President Draupadi Murmu - Amrit Vichar

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज, पीएम मोदी भी हुए शामिल
दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की यात्रा पर आये वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उन्होंने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति लाम का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत और वियतनाम के बीच गहरी मित्रता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर विकसित हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत की 'एक्ट ईस्ट' (पूर्व के देशों के साथ मिल कर काम करो) तथा भारत -प्रशांत क्षेत्र के बारे में देश की परिकल्पनाओं में वियतनाम का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा, ''कहा कि आसियान (दक्षिण पूर्व एशियायी देशों के संघ) के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के भीतर, वियतनाम के साथ हमारे संबंध हमारी 'एक्ट ईस्ट' नीति और इंडो-पैसिफिक विज़न का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उन्होंने इंडो-पैसिफिक महासागर पहल में वियतनाम की भागीदारी की सराहना की।'' राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने साझा चुनौतियों का समाधान करने तथा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत और वियतनाम के बीच घनिष्ठ सहयोग से हमारे लोगों को अपार लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति श्री लाम के नेतृत्व में, भारत-वियतनाम संबंध और भी अधिक सुदृढ़ होंगे। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विकास साझेदारी तथा व्यापार, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में हुआ है। उन्हें इस बात पर प्रसन्नता प्रकट की कि राष्ट्रपति  लाम की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने दुर्लभ खनिजों , डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौते और सहयोग की घोषणाएं की हैं।

उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जतायी कि भारत और वियतनाम ने "विस्तारित व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर संयुक्त वक्तव्य" के माध्यम से अपने संबंधों को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच व्यापार में विस्तार का भी उल्लेख किया। रात्रि भोज में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य केन्द्र मंत्री तथा वियतमान के राष्ट्रपति के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:

बिहार : सम्राट चौधरी सरकार का पहला बड़ा विस्तार, पीएम मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे नए मंत्री

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे गयाजी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अगवानी, दौरे को बताया 'ऐतिहासिक'
गया जी। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने आज पांच मई को बिहार के गया जी से भारत के अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे की शुरुआत की। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जी में उनका स्वागत किया। लाम कुछ समय बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, "आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धरोहर नगरी गया जी वियतनाम के माननीय राष्ट्रपति के आगमन का हार्दिक स्वागत करती है। यह ऐतिहासिक आगमन भारत-वियतनाम के पहले से ही मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।"

गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह लाम की भारत की पहली राजकीय यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। राष्ट्रपति तो लाम ने पांच मई को बिहार के गयाजी से अपनी यात्रा की शुरुआत की, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें :

UAE पर ईरान के ड्रोन अटैक में 3 भारतीय नागरिक घायल: पीएम मोदी ने जताया कड़ा विरोध, कहा-यह बिलकुल स्वीकार्य नहीं....

राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने दी उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने की दीर्घायु की कामना
दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को सोमवार को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी । मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करती हूं। मेरी कामना है कि वह इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहें।'' तमिलनाडु के तिरुपुर में चार मई 1957 को जन्मे राधाकृष्णन ने पिछले साल 12 सितंबर को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह एक विकसित भारत के निर्माण के साझा सपने को मजबूत करने के लिए अनेक प्रयास कर रहे हैं। राधाकृष्णन ने 12 सितंबर 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था और वह सोमवार को 69 वर्ष के हो गए।

PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे साझा सपने को मजबूत करने के लिए अनेक प्रयास कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारी संसदीय कार्यवाही की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन का सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट जुनून और निर्धन एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। मोदी ने कहा, ''सार्वजनिक क्षेत्र के लिए उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। मैं उनके हमेशा स्वस्थ रहने, सुखी रहने और लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करने की कामना करता हूं।''

उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले राधाकृष्णन ने एक वर्ष से कुछ अधिक समय तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं। इससे पहले वह लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे। उन्होंने कुछ समय के लिए तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

CM योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, "माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!" उन्होंने उपराष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर सफलता एवं ऊर्जा की कामना की।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी।

गौरतलब है कि सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म चार मई, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था और उन्होंने 12 सितंबर, 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला।

ये भी पढ़ें :

यूपी में खराब मौसम पर योगी सरकार अलर्ट, त्वरित राहत और मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

Justice Yashwant Verma : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, कैश कांड में आया था नाम
नई दिल्ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति वर्मा के आवास से जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद वह महाभियोग की कार्यवाही का सामना कर रहे हैं।

नौ अप्रैल को राष्ट्रपति को भेजे गए त्यागपत्र में उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति महोदया, मैं आपके सम्मानित कार्यालय पर उन कारणों का बोझ नहीं डालना चाहता जिनके चलते मुझे यह पत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा है, लेकिन अत्यंत पीड़ा के साथ मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।'' पिछले साल 14 मार्च को नयी दिल्ली स्थित न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय वापस भेज दिया गया था।

यशवंत वर्मा को काफी पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था : बार एसोसिएशन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इस्तीफे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा को काफी पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने 'पीटीआई भाषा' से कहा, "न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इस्तीफा ही देना था तो काफी पहले दे देते... यह हम सभी के लिए बेहतर रहता। इससे झूठमूठ का विवाद पैदा होता रहा। इससे सभी की- उच्च न्यायालय, पूरी न्यायपालिका और स्वयं उनकी भी छवि धूमिल हुई।"

पांडेय ने कहा, "अगर वह लड़ रहे थे तो उन्हें लड़ते रहना चाहिए था, और अगर इस्तीफा देना था तो इसे शुरू में ही दिया जा सकता था। उन्होंने अब जाकर इस्तीफा दिया है तो भी यह स्वागत योग्य कदम है... उन्होंने समझदारी का काम किया।" नयी दिल्ली में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर पर भारी मात्रा में जले हुए नोटों के बंडल बरामद होने के बाद वह महाभियोग का सामना कर रहे थे।

न्यायमूर्ति वर्मा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र दे दिया। न्यायमूर्ति वर्मा के नयी दिल्ली स्थित आवास पर पिछले वर्ष 14 मार्च को जले हुए नोट बरामद होने के बाद उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय वापस भेज दिया गया था जिसका इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भारी विरोध किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा दौरा : गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानिए क्‍या है इसकी मान्‍यता ?
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को मथुरा के गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ने गिरिराज जी महाराज की आरती में भाग लिया और गोवर्धन परिक्रमा भी की। उन्होंने मंदिर में गिरिराज जी का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दानघाटी मंदिर के रिसीवर दीप चंद्र कौशिक ने बताया कि "गिरिराज धारण की जय" सहित अन्य मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति ने 11 किलो दूध, दही, शहद, घी और बूरा से महाभिषेक किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को गिरिराज जी महाराज की चांदी की प्रतिमा, एक पटका और प्रसाद भेंट किया गया। आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग की ब्रजभूमि से जुड़ी तीन प्रमुख धरोहरें-गिरिराज जी, ब्रजभूमि और यमुना महारानी-आज भी विशेष धार्मिक महत्व रखती हैं। राष्ट्रपति ने गोवर्धन पहुंचकर अभिषेक और परिक्रमा कर दानघाटी मंदिर के सेवायत जी.के. पुरोहित से आशीर्वाद प्राप्त किया।

राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तर प्रदेश दौरा बृहस्पतिवार, 19 मार्च को अयोध्या से शुरू हुआ था। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन किया और इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन पहुंचीं। अपने दौरे के दौरान वह लगातार विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।

दानघाटी मंदिर की मान्यता क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण ने गोपियों से माखन और दही का दान मांगा था। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण की इस लीला के कारण ही इस स्थान का नाम दानघाटी पड़ा। यह कथा प्रेम, भक्ति और भगवान के सरल रूप को दर्शाती है, जहां वे अपने भक्तों के साथ सामान्य इंसान की तरह व्यवहार करते हैं।

मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा ही जीवन का पुनर्निर्माण : आनंदी बेन पटेल
मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि जब चिकित्सा विज्ञान मानवता के कल्याण के लिए समर्पित होता है, तब वह जीवन के पुनर्निर्माण का माध्यम बन जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम चैरिटेबल अस्पताल, वृंदावन धाम के नवनिर्मित ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया और इस मौके पर राज्यपाल पटेल भी मौजूद थीं।

लोक भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर आनंदीबेन पटेल ने वृंदावन की पावन धरा को सेवा एवं करुणा की भूमि बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के आदर्श को रामकृष्ण मिशन पिछले 118 वर्षों से साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक छोटे सेवा केंद्र से 400 बिस्तरों की सुविधा वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक की यात्रा सेवा के विराट स्वरूप का उत्कर्ष है।

राज्यपाल ने कहा, "जब चिकित्सा विज्ञान मानवता के कल्याण हेतु समर्पित होता है, तब वह जीवन के पुनर्निर्माण का माध्यम बन जाता है।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऑन्कोलॉजी ब्लॉक असंख्य मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पटेल ने इस कार्य में संलग्न संन्यासियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों तथा दानदाताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा से आंकी जाती है, इसलिए स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को समग्र विकास का मूल आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत बजट में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, सीटों के विस्तार तथा पूंजी निवेश के साथ-साथ आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र न रहकर मानवीय संवेदनाओं के तीर्थस्थल बनें, जहां रोग के साथ-साथ भय और असुरक्षा से भी मुक्ति मिल सके। उन्होंने सभी से ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया, जहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार हों और सेवा, करुणा एवं मानवता प्रत्येक कार्य का आधार बने।

अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : ‘श्रीराम यंत्र’ स्थापना पूजन में लिया भाग, सीएम योगी भी रहे मौजूद
अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर पहुंचकर ‘श्रीराम यंत्र’ स्थापना के विशेष अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर पूरी रामनगरी भक्ति, सुरक्षा और परंपरा के रंग में रंगी नजर आई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। यहां से वह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचीं। रामनगरी में उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी उपमुख्यमंत्री केशव और ब्रजेश पाठक मौजूद रहें।

राष्ट्रपति ने ‘जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार’ से अयोध्या में प्रवेश किया और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए। ट्रस्ट के मुताबिक सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी वीआईपी, सुगम और विशिष्ट दर्शन पास पूरी तरह निरस्त कर दिए गए।

19 मार्च के लिए ऑनलाइन जारी किए गए सभी पास भी रद्द माने गए, जिससे श्रद्धालु केवल सामान्य व्यवस्था के तहत ही दर्शन कर सके। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल स्थित गर्भगृह में ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना के अनुष्ठान में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह यंत्र भगवान श्रीराम की दिव्य शक्ति, मर्यादा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और सुदृढ़ होगी।

माना जाता है कि ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना से मंदिर की पवित्रता और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इससे अयोध्या धाम से धर्म, शांति और मर्यादा का संदेश और अधिक व्यापक रूप से प्रसारित होगा। इस विशेष अवसर पर केरल की आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी भी अपने करीब एक हजार भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचीं। कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण से जुड़े लगभग 2000 लोग और 1984 से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा दौरा : प्रशासन के लिए बंदर बने चुनौती, वन विभाग की टीम तैनात
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय मथुरा दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इस दौरान वृंदावन और गोवर्धन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मौजूद बंदर प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। बंदरों के उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने विशेष तैयारी करते हुए 30 सदस्यीय टीम की तैनाती की है और कई स्थानों पर लंगूरों के कटआउट लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान वृंदावन और गोवर्धन में आठ स्थानों का दौरा करेंगी। वह तीन मंदिरों में दर्शन करेंगी और तीन संतों के आश्रमों में भी जाएंगी। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन अस्पताल और वात्सल्य ग्राम का भी दौरा करेंगी। इन सभी स्थानों पर बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और वहां लंगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे।

वृंदावन में बंदरों के उत्पात को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न बने। यहां के बंदर अक्सर लोगों के चश्मे, मोबाइल और पर्स झपट लेते हैं और कई बार सामान वापस लेने के लिए लोगों को उन्हें खाने-पीने की चीजें देनी पड़ती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने लंगूरों के कटआउट लगाने की योजना बनाई है।

वन विभाग के रेंजर अतुल तिवारी ने बताया कि वन्यजीव कानून के तहत लंगूरों को पकड़कर या बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता, इसलिए बंदरों को दूर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगूरों के कटआउट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित कर्मियों की भी तैनाती की जा रही है और लगभग 30 से अधिक कटआउट लगाए जाएंगे।

बंदरों के अलावा सांप आदि से किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए स्नेक कैचर भी तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृंदावन के साथ-साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भी बड़ी संख्या में बंदर मौजूद हैं। राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की लगभग 21 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगी। इस दौरान बंदर आसपास न आएं, इसके लिए वहां भी लंगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे और वन रक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

राम मंदिर में सुरक्षा हुई सख्त... बदले गए नियम: 19 मार्च को VIP दर्शन पर रोक, मोबाइल-हथियार बैन
अयोध्याः राम मंदिर में 19 मार्च को ऐतिहासिक दिन होने वाला है। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर परिसर में श्री राम यंत्र की स्थापना और वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि के पहले दिन (वासंतिक नवरात्र) और हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) के अवसर पर आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे, जिससे भारी भीड़ की उम्मीद है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने महत्वपूर्ण अपडेट दिए हैं:

ये हैं मुख्य बदलाव

- VIP दर्शन पूरी तरह बंद: 19 मार्च को VIP पास या विशेष दर्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। केवल आमंत्रित अतिथियों को ही निर्धारित रास्ते (रंगमहल बैरियर/क्रासिंग वन) से प्रवेश मिलेगा।

- सामान्य दर्शन जारी: आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुबह 6 बजे से देर शाम तक निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी।

- मोबाइल फोन पर सख्त रोक: मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश वर्जित है। इससे भक्त पूरी तरह भक्ति में लीन रह सकें और सुरक्षा मजबूत हो।

- निजी सुरक्षा कर्मी भी बाहर: यदि कोई व्यक्ति अपने साथ सिक्योरिटी गार्ड लाता है, तो उन्हें भी परिसर में एंट्री नहीं मिलेगी।

- हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध: लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार, बंदूक आदि ले जाना मना है। हालांकि, सिख समुदाय के सदस्यों को कानूनी रूप से अनुमत छोटा कृपाण (गले में पहना हुआ) रखने की छूट रहेगी।

- पास ट्रांसफर नहीं: आमंत्रित अतिथियों के पास व्यक्तिगत होंगे; इन्हें किसी और को सौंपा नहीं जा सकेगा।

अतिथियों और व्यवस्थाएं

कार्यक्रम में करीब 3500-5000 लोग शामिल होंगे, जिनमें यूपी-उत्तराखंड के निधि समर्पण अभियान के कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के 45 पदाधिकारी, लगभग 350 संत और मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिक शामिल हैं। राम मंदिर आंदोलन के कई पुराने सहयोगियों को इस बार निमंत्रण नहीं दिया गया है।

भक्तों की सुविधा

- फलाहार की व्यवस्था: नवरात्रि व्रत रखने वाले भक्तों के लिए परिसर में फल, मखाना, मूंगफली, आलू के चिप्स जैसे उपवास-अनुकूल भोजन उपलब्ध होगा।

- पीने का पानी और शौचालय: पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

- प्रवेश द्वार: विशिष्ट गेट्स की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

ट्रस्ट का कहना है कि ये कदम भक्तों की सुरक्षा, व्यवस्था और भक्ति के निर्विघ्न अनुभव के लिए उठाए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में वैदिक विद्वानों द्वारा अनुष्ठान होंगे, और श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। यह दिन अयोध्या के लिए बेहद खास होगा, जहां लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

बंद रहेगा रामलला का दर्शन-पूजन:राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, सजने लगी अयोध्या
अयोध्या, अमृत विचार। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दौरान आधे घंटे पहले राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन बंद रहेगा। दोपहर 12 से एक बजे तक रोज की तरह भोग व विश्राम के लिए कपाट बंद रहने के बाद पुन: दर्शन पूजन प्रारंभ हो जाएगा। राष्ट्रपति 19 मार्च को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति वैदिक आचार्यों के वेद मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।

उनके मंदिर पहुंचने के पूर्व करीब 11:30 बजे मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया जाएगा। 11:30 से 12 बजे तक राष्ट्रपति रामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारेंगी। इसके बाद राम दरबार में भी दर्शन-पूजन करेंगी। वहीं द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र स्थापना अनुष्ठान कार्यक्रम में लगभग एक घंटे मौजूद रहेंगी। जिसके बाद परिसर स्थित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दिन 11:30 से दोपहर एक बजे तक के समय को छोड़ अन्य समय आम श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे।

रामनवमी से परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में कर सकेंगे दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य व कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव ने बताया कि राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना का समारोह केरल के अमृतानंदमयी अम्मा, आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम परकोटे के बाहर उत्तरी दिशा के मैदान पर होगा, जो दो बजे तक चलेगा। इस दौरान आम लोगों के दर्शन पूजन में ज्यादा बाधा न आए, इसकी तैयारी की जा रही है।

ट्रस्ट रोजाना जारी करेगा 5000 ऑनलाइन पास

रामनवमी से राम जन्मभूमि के संपूर्ण परिसर में दर्शन के लिए ट्रस्ट हर दिन 5000 भक्तों को पास जारी करने की तैयारी में है। पास सुरक्षा कोड युक्त होगा। इसकी जांच के बाद ही परिसर के अलग-अलग स्थान पर जाने की अनुमति होगी। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष सॉफ्टवेयर को तैयार कराया है। इस पास के तहत श्रद्धालु भूतल में विराजमान रामलला, प्रथम तल पर राम दरबार में दर्शन होने के बाद परकोटा कॉरिडोर और उसमें स्थापित भगवान गणेश, हनुमानजी, भगवान सूर्य, माता भगवती, मां अन्नपूर्णा देवी, भगवान शिव के मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद बाहर बने शेषावतार मंदिर के अलावा महर्षि अगस्त्य, महर्षि बाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि वशिष्ठ, शबरी, निषादराज व अहिल्या देवी के बाद अंत में कुबेर टीला पर कुबेश्वर महादेव, जटायु और अंगद टीला पर गिलहरी की प्रतिमा को देखने का अवसर प्राप्त होगा। गोपाल जी राव के मुताबिक रामनवमी से सभी मंदिरों में दर्शन शुरू करने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए रोजाना 5000 ऑनलाइन पास जारी करने की तैयारी की जा रही है।

535 बाहरी दुकानदार चिह्नित, कराया जा रहा सत्यापन

सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रामपथ पर फेरी व रेहड़ी फड़ी लगाकर व्यापार करने वाले 535 दुकानदारों को चिह्नित किया है। उनके पहचान पत्र के आधार पर संबंधित थाना क्षेत्र से उनके संबंध में जानकारी मांगी गई है।

रिपोर्ट आने पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी। यहीं नहीं शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होम स्टे आदि को भी नए सिरे से सूचीबद्ध किया गया है। इन सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना पहचान किसी को भी अपने यहां न ठहराएं। साथ ही संबंधित चौकी प्रभारियों को रोजाना इनका निरीक्षण कर जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बाहरी दुकानदारों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। सभी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

रेशम उत्पादन से होगी किसानों की आय में बढ़ोतरी,पांच दिवसीय प्रौद्योगिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर आया मायावती का पहला रिएक्शन, कहा- संवैधानिक पदों का सम्मान जरूरी, दलगत राजनीति से ऊपर उठें
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित नौवें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उचित प्रोटोकाल न दिए जाने पर सियासत गर्म हो गई है। रविवार को सोशल मीडिया के जरिये प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि भारतीय संविधान के आदर्शों और मान-मर्यादा के अनुसार सभी को राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखना आवश्यक है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस पद का किसी भी प्रकार से राजनीतिकरण करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ आदिवासी समाज से भी आती हैं। ऐसे में हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे को लेकर जो घटनाएं हुईं, वह नहीं होनी चाहिए थीं और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मायावती ने कहा कि पिछले कुछ समय से संसद में भी, विशेषकर लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जिस प्रकार का राजनीतिकरण किया जा रहा है, वह भी उचित नहीं है।

सभी राजनीतिक दलों को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान करना चाहिए और उनकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। बसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि संसद का जो सत्र शुरू होने जा रहा है, वह देश और जनहित में सुचारू रूप से चले, यही जनता की अपेक्षा और समय की मांग है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रोटोकाल का मामला सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वह राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं, लेकिन अगर कोई 50 बार भी आए तो हर कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस समय धरने पर बैठी हैं और जिस कार्यक्रम का जिक्र किया जा रहा है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

एआई तकनीक पर आधारित 1000 स्मार्ट कैमरों से होगी निगरानी, राष्ट्रपति के दौरे और रामनवमी मेले को लेकर तैयारी शुरू
अयोध्या, अमृत विचार : अयोध्या में आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च को प्रस्तावित दौरे व रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। शहर के प्रमुख संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां 1000 स्मार्ट व एआई तकनीक पर आधारित कैमरों को लगाने की तैयारी है।

करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से यह कैमरे अयोध्या धाम व अयोध्या शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जो ''चक्रव्यूह'' मॉडल के तहत काम करेंगे। यह सभी कैमरे एआई संचालित (एफआरएस) होंगे। इसमें संदिग्ध व्यक्ति या विशिष्ट कपड़ों की पहचान करने की तकनीक होगी। इससे अपराध व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में आसानी होगी। यह योजना अयोध्या विकास प्राधिकरण व नगर निगम की है, जिसे राज्य सरकार ने मंजूरी दी थी। संभावना है कि 19 मार्च से पूर्व इन कैमरों को इंस्टाल कर दिया जाएगा।

राम मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की बढ़ेगी निगरानी

पुलिस प्रशासन ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ हाईवे से राम मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। सुरक्षा के साथ यातायात की दृष्टि से भी इन मार्गों व बीच में पड़ने वाले चौराहों व तिराहों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। विशेषकर हाईवे पर साकेत पेट्रोल पंप ओवरब्रिज के नीचे, धर्मपथ, रामघाट चौराहा, रायगंज जैन मंदिर तिराहा, तुलसी स्मारक भवन चौराहा, कटरा तिराहा, अशफीर् भवन चौराहा, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रामपथ पर निकलने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी के इंतजाम किए जा रहे हैं।

अयोध्या में पूर्व से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। समय-समय पर इसकी समीक्षा कर उसे आधुनिक तरीके से अपडेट किया जाता है। जल्द ही यहां पर एआई तकनीक पर आधारित 1000 से अधिक स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे।

-आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी अयोध्या