Ayodhya Dham - Amrit Vichar

अयोध्या धाम में UP-42 वाहनों पर रोक हटी, स्थानीय लोगों को बड़ी राहत
विशाल तिवारी, अयोध्या, अमृत विचार : जिला प्रशासन ने अयोध्या धाम में रहने वाले स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी है। अब अयोध्या धाम के सभी बैरियरों पर यूपी-42 नंबर के वाहनों के आने जाने पर किसी तरह की रोका टोकी नहीं होगी। इसके लिए वाहन पास की भी आवश्यकता नहीं होगी। यही नहीं बाहर से आने वाले रिश्तेदारों या शादी विवाह में बारात आदि को पास जारी किया जाएगा। हालांकि संदिग्ध दिखने पर वाहनों की तलाशी व पहचान पत्र की जांच जरूर की जाएगी। ''अमृत विचार'' ने 21 अप्रैल के अंक में इससे संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर अब मोहर लग गई है।

विगत दिनों नई दिल्ली में अयोध्या पर्व के दौरान गूंजे रामनगरी के दर्द के बाद से जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधों को कम करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए तहत प्रयोग के तौर पर 18 अप्रैल की शाम से 24 घंटे के लिए यलो जोन के 52 बैरियरों को हटा दिया गया था। हालांकि इसका मिला जुला असर दिखा था। इस पूरे प्रयोग की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद इसकी समीक्षा करने के बाद यह तय किया गया कि अयोध्या धाम में रहने वाले लोगों को जिनके पास यूपी-42 नंबर के दो या चार पहिया वाहन हैं, उन्हें आने जाने पर नहीं रोका जाएगा। सिर्फ हाशिम अंसारी बैरियर से पोस्ट ऑफिस तिराहे तक के मार्ग पर बैरियर पर आवश्यक जांच के बाद ही इन वाहनों को आने जाने दिया जाएगा। साथ ही इन बैरियर के बीच में बिना पास के बाहरी चार पहिया वाहनों को नहीं आने जाने दिया जाएगा। अब यह व्यवस्था लागू हो गई है। इससे अयोध्या धाम में रहने वालों ने राहत की सास ली है।

हाशिम अंसारी बैरियर के पास बनी पार्किंग

नई व्यवस्था के तहत बाहरी वाहनों को अब टेढ़ी बाजार बैरियर पर नहीं रोका जा रहा है। उन्हें हाशिम अंसारी बैरियर तक आने जाने दिया जा रहा है। यहां पर रेलवे स्टेशन जाने वाले फोरलेन मार्ग व बगल पड़े खाली मैदान पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। यहां पर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस पार्किंग में बाहरी वाहनों को इसमें निशुल्क खड़ा कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े।

मरीजों को श्रीराम अस्पताल ले जाने पर रोक हटी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगे प्रतिबंधों के चलते आम लोगों को इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल आने जाने में बड़ी दिक्कतें हो रही थी। गंभीर मरीजों को भी निजी या ई-रिक्शा आदि वाहनों से रामपथ पर जाने में रोक थी। इसके विरोध में स्वर भी मुखर हुए थे। अयोध्या पर्व में आचार्यश्री ने इस दर्द को प्रमुखता से उठाया था। अब नई व्यवस्था में मरीजों वाले वाहनों को आने जाने में लगी रोकटोक को हटा दिया गया है। इसके लिए सभी बैरियरों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व यातायात पुलिस के जवानों को सख्त हिदायत दी गई है।

वीवीआईपी मूवमेंट व भीड़ बढ़ने पर करना होगा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग

अधिकारियों के अनुसार रामनगरी में वीआईपी मूवमेंट व भीड़भाड़ की स्थिति में रामपथ पर वाहनों के आवागमन पर रोक भी लगाई जा सकती है। विशेषकर पोस्ट ऑफिस तिराहे से श्रीराम अस्पताल बैरियर तक चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक भी लगाई जा सकती है। ऐसी स्थिति में यूपी-42 नंबरों के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट भी किया जा सकता है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से सामान्य दिनों में भी बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की चेकिंग की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर बाहरी व स्थानीय लोगों के पहचान पत्र का सत्यापन भी कराया जा सकता है।

रामपथ पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

इन छूट के बीच यह भी आदेश दिया गया है कि कोई भी चार पहिया वाहन टेढ़ी बाजार से लता चौक तक रामपथ पर नहीं खड़ा किया जा सकता। ऐसा करने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध स्थानीय लोगों के भी वाहनों पर शामिल है।

यलो जोन में बढ़ाई गई पास की सुविधा

स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए यलो जोन के पास की भी सुविधा दी गई है। पूर्व में 1453 पास जारी हुए थे। हाल ही में लगे दो शिविरों में 300 नये आवेदन भी आए हैं, इनका सत्यापन कराने के बाद पास जारी किया जाएगा। यह पास एक वर्ष के लिए जारी किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत अयोध्या आने जाने वाले व्यापारी व राजनीतिक दलों के लोगों को भी पास जारी करने की व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन यह वाहन भी यूपी-42 नंबर के ही होने चाहिए।

अयोध्या धाम में रहने वाले यूपी-42 नंबर के वाहनों को बैरियर पर आने जाने दिया जा रहा है। बाहरी वाहनों को पोस्ट ऑफिस तिराहे से श्रीराम अस्पताल के बीच आने जाने पर रोक लगाई गई है। यलो जोन के किसी भी बैरियर को हटाया नहीं गया है। अयोध्या धाम में आने वाले रिश्तेदारों व बरात आदि के लिए आने वालों को पास जारी करने की सुविधा दी गई है।
-आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी अयोध्या।

शिव मंदिर के शिखर पर सीएम आज करेंगे ध्वज आरोहण, कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों को प्रवेश नहीं
अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर के 800 मीटर की परिधि में बने परकोटा के ईशांत कोण पर स्थापित शिव मंदिर में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ साधु-संतों और लगभग 1500 लोगों के मौजूदगी में ध्वज आरोहण करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समारोह के सम्बंध में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। शिव मंदिर के शिखर पर बुधवार शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच ध्वज आरोहण के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चण से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन करेंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव ने मंगलवार को बताया कि शिव मंदिर के ही निकट पूरे आयोजन को संपन्न किया जाएगा है। लगभग दो घंटे के कार्यक्रम में सीएम योगी ध्वज आरोहण के बाद अतिथियों को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के आयोजन में ज्यादा दूरी के लोगों को आमंत्रण पत्र कम से कम भेजा गया है। स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक वरीयता दी गई है। उन्होंने बताया कि वैशाख शुक्ल त्रयोदशी को सायंकाल पांच बजे इस समारोह को संपन्न किया जाएगा।

यातायात डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या धाम भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अयोध्या धाम क्षेत्र में कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

रामपथ से अयोध्या धाम की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ठ चौराहा) से लतामंगेशकर चौक की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रृंगारहाट से हनुमानगढ़ी की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हनुमानगुफा बैरियर से लता मंगेशकर चौक की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

लता मंगेशकर चौक से टेढ़ी बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुराना सरयू पुल से लता मंगेशकर चौक की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से टेढ़ी बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को उदासीन आश्रम के सामने से होते हुए विद्याकुंड तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि निम्न पार्किंग स्थलों पर खड़े कर सकेंगे। टेढ़ी बाजार चौराहे के पास अरुन्धति मल्टीलेवल पार्किंग, गोकुल भवन के बगल वाली पार्किंग, ब्रह्मकुण्ड गुरुद्वारा के सामने परिक्रमा मार्ग पर स्थित पार्किंग में आधा घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। यह डायवर्जन आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें :

यूपी में बच्चों को बेहतर सुविधा देने में जुटी योगी सरकार, स्कूलों में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘अलंकार’

विश्व शांति के लिए रामलला के दर्शन, दिल्ली-सिंगापुर से आए 107 भक्तों ने किया हवन
अयोध्या, अमृत विचार : अमेरिका-ईरान-इजराइल व रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति व वैश्विक शांति, सद्भाव के लिए 107 भक्तों राम नगरी में अनुष्ठान हवन पूजन कर रामलला से कामना की। जिसमें दिल्ली समेत सिंगापुर से आए लोग भी शामिल हुए। वैश्विक भारत ब्रांड एम्बेस्डर व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दिल्ली से आए भक्तों ने जानकी महल मंदिर में विशेष अनुष्ठान हवन पूजन संपन्न किया। उसके बाद राम मंदिर में रामलला का भी आशीर्वाद लेकर विश्व शांति की कामना की।

इसके पूर्व सरयू नदी में स्नान कर हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर व अन्य पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर पूजन अर्चन किया है। विजय जौली ने बताया कि दिल्ली से 101 और सिंगापुर से छह भक्त श्री रामलला के दर्शन करने आए हैं।

सभी लोग एक साथ मिलकर हवन पूजन किया है। इसका उद्देश्य है कि विश्व मानवता का कल्याण हो, सद्भाव हो। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विश्व युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बताया कि हवन पूजन के बाद सभी लोग रामलला के दर्शन भी किये।

ये भी पढ़ें :

अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा: अमरगंज बाजार में परिक्रमार्थियों का स्वागत, साधु-संतों का अभिनंदन

अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा: अमरगंज बाजार में परिक्रमार्थियों का स्वागत, साधु-संतों का अभिनंदन
अयोध्या, अमृत विचार। विहिप के हनुमान मंडल अयोध्या धाम द्वारा संचालित 84 कोसी परिक्रमा का जत्था शुक्रवार सुबह सिड़सिड़ में रात्रि विश्राम के बाद अमरगंज बाजार पहुंचा। जहां श्रद्धा और भक्ति के माहौल में परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ साधु-संतों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने भी परिक्रमार्थियों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अमरगंज बाजार में पहुंचे लगभग 600 साधु-संतों और गृहस्थ श्रद्धालुओं की बाजारवासियों ने भावपूर्वक सेवा की तथा उनके लिए भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की। दोपहर विश्राम के बाद सायं चार बजे परिक्रमा का जत्था पक्का तालाब, अमानीगंज स्थित रात्रि पड़ाव के लिए रवाना हुआ।

मार्ग में संत नगर, सतनापुर एवं महात्मा गांधी चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने परिक्रमार्थियों का भव्य स्वागत किया। शाम लगभग सात बजे जत्था रात्रि विश्राम स्थल पहुंचा, जहां राम नाम संकीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।

परिक्रमा में अयोध्या के साथ-साथ मथुरा, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र एवं पड़ोसी देश नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल हैं। अमरगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा की टीम द्वारा परिक्रमार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

परिक्रमा की अगुवाई कर रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग में शौचालय, पेयजल एवं यात्री शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव अभी भी महसूस किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, सर्वेश तिवारी, भवानी फेर मिश्र, उमानाथ पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

सीताकुंड पर रात्रि विश्राम के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना

अयोध्या धाम की प्रसिद्ध 84 कोसी पारंपरिक परिक्रमा बृहस्पतिवार रात अपने सातवें पड़ाव स्थल बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के तोरोमाफी स्थित पौराणिक स्थल सीताकुंड पर रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह महंत गया दास के नेतृत्व में अगले पड़ाव स्थल के लिए रवाना हुई। भगौती नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना एवं श्रद्धालुओं द्वारा माल्यार्पण करके परिक्रमा में शामिल साधु संतों का स्वागत व जलपान व भोजन की भी व्यवस्था की।

चवरढार ग्राम पंचायत ब्रह्मबाबा स्थल पर हंस योग आश्रम से जुड़े मानव उत्थान सेवा समिति शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा शिव सहाय कनौजिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, पूर्व प्रधान रामदीन कनौजिया, जितेंद्र गौड़, रामसागर जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहां से परिक्रमा दोपहर में तहसील क्षेत्र के देवरिया पारा रुरुखास पहुंची।

दोपहर विश्राम के बाद शाम को तहसील क्षेत्र के हनुमान मंदिर ढेमावैश्य गांव में अपने आठवें पड़ाव स्थल पर पहुंची। हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह परिक्रमा अपने नौवें पड़ाव स्थल आस्तीकन के लिए प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें :

राम मंदिर के 14 उप मंदिरों में र्दशन कर सकेंगे भक्त, एक दिन में 1500 जारी होंगे पास, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा में उत्साह बरकरार, दुश्वारियों के बावजूद पहुंच रहे श्रद्धालु
अयोध्या,अमृत विचार: दुश्वारियों के बावजूद अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। अवध धाम हनुमान मंडल के परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहला जत्था बुधवार रात आस्तीकन बाजार स्थित श्री आस्तीक आश्रम के समीप परिषदीय विद्यालय परिसर पहुंचा। आस्तीक आश्रम पर पवन तिवारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार तिवारी, प्रदीप सिंह, विकास सिंह समेत ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन किया। साधु-संतों की सेवा की, बृहस्पतिवार सुबह जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के बीच परिक्रमार्थियों का जत्था अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया।

परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मार्ग में कई दुश्वारियां आती हैं, लेकिन विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर श्रद्धालु सभी कष्टों को सहर्ष स्वीकार करते हैं।कहुआ गांव के महादेवन पर ग्रामीणों ने साधु-संतों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की। पूर्व प्रधान जितेन्द्र नाथ द्विवेदी, खुशीराम दूबे, शिवपूजन दूबे, कौशल मिश्रा आदि ने ग्रामीणों के साथ मिलकर परिक्रमार्थियों के लिए दोपहर भोजन प्रसाद के साथ आदर-सत्कार किया।

आस्तीकन के मेडिकल कैंप ने थकान और चोट से जूझ रहे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी। शाम तक परिक्रमार्थी सिड़सिड़ पहुंचे, यहां भाजपा नेता राम सजीवन मिश्र और अरुण गुप्ता की देखरेख में व्यवस्था की गई। यात्रा में अयोध्या के साथ मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं। नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हैं।

बीमार 24 से ज्यादा श्रद्धालु, टीम ने किया इलाज

अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा का दूसरा जत्था महंत गया दास की अगुवाई में गुरुवार सुबह अपने सातवें पड़ाव स्थल सीताकुंड तोरो माफी बीकापुर पहुंचा। यहां अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव, डॉ. शादाब अहमद, डॉ. प्रतीक्षा वर्मा के साथ सीएचसी की टीम ने बीमार 24 श्रद्धालुओं का उपचार किया।

सीता कुंड पर सरवराहकार सुरेश चंद्र पांडे, बीडीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडे, उमेश पांडेय, श्रीनिवास पांडेय आदि ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर साधु-संतों का स्वागत किया। परिक्रमा में नेपाल के छह श्रद्धालुओं के साथ देश के विभिन्न प्रदेशों के करीब 600 भक्त शामिल है।

सीताकुंड पहुंचा दूसरा जत्था, साफ-सफाई और स्नान, शौच की दिक्कत

सीताकुंड के किनारे स्थित मंदिरों में भजन कीर्तन जयघोष होता रहा। साफ सफाई न होने से यहां श्रद्धालु गंदगी के बीच रुकने को मजबूर हुए। कुंड में जलकुंभी से, काला प्रदूषण युक्त पानी होने से सरोवर में आचमन और स्नान नहीं कर सके। रैन बसेरा और शेड न होने से साधु-संत और श्रद्धालु खुले में चद्दर बिछाकर लेटे रहे। सार्वजनिक शौचालय ताला बंद रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हुई। महंत गया दास, संस्कृत विद्यालय के रिटायर्ड प्रधानाचार्य रामनारायण शास्त्री, धौलपुर राजस्थान से आए नागा जयरामदास, रामदास जी रामायणी सहित साधु-संतों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था तो ठीक है,लेकिन साफ सफाई और अन्य व्यवस्था ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें :

अयोध्या के 14 उपमंदिरों में जल्द शुरू होंगे दर्शन: 300 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा, हाईटेक सुरक्षा से लैस होगा राम मंदिर

अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : ‘श्रीराम यंत्र’ स्थापना पूजन में लिया भाग, सीएम योगी भी रहे मौजूद
अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर पहुंचकर ‘श्रीराम यंत्र’ स्थापना के विशेष अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर पूरी रामनगरी भक्ति, सुरक्षा और परंपरा के रंग में रंगी नजर आई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। यहां से वह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचीं। रामनगरी में उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी उपमुख्यमंत्री केशव और ब्रजेश पाठक मौजूद रहें।

राष्ट्रपति ने ‘जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार’ से अयोध्या में प्रवेश किया और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए। ट्रस्ट के मुताबिक सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी वीआईपी, सुगम और विशिष्ट दर्शन पास पूरी तरह निरस्त कर दिए गए।

19 मार्च के लिए ऑनलाइन जारी किए गए सभी पास भी रद्द माने गए, जिससे श्रद्धालु केवल सामान्य व्यवस्था के तहत ही दर्शन कर सके। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल स्थित गर्भगृह में ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना के अनुष्ठान में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह यंत्र भगवान श्रीराम की दिव्य शक्ति, मर्यादा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और सुदृढ़ होगी।

माना जाता है कि ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना से मंदिर की पवित्रता और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इससे अयोध्या धाम से धर्म, शांति और मर्यादा का संदेश और अधिक व्यापक रूप से प्रसारित होगा। इस विशेष अवसर पर केरल की आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी भी अपने करीब एक हजार भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचीं। कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण से जुड़े लगभग 2000 लोग और 1984 से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बंद रहेगा रामलला का दर्शन-पूजन:राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, सजने लगी अयोध्या
अयोध्या, अमृत विचार। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दौरान आधे घंटे पहले राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन बंद रहेगा। दोपहर 12 से एक बजे तक रोज की तरह भोग व विश्राम के लिए कपाट बंद रहने के बाद पुन: दर्शन पूजन प्रारंभ हो जाएगा। राष्ट्रपति 19 मार्च को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति वैदिक आचार्यों के वेद मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।

उनके मंदिर पहुंचने के पूर्व करीब 11:30 बजे मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया जाएगा। 11:30 से 12 बजे तक राष्ट्रपति रामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारेंगी। इसके बाद राम दरबार में भी दर्शन-पूजन करेंगी। वहीं द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र स्थापना अनुष्ठान कार्यक्रम में लगभग एक घंटे मौजूद रहेंगी। जिसके बाद परिसर स्थित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दिन 11:30 से दोपहर एक बजे तक के समय को छोड़ अन्य समय आम श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे।

रामनवमी से परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में कर सकेंगे दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य व कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव ने बताया कि राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना का समारोह केरल के अमृतानंदमयी अम्मा, आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम परकोटे के बाहर उत्तरी दिशा के मैदान पर होगा, जो दो बजे तक चलेगा। इस दौरान आम लोगों के दर्शन पूजन में ज्यादा बाधा न आए, इसकी तैयारी की जा रही है।

ट्रस्ट रोजाना जारी करेगा 5000 ऑनलाइन पास

रामनवमी से राम जन्मभूमि के संपूर्ण परिसर में दर्शन के लिए ट्रस्ट हर दिन 5000 भक्तों को पास जारी करने की तैयारी में है। पास सुरक्षा कोड युक्त होगा। इसकी जांच के बाद ही परिसर के अलग-अलग स्थान पर जाने की अनुमति होगी। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष सॉफ्टवेयर को तैयार कराया है। इस पास के तहत श्रद्धालु भूतल में विराजमान रामलला, प्रथम तल पर राम दरबार में दर्शन होने के बाद परकोटा कॉरिडोर और उसमें स्थापित भगवान गणेश, हनुमानजी, भगवान सूर्य, माता भगवती, मां अन्नपूर्णा देवी, भगवान शिव के मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद बाहर बने शेषावतार मंदिर के अलावा महर्षि अगस्त्य, महर्षि बाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि वशिष्ठ, शबरी, निषादराज व अहिल्या देवी के बाद अंत में कुबेर टीला पर कुबेश्वर महादेव, जटायु और अंगद टीला पर गिलहरी की प्रतिमा को देखने का अवसर प्राप्त होगा। गोपाल जी राव के मुताबिक रामनवमी से सभी मंदिरों में दर्शन शुरू करने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए रोजाना 5000 ऑनलाइन पास जारी करने की तैयारी की जा रही है।

535 बाहरी दुकानदार चिह्नित, कराया जा रहा सत्यापन

सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रामपथ पर फेरी व रेहड़ी फड़ी लगाकर व्यापार करने वाले 535 दुकानदारों को चिह्नित किया है। उनके पहचान पत्र के आधार पर संबंधित थाना क्षेत्र से उनके संबंध में जानकारी मांगी गई है।

रिपोर्ट आने पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी। यहीं नहीं शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होम स्टे आदि को भी नए सिरे से सूचीबद्ध किया गया है। इन सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना पहचान किसी को भी अपने यहां न ठहराएं। साथ ही संबंधित चौकी प्रभारियों को रोजाना इनका निरीक्षण कर जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बाहरी दुकानदारों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। सभी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

रेशम उत्पादन से होगी किसानों की आय में बढ़ोतरी,पांच दिवसीय प्रौद्योगिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

अयोध्या धाम में लगेंगे आधुनिक डस्टबिन:16 प्रमुख नालियों और नालों पर लगेंगी लोहे की जालियां
अयोध्या,अमृत विचार। अयोध्या धाम को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम की ओर से आधुनिक व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में शहर में आधुनिक डस्टबिन लगाए जाएंगे और नालियों-नालों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष जालियां भी लगाई जाएंगी।

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पहले चरण में 30 स्थायी डस्टबिन लगाए जाएंगे। इन डस्टबिनों की खास बात यह होगी कि इनमें अंदर अलग से डिब्बे रखे जाएंगे। जिन्हें समय-समय पर खाली किया जाएगा। इससे कूड़ा इधर-उधर फैलने की समस्या कम होगी और सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा सकेगी।

इसके साथ ही 16 प्रमुख नालियों और नालों पर लोहे की जालियां लगाने की योजना भी बनाई गई है। ये जालियां नालों और नालियों के शुरुआती तथा अंतिम छोर पर लगाई जाएंगी। जिससे प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य ठोस कचरा नालों में जाकर रुकावट न पैदा कर सके। जालियों में फंसे कचरे को सफाई कर्मी आसानी से निकाल सकेंगे। जिससे जल निकासी व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम में लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है, ताकि शहर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाया जा सके।

इस परियोजना को 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिल चुकी है। पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में 30 डस्टबिन लगाए जाएंगे और आवश्यकता के अनुसार आगे और भी डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे। इस पहल से न केवल शहर की स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि कूड़ा प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था भी पहले से अधिक बेहतर हो सकेगी।

ये भी पढ़ें :

रेशम उत्पादन से होगी किसानों की आय में बढ़ोतरी,पांच दिवसीय प्रौद्योगिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

होली में हुड़दंगियों की खिदमत करेगी पुलिस: श्रद्धालुओं से अभद्रता करने पर होगी जेल, 24 घंटे क्विक रिस्पांस टीम रहेगी सतर्क
अयोध्या, अमृत विचार। होली में नशे में हुड़दंग मचाने वालों की खिदमत करने के लिए पुलिस तैयार है। किसी भी प्रकार की अराजकता की सूचना पर पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम पांच मिनट में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई भी करने की तैयारी है। अयोध्या धाम में पुलिस तीसरी आंख से हर कोने पर नजर रखेगी। विशेष रूप से रामपथ, जैन मंदिर तिराहा, दंतधावन कुंड मार्ग और हनुमानगढ़ी चौराहे जैसे संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रहेगी।

किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल मौके पर पहुंच कार्रवाई करेगा। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि होली के नाम पर कोई भी हुड़दंग या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति राम भक्तों या श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करता है, उन्हें गाली-गलौज करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है।

होली को लेकर जिले के सभी थानों में पहले ही पीस कमेटी की बैठक कर आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार मनाने की अपील की गई है। पर्व नजदीक आते ही पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। विशेषकर संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में वरिष्ठ अधिकारी अर्धसैनिक बलों के साथ गश्त कर रहे हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, थाना पूराकलंदर प्रभारी मनोज कुमार शर्मा व अर्धसैनिक बलों के साथ भदरसा व अयोध्या शहर में पैदल गश्त किया। चौकी प्रभारी, बीट दारोगा व सिपाही भी लगातार गश्त कर अपने अपने इलाके में गश्त कर नजर रखेंगे। बिना अनुमति किसी प्रकार का जुलूस या अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगाई गई है। नशे में धुत होकर सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी है।

होली में हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हर थाने में क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। जो मौके पर पांच मिनट में पहुंचकर कार्रवाई करेगी। सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। लोगों से अपील है कि वह आपसी भाईचारा कायम रखते हुए त्योहार मनाए।-चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सिटी।

ये भी पढ़ें :

होली पर यूपी में विशेष स्वच्छता अभियान: डीएम-सीडीओ करेंगे मॉनिटरिंग, फॉगिंग-एंटी-लार्वा छिड़काव पर जोर

अयोध्या धाम में बिना सत्यापन नहीं लगा सकेंगे दुकान: ठेला-खोमचे समेत पटरी वालों का सत्यापन शुरू, पुलिस-प्रशासन सतर्क
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्याा धाम में अब सत्यापित दुकानदार दुकान लगा सकेंगे। इनको किसी एक जगह स्थायी रूप से दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। चेकिंग के दौरान यदि बिना सत्यापित दुकानदार मिलते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन के इस निर्णय के साथ-साथ राम मंदिर परिसर में 19 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना व रामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ के किनारे स्थाई और अस्थाई रूप से दुकान लगाने वाले व्यापारियों व मठ मंदिरों के साथ कॉलोनियों में अस्थाई और किरायेदार के रूप रहने वालों के सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है।

राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं व वीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा व आवागमन की दृष्टि से सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदार सबसे बड़े बाधा बने हुए हैं। पुलिस व नगर निगम की टीम इनके खिलाफ अभियान भी चलाती है, लेकिन अभियान थमने के बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं।

वहीं, इन दुकानदारों में करीब 90 फीसदी व्यापारी बाहरी हैं, ऐसे में इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से भी संदिग्ध माना जाता है। इसको लेकर पुलिस ने इन दुकानदारों को चिह्नित कर उनका सत्यापन कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसके तहत उनके नाम, मोबाइल नंबर, स्थाई पता से उनके चरित्र और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए संबंधित जिले के थाने की भी मदद ली जा रही है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ऐसे दुकानदारों का कई चरण में सत्यापन किया गया था। लेकिन इनमें से अधिकांश दुकानदार या तो यहां से चले गए, या काम बदल दिया है। वहीं, भारी संख्या में नए दुकानदार भी यहां आ गए हैं। पुलिस की योजना है कि अब सभी का नये सिरे से सत्यापन किया जाये और सत्यापित दुकानदारों को ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या धाम में सड़क के किनारे जितने भी ठेले, खोमचे व पटरी दुकानदार हैं, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा मठ मंदिरों व अन्य स्थानों पर रहने वाले बाहरी किराएदारों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिना सत्यापित दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

यूपी बोर्ड की तर्ज पर होगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा, 5.35 लाख बच्चे देंगे एग्जाम, BSA को मिली जिम्मेदारी

Ayodhya News: राजस्व वसूली में फिसड्डी निरीक्षकों से स्पष्टीकरण, दो कर्मी हटाए
अयोध्या, अमृत विचार : राजस्व वसूली के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही दाे कर्मी हटा दिए गए हैं। यही नहीं नगर निगम ने बड़े बकाएदार होटल संचालकों से सख्ती करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम कार्यालय में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने शनिवार को कर-करेत्तर संबंधी समीक्षा बैठक की, जिसमें नगर आयुक्त ने बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग समेत सभी सरकारी विभागों को बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों से टैक्स वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग के डिविजनल मैनेजर से वार्ता के क्रम में निर्देशित किया कि शहर में लगे ट्रांसफार्मर के कवर एरिया या प्लाट पर टैक्स निर्धारण कर उन्हें अवगत कराएं, ताकि बिजली विभाग से समय से कर जमा कराया जा सके।

नागरिकों की ओर से पहले ज्यादा टैक्स लगाकर फिर कम करने के नाम पर अनुचित मांग की आ रही शिकायत पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कर अधीक्षकों व राजस्व निरीक्षकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कम राजस्व वसूली के कारण अयोध्याधाम के राजस्व निरीक्षक गोविंद प्रकाश पांडे एवं शमशेर सिंह को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। नगर आयुक्त ने अवधपुरी जोन की राजस्व निरीक्षक स्वप्निल सिंह से शाश्वत एवं पुष्पक जैसे होटल के टैक्स को लेकर चर्चा की। उनके द्वारा स्पष्ट जवाब न दिए जाने पर नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले प्रमुख होटलों को नोटिस डिमांड तैयार कर भेजा जा रहा है।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने अयोध्या धाम में कार्यरत कर्मचारी भोला गुप्ता एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध मिल रही शिकायतों के मद्देनजर हटाने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। इस दौरान नरेंद्रालय में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था किए जाने एवं वहां से निष्प्रयोग वाहनों को हटाने के लिए भी महापौर ने अपर आयुक्त को निर्देशित किया। इसके साथ ही कर अधीक्षक जय प्रकाश को करेक्टर मद में वाहन पार्किंग तथा विज्ञापन की वसूली बढ़ाने एवं बकाया धनराशि को शीघ्र जमा करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्त, सौरभ नाथ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश, विनय कुमार गौड़, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, देवीप्रसाद, वीरेंद्र पटेल, गोविंद प्रकाश पांडे, शमशेर सिंह, स्वप्निल सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, वंदना आदि की मौजूदगी रही।

ध्वजारोहण समारोह: 24 से सील होंगी अयोध्या धाम की सीमाएं...VVIP मूवमेंट के चलते निर्णय, वाहनों के चलने पर रोक
अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर परिसर में 25 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर सुरक्षा की दृष्टि 24 नवंबर की शाम छह बजे से अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। यह प्रतिबंध 26 नवंबर को भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों, पास धारकों व आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार अयोध्या धाम शहर के अंदर भी सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध स्थानीय लोगों पर भी लागू होगा।

इस तरह रहेगा प्रतिबंध

-नया सरयू पुल गोंडा से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-महोबरा अंडरपास से चूड़ामणि चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-बूथ नंबर-चार से साथी तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से हनुमानगुफा चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-बालू घाट से रामघाट चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-हनुमान गुफा चौराहा से लता मंगेशकर चौक की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-लता मंगेशकर चौक से हनुमान गढ़ी की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-आशिफबाग चौराहा से चूड़ामणि चौराहा एवं विद्याकुण्ड की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-बड़ी छावनी से रायगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-मौनीबाबा आश्रम मरदहिया घाट से रामघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-साथी तिराहा से रामघाट कांशीराम कालोनी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-रामघाट चौराहा से दीनबन्धु नेत्र अस्पताल व हनुमानगढ़ी की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-दीनबन्धु नेत्र चिकित्सालय बैरियर से छोटी छावनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-चूडामणि चौराहा से टेढी बाजार की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-विद्याकुण्ड तिराहा से लंगड़वीर चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-विद्याकुण्ड तिराहा बैरियर से रायगंज रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-रायगंज पुलिस चौकी, कनीगंज तिराहा से अयोध्या धाम जंक्शन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध।

-साकेतपुरी कॉलोनी मोड़ परिक्रमा मार्ग से उदया चौराहा एवं महोबरा चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग के सामने बैरियर से टेढ़ी बाजार, लंगड़वीर चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रवेश पर प्रतिबंध।

-टेढ़ी बाजार चौराहा से श्रीराम अस्पताल एवं राम जन्मभूमि थाने की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-इकबाल अंसारी आवास मोड़ से रामपथ की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पानी टंकी तिराहा से श्रीराम अस्पताल एवं इकबाल अंसारी आवास की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-श्रीराम अस्पताल तिराहा से दंतधावन कुंड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-दंतधावन कुंड तिराहा से हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-तुलसी स्मारक सदन चौराहा से हनुमानगढ़ी एवं कोतवाली अयोध्या की तरफ सभी प्रकार के वाहनों प्रवेश पर प्रतिबंध।

-दोराही कुंआ चौराहा से टेढ़ी बाजार चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-गैस गोदाम तिराहा बैरियर से राजघाट की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-गोलाघाट से लक्ष्मण किला, नयाघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-जैन मन्दिर तिराहा से दन्तधावन, अयोध्या धाम जंक्शन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-अयोध्या धाम सब्जीमंडी से पोस्ट ऑफिस की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश के प्रवेश पर रोक।

-गहोई आश्रम से तुलसी उपवन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश के प्रवेश पर रोक।

-अशर्फी भवन चौराहा से पोस्ट ऑफिस ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश के प्रवेश पर रोक।

-प्रमोदवन तिराहे से प्रमोदवन मोड़, रामपथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

