india News - Amrit Vichar

सामयिकी : भारत के कुपोषण मुक्त होने में हैं कई चुनौतियां
अल्पना कुमारी,एक्टिविस्ट

भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, जिसका समाधान खोजने के उद्देश्य से साल 1975 में केंद्र सरकार ने समेकित बाल विकास सेवा योजना की शुरुआत की थी, इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की गई, जिसका मकसद था कि छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सके। बहुत हद तक यह योजना सफल भी रही है, लेकिन पिछले 50 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हम यह दावे के साथ नहीं कह सकते कि यह योजना शत-प्रतिशत सफल रही है।

इस समय देशभर में लगभग 13.9 लाख आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी प्रारंभिक बाल देखभाल और पोषण व्यवस्था मानी जाती है। यह करीब आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचा रही है। इस योजना के तहत छह प्रमुख सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें पूरक पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा और जरूरत पड़ने पर रेफरल सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि बच्चे जीवन के पहले छह वर्षों में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ विकसित हों और गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण मिल सके।

भारत में कुपोषण की समस्या लंबे समय से गंभीर रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, आज भी देश में 35.5 प्रतिशत बच्चे कम कद, 32.1 प्रतिशत कम वजन वाले और 19.3 प्रतिशत अत्यधिक दुबले पाए जाते हैं। ये आंकड़े इस बात की ओर संकेत करते हैं कि समस्या अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, लेकिन पिछले दशकों में इसमें कुछ सुधार अवश्य हुआ है। यदि पिछले तीन दशकों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह स्पष्ट होता है कि आंगनबाड़ी प्रणाली ने कुपोषण की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार लाने में भूमिका निभाई है। वर्ष 1992-93 में जहां बच्चों में कम कद की दर लगभग 52 प्रतिशत थी, वहीं 2019-21 तक यह घटकर 35.5 प्रतिशत रह गई। इसी प्रकार कम वजन वाले बच्चों की संख्या 53.4 प्रतिशत से घटकर 32.1 प्रतिशत तक पहुंची है।

इन उपलब्धियों के बावजूद चुनौतियां भी कम नहीं हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ सभी जरूरतमंद लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। देश में आंगनबाड़ी सेवाओं का उपयोग बढ़ा है, लेकिन 2016 से 2021 के बीच कुपोषण में जो कमी आई, उसमें आंगनबाड़ी सेवाओं का योगदान लगभग 9-12 प्रतिशत ही माना गया है। जो यह दर्शाता है कि योजना ने सकारात्मक प्रभाव डाला है, लेकिन इसे और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

हाल के वर्षों में सरकार ने आंगनबाड़ी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई नई पहलें शुरू की हैं। सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना के तहत देशभर में लगभग दो लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें इंटरनेट सुविधा, डिजिटल उपकरण और स्वच्छ पेयजल जैसी व्यवस्थाएं शामिल की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण केंद्रो में परिवर्तित करने की भी योजना बनाई गई है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

वास्तव में, आंगनबाड़ी केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के स्वास्थ्य और पोषणयुक्त भविष्य की आधारशिला है। पिछले कुछ दशकों में इस प्रणाली ने कुपोषण को कम करने और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(यह लेखिका के निजी विचार हैं)

नेपाल चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया : बालेन्द्र शाह और रबी लामिछाने को जीत पर दी बधाई
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह के साथ सोमवार को बात की और उन्हें संसदीय चुनाव में शानदार जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारत-नेपाल संबंध नयी ऊंचाइयों को छुएंगे।

बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, " रबी लामिछाने, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष और बालेन्द्र शाह, आरएसपी के वरिष्ठ नेता, के साथ टेलीफोन पर गर्मजोशी भरी बातचीत हुई।" उन्होंने कहा, "दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में आरएसपी की शानदार सफलता पर बधाई दी। उनकी आगामी नई सरकार के लिए शुभकामनाएँ दीं और हमारे दोनों देशों की पारस्परिक समृद्धि, प्रगति और कल्याण के लिए उनके साथ काम करने के भारत के संकल्प को दोहराया।"

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारत-नेपाल संबंध नयी ऊंचाइयों को छुएंगे। उल्लेखनीय है कि नेपाल के संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को शानदार जीत मिली है और वह करीब दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी ने इससे पहले नेपाल में चुनाव संपन्न होने के बाद वहां सफल चुनाव के लिए नेपाल की सरकार और जनता को बधाई तथा शुभकामनाएं दी थी।

ये भी पढ़ें : ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, ट्रंप ने कहा, I am not accepting this.

Climate disaster: 30 साल में भारत में 80,000 लोग मरे, 170 अरब डॉलर का हुआ नुकसान, नौवें स्थान पर खतरनाक रैंकिंग!
नई दिल्ली। पिछले तीन दशक में जलवायु आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत नौवें स्थान पर है, जहां लगभग 430 ऐसी घटनाओं में 80,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ब्राजील के बेलेम में आयोजित कॉप30 सम्मेलन में पर्यावरण क्षेत्र के थिंक टैंक ‘जर्मनवॉच’ द्वारा मंगलवार को जारी ‘जलवायु जोखिम सूचकांक (सीआरआई) 2026’ में कहा गया है कि जलवायु आपदाओं ने 1995 से 2024 तक 1.3 अरब लोगों को प्रभावित किया और लगभग 170 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश को मुख्य रूप से बार-बार आने वाली बाढ़, चक्रवात, सूखे और लू के कारण नुकसान हुए हैं, जो ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के साथ और भी तीव्र हो गए हैं। इसमें कहा गया है कि 1998 में गुजरात में आए चक्रवात, 1999 में ओडिशा के ‘सुपर साइक्लोन’, 2013 की उत्तराखंड बाढ़ और हाल में लू जैसी कई घटनाओं ने इस सूचकांक में भारत की रैंकिंग को बढ़ाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की स्थिति छिटपुट आपदाओं के बजाय एक ‘निरंतर खतरे’ का संकेत देती है, क्योंकि बार-बार होने वाली मौसमी घटनाओं ने विकास के लाभों को लगातार कमजोर किया है और आजीविका को नुकसान पहुंचाया है। इसमें कहा गया है कि भारत की विशाल जनसंख्या और मानसून की परिवर्तनशीलता के प्रति उच्च जोखिम इसे विशेष रूप से संवेदनशील बनाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले 2024 में, भारत भारी मानसूनी बारिश और अचानक आई बाढ़ से इतनी बुरी तरह प्रभावित हुआ था कि उससे 80 लाख से अधिक लोगों पर असर पड़ा था और खासकर गुजरात, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में इस तरह के हालात बने थे।

‘जर्मनवॉच’ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 1995 और 2024 के बीच 9,700 से अधिक मौसमी आपदाओं ने 8.3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली, लगभग 5.7 अरब लोगों को प्रभावित किया और लगभग 4,500 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पिछले तीन दशक में इस तरह की आपदाओं से डोमिनिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश रहा है। उसके बाद म्यांमा, होंडुरास, लीबिया, हैती, ग्रेनाडा, फिलीपीन, निकारागुआ, भारत और बहामास का स्थान है। संस्थान ने कहा कि विकासशील देश कमजोर सहन क्षमता और अनुकूलन के सीमित संसाधनों के कारण असमान रूप से प्रभावित रहे हैं।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत सहित कई विकासशील देशों के लिए ऐसी आपदाएं ‘नई सामान्य’ स्थिति बनती जा रही हैं, जिसके लिए तत्काल और अच्छी तरह से वित्त पोषित अनुकूलन उपायों की आवश्यकता है। इसमें कहा गया कि बढ़ती आर्थिक और मानवीय लागतें भारत जैसे देशों के लिए अनुकूलन योजना, पूर्व चेतावनी प्रणालियों और कमजोर समूहों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।

थिंक टैंक ने विश्लेषण में आंकड़ों की सीमाओं को भी स्वीकार किया और कहा कि हो सकता है कि अधूरी रिपोर्टिंग के कारण कुछ देश, विशेष रूप से ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों की सही जानकारी नहीं उपलब्ध हुई हो। ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवाद-रोधी अभियान में पांच आतंकवादी ढेर, CTD ने जारी किया बयान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) के संयुक्त अभियान में पांच आतंकवादी और एक राहगीर मारे गए और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीटीडी ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान रविवार को प्रांत के अपर दीर जिले में शुरू किया गया और सोमवार तड़के तक भारी गोलीबारी जारी रही। बयान में आगे कहा गया है कि घायल पुलिसकर्मियों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादी पुलिस पर पहले हुए एक हमले से जुड़े थे, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे और छह अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों ने चार आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं, जबकि इलाके में अभी भी आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान जारी है।

यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने खत्म की डेडलाइन, भारत पर लागू होगा 50% टैरिफ, ट्रंप ने कहा- चीन के साथ संबंधों को करेंगे मजबूत

अमेरिकी धरती से मुनीर ने दी भारत को न्यूक्लियर धमकी, भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना
नयी दिल्ली, अमृत विचार। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती से दी गई परमाणु धमकी से पता चलता है कि पड़ोसी देश ऐसे हथियारों के मामले में एक ‘‘गैर-जिम्मेदार’’ देश है, पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के सरकार से इतर तत्वों के हाथों में पड़ जाने का वास्तविक खतरा है।

सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणी इस बात का लक्षण है कि उस देश में लोकतंत्र मौजूद नहीं है। फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कथित तौर पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा था कि भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

मीडिया में आईं खबरों में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के हवाले से कहा गया, ‘‘हम एक परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे।’’

सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणी पाकिस्तान में एक चलन का हिस्सा है, क्योंकि जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, तो वह हमेशा अपनी आक्रामकता का असली रंग दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का लक्षण है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और वहां की सेना ही देश को नियंत्रित करती है। इस बीच, एक सूत्र ने यह भी कहा, ‘‘अमेरिका के स्वागत और स्वागत से गदगद होकर, अगला कदम संभवतः पाकिस्तान में एक मौन या खुला तख्तापलट हो सकता है, ताकि फील्ड मार्शल (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) को राष्ट्रपति की कुर्सी मिल जाए।’’

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी सेना प्रमुख की गीदड़भभकी, भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की दी धमकी

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक
बर्मिंघम। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ आज यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 311 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। वह इंग्लैंड की जमीन पर यह कारनामा करने वाले तीसरे टेस्ट कप्तान है।

इससे पहले सुनील गावस्कर ने 1979 में द ओवल में 221 रन और राहुल द्रविड ने 2002 में द ओवल में ही 217 रन की उपलब्धि दर्ज की थी। गिल इस शतक को बनाने के साथ ही बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। गिल 25 साल 298 दिन की उम्र में मंसूर अली खान पटौदी के बाद दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। पटौदी ने 1964 में 23 साल 39 दिन की उम्र में दिल्ली में दोहरा शतक बनाया था।

गिल के दोहरे शतक पर युवराज ने कहा, बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया

शुभमन गिल के स्पष्ट इरादों ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला में जबर्दस्त सफलता दिलाई क्योंकि उन्होंने दोहरा शतक जड़ने को पार्क में टहलने जितना आसान बना दिया। एक समय गिल के मेंटर (मार्गदर्शक) रहे युवराज सिंह ने यह बात कही। भारत की दो विश्व कप जीत के नायक रहे 44 वर्षीय युवराज ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान युवा गिल और भारत के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मार्गदर्शन किया था जब वे उनके चंडीगढ़ के बंगले में रुके थे।

युवराज ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘शुभमन गिल को सलाम! बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया! शानदार खेला और दोहरे शतक के हकदार थे, यह उदाहरण है कि जब इरादा साफ हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता।’’ हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने गिल की कप्तानी की ‘शानदार शुरुआत’ की सराहना की। अश्विन ने लिखा, ‘‘गिल का दोहरा शतक। कप्तानी की उनकी शुरुआत शानदार रही, इससे उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। अब भारत को पूरे दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए।’’ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘शुभमन गिल और जडेजा द्वारा आज दिखाए गए इरादे और प्रतिबद्धता को देखकर बहुत खुशी हुई। शानदार खेल दिखाया!’’ गिल के घरेलू राज्य संघ पंजाब ने उनके पहले टीवी साक्षात्कार का एक वीडियो जारी किया जब वह मुश्किल से 15 वर्ष के थे और उन्होंने 351 रन बनाए थे। वह अमृतसर के खिलाफ मोहाली के लिए खेलते हुए टीम के साथी निर्मल सिंह के साथ अंतर जिला मैच में रिकॉर्ड 587 रन की साझेदारी में शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : भईया मुझे यहां से ले जाओ नहीं, तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे...

30 जून का इतिहास: 87 साल पहले कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार हुई थी सुपरमैन की एंट्री
नई दिल्ली। देश दुनिया के इतिहास में 30 जून का दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 1938 में 30 जून का ही दिन था, जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया। देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंका।

1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।

1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।

1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया।

1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।

1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।

1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।

1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।

2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।

2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

2024 : पश्चिमी तुर्किये में एक टैंक में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 63 घायल।

Pakistan Suicide Attack: वजीरिस्तान हमले में पाकिस्तान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र ने दिया जवाब, कहा- 'ध्यान भटकाने की साजिश'
नई दिल्लीः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत पर आरोप लगाने की कोशिश को नई दिल्ली ने 28 जून 2025 को पूरी तरह खारिज कर दिया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 13 जवान शहीद हुए और 24 घायल हो गए।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तानी सेना के उस बयान को देखा, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया गया। हम इस निंदनीय बयान को सिरे से नकारते हैं। यह पाकिस्तान की ओर से ध्यान भटकाने की घृणित चाल है।"

खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला

शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक आत्मघाती हमले में सुरक्षा बलों के 13 जवानों की जान चली गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया, "आतंकवादियों ने सुनियोजित और कायराना हमला किया, जिसमें उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया गया।" ISPR के अनुसार, खड्डी गांव में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (MRAP) वाहन से टकरा दिया। इस हमले में 14 नागरिक घायल हुए हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे की वजह से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

https://twitter.com/MEAIndia/status/1939034281436946783

उत्तरी वजीरिस्तान में घातक घटना

सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय सैन्य गतिविधियों के कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लागू था। सुरक्षा बलों ने विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हाफिज गुल बहादुर से जुड़े आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने वजीरिस्तान हमले की जिम्मेदारी ली है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि "हम उन वीर जवानों और उनके परिवारों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।"

यह हमला हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान की सबसे घातक घटनाओं में से एक है, जिसने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नवंबर 2022 में सरकार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है।

यह भी पढ़ेः UP Panchayat Elections: 16 जुलाई से शुरू होगी मतदाता सूची की अद्यतन प्रक्रिया, 2026 में होंगे त्रिस्तरीय चुनाव

स्टूडेंट से यूट्यूबर तक निकले भारत के गद्दार, जासूसी में 12 गिरफ्तार
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पिछले दो सप्ताह में एक यूट्यूबर समेत कम से कम 12 लोगों को पकड़ा गया है। जांच में यह सामने आया है कि वे उत्तर भारत में सक्रिय पड़ोसी देश से जुड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इनमें से छह को पंजाब से और चार को पड़ोसी राज्य हरियाणा से पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरियाणा की यूट्यूबर समेत दो महिलाएं नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के कथित तौर पर संपर्क में थीं। भारत ने 13 मई को जासूसी में कथित रूप से शामिल होने के कारण पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के वित्तीय लेन-देन की जांच और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक विश्लेषण भी किया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा से की गई गिरफ्तारियों के अलावा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित एजेंट को रविवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर से विशेष कार्य बल द्वारा गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने चार मई को अमृतसर के अजनाला के रहने वाले फलकशेर मसीह और सूरज मसीह को सीमावर्ती जिले में सेना के छावनी क्षेत्रों व हवाई अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें आईएसआई को भेजने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपी सेना की गतिविधियों, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) शिविरों और हवाई अड्डों, तस्वीरों और अन्य संवेदनशील आंकड़ों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने और पाकिस्तान में अपने आकाओं को भेजने में कथित तौर पर शामिल थे। दिल्ली स्थित उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए पंजाब पुलिस ने 11 मई को एक महिला सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था, आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय गुजाला और यामीन मोहम्मद के रूप में हुई है, जो मलेरकोटला के रहने वाले हैं। पुलिस जांच के अनुसार, वे (गुजाला और यामीन) गोपनीय जानकारी साझा करने के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से रुपये प्राप्त कर रहे थे। पूछताछ के दौरान, गुजाला ने भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में गोपनीय जानकारी नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के साथ साझा करने की बात कथित तौर पर कबूल की।

गुजाला पैसे के लिए बनी पाकिस्तान की जासूस

पुलिस ने बताया कि गुजाला ने खुलासा किया कि वह पैसे के लिए ऐसा कर रही थी और आरोपी अधिकारी ने उसे यूपीआई के माध्यम से दो बार में कुल 30,000 रुपये भेजे थे, जिसमें से एक बार 10,000 रुपये और दूसरी बार 20,000 रुपये दिए गए थे। इस बीच, पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “15 मई 2025 को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित गोपनीय विवरण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा कर रहे थे। इस सूचना में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थान शामिल थे।” हरियाणा पुलिस ने 15 मई को पाकिस्तान में कुछ लोगों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में पानीपत जिले से 24 वर्षीय नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला इलाही पाकिस्तान स्थित आईएसआई में अपने आका के संपर्क में भी था। इलाही एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और उस पर पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने का आरोप है। वह पानीपत में हाली कॉलोनी में अपनी बहन और बहनोई के साथ रह रहा था।

हरियाणा पुलिस ने इलाही की गिरफ्तारी के एक दिन बाद कैथल में 25 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्र को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ कथित तौर पर संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कैथल जिले के गुहला इलाके के देवेंद्र सिंह को हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि सिंह पिछले वर्ष नवंबर में तीर्थयात्रा पर पाकिस्तान गया था। सिंह, पंजाब के एक कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ कथित तौर पर संपर्क में आया और लौटने के बाद भी उनके संपर्क में रहा। पुलिस के मुताबिक, सिंह ने पटियाला छावनी की कुछ तस्वीरें बाहर से खींचकर भेजने की बात कथित तौर पर कबूल की है।

हरियाणा पुलिस ने 16 मई को हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा, ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती है। पुलिस के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्योति के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर क्रमशः 3.77 लाख सब्सक्राइबर और 1.33 लाख फॉलोअर हैं। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तानी कर्मचारी दानिश के संपर्क में थीं। पुलिस के मुताबिक, ज्योति के यूट्यूब चैनल पर उनकी पाकिस्तान यात्रा के कुछ वीडियो देखे गए हैं, जिसमें ‘पाकिस्तान में भारतीय लड़की’, ‘कटास राज मंदिर में भारतीय लड़की’ और ‘पाकिस्तान में लग्जरी बस की सवारी करती भारतीय लड़की’ शामिल हैं। हिसार के सिविल लाइंस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी। हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने रविवार को बताया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के चार दिन के सैन्य संघर्ष के दौरान ज्योति दानिश के साथ कथित तौर पर संपर्क में थी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मल्होत्रा ​​को ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रही थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक अदालत में पेश किए जाने के बाद ज्योति को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सावन ने बताया, “यह भी एक तरह का युद्ध है, जिसमें वे (पाकिस्तानी आईएसआई) प्रभावशाली लोगों के जरिये अपनी बात को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।” पुलिस के अनुसार, ज्योति ने कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की थी। ज्योति के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरण की जांच की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नूंह जिले से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अरमान को शनिवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी के माध्यम से भारतीय सेना और अन्य सैन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी पड़ोसी मुल्क के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अरमान को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और उस पर आरोप है कि वह लंबे समय से व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से जानकारी साझा कर रहा था।

झोलाछाप पर जासूसी करने का लगा आरोप

नूंह पुलिस ने सोमवार को एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक झोलाछाप को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को रामपुर जिले के टांडा कस्बे से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। शहजाद को एसटीएफ की मुरादाबाद इकाई ने सीमा पार तस्करी और आईएसआई के लिए जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के बारे में सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने बताया कि शहजाद कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपने आकाओं को दे रहा था। एसटीएफ ने आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ वर्ष में कई बार पाकिस्तान गया और कथित तौर पर सीमा पार से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, मसाले और अन्य वस्तुओं की तस्करी करता था।

ये भी पढ़े :  तेलगु भाषा में रिलीज होगी Kesari Chapter 2, अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर किया जारी

ड्रोन हमलों और गोलीबारी में सात लोगों की मौत, पाक अधिकारी ने कबूला भारतीय हमले से हुआ नुकसान
नई दिल्ली। पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में भारतीय ड्रोन हमलों और गोलीबारी में शनिवार को सात लोग मारे गए जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को यह दावा किया।

पाक सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को ड्रोन से प्रभावित क्षेत्रों में पंजाब प्रांत के लाहौर, चिनिओत, पाकपट्टन, खरियन, शेखूपुरा और जलापुर जट्टन शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, “पिछले शनिवार को भारत की सीमा से सटे गांवों में भारतीय पक्ष की गोलीबारी और ड्रोन हमले के कारण सात लोग मारे गए और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।”

अधिकारी ने यह भी बताया कि लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब के रहीम यार खान जिले में शेख जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयरबेस) को शनिवार सुबह भारत द्वारा दागी गई मिसाइल से ‘काफी नुकसान’ हुआ है।

पाक अधिकारी के मुताबिक, “भारतीय हमले ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और उनके परिवार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ‘रॉयल लाउंज’ सहित इसके बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।” रहीम यार खान के उपायुक्त खुर्रम जावेद ने दावा किया कि भारत ने मिसाइल और ड्रोन दोनों से हवाई अड्डे को निशाना बनाया। जावेद ने बताया, “हमले में ‘रॉयल लाउंज’ नष्ट हो गया और हवाई अड्डे के एप्रन क्षेत्र में 10 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया।”

यह भी पढ़ें:- 7th pay commission के बराबर पेंशन देने पर मंथन, रिटायर्ड कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी मासिक पेंशन ? जानें

पाकिस्तान को कर्ज देने पर IMF की बैठक, भारत ने जताया विरोध, मतदान से रहा दूर
नयी दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर का नया ऋण देने के आईएमएफ के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि इस धन का दुरुपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। भारत इस संबंध में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की महत्वपूर्ण बैठक में मतदान से दूर रहा।

मतदान के नतीजे की जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं मिल सकी थी। भारत ने एक जिम्मेदार सदस्य देश के रूप में पाकिस्तान के पिछले खराब रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों पर चिंता जताई। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली इस धनराशि का इस्तेमाल राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) ऋण कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए आईएमएफ बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें भारत ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस बैठक में पाकिस्तान के लिए एक नए लचीलेपन और स्थिरता सुविधा (आरएसएफ) ऋण कार्यक्रम (1.3 अरब डॉलर) पर भी विचार किया गया। भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले को लगातार पुरस्कृत करने से वैश्विक समुदाय को एक खतरनाक संदेश जाता है। इससे वित्तपोषण करने वाली एजेंसियों और दाताओं की प्रतिष्ठा भी जोखिम में पड़ती है और वैश्विक मूल्यों का मजाक उड़ता है।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan Attack Live : पाक के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा भारत

जम्मू में लगातार बज रहे सायरन, पाक के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा भारत, जानिये उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू क्षेत्र में धमाकों की आवाज आने और सायरन बजने के बाद शहर में शुक्रवार को लगातार दूसरी रात ‘ब्लैकआउट’ किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है। श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया है। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।” उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या निकटतम ऐसी जगह पर चले जाएं जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें, निराधार या अपुष्ट बातें न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।” रक्षा सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू हवाई अड्डे सहित जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर पाकिस्तान द्वारा दागी गई कम से कम आठ मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया था।

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की रणनीति के साथ तुलना करते हुए सूत्रों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र पर लक्षित सभी “सस्ते” रॉकेटों को वायु रक्षा इकाइयों द्वारा सफलतापूर्वक रोक दिया गया और निष्क्रिय कर दिया गया। मिसाइलों का लक्ष्य सतवारी (जम्मू हवाई अड्डा), सांबा, आर.एस.पुरा और अरनिया सहित प्रमुख स्थान थे। दो जोरदार धमाकों के बाद जम्मू शहर में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके कारण शहर में अंधेरा हो गया। ये धमाके संभवतः घुसपैठ करने वाले ड्रोन को रोकने के कारण हुए थे। इसके तुरंत बाद, पूरे शहर में सायरन गूंजने लगे, जिससे निवासियों को आश्रय लेने के लिए सचेत किया गया। हवाई हमलों ने रणनीतिक जम्मू हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों पर हमला करने का प्रयास किया था, जहां सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बल के प्रतिष्ठान स्थित हैं।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan Attack Live: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, तुर्किए के ड्रोनों से भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश