Uttarakhand News - Amrit Vichar

उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंगों के जबरन प्रवेश के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस से बातचीत के बाद वापस लौटे; हाई अलर्ट जारी
देहरादून। देहरादून जिले की हिमाचल प्रदेश से सटी विकासनगर-कुल्हाल सीमा से उत्तराखंड में जबरन घुसे निहंग सिख पुलिस और प्रशासन के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद वापस लौट गए हैं। हालांकि, स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन सीमा पर अब भी हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।

देहरादून के जिलाधिकारी (DM) आशीष चौहान ने बताया कि सीमा पर बृहस्पतिवार रात को बन रही गंभीर स्थिति का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान निकाल लिया गया है और अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, "निहंग साहिबान शांतिपूर्वक पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश की सीमा में) वापस लौट गए हैं।"

बैरिकेडिंग तोड़ी, गाड़ियों में की तोड़फोड़

इस पूरे मामले पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कुल्हाल सीमा पर पुलिस के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पंजाब से आए निहंग सिखों के एक बड़े जत्थे ने बृहस्पतिवार को जबरन उत्तराखंड में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन अस्त्र-शस्त्रों से लैस निहंग बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे हटा दिया।

मौके पर मौजूद कुछ गाड़ियों में निहंगों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ भी की गई और उनके कांच तोड़ डाले गए। एक वीडियो फुटेज में निहंग तलवारें लहराते हुए भी नजर आए, जिससे काफी देर तक वहां अराजकता का माहौल बना रहा। इस दौरान कुछ निहंग उत्तराखंड की सीमा के भीतर प्रवेश कर गए, जिससे पुलिस बल कुछ समय के लिए बेबस नजर आया।

रेसकोर्स तक पहुंच गई थीं गाड़ियां, पुलिस ने की नाकेबंदी

निहंगों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर तुरंत नाकेबंदी की गई, लेकिन वे अलग-अलग संपर्क मार्गों से होते हुए शहर के अंदर दाखिल होकर देहरादून के रेसकोर्स इलाके तक पहुंच गए। एसएसपी डोबाल ने बताया कि निहंगों की एक-दो गाड़ियां रेसकोर्स तक आई थीं, जिनसे अधिकारियों ने लंबी बातचीत की। संवाद के बाद वे सभी वापस जाने के लिए सहमत हो गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सौहार्दपूर्ण वातावरण आगे भी बना रहेगा। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुल्हाल सीमा पर पुलिस अभी भी पूरी तरह सतर्क है और चौकसी बरती जा रही है।

क्यों प्रदर्शन कर रहे थे निहंग?

जानकारी के अनुसार, निहंग सिख चमोली के कर्णप्रयाग में हुई एक पुरानी घटना में गिरफ्तार अपने साथियों को छोड़े जाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि कर्णप्रयाग में 16 जून को स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच एक मामूली विवाद हुआ था। इस दौरान कथित तौर पर तलवार से किए गए हमले में कुछ लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक निहंग सिख भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चार निहंग सिखों को गिरफ्तार किया था।

पहले नगरासू गुरुद्वारे की छत पर भी चढ़े थे निहंग

कर्णप्रयाग की घटना के विरोध में ही बीती 20 जून को करीब आधा दर्जन निहंग रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए थे। उन्होंने छत की ओर जाने वाले प्रवेश द्वार को भी पूरी तरह बंद कर लिया था। उन्हें नीचे उतारने के लिए प्रशासन को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। आखिरकार, पंजाब और पांवटा साहिब से आए एक सिख प्रतिनिधिमंडल के साथ लंबी वार्ता के बाद 23 जून की शाम को उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा जा सका था।

ये भी पढ़ें  :

Chamoli Rain News : चमोली में मानसून की पहली बारिश बनी आफत, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से मलबा सड़कों पर, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त

