England tour - Amrit Vichar

IND vs ENG: भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार, बोलीं- हमें करना था बेहतर प्रदर्शन
IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल कर बढ़त बनाई, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत इंग्लैंड ने उन्हें 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। बारिश से प्रभावित इस मैच को 29-29 ओवर का कर दिया गया, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर महज 143 रन बनाए। इस हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को हार का मुख्य कारण बताया।

बल्लेबाजी में रही कमी, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दिखाया दम

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी इस मुकाबले में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। इस पिच पर हम कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी प्रभावी थी, और हमें उनकी तारीफ करनी होगी। बारिश और मौसम ने भी गेंदबाजों को मदद दी, जिसके चलते बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो गया। हम शुरुआती विकेट लेने में नाकाम रहे, और यह हमारे लिए बड़ा झटका साबित हुआ।" उन्होंने आगे कहा कि यह हार निराशाजनक है, लेकिन इससे टीम को बहुत कुछ सीखने को मिला है। कप्तान ने अगले मैच में मजबूत वापसी का भरोसा जताया।

आखिरी वनडे में सीरीज जीत का सुनहरा मौका

भारतीय महिला टीम ने इस दौरे पर अब तक शानदार खेल दिखाया है। टी20 सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। अब वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, और 22 जुलाई को होने वाला आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा। अगर भारतीय टीम यह सीरीज जीत लेती है, तो यह आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

यह भी पढ़ेः India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच का मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया खेलने से मना, जानें वजह

4 दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया..टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर मजाकिया अंदाज में बोले विराट कोहली
लंदन। भारतीय स्टार विराट कोहली ने लंदन में युवराज सिंह के ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम में अपने टेस्ट करियर के संन्यास के बारे में बात करते हुए खूब हंसी मजाक किया और कहा कि ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो मतलब है कि समय आ गया है’। कोहली अब लंदन में रहते हैं।

वह हाल में विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में दिखाई दिए जिसमें वह भूरे रंग के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इसके बाद वह तुरंत ‘यूवीकैन’ कैंसर फंडरेजर (धनराशि जुटाना) कार्यक्रम में पहुंच गए। भारतीय टीम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी और कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता ने कोहली के टीम का हिस्सा नहीं होने का जिक्र क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी।

प्रस्तुतकर्ता गौरव कपूर ने कहा, ‘‘मैदान पर हमें आपकी कमी खलती है। रवि शास्त्री, क्रिस गेल, केविन पीटरसन और युवराज तब कोहली के बगल में खड़े थे और इस भारतीय सुपरस्टार ने कुछ देर रुककर जवाब दिया, ‘‘मैंने अभी दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है। आपको पता है कि जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं तो यह आराम करने का समय होता है।’’

कोहली इस ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम के बीच में आए लेकिन स्पष्ट रूप से ‘शोस्टॉपर’ रहे। उन्होंने शास्त्री के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की जो उस समय मुख्य कोच थे जब कोहली टेस्ट टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले गए थे। कोहली ने कहा, ‘‘सच कहूं तो अगर मैं तब उनके साथ नहीं होता तो टेस्ट क्रिकेट में जो हुआ वो मुमकिन नहीं हो पाता। हमारे बीच जो स्पष्टता थी वो ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। क्रिकेटरों के करियर में आगे बढ़ने के लिए यही सब कुछ होता है।’’

कोहली ने कहा, ‘‘उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह सवालों का डटकर सामना किया, वह अहम था। वर्ना चीजें अलग हो सकती थीं। मेरे मन में हमेशा उनके लिए सम्मान और आदर है क्योंकि वह मेरी क्रिकेट यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। ’’

शास्त्री ने भी कोहली की तारीफ का जवाब देते हुए कहा कि वह पिछले 15 साल के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटर हैं। शास्त्री ने कहा, ‘‘आप विश्व कप और दूसरे खिताब जीतते हैं लेकिन वह लाल गेंद के क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाना चाहते थे। एक बार जब उन्होंने सफलता का मंत्र तय कर लिया तो बाकियों को भी उनका अनुसरण करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत आज टेस्ट क्रिकेट में इस स्तर पर खेल रहा है, विशेषकर उनके नेतृत्व में जो युवा पीढ़ी खेली है, उन्हें उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। यहां तक कि विश्व क्रिकेट को भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। भारत के टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से पैसा आया और बीसीसीआई को उसका हिस्सा मिला।

ये भी पढ़े : इन सुपरस्टार खिलाड़ियों के बच्चों पर हुई पैसों की बारिश, DPL Auction 2025 में बनाई जगह, सबसे महंगे खिलाड़ियों में दिग्वेश राठी का नाम

इंग्लैंड दौरे से पहले 2 भारतीय खिलाड़ी चोटिल, BCCI ने किया रिप्लेस
नई दिल्ली, विचारः भारतीय टेस्ट टीम 20 जून से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी, वहीं भारतीय अंडर-19 टीम 24 जून को अपना पहला मैच खेलेगी। दौरे से पहले अंडर-19 टीम को झटका लगा है, क्योंकि दो खिलाड़ी, आदित्य राणा और खिलन पटेल, चोट के कारण बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके स्थान पर डी दीपेश और नमन पुष्पक को टीम में शामिल किया है, जो स्टैंडबाय सूची में थे।

आदित्य को BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हाई परफॉर्मेंस कैंप के दौरान पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ, जबकि खिलन के दाहिने पैर में समस्या है। इस वजह से BCCI को रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी पड़ी।

https://twitter.com/BCCI/status/1934566272882348379

आयुष म्हात्रे हैं कप्तान

BCCI ने 22 मई को अंडर-19 टीम की घोषणा की थी, जिसकी कमान आयुष म्हात्रे को सौंपी गई। IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं। गेंदबाजी में प्रणव राघवेंद्र जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं, जिन्होंने NCA कैंप में 147 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर चर्चा बटोरी। इंग्लैंड लायंस की मजबूत टीम में पूर्व स्टार एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ भी हैं।

अपडेटेड भारतीय U19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, अनमोलजीत सिंह, डी दीपेश, नमन पुष्पक।

यह भी पढ़ेः Women’s Cricket World Cup 2025: कोलंबो में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर, देखें कब किसके साथ होगा मुकाबला

हर गेंद पर चुनौती पेश करें..टीम को जीत का मंत्र दे रहे कोच गौतम गंभीर, बिना अनुभवी खिलाड़ियों के इंग्लैंड दौरे को बनाये यादगार
बेकेनहैम। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपनी टीम से अपने ‘कम्फर्ट जोन’ (सहज स्थिति) से बाहर निकलने और संन्यास ले चुके स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा आर अश्विन की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला को ‘यादगार’ बनाने को कहा। भारत 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा। दोनों टीम के बीच पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला 20 जून को लीड्स में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी।

गंभीर ने ‘bcci.tv से अश्विन, रोहित और कोहली के हाल ही में संन्यास का जिक्र करते हुए कहा, ‘इस दौरे को देखने के दो तरीके हैं। एक तो यह कि हम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं या हमें देश के लिए कुछ खास करने का यह अभूतपूर्व अवसर मिला है।’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह शुभमन गिल की अगुआई वाली मौजूदा टीम में कुछ खास हासिल करने के लिए ‘जुनून और प्रतिबद्धता’ महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मैं इस समूह को देखता हूं तो मुझे कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता दिखती है। अगर हम त्याग करते हैं, अगर हम अपनी सहज स्थिति से बाहर आते हैं, अगर हम हर दिन नहीं बल्कि हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद पर चुनौती पेश करना शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि हम इसे एक यादगार दौरा बना सकते हैं।’

गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर पूरी टीम का स्वागत किया और बी साई सुदर्शन से शुरुआत करते हुए कुछ सदस्यों की विशेष सराहना की। भारतीय कोच ने कहा, ‘पहली बार टेस्ट टीम में बुलाया जाना हमेशा खास होता है इसलिए मैं साई का स्वागत करना चाहता हूं जिनके लिए बल्ले से तीन महीने शानदार रहे हैं और सुनिश्चित कीजिए कि आपका लाल गेंद का करियर बेहद सफल हो।’

गंभीर ने उम्मीद जताई कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टेस्ट क्रिकेट में भी अपना प्रभाव छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं अर्शदीप सिंह का स्वागत करना चाहता हूं। आपने सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि आप लाल गेंद से भी अपना जलवा बिखेरेंगे।’ इस 43 वर्षीय कोच ने इसके बाद गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत की पीठ भी थपथपाई। गंभीर ने कहा, ‘मैं शुभमन को भी बधाई देना चाहता हूं जो पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। अपने देश की टेस्ट टीम का नेतृत्व करने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। बधाई हो। ऋषभ पंत को भी जो अब नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं।’

गंभीर ने करुण नायर की भी तारीफ की जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की। भारतीय कोच ने कहा, ‘वापसी कभी आसान नहीं होती, जिसने सात साल बाद वापसी की हो, उसका पिछला साल शानदार रहा।’ उन्होंने कहा, ‘आपने जितने रन बनाए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात कभी हार ना मानने का जज्बा है जिसने आपको टीम में वापस ला दिया है और यह इस समूह में सभी के लिए प्रेरणादायक है। करुण नायर का स्वागत है।’

नायर ने कहा कि वह भारत के लिए खेलने का दूसरा मौका मिलने पर ‘आभारी’ हैं। उन्होंने कहा, ‘इस अवसर फिर से मिलने के लिए आभारी हूं। मैं इस अवसर का पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि एक बार जब मैं मैदान पर उतरूंगा तो मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं होंगी लेकिन अभी मैं उन्हें व्यक्त नहीं कर सकता।’

कप्तान गिल ने अपने साथियों से खुद को थोड़ा दबाव में रखने का आग्रह किया जिससे कि श्रृंखला शुरू होने पर वे परिस्थितियों से प्रभावित नहीं हों। गिल ने कहा, ‘आइए प्रत्येक नेट सत्र को सार्थक बनाएं। आइए खुद को थोड़ा दबाव में रखें। जब हम मैदान पर उतरते हैं तो इसका मतलब सिर्फ मैदान पर जाकर टिके रहना नहीं होता, आइए हम अपने खेल का पता लगाएं, जब हम पर दबाव डाला जाएगा तो हम कैसे खेलेंगे - चाहे वह गेंदबाज हो या बल्लेबाज।

ये भी पढ़े : WTC Final 2025: पोंटिंग ने की वेबस्टर की तारीफ, 72 रनों की पारी को बताया महत्वपूर्ण

यह आसान नहीं होगा... आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने Shubman Gill को किया आगाह, टेस्ट कप्तानी को लेकर कही ये बात
दिल्ली। आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि शुभमन गिल को अपनी टेस्ट बल्लेबाजी पर काम करना होगा और इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी के बीच उसे बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर उतरना चाहिये। विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत के लिये चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

पोंटिंग ने कहा कि कप्तानी के शुरूआती दौर में गिल इस क्रम पर उतर सकते हैं। पोंटिंग ने आईपीएल के दौरान न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘गिल का सफेद गेंद के प्रारूप में फॉर्म जबर्दस्त है। उसे टेस्ट बल्लेबाजी में कुछ काम करना होगा। अगर आप नये कप्तान हैं तो यह आसान नहीं होता। नये कप्तान के लिये अपनी बल्लेबाजी को लेकर सोचना आसान नहीं होता।’ उन्होंने कहा कि भारत ने गिल को कप्तान बनाकर सही फैसला लिया है।

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने कहा कि गिल लंबे समय तक कप्तानी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘पिछले सत्र में जब रोहित ने सिडनी टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया तो मेरी नजर में गिल कप्तान हो सकते थे । बुमराह की फिटनेस को लेकर आशंका थी और उस मैच के दौरान ही वह चोटिल हो गए थे।’

पोंटिंग ने यह भी कहा कि गिल को टेस्ट मैच बल्लेबाजी के मानसिक पहलू पर काम करना होगा। उन्होंने कहा, ‘ऐसे महान टेस्ट बल्लेबाज भी हुए हैं जिनकी रक्षात्मक तकनीक उतनी अच्छी नहीं थी । वीरेंद्र सहवाग इसका अच्छा उदाहरण हैं । लेकिन अगर आपका अपने स्ट्रोक्स पर नियंत्रण है तो रक्षात्मक तकनीक के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है । खेल के मानसिक पहलू पर काम करना होगा।

ये भी पढ़े : श्रीलंका का पूर्व क्रिकेटर मैच फिक्सिंग का पाया गया दोषी, IPL में इस टीम का रहा था हिस्सा

भारतीय टीम के 37वें टेस्ट कप्तान गिल की खास क्लब में हुई एंट्री, परिवार का योगदान और मेहनत आई रंग
नई दिल्ली। शुभमन गिल 20 जून को जब सफेद टी-शर्ट के ऊपर नीले (नेवी ब्लू) रंग के कोट में इंग्लैंड के लीड्स मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे तो उनके पिता लखविंदर सिंह गिल और दादा दीदार सिंह का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा क्योंकि उन्हें वर्षों की मेहनत का सुखद फल मिलेगा। लखविंदर ने जब शुभमन के क्रिकेट कौशल को देखकर भारत और पाकिस्तान की सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर पंजाब के फाजिल्का जिले के अपने गांव चाख खेरा वाला से मोहाली जाने का फैसला किया तो उनके पास कोई दूसरी योजना नहीं थी। शुभमन उस समय नौ साल के थे। उन्होंने उस उम्र तक सिर्फ एक ही ‘खिलौना’ खेला था और वह था उनके दादा से मिला बल्ला।

