Sri Lanka Protests - Amrit Vichar

Sri Lanka Crisis : रानिल विक्रमसिंघे बने देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति, प्रदर्शनकारियों ने संसद और पीएम हाऊस पर बोला धावा
कोलंबो। श्रीलंका में जनता का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। कोलंबो में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुस गए। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पीएम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी भी हटने के लिए तैयार नहीं है। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों पर हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है। इन पर काबू करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है।वहीं प्रदर्शनकारियों ने नेशनल टीवी ‘रूपवाहिनी’ के स्टूडियो पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद यह चैनल ऑफ एयर हो गया।

Sri Lanka Air Force helicopter is flying low near Galle Face Protest site for the first time since protests began. #LKA #SriLanka #SriLankaCrisis #SriLankaprotests pic.twitter.com/1uIKpubeQ0

— Sri Lanka Tweet ?? ? (@SriLankaTweet) July 13, 2022

इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश में इमरजेंसी की लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि उन्हें राजपक्षे और विक्रमसिंघे में से कोई नहीं चाहिए। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में दखल देने की मांग की है।

Protestors breach the gate at PMs office #SriLankaProtests #SriLankaCrisis pic.twitter.com/I8Y7a1GQYb

— Skandha Gunasekara?? (@Skandha92) July 13, 2022

एयरफोर्स ने गोटबाया को एयरक्राफ्ट दिया

श्रीलंकाई एयरफोर्स मीडिया डायरेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, फर्स्ट लेडी और दो बॉडीगार्ड्स को मालदीव जाने के लिए रक्षा मंत्रालय से इमीग्रेशन, कस्टम और बाकी कानूनों को लेकर पूरी अनुमति दी गई थी। 13 जुलाई की सुबह उन्हें एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया था।

ये भी पढ़ें : Sri lanka Crisis : श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के मालदीव भागने से कोलंबो में उग्र प्रदर्शन

Sri Lanka Crisis : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोग गिरफ्तार
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री के निजी घर में आग लगा दी थी। हालांकि, अब प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने ही प्रधानमंत्री के घर में आग लगाई है। लेकिन अब पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण हालात बदतर हो गए हैं। सड़कों पर उतरी जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है और तोड़फोड़ की। वहीं, प्रदर्शनकारियों और श्रीलंका पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

13 जुलाई को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देंगे इस्तीफा

श्रीलंका में भारी बवाल के बीच 13 जुलाई को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बारे में स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सूचित किया है कि वह 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे।

जानिए श्रीलंका संकट में अब तक क्या-क्या हुआ?

15 मार्च 2022 : प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे परिवार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया। श्रीलंका सरकार ने आनन-फानन में खाद्य वस्तुओं पर इमरजेंसी लगा दी गई

दो अप्रैल 2022 : राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया। हालांकि, पाच दिन में ही यह वापस ले लिया गया।

चार अप्रैल 2022 : श्रीलंका में प्रदर्शन को देखते हुए 26 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इनमें महिंद्रा राजपक्षे के बेटा नमल भी शामिल था।

छह मई 2022 : श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन अधिक उग्र हो गया। जगह-जगह पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद दोबारा आपतकाल लगाया गया।

नौ मई 2022 : भारी विरोध प्रदर्शन के बाद महिंद्रा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रानिल विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री बनाए गए।

पांच जुलाई 2022 : प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के दिवालिया होने की घोषणा की, जिसके बाद प्रदर्शनकारी फिर उग्र हो गए।

नौ जुलाई 2022 : प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के गल्सा हिल्स (राष्ट्रपति भवन) पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति गोटबाया भाग गए।

एक महीने तक स्पीकर रहेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भवन पर जनता के कब्जे के बाद दबाव बढ़ा तो प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इस्तीफे से पहले पीएम ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी, जिसमें असेंबली स्पीकर महिंदा यप्पा अभयवर्धने को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा। श्रीलंकाई संविधान के अनुसार- राष्ट्रपति इस्तीफा दे, तो स्पीकर एक महीने के लिए अंतरिम राष्ट्रपति बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका की स्थिति पर नजर रख रहा आईएमएफ, राजनीतिक संकट जल्द हल होने की उम्मीद

Sri Lanka Crisis : राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे, हिंसा में 100 घायल
कोलंबो। आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका में हालात दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। हालातों से त्रस्त प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया। खबर है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भाग गए हैं। रक्षा सूत्रों की ओर से राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने का दावा किया गया है। बता दें कि इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरी परिवार के साथ भाग गए थे। उग्र भीड़ ने कोलंबो में राजपक्षे के सरकारी आवास को घेर लिया था। बता दें कि श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

पीएम ने बुलाई आपात बैठक

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने स्पीकर से संसद सत्र बुलाने की अपील की है।

गोटबाया राजपक्षे इस्तीफा देने के लिए तैयार

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने संकेत दिया कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई पार्टी नेताओं की बैठक में लिए गए किसी भी निर्णय का वह सम्मान करेंगे। राष्ट्रपति कहां है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि वह किसी सैन्य इकाई के साथ हैं।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुरक्षा कर्मियों के विरोध को धता बताते हुए राष्ट्रपति भवन में घुस गए और सुरक्षा बलों से झड़प में 100 लोग घायल हो गये। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े,पानी की बौछारें की और हवा में गोलियां चलायीं लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गये। कुछ प्रदर्शनकारी चहारदीवारी फांदकर और अन्य मुख्य द्वार से राष्ट्रपति भवन में घुसे। प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तेजी से किलेनुमा भवन में घुस गये।

श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कई इलाकों से हटाया गया कर्फ्यू

श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया है। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक पश्चिमी प्रांत में सात पुलिस संभागों में कर्फ्यू लगाया गया था जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था।

‘लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए’

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सी डी विक्रमरत्ने ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा, ‘‘जिन क्षेत्रों में पुलिस कर्फ्यू लागू किया गया है, वहां रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ श्रीलंका के बार एसोसिएशन ने पुलिस कर्फ्यू का विरोध करते हुए इसे अवैध और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया।

Protestors enter Presidential Secretariat. Cheers and applause heard.

Video – Social Media #SriLanka #SriLankaProtests pic.twitter.com/1rHuxeAVxC

— Jamila Husain (@Jamz5251) July 9, 2022

‘कर्फ्यू मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है’

बार एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह का कर्फ्यू स्पष्ट रूप से अवैध है और हमारे देश के लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है जो अपने मूल अधिकारों की रक्षा करने में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनकी सरकार की विफलता को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ श्रीलंका के मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कर्फ्यू को मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया है। श्रीलंका के मानवाधिकार आयोग ने एक वक्तव्य में कहा,“मानवाधिकार आयोग सूचित करता है कि पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मनमाने ढंग से पुलिस कर्फ्यू लगाना अवैध है। यह आईजीपी को इस अवैध आदेश को वापस लेने का निर्देश देता है जो लोगों के मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।” गौरतलब है कि श्रीलंका मौजूदा समय में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

ये भी पढ़ें : टोक्यो में 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, हत्या की जांच करेगी टास्क फोर्स