Bareilly Incident - Amrit Vichar

संजय सिंह का आरोप- बरेली घटना सरकार की सोची समझी साजिश
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बरेली की घटना सरकार की सोची समझी साजिश है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल बरेली की घटना, बेरोजगारी, छात्रों का लद्दाख, उत्तराखंड में हुए आंदोलनों जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की गई है।

संजय सिंह ने रविवार को कहा कि पार्टी बरेली की हालिया घटना की गहन जांच के लिए सात अक्तूबर को 16 सदस्यीय उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। यह प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा करेगा, पीड़ित परिवारों से मिलेगा और वस्तुस्थिति का विस्तृत जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़ी रही है।

बरेली में जो कुछ हुआ, उसकी सच्चाई सामने आना बेहद ज़रूरी है। पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल घटना के कारणों, प्रशासनिक कार्रवाई और ज़मीनी हालात की निष्पक्ष समीक्षा करेगा ताकि दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

16 सदस्यीय जांच दल में प्रदेश और प्रांत स्तर के कई वरिष्ठ नेता तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि शामिल हैं। जिनमे दिलीप पांडे(प्रदेश सह प्रभारी), सोमेंद्र ढाका(पश्चिम प्रांत अध्यक्ष), मो. हैदर(रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष), इमरान लतीफ(बौद्ध प्रांत अध्यक्ष), नदीम अशरफ जायसी(रुहेलखंड प्रांत प्रभारी), सरबजीत सिंह मक्कड़(अयोध्या प्रांत प्रभारी), नीलम यादव(महिला विंग अध्यक्ष), डॉ. छवि यादव(पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), पंकज अवाना(यूथ विंग अध्यक्ष), कमांडो अशोक(किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष), फैसल खान लाला(प्रदेश प्रवक्ता), अंसार अहमद(रामपुर जिलाध्यक्ष), सुनीता गंगवार(रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष), जनक प्रसाद(तिरंगा शाखा प्रमुख), राम सिंह मौर्या(बरेली जिलाध्यक्ष), विनय सिंह(पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष) शामिल है।

UP में अराजकता स्वीकार्य नहीं: बरेली प्रकरण पर बोलीं अपर्णा यादव
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने शनिवार को अयोध्या पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार की अराजकता स्वीकार्य नहीं है।

अयोध्या में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित बालिका खो-खो नेशनल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है। लेकिन यदि धर्म के नाम पर अशांति या अपराध फैलाने की कोशिश होगी, तो उसे अपराध मानकर सख्त कार्रवाई होगी। बरेली प्रकरण पर अपर्णा यादव ने कहा कि समाज में बुराई फैलाने वालों पर कठोर कदम उठाना सरकार का सही निर्णय है।

प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि दोनों धर्मों के लोगों को अपने-अपने ढंग से पूजा-पाठ की छूट है। उन्होंने चेताया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम करती है। अवध इंटरनेशनल स्कूल में खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

खेल मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार 2036 ओलंपिक की तैयारी कर रही है ताकि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधायक खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की भी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं रूदौली विधायक रामचंद्र यादव से सर्किट हाउस में चर्चा की।

बरेली: धर्म परिवर्तन कर प्यार के लिए छोड़ा घर-परिवार, अब जान की सलामती की लगाई गुहार
बरेली, अमृत विचार: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर की रहने वाली मनतशा ने अपने पड़ोसी प्रेमी हरिशंकर उर्फ लुक्का से धर्म परिवर्तन कर मंदिर में शादी कर ली। मनतशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मनतशा के परिजनों ने हरिशंकर समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हजियापुर की मनतशा ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी हरिशंकर उर्फ लुक्का से शादी की है। वह उसे बचपन से पसंद करती है। उसने आरोप लगाया कि उसके चाचा-चाची जबरन उसकी शादी एक बुजुर्ग से करवाना चाहते थे और उसे बेचने की योजना बना चुके थे। इस वजह से उसने प्रेमी के साथ 1 अप्रैल को घर से भागने का फैसला किया।

मंनतशा का कहना है कि यदि वह थाने गई तो रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसलिए वह सामने नहीं आ रही है। उसने बताया कि उसके ससुराल वालों को भी उसकी लोकेशन की जानकारी नहीं है। उसने कहा कि उसके पति और ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए, क्योंकि वह निर्दोष हैं। मनतशा के पिता ने बारादरी थाने में हरिशंकर, उसकी मां लक्ष्मी, भाई शनि और शिवम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौसम का बदला मिजाज, अगले चार दिन और बारिश के आसार

बरेली: मौत के घाट उतारी गईं नौ महिलाओं के परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी, शाही और शीशगढ़ इलाके में अलग-अलग स्थानों पर कुछ समय के अंतराल में एक-एक करके मौत के घाट उतारी गईं नौ महिलाओं के मामले में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है।
संसदीय कार्य मंत्री का पत्र आने के बाद परिवारों की मदद की उम्मीद जगी है।

करीब नौ माह के अंतराल में एक ही तरीके से फतेहगंज पश्चिमी, शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में नौ महिलाओं की हत्याएं की गई थीं। इस मामले को मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने फरवरी में विधानसभा सत्र के दौरान नियम 301 के तहत उठाया था। उन्होंने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और जिन महिलाओं की हत्याएं हुई हैं, उनके परिवारों को भरण पोषण के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात उठाई थी।

इस मामले को शासन ने संज्ञान में लिया। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के तहत पात्रता के आधार पर चयन करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कहा है कि मदद के लिए की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत भी कराया जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिरौली थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, जानें मामला

बरेली: पुलिस अधीक्षक नगर की रिपोर्ट पर हटाई गईं सीओ दीपशिखा
बरेली, अमृत विचार। ईंट भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में दोषी पाई गईं सीओ डॉ. दीपशिखा अहिबरन सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी की रिपोर्ट पर हटा दिया गया। शुक्रवार को उनका तबादला पीएसी 30 वीं वाहिनी गोंडा कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शासन को भेजी थी।

गांव तिलमास निवासी ईंट भट्ठा मालिक रिफाकत अली ने 13 जून को तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत कर दीपशिखा पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने प्रारंभिक जांच की, इसमें दीपशिखा की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। मानुष पारीक ने जांच रिपोर्ट चार जुलाई को दी थी। जिसके बाद दीपशिखा को मीरगंज से हटाकर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इस जांच में दीपशिखा को दोषी पाया गया।

पिछले दिनों जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दी गई थी। जिसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए उनका तबादला कर दिया है। रिफाकत अली की शिकायत के मुताबिक 12 जून को सीओ उनके भट्ठे पर पहुंचीं थीं। उन्होंने अवैध खनन की बात कहकर उनके मजदूरों को धमकाया था। सभी कागज और अनुमति पत्र दिखाने पर भी उनकी जेसीबी और ट्रैक्टर थाने ले जाकर सीज कर दी गई थी। उन्हें थाने बुलाकर दो लाख रुपये की मांग की गई थी। रिफाकत का आरोप था कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया गया। डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी ने भी इस मामले की जांच की थी, जिसमें पाया गया था कि सीओ ने गलत तरह से जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौत के घाट उतारी गईं नौ महिलाओं के परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बरेली: अब स्नातक में विलंब शुल्क से होंगे प्रवेश, 4 से 12 अगस्त तक पंजीकरण की तिथि निर्धारित
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय चरण में प्रवेश की तिथि निर्धारित कर दी है। हालांकि अब छात्रों को पंजीकरण में विलंब शुल्क देना होगा। महाविद्यालयों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में पंजीकृत छात्रों के रिक्त सीट पर प्रवेश लेने होंगे। स्नातक में अब तक प्रथम और द्वितीय चरण में एक लाख 12 हजार प्रवेश हो चुके हैं।

कुलसचिव संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सत्र 2024-25 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय चरण के अंतर्गत प्रवेश के लिए तिथि विस्तारित की गई है। तृतीय चरण में छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 4 से 12 अगस्त तक 400 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। महाविद्यालयों को प्रथम और द्वितीय चरण में छूटे और तृतीय चरण में आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट तैयार कर 13 से 16 अगस्त तक प्रवेश लेने होंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश 13 तक होंगे
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में एमएड में प्रवेश शुरू हो गए हैं। कुलसचिव संजीव कुमार के मुताबिक छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 6 से 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों के प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। प्रवेश शुल्क 30,800 निर्धारित किया गया है। छात्रों की एमएड विभाग में 17 अगस्त को काउंसिलिंग प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौत के घाट उतारी गईं नौ महिलाओं के परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बरेली: सिरौली थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, जानें मामला
बरेली, अमृत विचार। थाना सिरौली के गांव चंदूपुरा शिवनगर में युवती के अपहरण के आरोपी सद्दाम का घर फूंकने के मामले में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही, हल्का प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह, बीट सिपाही जफरुद्दीन और सुमित कुमार को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।

गांव चंदुपुरा शिवनगर निवासी व्यक्ति के मुताबिक उनकी बेटी को गांव का सद्दाम सोमवार को घर से बहला-फुसला कर भगा ले गया। उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छह दिन बाद पुलिस ने बेटी को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी सद्दाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि सद्दाम को थाने में बैठाकर रखा और बेटी को उन्हें सौंप दिया। इससे नाराज परिजनों के साथ भीड़ ने शुक्रवार रात सद्दाम के घर धावा बोल दिया। भीड़ ने मकान की चारदीवारी भी गिरा दी। अंदर घुसकर रसोई और परचून की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

सिरौली बवाल में थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी और दो बीट सिपाहियों की लापरवाही पाई गई। सभी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।- अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें- सख्ती का असर : जिला महिला अस्पताल में बढ़ने लगा प्रसव का ग्राफ, पिछले सात महीने में हो चुके हैं 2518 प्रसव

बरेली: थाना प्रभारी के सामने फूंका घर, हथौड़े मार कर तोड़ी छत...61 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा शिवनगर में युवती के अपहरण के मामले में आरोपी सद्दाम का घर थाना प्रभारी लव सिरोही के सामने ही लोगों ने फूंक दिया और हथौड़े मारकर छत और दीवार को तोड़ दिया। भीड़ के उग्र होने पर कुछ पुलिसकर्मी मौके से भाग गए, हालांकि बाद में भारी पुलिस बल के पहुंचने के बाद लोगों को शांत किया गया। मामले में थाना प्रभारी लव सिरोही ने 61 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सिरौली थाना प्रभारी लव सिरोही ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात गश्त के दौरान पीसीआर में तैनात मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार ने सूचना दी कि गांव शिवनगर चंदूपुरा में एक युवती के अपहरण के आरोपी सद्दाम के घर गुस्साए लोग बवाल कर रहे हैं। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उग्र भीड़ पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया और आरोपी सद्दाम के घर में गुस्साई भीड़ ने आग लगा दी। 50 से 60 लोग हथौड़े से घर के आगे की छत और अंदर की छतों को तोड़ रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो हमलावर हो गए। गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।

तीन थानों की मंगाई गई पुलिस, गांव में पीएसी तैनात
गांव में हालात खराब होने पर अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना मीरगंज और थाना आंवला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उग्र भीड़ पर काबू पाया। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए स्थानीय पुलिस बल के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। मामले में चमन, बृजकिशोर, सत्यपाल, हरनाम, भूपराम, सुनील, संतोष, घनश्याम, रामपाल, भजनलाल, प्रेम शंकर, साधुराम, जमुनप्रसाद, जालिम, भागीरथ, हुलासी, सोमपाल, रामपाल, लेखराज, धनपाल, ओमकार समेत 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी अफसरों को देते रहे झूठी जानकारी

आरोपी सद्दाम के घर फूंके जाने के बाद भी थाना प्रभारी लव सिरोही अधिकारियों को झूठी जानकारी देते रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक ने मामले की जानकारी की थाना प्रभारी ने मामूली विवाद बताकर गुमराह किया लेकिन माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को मौके पर गए। वहां के हालात देख उन्होंने थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।

पहले करते कार्रवाई तो नहीं होता बवाल
दूसरे समुदाय से जुड़े युवक के होने की वजह से मामले ने शुरू से ही तूल पकड़ लिया था लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया। लड़की के परिजन जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उनसे बहस की। युवती के बरामद होने के बाद भी वह आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय थाने में बिठाए रखे।

बवाल के पहले पुलिस ने किया था फ्लैग मार्च
गांव में बवाल होने के 2 घंटे पहले भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया था, लेकिन रात में खुराफातियों ने आरोपी के घर आग लगा दी। पीड़ित परिवार घर न रहकर रिश्तेदारी में रह रहा है। साथ ही अन्य परिवार में भी महिला और बच्चों को छोड़कर सब मौके से फरार हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है और दूसरे समुदाय के कुछ घरों में भी ताला लटका हुआ है।

मामला शांत होने पर शाम को फिर उठी चिंगारी
युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया तो मामला शांत हो गया लेकिन, इसी बीच आरोपी के परिजनों ने किसी से युवती को दोबारा से भागने की बात कही और कहा कि इस बार पूरी योजना बनाई जा रही है। इस बार युवती को कोई खोज नहीं पाएगा। युवती को इस बार जयपुर न ले जाकर बहुत दूर ले जाया जाएगा। ये बात परिजनों और अन्य लोगों तक पहुंची। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पहुंच कर आग लगा दी।

दूसरे समुदाय के दो लोग घर छोड़कर गांव से गए
आरोपी सद्दाम के रिश्तेदार दो भाई इशरार और इरशाद बवाल होने के बाद शनिवार को परिवार समेत घर छोड़ कर चले गए। इस दौरान दोनों ने घर से बकरी और घरेलू सामान भी ले गए। हालांकि इरशाद बाद में वापस आ गया। प्रधान प्रवेश कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों को समझाया गया है। जिसमें से इरशाद वापस आ गया है। दूसरे को भी जल्द बुला लिया जाएगा।

पहले किया निलंबित बाद में लिया वापस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में लापरवाही के कारण हल्का प्रभारी उप निरीक्षक सतवीर सिंह को निलंबित किया गया था लेकिन वह 10 दिन से स्वास्थ्य अवकाश पर हैं, इसलिए उनका निलंबन वापस कर दिया गया है।

पहले लिखित में दिया कार्रवाई नहीं चाहते फिर किया बवाल
बृहस्पतिवार को युवक पक्ष ने युवती को थाने लाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया था। परिजन उसे लेकर चले भी गए थे। उन्होंने लिखकर दिया था कि ये कोई कार्रवाई नहीं चाहते लेकिन अगले ही रात एक साथ पहुंच कर लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिरौली थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, जानें मामला

बरेली: शाम तक मांगी थी रिपोर्ट, 24 घंटे बाद भी पूरी नहीं हो सकी जांच
बरेली, अमृत विचार। आरटीओ में बृहस्पतिवार को छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पास के प्लाट पर दलालों की दुकानों पर बिजली आपूर्ति की जांच कर रिपोर्ट शाम तक मांगी लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दो बार टीम जांच के लिए गई लेकिन ताला लगा होने की वजह से जांच नहीं हो सकी।

नकटिया स्थित आरटीओ में दलाली की शिकायतों पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने टीम बनाकर छापा मारकर मौके से 13 संदिग्ध पकड़े थे। जांच के बाद थाना कैंट में चार दलालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छापेमारी के दौरान एक प्लाट में अंदर दुकानें चलती मिली थीं। जिलाधिकारी मौके पर गए थे लेकिन बाहर गेट पर ताला लगा था।

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन कर कहा था कि प्लाट पर बनी दुकानों में कैसे बिजली की सप्लाई गई है। कनेक्शन लिए गए हैं या नहीं, इसकी जांच कर शाम तक रिपोर्ट दें लेकिन 24 घंटे बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी। नकटिया एसडीओ अमित सक्सेना ने बताया कि दो दिन से लगातार टीम जा रही है। शुक्रवार को टीम दोबारा जांच करने गई थी। प्लाट के गेट में ताला लगा हुआ है और अंदर सन्नाटा है। किसी के नहीं मिलने से जांच नहीं हो पा रही है। गेट खुलने पर जांच की जाएगी और अवैध आपूर्ति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: होमगार्ड की बेटी बरामद न होने पर हंगामा...घेरा थाना, मां ने दी आत्महत्या की धमकी

बरेली: पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर में दबिश के दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। महिला सिपाही की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला सिपाही अर्चना ने थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया कि वह 24 जुलाई को दबिश के दौरान दरोगा राहुल शर्मा, सिपाही मोनू, मनीष, हरवीर, दीपक, रामलखन और शाहरुख के साथ मठलक्ष्मीपुर में भारती शर्मा, उसके भाई देव शर्मा उर्फ फरीद निवासी रहपुरा चौधरी और सतीश शर्मा ने मारपीट की। मारपीट में उनके दोनों हाथों और दाहिनी आंख में चोट आई है।

आरोपियों ने धक्का देकर सिपाही मोनू को भी जमीन पर गिराकर पीटा, जिससे उसके पैरों में चोट लगी है। आरोपी देव ने मोनू का हाथ मुंह से काट लिया। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के चंगुल से खुद को बचाया और देव शर्मा उर्फ फरीद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सतीश शर्मा और भारती शर्मा मौके से फरार हो गए। महिला सिपाही की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्कूटी छीनने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मठलक्ष्मीपुर निवासी पीयूष शर्मा ने 24 जुलाई को थाना प्रेमनगर में भारती शर्मा और देव शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीयूष ने पुलिस को बताया कि वह भूड़ में किराये पर रहता है। 24 जुलाई को वह घर से कुतुबखाना की ओर जा रहा था। रास्ते में भारती शर्मा और देव शर्मा ने रोक लिया और मारपीट करते हुए स्कूटी छीन ली। आरोपियों ने धमकी दी कि मकान अपने चाचा सतीश और चाची संगीता के लिए छोड़ दे और न छोड़ने पर अंजाम बुरा होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: होमगार्ड की बेटी बरामद न होने पर हंगामा...घेरा थाना, मां ने दी आत्महत्या की धमकी

बरेली: कांवड़ यात्रा...एके-47 के साथ तीन टीमों में तैनात किए 45 जवान
बरेली, अमृत विचार। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 45 पुलिस कर्मियों की तीन टीमें गठित की हैं, जिनमें सभी जवान एके-47 के साथ 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। ये टीमें तीन थानों में अलग-अलग तैनात की गई हैं, जो कहीं पर विवाद होने के बाद फौरन मोर्चा संभालने पहुंचेंगी।

गत वर्ष बारादरी थाना क्षेत्र के जोगीनवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हुआ था। इसको ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर लिया है। उनकी ओर से कांवड़ सेल का गठन कर हेल्प लाइन नंबर जारी किया जा चुका है। अब उन्होंने तीन टीमें गठित की हैं। इन टीमों की निगरानी पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द मिश्रा और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक करेंगे।

टीम में 45 पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। हर एक टीमों में 15-15 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जिन्हें एके-47, टियर गैस गन, एंटी राइट गन समेत 12 बोर पंप एक्शन गन दी गई है। एक टीम को बारादरी थाने, दूसरी को देवरनियां और तीसरी टीम को भोजीपुरा में रखा जाएगा। विवाद की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और शांति व्यवस्था को बनाएगी।

तीन पुलिस अधीक्षक की निगरानी में तीन टीमें गठित की गई हैं, जो कानून व्यवस्था को कायम रखने में मदद करेंगी-अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

ये भी पढ़ें- बरेली: होमगार्ड की बेटी बरामद न होने पर हंगामा...घेरा थाना, मां ने दी आत्महत्या की धमकी

बरेली: भाजपा के दो विधायकों ने नगर निगम के इंजीनियरों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम का निर्माण विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। भाजपा के मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य ने निर्माण विभाग के इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार और घटिया काम करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दोनों विधायकों ने करीब एक महीने पहले प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर शिकायत की थी। अब उनके पत्र वायरल हो रहे हैं।

विधायक डॉ. एमपी आर्य ने पत्र में बताया है कि नगर निगम के इंजीनियर सही से काम नहीं कर रहे हैं। निर्माण काम में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। जब से कुछ इंजीनियर ने कार्यभार संभाला है, तब से विकास के कार्य ठप पड़े हैं। आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार फैला रखा है, बिना अतिरिक्त शुल्क के ठेकेदार का भुगतान नहीं करते हैं। इतना ही नहीं नाले की सफाई ठीक से नहीं हुई है। शासन की नितियों की अनदेखी कर रहे हैं।

वहीं, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने एक एक्सईएन की पूर्व तैनाती का हवाला देते हुए शिकायत की थी, जिसमें कहा है कि ऐसे इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मंगलवार शाम दोनों विधायकों के पत्र वायरल होने के बाद निर्माण विभाग की किरकिरी हो रही है। मेयर डाॅ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स भी इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुकी हैं।

हमने भ्रष्टाचार और तमाम गड़बड़ियों को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास से शिकायत की थी। अब तक मामले में क्या हुआ है, यह जानकारी नहीं है-डाॅ. एमपी आर्य, विधायक नवाबगंज

ये भी पढ़ें- बरेली: बुकिंग खुलते ही ट्रेनों में वेटिंग, दिवाली और छठ पर घर जाना आसान नहीं