गिल की कहानी अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का पालन करने के बारे में ही है। इसके साथ ही यह एक ऐसे ही पिता की कहानी है जो अपने बेटे को भारतीय टीम में पहुंचाने के लिह कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे। शुभमन इंग्लैंड दौरे पर जब भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे तो यह लखविंदर के पिछले 16 साल की मेहनत का परिणाम होगा। यह जरूरी नहीं कि खेल से जुड़ी सभी कहानियां सहानुभूति भरी हों। वे जज्बे, उत्कृष्टता के प्रति जुनून और वर्षों तक एक परिवार के रूप में किए गए त्याग की कहानियां भी हो सकती हैं। शुभमन के खेल में भटकने से रोकने के लिए परिवार कई वर्षों तक अपने ‘कम्फर्ट जोन’ (आरामदायक स्थिति) से दूर रहा।

इसके साथ ही उसने पारिवारिक समारोहों से दूर रहने का फैसला किया। शुभमन जब 2018 में अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे तब उनके पिता ने न्यूज़ एजेंसी से कहा था, ‘हमने सालों तक किसी शादी समारोह में भाग नहीं लिया था ताकि हमारे बेटे का ध्यान क्रिकेट पर नहीं भटके।’ इस बात में हालांकि कोई शक नहीं कि गिल के परिवार के पास शुरुआत से ही संसाधनों की कोई कमी नहीं थी। उनके दादा दीदार अपने फाजिल्का स्थित घर के विशाल आंगन में एक अस्थायी पिच बनवा सकते थे और पिता चार लोगों के परिवार को चंडीगढ़ ले जाने का जोखिम उठा सकते थे।

हालांकि गांव में उनके आरामदायक जीवन से बहुत दूर था। गिल की कहानी सही समय पर सही जगह पर होने और अपने काम को सही से अंजाम देने का एक बेहतरीन उदाहरण है। गिल के ख्वाबों को 2011 में उस समय उड़ान भरने का और बड़ा मौका मिला जब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी की नजर उन पर पड़ी। घावरी बीसीसीआई की मदद से पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के लिए आयोजित तेज गेंदबाजों की शिविर में गये थे। उन्हें वहां यह देखकर आश्चर्य हुआ कि कोई भी बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ बढ़िया तकनीक से बल्लेबाजी नहीं कर रहा था।

घावरी इसके बाद अपने किसी सहायक के साथ पीसीए स्टेडियम के बाहर अंडर-14 स्तर का मैच देखने के लिए पहुंचे और वहां एक किशोर खिलाड़ी की तकनीक ने उन्हें काफी प्रभावित किया। वह उस लड़के के बारे में पता करने के लिए पास ही पेड़ की छाया में खड़े होकर पूरी प्रक्रिया को ध्यान से देख रहे एक व्यक्ति के पास पहुंचे और पूछा, ‘वह लड़का कौन है? कहां रहता है।?’ किसमत से वह लखविंदर थे जो अपने बेटे को बल्लेबाजी करते हुए देख रहे थे। लखविंदर ने कहा, ‘वह मेरा बेटा शुभमन है और वह 12 साल का है’ भारत के लिए 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले घावरी ने इसके बाद उन्हें तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए शिविर में बुलाया।

इस शिविर में 12 साल का यह खिलाड़ी संदीप शर्मा जैसे तत्कालीन भारत के अंडर-19 तेज गेंदबाजों का डटकर सहजता से सामना करने में सफल रहा। घावरी की सिफारिश के बाद गिल को पंजाब अंडर-14 टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम जब 2018 दौरे के लिए इंग्लैंड जा रही थी जब एमएसके प्रसाद की चयन समिति ने टीम में अनमोलप्रीत सिंह को मौका देने का मन बनाया था लेकिन कोच राहुल द्रविड़ की अनुरोध पर गिल को चुना गया। प्रसाद ने कहा, ‘उस सत्र में अनमोलप्रीत ने शानदार बल्लेबाजी की थी और पांच में से एक चयनकर्ता किसी भी हाल में उन्हें टीम में चुनने की मांग कर रहे थे। उस समय द्रविड़ एनसीए और भारत ए टीम के कोच थे उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए गिल को टीम में रखने की वकालत करते हुए अनमोलप्रीत को किसी और दौरे (ए टीम) पर भेजने की सलाह दी।’

प्रसाद ने कहा, ‘हम उनकी मांग को ठुकरा नहीं सके। शुभमन ने इसके कुछ महीने बाद अंडर 19 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।’’ अनमोलप्रीत के पास रन थे लेकिन शुभमन के पास तकनीक और दबाव को झेलने वाला स्वभाव था। इस खेल के शीर्ष स्तर पर इन दोनों की गिनती रनों के बराबर होती है। द्रविड़ ने कुछ खास देखा था और वह नहीं चाहते थे कि यह लड़का घरेलू क्रिकेट में ज्यादा समय तक टिका रहे।

उन्होंने ‘ए’ टीम की इंग्लैंड दौरे पर कुछ प्रभावी पारियां खेली लेकिन इसके एक साल बाद वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ दोहरी शतकीय पारी खेलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। टेस्ट मैचों में उनकी बल्लेबाजी में सुधार की काफी गुंजाइश है लेकिन उनकी कलाइयां लचीली हैं, शरीर मजबूत है और साथ ही उनका ‘स्टांस’ भी अच्छा है। उन्होंने एकदिवसीय में कुछ कमाल की पारियां खेली है। गिल भी कोहली की तरह सहजता से पुल और कवर-ड्राइव लगाते हैं।

उन्होंने घरेलू पिचों पर खुद को साबित किया है लेकिन इंग्लैंड में उनकी बल्लेबाजी की असली परीक्षा होगी। टीम के नेतृत्व की बात करें तो उन्होंने मौजूदा आईपीएल इस बात का संकेत है कि वे अपनी भूमिका में आगे बढ़ रहे हैं। गिल को कोच गंभीर के रहने से काफी फायदा होगा लेकिन उनका सफर आसान नहीं होगा। रोहित शर्मा और कोहली के संन्यास के बाद पूरे देश की उम्मीदों का भार उनके ऊपर होगा।

गिल पर दबाव लेकिन अनुभव से मिलेगी मदद

भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की तो ‘बदलाव के दौर’ की चर्चा जोरों पर रही, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस स्टार बल्लेबाज में वह सब कुछ है जो इस ‘कठिन चुनौती’ से निपटने के लिए चाहिये।

अगरकर ने 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद यह देश का पहला टेस्ट मैच होगा।

अगरकर ने टीम चयन के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह चुनौतीपूर्ण श्रृंखला होगी। आप इसे जिस भी तरह से देखें यह कठिन होने वाला है। इससे मिलने वाला अनुभव टीम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘गिल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में इस भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से बहुत कठिन होने वाला है। लेकिन ये उस तरह की चुनौतियां हैं जिनका सामना आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय करना पड़ता है।’ कोहली और रोहित दोनों ने टीम की घोषणा से पहले ही संन्यास ले लिया था।

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी फिटनेस समस्याओं के कारण टीम में नहीं चुना गया। अगरकर ने भरोसा जताया कि 25 वर्षीय गिल में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह एक बड़ा बदलाव है। आपके दो बड़े खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। लेकिन हम सभी को पूरा भरोसा है कि वह हमें आगे ले जाने वाला खिलाड़ी है और उम्मीद है कि समय के साथ यह साबित भी होगा। वह एक शानदार खिलाड़ी है और हम सभी को उससे बहुत उम्मीद है।’

अगरकर ने कहा, ‘यह एक बड़ा बदलाव है। रोहित (पहले से ही) काफी समय से टीम में है। विराट उनसे पहले से टीम का हिस्सा थे। यह एक नए चक्र की शुरुआत है और अनुभव से ही मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप एक या दो दौरों के लिए कप्तान नहीं चुनते। आप किसी ऐसी चीज में निवेश करने की कोशिश करना चाहते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद करे। हमें उम्मीद थी कि यह सही फैसला होगा। हमने पिछले साल के दौरान उनके साथ कुछ प्रगति देखी है।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (टीम का नेतृत्व करना) में यह काफी मुश्किल होने वाला है। शायद आपको अनुभव के साथ काफी कुछ सीखने को मिले लेकिन हमें उनकी काबिलियत पर भरोसा है और इसलिए उनका चयन किया गया है।’

गिल का 32 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी औसत 35 से कुछ ज्यादा है लेकिन एक पुरानी कहावत है कि कप्तान को अपने प्रदर्शन से टीम का मार्गदर्शन करना होता है और गिल से ऐसी ही उम्मीद होगी। अगरकर ने कहा कि वह गिल के आंकड़े पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड में हर किसी की परीक्षा होगी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी बल्लेबाज घर जैसा महसूस करेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी ऐसी ही स्थिति थी। ये दौरे के लिए कठिन जगह हैं लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक उसकी बल्लेबाजी का सवाल है, कम से कम हमारी तरफ से तो कोई वास्तविक समस्या नहीं है। उम्मीद है कि वह कप्तान के तौर पर और बेहतर प्रदर्शन करेगा।’ उन्होंने सकारात्मक होते हुए कहा, ‘‘आप इसे बोझ की तरह देख सकते है या आप इसे सकारात्मक रूप से देख सकते हैं। सकारात्मक रूप से देखेंगे तो यह बेहतर करने के लिए प्रेरित कर सकता है।’