Chamoli Rain News : चमोली में मानसून की पहली बारिश बनी आफत, नारायणबगड़ में अतिवृष्टि से मलबा सड़कों पर, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त
चमोली। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले ही चमोली जिले में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। विकासखंड नारायणबगड़ क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई अतिवृष्टि के बाद पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर तेज बहाव के साथ सड़कों पर आ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलबे की चपेट में आने से कई दुकानों में गाद और पत्थर भर गए, जबकि सड़क किनारे खड़े कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि यातायात को शीघ्र सुचारु किया जा सके। साथ ही प्रशासन प्रभावित दुकानों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन भी कर रहा है। मानसून के शुरुआती दौर में ही हुई इस घटना ने पहाड़ी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

प्रशासन ने मौसम की गंभीरता को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल राहत एवं सफाई कार्य जारी है और प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Haldwani News : हैंडबॉल क्लस्टर में नैनीताल पुलिस की एक और शानदार जीत, फाइनल में प्रवेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में आयोजित तृतीय प्रादेशिक हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस हैंडबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

गुरुवार सुबह खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल ने 46वीं वाहिनी पीएसी को 12-7 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले नैनीताल टीम ने अपने पहले मुकाबले में ऊधम सिंह नगर को 13-10 से हराया था। दूसरे मैच में पिथौरागढ़ को 15-6 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। वहीं क्वार्टरफाइनल में 40वीं वाहिनी पीएसी के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में नैनीताल ने 15-13 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब लगातार चार मुकाबले जीतकर टीम ने खिताब की प्रबल दावेदारी पेश कर दी है। टीम की सफलता में खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। टीम में गोकुल धपोला, नीरज, सुनील, नरेंद्र, बलवंत, दीपक, हरीश, विशाल, गोविंद, विपिन, त्रिलोक और संजय समेत अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम प्रबंधक सब इंस्पेक्टर जय सिंह भंडारी लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और मानसिक मजबूती को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में फिटनेस, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। पुलिस विभाग की ओर से आजोजित इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं जवानों को फिट व सक्रिय बनाए रखने के साथ-साथ आपसी समन्वय और खेल भावना को भी मजबूत करती हैं। नैनीताल टीम के फाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Haldwani News: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें जलकर राख, जनरेटर भी हुआ क्षतिग्रस्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से स्कूल की दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक जनरेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय स्कूल में छुट्टी थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

आवासीय परिसर में मची दहशत

स्कूल परिसर के अंदर ही आवासीय परिसर भी है, जहां स्टाफ, शिक्षक और अन्य लोग रहते हैं। आग लगने के बाद वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल पहुंचने में हुई देरी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 30 से 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।

तेल और गर्म पानी बहता दिखा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के दौरान पूरे स्कूल परिसर में तेल और गर्म पानी बहता दिखाई दे रहा था, जिससे हालात और गंभीर हो गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

आग के कारणों की जांच जारी

फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग जांच में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Haldwani News: SIR में धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी, डिजिटलाइजेशन तेज करने के निर्देश

International Yoga Day : CM धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को बताया स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि सरकार प्रदेश को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ काम कर रही है और इसके लिए देश की पहली योग नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपावत जिले के बनबसा में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास करने के बाद अपने संबोधन में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की योग नीति के तहत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी और योग, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध व अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और सभी आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में योग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

https://twitter.com/pushkardhami/status/2068539503392718924

उन्होंने कहा कि बनबसा में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य शारदा नदी तट पर योग एवं आध्यात्मिक साधना को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है। धामी ने इस संबंध में बताया कि राज्य सरकार शारदा गलियारा परियोजना विकसित कर रही है, जिससे क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन विकास की नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि करीब 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, " योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।" धामी ने वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी चुनौतियों के बीच योग को एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली बताया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पीएम मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। धामी ने विशेष रूप से युवाओं से योग को अपनाने और इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग देंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने देहरादून में लोगों के साथ योग किया और स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प लिया। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने योगाभ्यास किया।

Haldwani News: SIR में धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी, डिजिटलाइजेशन तेज करने के निर्देश
हल्द्वानी। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने शनिवार को नैनीताल जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए गणना फार्मों के डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष ध्यान देने, अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात करने और नगरीय क्षेत्रों में मोबाइल टीमों की सहायता लेने को कहा है।

राज्य अतिथि गृह हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. जोगदण्डे ने विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी, भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल में डिजिटलाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह-शाम बूथवार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करना प्राथमिकता है। जिन बूथों पर डिजिटलाइजेशन कार्य धीमा है, वहां अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही हेल्पिंग हैंड के रूप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में ऑनलाइन गणना फार्म भरने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने तथा नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में आईटी और मोबाइल टीमों को भेजकर बीएलओ को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

एसआईआर अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य पूरी तरह समयबद्ध होते हैं और एसआईआर अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या है, वहां के गणना फार्म केंद्रों पर लाकर डिजिटलाइजेशन कराया जाए।

साथ ही बंद घरों में कम से कम तीन बार संपर्क करने, बूथ लेवल एजेंट को साथ रखने और पूरी प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण करने को कहा। बैठक के दौरान अधिकारियों को बीएलओ ऐप के नए मॉड्यूल का प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पांडे सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand News : उत्तराखंड मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, 'पूर्ण साक्षर' राज्य के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मानकों के आधार पर राज्य को 'पूर्ण साक्षर' घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गयी। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने यहां बताया कि उत्तराखंड में उल्लास (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को पूरा कर लिया गया है और वर्तमान में राज्य की साक्षरता दर 98 फीसदी से अधिक है।

मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उल्लास के तहत प्रदेश में वयस्कों के लिये बुनियादी साक्षरता, महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस योजना के तहत सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट इकाइयों और जागरूक नागरिकों के सहयोग से गांवों को गोद लिया गया और निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाया गया, जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित समूहों को शामिल गया गया।

योजना में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई, जहां महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत से कम थी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को अब तक पांच राज्यों मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम हासिल कर चुके हैं। उल्लास के तहत जब किसी राज्य में वयस्कों की साक्षरता दर करीब 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा हो जाती है और गैर-साक्षर लोगों तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो जाता है, तब उसे 'पूर्ण साक्षर' राज्य माना जाता है।

Dehradun News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में 'रन फॉर योग', CM धामी संग लोगों ने लगाई दौड़
देहरादून। उत्तरखांड के देहरादून में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को 'रन फॉर योग' का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित इस दौड़ के मौके पर सीएम धामी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके प्रस्ताव के उपरांत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

https://twitter.com/pushkardhami/status/2067814296680378392

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नयी योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल मौजूद रहे।

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें चारधाम यात्रा मार्गों पर संचालित घोड़ों-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन करने, उत्तराखंड को 'पूर्ण साक्षर' घोषित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन जैसे फैसले शामिल हैं।

घोड़ा-खच्चर मालिकों को राहत

राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्गों पर इस्तेमाल होने वाले घोड़ों-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 फीसदी हिस्सा सरकार देगी, जबकि शेष 80 फीसदी राशि पशु मालिकों को वहन करनी होगी। वर्ष 2026 की यात्रा के लिए करीब 15 हजार घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण होने का अनुमान है। प्रत्येक पशु की कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है और कुल 5.25 करोड़ रुपये के बीमा प्रीमियम में से 1.05 करोड़ रुपये का भार राज्य सरकार उठाएगी।

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मानकों के अनुरूप मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड को 'पूर्ण साक्षर' घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य में साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन के लिए संस्था के चयन को एकल स्रोत के माध्यम से करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। रैली में 120 से अधिक प्रविष्टियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी होंगे।

बिटुमेन कार्यों में मूल्य समायोजन

पश्चिम एशिया संकट के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में आई बढ़ोतरी को देखते हुए मंत्रिमंडल ने एक अप्रैल से पहले हुए बिटुमेन कार्यों के अनुबंधों में एक मई से 30 जून तक की अवधि के लिए मूल्य समायोजन को मंजूरी दी है। यह राहत उन परियोजनाओं को मिलेगी, जिनकी समयावधि जारी है और जिनमें बिटुमेन का कार्य अभी शेष है।

किशाऊ परियोजना पर जताया आभार

मंत्रिमंडल ने लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर संबंधित राज्यों के बीच सहमति बनाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

खंडूरी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी और प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये भी पढ़ें:- PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: अगर आपके बच्चे में है कोई अनोखा टैलेंट, तो जल्द करें रजिस्ट्रेशन; खुद पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: अगर आपके बच्चे में है कोई अनोखा टैलेंट, तो जल्द करें रजिस्ट्रेशन; खुद पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
टिहरी: उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किये हैं। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा, उत्कृष्ट उपलब्धि और प्रेरणादायी कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाया हो।

बुधवार को विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार छह श्रेणियों बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रदान किया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी, संस्थान एवं संगठन 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग ने की लोगों से अपील

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से समाज में प्रेरणा का कार्य किया हो। विभाग ने विशेष रूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से उनके नामांकन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभाग ने बताया कि नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थान समय रहते पात्र बच्चों का नामांकन कर इस राष्ट्रीय सम्मान की दौड़ में शामिल करा सकते हैं।

कैंची धाम का विशेष प्रसाद: व्रत और नियमों के पालन के साथ बनता है मालपुआ
हल्द्वानी, अमृत विचारः नैनीताल जिले में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित है। हर साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु इस दिन बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करते हैं और प्रसाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में जितना महत्व हर वर्ष आयोजित होने वाले 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस का है। उतना ही महत्व यहां मिलने वाले मालपुए के प्रसाद का भी है।

मालपुआ इसे बनाने के कड़े नियम है, शुद्ध देशी घी से मालपुए बनाने में वही श्रद्धालु भाग ले सकता है, जो व्रत पर हो और धोती, कुर्ता धारण कर उस अवधि में लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा हो। बाबा नीम करौली महाराज की इच्छा प्रसाद के रूप में मालपुए बांटने की थी। प्रसाद बांटने के लिए लाखों की संख्या में कागज की थैलियां मंगाई गई हैं।

मालपुए के प्रसाद के साथ आलू की सब्जी भी भक्तों को दी जाती है। नीम करौली बाबा के कैंची धाम (नैनीताल) में 15 जून (स्थापना दिवस) के अवसर पर बंटने वाला प्रसिद्ध मालपुए का प्रसाद मथुरा से विशेष कारीगरों, मंदिर के सेवकों और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से मिलकर बनाया जाता है।

आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

स्थापना दिवस से एक दिन पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक लगभग 25,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर चुके हैं। 15 जून को मुख्य आयोजन के दिन करीब पांच लाख से ज्यादा भक्तों की पहुंचने की संभावना है। देशभर से आने वाले भक्तों के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। बड़ी संख्या में लोग दर्शन से वंचित रह जाने पर अपने परिचितों के माध्यम से प्रसाद प्राप्त करते हैं, जिससे कैंची धाम का प्रसाद देश के कोने-कोने तक पहुंच जाता है।

IMA पासिंग आउट परेड में दिखा महिलाओं का दम, राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स ने लिया 'अंतिम पग'
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया और कैडेट की सलामी ली।

515 युवा सैन्य अधिकारी देश को समर्पित

आईएमए के चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित 158वें सामान्य कोर्स एवं 141वें तकनीकी स्नातक कोर्स की परेड में 515 कैडेट पास आउट हुए। इनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 अधिकारी कैडेट शामिल हैं।

93 वर्षों में पहली बार महिलाओं ने लहराया परचम

परेड की खास बात यह रही कि आईएमए के 93 साल के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ पास आउट हुईं और सेना में अधिकारी बनीं। श्रीमती मुर्मू ने अपने संबोधन में युवा अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने महिला अधिकारियों को दी विशेष बधाई

उन्होंने महिला अधिकारियों को विशेष बधाई दी और इसे नारी शक्ति का सम्मान बताया। इस अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची थीं। एक साल के भीतर उनका यह तीसरा देहरादून दौरा है।

ये भी पढ़ें  :

अब 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, सरकार ने तय किये नए नियम