्रमंडल देशों के नाम
America: होंडुरास शहर में सामने आया मंकीपॉक्स का एक और मामला, जानें विश्व भर में संक्रमितों की संख्या
तेगुसिगाल्पा। अमेरिका के होंडुरास शहर के एक मध्य जिले में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया, जिससे अब यहां मंकीपॉक्स के कुल चार मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य निगरानी इकाई के प्रमुख लोरेंजो पावोन ने संवाददाताओं को बताया कि देश के एक मध्य जिले में एक मरीज में मंकीपॉक्स का संक्रमण पाया गया, जिससे उसे घर पर ही स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में क्वारंटाइन किया गया है।
फिलहाल, व्यक्ति की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि देश में मंकीपाक्स की चपेट में आने वाले कुल चार मरीज हो गए हैं, हालांकि इस वायरस से ग्रस्ति पहले तीन मरीज ठीक हो चुके हैं और चौथे मरीज का भी इलाज घर पर ही चल रहा है।
मंकीपॉक्स वायरस से ग्रस्ति मरीज में बुखार और सूजी हुई ग्रंथियों के साथ-साथ त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण पाए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जुलाई में मंकीपॉक्स के वैश्विक प्रसार को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। जिसके बाद से विश्व भर में 17 अगस्त तक 35 हजार से अधिक मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले पाए गए।
ये भी पढ़ें:- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद काे किया आगाह, कहा- अफगानिस्तान में ISIL-K की बढ़ती उपस्थिति शांति और स्थिरता के लिए खतरा
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में वैश्विक महामारी मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए ‘टेकोविरिमैट’ दवा तैयार की जा चुकी है, जिसको सितंबर के अंत से मुफ्त में वितरित किए जाने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य मंत्री आयशा वेराल ने शुक्रवार को बताया कि न्यूजीलैंड सरकार मंकीपॉक्स की दवा टेकोविरिमैट सबसे पहले इस वायरस से ग्रस्ति मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी और इस दवा के माध्यम से इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी सफल रहेंगे।
उन्होंने कहा,“ अभी तक न्यूजीलैंड में मंकीपॉक्स का कोई सक्रिय मामला नहीं पाया गया, लेकिन हमें इस घातक बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहना है। यह कोरोना वायरस या चेचक की तरह संक्रामक रोग नहीं है।”
ये भी पढ़ें:- ट्रंप की फ्लोरिडा संपत्ति की तलाशी से संबंधित दस्तावेजों के संपादित संस्करण जारी करने के निर्देश
इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक, सामने आया पहला मामला
जकार्ता। इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला सामने आया है। प्राधिकारियों ने शनिवार देर रात बताया कि राजधानी जकार्ता में रहने वाले 27 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह आठ अगस्त को विदेश यात्रा से इंडोनेशिया लौटा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद मंकीपॉक्स के लक्षण उभरने लगे।
शुक्रवार रात आई जांच रिपोर्ट में उसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। वह अपने घर में पृथक रह रहा है।” स्याहरिल के मुताबिक, मंकीपॉक्स एक ऐसा संक्रमण है, जो 20 दिन बाद ठीक हो जाता है, बशर्ते मरीज में पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि सरकार को मंकीपॉक्स का प्रसार रोकने के लिए फिलहाल सामुदायिक स्तर पर कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं नजर आ रही है। वैश्विक स्तर पर लगभग 90 देशों में मंकीपॉक्स के 31,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर जारी, 10 लोगों की मौत, सैकड़ों मकान बहे
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मामला आया सामने, 22 साल की अफ्रीकी युवती एलएनजेपी में एडमिट
नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें- सीबीआई ने राजस्व विभाग के अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार
मंकीपॉक्स वायरस को मिला नया नाम, डब्ल्यूएचओ ने दी ये बड़ी जानकारी
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए क्लैड IIए और क्लैड IIबी नया नाम दिया है, जिनमें से क्लैड II बी वर्ष 2022 में फैले वेरिएंट का मुख्य समूह है। डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के नाए नाम काे तुरंत प्रयोग में लाने का सुझाव दिया है। संगठन ने शुक्रवार को बयान जारी करके बताया है कि इस वायरस को नया नाम देने का मकसद सांस्कृतिक या सामाजिक अपराध से बचना है। डब्ल्यूएचओ द्वारा गठित वैश्विक विशेषज्ञों के एक समूह ने नए नामों पर फैसला किया।
बयान में कहा गया कि विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लैड (भिन्नताओं का समूह) को क्लैड I और पूर्व पश्चिम अफ्रीकी क्लैड को क्लैड II नाम दिया। बाद में इस संक्रमण में दो उप-वर्ग शामिल किए गए हैं क्लैड II ए और क्लैड IIबी। इनमें से क्लैड IIबी वर्ष 2022 में फैले वेरिएंट का मुख्य समूह है।डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नए नामों का तुरंत इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक संबंधित बीमारियों और वायरस के रूपों को ऐसे नाम दिए जाने चाहिए, जो किसी भी सांस्कृतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, पेशेवर या जातीय समूहों को अपराध करने से बचाते हैं और जो व्यापार, यात्रा, पर्यटन या पशु कल्याण पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं। उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स वायरस का नाम तब रखा गया था, जब पहली बार वर्ष 1958 में इसका पता चला था। डब्ल्यूएचओ ने आधिकारिक तौर पर पिछले महीने के अंत में मंकीपॉक्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इस वर्ष जून में कहा था कि वह अपने साथियों और दुनियाभर के विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस वायरस के नाम को बदलने पर काम कर रहा है। जल्द ही मंकीपॉक्स के लिए नए नाम की घोषणा की हो सकती है। डब्लूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अघानोम घेब्रेसियस ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से कहा था,“ डब्लूएचओ अपने साथियों और दुनियाभर के एक्सपर्टस के साथ मिलकर मंकीपॉक्स वायरस के नाम को बदलने, इसके कारणों का पता लगाने पर काम कर रहा है। हम जल्द से जल्द नए नाम की घोषणा कर सकते हैं।” मंकीपॉक्स ऐसा वायरस है, जो कुछ देशों में बहुत तेजी से फैला है, खासकर ऐसे वक्त में जब दुनिया कोरोना से राहत पाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें : सलमान रुश्दी वेंटिलेटर पर, एक आंख जाने का भी खतरा, जानिए हमले के बाद कैसी है लेखक की हालत
मत भूलो जरूरी प्रोटोकॉल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ. सूर्यकांत
लखनऊ। कोविड-19 से अभी देश पूरी तरह से निपट भी नहीं पाया है कि मंकीपॉक्स ने भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही कोरोना ने भी एक बार फिर से अपनी चाल बढ़ा दी है। छह माह बाद कोरोना संक्रमितों की तादाद एकाएक बढ़ी है। ऐसे में कोविड काल में बरते जाने वाले जरूरी प्रोटोकॉल को अपने व्यवहार में शामिल करने में ही खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय की भलाई है। इन प्रोटोकॉल में शामिल मास्क, एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी और हाथों की स्वच्छता कोरोना, मंकी पॉक्स के साथ ही टीबी, निमोनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों और वायु प्रदूषण से भी सुरक्षा प्रदान करने में बेहद कारगर है।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि मंकीपॉक्स चेचक से मेल खाता हुआ कम गंभीर लक्षण वाला एक वायरल रोग है। हालाँकि मंकीपॉक्स का चिकनपॉक्स से कोई नाता नहीं है। मंकीपॉक्स का एक प्रमुख लक्षण शरीर पर चकत्ते या बड़े दाने निकलना है। इसके साथ ही लिम्फ नोड में सूजन या दर्द, बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।
मानव से मानव में इसका संक्रमण लम्बे समय तक रोगी के निकट सम्पर्क में रहने, रोगी के घावों की मरहम-पट्टी आदि के सीधे संपर्क में आने या संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों या बिस्तर के इस्तेमाल से फ़ैल सकता है। संक्रमण क्षेत्र वाले जानवरों जैसे- बंदर, गिलहरी, चूहे आदि के काटने या खरोच से भी इसका संक्रमण फ़ैल सकता है। इसे देखते हुए ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जहाँ मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है वहीँ भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।
डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोविड टीके की हर जरूरी डोज समय से लगवाने से कोरोना गंभीर रूप तो नहीं ले सकता किन्तु लापरवाही से उसकी चपेट में लोग जरूर आ सकते हैं। इसलिए कोविड टीकाकरण के साथ ही सभी जरूरी प्रोटोकाल को भी अभी अपने व्यवहार में निश्चित रूप से बनाए रखना हर किसी के लिए अभी बहुत जरूरी है। इसके साथ ही इधर कई त्योहार भी आने वाले हैं, इसलिए त्योहारों पर भी हर जरूरी प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना न भूलें।
बरतें यह सावधानी :
बुखार, सिर व बदन दर्द के साथ शरीर पर चकत्ते या दाने दिखाई दें तो मरीज को अलग कमरे में आइसोलेट करें
अलग बाथरूम का उपयोग करें या हर उपयोग के बाद अच्छी तरह साफ करें
मरीज के बर्तन, चादर आदि को छूने के बाद हाथ को साबुन-पानी से धुलें
सतहों को कीटाणुनाशक से अच्छी तरह से साफ करें
अलग बर्तन, तौलिये और बिस्तर का प्रयोग करें
वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खुली रखें
दूसरों से उचित शारीरिक दूरी बनाकर रखें
शरीर के दाने या घाव को कपड़े या पट्टियों से ढककर रखें
अच्छी तरह से फिट होने वाला ट्रिपल लेयर मास्क मास्क पहने
वर्ष 1958 में हुई थी मंकीपॉक्स की खोज :
डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि मंकीपॉक्स की खोज वर्ष 1958 में हुई थी, जब शोध के लिए रखे गए बंदरों की कॉलोनियों में चेचक जैसी बीमारी के दो प्रकोप हुए थे। “मंकीपॉक्स” नाम होने के बावजूद बीमारी का स्रोत अज्ञात है। मंकीपॉक्स का पहला मानव मामला वर्ष 1970 में दर्ज किया गया था। इस साल के प्रकोप से पहले कई मध्य व पश्चिमी अफ्रीकी देशों के लोगों में मंकीपॉक्स की सूचना मिली थी।