रोहित जब ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं थे, तब जसप्रीत बुमराह को टीम की अगुवाई के लिए चुना गया था लेकिन अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के लिए उपकप्तान के लिए पंत आदर्श विकल्प बनकर उभरे क्योंकि बुमराह के लिए इंग्लैंड में सभी पांच टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल होगा। अगरकर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि पिछले चार-पांच साल में वह टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

उन्हें 40 से ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है। विकेटकीपर के तौर पर वह हमेशा स्टंप के पीछे से मैच की स्थिति पर नजर रख सकते हैं। ’’ अगरकर ने कहा, ‘‘(उनके पास) इस समय अनुभव है। इसलिए वह शुभमन के सहायक हैं और अपने अनुभव से उनकी मदद कर सकते हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आप निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर रहे हैं जो अगले कुछ साल में टीम को आगे ले जा सकें। इस समय, हमें लगता है कि ये दोनों खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं।

मांजरेकर ने कहा, अजीब चयन

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम को ‘अजीब’ करार दिया लेकिन लेकिन नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के प्रति धैर्य भरा रवैया अपनाने की बात कही। भारत 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलेगा और बल्लेबाजी स्टार गिल को शीर्ष स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।

https://twitter.com/sanjaymanjrekar/status/1926220965886713915

पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर अपनी टिप्पणी का कारण बताए बिना लिखा, ‘‘कुल मिलाकर टीम का अजीब चयन। लेकिन भारत के पास इंग्लैंड में कुछ भी खोने के लिए नहीं है। यह बदलाव के दौर से गुजर रही टीम है इसलिए हम सिर्फ शुभकामनाएं दे सकते हैं और जब निवेश पर लाभ (रिर्टन्स) की बात आती है तो सयंम रखें। ’’ बाएं हाथ के साई सुदर्शन और अनुभवी करुण नायर को रोहित और कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

कई बड़े खिलाड़ियों ने शुभमन को बधाई दी

टीम को बधाई देते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, ‘साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, करुण नायर को पारंपरिक प्रारूप और इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए चुने जाने पर बहुत बधाई।’

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1926194227324629502

उन्होंने लिखा, ‘शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई। लेकिन निश्चित रूप से टीम इंडिया को उन परिस्थितियों में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की कमी खलेगी।’

पच्चीस साल की उम्र में वे इन खिलाड़ियों के बाद

पच्चीस साल की उम्र में गिल, मंसूर अली खान पटौदी (21), सचिन तेंदुलकर (23), कपिल देव (24) और रवि शास्त्री (25) के बाद भारत के पांचवें सबसे युवा टेस्ट कप्तान होंगे। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘‘बधाई हो शुभमन गिल। इंग्लैंड में शुभकामनाएं।’

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी सोशल मीडिया पर गिल को दी बधाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्वीट किया, ‘शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बधाई। यह आपके लिए सबसे ज्यादा चमकने का समय है। आगे बढ़िए, अपनी विरासत का निर्माण कीजिए और सपनों को हकीकत में बदलिए।’

https://twitter.com/RCBTweets/status/1926197868219482124

चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, ‘अगली पीढ़ी से लेकर अगले कप्तान तक। शुभमन गिल ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में एक नए अध्याय की ओर अग्रसर किया।’

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1926193991743050110

गिल की आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स ने भी उन्हें बधाई दी, ‘एक नए टेस्ट युग का आरंभ। हमारा कप्तान अब ‘टीम इंडिया’ का टेस्ट कप्तान होगा।

https://twitter.com/gujarat_titans/status/1926189303396212742

ये भी पढ़े : रोहित-कोहली की कमी पूरी करना मुश्किल, लेकिन..प्रमुख चयनकर्ताओं ने संन्यास को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

Dear Cricket .... 8 साल बाद वापसी कर रहे करुण नायर, मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह
अमृत विचार। इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने आज टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौपी गयी है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  भारतीय टेस्ट टीम के लिए उपकप्तानी करते नजर आएंगे। बता दें कि ये फैसला रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद लिया गया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1926187959910269166

इसके लिए पहले से ही कई नाम सामने आये थे। जिनमें शुभमन गिल के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल था। टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1926189622033367255

टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है उनकी जगह बल्लेबाज करुण नायर की टीम में आठ साल बाद वापसी हो रही है। बता दें कि करुण नायर ने कुछ साल पहले लिखा था कि Dear Cricket Give Me One More Chance . करुण नायर की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है।

33 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक (303) लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इसके बाद वह  राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाए। उनकी आखिरी टेस्ट उपस्थिति 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी। हालांकि, 2024-25 के घरेलू सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान फिर से खींचा है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25

नायर ने 7 मैचों में 752 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका औसत 752.00 रहा। वह पूरे टूर्नामेंट में एक बार भी आउट नहीं हुए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25

उन्होंने 9 मैचों में 863 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं, औसत 53.93 रहा। उनकी अगुवाई में विदर्भ ने तीसरी बार रणजी खिताब जीता।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

नायर इस टूर्नामेंट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शामिल थे, जिसमें 6 पारियों में 255 रन बनाए, औसत 42.50 और स्ट्राइक रेट 177.08 रहा।

काउंटी क्रिकेट

नॉर्थम्प्टनशायर के लिए खेलते हुए उन्होंने 2024 में 14 पारियों में 736 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और औसत 56.61 रहा।

टेस्ट टीम में वापसी

नायर की लगातार अच्छी फॉर्म और अनुभव, खासकर इंग्लिश कंडीशंस में, उन्हें टेस्ट टीम के लिए मजबूत दावेदार बनाता है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुम्बले ने भी नायर की वापसी का समर्थन किया है, यह कहते हुए कि वह नंबर 4 पर अनुभवी बल्लेबाज हो सकते हैं।

चुनौतियां: हालांकि नायर की फॉर्म शानदार रही है, लेकिन चयनकर्ताओं के लिए उन्हें टीम में शामिल करना आसान नहीं है। भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे स्थापित खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं, और मध्यक्रम में सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल जैसे नए खिलाड़ियों को भी मौके दिए जा रहे हैं।इसके अलावा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ODI स्क्वाड में नायर को शामिल नहीं किया गया, जिससे पता चलता है कि चयनकर्ता अभी भी सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : IPL की दौड़ से बाहर हुए, फिर भी सम्मान की लड़ाई के लिए मैदान में उतरेंगी KKR-SRH

कौन होगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का कप्तान, इन नामों पर चर्चा तेज, इंग्लैंड दौरे पर टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं
मुंबई । विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव के नये दौर की शुरूआत होगी जब पांच टेस्ट मैचों के इंग्लैंड दौरे के लिये राष्ट्रीय चयनकर्ता शनिवार को नये टेस्ट कप्तान का चयन करेंगे । इंग्लैंड दौरे के साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का आगाज होगा और पच्चीस बरस के शुभमन गिल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर जसप्रीत बुमराह उपकप्तान थे और उन्हें ही कप्तानी सौंपी जानी चाहिये थी लेकिन उनकी फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वह दौड़ में पिछड़ सकते हैं।

ऋषभ पंत आईपीएल में पूरी तरह से नाकाम रहे लेकिन टेस्ट प्रारूप में बदलाव के दौर से गुजरने जा रही भारतीय टीम का वह अभिन्न अंग होंगे और उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है। कप्तान के अलावा टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। विराट और रोहित के जाने से खालीपन पैदा हुआ है जिससे केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें बढ जायेंगी । राहुल और यशस्वी जायसवाल 20 जून से लीड्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में पारी का आगाज कर सकते हैं।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन रिजर्व सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। अब देखना यह है कि अतिरिक्त विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर करूण नायर, सरफराज खान या श्रेयस अय्यर में से किसी को चुना जाता है क्या । रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद रविंद्र जडेजा प्रमुख स्पिनर होंगे लेकिन यह भी देखना होगा कि इंग्लैंड के हालात को देखते हुए क्या दो या तीन स्पिनरों को उतारा जा सकता है।

अगर दो को चुना जाता है तो वॉशिंगटन सुंदर को कुलदीप यादव पर तरजीह मिल सकती है। विकेटकीपिंग में पंत पहली पसंद होंगे और रिजर्व के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना जा सकता है । तेज गेंदबाजी में बुमराह क्या पांच मैचों तक फिट रह पायेंगे, यह एक सवाल है। मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर भी संदेह है। मोहम्मद सिराज तीसरे तेज गेंदबाज होंगे लेकिन अगर पांच तेज गेंदबाजों को चुना जाता है तो प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह चुने जा सकते हैं ।

ये भी पढ़े : WTC Final 2025: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले की अंपायरिंग करेंगे गैफनी और इलिंगवर्थ, इस भारतीय को मिली खास जिम्मेदारी

