sensex fell - Amrit Vichar

आरबीआई के रेपो दर घटाने के बावजूद बाजार में गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में लगातार दूसरी बार कटौती करने और मौद्रिक नीति का रुख ‘तटस्थ’ से ‘समर्थनात्मक’ करने के बावजूद वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने से घबराए निवेशकों की आईटी, रियल्टी, टेक और फोकस्ड आईटी समेत 18 समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार गिर गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 379.93 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत का गोता लगाकर 73,847.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.61 प्रतिशत लुढ़ककर 22399.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली हावी रही, जिससे मिडकैप 0.73 प्रतिशत टूटकर 39,546.54 अंक और स्मॉलकैप 1.08 प्रतिशत कमजोर रहकर 44,446.07 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4030 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2356 में गिरावट जबकि 1532 में तेजी रही वहीं 142 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखे गए कुल 2909 कंपनियों के शेयरों में से 1747 में बिकवाली जबकि 1083 में लिवाली हुई वहीं 79 में टिकाव रहा। विश्लेषकों के अनुसार, चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लागू होने की संभावना ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में भारी उथल-पुथल मचा दी है। हालात इतने खराब हैं कि विश्लेषक इसे "सड़कों पर खून बहने" जैसी स्थिति बता रहे हैं।

अनिश्चितता का माहौल सर्वोच्च है और यह कहना कठिन है कि वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था इस अराजकता से कैसे बाहर निकलेंगे। हालांकि इस गिरावट को अवसर में बदलने वाले निवेशकों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है बशर्ते वे लंबी अवधि की सोच रखते हों और उतार-चढ़ाव का सामना करने को तैयार हों। इस अस्थिरता के बीच दो बातें स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई हैं। भारत दुनिया की उन गिनी-चुनी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से है, जो इस "ट्रंप टैरिफ झटके" से सबसे कम प्रभावित होंगी।

घरेलू उपभोग आधारित भारत की अर्थव्यवस्था में वह लचीलापन है जो वैश्विक झटकों को काफी हद तक झेल सकती है। आज आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक मौद्रिक प्रोत्साहन प्रदान करेगा।

साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट भारत जैसे आयातक देश के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे महंगाई और चालू खाता घाटे पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। हालांकि, विश्लेषकों ने आगाह किया है कि यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी या उससे भी बदतर, मुद्रास्फीति के साथ मंदी की चपेट में आती है तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा। निवेशकों को इन जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। भारी बिकवाली से बीएसई के 18 समूह लुढ़क गए।

इस दौरान कमोडिटीज 0.72, सीडी 0.52, ऊर्जा 0.50, वित्तीय सेवाएं 0.71, हेल्थकेयर 1.20, इंडस्ट्रियल्स 1.42, आईटी 2.01, दूरसंचार 0.42, यूटिलिटीज 0.34, बैंकिंग 0.86, कैपिटल गुड्स 1.65, धातु 1.44, तेल एवं गैस 0.36, पावर 0.46, रियल्टी 2.00, टेक 1.57, सर्विसेज 0.02 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 2.19 प्रतिशत टूट गए। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 2.44, जर्मनी का डैक्स 2.90 और जापान का निक्केई 3.93 प्रतिशत कमजोर रहा वहीं हंगाकांग का हैंगसेंग 0.68 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.31 प्रतिशत उछल गया।

ये भी पढ़ें- भारत ने 2.87 लाख टन चीनी का किया निर्यात, सामने आए 2024-25 के आंकड़े

Indian Stock Market: ट्रंप के टैरिफ से बाजार हलकान, IT शेयरों में आई गिरावट
मुंबई। अमेरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ने की चिंता में विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, फोकस्ड आईटी, ऑटो और तेल एवं गैस समेत नौ समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार हलकान रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 322.08 अंक का गोता लगाकर 76,295.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट लेकर 23250.10 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का रुख रहा। इससे मिडकैप 0.31 प्रतिशत बढ़कर 41,796.08 अंक और स्मॉलकैप 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 47,494.11 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4123 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2813 में तेजी जबकि 1169 में गिरावट रही वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2963 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2057 में लिवाली जबकि 829 में गिरावट रही वहीं 77 के भाव स्थिर रहे। बीएसई के नौ समूह में गिरावट का रुझान रहा।

इससे फोकस्ड आईटी 4.13, आईटी 3.78, टेक 2.85, सीडी 0.24, ऊर्जा 0.38, ऑटो 1.14, धातु 0.99 और तेल एवं गैस 0.59 और रियल्टी समूह के शेयर 0.22 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, हेल्थकेयर 1.82, यूटिलिटीज 2.44 और पावर समूह के शेयर में 1.83 प्रतिशत तेजी रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली का दबाव रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 1.36, जर्मनी का डैक्स 1.94, जापान का निक्केई 2.77, हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत गिर गया।

ये भी पढ़ें- BSNL ने रचा इतिहास: 18 वर्ष में पहली बार अर्जित किया 262 करोड़ का मुनाफा, 5 जी पर सिंधिया ने किया दावा

व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका से बाजार ढेर, सेंसेक्स में 192 और निफ्टी में 73 अंकों की गिरावट
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताबड़तोड़ टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका में विश्व बाजार में आई गिरावट से स्थानीय स्तर पर आईटी, ऑटो, रियल्टी, टेक औश्र फोकस्ड आईटी समेत 18 समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार ढेर हो गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 191.51 अंक टूटकर 77,414.92 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.60 अंक उतरकर 23519.35 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.68 प्रतिशत की गिरावट लेकर 41,531.12 अंक और स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत फिसलकर 46,638.13 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में 4119 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2499 में बिकवाली जबकि 1497 में लिवाली हुई वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2976 कंपनियों के शेयरों में से 1807 में गिरावट जबकि 1099 में तेजी रही वहीं 70 में टिकाव रहा। बीएसई में तेल एवं गैस, बैंकिंग और एफएमसीजी में 0.67 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर अन्य 18 में गिरावट का रुख रहा।

इससे कमोडिटीज 0.37, सीडी 1.00, ऊर्जा 0.04, वित्तीय सेवाएं 0.02, हेल्थकेयर 0.12, इंडस्ट्रियल्स 0.36, आईटी 1.77, दूरसंचार 0.79, यूटिलिटीज 1.08, ऑटो 1.07, कैपिटल गुड्स 0.15, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.62, धातु 0.43, पावर 0.97, रियल्टी 1.44, टेक 1.39, सर्विसेज 0.79 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.87 प्रतिशत लुढ़क गए। विदेशी बाजारों का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21, जर्मनी का डैक्स 0.98, जापान का निक्केई 1.80, हांगकांग का हैंगसेंग 0.65 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67 प्रतिशत कमजोर रहा।

ये भी पढ़ें- Share Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 144 अंक टूटा, निफ्टी में 23,500 के करीब

ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने के ऐलान से घबराया बाजार, सेंसेक्स 200 अंक और टूटा
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने के प्रस्ताव से घबराए निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बजार लगातार आठवें दिन लुढ़क गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 199.76 अंक लुढ़ककर 75,939.21 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 102.15 अंक की गिरावट लेकर 22,929.25 अंक पर बंद हुआ।

हालांकि दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 2.59 प्रतिशत कमजोर रहकर 39,731.79 अंक और स्मॉलकैप 3.24 प्रतिशत का गोता लगाकर 45,411.25 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4083 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3320 में बिकवाली जबकि 681 में लिवाली हुई वहीं 82 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 41 कंपनियों में गिरावट जबकि अन्य नौ में तेजी रही।

विश्लेषकों के अनुसार, दोनों मानक सूचकांकों में शुक्रवार को गिरावट जारी रही और सभी 20 प्रमुख सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। निवेशकों की चिंता का प्रमुख कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित पारस्परिक टैरिफ का संभावित प्रभाव था, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई। वैश्विक व्यापार तनाव और आर्थिक नीतियों को लेकर निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में नकारात्मक रुझान देखा गया, जिससे अधिकांश सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान कमोडिटीज 2.25, सीडी 1.88, ऊर्जा 1.50, एफएमसीजी 0.44, वित्तीय सेवाएं 0.92, हेल्थकेयर 2.77, इंडस्ट्रियल्स 3.03, आईटी 0.07, दूरसंचार 2.04, यूटिलिटीज 2.52, ऑटो 1.41, बैंकिंग 0.52, कैपिटल गुड्स 2.76, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.39, धातु 1.57, तेल एवं गैस 1.69, पावर 2.65, रियलटी 2.03, टेक 0.05 और सर्विसेज समूह के शेयर 3.16 प्रतिशत लुढ़क गए। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.19, जर्मनी का डैक्स 0.11 और जापान का निक्केई 0.79 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 3.69 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.43 प्रतिशत की तेजी रही।

ये भी पढ़ें- न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर RBI ने लगाया प्रतिबंध, ब्रांच के बाहर ग्राहकों की लगी भारी भीड़

रेपो दर में कटौती से निवेश धारणा को नहीं मिला बल, लुढ़क गया बाजार
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में चौथाई फीसदी की कटौती से निवेश धारणा को बल नहीं मिला, जिससे ऊर्जा, एफएमसीजी, इंडस्ट्रियल्स और तेल एवं गैस समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 197.97 अंक की गिरावट लेकर 77,860.19 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.40 अंक टूटकर 23,559.95 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान मिडकैप 0.13 प्रतिशत बढ़कर 43,050.27 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत का गोता लगाकर 50,164.22 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4064 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2402 में गिरावट जबकि 1520 में तेजी रही वहीं 142 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 23 कंपनियां लाल जबकि 28 हरे निशान पर रही। विश्लेषकों के अनुसार, आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की व्यापक रूप से अपेक्षा की जा रही थी, जिसके कारण इस फैसले पर शेयर बाजार में कोई बड़ा उछाल नहीं देखा गया। वास्तव में भारत के 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में उछाल आया क्योंकि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से तटस्थ रुख बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया।

ब्याज दर में कटौती सही दिशा में एक सकारात्मक कदम है लेकिन आगे की कटौती का आकार और समय मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति पर निर्भर करेगा। यदि फेड दरों में आक्रामक कटौती करता है तो आरबीआई के लिए भी आगे दरों में कटौती का मार्ग आसान हो सकता है। इसके विपरीत यदि अमेरिकी दरें ऊंची बनी रहती हैं तो भारतीय मौद्रिक नीति को अधिक सतर्क दृष्टिकोण अपनाना पड़ सकता है। इस बीच, बॉन्ड यील्ड में वृद्धि इंगित करती है कि निवेशक लंबी अवधि में मुद्रास्फीति और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनाए हुए हैं।

इसके अलावा वैश्विक बाजार की स्थिति और घरेलू आर्थिक संकेतकों पर भी भारतीय ब्याज दर नीति का भविष्य निर्भर करेगा। बीएसई के 12 समूहों में बिकवाली जबकि अन्य में लिवाली हुई। इससे ऊर्जा 1.07, एफएमसीजी 1.25, वित्तीय सेवाएं 0.44, इंडस्ट्रियल्स 0.73, आईटी 0.40, यूटिलिटीज 0.13, बैंकिंग 0.49, कैपिटल गुड्स 0.73, तेल एवं गैस 1.31, पावर 0.41, सर्विसेज 0.62 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.28 प्रतिशत गिर गए। वहीं, कमोडिटीज 0.87, दूरसंचार 2.64, ऑटो 0.64, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.23, धातु 2.40 और टेक समूह के शेयर 0.46 प्रतिशत चढ़ गए। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18 और जापान का निक्केई 0.72 प्रतिशत उतर गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.09, हांगकांग का हैंगसेंग 1.16 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.16 प्रतिशत की मजबूती रही।

ये भी पढ़ें- एआई आधारित उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायतें बढ़ीं, समाधान में भी तेजी आई

भारी गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 53,000 अंकों के नीचे फिसला
मुंबई। सेंसेक्स 53,000 अंकों के नीचे जा फिसला है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1454 और निफ्टी 419 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। बतादें कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। अमेरिकी और एशियाई शेयरों में गिरावट के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत हुई है। सेंसेक्स 53,000 अंकों के नीचे जा फिसला है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1356 और निफ्टी 373 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

कैसे खुले बाजार

आज शेयर बाजार में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट है। बीएसई का सेंसेक्स सुबह पहले 1100 अंकों की गिरावट के साथ खुला और बिकवाली के बढञने के चलते ये गिरावट 1465 अँकों तक जा पहुंची। फिलहाल सेंसेक्स 52,867 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी भी सुबह 300 अंकों के गिरावट के साथ खुला। लेकिन गिरावट का दायरा बढ़ता चला गया और निफ्टी 414 अंकों की गिरावट के साथ 15,786 अंकों पर कारोबार कर रहा है।  बैंक निफ्टी में 1,000 अँकों के साथ ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में गिरावट है. आईटी शेयरों में चौतरफा बिकवाली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 49 लाल निशान में ट्रेड कर रहे जबकि केवल एक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

आज के टॉप लूजर्स

गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें तो बजाज फिनसर्व 4.74 फीसदी, बजाज फाइनैंस 4.42 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.82 फीसदी, लार्सन 3,74 फीसदी, एसबीआई 3.72 फीसदी, एचडीएफसा 3.37 फीसदी, कोटक महिंद्रा 3.72 फीसदी, टेक महिंद्रा 3,26 फीसदी, इंफोसिस 3.11 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स 560.03 अंक गिरा
मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 560.03 अंक गिरकर 54,760.25 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 194.15 अंकों के दबाव 16,283.95 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 106.70 अंकों की गिरावट के साथ 22,528.35 अंक पर और स्मॉलकैप 100.36 अंक उतरकर 25,938.91 अंकों पर खुला।

बतादें कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 427.79 अंक की छलांग लगाकर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 55,320.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.85 अंक उछलकर 16,478.10 अंक पर पहुंच गया था।