-सहादतगंज बूथ नंबर-एक से नवीन मण्डी की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-सहादतगंज बूथ नंबर-एक पुलिस चौकी सहादतगंज, के सामने से रामपथ पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-गद्दोपुर अण्डरपास से आरटीओ कार्यालय की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-नवीनमंडी सर्विस लेन से शान्ति चौक की ओर सभी प्रकार के प्रवेश पर रोक।

-मऊशिवाला तिराहा से नवीन मण्डी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन नवीन मंडी सर्विस लेन से शान्ति चौक (एयरपोर्ट) की ओर सभी प्रकार के प्रवेश पर रोक।

-शान्ति चौक सर्विस लेन से दिशा कोचिंग के सामने हाई-वे-27 पर अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-अयोध्या शहर की ओर से आने वाले अग्रसेन तिराहे बैरियर से शान्ति चौक, नवीनमंडी अण्डरपास की ओर सभी प्रकार के प्रवेश पर रोक।

-जनौरा अण्डरपास सर्विस लेन से अयोध्या की ओर व शान्ति चौकी की ओर हाई-वे पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-देवकाली अण्डरपास सर्विस लेन से व साकेतपुरी कालोनी मोड़ से अयोध्या की ओर हाई-वे पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-देवकाली ओवर ब्रिज सर्विस लेन से जनौरा की ओर ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-बेनीगंज तिराहे से उदया चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-उदया चौराहा से टेढ़ी बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-भारी वाहनों के लिए 23 से बंद हो जाएगा हाईवे

मुख्य समारोह से दो दिन पूर्व 23 नवंबर से हाईवे पर भारी वाहनों जैसे ट्रक, डीसीएम व ट्रैक्टर जैसे वाहनों को प्रंतिबंधित कर उन्हें अन्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन 26 नवंबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

हाईवे पर इस तरह रहेगा डायवर्जन

-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन कूढ़ा केशवपुर से अचारी का सगरा होते हुए इटौरा, जलालपुर से जाएंगे।

-सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-आजमगढ़, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अंबेडकरनगर से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्प्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोण्डा की ओर डायवर्जन किया जाएगा।

-गोण्डा की ओर से नवाबगंज से आने वाले वाहनों को लकड़मण्डी से लोलपुर से बस्ती की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर से आने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे होकर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

- गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहनों को फुटहिया चौकी थाना-कोतवाली नगर से कलवारी से टाण्डा-अकबरपुर-दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर की ओर से आने वाने वाहनों को संतकबीर नगर (खलीलाबाद), मंझरिया तिराहा से कटका से मैंनसिर से धनघटा होते हुए बिल्हरघाट फ्लाईओवर से अम्बेडकरनगर, दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर, संतकबीरनगर, बांसी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोण्डा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग से मिलेंगे।

-बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

-कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज से मोहनलालगंज-गोसाईगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर डायवर्ट किया जाएगा।

-सीतापुर, शाहजहांपुर, से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीदपथ होते हुए अहीमामऊ से होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जाएगा।

-सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन बीकापुर से नन्सा तारुन रोड पर (अम्बेडकरनगर रोड) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पिपरी मोड़ रोड सुल्तानपुर से रामपुर भगन, तारुन, हैदरगंज, भीटी (अम्बेडकरनगर रोड) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन जमूरतगंज, इटौरा तिराहा, (थाना पूराकलन्दर) सुल्तानपुर रोड से दाहिने अंजना बिलहरघाट होते हुए पूरा बाजार-अम्बेडकरनगर रोड व मसौधा तिराहे से बाएं महावां चौराहा, सरियावां चौराहा, रायबरेली रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन मिल्कीपुर चौराहा (थाना इनायतनगर) से दाहिने हैरिग्टनगंज होते हुए खजुरहट (कोतवाली बीकापुर) सुल्तानपुर रोड व बाएं वाया मिल्कीपुर-अमानीगंज रोड होते हुए रुदौली अयोध्या नेशनल हाई-वे-27 होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन सरियावां चौराहा (थाना पूराकलन्दर) से दाहिने महावां चौराहा से मसौधा तिराहा सुल्तानपुर रोड व बाएं आजादनगर होते हुए सोहावल नेशनल हाई-वे-27 से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-लखनऊ रोड की ओर से आने वाले वाहन हाई-वे-27 सोहावल फ्लाई ओवर (थाना रौनाही) से बाएं सर्विस लेन होकर फ्लाई ओवर के नीचे बाएं से ढेमुआघाट होते हुए व दाहिने सोहावल, आजादनगर, सरियावां चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन पूरा बाजार तिराहा, (थाना महराजगंज) से बिलहरघाट, जलालपुर सुल्तानपुर रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन यादव नगर (थाना अहिरौली, अंबेडकरनगर) से भीटी, हैदरगंज, बेरु बाजार, चौरे बाजार से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

ये भी पढ़े :

राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर कड़ी सुरक्षा: यूपी के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सतर्कता बढ़ी