Karnataka News - Amrit Vichar

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक 28 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजे गए, कई कैसीनो भी जांच के दायरे में
बेंगलुरु/नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ से जुड़े धन शोधन के एक मामले में श्रीलंका, नेपाल और जॉर्जिया जैसे देशों में स्थित कई ‘मुखौटा’ कंपनियों और कैसीनो की जांच कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बेंगलुरु स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़ी एक विशेष अदालत ने रविवार को वीरेंद्र को 28 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

वीरेंद्र को शनिवार को सिक्किम में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के एक मामले में वीरेंद्र, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कई राज्यों में छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया था। ईडी ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में चित्रदुर्ग के विधायक को गोवा में पप्पीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पप्पीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो नामक पांच कैसीनो के संचालन के अलावा कुछ अन्य ऑनलाइन सट्टेबाजी की साइटों से जोड़ा है।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी हिरासत अवधि के दौरान विधायक से पूछताछ करेगी और उनसे जुड़ी कुछ ‘मुखौटा’ या छद्म कंपनियों के बारे में पूछताछ करेगी। ईडी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी के लिए विधायक की कानूनी टीम से अभी संपर्क नहीं हो सका है। कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईडी को संदेह है कि विधायक से जुड़े कैसीनो संचालन का इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड से भुगतान दिखाकर नकद धन को वैध आय में ‘रूपांतरित’ करने में किया जाता था।

इस मामले में श्रीलंका, नेपाल और जॉर्जिया जैसे देशों में संचालित कुछ कैसीनो भी ईडी की जांच के दायरे में हैं, क्योंकि सूत्रों ने दावा किया है कि इनका संचालन वीरेंद्र द्वारा प्रबंधित किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान बरामद कुछ कंप्यूटर-आधारित दस्तावेज इन विदेशी व्यवसायों की ओर इशारा करते हैं। ईडी ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं जिनसे संकेत मिलता है कि वीरेंद्र तमिलनाडु स्थित ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन से एक कैसीनो खरीदने के लिए प्रयासरत थे। मार्टिन के खिलाफ एक अन्य धन शोधन मामले का प्रवर्तन निदेशालय पहले ही जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-गगनयात्रियों को राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित, कहा- गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में नए अध्याय का प्रतीक

Suhas Shetty murder case: बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 18 ठिकानों पर की छापेमारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने बजरंग दल के सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में कर्नाटक के विभिन्न जिलों में शनिवार को 18 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। सुहास शेट्टी पर इस वर्ष मई में मंगलुरु शहर के बाजपे इलाके में आरोपी अब्दुल सफवान और अन्य लोगों ने सार्वजनिक रूप से हमला किया और घातक हथियारों से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

इस हत्या का उद्देश्य समाज में भय फैलाना था। एनआईए ने गत जून में स्थानीय पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। जांच एजेन्सीने इस मामले में गिरफ्तार 12 लोगों और विभिन्न संदिग्धों के घरों की आज तलाशी ली।

इस दौरान मंगलुरु, चिक्कमगलुरु और हासन ज़िलों में की गई छापेमारी के दौरान 11 मोबाइल फ़ोन, 13 सिम कार्ड और 8 मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए। मामले की जांच अभी जारी है।

दक्षिण कन्नड़ में बनेगा ‘कैंसर डे केयर सेंटर’, मिली मंजूरी
मंगलुरु। कैंसर के मरीजों की देखभाल के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने मंगलुरु के वेनलॉक जिला अस्पताल में ‘कैंसर डे केयर सेंटर’ स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। दक्षिण कन्नड़ से सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद चौटा ने मंगलवार को बताया कि ‘कैंसर डे केयर सेंटर’ की स्थापना के लिए 1.49 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 2025-26 के केंद्रीय बजट में अगले तीन वर्षों में देशभर के सभी जिला अस्पतालों में ‘कैंसर डे केयर सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री के आंकड़ों और राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर कर्नाटक के 16 जिलों को इस योजना के लिए चुना गया है जिसमें दक्षिण कन्नड़ भी शामिल है।’’

यह भी पढ़ेंः KGMU में फिर गार्ड की दबंगई: बहन की सर्जरी कराने आए भाई को पीटा,  धक्का देकर गिराया, देखें Video

कर्नाटक : सड़क दुर्घटना में तीन तीर्थयात्रियों की मौत, 8 अन्य घायल
कडप्पा। कर्नाटक में अन्नामय्या जिले के कुराबालाकोटा मंडल के चेन्ना मर्री मिट्टा गांव में सोमवार को एक मिनी बस की अज्ञात वाहन से टक्कर में तीन श्रद्वालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राज्य के बागेपल्ली गांव के 15 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था जो तिरुमाला के दर्शन करने के बाद अपने गांव जा रहा था।

उसी समय उनकी मिनी बस को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें चरण, मेघर्षि और श्रीवाणी की मौत हो गई। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस की छत उड़ गई और यात्री बस से बाहर सड़क पर गिर गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है। इस बीच परिवहन मंत्री एम राम प्रसाद रेड्डी ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कर्नाटक: जहर खाई गाय खाने से बाघिन और चार शावकों की मौत, 5 हिरासत में
बेंगलुरु/चामराजनगर। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आई प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक बाघों की मौत जहर दी गई गाय को खाने से हुई है।

वरिष्ठ वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जहरीली गाय का मांस खाने से एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत हो गई। गाय का शव बाघों के शव से करीब 50 मीटर दूर मिला है। मृत बाघिन की उम्र 8 साल थी और शावक करीब 10 महीने के थे। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह संदेह है कि बाघों की मौत जहर दी गई गाय को खाने से हुई।"

इस बारे में चामराजनगर सर्कल के मुख्य वन संरक्षक टी हीरालाल ने कहा, "हमें बाघों और गाय दोनों के शरीर में जहर के कण मिले हैं।" वे घटना की जांच करने और 14 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के लिए गठित टीम के सदस्य हैं। प्रयोग किए गए जहर के प्रकार और मात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर हीरालाल ने कहा कि यह फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे बाघों की मौतों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी लेने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। हम मामले की तह तक पहुंचेंगे।"

कर्नाटक : हिटलर से की इंदिरा गांधी की तुलना, भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया हैंडल पर एक कथित पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना एडोल्फ हिटलर से किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एस मनोहर द्वारा 25 जून को हाई ग्राउंड्स थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

मनोहर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते से बुधवार को अपराह्न तीन बजकर 54 मिनट पर ‘इंदिरा नॉट इक्वल्स इंडिया, इंदिरा=हिटलर’ शीर्षक से एक पोस्ट किया गया, जिसमें भारत में आपातकाल के दौर से संबंधित 38 सेकेंड का एक वीडियो भी था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कथित पोस्ट में एक ग्राफिक था, जिसमें इंदिरा गांधी की छवि को हिटलर जैसा दिखाने के लिए छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था। मनोहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ किया गया कथित पोस्ट अपमानजनक था और इसका उद्देश्य समाज में अशांति भड़काना व विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के बीच दुश्मनी उत्पन्न करना था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “प्राप्त शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे की भावना से बयान देना) और 353 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।”

प्रयागराज : मस्जिद के बाहर जबरन हनुमान चालीसा पढ़ने वाले आरोपियों को मिली जमानत
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के एक नेता सहित दो लोगों को जमानत देते हुए कहा कि दोषसिद्धि से पहले के चरण में निर्दोषता की धारणा होती है। किसी व्यक्ति को हिरासत में रखने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वह मुकदमे का सामना करने के लिए उपलब्ध रहे और दण्ड के अनुपात में सजा का प्रावधान होना चाहिए।

हिरासत को दंडात्मक या निवारक नहीं माना जाता है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति राजवीर सिंह की एकलपीठ ने बीएनएस की धारा 191, 196 और 197 के तहत सचिन सिरोही और संजय समरवाल के खिलाफ दर्ज मामले में जमानत देते हुए पारित किया। मामले के अनुसार इस वर्ष मार्च में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मेरठ की एक मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। धर्म विरोधी नारे लगाए और उसके बाद मस्जिद के पास जबरन हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे धर्म के आधार पर दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा मिला। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उन पर मस्जिद को गिराने की धमकी देने का भी आरोप है, जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों में तनाव पैदा हो गया। मामले में जमानत की मांग करते हुए आरोपियों के अधिवक्ता ने कहा कि आवेदकों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और दावा किया कि उन्हें राजनीतिक कारणों से इस मामले में फंसाया गया है। यह भी तर्क दिया गया कि एफआईआर की सामग्री और गवाहों के बयान आवेदकों के खिलाफ कोई विश्वसनीय सबूत नहीं देते हैं।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को भगदड़ मामले में स्थिति रिपोर्ट दायर करने का दिया निर्देश
बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को यहां क्रिकेट स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने के मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लेने के बाद राज्य को नोटिस जारी करके 10 जून तक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी एम जोशी की पीठ ने अदालत की रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह इस मामले को स्वत: संज्ञान जनहित याचिका के रूप में देखे। आईपीएल के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के लिए चार जून को यहां जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:- Gonda Crime News : बिजली ठेकेदार ने सहायक प्रबंधक को अगवा कर पीटा, तीन किमी दूर छोड़ा

बेंगलुरु भगदड़ : पीड़िता के परिवार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चार घंटे करना पड़ा इंतजार
बेंगलुरु। ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) को मिली जीत का जश्न मनाने के लिए शहर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाली 15 वर्षीय दिव्यांशी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बेंगलुरु के येलहंका में, शोकाकुल परिवार के घर रिश्तेदार एकत्र हुए और उसके बाद किशोरी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

मृतका के पिता शिवकुमार ने उस क्षण को याद किया, जब उनकी बेटी गेट नंबर 15 पर धक्का दिए जाने के बाद गिर गई थी। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी पत्नी और एक महिला रिश्तेदार भी मौजूद थीं। शिवकुमार ने बताया, ‘‘वे (अधिकारी) आए ​​और (बाद में) दौरा किया, लेकिन कोई उचित सहायता नहीं दी गई। उन्होंने उपयुक्त प्राथमिक उपचार भी नहीं कराया। मेरी पत्नी ने बताया कि वह मदद की गुहार लगा रही थी। अंत में, मेरी बेटी को पुलिस की ओर से कोई सहायता मिले बिना एक ऑटो में ले जाना पड़ा। यहां तक ​​कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भी हमें चार घंटे इंतजार करना पड़ा।’’

शिवकुमार ने बताया कि वह बेटी का शव अंतिम संस्कार के लिए आंध्र प्रदेश ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। शिवकुमार ने कहा, ‘‘उन्होंने उचित व्यवस्था क्यों नहीं की? मैसूर पैलेस रोड जाकर देखिए - राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए वे सब इंतजाम करते हैं। इस समारोह के लिए उन्हें उचित योजना बनानी चाहिए थी। उन्हें खुफिया जानकारी जुटानी चाहिए थी।’’

इस बीच, भगदड़ में जान गंवाने वाली 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कामाची देवी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में उनके गृहनगर मयिलाडुम्पराई ले जाया गया। बेंगलुरु में काम करने वाली देवी चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की आईपीएल जीत का जश्न मनाने गई थीं। वह भीड़ के बीच फंस गईं और उनकी मौत हो गई। देवी के पार्थिव शरीर को मयिलाडुमपराई स्थित विवेकानंद स्कूल ले जाया गया, जहां रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय निवासी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

ये भी पढ़े : हेल्थ डिपार्टमेंट-स्मार्ट सिटी की पहल, आरोग्य मंदिर का पता बताएगा गूगल

Bangalore Stampede: कर्नाटक सरकार पर कुमारस्वामी ने साधा निशाना, कहा- स्टेडियम में भगदड़ के लिए...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी एवं कर्नाटक राज्य जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में हुई मौतों को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए इस त्रासदी को ''एक असंवेदनशील और आत्म-अभिमानी सरकार की छवि'' के रूप में परिभाषित किया है।

कुमास्वामी ने कल देर रात यहां स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य के शीर्ष नेतृत्व को ''अक्खड़'' बताया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी सरकार पर पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री निष्क्रिय हैं, गृह मंत्री एक कठपुतली हैं और उपमुख्यमंत्री बेलगाम हैं।''

कुमारस्वामी ने दो समानांतर समारोहों (एक विधान सौध के पास और दूसरा स्टेडियम में) के आयोजन की जल्दबाजी की निंदा की और कहा कि यह आयोजन प्रशासन की लापरवाही और खराब निर्णय क्षमता का परिणाम है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को व्यक्तिगत रूप से आरसीबी के घर वापसी समारोह के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री की कथित खराब निर्णय क्षमता और व्यक्तिगत महिमामंडन के प्रति खतरनाक जुनून को जिम्मेदार ठहराया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ''शिवकुमार की व्यक्तिगत महिमा की चाहत ने उन्हें इस तरह के बड़े आयोजन के प्रबंधन में लापरवाही बरतने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप यह त्रासदी हुई।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा,''मुख्यमंत्री सिद्दारामैया तुरंत अपने उपमुख्यमंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करें। शिवकुमार की लापरवाही और व्यक्तिगत महिमामंडन के कारण हुई इस त्रासदी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए।

राज्य सरकार को इस त्रासदी के लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह सिर्फ कुप्रबंधन नहीं है; यह बुनियादी प्रशासन का पूर्ण पतन है। छह लोगों की दुखद मौत हुई है, जो रोकी जा सकती थी। कौन जिम्मेदारी लेगा , एक बार फिर, गृह मंत्री ने लोगों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफलता दिखाई है।''

उन्होंने कहा,''टीम ने मंगलवार रात ही आईपीएल जीता था। फिर अगले सुबह सम्मान समारोह के लिए इतनी भीड़ क्यों थी , हवाई अड्डे पर टीम का स्वागत करने कौन आया था , केवल डीके शिवकुमार और उनके समर्थक। क्या यह डीके शिवकुमार आरसीबी टीम थी'' उन्होंने भीड़ के दबाव के लिए सरकार के समन्वय की कमी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दोषी ठहराया।

कुमारस्वामी ने कहा,''अगर एक ही, अच्छी तरह से योजनाबद्ध कार्यक्रम होता जिसमें उचित तैयारी होती, तो इस आपदा से बचा जा सकता था। इसके बजाय यह एक पीआर सर्कस था जिसका उद्देश्य एक व्यक्ति को दिखाना था - और प्रशंसकों ने इसकी कीमत चुकाई।'' उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रशंसकों की सुरक्षा और कल्याण के बजाय प्रचार और आत्म-प्रचार था।

कुमारस्वामी ने मांग की कि सरकार इस त्रासदी के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। गौरतलब है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में कम से कम 11 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है।

विराट कोहली के पब और रेस्तरां 'One8 Commune' के खिलाफ दर्ज FIR, जानें क्या है पूरा मामला
बेंगलुरु। क्रिकेटर विराट कोहली के सह-स्वामित्व वाले पब और रेस्तरां ‘वन8 कम्यून’ के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर 29 मई को पुलिस की एक टीम ने कस्तूरबा रोड स्थित ‘वन8 कम्यून’ बार एवं रेस्तरां का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि पब के अंदर धूम्रपान के लिए कोई विशिष्ट क्षेत्र नहीं था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर, ‘वन8 कम्यून’ के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ 31 मई को कोटपा की धारा 4 (सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान निषेध) और 21 (कुछ स्थानों पर धूम्रपान करने के लिए दंड) के तहत कानून का उल्लंघन करने के लिए क्यूबॉर्न पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बेंगलुरु पुलिस के एक विशेष अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य धूम्रपान से संबंधित उल्लंघनों को रोकना है। पिछले साल जुलाई में, ‘वन8 कम्यून’ के प्रबंधक और चार अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ निर्धारित समय से अधिक समय तक प्रतिष्ठान खोले रखने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ेः ग्लेन मैक्सवेल ने किया ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, बोले- 'लाहौर में खेले गए इस मैच के बाद से था परेशान'

Karnataka: भाजपा एमएलसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कलबुर्गी की उपायुक्त पर दिया था विवादित बयान
कलबुर्गी (कर्नाटक)। कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम के खिलाफ कथित ‘‘पाकिस्तानी’’ टिप्पणी करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन रविकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एमएलसी ने 24 मई को भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित टिप्पणी की थी।

रविकुमार ने आईएएस अधिकारी पर कांग्रेस पार्टी के आदेश पर काम करने का आरोप लगाया था और कथित तौर पर कहा था, ‘‘ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान से आई हैं।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा एमएलसी के खिलाफ स्टेशन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। घटना की निंदा करते हुए ‘आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन’ ने कुमार से उनकी ‘‘गैर-जिम्मेदार और अस्वीकार्य टिप्पणियों’’ के लिए ‘‘बिना शर्त माफी’’ मांगने की मांग की है। इसने एक बयान में कहा, ‘‘फौजिया तरन्नुम एक बेदाग एवं ईमानदार आईएएस अधिकारी हैं जिनका ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ सराहनीय है और वह जनसेवा तथा राज्य के प्रति गहन समर्पण की भावना रखती हैं।

रवि कुमार द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निराधार, अनुचित और पूरी तरह से तर्कहीन है। इस तरह के भड़काऊ और झूठे बयान न केवल प्रतिबद्ध लोकसेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि गंभीर मानसिक आघात भी देते हैं तथा यह कर्तव्य के दौरान उत्पीड़न के समान है।’’

यह भी पढ़ेः भारतीय स्टार्टअप में छिड़ी अजीबो-गरीब बहस, टेक इंडस्ट्री चला रहा Skip India Movement