Akash Anand - Amrit Vichar

बहन जी से हाथ जोड़कर...आकाश आनंद के ससुर ने मानी गलती, बसपा प्रमुख मायावती से सोशल मीडिया पर मांगी माफी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने शनिवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती से सोशल मीडिया पर माफी मांग ली। आकाश आनंद, मायावती के भतीजे हैं। बसपा के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक सिद्धार्थ को इस साल 12 जनवरी को मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।

सिद्धार्थ ने स्वीकार किया कि पार्टी में रहते हुए उनसे कुछ गलतियां हुईं, जिनका उन्हें गहरा अफसोस है। सिद्धार्थ ने पोस्ट में कहा, “वह बहनजी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षमा याचना करते हैं। कार्यकाल के दौरान जाने-अनजाने या गलत लोगों के बहकावे में आकर उनसे गलतियां हुईं, जिसके लिए वे दिल से माफी मांगते हैं।” उन्होंने कहा, “जाने-अनजाने में और गलत लोगो के बहकावे में आकर जो भी गलतियां हुई हैं, उसके लिये मैं आदरणीय बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

पूर्व सांसद ने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह कभी भी पार्टी अनुशासन से बाहर जाकर काम नहीं करेंगे और केवल मायावती के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों में रहकर ही सक्रिय राजनीति करेंगे। सिद्धार्थ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह रिश्तेदारी या निजी संबंधों का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाएंगे। मायावती ने 29 अगस्त को आकाश आनंद को पदोन्नत कर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया था। इससे पहले आकाश आनंद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभा रहे थे।

ये भी पढ़े : यूपी के आगरा में रद्द हुआ धीरेन्द्र शास्त्री का कार्यक्रम, अनुमान से ज्यादा पब्लिक पहुंचने के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

मायावती का बड़ा ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर पिछले दो दिन तक चली समीक्षा बैठक में उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसकी जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह ऐलान किया। मायावती ने कहा कि बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी व तन, मन, धन से आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें अगले महीने के प्रारंभ से शुरू होने वाले पार्टी की यात्रा व जनसभा आदि कार्यक्रमों के सम्बंध में विशेष ज़िम्मेदारी भी सौंपी गयी है।

मायावती ने कहा कि सभी कार्यक्रम उनके दिशा निर्देशन में होने के साथ ही इसकी जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द व केन्द्रीय कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम तथा बीएसपी बिहार स्टेट यूनिट को सौंपी गयी है। उन्होंने कहा कि बिहार एक बड़ा राज्य है और इसीलिए वहां की ताज़ा ज़रूरतों को देखते हुये राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन ज़ोन में बांट कर पार्टी के वरिष्ठ लोगों को अलग-अलग से उसकी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।

मायावती ने कहा कि बिहार में पार्टी की अपनी तैयारी के साथ-साथ वहां राज्य के तेज़ी से बदलते हुये राजनीतिक हालात एवं चुनावी समीकरण आदि को देखते हुए पार्टी द्वारा चुनाव में बेहतर रिज़ल्ट लाने का आश्वासन पार्टी के लोगों ने दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उड़ीसा और तेलंगाना राज्य में भी पार्टी संगठन की तैयारियों व वहां भी यूपी के पैटर्न पर ज़िला से लेकर पोलिंग बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के मिशनरी कार्यों के लिये दिये गये टारगेट की भी समीक्षा पार्टी प्रमुख द्वारा की गई है।

मायावती ने बसपा में किया बड़ा फेरबदल, आकाश आनंद को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल में अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक के महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया है, जिससे वह पार्टी में उनके बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं। आकाश अब सभी सेक्टर प्रमुखों, केंद्रीय और राज्य समन्वयकों और प्रदेश अध्यक्षों के कामकाज की देखरेख करेंगे और सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

आकाश की पदोन्नति के अलावा, बसपा ने अपने राष्ट्रीय समन्वयकों की टीम को चार से बढ़ाकर छह कर दिया है। नवनियुक्त राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक हैं। ये सभी सीधे आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभार दिया गया है। इस फेरबदल में, विश्वनाथ पाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया है। यह घटनाक्रम मार्च में मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित किए जाने के कुछ महीनों बाद आया है।

मायावती ने आकाश आनंद पर उनके ससुर और पूर्व बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव का हवाला देते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया था, जिन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटा दिया गया था। मायावती ने तब कहा था कि आकाश को परिपक्वता और पश्चाताप दिखाने की ज़रूरत है। हालांकि, अप्रैल में, आकाश को मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर बहाल कर दिया गया था, और अब अगस्त में, उन्हें आधिकारिक तौर पर शीर्ष नेतृत्व की भूमिका में पदोन्नत कर दिया गया है।

UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी की सियासत में एंट्री करेंगे आकाश आनंद, मायावती ने तैयार किया रणनीतिक मंच
लखनऊ, अमृत विचारः बसपा में अपनी वापसी के बाद राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भले ही बिहार से अपने सियासी सफर की नई शुरुआत की हो, लेकिन उनकी असली चुनौती उत्तर प्रदेश की सियासत में होगी। माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुनियोजित रणनीति के तैयार की है। इसके तहत आकाश को बिहार के रास्ते यूपी की राजनीति में बड़ा चेहरा बनाने की तैयारी चल रही हैं।

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मायावती ने जिस तरह आकाश को फिर से लॉन्च किया, उससे साफ है कि वे जल्द ही आकाश को यूपी के सियासी मैदान में भी उतारने की योजना बना रही हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और मायावती ने आकाश को इस अहम मौके पर जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें एक बड़ा मंच दिया है। आकाश को विभिन्न जातियों को एकजुट कर बसपा का पुराना भाईचारा दोबारा स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है।

परिपक्व नेता के रूप में स्थापित करने की रणनीति

इस कवायद के जरिए मायावती न केवल आकाश को एक परिपक्व और जिम्मेदार नेता के रूप में पेश करना चाहती हैं, बल्कि अगले साल होने वाले यूपी पंचायत चुनाव में भी उन्हें अहम भूमिका देने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, मायावती ने आकाश को बिहार के सियासी मैदान में उतारकर उनकी नेतृत्व क्षमता, भाषण शैली और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता को परखने की योजना बनाई है। इसीलिए बिहार के कार्यक्रम में मायावती ने अपने सबसे भरोसेमंद राष्ट्रीय समन्वयक और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को आकाश के साथ रखा है।

बिहार में कड़ी परीक्षा, यूपी में बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की कमान सौंपकर मायावती ने आकाश के लिए एक बड़ा अवसर तैयार किया है। यह यूपी की सियासत में उनकी एंट्री को आसान बनाने का रास्ता है। बिहार में आकाश ने जिस आक्रामक अंदाज में सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला, उससे साफ है कि आकाश मायावती की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

वोट बैंक में विश्वास जगाने की कोशिश

दूसरी पारी में आकाश भी चाहते हैं कि वे मायावती के सामने अपनी सियासी काबिलियत साबित करें। इसलिए, वे अपने भाषणों पर खास ध्यान दे रहे हैं और मायावती की शैली में ही बसपा के वोट बैंक के बीच विश्वास और उत्साह जगाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में उनकी सक्रियता और रणनीति यूपी की सियासत में उनके भविष्य की राह तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ेः क्या आप अपना PF निकालना चाहते हैं? पहले सुनिश्चित करें कि कंपनी ने पूरा किया ये काम या नहीं? नहीं तो रद्द हो जाएगा क्लेम

UP Assembly Elections: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बसपा की नई रणनीति, 1600 टीमें हुई सक्रिय, आकाश आनंद के लिए तैयार मास्टरप्लान
लखनऊ, अमृत विचारः आगामी डेढ़ साल बाद होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए लगभग 1600 टीमें गठित की गई हैं, जो पोलिंग बूथ और सेक्टर स्तर पर कमेटियां बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रही हैं। बसपा का कहना है कि इन टीमों के माध्यम से नियुक्त किए गए पदाधिकारी जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ-साथ विपक्ष की रणनीतियों का भी जवाब दे रहे हैं।

बसपा पार्टी की सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर भाईचारा और ओबीसी कमेटियां लगातार सक्रिय हैं। बसपा नेताओं का मानना है कि 2007 के चुनावों में भाईचारा कमेटियों के जरिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर सरकार बनाई थी। उसी तर्ज पर 2027 के चुनाव की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार-चार टीमें बनाई गई हैं, जिनका मुख्य लक्ष्य गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करना है। पार्टी का जोर इस बात पर है कि बसपा नेताओं की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। पहले भी बसपा ने अपनी सरकारों में कई अनजान चेहरों को राजनीतिक पहचान दी थी। यही कारण है कि पार्टी का पूरा ध्यान बूथ कमेटियों, भाईचारा कमेटियों और ओबीसी वर्ग को जोड़ने पर केंद्रित है। वर्तमान में बसपा अवध और तराई क्षेत्रों में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

आकाश आनंद बिहार चुनाव के बाद यूपी में होंगे सक्रिय

दूसरी ओर, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मायावती के निर्देश पर आकाश अभी बिहार चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके बाद उन्हें यूपी में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल मायावती स्वयं यूपी और उत्तराखंड के संगठन की समीक्षा कर रही हैं और सभी महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं।

बसपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर टिकी है

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा, "बसपा नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारे की भावना के बल पर हमने पहले भी सरकार बनाई है। मायावती जी के निर्देश पर गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। बसपा एक ऐसी नर्सरी है, जो नए नेताओं को तैयार करती है। पहले कई बड़े नेता अपने परिवार के लिए अन्य दलों में चले गए, लेकिन हमारा ध्यान कार्यकर्ताओं पर है।"

यह भी पढ़ेः Meerut: कपड़े की दुकान से थैले चुराते दिखे TSI, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, SSP ने किया लाइनहाजिर

आकाश को चीफ कोआर्डिनेटर बनाने से बरसाती मेंढकों में बढ़ी बेचैनी, मायावती ने विरोधियों पर साधा निशाना
लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (असपा) के मुखिया और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजद समेत दलित राजनीति के अन्य नेताओं का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि आकाश आनंद को मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने से बहुजन एकता और बसपा को कमजोर करने वाली पार्टियों और उनके नेताओं में बेचैनी स्वाभाविक है।

मायावती ने उम्मीद जतायी कि आनंद बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और स्वर्गीय कांशीराम के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभायेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा “देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चताप करने पर उन्हें वापस लेने की परम्परा है। इसी क्रम में आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक।”

बसपा अध्यक्ष ने कहा “ पार्टी को उम्मीद है कि अब श्री आकाश आनन्द बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के आत्म-सम्मान के कारवाँ को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे अर्थात पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।

वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता व बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।”

'बहन जी ने मेरी गलतियां माफ की...' मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनते ही आकाश आनंद ने मायावती के नाम लिखा पोस्ट
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। आनंद को एक महीने पहले ही पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। आनंद मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में तीन राष्ट्रीय समन्वयकों के ऊपर काम करेंगे। यह पद आनंद के लिए विशेष रूप से बनाया गया है और इसी के साथ वह पार्टी में दूसरे नंबर के नेता बन गए हैं। आनंद को यह पद देने का निर्णय मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के समन्वयकों की बैठक में लिया। आनंद ने उन्हें बसपा के संगठनात्मक ढांचे में पुन: शामिल करने के लिए मायावती को धन्यवाद दिया।

आनंद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बहन जी ने मुझे पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वय पद की जिम्मेदारी दी है। मैं बहन जी का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने मेरी गलतियों को माफ किया और एक अवसर दिया है कि मैं बहुजन मिशन एवं आंदोलन को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।’’

https://twitter.com/AnandAkash_BSP/status/1924080039349350462

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहन जी से वादा करता हूं कि पार्टी एवं आंदोलन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और कभी निराश नहीं करूंगा।’’ आनंद ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि वह मायावती को अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु मानते हैं। इसके बाद उन्हें पिछले महीने पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। मायावती ने गत दो मार्च को आकाश को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए कहा था कि अब उनकी आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। इससे पहले बसपा अध्यक्ष ने फरवरी महीने में आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था। हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ेः अमृत विचार, आपके द्वार'... व्यापार हुआ ठप, रानीगंज में मुश्किल में पड़ी रोजी-रोटी, धूल मिट्टी कर रही बीमार

मायावती का बड़ा फैसला: भतीजे आकाश आनंद को बनाया बसपा का नेशनल कोऑर्डिनेटर
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में धमाकेदार वापसी हुई है। आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। दिल्ली में रविवार को हुई बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला लिया है। शनिवार पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए आकाश आनंद मायावती के साथ पहुंचे थे।

बीते दिनों आकाश आनंद की पार्टी में वापसी हुई थी। जिसके बाद से उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रविवार को आकाश को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस पद के मिलने के साथ ही अब आकाश आनंद पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उठाएंगे।

मायावती ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार यह पार्टी और मूवमेंट के हित में हर प्रकार की सावधानी बरतेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में आयोजित हुई पार्टी की आल इंडिया बैठक में यह अहम फैसला लिया है।

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से निकाला, इस वजह से नाराज हुईं बसपा सुप्रीमो
लखनऊ, अमृत विचार। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी है।

बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर लिखा है कि बीएसपी की आल-इंडिया की बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी हित से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी, लेकिन इसके विपरीत आकाश ने अपनी लंबी चौड़ी प्रतिक्रिया दी है जो उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दंडित भी करती रही हूं।

इसके आगे वह लिखती हैं कि अत: परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेंट को हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परंपरा को निभाते हुए आकाश आनंद को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेंट के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

दरअसल, पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया दी थी। इस प्रतिक्रिया के बाद ही उन्हें पार्टी से निकाला गया है।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस प्रवक्ता ने किया रोहित शर्मा का अपमान, बताया 'मोटा' और सबसे खराब कप्तान, भाजपा ने किया पलटवार

मायावती के एक्शन पर बोले आकाश आनंद- मैं बहनजी के हर फैसले का सम्मान करता हूं...
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख द्वारा अपने भतीजे को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने के फैसले के एक दिन बाद आकाश आनंद ने सोमवार को कहा, ''मैं बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं।'' बसपा नेता मायावती ने एक दिन पहले रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया और कहा कि अब उनके आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

अब इस मामले में आकाश आनंद ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लंबी पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा। आनंद ने कहा, ‘‘मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं, उस फैसले के साथ खड़ा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आदरणीय बहन कु. मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।'' आकाश ने कहा कि ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन एवं मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

उन्होंने कहा, ''कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है।'' आनंद ने कहा, ''यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।''

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल को-आर्डिनेटर तथा अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटा दिया था। बीते एक साल के भीतर मायावती ने आकाश आनंद पर दूसरी बार कार्रवाई की है। साथ ही, उन्होंने घोषणा की थी कि अब उनके जीते-जी कोई उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार (आकाश के पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और केंद्रीय समन्वयक रामजी गौतम को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने के साथ देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किये जाने के बाद यह कदम उठाया है। मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था। हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, आनंद कुमार व रामजी गौतम बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर
लखनऊ, अमृत विचार। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने उत्तराधिकारी भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया। छोटे भाई आनंद कुमार व रामजी गौतम को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी को मजबूत करने व जनाधार बढ़ाने के लिए रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बसपा प्रमुख ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके जीते जी अब कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाले जाने के बाद बसपा प्रमुख आकाश आनंद से भी नाराज चल रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसके संकेत भी दिए थे। उनका कहना था कि जिस तरह उन्होंने कांशीराम के उत्तराधिकारी की भूमिका निभाई, उसी तरह, उनका उत्तराधिकारी भी होना चाहिए। रविवार की पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आकाश आनंद नहीं पहुंचे, जबकि एक माह पहले जन्मदिन के मौके पर आकाश आनंद के साथ उनके छोटे भाई ईशान आनंद पहली बार पहुंचे थे। संगठन को मजबूत करने व जनाधार बढ़ाने को लेकर करीब दो घंटे चली बैठक में मंथन के बाद आकाश आनंद को सभी पदों से हटाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों के समक्ष बसपा प्रमुख ने अपने निर्णय की घोषणा की और पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने, जिले से लेकर बूथ स्तर पर पार्टी की कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : मायावती ने कहा, भाजपा और अन्य 'जातिवादी पार्टियों' को सिर्फ बसपा ही हरा सकती है

मायावती का बड़ा एक्शन: आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, इन्हें सौंपी नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने 'उत्तराधिकारी', पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इससे पहले बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित कर दिया था।

मायावती ने यहां राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ''पार्टी व मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है, जिसके लिए पार्टी नहीं बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ ही जिम्मेदार हैं।''

बसपा ने सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आकाश आनंद के राजनीतिक करियर को भी 'खराब' कर दिया है। मायावती ने पहले आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने पर उन्होंने आकाश को हटा दिया था।  बाद में मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

बयान के मुताबिक मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सबसे छोटे भाई आनंद कुमार को पार्टी समन्वयक की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा रामजी गौतम को भी पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाने का ऐलान किया है।

02-03-2025-BSP PRESS NOTE-ALL INDIA MEETING pic.twitter.com/bSR7HBqt7v

— Mayawati (@Mayawati) March 2, 2025

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, स्मार्ट वॉच से कर रहा था नकल