यह भी पढ़ें:-अमेरिका ने मंकीपॉक्स को किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित, लगातार बढ़ रहे मामले
अमेरिका ने मंकीपॉक्स को किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित, लगातार बढ़ रहे मामले
वॉशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने से इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में फंड और डेटा इकट्ठा करना और अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित हो सकेगी। ये घोषणा फिलहाल 90 दिनों के लिए प्रभावी है। अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मंकीपॉक्स के लगभग 6000 से अधिक मामले हैं, जिनमें से लगभग एक चौथाई न्यूयॉर्क से थे। अमेरिका में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक केस हैं।
हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस सेक्रेटरी जेवियर बेसेरा ने एक ब्रीफिंग में कहा, “हम इस वायरस से निपटने के लिए अपनी प्रतिक्रिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, और हम हर अमेरिकी से मंकीपॉक्स को गंभीरता से लेने का अपील करते हैं।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने कहा, घोषणा से मंकीपॉक्स संक्रमण पर डेटा की उपलब्धता में सुधार होगा जो इसके खिलाफ लड़ाई में जरूरी है। संयुक्त राज्य अमेरिका से पहले मंकीपॉक्स बीमारी यूरोप में फैलनी शुरू हुई, लेकिन अब अमेरिका में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक मामले हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ की घोषणा ने पिछले महीने दुनियाभर को इस वायरस के बारे में सोचने और इसके वैक्सीन को के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया है।
ये भी पढ़ें : वीडियो शूटिंग के दौरान हुई दिल दहलाने वाली वारदात, 8 मॉडल्स के साथ गैंगरेप, 80 गिरफ्तार
Monkeypox: नाइजीरियाई महिला निकली पॉजिटिव, देश में संक्रमितों की संख्या नौ पहुंचीं
नई दिल्ली। देशभर में मंकीपॉक्स संक्रमितों की तादात दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में एक महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 साल की नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारी ने बताया कि यह देश में पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सूत्रों ने बताया कि महिला को बुखार के साथ ही उसके हाथ में घाव हो गया हैं। महिला को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया था और बुधवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि हाल ही में उसकी किसी विदेश यात्रा की पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें – द साउथ प्वाइंट स्कूल खुद का प्रक्षेपित करेगा नैनो-उपग्रह, जानें कहां है यह …
छत्तीसगढ़: कोरोना, मंकीपॉक्स के बाद स्वाइन फ्लू का मंडरा रहा खतरा, अलर्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों, मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद अब स्वाइन फ्लू ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिले हैं, जिसमें से 9 का इलाज जारी है। 2 की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंकी-पॉक्स, स्वाइन फ्लू, कोरोना तथा विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने की की है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मेडिकल कॉलेजों, सीएमएचओ और सिविल सर्जन्स को इन बीमारियों की निगरानी के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मंकी-पॉक्स, कोविड-19 और स्वाइन फ्लू के साथ ही बारिश के मौसम में होने वाले विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान और सचेत रहने की अपील की है। बरसात में लगातार होने वाले मौसमी बदलाव के कारण कई तरह की संक्रमणजनित बीमारियां होती हैं, इससे बचने और सावधान रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ सुभाष मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन्स को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. सभी जिलों को इसके लिए अलर्ट भी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के बीते मंगलवार को रायपुर से 135, दुर्ग से 54, राजनांदगांव से 67, बालोद से 49, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से चार, धमतरी से 50, बलौदाबाजार से 17, महासमुंद से 30, गरियाबंद से तीन, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 29, कोरबा से 18, जांजगीर-चांपा से 15, मुंगेली से एक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 10, सरगुजा से 23, कोरिया से 10, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से आठ, जशपुर से आठ, बस्तर से 15, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से एक, कांकरे से 16 और नारायणपुर से एक मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,67,016 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,49,586 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: JCCJ नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 17 लाख रुपये, गिरफ्तार