BCCI ने Test-ODI के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्‍लैंड दौरे की अगुआई करेंगे आयुष म्हात्रे-सूर्यवंशी
नई दिल्ली। मुंबई के आयुष म्हात्रे को बृहस्पतिवार को अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। 24 जून से शुरू होने वाले इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, उसके बाद पांच मैच की युवा वनडे श्रृंखला और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो ‘मल्टी-डे’ मैच शामिल होंगे। सूर्यवंशी का चयन राजस्थान रॉयल्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शानदार सत्र के बाद हुआ है।

https://twitter.com/BCCI/status/1925444669150044424

बिहार के समस्तीपुर के इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल शतक बनाने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर पूरे देश का दिल जीत लिया था और पिछले महीने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंद में बनाया गया उनका शतक भी लीग का दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने बिहार के लिए पांच प्रथम श्रेणी मैच और छह लिस्ट ए मैच खेले हैं लेकिन उनमें से किसी भी मैच में शतक नहीं लगाया है। सूर्यवंशी ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले युवा टेस्ट में शतक बनाया था। दूसरी ओर 17 वर्षीय म्हात्रे ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और सात लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 962 रन बनाए हैं।

सलामी बल्लेबाज ने इस सत्र के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की जगह ली थी जो कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गए थे। मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को म्हात्रे की जगह उप कप्तान बनाया गया है। एक और दिलचस्प चयन केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान का है जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

एनान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो युवा टेस्ट में 16 विकेट लिए और उस श्रृंखला में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

भारतीय अंडर-19 टीम इस प्रकार है: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़े : डायमंड लीग के बाद फिर से तैयार हैं नीरज, पोलैंड में होने वाली इस प्रतियोगिता का होंगे हिस्सा

Test Championship : भारतीय युवा टीम की परीक्षा, इंग्लैंड का दौरा होगा कठिन: पूर्व भारतीय कोच
नई दिल्ली। पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि युवा भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड दौरा कठिन होगा जिसके तीन दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय लग रहा है जबकि शीर्ष और मध्यक्रम नया होगा।

बीस जून से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का आगाज होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की छह विकेट से जीत के बाद राठौर ने कहा, ‘यह दौरा कठिन होगा क्योंकि सीनियर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। युवा टीम जा रही है और नया कप्तान होगा। इन सभी चीजों से थोड़ा दबाव बनेगा।’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का भी मौका मिलेगा।’ राठौड़ ने कहा, ‘ये तीनों दिग्गज क्रिकेटर थे जो रिटायर हो चुके हैं। मैं चाहता था कि वे खेलते रहें लेकिन ये निजी फैसला है। मैं उन तीनों के करीब हूं। उन्होंने यह फैसला लिया है और हमें इसका सम्मान करना चाहिये।’

रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच राठौर ने 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की जिसने कल की जीत में अहम भूमिका निभाई । उन्होंने कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से उसके साथ काम कर रहे हैं। शायद तीन चार महीने से। दबाव के हालात में उसे इस तरह खेलते देखना शानदार है। उसने इतनी परिपक्वता दिखाई है और इस तरह के अनुभव से वह और निखरेगा।’

ये भी पढ़े : TOP 2 पर टिकी गुजरात की नजरें, प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ क्या Points Table में बढ़ा पायेगी अपने नंबर?

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खेमे से एक बुरी खबर, कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए दी। बतादें कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। बयान में कहा गया कि शनिवार को रोहित शर्मा का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया था। वह इस समय टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान होंगे। हालांकि BCCI की ओर से इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

कोरोना संक्रमण की वजह से अश्निन नहीं गए दौरे पर

रोहित से पहले भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन पहुंचने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि अब वे ठीक हैं। वे प्रैक्टिस मैच में खेल रहे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में लिस्टरशर के खिलाफ तीसरे दिन 67 रनों की पारी खेली।

1 जुलाई से है टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत एक जुलाई से होगी। यह पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया आखिरी मैच कोरोना मामले आने की वजह से खेलने से इंकार कर दिया था। बचे हुए एक टेस्ट को इस दौरे में कराया जा रहा है। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है।

प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया की 366 रन की बढ़त

इंग्लैंड के साथ एकमात्र टेस्ट से पहले भारत और लीसेस्टरशायर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच लीसेस्टर में खेला जा रहा है। भारत की अब तक 366 रन की बढ़त हो चुकी है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर दूसरी पारी में 9 विकेट पर 364 रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले उसे पहली पारी में 2 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 246 रन बनाए थे। वहीं, लीसेस्टरशायर की टीम पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई थी।