शिप्रा नदी - Amrit Vichar

भवाली: शिप्रा नदी में नवजात का शव मिला
भवाली, अमृत विचार। जिले के भवाली थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भवाली शहर में बहने वाली नदी में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकला।

पुलिस के अनुसार, भवाली शहर में बहने वाली शिप्रा नदी में सोमवार की सुबह एक नवजात शिशु मृत हालत में पड़ा मिला। मृत शिशु के शिप्रा नदी में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को नदी से बाहर निकालकर भवाली सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए एसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि नदी में मृत मिले नवजात शिशु की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें -

गरमपानी: बद्रीनाथ जा रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटक खाई से शिप्रा नदी में गिरे
गरमपानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश से बाइक पर सवार होकर निकले पर्यटक गरमपानी में हादसे का शिकार हो गए। सड़क पर बाइक फिसलने के बाद दोनों गहरी खाई में जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ भवाली नितिन लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जखिया कला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश बृजभान यादव (28) पुत्र रामलाल और उसका साथी अनुज यादव (26) पुत्र विजय बहादुर यादव घर से बद्रीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। बाइक संख्या यूपी 27 बीडी 9173 पर सवार दोनों गुरुवार को हल्द्वानी से होते हुए गरमपानी फ्रॉक कैंप के पास पहुंचे थे कि तभी अचानक उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई।

हादसे में बाइक तो सड़क पर रह गई, लेकिन दोनों सवार शिप्रा नदी की गहरी खाई में गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही आनन-फानन में खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती, कांस्टेबल प्रयाग जोशी और एसडीआरएफ से कांस्टेबल जगदीश धामी मौके पर पहुंच गए।

बारिश की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किलें हुईं, लेकिन किसी तरह टीम नीचे नदी तक पहुंच गई। जिसके बाद घायल को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी के सहारे खींच कर सड़क तक लाया गया। दोनों सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरे थे। पुलिस ने दोनों को गरमपानी अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक बृजभान चला रहा था।

गरमपानी: शिप्रा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का रास्ता हुआ साफ
गरमपानी, अमृत विचार। गरमपानी खैरना क्षेत्र के वासिदों के लिए राहत भरी खबर है। बाजार के ठीक पीछे बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों को उच्च न्यायालय ने हरी झंडी दे दी है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरबी सिंह ने बताया की उच्च न्यायालय ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले ठेकेदार की अपील खारिज कर दी है। अधीक्षण अभियंता ने दावा किया कि अब जल्द ही बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराए जा सके।

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के ठीक पीछे रहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य उसके लिए राज्य सरकार ने करीब छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की सिंचाई विभाग ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई पर तभी एक ठेकेदार ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर मामले को उच्च न्यायालय नैनीताल में चुनौती दे डाली। मामला न्यायालय में होने न्यायालय में होने के कारण बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं करवाया जा सका।

जिससे क्षेत्र के वाशिंदे निराश हो गए स्थानीय लोगों ने भी हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेज सुरक्षा कार्य शुरू कराए जाने की गुहार लगाई। संबंधित विभाग ने भी पक्ष रखा। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरबी सिंह ने बताया की बीते बुधवार को न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई।

विभाग ने बताया कि आपत्ति लगाने वाला ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया पात्रता पूरी नहीं कर रहा। जो शर्ते रखी गई है उसमें संबंधित ठेकेदार का अनुभव पूरा नहीं है पक्ष को पक्ष सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने ठेकेदार की आपत्ति को खारिज कर दिया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं अब जल्द ही बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराए जा सकेंगे।

नैनीताल: राज्य स्थापना दिवस पर जिले में चलेगा सफाई का महा अभियान
नैनीताल, अमृत विचार। राज्य स्थापना दिवस पर जिले में सात नवंबर को सफाई का महा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शिप्रा नदी में भवाली से खैरना तक करीब 20 किमी तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में जिला स्तरीय अधिकारी, एक हजार सीनियर स्कूली बच्चे, एनजीओ, महिला समूह सहायता, महिला मंगल दल, ग्रामप्रधान, जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, वन विभाग एवं पीआरडी आदि प्रतिभाग करेंगे।

शनिवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों और शिप्रा नदी कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह को निर्देश दिये हैं कि योजना के तहत पूरी तैयारी की जाए। भवाली शहर में सेक्टर, रातीघाट, गरमपानी से खैरना हेतु 10 सेक्टरों में विभाजित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि अपने स्तर से समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि वें अपने-अपने विद्यालयों में सफाई अभियान करवाना सुनिश्चित करें। अभियान के तहत जो भी कूड़ा इक्कठा होगा, उसकी रिपोर्ट उपलब्ध की जाए, जिससे उस कूड़े का सही ढंग से निस्तारण किया जा सके। नगर पालिकाओं, नगर निगमों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों को निर्देश दिये हैं सफाई अभियान के तहत मास्क और दस्ताने, आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जाए।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, नगर पालिका भवाली संजय वर्मा, शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, नयाब तहसीदार मनीषा बिष्ट, नगर पालिका इंद्र पाल, नेहरू युवा केन्द्र डोल वी तिब्तिया, खण्ड विकास अधिकारी एनके शर्मा आदि मौजूद रहे।

भवाली: बारिश में हुए भू-कटाव से लोगों के आवासों पर मंडरा रहा खतरा
भवाली, अमृत विचार। चार दिनों से हो रही भारी बारिश से नगर के वाल्मिकी बस्ती टम्टयूडा, रेहड, सैनिटोरियम व शिप्रा नदी से पालिका खेल मैदान में भू-सख्लन व भूमि कटाव से भारी नुकसान पहुंचा है। वाल्मिकी बस्ती टम्टयूडा में शिशुपाल वाल्मिकी समेत कई घरों पर भू कटाव का खतरा बना हुआ है।

इधर, शिप्रा नदि के पानी से हुए भू-कटाव से नगर पालिका खेल मैदान में सुरक्षा दीवार ढह गई है। इससे पहले भी आई देवी आपदा में क्षेत्र के कई स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा था। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की जिला प्रशासन व शासन को पूर्व में भी नुकसान, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी जा चुकी है।

नैनीताल: शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ी
नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड के नैनीताल में खैरना और गरमपानी से होकर गुजरने वाली शिप्रा नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर विनाशकारी रूप लेता जा रहा है।

बता दें कि साल 2021 में 17 और 18 अक्टूबर को शिप्रा नदी के उफनाने के कारण कई लोगों के घर बह गए थे। लगातार बरसात के कारण बीती 17 सितंबर को भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला था, जब क्षेत्रवासी किसी अनहोनी की आशंका को लेकर रातभर अपने घरों की छतों में खड़े होकर नदी के तेज बहाव पर नजरें रखे रहे। नदी का जलस्तर असामान्य तरीके से बढ़ने से क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई है। ग्रामीण एक बार फिर से सुबह चार बजे से नदी के बहाव पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि पानी बढ़ने के बाद उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं सुरक्षित जगह निकलना पड़ता है।

नैनीताल जिले में भवाली से अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले राष्ट्र राजमार्ग 87ई में पड़ने वाले खैरना गरमपानी के पास शिप्रा नदी ने पिछले वर्ष रौद्र रूप ले लिया था। वर्ष 2021 में 17 और 18 अक्टूबर को नदी ने जलस्तर ने सामान्य से कहीं ऊपर जा पहुंचा, जहां नदी ने आसपास के मकानों और सुरक्षा दीवारों को ताश के पत्ते की तरह बहा दिया था। क्षेत्रवासी प्रशासन से इस क्षेत्र की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

गरमपानी: शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता
गरमपानी, अमृत विचार। लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने नदी नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा से निपटने के लिए आपदा की टीम भी अलर्ट मोड़ पर है। शिप्रा नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ चुका है। इसको लेकर ग्रामीणों को नदी किनारे जाने से मना किया गया है।

छड़ा खैरना ग्राम प्रधान प्रेमनाथ गोस्वामी ने कहा है कि शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीण चिंतित और भयभीत अपने घरों के छतों पर खड़े हैं। उधर, प्रशासन द्वारा अब तक ग्रामीणों के सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

भवाली: शिप्रा नदी में कूड़ा व सीवर बहाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, सीडीओ ने दिए निर्देश
भवाली, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने शिप्रा नदी के पुनरोद्धार, पेयजल आपूर्ति और कस्बे की साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका, राजस्व, प्राधिकरण, वन, जल संस्थान, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सीडीओ डॉ. तिवारी ने गुरुवार को पर्यटक आवास सभागार में बैठक की। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा व नगर पालिका ईओ संजय कुमार को शहर में  सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शिप्रा नदी में गंदगी फेंकने वालों, नदी में सीवर छोड़ने वाली कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने नगर पालिका को भवाली व श्यामखेत में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा। साथ ही प्राधिकरण स्तर पर भी अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पेयजल निगम  के ईई जेएस तोमर ने बताया कि जायका प्रोजेक्ट में नगर पालिका व जल संस्थान के साथ मिलकर पेयजल लाइनों का पुनर्गठन व सीवर लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है जो जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। सिंचाई विभाग ने जल संचय के लिए शिप्रा नदी में चेक डैम बनाने के लिए कहा।

इस मौके पर शिप्रा कल्याण समिति अध्यक्ष जगदीश नेगी, तहसीलदार नवाजिस खालिक, सिंचाई एई गणेश पांडे, एई प्रियका कुंजवाल, राजस्व निरीक्षक अमित साह, सुरेश सनवाल, सूरज सिंह बिष्ट आदि थे।

गरमपानी: उत्तरवाहिनी शिप्रा में बहाई जा रही होटल की गंदगी
गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में होटल, रेस्टोरेंट की गंदगी शिप्रा नदी में छोड़ी जा रही है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। खुलेआम नदी में गंदगी डाले जाने से देश-विदेश से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में भी गलत संदेश जा रहा है।

हाईवे पर कैंची धाम क्षेत्र देश-विदेश के श्रद्धालु के आस्था का केंद्र है। मुनाफे के फेर में कैंची धाम क्षेत्र में ही कई रेस्टोरेंट स्वामी शिप्रा नदी से खिलवाड़ पर आमादा है। हाईवे पर संचालित होटल रेस्टोरेंट्स से गंदगी शिप्रा नदी में बहा जा रही है। आगे गरमपानी, खैरना तथा बेतालघाट क्षेत्र में कई लोग शिप्रा नदी के पानी का इस्तेमाल पीने तथा सिंचाई के लिए करते हैं ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी दोगुना बढ़ता जा रहा है।

खुलेआम होटल रेस्टोरेंट की गंदगी नदी क्षेत्र में डाले जाने से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु में भी गलत संदेश जा रहा है। धड़ल्ले से गंदगी डाले जाने से लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। लोगों ने नदी क्षेत्र में गंदगी बहाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी कोश्या कुटोली राहुल शाह के अनुसार नदी क्षेत्र में गंदगी बहाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। दो टूक कहा कि निरीक्षण कर ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे।