40 degree celsius - Amrit Vichar

यूपी मौसम : अगले दो दिन तूफानी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में मौसम बरपाएगा कहर
लखनऊ अमृत विचार। राजधानी में धूप-बादल का खेल जारी है। रात में 2 बजे के बाद भी आंधी के साथ ही तेज बारिश हुई । मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा। पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों के बाद लखनऊ में तेज बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में इस सीजन में प्री मानसून की सबसे अच्छी बारिश के आसार अभी तक मौसम विभाग ने जताए हैं। गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे। ठंडी पूर्वी हवा से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में कई बार बादल छाए रहने के साथ में धूप का असर भी बना रहेगा।

प्री मानसून की होगी सबसे अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल लखनऊ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे। तेज पूर्वी हवा के असर से तापमान में गिरावट होगी। अगले दो दिनों तक बादलों के असर से धूप छांव की स्थिति रहेगी। हल्की बारिश के आसार भी बन रहे।

सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा पारा

लखनऊ में गुरुवार को तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान से 3.5 कम था। सुबह के समय में लखनऊ में काले बादल छाए रहे।

ये भी पढ़े : बच्चों में सबसे आम आंखों का कैंसर है रेटिनोब्लास्टोमा, जानिए लक्षण और उपचार

अयोध्या: अब रात भी दोपहर सी गर्म, तपिश के तेवर अभी नहीं पड़ रहे नर्म
अयोध्या, अमृत विचार। जिले में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि रात भी दोपहर की तरह गर्मी का अहसास करा रही है। रात का भी न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ। रात में भी भीषण गर्मी से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। पखवारे भर से अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

जिले का अधिकतम तापमान तो मई से ही लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमन भी कभी 29 तो कभी 30 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों से तो लगातार रात को भी 30 डिग्री के पार चल रहा है, जिससे रात में भी दोपहर जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हालत बेहद खराब होते चले जा रहे हैं।

दिन में धूप की तेज तपिश और लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद रह रहे हैं। शाम को ही घर से बाहर आ रहे हैं फिर भी राहत सिर्फ इस बात की मिल रही है कि सूरज की तपिश से बच जा रहे हैं, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। रात में भी तापमान अधिक होने से तपिश इतनी अधिक हो रही है कि कूलर हो या पंखे राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं जिससे गर्म हवा निकल रही है।

एसी वालों को जरूर कुछ राहत मिल रही है, लेकिन 16 डिग्री पर चलाने के बाद भी आम दिनों की तरह कूलिंग नहीं मिल रही है, हालांकि उन्हें गर्मी से बहुत हद तक राहत जरूर मिल रही है। रात में भी तेज गर्मी की वजह से बहुत से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, सुबह उठते ही पूरा दिन धूप की तपिश और लू खराब कर दे रही है।

घर के बाहर निकलने पर आंच लग रही है और पंखे भी गर्म हवा उगल रहे हैं। हफ्ते भर से जारी गर्मी के कारण घरों की छत और दीवारें तपने लगी हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया था। सोमवार को पारे में एक डिग्री की गिरावट होने के बाद भी भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 पर पहुंच गया। इस बीच 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा झुलसाती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:-PM Modi: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी आज शाम को आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

हल्द्वानी: सबसे ज्यादा गर्म रहा रविवार, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
हल्द्वानी, अमृत विचार। जुलाई महीने में सबसे रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घर से बाहर निकलने में ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। बिना छाते या गमछे के निकले तो झुलसने जैसी हालत थी। सोमवार को गर्मी में कुछ कमी की उम्मीद है। कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। उसके बाद 23 जुलाई तक गर्मी में गिरावट आएगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द रहने की संभावना है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 29.1, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तेज धूप ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी। सरकारी अवकाश के इस दिन बाजार खुला होने से वहां काफी रौनक देखी जाती थी। शनिवार बंदी के खुलने वाले इस बाजार में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। यातायात पर भी गर्मी का असर दिख रहा था।

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। तापमान में गिरावट आएगी और बारिश भी हो सकती है। बादल छाए रहने से पूरे दिन सूरज नहीं दिखने की भी संभावना है। उसके बाद कहीं धूप और कहीं छाया जैसा मौसम रहेगा। हालांकि शनिवार तक मौसम में ठंडक रहने की राहत भरी जानकारी भी दी जा रही है। फिलहाल बदलते मौसम को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों ने स्वास्थ्य का ख्याल करने की सलाह दी है। धूप में छाते या सिर कपड़े से ढककर निकलने की सलाह दी गई है। पानी की बोतल साथ में रहेगी तो प्यास लगने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा।